1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 17 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 17 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

17 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
17 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    प्रमुखतः महाराष्ट्र और गुजरात में मनाए जाने वाले पारसी नव वर्ष को ________ के रूप में जाना जाता है और यह ईरानी कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है।
    1. लोसूंग
    2. बेस्तु वरस
    3. नवरेह
    4. नवरोज़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नवरोज़

  2. प्र.2Reasoning
    निम्न में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण से संबंधित है?
    1. 50
    2. 52
    3. 51
    4. 53
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50

  3. प्र.3Mathematics
    वर्तमान में, एक आदमी की आयु 50 वर्ष और उसकी बेटी की आयु 22 वर्ष है। ______ वर्ष बाद उस आदमी की आयु उसकी बेटी की आयु की दोगुनी होगी।
    1. 18
    2. 6
    3. 9
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  4. प्र.4Mathematics
    20 – [12 – {14 – (12 – 16 – 10)}] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 20
    3. 16
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  5. प्र.5Mathematics
    निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 4 # O $ 5 T F 8 % U 2 P A & F ø 3 @ T 4 ¥ I # H (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद एक स्वर है, और ठीक पहले एक संख्या है?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  6. प्र.6Reasoning
    संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या/प्रतीक | # | * | + | 8 | @ | 6 | 5 | 2 | % | 4 | 3 | & | 7 | 9 ; कूट अक्षर | D | L | F | A | H | M | Q | N | C | X | W | G | T | R शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटकों) के कूटों को परस्पर बदलना होगा। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 3 & % 4 6 का कूट क्या होगा?
    1. WQLT©
    2. ©GCX©
    3. ©GCX#
    4. WGCXM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ©GCX©

  7. प्र.7Reasoning
    निम्नांकित आकृति में दिखाई गई पादप कोशिका में हम अपशिष्ट उत्पाद कहां पा सकते हैं? [figure]
    1. तीर 1 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
    2. तीर 2 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
    3. तीर 4 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
    4. तीर 3 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीर 4 द्वारा दिखाए गए क्षेत्र में

  8. प्र.8General Awareness
    देओमाली चोटी निम्न में से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
    1. ओडिशा
    2. कर्नाटक
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओडिशा

  9. प्र.9General Awareness
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए 2022-23 सीज़न हेतु केंद्रीय अनुबंध सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इनमें से किस वरिष्ठ खिलाड़ी ने 2022 में ग्रेड A का दर्जा खो दिया है?
    1. विराट कोहली
    2. रोहित शर्मा
    3. चेतेश्वर पुजारा
    4. जसप्रीत बुमराह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चेतेश्वर पुजारा

  10. प्र.10Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  11. प्र.11General Awareness
    निम्न में से कौन से घटक प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं?
    1. ऑक्सीजन, जल, सूर्य का प्रकाश और पर्णहरित (क्लोरोफिल)
    2. कार्बन डाईऑक्साइड, जल, ऑक्सीजन और पर्णहरित (क्लोरोफिल)
    3. कार्बन डाईऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश और पर्णहरित (क्लोरोफिल)
    4. कार्बन डाईऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश और ऑक्सीजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कार्बन डाईऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश और पर्णहरित (क्लोरोफिल)

  12. प्र.12Reasoning
    छह अभिनेता एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A पहले स्थान पर बैठा है, और G, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। L, A के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। S पंक्ति के अंत में बैठा है। L के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. F
    2. H
    3. G
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — F

  13. प्र.13General Awareness
    माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (मुद्रा) के तहत स्वीकृत 'शिशु' ऋण की सीमा __________ है।
    1. ₹50,000 तक
    2. ₹50,000 से ₹5 लाख
    3. ₹50 लाख तक
    4. ₹5 लाख से ₹10 लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹50,000 तक

  14. प्र.14Mathematics
    राम और सीता की आयु का अनुपात 5 : 8 है। तीन वर्ष बाद, उनकी आयु का योगफल 58 वर्ष होगा। राम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 22 वर्ष
    2. 25 वर्ष
    3. 20 वर्ष
    4. 21 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20 वर्ष

  15. प्र.15Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  16. प्र.16Mathematics
    यदि एक लंबवृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 880 cm² है और इसके आधार का व्यास 7 cm है, तो बेलन की ऊंचाई (cm में) ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का प्रयोग कीजिए]
    1. 20
    2. 28
    3. 14
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40

  17. प्र.17General Awareness
    राजस्थान में, अट्ठारहवीं शताब्दी (1700s) में अमृता देवी बिश्नोई समुदाय का ऐतिहासिक योगदान क्या था?
    1. अपने क्षेत्र में उगने वाले पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
    2. उन्होंने खेजड़ी के हजारों पेड़ लगाकर क्षेत्र के मरुस्थलीकरण को रोका।
    3. उन्होंने वर्षा जल को संचित करने के लिए कई तालाब खुदवाकर क्षेत्र के मरुस्थलीकरण को रोका।
    4. उन्होंने हिरणों को शिकारियों से बचाने के लिए पहला वन्यजीव अभयारण्य स्थापित किया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अपने क्षेत्र में उगने वाले पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

  18. प्र.18Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) E 5 % H V 7 8 L M # @ A 6 3 F & S 4 Z (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
    1. 2
    2. 1
    3. 0
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  19. प्र.19General Awareness
    छोटे कण, ________ और ________ रंगों के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक करते हैं; जबकि बड़े कण, ________ और ________ रंगों के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक करते हैं।
    1. बैंगनी, आसमानी; लाल, नारंगी
    2. लाल, नारंगी; हरे, पीले
    3. लाल, नारंगी; बैंगनी, आसमानी
    4. बैंगनी, आसमानी; हरे, पीले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बैंगनी, आसमानी; लाल, नारंगी

  20. प्र.20Mathematics
    यदि किसी द्विघात समीकरण का विविक्तकर 0 है, तो उस द्विघात समीकरण में ___________ ।
    1. दो समान वास्तविक मूल होंगे
    2. एक भी वास्तविक मूल नहीं होगा
    3. तीन भिन्न वास्तविक मूल होंगे
    4. दो भिन्न वास्तविक मूल होंगे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो समान वास्तविक मूल होंगे

  21. प्र.21Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? a) मेथेनोइक अम्ल बिछुआ पौधे की पत्तियों द्वारा स्रावित होता है। b) सिरके में एसिटिक अम्ल पाया जाता है। c) दांतों की सड़न तब शुरू होती है जब मुख का pH 5.5 से कम हो जाता है। d) मुख में मौजूद जीवाणु, मुख में बचे हुए भोजन कणों का विघटन करके क्षार उत्पन्न करते हैं।
    1. c
    2. d
    3. a
    4. b
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — d

  22. प्र.22Mathematics
    9^3.5 : 3^5 का अनुपात, _____ के बराबर होगा।
    1. 9 : 1
    2. 7 : 1
    3. 1 : 7
    4. 1 : 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9 : 1

  23. प्र.23General Awareness
    1850 में, अंग्रेजों ने ______ की अवधारणा पेश की, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना को काफी प्रभावित किया।
    1. जल परिवहन (waterways)
    2. सड़क परिवहन (roadways)
    3. वायु परिवहन (airways)
    4. रेल परिवहन (railways)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रेल परिवहन (railways)

  24. प्र.24Reasoning
    अपोहन (डायलिसिस), वृक्क की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित होने पर रक्त से अपशिष्ट उत्पादों को निकालने के लिए की जाने वाली एक प्रक्रिया है। अपोहन (डायलिसिस) के चरण नीचे दिए गए हैं, लेकिन वे सही क्रम में नहीं हैं। कौन सा विकल्प इन चरणों के सही क्रम को दर्शाता है? a) लाइन से शिरा b) रोगी के रक्त को अपोहन तरल (Dialysing fluid) युक्त टैंक से गुजारना c) धमनी से लाइन d) रक्त के अपशिष्ट उत्पाद अपोहन तरल (Dialysing fluid) में रह जाते हैं e) अपोहन तरल (Dialysing fluid) का परासरण दाब, अपशिष्ट को छोड़कर, रक्त के समान होता है
    1. a–c–d–b–e
    2. a–b–c–d–e
    3. c–b–e–d–a
    4. c–b–d–a–e
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — c–b–e–d–a

  25. प्र.25General Awareness
    निम्न में से कौन-सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकता है? MSN15, QWR18, UAV21, YEZ24,?
    1. CJL31
    2. CID27
    3. DNS31
    4. DBC27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CID27

  26. प्र.26General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा, भारत सरकार का संवैधानिक निकाय नहीं है?
    1. संघ लोक सेवा आयोग
    2. निर्वाचन आयोग
    3. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
    4. नीति (NITI) आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नीति (NITI) आयोग

  27. प्र.27Reasoning
    दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: भारत को लैंगिक समानता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभी भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। तर्क: I. लोग अब भी मानते हैं कि लड़के लड़कियों से बेहतर हैं। II. हमारे समाज से लैंगिक भेदभाव समाप्त हो गया है।
    1. II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।
    2. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    3. I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है।
    4. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।

  28. प्र.28Mathematics
    समानुपात समीकरण 5 : 12 :: 9 : x में x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 21.6
    2. 20.6
    3. 21.4
    4. 20.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21.6

  29. प्र.29Mathematics
    एक थोक व्यापारी को तेल के एक टिन को ₹540 में बेचने पर 10% की हानि होती है। अब, यदि वह समान क्रय मूल्य वाले तेल के एक अन्य टिन को ₹696 में बेचने का फैसला करता है, तो दूसरे टिन की बिक्री में उसका प्रतिशत लाभ _________ के बराबर होगा।
    1. 12%
    2. 18%
    3. 16%
    4. 15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16%

  30. प्र.30Mathematics
    5, 18, 6, 7, 6, 2, 3, 4, 24, 2, 7, 21, 2, 81 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 7
    3. 81
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  31. प्र.31Mathematics
    अजय अपने कार्यालय से ड्राइव करना शुरू करता है, और पूर्व की ओर 3 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, फिर बाईं ओर मुड़ता है, और 5 km ड्राइव करता है। उसके बाद, वह बाईं ओर मुड़ता है, और 3 km ड्राइव करता है, और एक दुकान पर रुकता है। उस दुकान से अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए उसे अब किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. उत्तर-पश्चिम
    2. दक्षिण-पूर्व
    3. उत्तर
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पश्चिम

  32. प्र.32Mathematics
    किसी आर्मेचर की भुजाओं पर कार्यरत बल का परिमाण अधिकतम होता है, जब भुजाओं की लंबाई ______ होती है।
    1. चुंबकीय क्षेत्र से 45° के कोण पर
    2. चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत
    3. चुंबकीय क्षेत्र के समानांतर
    4. चुंबकीय क्षेत्र से 60° के कोण पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत

  33. प्र.33Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  34. प्र.34Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  35. प्र.35General Awareness
    उदासीनीकरण अभिक्रिया के प्रक्रम में प्राप्त मुख्य उत्पाद क्या होते हैं?
    1. CO2 और लवण
    2. H2O और लवण
    3. N2 और लवण
    4. O2 और लवण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H2O और लवण

  36. प्र.36Mathematics
    यदि x – 1/x = 5 है, तो x^4 + 1/x^4 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 627
    2. 827
    3. 727
    4. 927
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 727

  37. प्र.37General Awareness
    राजस्थान की कौन सी नदी सूख गई थी, लेकिन एक गैर सरकारी संगठन (NGO) तरुण भारत संघ की सहायता और ग्रामीणों के प्रयासों से पुनर्जीवित हो गई थी?
    1. लूनी नदी
    2. सरस्वती नदी
    3. अरवरी नदी
    4. भागीरथी नदी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अरवरी नदी

  38. प्र.38General Awareness
    तमिल को भारत की शास्त्रीय भाषा का दर्जा कब दिया गया?
    1. 2007
    2. 2005
    3. 2004
    4. 2006
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2004

  39. प्र.39Reasoning
    A, C, F, H, J और K छह लड़कियां हैं, जिनमें से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। वे अपनी लंबाई के आरोही क्रम में खड़ी हैं, सबसे आगे सबसे छोटी लड़की और सबसे पीछे सबसे लंबी लड़की है। C पंक्ति की शुरुआत में है। F से केवल एक लड़की लंबी है। H, ठीक A से लंबी है। C और H दोनों K से छोटी हैं। A और C के बीच केवल एक अन्य लड़की है। यदि पंक्ति के प्रारंभ से H और F क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, तो पंक्ति के आरंभ से दूसरे स्थान पर कौन है?
    1. K
    2. J
    3. C
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — J

  40. प्र.40General Awareness
    निम्न में से किस संक्रमण में विषाणु प्रतिरक्षा तंत्र में जाकर इसकी कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाते हैं?
    1. मलेरिया (Malaria)
    2. एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)
    3. टाइफॉइड (Typhoid)
    4. कैंसर (Cancer)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)

  41. प्र.41General Awareness
    रमज़ान, इस्लामी कैलेंडर का ________ महीना और रोजों का पवित्र महीना है।
    1. नौवां
    2. सातवां
    3. आठवां
    4. दसवां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नौवां

  42. प्र.42General Awareness
    मार्च 2022 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को किस अवधि तक बढ़ा दिया है?
    1. सितंबर 2025
    2. सितंबर 2024
    3. सितंबर 2023
    4. सितंबर 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सितंबर 2022

  43. प्र.43Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह, एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। TSRA: ZIHG OLEV: EVOL
    1. KVRA: ZIEQ
    2. CRVF: VEIX
    3. ARNI: RMIZ
    4. JPMN: ONKQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ARNI: RMIZ

  44. प्र.44Mathematics
    राम, निखिल और अश्विन की वर्तमान आयु का योगफल 111 वर्ष है। दस वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 2 : 3 : 4 था। निखिल की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?
    1. 37
    2. 28
    3. 16
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 37

  45. प्र.45Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I., II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी काजू, गुड़ हैं। 2. कोई भी खाद्य पदार्थ, गुड़ नहीं है. 3. कुछ अखरोट, खाद्य पदार्थ हैं। निष्कर्ष: I. कुछ अखरोट, काजू हैं। II. कुछ अखरोट, गुड़ हैं। III. कोई भी खाद्य पदार्थ, काजू नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करता है।
    3. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I और II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  46. प्र.46General Awareness
    अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2017 की बाल संरक्षण सेवा योजना को भारत सरकार के किस मिशन के अधीन कर दिया गया है?
    1. वात्सल्य
    2. पोषण
    3. इंद्रधनुष
    4. बचपन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वात्सल्य

  47. प्र.47Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं कॉलेज कैंटीन में पसंद किए जाने वाले स्नैक्स के प्रकार के बारे में सर्वेक्षण किए गए विद्यार्थियों की संख्या को दर्शाती है। [figure] ( Students who like Sandwich- सैंडविच पसंद करने वाले विद्यार्थी; Students who like Samosa- समोसे पसंद करने वाले विद्यार्थी; Students who like Burger- बर्ग पसंद करने वाले विद्यार्थी; Students who like Pizzas-पिज्जा पसंद करने वाले विद्यार्थी) कितने विद्यार्थियों को समोसा (Samosa) और बर्गर (Burger) दोनों पसंद हैं?
    1. 18
    2. 23
    3. 31
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 31

  48. प्र.48Reasoning
    धातुओं की अभिक्रियाशीलता श्रेणी (reactivity series) के अनुसार, इनमें से कौन सी धातु सबसे कम सक्रिय है?
    1. जस्ता (Zinc)
    2. सीसा (Lead)
    3. लोहा (Iron)
    4. मैग्नेशियम (Magnesium)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सीसा (Lead)

  49. प्र.49General Awareness
    प्रथम 'होम रूल लीग' की स्थापना ___________ द्वारा की गई थी।
    1. बाल गंगाधर तिलक
    2. चंद्रशेखर आजाद
    3. सुरेंद्रनाथ टैगोर
    4. बिपिन चंद्र पाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बाल गंगाधर तिलक

  50. प्र.50General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था?
    1. वीवीएस लक्ष्मण
    2. सचिन तेंदुलकर
    3. राहुल द्रविड़
    4. अनिल कुंबले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राहुल द्रविड़

  51. प्र.51Mathematics
    एक त्रिभुज PQR में, ∠P=30° और सीधी रेखा UV जिसे QR के समानांतर खींचा गया है, यह PQ को S पर और PR को T पर प्रतिच्छेद करती है। निम्नांकित में से कौन से सदैव सत्य होंगे? a) PS/PQ = PT/PR b) ST = QR/2 c) त्रिभुज PST त्रिभुज PQR के समरूप है।
    1. केवल (a)
    2. केवल (a) और (c)
    3. केवल (a) और (b)
    4. (a), (b) और (c) तीनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल (a) और (c)

  52. प्र.52General Awareness
    इनमें से कौन सी अभिक्रिया उदासीनीकरण अभिक्रिया का उदाहरण नहीं है?
    1. CaO + H2O → Ca(OH)2
    2. Ca(OH)2 + H2CO3 → CaCO3 + 2H2O
    3. HNO3 + KOH → KNO3 + H2O
    4. H3PO4 + 3KOH → K3PO4 + 3H2O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CaO + H2O → Ca(OH)2

  53. प्र.53Mathematics
    संख्याओं 367, 489, 514, 632 और 728 में से, यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो इस प्रकार ऐसी कितनी नई सांख्याएं बनेंगी, जिनके सभी अंकों का योग तीन से विभाज्य होगा? (उदाहरण- 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7 है)
    1. चार
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  54. प्र.54General Awareness
    यदि 5^(x+y) = 125 और 5^(x–y) = 3125 है, तो y का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
    1. −2
    2. −3
    3. −4
    4. −1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −1

  55. प्र.55Reasoning
    f फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के ध्रुव से 2.5f की दूरी पर एक सुई रखी गई है। सुई का रैखिक आवर्धन ज्ञात कीजिए।
    1. 3/7
    2. 2/7
    3. 1/7
    4. 4/7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2/7

  56. प्र.56General Awareness
    एक त्रिक में मध्य तत्व ________ होता है।
    1. पहले और तीसरे तत्वों के योग के बराबर परमाणु द्रव्यमान जितना
    2. पहले तत्व के परमाणु द्रव्यमान का दुगना
    3. तीसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान का दुगना
    4. पहले और तीसरे तत्वों के औसत परमाणु द्रव्यमान जितना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पहले और तीसरे तत्वों के औसत परमाणु द्रव्यमान जितना

  57. प्र.57General Awareness
    हेलियोस्वार्म अनुसंधान मिशन की शुरुआत से नासा (NASA) निम्नलिखित में से कौन सा लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है?
    1. सूर्य की गतिकी के बारे में जानकारी में वृद्धि
    2. मंगल (MARS) के बारे में जानकारी में वृद्धि
    3. आयनमंडल के बारे में जानकारी में वृद्धि
    4. प्लूटो के तीव्र मौसमी दौरों को समझना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सूर्य की गतिकी के बारे में जानकारी में वृद्धि

  58. प्र.58Mathematics
    निम्नांकित बार ग्राफ, एक समयावधि में कंपनी A के निर्यात और आयात को दर्शाता है। बार ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। ग्राफ में 1 से 6 तक की संख्याएं 2001 से 2006 तक के वर्षों को निरूपित करती हैं। [figure] संदर्भ: [Imports and Exports in crores - आयात एवं निर्यात (करोड़ में), Company A - कंपनी A, Imports - आयात, Exports - निर्यात] कितने वर्षों में निर्यात, आयात से कम से कम 10% अधिक है?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  59. प्र.59Mathematics
    एक संख्या में पहले 30% की वृद्धि की जाती है, और फिर 40% की कमी की जाती है। शुद्ध प्रतिशत वृद्धि या कमी ज्ञात कीजिए।
    1. 34% की वृद्धि
    2. 44% की कमी
    3. 22% की कमी
    4. 32% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 22% की कमी

  60. प्र.60General Awareness
    स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) की रिपोर्ट 'ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर, 2021' के अनुसार, भारत विश्व स्तर पर दुनिया का ________ हथियार आयातक है।
    1. दूसरा सबसे बड़ा
    2. सबसे बड़ा
    3. चौथा सबसे बड़ा
    4. तीसरा सबसे बड़ा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सबसे बड़ा

  61. प्र.61Mathematics
    यदि 16 : y :: y : 25 है, तो y का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 20
    3. 18
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20

  62. प्र.62Mathematics
    दिक्परिवर्तक (commutator) का उपयोग ________ की कुंडली में धारा की दिशा बदलने के लिए किया जाता है।
    1. DC मोटर और DC जेनरेटर दोनों
    2. केवल DC मोटर
    3. केवल DC जेनरेटर
    4. केवल AC जेनरेटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DC मोटर और DC जेनरेटर दोनों

  63. प्र.63Mathematics
    1 अंक वाली वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 6 अंकों वाली संख्या 234492 में जोड़ने पर प्राप्त संख्या 11 से पूर्णतः विभाज्य होगी।
    1. 6
    2. 7
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  64. प्र.64Mathematics
    कच्चे माल का मूल्य और पांच लोगों द्वारा निर्मित अंतिम उत्पादों का मूल्य निम्न ग्राफ में दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] संदर्भ : [Money (in lakhs) - राशि (लाख में) - Value of raw material - कच्चे माल का मूल्य, value of final product - अंतिम उत्पाद का मूल्य, alia-आलिया, harsh- हर्ष, charu - चारु, Fatima - फातिमा, jatin - जतिन] निम्न में से किस निर्माता के पास कच्चे माल के मूल्य की तुलना में अंतिम उत्पाद के मूल्य में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि हुई है और यह वृद्धि कितनी (लगभग) थी?
    1. फातिमा, 25%
    2. फातिमा, 33%
    3. हर्ष, 25%
    4. हर्ष, 33%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फातिमा, 33%

  65. प्र.65Reasoning
    आठ डिब्बे, J, K, L, M, N, O, P और Q, एक के ऊपर एक करके लंबवत पैटर्न में रखे गए हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। L डिब्बे को सबसे नीचे रखा गया है। Q ऊपर से तीसरे स्थान पर और N, J के ठीक नीचे है। Q और M के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। K, M और N के बीच कहीं रखा गया है और O, Q के ठीक नीचे है। निम्न में से कौन सा डिब्बा नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है?
    1. M
    2. P
    3. J
    4. N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P

  66. प्र.66Mathematics
    मान लीजिए कि एक मानव बाल की मोटाई 30.0 μm है। यदि रेशमी इसे देखने के लिए 25 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण का उपयोग करती है, जिससे निर्मित बाल के प्रतिबिंब की मोटाई 60 cm है, तो बाल को दर्पण के सामने ______ की दूरी पर रखा गया है।
    1. 40 cm
    2. 50 cm
    3. 60 cm
    4. 25 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25 cm

  67. प्र.67Reasoning
    यदि श्रेणी क्रम में संयोजित 3 Ω, 2 Ω और 6 Ω के तीन प्रतिरोधकों को 9V की बैटरी के साथ जोड़ा जाता है, तो 6Ω प्रतिरोधक में विभवांतर ज्ञात कीजिए।
    1. 1.6 V
    2. 4.9 V
    3. 9 V
    4. 2.4 V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4.9 V

  68. प्र.68General Awareness
    लार में मौजूद निम्न में से कौन सा एंजाइम स्टार्च के जटिल अणु को सरल शर्करा अणु में विघटित कर देता है?
    1. लार एमाइलेज (Salivary amylase)
    2. लार लाइपेज (Salivary lipase)
    3. लार पेप्सिन (Salivary pepsin)
    4. लार ट्रिप्सिन (Salivary trypsin)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लार एमाइलेज (Salivary amylase)

  69. प्र.69Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/ प्रतीक | 2 | @ | 9 | 5 | $ | & | 3 | % | # | 7 | + | 4 | 8 | 6 ; कूट | T | F | A | J | L | E | W | Q | D | P | R | B | U | S शर्तें: (i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम तत्व एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्व) के कूटों को परस्पर बदल दिया जाएगा। (ii) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम दोनों तत्वों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। प्रश्न: 7 % 9 # 2 का कूट क्या होगा?
    1. ©AD©Q
    2. ©QAD©
    3. ©D©QA
    4. Q©AD©
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ©QAD©

  70. प्र.70Mathematics
    वह छोटी से छोटी प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए जिसे प्रथम पांच दो-अंकीय धनात्मक सम संख्याओं से विभाजित करने पर कोई शेषफल नहीं बचेगा?
    1. 5120
    2. 5340
    3. 5040
    4. 5560
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5040

  71. प्र.71Mathematics
    समान पदार्थ से बने दो तारों की अनुप्रस्थ काटों के क्षेत्रफलों का अनुपात 2 : 5 है, और उनकी लंबाइयों का अनुपात 7 : 5 है। इन दोनों तारों को क्रमशः V1 और V2 वोल्टेज वाली दो बैटरियों से जोड़े जाने पर, इनसे होकर प्रवाहित होने वाली धाराओं के मान बराबर हैं, तो V1 : V2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 7 : 2
    2. 2 : 5
    3. 2 : 7
    4. 7 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 : 2

  72. प्र.72Reasoning
    छह डिब्बे - A, B, C, P, U और V, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। B सबसे ऊपर वाला डिब्बा है, और C को B के ठीक नीचे रखा गया है। B और V के बीच केवल दो डिब्बे हैं। P और C के बीच में केवल तीन डिब्बे हैं। U के नीचे केवल एक डिब्बा है। U के ठीक नीचे कौन सा डिब्बा रखा गया है?
    1. P
    2. C
    3. A
    4. V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — P

  73. प्र.73Mathematics
    0.5(323 पर रेखा) को p/q के रूप में लिखिए, जहां p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
    1. 5323/9990
    2. 2661/4990
    3. 2659/4995
    4. 5333/9990
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2659/4995

  74. प्र.74General Awareness
    हम इंसानों को पेट्रोलियम उत्पादों पर अपनी निर्भरता क्यों कम करनी चाहिए?
    1. पेट्रोलियम बहुत महंगा है।
    2. पेट्रोलियम को परिष्कृत करने की आवश्यकता होती है।
    3. पेट्रोलियम को आयात करना पड़ता है।
    4. पेट्रोलियम की मात्रा परिमित है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पेट्रोलियम की मात्रा परिमित है।

  75. प्र.75Mathematics
    समान लंबाई और समान प्रतिरोध वाले दो तार हैं, लेकिन उनकी अनुप्रस्थ काटों के क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 8 है। उनकी प्रतिरोधकताओं का अनुपात क्या होगा?
    1. 8 : 1
    2. 3 : 8
    3. 1 : 8
    4. 8 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 : 8

  76. प्र.76Reasoning
    अविना छह विषयों - गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के ट्यूशन, सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले किसी एक ही सप्ताह के छह अलग-अलग दिन लेती है, लेकिन उनका इसी इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। कंप्यूटर विज्ञान और भौतिकी के ट्यूशन के बीच केवल तीन विषय के ट्यूशन निर्धारित हैं। गणित और अंग्रेजी के ट्यूशन के बीच केवल रसायन विज्ञान का ट्यूशन निर्धारित है। सोमवार को जीव विज्ञान का ट्यूशन है। भौतिकी का ट्यूशन गणित के ट्यूशन के ठीक बाद वाले दिन होता है, जोकि शुक्रवार को है। बुधवार को किस विषय का ट्यूशन निर्धारित है?
    1. भौतिकी
    2. रसायन विज्ञान
    3. जीव विज्ञान
    4. अंग्रेज़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंग्रेज़ी

  77. प्र.77Reasoning
    नीचे दो कथन दिए गए हैं और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: A > C = B, M > N > O > Q = A
    1. C > N
    2. O < B
    3. B < M
    4. N < C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — B < M

  78. प्र.78Reasoning
    यदि शब्द MIRACLE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी की वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो नई व्यवस्था में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार कितने अक्षर हैं?
    1. चार
    2. पांच
    3. छह
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — छह

  79. प्र.79Mathematics
    उपभोग फलन में व्यंजक 'C̄' के लिए निम्नलिखित में से किस पद का उपयोग किया जाता है?
    1. सीमांत उपभोग प्रवृत्ति
    2. स्वतंत्र उपभोग
    3. प्रेरित उपभोग
    4. औसत उपभोग प्रवृत्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वतंत्र उपभोग

  80. प्र.80General Awareness
    विक्रम साराभाई पत्रकारिता पुरस्कार ________ के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
    1. परमाणु ऊर्जा अनुसंधान
    2. स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा संबंधी अनुसंधान
    3. चिकित्सा विज्ञान संबंधी अनुसंधान
    4. अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान

  81. प्र.81Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) E B Y T F R D C S W E R F V Y H N E C S R F C A R W (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला के प्रत्येक विषम स्थान पर मौजूद अक्षर को हटा दिया जाए, तो बाएं से सातवें स्थान पर कौन सा अक्षर होगा?
    1. Y
    2. F
    3. H
    4. V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — V

  82. प्र.82General Awareness
    √(1 + ((1 − tanA)/(1 − cotA))²) का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
    1. cotA
    2. cosA
    3. secA
    4. tanA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — secA

  83. प्र.83Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  84. प्र.84Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/प्रतीक | * | 2 | @ | 5 | ^ | + | 7 | # | % | 9 | 4 ; अक्षर कूट | J | P | A | F | D | N | R | K | M | Z | B शर्तें: (i) यदि पहला और चौथा घटक एक सम संख्या है, तो तीसरे घटक को तीसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (ii) यदि दूसरा और तीसरा घटक दोनों पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। इनमें से कौन सा %94#2 का कूट होगा?
    1. MZZKP
    2. MBZKP
    3. MBZPK
    4. MZBKP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — MZZKP

  85. प्र.85Mathematics
    नीचे दिए गए रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए हाइड्रोजन सल्फाइड के कितने अणुओं की आवश्यकता होगी? SO2 + H2S → 3S + 2H2O
    1. चार
    2. तीन
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  86. प्र.86Reasoning
    पांच धावक एक सीधी पंक्ति में पूर्व की ओर मुख करके खड़े हैं। धावक K पहले स्थान पर खड़ा है और M अंतिम स्थान पर है। L, N के बाईं ओर ठीक बगल में खड़ा है, और N, M के बाईं ओर ठीक बगल में खड़ा है। P, M के बाईं ओर तीसरे स्थान पर खड़ा है। P के बाईं ओर ठीक बगल में कौन खड़ा है?
    1. K
    2. L
    3. M
    4. N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — K

  87. प्र.87Mathematics
    वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल 2 और −1/2 हैं?
    1. 2x² − 3x − 4 = 0
    2. 2x² − 3x − 2 = 0
    3. 2x² − 3x − 3 = 0
    4. 2x² − 3x − 1 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2x² − 3x − 2 = 0

  88. प्र.88Mathematics
    यदि एक ठोस घन का आयतन 216 cm³ है, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 38
    3. 36
    4. 216
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 216

  89. प्र.89Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  90. प्र.90General Awareness
    आधुनिक आवर्त सारणी में निम्नलिखित में से किस समूह में कोई धात्विक तत्व नहीं है?
    1. 17
    2. 14
    3. 16
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17

  91. प्र.91General Awareness
    राजस्थान राज्य को उसकी खोई हुई हरियाली को किस नहर की वजह से पुनः प्राप्त हुई?
    1. मुनक नहर
    2. इंदिरा गांधी नहर
    3. सरहिंद नहर
    4. आगरा नहर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इंदिरा गांधी नहर

  92. प्र.92General Awareness
    ऐसे क्रियात्मक समूह जिसमें एक से अधिक ऑक्सीजन परमाणु होते हैं, ________ कहलाते हैं।
    1. एल्कोहॉल
    2. कार्बोक्सिलिक अम्ल
    3. एल्डिहाइड
    4. कीटोन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कार्बोक्सिलिक अम्ल

  93. प्र.93Mathematics
    एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC की ऊंचाई AD है, जिसमें AB = AC है। AD के संबंध में निम्न में से कौन सा विकल्प सही होगा?
    1. AD, ∠A को समद्विभाजित नहीं करता है
    2. AD, ∠B को समद्विभाजित करता है
    3. AD, ∠A को समद्विभाजित करता है
    4. AD, ∠C को समद्विभाजित करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AD, ∠A को समद्विभाजित करता है

  94. प्र.94General Awareness
    चंद्रमा की सतह से देखने पर किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश ________ रंग का दिखाई देगा।
    1. नीले
    2. सफेद
    3. लाल
    4. काले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — काले

  95. प्र.95General Awareness
    भारत में, एकीकृत बंजर भूमि विकास कार्यक्रम (IWDP) ________ से कार्यान्वित किया जा रहा है।
    1. 1994-95
    2. 1989-90
    3. 2001-02
    4. 1991-92
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1989-90

  96. प्र.96Reasoning
    ₹1,344 की राशि को तीन व्यक्तियों के बीच 3 : 4 : 5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। सबसे बड़े हिस्से और सबसे छोटे हिस्से का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹236
    2. ₹248
    3. ₹260
    4. ₹224
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹224

  97. प्र.97Mathematics
    निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं, उन लोगों की संख्या को दर्शाती हैं, जो कॉफी, चाय और आइसक्रीम का सेवन करते हैं। [figure] (संदर्भ : coffee - कॉफी, tea - चाय और ice cream - आइसक्रीम) कितने लोग इन तीनों अर्थात् आइसक्रीम, चाय और कॉफी का सेवन करते हैं?
    1. 6
    2. 9
    3. 2
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  98. प्र.98Mathematics
    प्रत्येक दो घंटे के पश्चात एक बस की चाल 4 km/h बढ़ जाती है। यदि बस ने प्रथम दो घंटों में 80 km की दूरी तय की हो, तो 10 घंटों में वह बस कुल कितनी दूरी तय करेगी?
    1. 480 km
    2. 440 km
    3. 470 km
    4. 460 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 480 km

  99. प्र.99Mathematics
    आशीष बिपिन को एक गाय 20% की हानि पर ₹5,000 में बेचता है। बिपिन इसे कासिम को उस मूल्य पर बेचता है, जिस मूल्य पर बेचने पर आशीष को 15% का लाभ होता। इस संव्यवहार में बिपिन को कितना लाभ होता है?
    1. ₹2,100.00
    2. ₹2,187.50
    3. ₹937.50
    4. ₹1,250.00
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2,187.50

  100. प्र.100General Awareness
    मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री कौन हैं?
    1. गिरिराज सिंह
    2. प्रह्लाद जोशी
    3. धर्मेंद्र प्रधान
    4. मनसुख एल मंडाविया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गिरिराज सिंह

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1421324351627381931031131211311431511641711821912012122212342432522642712812933043113223323433523633733833924024114244334414514614734824915035125215335445525645715825936026126216316426526646726816927037117217337447537647737837928048148238318418538618728848919019129229339449529649719819921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 17 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner