1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 30 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 30 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

30 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 3 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
30 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है, और फिर कुछ नियम दिए गए हैं। नियमों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन ही आपका उत्तर है। Number/Symbol | $ | 3 | @ | 8 | % | 2 | # | & | 6 | φ | π | 7 | 5 | ϕ ; Code | A | V | L | K | R | M | B | F | N | T | E | C | S | W [संदर्भ:- Number/Symbol - संख्या/प्रतीक; Code - कूट] नियम: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम) के कूट आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरे और चौथे, दोनों ही घटक 3 के गुणज हैं, तो दूसरे और चौथे, दोनों ही घटकों को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। #376φ%
    1. BVCTRV
    2. BVCVTR
    3. KVCVWB
    4. ©ACAS©
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — BVCVTR

  2. प्र.2Mathematics
    6 पुरुष और 10 महिलाएं एक कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। 5 पुरुष और 4 महिलाएं इसी कार्य को 14 दिन में पूरा कर सकते हैं। 1 महिला को इस कार्य को पूरा करने में कितने दिन का समय लगेगा?
    1. 350
    2. 390
    3. 364
    4. 280
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 364

  3. प्र.3General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी भिन्न 0.1(82 पर बार) के बराबर है?
    1. 181/990
    2. 1/9
    3. 81/500
    4. 1/999
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 181/990

  4. प्र.4Reasoning
    मानव शरीर में अनॉक्सी श्वसन कहां हो सकता है?
    1. केवल शिराओं की लाल रक्त कणिकाओं में
    2. कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में
    3. सभी कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रिया में
    4. केवल धारीदार पेशीय कोशिकाओं में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में

  5. प्र.5General Awareness
    राज्यसभा में ______ सदस्य होते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा में उनकी उत्कृष्टता के आधार पर नामित किया जाता है।
    1. 21
    2. 12
    3. 11
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  6. प्र.6Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: L < W > X = V > B ≥ E
    1. L = E
    2. W = V
    3. W > B
    4. X < E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — W > B

  7. प्र.7Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 233, 404, 575, 746, 917,?
    1. 1079
    2. 1078
    3. 1089
    4. 1088
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1088

  8. प्र.8Mathematics
    रघु ने एक वस्तु को 15% की हानि पर बेचा। यदि उसने इस वस्तु को 5% कम में खरीदा होता और इसे ₹195 अधिक में बेचा होता, तो उसे 10% का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 1,500
    2. 750
    3. 1,000
    4. 1,250
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1,000

  9. प्र.9Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ में जनवरी के महीने में विभिन्न कंपनियों के व्यय को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] कंपनियों C, D और E को मिलाकर कुल व्यय, तथा कंपनियों F, G और H को मिलाकर कुल व्यय का क्रमशः अनुपात कितना है?
    1. 20 : 21
    2. 11 : 21
    3. 100 : 101
    4. 21 : 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 : 21

  10. प्र.10Mathematics
    छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच माता-पिता या अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करना चाहिए। यह कब शिक्षा के अधिकार कानून का हिस्सा बन गया?
    1. 2005
    2. 2004
    3. 2008
    4. 2009
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2009

  11. प्र.11Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I. और II. दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष, तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी का निसंदेह पालन करते हैं? कथन: राधा जानती थी कि तरबूज का स्वाद गर्मियों में मज़ेदार होता है। उसने जो तरबूज खरीदा वह बेस्वाद था। निष्कर्ष: I. यह गर्मियों का मौसम नहीं है। II. दुकानदार ने राधा को धोखा दिया है।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    3. न तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II पालन करता है।
    4. दोनों निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  12. प्र.12General Awareness
    गणतंत्र दिवस परेड 2022 में किस राज्य की झांकी का विषय एंग्लो-अबोर (आदि) युद्धों पर आधारित था?
    1. असम
    2. सिक्किम
    3. अरुणाचल प्रदेश
    4. त्रिपुरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अरुणाचल प्रदेश

  13. प्र.13General Awareness
    8 पुरुष और 13 महिलाएं एक कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं, तथा 10 पुरुष और 14 महिलाएं उसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। कितनी महिलाएं, एक पुरुष के बराबर कार्य करती हैं?
    1. 1.5
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  14. प्र.14General Awareness
    किसी दिए गए क्षेत्र में नगर पालिका, नगर निगम या पंचायत बनाने का अधिकार निम्न में से किसके पास होता है?
    1. राज्य सरकार
    2. केंद्र सरकार
    3. जिला कलेक्टर
    4. संभागीय आयुक्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राज्य सरकार

  15. प्र.15Mathematics
    निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 @ 1 ø $ λ £ 5 3 & 9 # * 2 @ 6 7 & % 3 £ 2 & 1 5 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक संख्या भी है?
    1. 3
    2. 2
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  16. प्र.16Mathematics
    यदि दो समांतर सीधे चालकों में धारा प्रवाह की दिशा समान है, तो उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्रों की दिशाएं ______ होंगी।
    1. समान दिशा में
    2. यादृच्छिक दिशाओं में
    3. एक दूसरे के लंबवत
    4. एक दूसरे के विपरीत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक दूसरे के विपरीत

  17. प्र.17General Awareness
    सुंदरवन बायोस्फ़ीयर रिजर्व (Sunderbans Biosphere Reserve), निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
    1. सिक्किम
    2. मध्य प्रदेश
    3. ओडिशा
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम बंगाल

  18. प्र.18General Awareness
    वायुमंडल के उच्च स्तरों पर स्थित ओजोन, ______ अणु पर कार्यरत UV विकिरण का एक उत्पाद है।
    1. ऑक्सीजन (O2)
    2. कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)
    3. कार्बन डाईऑक्साइड (CO2)
    4. सल्फर डाईऑक्साइड (SO2)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऑक्सीजन (O2)

  19. प्र.19Reasoning
    कृतिका, दक्षिण की ओर 6 m चलती है। फिर वह दाईं ओर मुड़ती है और 6 m चलती है। वह बाईं ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। वह फिर बाईं ओर मुड़ती है, और 6 m चलती है। वह फिर बाईं ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. दक्षिण
    2. पश्चिम
    3. पूर्व
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर

  20. प्र.20Mathematics
    दिए गए पाई चार्ट का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। पाई-चार्ट दिए गए 4 दिनों में खेल के मैदान जाने वाले बच्चों की कुल संख्या (जो कि 40 है) में से 4 दिनों में खेल के मैदान जाने वाले बच्चों का प्रतिशत दर्शाता है। [figure] संदर्भ: [Monday-सोमवार; Friday-शुक्रवार; Saturday-शनिवार; Sunday-रविवार] यदि प्रत्येक बच्चे के लिए खेल के मैदान के लिए प्रवेश टिकट की कीमत ₹25 थी, तो रविवार को कितनी राशि एकत्र हुई थी?
    1. ₹250
    2. ₹200
    3. ₹150
    4. ₹300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹150

  21. प्र.21Mathematics
    नीचे दिए गए बारंबारता बंटन की माध्यिका ज्ञात कीजिए। अंक | बारंबारता 30 | 4 40 | 7 50 | 2 85 | 6
    1. 30
    2. 10
    3. 40
    4. 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40

  22. प्र.22General Awareness
    लूप किस प्रकार गर्भनिरोधक के रूप में कार्य करता है?
    1. बवाही नलिकाओं (fallopian tubes) के मार्ग को अवरुद्ध कर देता है।
    2. यह भ्रूण के प्रत्यारोपण को निरुद्ध करता है।
    3. यह शुक्राणु के स्त्राव को अवरुद्ध करता है।
    4. यह डिंब के स्त्राव को निरुद्ध करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बवाही नलिकाओं (fallopian tubes) के मार्ग को अवरुद्ध कर देता है।

  23. प्र.23Reasoning
    निम्न में से कौन से कथन सही हैं? A. लार का pH मान : 6.2 - 8 B. शुद्ध रक्त का pH मान : 7.35 - 7.45 C. शुद्ध जल का pH मान : 9
    1. A और B
    2. B और C
    3. केवल B
    4. केवल C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल B

  24. प्र.24General Awareness
    निम्न में से किस प्राणी ऊतक में चपटी कोशिकाएं होती हैं?
    1. प्लाज्मा कोशिकाएं (Plasma cells)
    2. घनाभाकार उपकला (Cuboidal epithelium)
    3. शल्की उपकला (Squamous epithelium)
    4. मास्ट कोशिकाएं (Mast cells)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शल्की उपकला (Squamous epithelium)

  25. प्र.25General Awareness
    निम्न में से किस भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर, कॉमनवेल्थ गेम्स के इस आयोजन में भारत का पहला स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया?
    1. महिला रग्बी सेवन्स टीम (Women's rugby sevens team)
    2. महिला टेनिस टीम (Women's tennis team)
    3. महिला हैंडबॉल टीम (Women's hand ball team)
    4. फोर्स लॉन बॉउल्स टीम (Women's fours lawn bowls team)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फोर्स लॉन बॉउल्स टीम (Women's fours lawn bowls team)

  26. प्र.26General Awareness
    2022 में सामुदायिक सशक्तिकरण के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले बेयरफुट कॉलेज का मुख्यालय कहां स्थित है?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. गुजरात
    3. ओडिशा
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजस्थान

  27. प्र.27General Awareness
    ब्राइन के वैद्युतअपघटन के दौरान 'X' गैस उत्पन्न होती है। फिर, 'X' गैस का उपयोग शुष्क बुझे हुए चूने में CaOCl2 उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। 'X' क्या है?
    1. हाइड्रोजन
    2. सल्फर
    3. क्लोरीन
    4. नाइट्रोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्लोरीन

  28. प्र.28Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन : सभी तार, धातुएं हैं। सभी धातुएं, प्लास्टिक हैं। कुछ तार, तांबा हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ तांबा, धातुएं हैं। (II) कुछ प्लास्टिक, तांबा हैं। (III) कोई तांबा, प्लास्टिक नहीं है।
    1. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
    2. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
    3. या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
    4. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं

  29. प्र.29Reasoning
    एक कक्षा के सभी 32 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। आनंद दाएं सिरे से छठे स्थान पर खड़ा है, जबकि मीना बाएं सिरे से 14वें स्थान पर खड़ी है। आनंद और मीना के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
    1. 8
    2. 13
    3. 10
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  30. प्र.30General Awareness
    फरवरी 2022 में, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
    1. डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर
    2. जी अशोक कुमार
    3. एस सोमनाथ
    4. डॉ. के सिवन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर

  31. प्र.31Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 17, 33) (5, 34, 59)
    1. (3, 45, 51)
    2. (27, 13, 28)
    3. (9, 19, 37)
    4. (6, 82, 118)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (6, 82, 118)

  32. प्र.32Mathematics
    1970 के दशक में किस बांध के निर्माण के लिए निर्वासित किए गए लोग, अभी तक उन्हें प्रदान किए जाने वाले लाभों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं?
    1. नागार्जुन सागर बांध
    2. सरदार सरोवर बांध
    3. हीराकुद बांध
    4. तवा बांध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तवा बांध

  33. प्र.33General Awareness
    प्रकाश-संश्लेषण के दौरान, संश्लेषित कार्बोहाइड्रेटों को ______ के रूप में संचित किया जाता है।
    1. स्टार्च
    2. वसा
    3. प्रोटीन
    4. विटामिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्टार्च

  34. प्र.34General Awareness
    पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू हुई थी?
    1. 1946-1951
    2. 1951-1956
    3. 1961-1966
    4. 1956-1961
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1951-1956

  35. प्र.35General Awareness
    भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत विधि द्वारा निर्मित एक स्वायत्त निकाय, ESIC का पूर्ण रूप क्या है?
    1. Employees' Statutory Insurance Corporation (एंप्लॉइज़ स्टेट्यूटरी स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन)
    2. Employees' State Indemnity Corporation (एंप्लॉइज़ स्टेट इंडेमिनिटी कॉर्पोरेशन)
    3. Employees' State Insurance Corporation (एंप्लॉइज़ स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन)
    4. Employers' State Insurance Corporation (एंप्लॉयर्स स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Employees' State Insurance Corporation (एंप्लॉइज़ स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन)

  36. प्र.36Mathematics
    4 घंटे की एक यात्रा के दौरान एक कार की औसत चाल 60 km/h है। यदि वह पहले 2 घंटे के दौरान 65 km/h की चाल से चलती है, तो अगले 2 घंटे के दौरान कार की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 53 km/h
    2. 55 km/h
    3. 60 km/h
    4. 50 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 55 km/h

  37. प्र.37General Awareness
    माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क (MFIN) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नॉन-बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी-माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस (NBFC-MFI) के लिए, भारत के पहले स्व-नियामक संगठन (SRO) के रूप में ______ में मान्यता दी गई थी।
    1. 2015
    2. 2018
    3. 2014
    4. 2017
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2014

  38. प्र.38General Awareness
    उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को किसी केंद्र शासित प्रदेश तक बढ़ाने या उससे बाहर करने का अधिकार किसके पास होता है?
    1. उस राज्य के विधान मंडल, जिसमें उच्च न्यायालय स्थित है
    2. कानून द्वारा संसद
    3. भारत के मुख्य न्यायाधीश
    4. भारत के राष्ट्रपति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कानून द्वारा संसद

  39. प्र.39Reasoning
    छह शिक्षक, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। टॉमी, प्रिया के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। ऑलिवर, कविता के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। ऑलिवर, प्रिया और वीना दोनों के ठीक बगल में बैठा है। सागर, कविता के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्न में से कौन सागर और कविता दोनों के ठीक बगल में बैठा/बैठी है?
    1. ऑलिवर
    2. टॉमी
    3. प्रिया
    4. वीना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टॉमी

  40. प्र.40Mathematics
    दिए गए समीकरण को हल कीजिए। (5x² − 5) + 5(−x² + 2x − 7) = 0
    1. x = −2
    2. x = 2
    3. x = 4
    4. x = −4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x = 4

  41. प्र.41Mathematics
    समुच्चय {61, 62...100} में, दूसरी सबसे बड़ी अभाज्य संख्या, और दूसरी सबसे छोटी अभाज्य संख्या का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 164
    2. 156
    3. 158
    4. 150
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 156

  42. प्र.42Reasoning
    स्पंदन गतियां, जिन्हें नाड़ी स्पंद/नब्ज कहा जाता है, क्यों महसूस होती हैं?
    1. हृदय में प्रवाहित रक्त के कारण
    2. फेफड़ों में प्रवाहित रक्त के कारण
    3. शिराओं में प्रवाहित रक्त के कारण
    4. धमनियों में प्रवाहित रक्त के कारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धमनियों में प्रवाहित रक्त के कारण

  43. प्र.43Reasoning
    संख्या 7235491 के अंकों में से प्रत्येक को बाएं से दाएं की ओर आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में, अपरिवर्तित रहने वाले अंकों का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 17
    3. 14
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  44. प्र.44Reasoning
    एक कक्षा के सभी 29 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। सुरेश दाएं सिरे से 24वें स्थान पर खड़ा है, जबकि भास्कर बाएं सिरे से 16वें स्थान पर खड़ा है। सुरेश और भास्कर के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
    1. 14
    2. 12
    3. 6
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  45. प्र.45Mathematics
    सुजोय बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और पूर्व की ओर 11 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है, फिर मुड़ता है और 7 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. 8 km, उत्तर की ओर
    2. 8 km, दक्षिण की ओर
    3. 6 km, दक्षिण की ओर
    4. 4 km, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8 km, उत्तर की ओर

  46. प्र.46General Awareness
    दी गई अभिक्रिया में किस पदार्थ का ऑक्सीकरण होता है? 2Cu + O2 → 2CuO
    1. कॉपर (तांबा) और ऑक्सीजन
    2. केवल कॉपर (तांबा)
    3. केवल ऑक्सीजन
    4. कॉपर ऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कॉपर (तांबा) और ऑक्सीजन

  47. प्र.47Mathematics
    सामान्य नेत्र में, नेत्र लेंस से रेटिना की दूरी 2.5 cm होती है। जब यह नेत्र से 25 cm की दूरी पर स्थित इसके निकट बिंदु पर केंद्रित होता है, तो नेत्र लेंस की क्षमता कितनी होगी?
    1. 22 D
    2. 4 D
    3. 40 D
    4. 44 D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 44 D

  48. प्र.48Reasoning
    छह बॉक्स एक के ऊपर एक लंबवत रखे गए हैं। F को ऊपर से सम संख्या वाले स्थान पर रखा गया है, लेकिन 2रे स्थान पर नहीं रखा गया है। B को सबसे निचले स्थान पर रखा गया है। F और E के मध्य केवल एक बॉक्स रखा गया है। C को F के ठीक ऊपर रखा गया है। F को A के ठीक ऊपर रखा गया है। नीचे से बॉक्स A का स्थान क्या है?
    1. 3रा
    2. 4था
    3. 2रा
    4. 5वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2रा

  49. प्र.49General Awareness
    जैनियों की सार्वभौम प्रार्थना, नवकार मंत्र में 'नमो अरिहंताणं' का शाब्दिक अर्थ क्या है?
    1. मैं सभी आध्यात्मिक गुरुओं या दिव्य शिक्षकों को नमन करता हूं।
    2. मैं सभी गुरुओं को नमन करता हूं।
    3. सभी आत्माओं को नमन करता हूं जो अपने सभी गति कर्मों से मुक्त हो गई हैं।
    4. मैं सभी पूर्ण मुक्त आत्माओं को नमन करता हूं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सभी आत्माओं को नमन करता हूं जो अपने सभी गति कर्मों से मुक्त हो गई हैं।

  50. प्र.50Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर-शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) G H U B Q R P M E N S T A V L M A (दाएं) कितने स्वरों के ठीक पहले एक व्यंजन है, और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?
    1. 3
    2. 4
    3. 1
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  51. प्र.51General Awareness
    पी.वी. सिंधु ने किस वर्ष स्विट्जरलैंड के बासेल में फाइनल में थाईलैंड के बुसानन ऑंगबामरुंगफान (Busanan Ongbamrungphan) को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती थी?
    1. 2019
    2. 2020
    3. 2021
    4. 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2022

  52. प्र.52Mathematics
    परमाणु त्रिज्या के सही बढ़ते क्रम का चयन करें।
    1. B < Be < Li < Rb
    2. Li < Be < B < Rb
    3. B < Be < Rb < Li
    4. Li < B < Be < Rb
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — B < Be < Li < Rb

  53. प्र.53Mathematics
    △ABC में, m(AB) = m(AC), और m∠BAC = 30° हैं। यदि △ABC की भुजा BC को D तक बढ़ाया जाता है, तो m∠ACD का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 50°
    2. 75°
    3. 120°
    4. 105°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 105°

  54. प्र.54Mathematics
    बॉब की आयु के 6 गुने और विल की आयु के 5 गुने का योग 43 वर्ष है, और बॉब की आयु के 5 गुने और विल की आयु के 5 गुने का योग 40 वर्ष है। बॉब की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 10 वर्ष
    2. 5 वर्ष
    3. 1 वर्ष
    4. 3 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 वर्ष

  55. प्र.55Mathematics
    निम्न में से किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में शून्य प्रतिशत वन क्षेत्र है?
    1. हरियाणा
    2. लक्षद्वीप
    3. चंडीगढ़
    4. गोवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लक्षद्वीप

  56. प्र.56Reasoning
    गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं? (a) मुख्य अक्ष एक काल्पनिक रेखा होती है, जो दर्पण के दोनों ओर विस्तृत होती है। (b) मुख्य अक्ष, वक्रता केंद्र, मुख्य फोकस और ध्रुव से होकर गुजरता है। (c) वक्रित दर्पण का मुख्य अक्ष वक्रित होता है।
    1. केवल (a) और (b) सही हैं
    2. केवल (b) सही है
    3. केवल (a) सही है
    4. (a), (b) और (c) सही हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (a) और (b) सही हैं

  57. प्र.57Mathematics
    एक आयत की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 5 : 2 है। यदि आयत की चौड़ाई 48 cm हो, तो आयत की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 186 cm
    2. 168 cm
    3. 120 cm
    4. 102 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 120 cm

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  59. प्र.59Mathematics
    एक बंद लंबवृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 3.5 cm है, और इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 269.5 cm² है। इसकी ऊंचाई और व्यास का अनुपात ज्ञात कीजिए। (मान लीजिए कि π = 22/7 है)
    1. 7 : 5
    2. 5 : 7
    3. 4 : 5
    4. 5 : 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 : 4

  60. प्र.60Mathematics
    यदि a = (3/7)² ÷ (9/7)⁰, तो a^-2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 81/2401
    2. 343/81
    3. 81/343
    4. 2401/81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2401/81

  61. प्र.61General Awareness
    प्रकाश पुंज का पथ उस ______ विलयन के माध्यम से दिखाई देता है, जिसमें कणों का आकार अपेक्षाकृत बड़ा होता है।
    1. जल के
    2. लवणीय
    3. चीनी के
    4. कोलाइडी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोलाइडी

  62. प्र.62General Awareness
    चार घंटियां क्रमशः 2, 4, 6 और 8 सेकंड के अंतरालों पर बजती हैं। दोपहर 12 बजे वे सभी एक साथ बजीं। उसी दोपहर 12 बजे से 12:50 बजे के बीच अगले 50 मिनट में वे कितनी बार एक साथ बजेंगी, यदि इसमें 12 बजे घंटियों के बजने को छोड़ा गया है और 12:50 घंटियों के बजने को शामिल किया गया है?
    1. 126
    2. 124
    3. 123
    4. 125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 125

  63. प्र.63Mathematics
    एक चालक तार की लंबाई 1 km है, और इसके अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या 7 mm है। इस तार से 10 Ω का एक प्रतिरोध बनाया गया है। इस प्रतिरोध की प्रतिरोधकता कितनी होगी?
    1. 1 × 10^-6 Ω-m
    2. 7 × 10^-6 Ω-m
    3. 1.54 × 10^-6 Ω-m
    4. 2.22 × 10^-6 Ω-m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1.54 × 10^-6 Ω-m

  64. प्र.64General Awareness
    निम्नलिखित में से उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा? VPR 3, TNP 7, RLN 11, ?, NHJ 19
    1. PLJ 13
    2. PLJ 15
    3. PJL 13
    4. PJL 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PJL 15

  65. प्र.65General Awareness
    भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) का उपभोक्ता शिकायत निकाय निम्नलिखित में से कौन सा है?
    1. उपभोक्ता शिकायत कंपनी (CCC)
    2. उपभोक्ता शिकायत समिति (CCC)
    3. उपभोक्ता शिकायत आयोग (CCC)
    4. उपभोक्ता शिकायत परिषद (CCC)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उपभोक्ता शिकायत परिषद (CCC)

  66. प्र.66Mathematics
    यदि संख्या 1374856 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में इनमें से कौन सा अंक एक से अधिक बार मौजूद होगा?
    1. केवल 8
    2. 6 और 7 दोनों
    3. 2, 4 और 6
    4. 4, 6 और 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2, 4 और 6

  67. प्र.67Mathematics
    फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम, किसी ______ में गतिमान चालक में प्रेरित धारा की दिशा बताता है।
    1. विद्युतचुंबकीय क्षेत्र
    2. वैद्युत क्षेत्र
    3. गुरूत्वीय क्षेत्र
    4. चुंबकीय क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चुंबकीय क्षेत्र

  68. प्र.68General Awareness
    जैव प्रक्रमों में अनुरक्षण प्रक्रमों की आवश्यकता क्यों होती है?
    1. जीव के शरीर के अंदर से ऊर्जा के स्रोत को स्थानांतरित करने के लिए
    2. शरीर के अंदर से कच्चा माल डालने के लिए
    3. खाद्य सामग्री को शरीर के बाहर स्थानांतरित करने के लिए
    4. क्षति और विघटन (टूट-फूट) को रोकने के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्षति और विघटन (टूट-फूट) को रोकने के लिए

  69. प्र.69General Awareness
    निम्नलिखित में से किस स्थान से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV-C52 को EOS-04 उपग्रह के साथ प्रक्षेपित किया गया था?
    1. थुंबा
    2. भुवनेश्वर
    3. श्रीहरिकोटा
    4. तिरुवनंतपुरम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — श्रीहरिकोटा

  70. प्र.70Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन : सभी आलू, टमाटर हैं। सभी टमाटर, बैंगन हैं। सभी बैंगन, प्याज हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ प्याज, आलू हैं। (II) सभी टमाटर, आलू हैं। (III) कोई टमाटर, आलू नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    2. या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    4. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है

  71. प्र.71Reasoning
    मान लीजिए कि एक उपग्रह भू-तल से 10² km ऊपर है, और इसका उपयोग वस्तुओं की उच्च रेजोल्यूशन वाली छवियां लेने के लिए किया जाता है। यदि 1.0 m आकार की किसी वस्तु का प्राथमिक प्रतिबिंब बनाने के लिए एक अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है, और यदि प्रतिबिंब का आकार 5 μm है, और यह उल्टा है, तो अवतल दर्पण का मुख्य फोकस ______ होना चाहिए।
    1. +0.50 m
    2. −1.0 m
    3. +1.0 m
    4. −0.5 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −0.5 m

  72. प्र.72General Awareness
    यदि एक 1950 m लंबी रेलगाड़ी एक खंभे को 150 सेकंड में पार करती है, तो रेलगाड़ी द्वारा एक 338 m लंबे प्लेटफार्म को पार करने में लगने वाला समय (सेकंड में) ज्ञात कीजिए।
    1. 170
    2. 176
    3. 174
    4. 175
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 176

  73. प्र.73Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रेणी का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: 4 3 7 9 2 5 6 8 7 9 1 5 3 9 2 4 3 5 9 ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनके ठीक पहले एक विषम अंक है, और ठीक बाद एक सम अंक है?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  74. प्र.74General Awareness
    रानीखेत हिल स्टेशन भारत के किस राज्य में स्थित है?
    1. केरल
    2. उत्तराखंड
    3. सिक्किम
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तराखंड

  75. प्र.75Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी अंगूर, सेब हैं। कोई सेब, चीड़ नहीं है। सभी चीड़, शंकु हैं। निष्कर्ष: (I) कोई शंकु, अंगूर नहीं है। (II) कोई अंगूर, चीड़ नहीं है। (III) कुछ शंकु, सेब हैं।
    1. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    2. निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों ही पालन करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है

  76. प्र.76General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक चक्रीय और असंतृप्त है?
    1. एथेन
    2. साइक्लोप्रोपेन
    3. बेंजीन
    4. साइक्लोहेक्सेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बेंजीन

  77. प्र.77Reasoning
    निम्न में से कौन-सा तत्व दूसरे समूह से संबंधित है?
    1. B
    2. Na
    3. Be
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Be

  78. प्र.78General Awareness
    निम्न में से किस यौगिक में केवल एक कार्बन-कार्बन एकल आबंध होता है?
    1. ब्युटेन
    2. एथेन
    3. प्रोपेन
    4. मेथेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एथेन

  79. प्र.79Mathematics
    यदि एक द्विघात समीकरण के मूलों के योग और गुणनफल क्रमशः q/p और r²/q हैं, जहां p, q ≠ 0 है, तो द्विघात समीकरण और द्विघात समीकरण के विविक्तकर क्रमशः क्या होंगे?
    1. pqx² − q²x + pr² = 0 और q⁴ + 4p²r²q
    2. pqx² − q²x + pr² = 0 और q⁴ − 4p²r²q
    3. pqx² + q²x + pr² = 0 और q² − 4p²r²
    4. pqx² + q²x + pr² और q⁴ − 4p²r²q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — pqx² − q²x + pr² = 0 और q⁴ − 4p²r²q

  80. प्र.80General Awareness
    छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। P केवल तीन अन्य दोस्तों से लंबा है। R केवल एक दोस्त से लंबा है। S, R से लंबा है लेकिन U से छोटा है। T, U से लंबा है। सभी दोस्तों में से दूसरा सबसे लंबा कौन है?
    1. U
    2. S
    3. Q
    4. T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U

  81. प्र.81Mathematics
    यदि cot⁴x + cot²x = 1 है, तो cosec⁴x − cosec²x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. 2
    3. −1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  82. प्र.82Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  83. प्र.83General Awareness
    1919 में हुई जलियांवाला बाग की घटना की जांच के लिए, भारत सरकार द्वारा किस आयोग का गठन किया गया था?
    1. फ्रेजर आयोग
    2. हंटर आयोग
    3. बैबिंगटन स्मिथ आयोग
    4. बटलर आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हंटर आयोग

  84. प्र.84Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (18, 27, 225) (15, 33, 240)
    1. (33, 38, 568)
    2. (22, 49, 568)
    3. (30, 15, 225)
    4. (25, 45, 560)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (30, 15, 225)

  85. प्र.85Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'PROUD' को 'RPQSF' और 'FLICK' को 'HJKAM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'TEMPT' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. UDOOU
    2. UCNNU
    3. VCONV
    4. VNOCV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — VCONV

  86. प्र.86Mathematics
    रामू, लक्ष्मण से 4 वर्ष बड़ा है। यदि उनकी वर्तमान आयु का अनुपात 6 : 5 है, तो लक्ष्मण की आयु कितनी है?
    1. 24 वर्ष
    2. 18 वर्ष
    3. 20 वर्ष
    4. 22 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20 वर्ष

  87. प्र.87Mathematics
    सुरभि ने तीन योजनाओं A, B और C में कुल ₹47,740 का इस प्रकार निवेश किया कि योजना A से 10% की वार्षिक दर से 3 वर्ष बाद प्राप्त साधारण ब्याज, योजना B से 9% की वार्षिक दर से 4 वर्ष बाद प्राप्त साधारण ब्याज और योजना C से 8% की वार्षिक दर से 5 वर्ष बाद प्राप्त साधारण ब्याज की राशियां समान थीं। योजना C और योजना A में निवेश की गई राशियों का धनात्मक अंतर (₹ में) कितना है?
    1. 3,080
    2. 3,840
    3. 4,620
    4. 1,540
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4,620

  88. प्र.88Mathematics
    द्विघात समीकरण x² − 4x − 1 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. −2 ± √3
    2. 2 ± √3
    3. −2 ± √5
    4. 2 ± √5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 ± √5

  89. प्र.89Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  90. प्र.90Mathematics
    फ्यूज के रूप में प्रयुक्त तंतु से अत्यधिक धारा प्रवाहित होने पर यह ______।
    1. उबल जाता है
    2. गल जाता है
    3. गर्म हो जाता है
    4. ठंडा हो जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गल जाता है

  91. प्र.91General Awareness
    किसी विद्युत परिपथ में विद्युत ऊर्जा के क्षय होने की दर ______ कहलाती है।
    1. विद्युत बल
    2. विद्युत शक्ति
    3. विद्युत ऊष्मा
    4. विद्युत कार्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विद्युत शक्ति

  92. प्र.92Mathematics
    यदि x = 2 है, तो √((4x)(x) + 4x + 1) + 5x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 17
    3. 9
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15

  93. प्र.93Mathematics
    एक समकोण त्रिभुज का आधार 24 cm और कर्ण 26 cm है, इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 130 cm²
    2. 120 cm²
    3. 312 cm²
    4. 240 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 120 cm²

  94. प्र.94Reasoning
    छह मित्र, A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। E, B और D के ठीक बगल में बैठा है। F, B के दाईं ओर ठीक बगल में और C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A कहां बैठा है?
    1. C के दाईं ओर ठीक बगल में
    2. D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर
    3. F के दाईं ओर ठीक बगल में
    4. B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — F के दाईं ओर ठीक बगल में

  95. प्र.95Mathematics
    ABC ~ QPR और (△ABC का क्षेत्रफल) : (△PQR का क्षेत्रफल) = 3 : 2 है। यदि AB = 12 cm, BC = 10 cm और AC = 9 cm है, तो QR की लंबाई (cm में) कितनी है?
    1. 8√3
    2. 3√6
    3. 20/√3
    4. 10/√3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3√6

  96. प्र.96Reasoning
    अवक्षेपण अभिक्रिया के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
    1. केवल विलेय विलयन बनता है।
    2. एक अविलेय लवण बनता है।
    3. केवल हाइड्रोजन गैस बनती है।
    4. केवल जल बनता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक अविलेय लवण बनता है।

  97. प्र.97Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 5 : 7 है। यदि इन संख्याओं का योगफल 108 है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 45
    2. 42
    3. 47
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45

  98. प्र.98Mathematics
    यदि संख्या 4311253 में प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से तीसरे और दाईं ओर से दूसरे अंक का योग कितना होगा?
    1. 15
    2. 11
    3. 9
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  99. प्र.99General Awareness
    ₹48 प्रति kg वाले 6 kg चावल को अन्य किस्म के 3 kg चावल के साथ मिश्रित करके ₹60 प्रति kg मूल्य वाला मिश्रण तैयार किया जाता है। इस मिश्रण में मिश्रित किए गए अन्य किस्म के चावल का प्रति kg मूल्य ज्ञात करें।
    1. ₹64
    2. ₹72
    3. ₹84
    4. ₹80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹84

  100. प्र.100General Awareness
    2008 में शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त करने के बाद, शास्त्रीय तेलुगु विशिष्ट अध्ययन केंद्र (CESCT) की स्थापना किस संस्थान के अंतर्गत की गई है?
    1. अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ तमिल लैंग्वेज
    2. भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर
    3. राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली
    4. अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223314252637483911041121231321411511641741811942032132212332432542642732822943013143243313423533623733823924034124244344444514614744834935015145215345445525615735835946046146246336446546636746846937037147227317427537637737827928018118238328438538638738848929029129249329439529629719849931002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 30 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner