1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 27 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 27 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

27 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
27 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    निम्नलिखित में से किस वर्ष भारतीय संविधान में अनुच्छेद 21-क जोड़ा गया था, जो छह से चौदह वर्ष की उम्र के सभी बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने के मूल अधिकार से संबंधित है?
    1. 2001
    2. 2003
    3. 2002
    4. 2004
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2002

  2. प्र.2General Awareness
    अपशिष्ट के उत्पादन को कम करने का सर्वाधिक प्रभावी समाधान क्या है?
    1. कम्पोस्टिंग (Composting)
    2. दहन (Combustion)
    3. पुन: उपयोग (Reuse)
    4. मनाही (Refuse)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मनाही (Refuse)

  3. प्र.3General Awareness
    निम्नलिखित अभिक्रिया में अपचयित पदार्थ की पहचान कीजिए। ZnO + C → Zn + CO
    1. ZnO
    2. C
    3. Zn
    4. O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ZnO

  4. प्र.4General Awareness
    टीना, मोनू, ललित, रेखा, गरिमा और सुमन - छह दोस्तों वाले समूह में, प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। ललित की लंबाई गरिमा और रेखा से कम है, लेकिन मोनू से अधिक है। सुमन की लंबाई केवल टीना से कम है। सभी छह दोस्तों में किसकी लंबाई सबसे कम है?
    1. ललित
    2. गरिमा
    3. मोनू
    4. सुमन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मोनू

  5. प्र.5Mathematics
    तांबे के तारों से बनी एक वर्गाकार कुंडली किसी चुंबकीय क्षेत्र में घूर्णन कर रही है। तब कुंडली में प्रेरित धारा की दिशा, ______ में एक बार बदलेगी।
    1. कुंडली के प्रत्येक आधे परिक्रमण
    2. कुंडली के प्रत्येक एक-चौथाई परिक्रमण
    3. कुंडली के प्रत्येक 1/8वें परिक्रमण
    4. कुंडली के प्रत्येक 1/6वें परिक्रमण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कुंडली के प्रत्येक आधे परिक्रमण

  6. प्र.6Mathematics
    रामू एक दुकान में ₹125 प्रति घंटे के वेतन पर कार्य करता है। यदि उसका वेतन बढ़ाकर ₹145 प्रति घंटे कर दिया जाता है, तो उसके वेतन में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
    1. 12%
    2. 18%
    3. 16%
    4. 14%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16%

  7. प्र.7Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सा कथन, अनिवार्य रूप से सही नहीं है?
    1. समांतर चतुर्भुज के विकर्ण, एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
    2. समचतुर्भुज के विकर्ण, एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
    3. आयत के विकर्ण, एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
    4. पतंग (kite) के विकर्ण, एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पतंग (kite) के विकर्ण, एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।

  8. प्र.8Mathematics
    145 को दो भागों, a और b में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि a : b :: 2 : 3 है। साथ ही a : c :: c : b और c > 0 है। c का निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित मान ज्ञात कीजिए।
    1. 65
    2. 61
    3. 75
    4. 71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 71

  9. प्र.9General Awareness
    दिए गए आंकड़ों का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए। x | 5 | 10 | 15 | 20 | 25 | 30 f | 3 | 5 | 6 | 2 | 1 | 3
    1. 12.5
    2. 13.5
    3. 14.5
    4. 15.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15.5

  10. प्र.10General Awareness
    मैग्नीशियम रिबन को वायु की उपस्थिति में जलाने पर इनमें से कौन सा उत्पाद बनता है?
    1. मैग्नीशियम ऑक्साइड का सफेद चूर्ण
    2. मैग्नीशियम डाईऑक्साइड का सफेद चूर्ण
    3. मैग्नीशियम कार्बोनेट का सफेद चूर्ण
    4. मैग्नीशियम ऑक्साइड का नीला चूर्ण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मैग्नीशियम ऑक्साइड का सफेद चूर्ण

  11. प्र.11General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  12. प्र.12General Awareness
    निम्न में से कौन-सी रासायनिक अभिक्रियाएं संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण हैं? i. 3Fe(s) + 4H2O(g) → Fe3O4(s) + 4H2(g) ii. CO(g) + 2H2(g) → CH3OH(l) iii. 2Mg(s) + O2(g) → 2MgO(s) iv. Zn(s) + 2AgNO3(aq) → Zn(NO3)2(aq) + 2Ag(s)
    1. i और ii
    2. ii और iii
    3. i और iv
    4. iii और iv
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ii और iii

  13. प्र.13General Awareness
    पादप, ______ प्रक्रिया के माध्यम से अतिरिक्त जल मुक्त करते हैं।
    1. परिवहन
    2. वाष्पोत्सर्जन
    3. स्थानांतरण
    4. वाष्पीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वाष्पोत्सर्जन

  14. प्र.14Reasoning
    नव्या और भव्या एक घर को क्रमश: 20 दिन और 30 दिन में पेंट कर सकती हैं। यदि भव्या से शुरू करके, वे एक-एक दिन छोड़कर कार्य करती हैं, तो वे दोनों उस घर की पेंटिंग का कार्य कितने दिन में पूर्ण कर सकती हैं?
    1. 12 दिन
    2. 48 दिन
    3. 40 दिन
    4. 24 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 24 दिन

  15. प्र.15Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (17, 238, 7) (23, 414, 9)
    1. (15, 225, 15)
    2. (13, 273, 7)
    3. (27, 270, 5)
    4. (19, 360, 9)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (27, 270, 5)

  16. प्र.16Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, पांच-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 72238 83745 52227 72253 63776 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर करनी होंगी) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में से 1 घटा दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक 3 से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  17. प्र.17Mathematics
    निम्नांकित तालिका का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। निम्न महीनों में बेचे गए कुशन की संख्या | फरवरी | मार्च स्टोर X | 196 | 114 स्टोर Y | 72 | 98 स्टोर Z | 84 | 155 स्टोर X द्वारा फरवरी और मार्च में बेचे गए कुशन की कुल संख्या, स्टोर Z द्वारा मार्च में बेचे गए कुशन की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक है?
    1. 100%
    2. 200%
    3. 50%
    4. 155%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100%

  18. प्र.18General Awareness
    हमारी भोजन संबंधी आदतों में होने वाला इनमें से कौन सा परिवर्तन, हमारे पर्यावरण को सर्वाधिक प्रभावित करेगा?
    1. भोजन की बर्बादी को रोकना
    2. अपना भोजन स्वयं उगाना
    3. संसाधित भोजन से परहेज करना
    4. मांस एवं पशुजनित उत्पादों का त्याग करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मांस एवं पशुजनित उत्पादों का त्याग करना

  19. प्र.19Reasoning
    मित्रों का एक समूह, एक साथ उत्तर की ओर मुख करके बैठकर एक गेम खेल रहे हैं। रेहाना, अर्जुन की बाईं ओर बैठी है; और अर्जुन, सोमिल के ठीक सामने बैठा है। यदि अर्जुन, सोमिल के साथ अपने स्थान की अदला-बदली कर लेता है, तो रेहाना अब अर्जुन से किस दिशा में बैठी है?
    1. दक्षिण-पश्चिम
    2. उत्तर-पूर्व
    3. उत्तर
    4. उत्तर-पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर-पश्चिम

  20. प्र.20Reasoning
    यदि संख्या 38572352 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से चौथे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 11
    2. 4
    3. 10
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  21. प्र.21Mathematics
    यदि एक निवेश पर 4% वार्षिक दर से साधारण ब्याज प्राप्त होता है, तो इस निवेश को दोगुना होने में कितने वर्ष का समय लगेगा?
    1. 15
    2. 25
    3. 10
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25

  22. प्र.22Mathematics
    दी गई अभिक्रिया के लिए सही संतुलित रासायनिक समीकरण का चयन करें। जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
    1. Zn(s) + AgNO3(aq) → ZnNO3(aq) + Ag(s)
    2. 2Zn(s) + AgNO3(aq) → ZnNO3(aq) + Ag(s)
    3. Zn(s) + 2AgNO3(aq) → Zn(NO3)2(aq) + 2Ag(s)
    4. 2Zn(s) + AgNO3(aq) → 2ZnNO3(aq) + Ag(s)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Zn(s) + 2AgNO3(aq) → Zn(NO3)2(aq) + 2Ag(s)

  23. प्र.23General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  24. प्र.24General Awareness
    मेंडल के प्रयोगों में, पीले रंग के बीज वाले मटर के पौधों का संकरण, हरे रंग के बीज वाले मटर के पौधों के साथ कराने पर मटर के ऐसे पौधे प्राप्त हुए, जिनमें से सभी के बीज पीले रंग के थे। यदि इन पौधों का स्व-परागण कराया जाता, और उनसे 500 मटर एकत्र किए जाते, तो उनमें से कितने हरे रंग के होते?
    1. लगभग 110
    2. लगभग 440
    3. लगभग 220
    4. लगभग 330
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लगभग 110

  25. प्र.25General Awareness
    भारतीय संविधान में ______ को संघीय कार्यपालिका का हिस्सा नहीं माना गया है।
    1. भारत के राष्ट्रपति
    2. भारत के प्रधान मंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद
    3. उप-राष्ट्रपति
    4. राज्य के महाधिवक्ता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राज्य के महाधिवक्ता

  26. प्र.26General Awareness
    भारत सरकार की 'समग्र शिक्षा योजना', जो स्कूली शिक्षा के लिए एक एकीकृत योजना है, को निम्नलिखित में से किस अवधि के लिए जारी रखा गया है?
    1. 2020-21 से 2025-26
    2. 2021-22 से 2025-26
    3. 2019-20 से 2024-25
    4. 2022-23 से 2026-27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2021-22 से 2025-26

  27. प्र.27Mathematics
    एक व्यक्ति को एक वस्तु ₹940 में बेचने पर 6% की हानि होती है। इस वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,250
    2. ₹960
    3. ₹1,000
    4. ₹480
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,000

  28. प्र.28Reasoning
    शब्द INTERNATIONAL में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं से) ऐसे कितने अक्षर युग्म हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में मौजूद हैं?
    1. 5
    2. 4
    3. 6
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  29. प्र.29Mathematics
    निम्नांकित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया पाई चार्ट चार ब्रांडों (A, B, X और Y) की कुल निर्मित कुर्सियों की संख्या को दर्शाता है। चारों ब्रांडों को मिलाकर कुल निर्मित कुर्सियों की संख्या 200 है। [Pie chart: A 36%, B 24%, X 12%, Y 28%] ब्रांड A की कुर्सियों की कुल उत्पादन लागत ₹14,400 थी। ब्रांड A की एक कुर्सी की उत्पादन लागत कितनी थी?
    1. ₹240
    2. ₹150
    3. ₹200
    4. ₹220
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹200

  30. प्र.30General Awareness
    मार्च 2022 में, किस राज्य के नरसिंगपेट्टई नागस्वरम (Narasingapettai Nagaswaram) को भौगोलिक संकेत टैग प्राप्त हुआ है?
    1. केरल
    2. हरियाणा
    3. तमिलनाडु
    4. पंजाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तमिलनाडु

  31. प्र.31Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [Venn diagram: Paediatricians, Physicians, Orthopaedic surgeons; values 59, 41, 78, 18, 11, 25, 31] संदर्भ: Paediatricians - शिशु-रोग विशेषज्ञ, Physicians - फिजीशियन, Orthopaedic Surgeons - आर्थोपेडिक सर्जन। ऐसे कितने व्यक्ति हैं, जो शिशु-रोग विशेषज्ञ हैं, और आर्थोपेडिक सर्जन भी हैं, लेकिन फिजीशियन नहीं हैं?
    1. 19
    2. 11
    3. 36
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  32. प्र.32Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 5, 8, 2, 3, 4, 1, 7 और 6 को क्रमशः P, W, D, L, X, T, A और G के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। यदि संख्या-समूह के अंतिम दो अंक विषम हैं, तो पहले और अंतिम अंकों को Q के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। यदि संख्या-समूह के अंतिम दो अंक सम हैं, तो पहले और अंतिम अंकों को L के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। उसी कूट भाषा में, '231578' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. LLTPAL
    2. DLTPAW
    3. DLTPAL
    4. LLTPAW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DLTPAW

  33. प्र.33General Awareness
    पांच दोस्त, एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। सृष्टि और ऋचा के बीच वाली मंजिल पर केवल मीरा रहती है। अंशुल, ऋचा के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। चंदन पहली मंजिल पर रहता है। सृष्टि के ऊपर वाली मंजिल पर कोई नहीं रहता है। दूसरी मंजिल पर कौन रहता/रहती है?
    1. मीरा
    2. ऋचा
    3. अंशुल
    4. सृष्टि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंशुल

  34. प्र.34Mathematics
    3.3̅1̅ (3.31 with bar over 31) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
    1. 328/99
    2. 10/3
    3. 109/33
    4. 329/99
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 328/99

  35. प्र.35Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 117, 2) (9, 56, 5)
    1. (10, 98, 2)
    2. (7, 46, 1)
    3. (13, 169, 2)
    4. (12, 108, 6)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (12, 108, 6)

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा क्रिकेट से संबंधित नहीं है?
    1. विजय हजारे ट्रॉफी
    2. रणजी ट्रॉफी
    3. देवधर ट्रॉफी
    4. डूरंड कप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — डूरंड कप

  37. प्र.37Mathematics
    मान लीजिए कि x = 55^100 + 55^101 + 55^102 है। निम्नलिखित में से कौन-सी अभाज्य संख्या x का गुणनखंड नहीं है?
    1. 3
    2. 79
    3. 71
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 71

  38. प्र.38Mathematics
    'सतत भविष्य के लिए एस एंड टी में एकीकृत दृष्टिकोण (Integrated approach in S&T for Sustainable Future)' निम्नलिखित में से किसकी विषय-वस्तु (theme) है?
    1. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022
    2. राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2022
    3. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022
    4. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022

  39. प्र.39Mathematics
    [{(324 ÷ 9) ÷ 4} × 25 + 186] का मान ज्ञात करें।
    1. 386
    2. 114
    3. 141
    4. 411
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 411

  40. प्र.40Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  41. प्र.41General Awareness
    एयू (AU) स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    1. 2000
    2. 2005
    3. 2012
    4. 1996
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1996

  42. प्र.42General Awareness
    1857 के विद्रोह के दौरान, निम्न में से किस जाट नेता ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने के लिए उत्तर प्रदेश में परगना बड़ौत (Barut) और उसके आसपास के मुखियाओं और किसानों को लामबंद किया था?
    1. मौलवी अहमदुल्लाह शाह
    2. गजाधर सिंह
    3. मौलवी लियाकत अली
    4. शाहमल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शाहमल

  43. प्र.43Reasoning
    निम्नांकित वेन आरेख में, वर्ग 'रचनात्मक व्यक्तियों' को निरूपित करता है, षट्भुज 'चित्रकारों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों' को निरूपित करता है। उस विकल्प का चयन कीजिए, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले रचनात्मक चित्रकारों की संख्या को निरूपित करता है। [Venn diagram: 7, 9, 3, 2, 11, 13, 5]
    1. 2
    2. 9
    3. 3
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  44. प्र.44Mathematics
    यदि tanq + cotq = 14 है, तो 7tan²q + 7cot²q का मान ज्ञात करें।
    1. 198
    2. 1358
    3. 194
    4. 1386
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1358

  45. प्र.45Mathematics
    एक 3 cm ऊंची वस्तु को 20 cm की फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 30 cm की दूरी पर रखा जाता है। प्रतिबिंब की ऊंचाई कितनी होगी?
    1. 8 cm
    2. 10 cm
    3. 6 cm
    4. 4 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6 cm

  46. प्र.46Reasoning
    आयरलैंड की लेवियाथन दूरबीन (Leviathan telescope) में 3.0 m फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण का उपयोग किया गया है। यदि इससे 4.0 m की दूरी पर, किसी वस्तु का 80 cm ऊंचा प्रतिबिंब बनता है, तो वस्तु की ऊंचाई, वस्तु की दूरी और आवर्धन ज्ञात कीजिए (वस्तु को दर्पण के सामने रखा गया है)।
    1. क्रमश: 2.4 m, 6 m और 1/3
    2. क्रमश: 2.4 m, 12 m और 1/3
    3. क्रमश: 1.2 m, 12 m और 1/3
    4. क्रमश: 2.4 m, 12 m और 1/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — क्रमश: 2.4 m, 12 m और 1/3

  47. प्र.47Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। [(x − y) + y²/(x + y)] ÷ [x² + y² + y⁴/(x² − y²)] × y²/(x − y)
    1. x²/y²
    2. x²y²
    3. (x² − y²)/(x²y²)
    4. y²/x²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — y²/x²

  48. प्र.48General Awareness
    रात्रि में तारे, ____________ के कारण टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं।
    1. तारों के प्रकाश के वायुमंडलीय परावर्तन
    2. वायुमंडलीय वर्ण-विक्षेपण
    3. तारों के प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन
    4. तारों के प्रकाश के वायुमंडलीय प्रकीर्णन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तारों के प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन

  49. प्र.49Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। दिए गए कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: सुबह जल्दी जागने के कई फायदे हैं। तर्क: I. जल्दी जागने से आपको व्यायाम करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। II. जल्दी जागना, आपको तनाव मुक्त रखता है।
    1. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है।
    2. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है।
    3. दोनों तर्क I और II, कथन का समर्थन करते हैं।
    4. दोनों तर्क I और II, कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों तर्क I और II, कथन का समर्थन करते हैं।

  50. प्र.50Reasoning
    निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) B & Z $ 6 N M @ 4 X & 7 L # 3 T Z * 5 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक संख्या भी है?
    1. तीन
    2. दो
    3. पांच
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पांच

  51. प्र.51General Awareness
    निम्न में से कौन सा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा मेला है?
    1. रामकेली मेला, मालदा
    2. रास मेला (Rass Mela)
    3. गंगासागर मेला
    4. जयदेव केंदुली मेला (Joydeb Kenduli Mela)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गंगासागर मेला

  52. प्र.52Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। B, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, E और F दोनों के ठीक बगल में बैठा है। D, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। B के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. A
    2. F
    3. D
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C

  53. प्र.53Mathematics
    मान लीजिए कि राम फोकस दूरी (f) वाले अवतल दर्पण के सामने विभिन्न दूरियों (u) पर एक गेंद रखता है, और संगत प्रतिबिंब दूरियों (v) को मापता है। u और v के मानों का उपयोग करके, राम ने 1/v और 1/u के बीच ग्राफ खींचा। ग्राफ से, राम ने पाया कि x और y अंतःखंड क्रमशः 0.1 cm और 0.11 cm हैं। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. 12.65 cm
    2. 9.55 cm
    3. 11.25 cm
    4. 8.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9.55 cm

  54. प्र.54Reasoning
    भारत में पाई जाने वाली निम्न में से किस प्रकार की मृदाएं देश के कुल क्षेत्रफल के लगभग 40 प्रतिशत भाग में मौजूद हैं?
    1. काली मृदाएं
    2. लैटेराइट मृदाएं
    3. लाल और पीली मृदाएं
    4. जलोढ़ मृदाएं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जलोढ़ मृदाएं

  55. प्र.55Mathematics
    उस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसके विकर्णों की माप क्रमशः 24.6 cm और 28.6 cm है।
    1. 657.46 cm²
    2. 351.78 cm²
    3. 703.56 cm²
    4. 251.78 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 351.78 cm²

  56. प्र.56Mathematics
    एक विद्युत परिपथ में, पांच एक-समान बल्ब एक दूसरे के साथ समानांतर क्रम में 20 V (नगण्य आंतरिक प्रतिरोध) की बैटरी के साथ संयोजित हैं। जब सभी पांच बल्ब चमकते हैं, तो 5 A की धारा दर्ज की जाती है। तब परिपथ में क्षय शक्ति और प्रत्येक बल्ब का प्रतिरोध क्रमशः ______ और ______ है।
    1. 31.25 W, 1.25 Ω
    2. 56.25 W, 2.25 Ω
    3. 38.75 W, 1.55 Ω
    4. 46.25 W, 1.85 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 31.25 W, 1.25 Ω

  57. प्र.57Mathematics
    निम्न में से कौन-सा द्विघात समीकरण को दर्शाता है?
    1. 4x² + 6x + 5 = 4x (x + 1)
    2. (x + 7) 4 = 14
    3. 3x + 7 = 7x³
    4. 5x² + 4x − 2 = 7x
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5x² + 4x − 2 = 7x

  58. प्र.58Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'BFKMT' को 'CHNQY' लिखा जाता है, और 'XUAFL' को 'YWDJQ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'GESIO' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. HGVMT
    2. HFUJQ
    3. HGUMT
    4. HGVOT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — HGVMT

  59. प्र.59General Awareness
    OT 05 और SX 07 के बीच एक निश्चित संबंध है। GK 09 और KO 11 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, BG 13 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
    1. FK 15
    2. KF 51
    3. KF 15
    4. FK 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — FK 15

  60. प्र.60Reasoning
    एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष गलत है? कथन: G ≥ B > D > P < H = C निष्कर्ष: 1) P < C 2) G > P 3) D < C 4) B > P
    1. 1
    2. 2
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  61. प्र.61General Awareness
    प्रति सेकेंड 200 जूल ऊष्मा उत्पन्न होने पर, 2 ओम के एक प्रतिरोध के टर्मिनलों के बीच विभवांतर ______ होगा।
    1. 80 वोल्ट
    2. 40 वोल्ट
    3. 10 वोल्ट
    4. 20 वोल्ट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 वोल्ट

  62. प्र.62Reasoning
    M, N, O, P, Q और R एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। Q किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। Q और N के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। R, Q के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। O और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। यदि P, R के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है, तो M कहां रहता है?
    1. छठवीं मंजिल
    2. चौथी मंजिल
    3. पहली मंजिल
    4. दूसरी मंजिल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दूसरी मंजिल

  63. प्र.63Reasoning
    रक्त समूह A वाले एक पुरुष का विवाह, रक्त समूह B वाली एक महिला से हुआ, जिनका एक बच्चा है, जिसका रक्त समूह AB है। आनुवंशिकी के संदर्भ में इसका क्या अर्थ है?
    1. रक्त समूह A का जीन और रक्त समूह B का जीन दोनों अप्रभावी हैं।
    2. रक्त समूह A का जीन प्रभावी है, और रक्त समूह B का जीन अप्रभावी है।
    3. रक्त समूह A का जीन और रक्त समूह B का जीन दोनों प्रभावी हैं।
    4. रक्त समूह B का जीन प्रभावी है, और रक्त समूह A का जीन अप्रभावी है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रक्त समूह A का जीन और रक्त समूह B का जीन दोनों प्रभावी हैं।

  64. प्र.64Mathematics
    निम्नलिखित में से किस विकल्प में दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने पर दिया गया समीकरण संतुलित हो जाएगा? 21 ÷ 9 + 99 − 81 × 5 = 3
    1. 9 और 5
    2. 9 और 81
    3. 21 और 5
    4. 21 और 81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21 और 81

  65. प्र.65General Awareness
    जब कॉपर ऑक्साइड को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में मिलाया जाता है, तो _____ के निर्माण के कारण अम्ल का रंग नीला-हरा हो जाता है।
    1. जल
    2. हाइड्रोजन गैस
    3. कॉपर (I) क्लोराइड
    4. कॉपर (II) क्लोराइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कॉपर (II) क्लोराइड

  66. प्र.66Mathematics
    दो पाइप, एक टंकी को अलग-अलग क्रमश: 60 मिनट और 75 मिनट में भर सकते हैं। इसे खाली करने के लिए, टंकी की तली में एक पाइप लगा है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो खाली टंकी 50 मिनट में भर जाती है। टंकी की तली में लगे पाइप द्वारा पूरी तरह से भरी हुई टंकी को खाली करने में कितना समय लगेगा, यदि कोई अन्य पाइप नहीं खुला है?
    1. 150 मिनट
    2. 75 मिनट
    3. 100 मिनट
    4. 200 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 100 मिनट

  67. प्र.67Mathematics
    यदि दो संख्याओं का योग 48 है, जबकि इन दोनों संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 6 है, तो यदि x > y है, तो ऐसे संख्या-युग्मों (x, y) की कुल संख्या कितनी होगी?
    1. 1
    2. 2
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  68. प्र.68Reasoning
    उस सही कथन-समूह का चयन कीजिए, जो भारत सरकार के अनुसार 'भारत की शास्त्रीय भाषा' होने संबंधी मानदंडों का समर्थन करता है। उस भाषा के गुणों में निम्नलिखित गुण शामिल होने चाहिए: A) उसके प्रारंभिक ग्रंथों/अभिलिखित इतिहास की अधिक प्राचीनता, जो 1500-2000 वर्ष से अधिक प्राचीन हो। B) उसके प्राचीन साहित्य/ग्रंथों का एक निकाय हो, जिसे वह भाषा बोलने वाले लोगों की पीढ़ियों द्वारा मूल्यवान विरासत माना जाता हो। C) उसकी साहित्यिक परंपरा में मौलिकता हो, जो किसी अन्य भाषा समुदाय से उधार नहीं ली गई हो D) जिसके बोलने वालों की संख्या कम से कम बीस लाख हो
    1. B, C और D
    2. A, B और D
    3. A, B और C
    4. A, C और D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A, B और C

  69. प्र.69General Awareness
    पादपों की पत्तियों पर पाए जाने वाले सूक्ष्म छिद्रों (pores) का नाम बताएं।
    1. हरित लवक (Chloroplasts)
    2. वातरंध्र (Lenticels)
    3. रंध्र (Stomata)
    4. रक्षक कोशिकाएं (Guard cells)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रंध्र (Stomata)

  70. प्र.70General Awareness
    2021 में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड का तीसरा संस्करण किसने जीता?
    1. पी.वी. सिंधु
    2. साइना नेहवाल
    3. राधा यादव
    4. मीराबाई चानू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मीराबाई चानू

  71. प्र.71General Awareness
    पांच दोस्त, एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। नमिता, ऊपर से दूसरी मंजिल पर रहती है। संजना, आनंद और ऋतु की मंजिलों के बीच की किसी एक मंजिल पर रहती है। अवधेश, नमिता के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। ऋतु सबसे नीचे वाली मंजिल पर रहती है। ऊपर से चौथी मंजिल पर कौन रहता/रहती है?
    1. अवधेश
    2. नमिता
    3. आनंद
    4. संजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संजना

  72. प्र.72General Awareness
    गौतम बुद्ध का संबंध निम्नलिखित में से किस गण से था?
    1. शाक्य
    2. लिच्छवि
    3. मोरिया
    4. मल्ला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शाक्य

  73. प्र.73Mathematics
    यदि x = b + c, y = c − a, z = a − b है, तो x² + y² + z² − 2xy − 2xz + 2yz का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4a²
    2. 2b
    3. 4b²
    4. 4c²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4b²

  74. प्र.74Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  75. प्र.75Reasoning
    निम्नलिखित संख्या-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 9 + 2 6 3 % 2 & 8 # * 2 9 ! 4 3 (दाएं) उक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक (बाएं से दाएं) हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद में एक सम संख्या भी है?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  76. प्र.76Reasoning
    भारती बिंदु T से शुरू करके उत्तर की ओर 7 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 4 km ड्राइव करती है, फिर दाएं मुड़ती है और 10 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 6 km ड्राइव करती है। वह अंततः दाएं मुड़ती है, 3 km ड्राइव करती है, और बिंदु E पर रुक जाती है। बिंदु E से बिंदु T तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 2 km दक्षिण की ओर
    2. 2 km पश्चिम की ओर
    3. 2 km उत्तर की ओर
    4. 2 km पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 km पूर्व की ओर

  77. प्र.77Mathematics
    एक घन के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल और पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल का अंतर 4050 वर्ग इकाई है। घन की प्रत्येक भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 35 इकाई
    2. 40 इकाई
    3. 54 इकाई
    4. 45 इकाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 45 इकाई

  78. प्र.78Mathematics
    दो अंकों की एक संख्या का इकाई अंक उसके दहाई अंक का तीन गुना है। यदि इकाई का अंक 6 है, तो संख्या के दोगुने का मान ज्ञात करें।
    1. 26
    2. 48
    3. 24
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 52

  79. प्र.79General Awareness
    श्वसन के दौरान निम्न में से कौन से, तीन-कार्बन वाले अणु बनते हैं?
    1. लैक्टिक अम्ल और पाइरूवेट
    2. पाइरूवेट और एथेनॉल
    3. एथेनॉल और मैलिक अम्ल
    4. एथेनॉल और लैक्टिक अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लैक्टिक अम्ल और पाइरूवेट

  80. प्र.80General Awareness
    यदि 0.045 + 0.154 − 0.09 + 1.5 − (0.3 × 0.8) = x − 0.231 है, तो x का मान इनमें से किसके बीच है?
    1. 1.5 और 1.8
    2. 1.3 और 1.5
    3. 1.8 और 2.0
    4. 1.1 और 1.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1.5 और 1.8

  81. प्र.81General Awareness
    भारतीय संविधान के 73वें और 74वें संशोधनों में ______ स्थानीय निकायों के चुनावों का प्रावधान है।
    1. हर दो वर्ष के बाद
    2. हर तीन वर्ष के बाद
    3. हर वर्ष
    4. हर पांच वर्ष के बाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हर पांच वर्ष के बाद

  82. प्र.82Mathematics
    यदि द्विघात समीकरण 7x² + kx − 3 = 0 का एक हल x = 2/3 है, तो k का मान निम्नलिखित में से किस समीकरण को संतुष्ट करता है?
    1. 12k² + 4k − 1 = 0
    2. 6k² − 3k − 1 = 0
    3. 12k² − 4k − 1 = 0
    4. 6k² − 5k + 1 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12k² − 4k − 1 = 0

  83. प्र.83Mathematics
    ______ एक समष्टि-अर्थशास्त्रीय (macroeconomic) शब्द है, जो आय के उस अनुपात को संदर्भित करता है, जो वर्तमान वस्तुओं और सेवाओं पर खर्च किए जाने के बजाय बचाया जाता है।
    1. औसत बचत प्रवृत्ति
    2. औसत उपभोग प्रवृत्ति
    3. सीमांत उपभोग प्रवृत्ति
    4. सीमांत बचत प्रवृत्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — औसत बचत प्रवृत्ति

  84. प्र.84General Awareness
    निम्न में से किस दिन राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया था?
    1. 1 मार्च 2022
    2. 3 मार्च 2022
    3. 4 मार्च 2022
    4. 2 मार्च 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 मार्च 2022

  85. प्र.85General Awareness
    भारत में सर्वाधिक फैले हुए वन किस प्रकार के हैं?
    1. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
    2. पर्वतीय वन
    3. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    4. मैंग्रोव वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

  86. प्र.86General Awareness
    आधुनिक आवर्त सारणी में, फॉस्फोरस को __________ में रखा गया है।
    1. 15वें समूह और तीसरे आवर्त
    2. 14वें समूह और तीसरे आवर्त
    3. 14वें समूह और दूसरे आवर्त
    4. 15वें समूह और दूसरे आवर्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15वें समूह और तीसरे आवर्त

  87. प्र.87Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  88. प्र.88Reasoning
    पांच मित्र हिबा, सुहानी, प्रीतम, अहमद और रोजी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रोजी, प्रीतम के दाईं ओर दूसरे स्थान पर तथा सुहानी और अहमद दोनों के ठीक बगल में बैठी है। यदि अहमद, प्रीतम के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, तो हिबा कहां बैठी है?
    1. सुहानी के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
    2. सुहानी के बाईं ओर ठीक बगल में
    3. सुहानी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
    4. सुहानी के दाईं ओर दूसरे स्थान पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सुहानी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर

  89. प्र.89Mathematics
    एक दुकानदार ने वस्तुओं A और B को कुल ₹2,540 में खरीदा। उसने A को 15% के लाभ पर, और B को 25% की हानि पर बेच दिया। A का विक्रय मूल्य, B के विक्रय मूल्य से ₹109 अधिक था। इस पूरे संव्यवहार में उसका प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)?
    1. लाभ, 8.5%
    2. लाभ, 8.3%
    3. हानि, 8.5%
    4. हानि, 8.3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हानि, 8.3%

  90. प्र.90General Awareness
    दिए गए व्यंजक को सरल करें। (y − z)³ + (z − x)³ + (x − y)³
    1. 3(x − y)(y − z)(z − x)
    2. (x − y)(y − z)(z − x)
    3. 3(x − y)(y − z)(z + x)
    4. 3(x − y)(y − z)(x − z)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3(x − y)(y − z)(z − x)

  91. प्र.91Mathematics
    ________, चालक के टर्मिनलों के बीच विभवांतर बनाए रखने में मददगार है।
    1. प्लग कुंजी
    2. प्रतिरोध
    3. वोल्टमीटर
    4. बैटरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बैटरी

  92. प्र.92Reasoning
    दी गई आकृति में l, m के समानांतर है और m, n के समानांतर है। x° का मान ज्ञात करें। [figure: parallel lines l, m, n; points B, A, C, D; angle 50° at A]
    1. 50°
    2. 100°
    3. 130°
    4. 30°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 130°

  93. प्र.93General Awareness
    डॉबेराइनर ने अपनी तत्वों की वर्गीकरण प्रणाली में कितने त्रिकों की पहचान की थी?
    1. छह
    2. चार
    3. पांच
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  94. प्र.94Mathematics
    एक क्रिकेटर का अपनी पहली 7 पारियों में औसत स्कोर 28 रन है। अगली 3 पारियों में उसका औसत स्कोर 32 रन है। वह स्कोर ज्ञात कीजिए, जो उसे अपनी 11वीं पारी में बनाना चाहिए, ताकि उसका समग्र औसत स्कोर 33 रन हो जाए।
    1. 71
    2. 55
    3. 50
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 71

  95. प्र.95General Awareness
    बारहवीं पंचवर्षीय योजना इनमें से किस वर्ष समाप्त हुई?
    1. 2016
    2. 2017
    3. 2019
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2017

  96. प्र.96Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  97. प्र.97General Awareness
    क्लोरीन की किस पदार्थ के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप विरंजक चूर्ण (Bleaching powder) बनता है?
    1. कॉस्टिक सोडा
    2. बुझा चूना
    3. सोडियम क्लोराइड
    4. बिना बुझा चूना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बुझा चूना

  98. प्र.98General Awareness
    लागत (cost) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा SMC का पूर्ण रूप है?
    1. Subjective Marginal Cost (सब्जेक्टिव मार्जिनल कॉस्ट)
    2. Short run Marginal Cost (शॉर्ट रन मार्जिनल कॉस्ट)
    3. Silent Marginal Cost (साइलेंट मार्जिनल कॉस्ट)
    4. Special Marginal Cost (स्पेशल मार्जिनल कॉस्ट)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Short run Marginal Cost (शॉर्ट रन मार्जिनल कॉस्ट)

  99. प्र.99Mathematics
    पूर्व दिशा में धारा प्रवाहित करने वाले सीधे धारावाही चालक द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा __________ दिशा के अनुदिश होती है।
    1. पूर्व
    2. पश्चिम
    3. उत्तर
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण

  100. प्र.100Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, विभिन्न भाषाएं बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या को दर्शाती हैं। [Venn diagram: Hindi, Sanskrit, English; values 11, 9, 13, 17, 7, 8, 15] (संदर्भ: Hindi - हिंदी, Sanskrit - संस्कृत, English - अंग्रेजी) कितने विद्यार्थी, सभी तीनों भाषाएं अर्थात - संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी बोल सकते हैं?
    1. 24
    2. 30
    3. 25
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 17

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1324314351637484941011141221321441531621711841942042122232332412542622732832933033123223333413543643733833944014144244314424534624744834935035135245325445525615745815916036146246336446546636726836937047147217337417517647747847918018148238318418518618748838949019149239349419529639729829941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 27 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner