1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 9 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 9 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

9 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 1 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
9 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    0.4͞35 को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
    1. 425/990
    2. 430/991
    3. 431/990
    4. 456/991
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 431/990

  2. प्र.2Mathematics
    (279 ÷ 31) + (363 ÷ 33) − (512 ÷ 16) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −11
    2. 10
    3. −12
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −12

  3. प्र.3Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों और निष्कर्षों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी बैग, किताबें हैं। 2. सभी किताबें, कॉपी हैं। 3. कोई पेन, कॉपी नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ किताबें, पेन हैं। (II) कोई बैग, पेन नहीं है। (III) कुछ कॉपी, बैग हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    3. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    4. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।

  4. प्र.4Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'BLISS' को 'KSNVT' लिखा जाता है, और 'LIGHT' को 'UPLKU' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'WHITE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. FONVF
    2. FONWF
    3. FONWG
    4. FOMWF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FONWF

  5. प्र.5Mathematics
    10 भुजाओं वाले एक समबहुभुज के प्रत्येक अंतःकोण का माप कितना होगा?
    1. 180°
    2. 174°
    3. 156°
    4. 144°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 144°

  6. प्र.6Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 10 ÷ 6 × 4 + 14 – 24 = 30
    1. 10, 6
    2. 14, 24
    3. 4, 6
    4. 10, 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10, 30

  7. प्र.7Mathematics
    एक व्यक्ति, 6 km/h की चाल से किसी निश्चित दूरी को 8 घंटे में और 4 km/h की चाल से कुछ और दूरी को 10 घंटे में तय करता है। तय की गई संपूर्ण दूरी के लिए उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 6 8/9 km/h
    2. 4 8/9 km/h
    3. 3 8/9 km/h
    4. 5 8/9 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 8/9 km/h

  8. प्र.8Mathematics
    (cosec x + cot x + 1)(sec x - tan x - 1) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −2
    2. 1
    3. 0
    4. −1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −2

  9. प्र.9General Awareness
    भारत के कुछ शैक्षणिक संस्थान, महात्मा गांधी के अंग्रेजों के साथ असहयोग के आहवान की प्रतिक्रियास्वरूप स्थापित किए गए थे। निम्नलिखित में से कौन सा संस्थान उनमें से एक नहीं है?
    1. सेरामपुर कॉलेज
    2. जामिया मिलिया इस्लामिया
    3. काशी विद्यापीठ
    4. गुजरात विद्यापीठ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सेरामपुर कॉलेज

  10. प्र.10Reasoning
    उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ________ होती है।
    1. ऋणात्मक
    2. अनंत
    3. शून्य
    4. धनात्मक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धनात्मक

  11. प्र.11General Awareness
    निम्न विकल्पों में से तीन कक्षीय हृदय वाले जीव का नाम बताइए।
    1. बाघ
    2. कबूतर
    3. मछली
    4. सैलामैंडर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सैलामैंडर

  12. प्र.12Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'JUPITER' को 'KSSEYYY' लिखा जाता है और 'URANUS' को 'VPDJZM' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'EARTH' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. FYOPM
    2. FYUPM
    3. FYUXM
    4. FCUPM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FYUPM

  13. प्र.13Mathematics
    3.5 cm त्रिज्या वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 154 cm²
    2. 120 cm²
    3. 210 cm²
    4. 142 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 154 cm²

  14. प्र.14Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] Badminton- बैडमिंटन Tennis- टेनिस Boys- लड़के ऐसे कितने लड़के हैं जो बेडमिंटन खेलते हैं लेकिन टेनिस नहीं खेलते हैं?
    1. 11
    2. 17
    3. 8
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11

  15. प्र.15General Awareness
    समानांतर क्रम संयोजन में संयोजित प्रतिरोधों के परिणामी प्रतिरोध का सूत्र निम्न में से कौन सा है?
    1. R = 1/R1 + 1/R2 + 1/R3
    2. 1/R = 1/R1 + 1/R2 + 1/R3
    3. 1/R = R1 + R2 + R3
    4. R = R1 + R2 + R3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/R = 1/R1 + 1/R2 + 1/R3

  16. प्र.16Mathematics
    MPC (सीमांत उपभोग प्रवृत्ति) का मान सामान्यतः __________।
    1. (-)1 पर नियत रहता है
    2. (-)1 और (-)2 के बीच होता है
    3. 1 से अधिक और 0 से कम नहीं होता है
    4. 1 और 2 के बीच होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 से अधिक और 0 से कम नहीं होता है

  17. प्र.17Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: H < N ≤ C ≤ K = X > T > F
    1. N > X
    2. K > F
    3. H < X
    4. X ≥ N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — N > X

  18. प्र.18Mathematics
    यदि किसी चालक का प्रतिरोध 4.2 Ω है और उस पर 220 V आरोपित किया जाता है, तो चालक से प्रवाहित होने वाली धारा का मान क्या होगा?
    1. 5238 एम्पीयर
    2. 52.38 एम्पीयर
    3. 0.02 एम्पीयर
    4. 924 एम्पीयर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52.38 एम्पीयर

  19. प्र.19Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  20. प्र.20General Awareness
    जब कविता कॉपर सल्फेट का जलीय विलयन लेती है, और उसमें एल्यूमिनियम के कुछ दाने मिलाती है, तो विलयन का रंग बदल जाता है। यह ____________ के निर्माण के कारण होता है।
    1. Al2(SO4)3
    2. CuO
    3. Al(OH)3
    4. Al2O3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Al2(SO4)3

  21. प्र.21General Awareness
    मुख्यतः भारत के मध्य पश्चिमी तट पर ________ लगभग 2.5 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है और यह गोवा की अधिकारिक भाषा भी है।
    1. धिवेही
    2. डोगरी
    3. मराठी
    4. कोंकणी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोंकणी

  22. प्र.22General Awareness
    पित्त रस के कार्य नीचे दिए गए हैं। उस विकल्प का चयन करें, जो पित्त रस के कार्य से संबंधित नहीं है।
    1. यह अग्नाशयी एंजाइमों की क्रिया के लिए भोजन को क्षारीय माध्यम प्रदान करता है
    2. ोटीन को पचाने वाला एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है
    3. यह अग्नाशयी एंजाइमों की क्रिया की दक्षता को बढ़ाता है
    4. यह बड़ी वसा गोलिकाओं को छोटी वसा गोलिकाओं में विघटित करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ोटीन को पचाने वाला एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है

  23. प्र.23Mathematics
    एक वस्तु का क्रय मूल्य ₹5,000 है। 25% का लाभ अर्जित करने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए?
    1. ₹5,250
    2. ₹6,250
    3. ₹7,250
    4. ₹8,250
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹6,250

  24. प्र.24General Awareness
    निम्न में से किस खेल स्पर्धा को अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं और उनके कोचों के लिए भारत में नकद पुरस्कार प्रदान करने की योजना में शामिल नहीं किया गया है?
    1. बिलियर्ड्स
    2. क्रिकेट
    3. शतरंज
    4. कुश्ती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — क्रिकेट

  25. प्र.25General Awareness
    VM 19 और SJ 25 के बीच एक निश्चित संबंध है। HN 17 और EK 23 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, SL 15 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
    1. PI 21
    2. QI 21
    3. MQ 24
    4. RJ 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — PI 21

  26. प्र.26General Awareness
    रोहन, एक सात-मंजिला इमारत में रहता है। इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक सात है, और सबसे निचली मंजिल का क्रमांक एक है। दिया, जो रोहन की मित्र है, रोहन की मंजिल के ऊपर की किसी मंजिल पर रहती है। रोहन प्रत्येक रविवार को अपने सहकर्मी अतुल के फ्लैट में उसके साथ खाने-पीने के लिए जाता है, जो दो मंजिल नीचे है। यदि रोहन और दिया की मंजिल के बीच तीन मंजिलें हैं, तो रोहन किस मंजिल पर रहता है?
    1. तीसरी मंजिल
    2. पहली मंजिल
    3. चौथी मंजिल
    4. दूसरी मंजिल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीसरी मंजिल

  27. प्र.27General Awareness
    यह पाया गया है कि किसी कांच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण के दौरान, कोई रंग घटक जितना अधिक मुड़ता है, उस रंग घटक के लिए कांच का अपवर्तनांक उतना ही अधिक होता है। यदि μR, μV और μY क्रमशः लाल, बैंगनी और पीले प्रकाश के लिए अपवर्तनांक हैं, तो उनके बीच निम्न में से कौन सा संबंध सही है?
    1. μR > μV > μY
    2. μV > μY > μR
    3. μY > μR > μV
    4. μR = μV = μY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — μV > μY > μR

  28. प्र.28Reasoning
    छह व्यक्ति, P, Q, R, S, T और U, एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों; यानि जनवरी, फरवरी, मार्च, जुलाई, सितंबर और दिसंबर में यात्रा करते हैं। U, सितंबर में यात्रा करता है। U और Q के बीच केवल एक व्यक्ति यात्रा करता है। P और S के बीच कोई व्यक्ति यात्रा नहीं करता है। S, P के बाद वाले महीने में यात्रा करता है। S और T के बीच दो से अधिक व्यक्ति यात्रा करते हैं। इनमें से कौन मार्च में यात्रा करता है?
    1. Q
    2. T
    3. R
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Q

  29. प्र.29Reasoning
    मंडल ने अपने प्रयोगों में मटर के पौधे की निम्नलिखित में से किस विशेषता का उपयोग नहीं किया था?
    1. मटर के पौधे की लंबाई
    2. बीज की आकृति
    3. पत्तों की आकृति
    4. फूलों के रंग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पत्तों की आकृति

  30. प्र.30Mathematics
    तीन वर्ष पहले, एक आदमी की आयु उसके पोते की आयु की छह गुनी थी। तीन वर्ष बाद, उसकी आयु, उसके पोते की आयु के चार गुने से 6 अधिक होगी। पोते की वर्तमान आयु कितनी है?
    1. 8 वर्ष
    2. 15 वर्ष
    3. 10 वर्ष
    4. 12 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15 वर्ष

  31. प्र.31Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: 1. कुछ पार्क, लाइब्रेरी हैं। 2. कुछ बैंक, लाइब्रेरी हैं। 3. सभी स्कूल, बैंक हैं। निष्कर्ष: I-कुछ बैंक, स्कूल हैं। II-कुछ पार्क, बैंक हैं।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  32. प्र.32General Awareness
    इनमें से कौन सी रासायनिक अभिक्रिया संतुलित है?
    1. Fe + H2O → Fe3O4 + H2
    2. Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2
    3. Zn + H2SO4 → ZnSO4 + H2
    4. Mg + O2 → MgO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Zn + H2SO4 → ZnSO4 + H2

  33. प्र.33General Awareness
    इनमें से कौन सा उद्देश्य, वाटरशेड प्रबंधन (watershed management) का हिस्सा नहीं है?
    1. भूजल का पुनर्भरण
    2. सूखे और बाढ़ से निपटना
    3. विद्युत उत्पादन करना
    4. अनुप्रवाही नदियों (downstream rivers) में जल स्तर को पूर्ववत करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत उत्पादन करना

  34. प्र.34Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 154, 134, 116, ?, 86, 74, 64, 56
    1. 100
    2. 96
    3. 98
    4. 101
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100

  35. प्र.35General Awareness
    इनमें से किस स्थान पर ब्रह्मपुत्र नदी को सांगपो (Tsang Po) के नाम से जाना जाता है?
    1. पाकिस्तान
    2. बांग्लादेश
    3. तिब्बत
    4. नेपाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तिब्बत

  36. प्र.36Mathematics
    △ MNO में, ∠N = ∠O और NO = 12 cm, MO = 10 cm है, और MP शीर्षलंब हो, तो MP की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 11 cm
    2. 3 cm
    3. 8 cm
    4. 10 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8 cm

  37. प्र.37General Awareness
    सरलीकृत कीजिए। (4x − 5y)² + (5x + 4y)² + (4x + 5y)(4x − 5y)
    1. -58x² + 16y²
    2. 58x² + 16y²
    3. -57x² - 16y²
    4. 57x² + 16y²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 57x² + 16y²

  38. प्र.38Mathematics
    सुमन ने ₹20,000 की राशि 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर निवेशित की। यदि n वर्ष बाद, उसे मिश्रधन के रूप में ₹26,620 प्राप्त होते हैं, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2.5 वर्ष
    2. 3 वर्ष
    3. 2 वर्ष
    4. 2.8 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3 वर्ष

  39. प्र.39Mathematics
    खर्ची पूजा उत्सव व्यापक रूप से ________ राज्य में मनाया जाता है।
    1. उत्तराखंड
    2. तेलंगाना
    3. गुजरात
    4. त्रिपुरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — त्रिपुरा

  40. प्र.40Mathematics
    10 वर्ष पहले, A और B की आयु का अनुपात 5 : 9 था। अब से 15 वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 15 : 17 होगा। अब से 15 वर्ष बाद A की आयु कितनी होगी?
    1. 38 वर्ष
    2. 35 वर्ष
    3. 26 वर्ष
    4. 30 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30 वर्ष

  41. प्र.41Mathematics
    तीन पाइप A, B और C एक साथ मिलकर एक टंकी को 8 घंटे में भर सकते हैं। तीनों पाइप 2 घंटे के लिए खोले जाते हैं, उसके बाद पाइप C को बंद कर दिया जाता है। बाद में, पाइप A और पाइप B शेष भाग को 9 घंटे में भरते हैं। पाइप C अकेले टंकी को कितने घंटे में भरेगा?
    1. 12
    2. 13
    3. 24
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  42. प्र.42General Awareness
    इनमें से कौन सा, भारत का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है?
    1. रानीगंज कोयला क्षेत्र
    2. झरिया कोयला क्षेत्र
    3. बोकारो कोयला क्षेत्र
    4. कर्णपुरा कोयला क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — झरिया कोयला क्षेत्र

  43. प्र.43Reasoning
    पौधों के पोषण के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
    1. हरे पौधे वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड से कार्बन ग्रहण करते हैं।
    2. द्वारा खनिजों और पोषक तत्वों का अवशोषण मंद होता है।
    3. आयरन और मैंगनीज दोनों को सूक्ष्म पोषक तत्व माना जाता है।
    4. पौधे जल का उपयोग सामान्यतः जड़ क्षेत्र की मिट्टी में करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्वारा खनिजों और पोषक तत्वों का अवशोषण मंद होता है।

  44. प्र.44Mathematics
    वास्तविक गुणांकों वाला वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके वास्तविक मूल 4 और −5 हैं।
    1. x² − 5x − 24 = 0
    2. x² + x − 20 = 0
    3. x² − 4x − 20 = 0
    4. x² − x − 30 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — x² + x − 20 = 0

  45. प्र.45Reasoning
    रवि बिंदु A से शुरू करके उत्तर की ओर 30 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 100 m चलता है। फिर, वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। वहां से, वह फिर अपने दाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। फिर, वह बाएं मुड़ता है, और 50 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 30 m चलता है। अब रवि बिंदु A से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़)
    1. 30 m, उत्तर
    2. 50 m, दक्षिण
    3. 50 m, उत्तर
    4. 30 m, पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50 m, दक्षिण

  46. प्र.46Mathematics
    समीकरण x(x + 3) − 8 = 2(x + 3)(x − 3) के मूलों की प्रकृति के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
    1. मूल, वास्तविक और समान हैं
    2. दो वास्तविक और भिन्न मूल
    3. मूल, अपरिमेय हैं
    4. दो काल्पनिक या अवास्तविक मूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो वास्तविक और भिन्न मूल

  47. प्र.47Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। S S G Y U N G T R F C E D A W X C V U N J O K L E C D उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है, और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?
    1. 3
    2. 5
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  48. प्र.48General Awareness
    छेड़खानी, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों से निपटने के लिए, 26 जनवरी 2022 को __________ में विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों से युक्त 91 निर्भया दस्ते शुरू किए गए।
    1. बेंगलुरु
    2. दिल्ली
    3. चेन्नई
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुंबई

  49. प्र.49Mathematics
    यदि, A का अर्थ 'में जोड़ना', B का अर्थ 'से गुणा', C का अर्थ 'से घटाना' और D का अर्थ 'से भाग देना' है, तो 40 D 2 A 3 B 8 C 5 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 33
    2. 40
    3. 45
    4. 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 39

  50. प्र.50Reasoning
    आठ लड़कियां, A, B, C, D, E, F, G और H, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हुई हैं। A, B के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। F, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है, जो H के बाईं ओर चौथे स्थान पर है। G, A और B के बीच में बैठी है। D, H के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है, जो B के बाईं ओर ठीक बगल में है। C और D के बीच केवल एक लड़की बैठी हुई है। निम्नलिखित में से कौन सी लड़की G के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है?
    1. B
    2. F
    3. C
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — F

  51. प्र.51Mathematics
    पूर्ण प्रतियोगिता के तहत, फर्म लंबे समय में ______ लाभ कमाती है।
    1. अति सामान्य
    2. शून्य
    3. सामान्य
    4. ऋणात्मक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सामान्य

  52. प्र.52Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसकी संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (3, 6, 18) (15, 30, 450)
    1. (6, 12, 64)
    2. (9, 18, 166)
    3. (1, 2, 2)
    4. (11, 22, 44)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (1, 2, 2)

  53. प्र.53General Awareness
    मार्च 2022 में, जल प्रबंधन और नीति के नए केंद्र, एक्वामैप (AquaMAP) का उदघाटन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने इनमें से किस आईआईटी (IIT) में किया था?
    1. आईआईटी-मद्रास
    2. आईआईटी-बॉम्बे
    3. आईआईटी-खड़गपुर
    4. आईआईटी-दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आईआईटी-मद्रास

  54. प्र.54General Awareness
    न्यूलैंड के अष्टक के नियम इनमें से किस पर सही लागू होते हैं?
    1. केवल उत्कृष्ट गैसें
    2. केवल धात्विक तत्व
    3. केवल हल्के तत्व
    4. केवल रेडियोधर्मी तत्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल हल्के तत्व

  55. प्र.55Mathematics
    निम्नलिखित बंटन का माध्य ज्ञात कीजिए। Marks | 10 | 30 | 50 | 70 | 90 Number of students | 17 | 28 | 32 | 24 | 19 [संदर्भ : Marks - अंक, Number of students - विद्यार्थियों की संख्या]
    1. 52.4
    2. 50
    3. 51
    4. 49.2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50

  56. प्र.56Mathematics
    एक आदमी अपनी मासिक आय का 30% बचत करता है। यदि उसकी मासिक आय में 10% की वृद्धि होती है, तो वह पिछली बचत से 20% अधिक बचत करता है। उसके व्यय में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए। (ठीक एक दशमलव स्थान तक)
    1. 5.7%
    2. 4.8%
    3. 7.3%
    4. 6.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5.7%

  57. प्र.57General Awareness
    भारत में, पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ सर्दियों के महीनों के दौरान होने वाली मौसमीय घटनाएं हैं, जो __________ से आने वाली पश्चिमी प्रवाह से आती हैं।
    1. प्रशांत महासागर क्षेत्र
    2. बंगाल की खाड़ी क्षेत्र
    3. भूमध्यसागरीय क्षेत्र
    4. अरब सागर क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भूमध्यसागरीय क्षेत्र

  58. प्र.58Reasoning
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेल्पएज इंडिया (HelpAge India), जो कि 'वंचित वृद्ध व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य और देखभाल' के लिए काम करने वाला एक संगठन है, के सीईओ (CEO) का नाम क्या है?
    1. दीपक कुमार
    2. रोहित प्रसाद
    3. रवि वेंकटेशन
    4. माधव चव्हाण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रोहित प्रसाद

  59. प्र.59Reasoning
    किसी वस्तु को एक 9 cm फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के सामने 18 cm की दूरी पर रखा गया है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन __________ होगा।
    1. −1
    2. −1/3
    3. 1
    4. 1/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1/3

  60. प्र.60General Awareness
    वायुमंडल में ओज़ोन का स्तर कम होना कब से शुरू हुआ?
    1. 1965
    2. 1990
    3. 1995
    4. 1980
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1980

  61. प्र.61Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
    1. प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक विशिष्ट जीन होता है।
    2. प्रत्येक हार्मोन के लिए एक विशिष्ट प्रोटीन होता है।
    3. प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक विशिष्ट RNA होता है।
    4. प्रत्येक हार्मोन के लिए एक विशिष्ट गुणसूत्र होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक विशिष्ट जीन होता है।

  62. प्र.62Mathematics
    चार अंकों वाली वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 7, 11 और 13 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 4 प्राप्त होगा।
    1. 9999
    2. 9009
    3. 1005
    4. 9013
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9013

  63. प्र.63General Awareness
    पादप वहन तंत्र (plant transport system) द्वारा पत्तियों और जड़ों से किन उत्पादों का परिवहन किया जाता है?
    1. केवल जल
    2. केवल कार्बोहाइड्रेट
    3. ऊर्जा भंडार और अपरिष्कृत पदार्थ
    4. कार्बोहाइड्रेट और खनिज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऊर्जा भंडार और अपरिष्कृत पदार्थ

  64. प्र.64Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्न समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 12 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 12 पर ही की जानी चाहिए। 12 को 1 और 2 में विभक्त करना, और फिर 1 और 2 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 154, 7) (6, 180, 15)
    1. (23, 46, 2)
    2. (3, 90, 15)
    3. (5, 20, 60)
    4. (25, 375, 5)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (3, 90, 15)

  65. प्र.65Mathematics
    संख्या 310, 208 और 180 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 8
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  66. प्र.66General Awareness
    परिवर्तित नियम के अनुसार, IPL 2022 में रणनीतिक समय समाप्ति (strategic time out) की अवधि 2:30 मिनट से बदलकर ______ मिनट कर दी गई है।
    1. 3
    2. 4:30
    3. 3:30
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  67. प्र.67General Awareness
    2019 में संसदीय कार्य मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण की?
    1. सर्बानंद सोनोवाल
    2. नारायण राणे
    3. सुब्रह्मण्यम जयशंकर
    4. प्रल्हाद वेंकटेश जोशी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रल्हाद वेंकटेश जोशी

  68. प्र.68General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे भारतीय योजना के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है?
    1. दत्तात्रेय गोपाल कर्वे
    2. कक्कड़न नंदनाथ राजन
    3. धनंजय रामचंद्र गाडगिल
    4. प्रशांत चंद्र महालनोबिस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रशांत चंद्र महालनोबिस

  69. प्र.69Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 434 353 423 224 322 (दाएं) (उदाहरण: 246 - पहला अंक = 2, दूसरा अंक = 4, तीसरा अंक = 6) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए। यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 4 जोड़ दिया जाए, तो इस प्रकार बनी कितनी संख्याओं में दूसरा अंक, तीसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. पांच
    2. तीन
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  70. प्र.70Mathematics
    यदि p + q + r = 13 तथा pq + qr + rp = 30 है, तो p³ + q³ + r³ − 3pqr का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1125
    2. 1145
    3. 1027
    4. 1216
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1027

  71. प्र.71Mathematics
    निम्नांकित पाई-चार्ट सात अलग-अलग कॉलेजों में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के वितरण को दर्शाता है। सात अलग-अलग कॉलेजों में स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों का वितरण: विद्यार्थियों की कुल संख्या=3200 [figure] P और T कॉलेज में स्नातक स्तर पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 9875
    2. 8925
    3. 3900
    4. 9750
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9750

  72. प्र.72General Awareness
    वर्ष 2021 में, भारत का प्रथम डिजिटल खाद्य संग्रहालय ______ में लांच किया गया था।
    1. कर्नाटक
    2. तमिलनाडु
    3. महाराष्ट्र
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तमिलनाडु

  73. प्र.73General Awareness
    If a reactant gains oxygen in a reaction, it is said to be undergoing:
    1. reduction
    2. Oxidation
    3. redox process
    4. dissociation
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Oxidation

  74. प्र.74Reasoning
    A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। H, किसी एक भुजा पर बैठा है, और C के ठीक सामने बैठा है। G, H के दाई ओर दूसरे स्थान पर, और C के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, G के ठीक सामने बैठा है। B, H के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, और A के ठीक सामने है। G और H, दोनों D के ठीक बगल में बैठे हैं। F के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
    1. E और C, F के ठीक बगल में बैठे हैं।
    2. H, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
    3. B, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
    4. F, D के ठीक सामने है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।

  75. प्र.75General Awareness
    श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम इनमें से किस वर्ष पारित किया गया था?
    1. 1945
    2. 1935
    3. 1955
    4. 1965
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1955

  76. प्र.76General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष में पंचायती राज मंत्रालय बनाया गया था?
    1. 2003
    2. 2002
    3. 2004
    4. 2001
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2004

  77. प्र.77Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और तय करें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1) G ≥ M 2) O < K 3) K < H 4) F = Q 5) M < O 6) F > H निष्कर्ष: I. G < F II. Q > M III. O > Q IV. M < Q
    1. निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
    2. निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं
    3. निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
    4. निष्कर्ष II और IV पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष II और IV पालन करते हैं

  78. प्र.78Mathematics
    यदि √(1 − 99/2500) = 49/√x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2500
    2. 2401
    3. 50
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2500

  79. प्र.79Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) N & 2 G 9 S P T B 4 @ H # 1 8 S B A 3 P (दाएं) उपरोक्त शृंखला से यदि सभी संख्याओं को हटा दिया जाए, तो दाएं से सातवें स्थान पर क्या होगा?
    1. #
    2. B
    3. H
    4. @
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — @

  80. प्र.80General Awareness
    यदि एक उत्तल लेंस की क्षमता 3 डायोप्टर है, तो उसकी फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. -3 m
    2. +0.33 m
    3. -0.33 m
    4. +3 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — +0.33 m

  81. प्र.81Mathematics
    एक वस्तु का सूची मूल्य ₹200 है। दो क्रमिक छूटों के बाद, एक ग्राहक इसे ₹150 में खरीदता है। यदि एक छूट 10% है, तो दूसरी प्रतिशत छूट (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 20%
    2. 11.11%
    3. 12.5%
    4. 16.66%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16.66%

  82. प्र.82General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '÷' है, '−' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '−' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा? [{(35 × 26) − (4 ÷ 3)} + (3 − 4)] ÷ 5
    1. 10
    2. 18
    3. 20
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15

  83. प्र.83Reasoning
    अमित ने श्वेता से कहा, "हमारे अपार्टमेंट तक पहुंचने के लिए, आपकी मां को उनके रेस्टरां से पूर्व की ओर 560 m चलना होगा। फिर उन्हें दाएं मुड़ना होगा, और 543 m चलना होगा। इसके बाद, उन्हें पुनः दाएं मुड़ना होगा, और 560 m चलना होगा। फिर, उन्हें अंततः दाएं मुड़ना होगा, और 120 m चलना होगा"। अपार्टमेंट, रेस्टरां से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. 423 m, उत्तर
    2. 423 m, दक्षिण
    3. 397 m, उत्तर
    4. 397 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 423 m, दक्षिण

  84. प्र.84Mathematics
    दी गई तालिका का अध्ययन करें, और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। दी गई तालिका किसी इलेक्ट्रॉनिक सुपरस्टोर द्वारा बेचे जा रहे विभिन्न उत्पादों के क्रय मूल्य और प्रतिशत लाभ को दर्शाती है। उत्पाद | क्रय मूल्य (हजारों में) | प्रतिशत लाभ (2021) रेफ्रिजरेटर | 48 | 22 एयर कंडीशनर | 39 | 17 वाशिंग मशीन | 13 | 12 टेलीविजन | 59 | 23 म्यूजिक सिस्टम | 65 | 18 यदि अगले वर्ष सभी उत्पादों के क्रय मूल्य में 10% की वृद्धि हुई, और प्रतिशत लाभ समान रहा, तो निम्नलिखित में से किस उत्पाद के विक्रय मूल्य में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई?
    1. एयर कंडीशनर
    2. म्यूजिक सिस्टम
    3. रेफ्रिजरेटर
    4. टेलीविजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — म्यूजिक सिस्टम

  85. प्र.85Mathematics
    9 cm आधार और 16 cm ऊंचाई वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 72 cm²
    2. 82 cm²
    3. 92 cm²
    4. 62 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72 cm²

  86. प्र.86General Awareness
    वे हाइड्रोकार्बन, जिनमें दो कार्बन परमाणुओं के बीच एक द्वि-बंध होता है, उन्हें ____________ कहा जाता है।
    1. अकार्बनिक यौगिक
    2. असंतृप्त यौगिक
    3. प्राकृतिक यौगिक
    4. संतृप्त यौगिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — असंतृप्त यौगिक

  87. प्र.87General Awareness
    किसी चुंबक वह भाग जहां से चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं निकलती हैं, _______ कहलाता है।
    1. उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव
    2. चुंबक का मध्य भाग
    3. दक्षिणी ध्रुव
    4. उत्तरी ध्रुव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तरी ध्रुव

  88. प्र.88Mathematics
    एक वॉशिंग मशीन का क्रय मूल्य, एक टीवी के क्रय मूल्य से 40% कम है। यदि वॉशिंग मशीन के क्रय मूल्य में 18% की वृद्धि होती है, और टीवी के क्रय मूल्य में 10% की कमी होती है, तो 5 वॉशिंग मशीन और 2 टीवी के कुल क्रय मूल्य में क्या परिवर्तन होता है?
    1. 6.4% की कमी होती है।
    2. 6.8% की वृद्धि होती है।
    3. 6.5% की कमी होती है।
    4. 6.5% की वृद्धि होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6.8% की वृद्धि होती है।

  89. प्र.89Reasoning
    यदि 'DISCOUNT' शब्द के सभी अक्षरों को बाएं से दाएं अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  90. प्र.90Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। N L A _ X N _ B F _ N L _ F _ N L _ _ X
    1. F N X C X C F
    2. F L X N X D C
    3. F L C C X A F
    4. F L X C X D F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — F L X C X D F

  91. प्र.91General Awareness
    कर्वे समिति, जिसका गठन वर्ष 1955 में किया गया था, ने ________ के साथ व्यवहार किया।
    1. लघु उद्योगों
    2. विदेशी व्यापार
    3. बीमा विनियमन
    4. रेलवे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लघु उद्योगों

  92. प्र.92General Awareness
    When a substance combines with O2 , it gets:
    1. Reduced
    2. oxidised
    3. dissolved in air
    4. back its shine
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — oxidised

  93. प्र.93Mathematics
    समान लंबाई और व्यास के तांबे, चांदी, नाइक्रोम और कांच के चार तार हैं। इन तारों में से किसका प्रतिरोध सबसे अधिक होगा?
    1. नाइक्रोम के तार
    2. कांच के तार
    3. चांदी के तार
    4. तांबे के तार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कांच के तार

  94. प्र.94Mathematics
    एक समूह में सभी बच्चों का औसत वजन 45 kg है। यदि 42 kg औसत वजन वाले 10 बच्चे समूह छोड़ देते हैं और 55 kg औसत वजन वाले 2 बच्चे समूह में शामिल हो जाते हैं, तो समूह में बच्चों का औसत वजन 1 1/4 kg बढ़ जाता है। प्रारंभ में समूह में बच्चों की संख्या कितनी थी?
    1. 38
    2. 48
    3. 42
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 48

  95. प्र.95General Awareness
    एक स्कूल टूर के दौरान, 15 विद्यार्थियों के समूह में से एक को ग्रुप लीडर चुना जाता है। यदि ऐसे कुल 11 समूह हैं, तो कितने विद्यार्थी टूर पर जा रहे हैं?
    1. 165
    2. 176
    3. 174
    4. 154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 165

  96. प्र.96Reasoning
    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A ______ से संबंधित है।
    1. मौलिक अधिकारों
    2. मौलिक कर्तव्यों
    3. केंद्र शासित प्रदेशों
    4. पंचायतों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मौलिक कर्तव्यों

  97. प्र.97General Awareness
    इनमें से क्या, अम्ल या क्षार के लिए एक प्राकृतिक संकेतक नहीं है?
    1. हल्दी
    2. मिथाइल ऑरेंज
    3. हाइड्रेंजिया की रंगीन पंखुड़ियां
    4. पेटुनिया की रंगीन पंखुड़ियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मिथाइल ऑरेंज

  98. प्र.98General Awareness
    किस तत्व के अधात्विक गुण होते हैं?
    1. Li
    2. Cl
    3. K
    4. Na
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Cl

  99. प्र.99Mathematics
    किस स्थिति में प्रेरित धारा का मान अधिकतम होता है?
    1. कुंडली को चुंबकीय क्षेत्र की समानांतर दिशा में रखने पर
    2. कुंडली को चुंबकीय क्षेत्र की लंबवत दिशा में रखने पर
    3. कुंडली की गति की दिशा चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत होने पर
    4. कुंडली की गति की दिशा चुंबकीय क्षेत्र के समानांतर होने पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कुंडली की गति की दिशा चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत होने पर

  100. प्र.100Reasoning
    नीचे एक कथन और उसकी दो संभावित अंतर्निहित धारणाएं I और II दी गई हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: शोध से पता चला है कि नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधि करने से न केवल शारीरिक बीमारी बल्कि मानसिक बीमारियों की संभावना भी कम होती है। दिए गए कथन के आधार पर निम्नलिखित में से क्या माना जा सकता है? I. यदि रोगी प्रतिदिन व्यायाम भी करता है, तो मानसिक बीमारी की दवाएं तेजी से अपना काम करेंगी। II. बिस्तर पर पड़े मरीजों में कुछ मानसिक बीमारी विकसित होने की संभावना उन लोगों की तुलना में अधिक होती है, जो बिस्तर पर नहीं पड़े हैं।
    1. I और II दोनों को माना जा सकता है
    2. केवल II को माना जा सकता है
    3. केवल I को माना जा सकता है
    4. न तो I और न ही II को माना जा सकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल II को माना जा सकता है

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1323344254647281911041141221311411521631711821932012142222322422512612722812933023143233333413533633743823944044134224324424524624744844945025135235315435525615735825946046116246336426516616746846927037147227327427537637747817948028148248328428518628748828919049119229329429519629729829931002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 9 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner