1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 29 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 29 अगस्त 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

29 अगस्त 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 11 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
29 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    निम्न में से कौन सा पाचक एंजाइम लार में पाया जाता है?
    1. एंटरोकाईनेज (Enterokinase)
    2. लाइपेज (Lipase)
    3. पेप्टिडेज (Peptidase)
    4. एमाइलेज (Amylase)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एमाइलेज (Amylase)

  2. प्र.2Mathematics
    यदि एक समबहुभुज में 65 विकर्ण हैं, तो उसके अंत:कोणों का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 1440°
    2. 1980°
    3. 1800°
    4. 1620°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1980°

  3. प्र.3Mathematics
    यदि 12 : x :: x : 27 और 25 : y :: y : 36 है, जहां x और y दोनों धनात्मक संख्याएं हैं, तो x : y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3 : 5
    2. 5 : 6
    3. 4 : 7
    4. 7 : 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 : 5

  4. प्र.4Mathematics
    यदि एक बंद घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 1014 cm² है, तो इस घन की प्रत्येक कोर (भुजा) की लंबाई क्या होगी?
    1. 12 cm
    2. 13 cm
    3. 14 cm
    4. 16 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13 cm

  5. प्र.5Reasoning
    G, H, I, J, K, L और M आद्याक्षर युक्त नाम वाले सात व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे चाय की चुस्की ले रहे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे थे। K, I के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। M और J के बीच में केवल H बैठा था। L, M के ठीक बगल में बैठा था। G, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर, और बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। G के ठीक बगल में कौन बैठे थे?
    1. K और M
    2. L और I
    3. K और L
    4. M और I
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — K और L

  6. प्र.6Mathematics
    A की आयु B की आयु से दो वर्ष अधिक है, जिसकी आयु C की आयु की दोगुनी है। यदि इन सभी की आयु का योग 32 है, तो B की आयु कितनी है?
    1. 7 वर्ष
    2. 12 वर्ष
    3. 14 वर्ष
    4. 8 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12 वर्ष

  7. प्र.7Reasoning
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) बादलों में मौजूद कण ,सूर्य से आने वाले श्वेत प्रकाश में मौजूद विभिन्न रंगों की तरंगदैर्ध्य की तुलना में बड़े होते हैं। (b) श्वेत प्रकाश के सभी रंग लगभग समान मात्रा में प्रकीर्णित होते हैं। उपरोक्त में से कौन से कथन हमें धूप के दौरान बादलों के सफेद रंग को समझने में मदद करते हैं?
    1. (a) और (b) दोनों
    2. केवल (b)
    3. केवल (a)
    4. न तो (a) न ही (b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (a) और (b) दोनों

  8. प्र.8Reasoning
    छह व्यक्तियों - P, Q, R, S, T और U का जन्म एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में हुआ था। U का जन्म, Q के जन्म के महीने के ठीक बाद वाले महीने में हुआ था। R का जन्म मई में हुआ था। P का जन्म जनवरी में नहीं हुआ था। S का जन्म अप्रैल में नहीं हुआ था। P और R के जन्म के महीनों के बीच में केवल एक व्यक्ति का जन्म हुआ था। T का जन्म किस महीने में हुआ था?
    1. अप्रैल
    2. जून
    3. मार्च
    4. फरवरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अप्रैल

  9. प्र.9Mathematics
    निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए? 444.033 ÷ 15.998 ÷ 37.02 × 11.992 =?
    1. 125
    2. 9
    3. 81
    4. 243
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  10. प्र.10General Awareness
    बेकिंग पाउडर, ______ का मिश्रण है।
    1. बेकिंग सोडा और ब्लीचिंग पाउडर
    2. सोडियम कार्बोनेट और टार्टरिक अम्ल
    3. बेकिंग सोडा और धावन सोडा
    4. बेकिंग सोडा और मृदु खाद्य अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बेकिंग सोडा और मृदु खाद्य अम्ल

  11. प्र.11Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (3, 5, 21) (4, 2, 14)
    1. (7, 1, 23)
    2. (8, 4, 28)
    3. (6, 3, 12)
    4. (5, 2, 19)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (8, 4, 28)

  12. प्र.12Mathematics
    किसी वस्तु को एक 10 cm फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के सामने 15 cm की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब ______ की दूरी पर बनेगा, और ______ होगा।
    1. 6 cm, आभासी
    2. 30 cm, आभासी
    3. 6 cm, वास्तविक
    4. 30 cm, वास्तविक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6 cm, आभासी

  13. प्र.13General Awareness
    ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर नुब्रा घाटी में स्थित दुनिया के दूसरे सबसे लंबे ग्लेशियर का नाम क्या है?
    1. हिस्पर (Hispar)
    2. बल्टोरो (Baltaro)
    3. बतूरा (Batura)
    4. सियाचिन (Siachen)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सियाचिन (Siachen)

  14. प्र.14General Awareness
    भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों को अनुच्छेद 12 से ______ तक वर्णित किया गया है।
    1. अनुच्छेद 42
    2. अनुच्छेद 40
    3. अनुच्छेद 38
    4. अनुच्छेद 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 35

  15. प्र.15General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी नसबंदी विधि एक स्थायी विधि है?
    1. कंडोम का उपयोग
    2. गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग
    3. सर्जरी द्वारा नसबंदी
    4. कॉपर-टी का उपयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सर्जरी द्वारा नसबंदी

  16. प्र.16Reasoning
    1. 35
    2. 100
    3. 185
    4. 150
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 185

  17. प्र.17Mathematics
    12 V की बैटरी से संयोजित एक बल्ब 3 A की धारा लेता है। बल्ब की शक्ति ______ होगी।
    1. 36 W
    2. 18 W
    3. 4 W
    4. 12 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 36 W

  18. प्र.18General Awareness
    20 नवंबर 2016 को शुरू की गई प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में वर्ष ______ तक 'सभी के लिए आवास' की परिकल्पना की गई है।
    1. 2022
    2. 2023
    3. 2024
    4. 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2022

  19. प्र.19Mathematics
    54 km/h की चाल से चल रही एक रेलगाड़ी 90 m लंबे प्लेटफॉर्म को 60 सेकंड में पार करती है। उस रेलगाड़ी को एक बिजली के खंभे को पार करने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
    1. 60 सेकंड
    2. 48 सेकंड
    3. 58 सेकंड
    4. 54 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 54 सेकंड

  20. प्र.20Mathematics
    यदि sinθ > cosθ है, तो (√(1−2sinθcosθ) + √(1+2sinθcosθ)) / (2tanθ) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. cosθ
    2. sinθ
    3. tanθ
    4. cotθ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — cosθ

  21. प्र.21Mathematics
    किसी चालक को 2V की बैटरी से संयोजित किया गया है। मान लीजिए कि चालक के सिरों के बीच विभवांतर V1 है। 4V की बैटरी के साथ संयोजित किए जाने पर, विभवांतर V2 हो जाता है। अनुपात (V1/V2) ______ होगा।
    1. 1/4
    2. 1/2
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/2

  22. प्र.22General Awareness
    गंगा की किस सहायक नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है?
    1. गौमुख
    2. दामोदर
    3. कोसी
    4. अलकनंदा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोसी

  23. प्र.23Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  24. प्र.24Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  25. प्र.25Reasoning
    सात डिब्बों - Q, R, S, T, U, V और W को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। Q और R के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। W को Q के ठीक ऊपर रखा गया है। R और U के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। T को R के ठीक नीचे रखा गया है। T और W के बीच में कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  26. प्र.26Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 3 : 2 है। उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) क्रमशः 24 और 4 हैं। दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 14
    3. 8
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  27. प्र.27Mathematics
    निम्न अनुक्रम का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) £ & 6 @ 4 ƒ 2 4 % 1 3 ^ 3 ¥ @ 8 8 % 7 (दाएं) उपरोक्त अनुक्रम में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद एक संख्या है, और ठीक पहले एक प्रतीक है?
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  28. प्र.28Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ मूषक, चूहे हैं। अधिकांश चूहे, गिद्ध हैं। सभी गिद्ध, बाज़ हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मूषक, गिद्ध हैं। (II) कुछ बाज़, मूषक हैं। (III) कुछ चूहे, बाज़ हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    3. I, II और III सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  29. प्र.29Mathematics
    2016 में निर्वाचन आयोग द्वारा किस दल को राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी गई थी, जिसका आधिकारिक चुनाव चिन्ह जोरा घास फूल (दो फूलों सहित घास) है?
    1. बहुजन समाज पार्टी (BSP)
    2. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
    3. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC)
    4. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC)

  30. प्र.30General Awareness
    समोत्पाद (isoquant) में क्या स्थिर (constant) होता है?
    1. आउटपुट का स्तर
    2. उपयोगिता का स्तर
    3. पूंजी का स्तर
    4. श्रम का स्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आउटपुट का स्तर

  31. प्र.31Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: धातुएं विद्युत धनात्मक प्रकृति की होती हैं। कथन II: बंध बनाते समय, धातुओं में इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृत्ति होती है।
    1. केवल कथन I सही है।
    2. दोनों कथन सही हैं। कथन I, कथन II की सही व्याख्या है।
    3. दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
    4. केवल कथन II सही है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।

  32. प्र.32General Awareness
    प्रकीर्णित प्रकाश का रंग, प्रकीर्णित होने वाले कणों के आकार पर निर्भर करता है। अति सूक्ष्म कण मुख्य रूप से ______ प्रकाश का प्रकीर्णन करते हैं।
    1. हरे
    2. लाल
    3. नीले
    4. पीले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नीले

  33. प्र.33General Awareness
    पदार्थ X, जो एक प्रत्यम्ल (एंटासिड) के रूप में प्रयोग किया जाता है, तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके एक गैस Y उत्पन्न करता है, जिसका उपयोग एक प्रकार के अग्निशामक में किया जाता है। पदार्थ X और गैस Y क्रमशः ______ हैं।
    1. NaCl, CO2
    2. NaHCO3, CO2
    3. NaOH, CO2
    4. NaHCO3, CO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — NaHCO3, CO2

  34. प्र.34Mathematics
    यदि किसी विशेष डेटा समुच्चय का माध्य और बहुलक क्रमशः 36 और 63 है, तो एक अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करते हुए, उसी डेटा समुच्चय के माध्यिका का मान ज्ञात करें।
    1. 40
    2. 55
    3. 45
    4. 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 45

  35. प्र.35Reasoning
    1. 79
    2. 80
    3. 82
    4. 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 79

  36. प्र.36Mathematics
    किसी वस्तु को 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने रखा जाता है, और उसका प्रतिबिंब वस्तु की ही ओर 45 cm की दूरी पर बनता है। दर्पण से वस्तु की दूरी ______ होगी।
    1. 33.75 cm
    2. 45 cm
    3. 22.5 cm
    4. 11.25 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 22.5 cm

  37. प्र.37Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो संभावित अंतर्निहित धारणाएं I और II दी गई हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दिए गए कथन द्वारा कौन सी धारणाओं का अनुमान लगाया जा सकता है? कथन: देश G के निर्णय के बाद, जो कि एक दशक पहले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लिया गया था, देश N ने भी देश में कारों की संख्या पर उच्चतम सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया है। इसलिए, अब यदि देश N में कोई व्यक्ति कार खरीदना चाहता है, तो उन्हें तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि देश में कोई अपनी कार नहीं बेचता है, या कोई कार पूरी तरह से अक्रिय (नॉन-फंक्शनल) के रूप में पंजीकृत और नष्ट (स्क्रैप) नहीं की जाती है। धारणाएं: I. देश N में अन्य परिवहन विकल्प, देश की 'कार-स्वामित्व रहित' आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। II. इस निर्णय के देश G में प्रदूषण को नियंत्रित करने में सफल होने की सर्वाधिक संभावना है।
    1. केवल II का अनुमान लगाया जा सकता है।
    2. न तो I और न ही II का अनुमान लगाया जा सकता है।
    3. I और II दोनों का अनुमान लगाया जा सकता हैं।
    4. केवल I का अनुमान लगाया जा सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — I और II दोनों का अनुमान लगाया जा सकता हैं।

  38. प्र.38General Awareness
    नवकलेवर उत्सव इनमें से किस राज्य में मनाया जाता है?
    1. हरियाणा
    2. कर्नाटक
    3. ओडिशा
    4. तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओडिशा

  39. प्र.39Mathematics
    एक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 7 : 9 है। यदि स्कूल में लड़कियों की संख्या 189 है, तो उस स्कूल में लड़कों की संख्या कितनी है?
    1. 105
    2. 168
    3. 147
    4. 126
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 147

  40. प्र.40Reasoning
    1. 180
    2. 210
    3. 80
    4. 100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 180

  41. प्र.41Reasoning
    रेखा, बिंदु A से, पश्चिम की ओर 41 m चलती है। वहां से, वह दाएं मुड़ती है, और 84 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 92 m चलती है। फिर, वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 84 m चलती है। फिर, वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 19 m चलकर बिंदु B पर पहुंचती है। बिंदु B, बिंदु A से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. 32 m, पूर्व
    2. 30 m, पश्चिम
    3. 30 m, पूर्व
    4. 32 m, पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 32 m, पूर्व

  42. प्र.42General Awareness
    एक विशिष्ट कस्बे में, अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्टों के उत्पादन को कम करने के लिए, 3R- Recycle (रिसायकल), Reuse (रीयूज) और Reduce (रिड्यूस) का पालन किया जाता है। इन तीनों का सही क्रम क्या होगा?
    1. Reduce (रिड्यूस), Reuse (रीयूज़), Recycle (रिसायकल)
    2. Reuse (रीयूज़), Recycle (रिसायकल), Reduce (रिड्यूस)
    3. Recycle (रिसायकल), Reduce (रिड्यूस), Reuse (रीयूज़)
    4. Recycle (रिसायकल), Reuse (रीयूज़), Reduce (रिड्यूस)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Reduce (रिड्यूस), Reuse (रीयूज़), Recycle (रिसायकल)

  43. प्र.43Mathematics
    दी गई तालिका किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के चार अलग-अलग विभागों के लड़कों और लड़कियों की संख्या का विवरण को दर्शाती है, जिन्हें उन वर्षों के दौरान कैंपस प्लेसमेंट मिला है। तालिका का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। वर्ष | विभाग A (लड़के | लड़कियां) | विभाग B (लड़के | लड़कियां) | विभाग C (लड़के | लड़कियां) | विभाग D (लड़के | लड़कियां) 2017 | 150 | 200 | 200 | 150 | 180 | 200 | 110 | 120 2018 | 100 | 80 | 100 | 100 | 150 | 140 | 100 | 120 2019 | 150 | 130 | 120 | 140 | 100 | 80 | 200 | 150 2020 | 100 | 120 | 160 | 120 | 90 | 100 | 180 | 160 वर्ष 2018 में कैंपस प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले सभी विभागों के लड़कों और लड़कियों की संख्याओं का अंतर कितना है?
    1. 15
    2. 10
    3. 25
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10

  44. प्र.44Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: U = L > Y ≤ C = I > G निष्कर्ष: I. U ≤ C II. C > G
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II सत्य है।

  45. प्र.45Mathematics
    दो प्राकृत संख्याओं - x और y का योग 320 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 20 है। यदि x > y है, तो x और y के ऐसे कितने संभावित युग्म मौजूद हैं?
    1. 6
    2. 2
    3. 8
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  46. प्र.46Mathematics
    दो ट्रेनें P और Q, जिनकी लंबाई क्रमशः 300 m और 340 m है, एक-दूसरे की ओर चल रही हैं। यदि P और Q क्रमशः 35 m/s और 45 m/s की चाल से चल रही हैं, तो वे एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लेंगी?
    1. 8 सेकेंड
    2. 7 सेकेंड
    3. 9 सेकेंड
    4. 8.5 सेकेंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8 सेकेंड

  47. प्र.47General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा दहन अभिक्रिया का गुण है?
    1. तत्व ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलता है।
    2. अभिक्रिया प्रकाश के अवशोषण के साथ होती है।
    3. अभिक्रिया ऊष्मा के अवशोषण के साथ होती है।
    4. सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अभिक्रिया होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तत्व ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलता है।

  48. प्र.48Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। POT : UPQ EST : UTF
    1. TOW : UPU
    2. CAT : UBD
    3. MEN : NFO
    4. PTU : VUV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CAT : UBD

  49. प्र.49Mathematics
    सरल कीजिए: 2(3/2 x² − 24x + 12) − 3(x² + 4x − 13)
    1. −60x − 63
    2. 60x − 63
    3. 60x + 63
    4. −60x + 63
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −60x + 63

  50. प्र.50Mathematics
    आदित्य ने एक फ्लैट ₹5,50,000 में खरीदा। उसने इसकी पेंटिंग और मरम्मत पर ₹25,000 खर्च किए। यदि उसने इसे ₹5,37,625 में बेचा, तो उसकी प्रतिशत हानि ज्ञात कीजिए।
    1. 6.5%
    2. 7.5%
    3. 5.5%
    4. 4.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6.5%

  51. प्र.51Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर श्रृंखला पूर्ण हो जाएगी। B _ A _ B _ _ B _ _ BA _ B _ MB _
    1. BMABAMBAA
    2. AMBBMBAMM
    3. MABBABAAB
    4. ABAMAABBM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — BMABAMBAA

  52. प्र.52Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: $ < # = & ≤ @ > = ! निष्कर्ष: I. > & II. # < !
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।

  53. प्र.53General Awareness
    24 घंटे के प्रारूप में पौने आठ बजे को किस प्रकार दर्शाया जाएगा?
    1. 20:15 बजे
    2. 20:45 बजे
    3. 19:45 बजे
    4. 19:15 बजे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 19:45 बजे

  54. प्र.54General Awareness
    मार्च 2022 में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शुभारंभ किए गए भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) का नाम क्या है?
    1. टोयोटा ग्रीड (Toyota Greed)
    2. टोयोटा अर्बन (Toyota Urban)
    3. टोयोटा मिराई (Toyota Mirai)
    4. टोयोटा यारिस (Toyota Yaris)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — टोयोटा मिराई (Toyota Mirai)

  55. प्र.55Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  56. प्र.56General Awareness
    निम्न में से कौन सा व्यय सर्जिकल वस्त्रों के उत्पादन में शामिल 'स्थिर लागत (fixed cost)' का भाग है?
    1. अपशिष्ट निपटान
    2. विद्युत
    3. जल
    4. श्रमिकों का वेतन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — श्रमिकों का वेतन

  57. प्र.57Mathematics
    एक कार प्रति लीटर पेट्रोल में 25 km की दूरी तय करती है। कार के चालक ने कार की टंकी में 5 1/2 लीटर पेट्रोल भरवाया। कार कितनी दूरी (km में) तय करने के बाद रुक जाएगी?
    1. 137.5
    2. 140.5
    3. 135.5
    4. 125.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 137.5

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  59. प्र.59Mathematics
    7.44... + 3.77... − 2.55... का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 83/9
    2. 74/9
    3. 78/9
    4. 124/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 78/9

  60. प्र.60Mathematics
    उस घन की भुजा ज्ञात कीजिए, जिसका आयतन 729 cm³ है।
    1. 3 cm
    2. 24 cm
    3. 12 cm
    4. 9 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9 cm

  61. प्र.61General Awareness
    निम्न में से कौन-सा तत्वों के वर्गीकरण की आवश्यकता का उपयुक्त कारण नहीं है?
    1. विभिन्न तत्वों के गुणधर्मों को सहसंबंधित करना।
    2. आवर्त सारणी में किसी तत्व की विशिष्ट स्थिति को समझना।
    3. तत्वों को उनके रंग के अनुसार स्थान देना।
    4. तत्वों के गुणधर्मों में आवर्तिता को समझना।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तत्वों को उनके रंग के अनुसार स्थान देना।

  62. प्र.62General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? (√142 + 52 ÷ 26 × 5 − √80) × 2 =?
    1. 30
    2. 26
    3. 32
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 26

  63. प्र.63General Awareness
    इंदिरा गांधी नहर भारत के किस राज्य/संघ शासित प्रदेश में स्थित है?
    1. नई दिल्ली
    2. पश्चिम बंगाल
    3. केरल
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजस्थान

  64. प्र.64Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 150, 23) (14, 100, 6)
    1. (9, 80, 11)
    2. (8, 90, 11)
    3. (4, 108, 16)
    4. (15, 140, 13)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (15, 140, 13)

  65. प्र.65Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'ASSURED' को 'TTBUEFS' और 'BENEFIT' को 'OFCEUJG' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CABINET' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. DBCIOFU
    2. CBDJUFO
    3. CBDIUFU
    4. CBDIUFO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CBDIUFO

  66. प्र.66General Awareness
    इनमें से किसने फरवरी 2021 में डॉ. भारती प्रवीण पवार के साथ, निदान, उपचार विधियों और रोकथाम हेतु टीकों से संबंधित अनुसंधान एवं नवाचारों के माध्यम से लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों की सुविधा प्रदान करने हेतु जैव चिकित्सा नवाचार और उद्यमिता पर ICMR/DHR नीति लॉन्च की?
    1. डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी
    2. डॉ. प्रदीप कुमार व्यास
    3. डॉ. मनसुख मांडविया
    4. डॉ. हर्षवर्धन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — डॉ. मनसुख मांडविया

  67. प्र.67General Awareness
    एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान (wrestler) का नाम क्या है?
    1. दीपक पुनिया
    2. अंशु मलिक
    3. रवि कुमार दहिया
    4. राधिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रवि कुमार दहिया

  68. प्र.68General Awareness
    फरवरी 2022 में, CBI ने 28 बैंकों के साथ भारत की ₹22,842 करोड़ की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी का पता लगाया। इस धोखाधड़ी के लिए CBI ने किसके खिलाफ केस दर्ज किया था?
    1. सी ब्लू शिपयार्ड लिमिटेड
    2. एबीजी शिपयार्ड
    3. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
    4. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एबीजी शिपयार्ड

  69. प्र.69General Awareness
    कौन सी नदी प्रणाली एक सुदृश्य प्रपात (picturesque gorge) बनाते हुए जम्मू और कश्मीर में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करती है?
    1. ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली
    2. गोदावरी नदी प्रणाली
    3. सिंधु नदी प्रणाली
    4. नर्मदा नदी प्रणाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सिंधु नदी प्रणाली

  70. प्र.70Reasoning
    अप्रैल 2022 में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में पहली खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी?
    1. झारखंड
    2. दिल्ली
    3. हरियाणा
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — झारखंड

  71. प्र.71General Awareness
    √3x² + 6x − √3 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या है?
    1. मूल वास्तविक और असमान हैं।
    2. मूल वास्तविक और 2 से अधिक हैं।
    3. मूल वास्तविक और समान हैं।
    4. कोई भी मूल वास्तविक नहीं है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मूल वास्तविक और असमान हैं।

  72. प्र.72Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  73. प्र.73Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 18, 19, 28, 53, 102,?
    1. 183
    2. 1389
    3. 138
    4. 198
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 183

  74. प्र.74Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  75. प्र.75Reasoning
    पांच डिब्बों - G, T, Y, R और U को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। T और Y के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, किंतु T न तो सबसे नीचे है, और न ही सबसे ऊपर है, और न ही Y के ऊपर के किसी भी स्थान पर है। नीचे से T का स्थान कौन सा है?
    1. तीसरा
    2. चौथा
    3. पहला
    4. दूसरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दूसरा

  76. प्र.76Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जो सही ढंग से यह इंगित करता है कि निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? जब जिंक धातु की एक पट्टी को कॉपर सल्फेट विलयन में रखा जाता है: (i) जिंक, कॉपर सल्फेट से कॉपर (तांबे) को विस्थापित करता है। (ii) कॉपर सल्फेट विलयन का नीला रंग फीका नहीं पड़ता है। (iii) जिंक की पट्टी पर तांबा धातु का नीला निक्षेप बनता है। (iv) यह संयोजन अभिक्रिया का एक उदाहरण है।
    1. iv
    2. ii
    3. i
    4. iii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — i

  77. प्र.77General Awareness
    फरवरी 1922 में, किस घटना ने महात्मा गांधी को अपना असहयोग आंदोलन समाप्त करने के लिए प्रेरित किया था?
    1. रॉलेट एक्ट अनुमोदन
    2. खिलाफत आंदोलन
    3. चौरी-चौरा की घटना
    4. जलियांवाला बाग हत्याकांड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चौरी-चौरा की घटना

  78. प्र.78General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी एकाधिकार बाजार की विशेषताएं हैं? (i) किसी विशेष वस्तु का एक ही उत्पादक होता है। (ii) कोई अन्य वस्तु इस वस्तु के विकल्प के रूप में कारगर नहीं होती है। (iii) किसी अन्य फर्म को बाजार में प्रवेश करने और उसी वस्तु की बिक्री शुरू करने से रोकने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होता है।
    1. केवल ii और iii
    2. केवल i और iii
    3. केवल i और ii
    4. केवल i
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल i और ii

  79. प्र.79General Awareness
    निम्न में से कौन सी भाषा पूर्वोत्तर भारत के लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक चीनी-तिब्बती (Sino-Tibetan) भाषा है?
    1. संथाली
    2. मैथिली
    3. बोड़ो
    4. डोगरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बोड़ो

  80. प्र.80Reasoning
    S, T, U, V, W, X, Y और Z नामक आठ मंत्री एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे थे। S और X के बीच में केवल V बैठा था। Z और W के बीच में केवल T बैठा था। Y, W के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था, जबकि S, T के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। Z, Y के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। कौन सा मंत्री, X के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था?
    1. केवल U
    2. केवल V
    3. या तो U या V
    4. केवल Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल U

  81. प्र.81Reasoning
    भारतीय संविधान का ______, पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित है।
    1. भाग-III
    2. भाग-IV
    3. भाग-IX
    4. भाग-V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाग-IX

  82. प्र.82Reasoning
    शब्द 'COMPARE' के प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर समूह में इनमें से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?
    1. केवल D
    2. केवल Q
    3. D और N
    4. केवल N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — D और N

  83. प्र.83Mathematics
    यदि एक त्रिभुज का एक कोण, अन्य दो कोणों के योग के बराबर है, तो त्रिभुज ______ है।
    1. समद्विबाहु त्रिभुज
    2. समकोण त्रिभुज
    3. समबाहु त्रिभुज
    4. अधिक कोण त्रिभुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समकोण त्रिभुज

  84. प्र.84Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  85. प्र.85Mathematics
    राज ने ₹14,000 की राशि 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 1 वर्ष के लिए निवेशित की, जहां ब्याज की गणना अर्द्ध-वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। उसे प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹13,542
    2. ₹15,435
    3. ₹14,354
    4. ₹14,765
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹15,435

  86. प्र.86General Awareness
    इनमें से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने जुलाई 2021 में कोविड-19 (COVID-19) महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेघर बच्चों के कल्याण के लिए एक नीति तैयार की है?
    1. हरियाणा
    2. उत्तर प्रदेश
    3. दिल्ली
    4. पुदुचेरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दिल्ली

  87. प्र.87Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित तीन अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है। (बाएं) MAT CRY NIB DON (दाएं) यदि उपरोक्त में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
    1. एक
    2. दो
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  88. प्र.88Reasoning
    यदि नीचे दी गई संख्या के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा? (बाएं) 32578641 (दाएं)
    1. 2
    2. 4
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  89. प्र.89Mathematics
    एक ट्रेडर ने एक व्यापारी से कुछ धन उधार लिया जिसके एवज में ₹8,000 की राशि एक वर्ष में देय है। ट्रेडर 2 महीने बाद खाते का निपटान करना चाहता है। यदि ब्याज की दर 9% वार्षिक है, तो उसे कितना भुगतान करना होगा (पूर्णांकित मान ज्ञात कीजिए)?
    1. ₹7,442
    2. ₹7,424
    3. ₹7,244
    4. ₹4,774
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹7,442

  90. प्र.90Mathematics
    निम्न स्थितियों में प्रेरित विभवांतर के परिमाण और दिशाओं पर विचार कीजिए: (a) एक सीधे धारावाही तार के किसी स्थिर कुंडली की ओर 1.5 m/s की चाल से गतिमान होने पर (b) उसी सीधे धारावाही तार के उसी स्थिर कुंडली से दूर की ओर 1.5 m/s की चाल से गतिमान होने पर प्रेरित विभवांतरों के परिमाण ______होंगे, और उपरोक्त दोनों स्थितियों में उनके चिह्न ______होंगे।
    1. समान ,विपरीत
    2. भिन्न ,समान
    3. भिन्न ,विपरीत
    4. समान ,समान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — समान ,विपरीत

  91. प्र.91Mathematics
    एक बैटरी से संयोजित किसी चालक में धारा I प्रवाहित होती है। यदि चालक का प्रतिरोध चार गुना कर दिया जाता है, तो प्रवाहित धारा ______।
    1. (I/2) हो जाती है
    2. 4I हो जाती है
    3. (I/4) हो जाती है
    4. I रहती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (I/4) हो जाती है

  92. प्र.92Mathematics
    n फेरों (turns) वाली एक परिवर्ती धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण ____होगा।
    1. n²
    2. n
    3. 1/n
    4. 1/n²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — n

  93. प्र.93Mathematics
    यदि a + b = 25 और a - b = 13 है, तो (a + b)² का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 625
    2. 225
    3. 525
    4. 496
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 625

  94. प्र.94Mathematics
    प्रेक्षणों 23, 27, 38, 42, 27, 58, 69, 71, 45 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 42
    2. 27
    3. 45
    4. 71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 27

  95. प्र.95General Awareness
    हिंदू धर्म में, इनमें से किस देवता को सृजनकर्ता माना जाता है?
    1. ब्रह्मा
    2. गणेश
    3. महेश
    4. विष्णु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ब्रह्मा

  96. प्र.96Mathematics
    द्विघात समीकरण 2x² − x − 3 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 1, −3/2
    2. −1, −3/2
    3. 1, 3/2
    4. −1, 3/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −1, 3/2

  97. प्र.97Mathematics
    143 - 144 ÷ 16 × 3 - 1 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 115
    2. 139
    3. 133
    4. 123
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 115

  98. प्र.98Reasoning
    वेरोनिका एक बिंदु से चलना शुरू करती है, वह पश्चिम की ओर 25 m चलती है, फिर वह दाएं मुड़ती है, और 5 m चलती है। वहां से वह दाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है, पुनः दाएं मुड़ती है, और 5 m चलती है। आरंभ बिंदु तक पहुंचने के लिए, उसे अब किस ओर मुड़ना चाहिए, और कितनी दूरी तय करनी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. बाएं, 10 m
    2. दाएं, 10 m
    3. दाएं, 15 m
    4. बाएं, 15 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बाएं, 10 m

  99. प्र.99Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  100. प्र.100Mathematics
    एक पुत्र की वर्तमान आयु, उसकी माता की आयु के 2/5 भाग के बराबर है। 5 वर्ष बाद, उसकी आयु, उसकी माता की आयु की आधी होगी। वर्तमान में, उसकी माता की आयु कितनी है?
    1. 36 वर्ष
    2. 40 वर्ष
    3. 32 वर्ष
    4. 25 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25 वर्ष

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1422314253627181921041121211341441531631711811942012122232332412522642712812933013133233323433513633733833934014114214324424544614714824945015115215335435535645715835936046136226346446546636736826937017117237317417547637737837938018138238328418528638718848919019139229319429519649719819921004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 29 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner