-
प्र.1Mathematics
यदि संख्या 4723361 में प्रत्येक सम अंक को 2 से विभाजित किया जाए, और प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या के सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों का योग कितना होगा?
- 12
- 10
- 11
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10
-
प्र.2Mathematics
एक कैप्सूल 3.5 mm व्यास के गोले के आकार का है। कैप्सूल को भरने के लिए आवश्यक दवा की मात्रा ज्ञात कीजिए (mm³ में)। [π = 22/7 का उपयोग करें, और अपना उत्तर दशमलव के 2 स्थानों तक लिखें।]
- 22.42
- 22.43
- 22.41
- 22.46
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 22.46
-
प्र.3Mathematics
निम्नांकित ग्राफ में विभिन्न महीनों के दौरान एक परिवार के व्यय को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] अप्रैल, मई, जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के कुल व्यय का औसत (हजार में) लगभग कितना है?
- 16
- 39
- 26
- 84
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 39
-
प्र.4General Awareness
खंड (Block) पंचायत समिति के अध्यक्ष का चयन किसके द्वारा किया जाता है?
- समिति के सदस्यों द्वारा
- ग्राम प्रधान के द्वारा
- जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा
- राज्य विधान सभा के सदस्यों द्वारा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — समिति के सदस्यों द्वारा
-
प्र.5General Awareness
विद्युत का उपयोग करके जल के ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस के रूप में अपघटन की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
- जल का कणन
- जल का आयनीकरण
- जल का विद्युत अपघटन
- जल का जल अपघटन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जल का विद्युत अपघटन
-
प्र.6General Awareness
घरेलू उद्देश्य हेतु प्रयुक्त फ्यूजों की रेटिंग ______ की सीमा में होती है।
- 100 एम्पियर - 200 एम्पियर
- 1 एम्पियर - 10 एम्पियर
- 500 एम्पियर - 1000 एम्पियर
- 1000 एम्पियर - 2000 एम्पियर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1 एम्पियर - 10 एम्पियर
-
प्र.7Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्याओं/प्रतीकों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। अक्षर | E | O | L | Y | A | W | N | S
संख्या/प्रतीक | 5 | % | 7 | # | 1 | 4 | @ | $
शर्तें: (i) यदि किसी शब्द के अंत में स्वर है, तो अंत में मौजूद स्वर को 6 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (ii) यदि किसी शब्द में 2 से अधिक स्वर हैं, तो सभी स्वरों को 8 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि किसी शब्द में कोई अक्षर ठीक दो बार मौजूद है, तो उक्त दोनों स्थानों पर इसे 2 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। YELLOW के लिए सही कूट क्या होगा?
- #82284
- #522%4
- #577%6
- #577%4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — #522%4
-
प्र.8Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ फूल, पत्ते हैं। 2. कुछ फूल, तने हैं। 3. कुछ फल, फूल हैं। निष्कर्ष: I-कुछ तने, फूल हैं। II-कुछ फल, पत्ते हैं।
- निष्कर्ष I और II, दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
-
प्र.9Mathematics
एक बेईमान व्यापारी अपनी वस्तुओं को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह 250 kg का दाम लेकर बदले में 200 kg सामान ही देता है। इस सौदे में उसके लाभ का प्रतिशत ज्ञात करें।
- 25%
- 10%
- 15%
- 20%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 25%
-
प्र.10Mathematics
निम्नलिखित को सरल कीजिए। (y²x)^4 × (y²x)^−4, x ≠ 0, y ≠ 0
- (y²x)^−16
- 1
- 0
- (y²x)^8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.11Reasoning
निम्नलिखित अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) B Z C T B Z T E S B C Z T W A Z T F Z T U K R B Z T V (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने Z हैं जिनके ठीक बाद T है, लेकिन ठीक पहले B नहीं है?
- पांच
- चार
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन
-
प्र.12Reasoning
जब कोई किरण गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र C से गुजरती है, तो परावर्तित किरण और आपतित किरण के बीच ______ का कोण बनता है।
- 90°
- 270°
- 180°
- 0°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0°
-
प्र.13Mathematics
यदि y : 196 :: 196 : 784 है, तो y का मान ज्ञात करें।
- 16
- 49
- 7
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 49
-
प्र.14Mathematics
यदि 144 : y :: y : 225, और y > 0 है, तो y का मान ज्ञात करें।
- 130
- 210
- 120
- 180
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 180
-
प्र.15Mathematics
यदि A एक न्यूनकोण है, तो (1+tan²A)/(1+cot²A) का मान ज्ञात कीजिए।
- cos²A
- tan²A
- sin²A
- sec²A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — tan²A
-
प्र.16Mathematics
सामान्यतः, प्राणियों की तुलना में पादपों को कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं: (A) ऊतकों में बड़े अनुपात में मृत कोशिकाओं की उपस्थिति (B) गतिशीलता की अनुपस्थिति (C) पादप अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं (D) श्वसन के दौरान, पादप O2 मुक्त करते हैं
- A और C
- A और B
- A और D
- B और C
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — A और B
-
प्र.17Reasoning
यदि शब्द 'CAUTIONED' के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो ऐसी व्यवस्था के बाद कौन-सा अक्षर ठीक मध्य स्थान पर होगा?
- N
- O
- I
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — I
-
प्र.18General Awareness
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, ________ राज्य में ईसाइयों की संख्या सबसे अधिक है।
- मिज़ोरम
- नागालैंड
- केरल
- गोवा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केरल
-
प्र.19Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.20Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (15, 405, 9) (13, 273, 7)
- (9, 405, 9)
- (14, 490, 7)
- (11, 165, 5)
- (12, 360, 5)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (11, 165, 5)
-
प्र.21Mathematics
एक आयत की लंबाई, इसकी चौड़ाई से 5 cm अधिक है। यदि आयत का क्षेत्रफल 215 cm² हो, तो आयत की चौड़ाई (w) ज्ञात करने का समीकरण कौन सा होगा?
- w² − 5w − 215 = 0
- w² + 5w + 215 = 0
- 2w² + 5w − 215 = 0
- w² + 5w − 215 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — w² + 5w − 215 = 0
-
प्र.22General Awareness
निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने मार्च 2022 में 'घर घर राशन योजना' शुरू की?
- ओडिशा
- बिहार
- राजस्थान
- पंजाब
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पंजाब
-
प्र.23General Awareness
2021 में कितने लोगों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- 12
- 10
- 9
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 11
-
प्र.24Reasoning
छह दोस्त, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। गेब्रियल, सुचिता के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। रितेश, त्रिनाभ के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सौरव, गेब्रियल और ध्रुव दोनों के ठीक बगल में बैठा है। निम्न में से कौन रितेश और त्रिनाभ दोनों के ठीक बगल में बैठा/बैठी है?
- ध्रुव
- गेब्रियल
- सौरव
- सुचिता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सुचिता
-
प्र.25General Awareness
किशोरावस्था के दौरान स्वस्थ प्रजनन तंत्र के विकास के लिए किस प्रकार के आहार की आवश्यकता होती है?
- पोषण की दृष्टि से संतुलित
- निम्न संतृप्त वसा वाला
- लौह तत्व बहुल
- प्रोटीन से भरपूर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पोषण की दृष्टि से संतुलित
-
प्र.26General Awareness
भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना किसने की, जिन्हें भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है?
- प्रशांत चंद्र महालनोबिस
- अनिल कुमार भट्टाचार्य
- रघु राज बहादुर
- देवव्रत बसु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — प्रशांत चंद्र महालनोबिस
-
प्र.27Mathematics
चर X, क्रमशः K और K − 2 की बारंबारताओं के साथ, मान 3 और 7 लेता है। यदि X का समांतर माध्य 4 है, तो K का मान ज्ञात कीजिए।
- 3
- 6
- 4
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.28General Awareness
शास्त्रीय तमिल उत्कृष्टता केंद्र (Centre for Excellence of Classical Tamil) को _____ में मैसूर से चेन्नई स्थानांतरित कर दिया गया।
- 2010
- 2008
- 2004
- 2006
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2008
-
प्र.29General Awareness
देवप्रयाग (उत्तराखंड) में, निम्न में से कौन सी दो नदियों के संगम से गंगा नदी बनती है?
- अलकनंदा और यमुना
- यमुना और गोमती
- भागीरथी और यमुना
- अलकनंदा और भागीरथी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अलकनंदा और भागीरथी
-
प्र.30General Awareness
वॉशिंग सोडा किस प्रक्रिया से प्राप्त होता है?
- NaHCO₃ को एक खाद्य अम्ल के साथ मिलाकर
- Na₂CO₃ के पुन: क्रिस्टलीकरण द्वारा
- NaCl(aq), NH₃ और CO₂ के बीच अभिक्रिया द्वारा
- NaHCO₃ को गर्म करने पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Na₂CO₃ के पुन: क्रिस्टलीकरण द्वारा
-
प्र.31Mathematics
एक गोलीय लेंस की वृत्ताकार सीमा रेखा का प्रभावी व्यास, ____________ कहलाता है।
- द्वारक
- फोकस
- वक्रता त्रिज्या
- वक्रता केंद्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — द्वारक
-
प्र.32General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान वित्तपोषण अभिकरण है, जिसका मिशन अनुसंधान एवं विकास के अंशांकित, प्रतिस्पर्धी समर्थन के माध्यम से त्वरित मोड में भारतीय विज्ञान और अभियांत्रिकी की गुणवत्ता और पदचिह्न को उच्चतम वैश्विक स्तरों तक ले जाना है?
- विज्ञान एवं अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड (SERB)
- वैज्ञानिक अनुसंधान विभाग
- विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग
- अंतरिक्ष विभाग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विज्ञान एवं अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड (SERB)
-
प्र.33Mathematics
निम्नलिखित को सरल कीजिए। 1 1/2 × 22 + 10 ÷ 5 − 2 × 8
- 19
- - 613/44
- 17
- - 13/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 19
-
प्र.34Mathematics
एक नाल चुंबक पर विचार कीजिए, जिसका उत्तरी ध्रुव पश्चिम की ओर, और दक्षिणी ध्रुव पूर्व की ओर है। एक चालक छड़, एक गैल्वेनोमीटर के साथ शिथिल संयोजित (loosely connected) है। यदि इस छड़ को चुंबक के ध्रुवों के बीच ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर ले जाया जाए, तो इसमें प्रेरित धारा की दिशा _______ होगी।
- दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर
- पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर
- पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर
- उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर
-
प्र.35Mathematics
₹7,250 की राशि, एक वर्ष की शुरुआत में साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक ब्याज की दर पर उधार दी जाती है। 6 महीने बाद, ₹3,625 की एक और राशि, पूर्व दर से दोगुनी दर पर साधारण ब्याज पर उधार दी जाती है। वर्ष के अंत में, इन दोनों ऋणों से ब्याज के रूप में कुल मिलाकर ₹335 अर्जित किए जाते हैं। वार्षिक ब्याज की वह दर ज्ञात कीजिए, जिस पर आरंभिक ₹7,250 की राशि उधार दी गई थी? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।]
- 3.12%
- 3.10%
- 3.00%
- 3.08%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3.08%
-
प्र.36General Awareness
शहर C, शहर A और B को मिलाने वाली सीधी रेखा के मध्य-बिंदु के दक्षिण में है। शहर B, शहर A के पूर्व में है। शहर D, शहर C के पश्चिम में है। शहर M, शहर B के उत्तर-पूर्व में है। शहर M के सापेक्ष, शहर D की स्थिति क्या है?
- दक्षिण पूर्व
- पश्चिम
- दक्षिण
- दक्षिण-पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण-पश्चिम
-
प्र.37Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए यह बताना है कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दिल्ली और मुंबई को जोड़ने के लिए एक सुपर एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रहा है, इसके निर्माण से यात्री 1,400 km लंबी यात्रा 12 घंटे के भीतर पूरी कर पाएंगे। धारणाएं: I. दोनों शहरों के बीच सड़क की स्थिति काफी खराब है। II. वर्तमान में भारत के इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली कोई सड़क नहीं है।
- धारणा I और II दोनों ही निहित हैं
- न तो धारणा I और ना ही II निहित है
- केवल धारणा II निहित है
- केवल धारणा I निहित है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — न तो धारणा I और ना ही II निहित है
-
प्र.38General Awareness
भारत में बजट घाटे को पूर्ण करने वाली तदर्थ ट्रेजरी बिल प्रणाली 1 अप्रैल, _________ से बंद कर दी गई।
- 1994
- 2007
- 2004
- 1997
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1997
-
प्र.39Mathematics
निम्न में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्न समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? 8.99 + 17.99 - 3.99 × 2.99 =?
- 32
- 15
- 9
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 15
-
प्र.40Reasoning
एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: L ≤ H = P > O > D ≥ S = U निष्कर्ष: 1) L ≤ P 2) U ≥ D 3) L > D 4) L > O
- 3
- 2
- 4
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1
-
प्र.41Mathematics
निम्नांकित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया पाई चार्ट चार वर्षों में प्राप्त शिकायतों की संख्या को दर्शाता है। चार वर्षों में मिलाकर प्राप्त हुई शिकायतों की कुल संख्या 200 है। [figure] 2001 और 2003 में मिलाकर प्राप्त हुई शिकायतों की कुल संख्या, और 2002 में प्राप्त हुई शिकायतों की संख्या का अंतर कितना है?
- 100
- 90
- 120
- 110
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 100
-
प्र.42Reasoning
यदि शब्द BRIGHT के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- तीन
- शून्य
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.43Reasoning
दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। WQN : VPM JRE : IQD
- FCH : TBY
- PKM : UGI
- TGI : SFH
- GKV : OSN
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — TGI : SFH
-
प्र.44Reasoning
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। C, F के ठीक ऊपर, एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन छठी मंजिल पर नहीं रहता है। F और E के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। यदि B, E से दो मंजिल नीचे रहता है, और A सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है, तो D और C के ठीक मध्य में कितने व्यक्ति रहते हैं?
- 2
- 4
- 1
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.45General Awareness
1000 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाला पहला देश कौन-सा है?
- श्रीलंका
- पाकिस्तान
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — भारत
-
प्र.46General Awareness
निम्न में से कौन-सी अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है?
- 2FeSO₄ (s) → Fe₂O₃(s) + SO₂ (g) + SO₃(g)
- CaO (s) + H₂O (l) → Ca(OH)₂ (aq) + Heat
- 3Fe (s) + 4H₂O (l) → Fe₃O₄ (s) + 2H₂ (l)
- Zn (s) + CuSO₄(aq) → ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Zn (s) + CuSO₄(aq) → ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
-
प्र.47Mathematics
प्रत्येक 2 इकाई त्रिज्या वाले 3 ठोस अर्धगोलों को पिघलाकर एक गोले के रूप में ढाला जाता है। नए ढाले गए गोले की त्रिज्या (निर्दिष्ट इकाइयों में) ज्ञात कीजिए।
- ∛12
- 3
- ∛10
- ∛15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ∛12
-
प्र.48Mathematics
408 और 1032 के महत्तम समापवर्तक (HCF) को 516m − 252 × 4 के रूप में व्यक्त किया जाता है, तो m का मान ज्ञात कीजिए।
- −2
- 6
- −6
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.49General Awareness
उस विकल्प का चयन कीजिए, जो भारतीय संसद की भूमिका का समर्थन नहीं करता है।
- राष्ट्रीय सरकार का चयन करना
- कानून बनाने का कार्य करना
- सरकार को नियंत्रित, मार्गदर्शित और सूचित करना
- के विभिन्न स्तरों के मध्य विवादों का निपटारा करना और निर्णय पारित करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — के विभिन्न स्तरों के मध्य विवादों का निपटारा करना और निर्णय पारित करना
-
प्र.50Mathematics
यदि किसी संख्या और उसके व्युत्क्रम का योग 7 है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सी वह संख्या हो सकती है?
- (3−7√5)/2
- (3+7√5)/2
- (−7+3√5)/2
- (7+3√5)/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (7+3√5)/2
-
प्र.51General Awareness
कार्बन किस समूह और आवर्त में मौजूद है?
- समूह 14 और आवर्त 2
- समूह 1 और आवर्त 2
- समूह 13 और आवर्त 4
- समूह 5 और आवर्त 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — समूह 14 और आवर्त 2
-
प्र.52General Awareness
गर्भनिरोधन की किस विधि से शरीर के हार्मोन संतुलन में बदलाव होते हैं?
- गोलियों का सेवन
- फैलोपियन ट्यूबों का शल्यक्रियात्मक अवरोधन (Surgical blockage of the fallopian tubes)
- कॉपर-टी लगाना (Insertion of Copper-T)
- कंडोम का प्रयोग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — गोलियों का सेवन
-
प्र.53Mathematics
प्रथम 7 अभाज्य संख्याओं का माध्य ज्ञात करें।
- 58/7
- 63/7
- 75/7
- 50/7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 58/7
-
प्र.54General Awareness
निम्न में से कौन सा शहर गंगा के तट पर स्थित नहीं है?
- कानपुर
- लखनऊ
- पटना
- हरिद्वार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — लखनऊ
-
प्र.55Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'BLAME' को '4%5@2' और 'MEDIA' को '@2Ω95' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'DELTA' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- 2Ω%53
- 92%35
- 92$Ω5
- Ω2%35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Ω2%35
-
प्र.56Mathematics
यदि दो संख्याओं का योगफल 25 और गुणनफल 136 है, तो उनके घनों का योगफल ज्ञात करें।
- 5425
- 5524
- 4525
- 4524
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5425
-
प्र.57Reasoning
समजातीय श्रेणी के लिए निम्न में से कौन-सा युग्म सही है?
- CH₃OH और CH₄
- C₃H₇OH और CH₃OH
- CH₃OH और C₂H₅OH
- CH₃OH और C₃H₇OH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CH₃OH और C₂H₅OH
-
प्र.58General Awareness
आधुनिक आवर्त सारणी में, एक समूह में मौजूद तत्वों में ________ की संख्या समान होती है।
- कोशों
- प्रोटानों
- इलेक्ट्रॉनों
- संयोजी इलेक्ट्रॉनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — संयोजी इलेक्ट्रॉनों
-
प्र.59Mathematics
10 महिलाएं किसी कार्य को 8 दिन में कर सकती हैं। 8 पुरुष उसी कार्य को 12 दिन में कर सकते हैं। एक पुरुष और एक महिला द्वारा एक दिन में किए जा सकने वाले कार्य की मात्राओं का अनुपात कितना होगा?
- 3 : 2
- 4 : 3
- 2 : 1
- 5 : 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5 : 6
-
प्र.60Reasoning
वास्तविक मजदूरी दर के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
- वास्तविक मजदूरी दर श्रम की सीमांत उत्पादकता से अधिक होती है।
- वास्तविक मजदूरी दर का श्रम की सीमांत उत्पादकता से कोई संबंध नहीं होता है।
- वास्तविक मजदूरी दर श्रम की सीमांत उत्पादकता के बराबर होती है।
- वास्तविक मजदूरी दर श्रम की सीमांत उत्पादकता से कम होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वास्तविक मजदूरी दर श्रम की सीमांत उत्पादकता के बराबर होती है।
-
प्र.61Mathematics
उज्ज्वल के पास ₹50, ₹100 और ₹200 मूल्यवर्ग के ₹5,250 के करेंसी नोट हैं। प्रत्येक मूल्यवर्ग के नोटों की संख्या समान है। उज्ज्वल के पास कुल कितने नोट हैं?
- 30
- 45
- 60
- 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 45
-
प्र.62Mathematics
निम्नलिखित को सरल कीजिए: 1 − 2 × [{−2(2 + 3) × 20} ÷ 2]
- −50
- −1/50
- −200
- 201
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 201
-
प्र.63Reasoning
एक निश्चित संख्या में व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। केवल Q, W और Z के ठीक मध्य में बैठा है। G, W के दाईं ओर छठे स्थान पर बैठा है। G के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Z पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- 10
- 12
- 13
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12
-
प्र.64Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष का चयन कीजिए, जो दिए गए कथन के आधार पर सत्य नहीं है। कथन : Y < V = X ≤ L < A > C ≥ H
- X > A
- X > Y
- A > H
- L ≥ V
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — X > A
-
प्र.65General Awareness
राजस्थान में, _______ एक प्रकृति प्रेमी समुदाय है, जो वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण करता है।
- बंजारा
- भील
- बिश्नोई
- छीपा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बिश्नोई
-
प्र.66Mathematics
यदि a और b दो सह-अभाज्य संख्याएं हैं, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- a + b
- a − b
- (a − b)/(a + b)
- a × b
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — a × b
-
प्र.67Mathematics
अरुण की वर्तमान आयु, उसके चाचा के आयु की 1/3 है। 5 वर्ष बाद, उनकी आयु का योगफल 86 वर्ष हो जाएगा। अरुण की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 19 वर्ष
- 21 वर्ष
- 23 वर्ष
- 25 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 19 वर्ष
-
प्र.68General Awareness
श्याम और सुंदर एक काम को क्रमशः 16 दिन और 24 दिन में पूरा कर सकते हैं। श्याम ने अकेले काम शुरू किया और 10 दिनों के बाद सुंदर उसके साथ जुड़ गया तथा दोनों ने काम पूरा होने तक एक साथ काम किया। काम को पूरा करने में कुल कितना समय लगा?
- 13 3/5 दिन
- 15 3/5 दिन
- 10 3/5 दिन
- 12 3/5 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 13 3/5 दिन
-
प्र.69General Awareness
खाने का सोडा (baking soda) का वैज्ञानिक नाम क्या है?
- सोडियम कार्बोनेट (NaCO₃)
- सोडियम क्लोराइड (NaCl)
- सोडियम सल्फेट (Na₂SO₄)
- सोडियम बाईकार्बोनेट (NaHCO₃)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सोडियम बाईकार्बोनेट (NaHCO₃)
-
प्र.70General Awareness
नौरोज़/नवरोज़ (Nowruz), किस धार्मिक समूह/समुदाय के नव वर्ष के रूप में लोकप्रिय है?
- पारसी
- सिख
- बौद्ध
- मुस्लिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पारसी
-
प्र.71General Awareness
भारत में किस प्रकार की सरकार है?
- राजतंत्रीय
- संप्रदायवादी
- संसदीय
- अल्पतंत्रीय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संसदीय
-
प्र.72Reasoning
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमवार बाएं से दाएं रखे जाने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। MN_ _LMM_ _PLM_ _NP_MMNN_ _M
- NPNNMNLPP
- NNNNMNLPL
- MPNNMNLPL
- NPNNMNLPL
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — NPNNMNLPL
-
प्र.73General Awareness
फरवरी 2021 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खिताब जीते हैं?
- क्रिस एवर्ट
- मार्टिना नवरातिलोवा
- स्टेफी ग्राफ
- सेरेना विलियम्स
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सेरेना विलियम्स
-
प्र.74Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) S = N 4 & % L A * 6 T & C @ 4 B % 2 X L (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं जिनके ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक प्रतीक भी है?
- 1
- 6
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.75Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (2, 6, 22) (4, 13, 47)
- (29, 35, 68)
- (9, 5, 33)
- (23, 41, 77)
- (7, 4, 36)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (9, 5, 33)
-
प्र.76Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.77Reasoning
छह विद्यार्थियों, मधु, अंशुल, अवनि, आरव, प्रीति और शिखा ने मार्च के महीने में अलग-अलग दिनों में अपने प्रेजेंटेशन दिए। प्रेजेंटेशन 11 मार्च से 16 मार्च के बीच दिए गए थे। अंशुल ने 14 मार्च को प्रेजेंटेशन दिया, और शिखा ने अंशुल के ठीक पहले प्रेजेंटेशन दिया। शिखा और प्रीति के बीच केवल एक व्यक्ति ने प्रेजेंटेशन दिया। शिखा का प्रेजेंटेशन, प्रीति के बाद, किंतु अवनि से पहले था। अवनि ने मधु से ठीक पहले प्रेजेंटेशन दिया। इनमें से किसने 15 मार्च को प्रेजेंटेशन दिया?
- अवनि
- मधु
- आरव
- प्रीति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अवनि
-
प्र.78Mathematics
कौन-सा नियम कहता है कि 'अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए, जैसे-जैसे एक कारक की मात्रा में वृद्धि की जाती है, तो उस कारक के सीमांत उत्पाद में धीरे-धीरे गिरावट आएगी'?
- स्थिर अनुपात का नियम
- परिवर्ती अनुपात नियम
- मौद्रिक बचत का नियम
- अस्थिर अर्थव्यवस्था का नियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — परिवर्ती अनुपात नियम
-
प्र.79Mathematics
उस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है, जिसमें एक परिवर्तनशील चुंबकीय क्षेत्र, चालक में विभवांतर प्रेरित करता है, जिसकी वजह से एक विद्युत धारा प्रेरित होती है?
- तापीय प्रेरण
- विद्युत प्रेरण
- विद्युत-चुंबकीय प्रेरण
- चुंबकीय प्रेरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत-चुंबकीय प्रेरण
-
प्र.80Reasoning
किसी तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 8 है। यह किस समूह से संबंधित है?
- चौथा समूह
- अठारहवां समूह
- दसवां समूह
- छठवां समूह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अठारहवां समूह
-
प्र.81General Awareness
किस अवधि के दौरान, वायुमंडल में ओजोन की मात्रा तेजी से घटने लगी थी?
- 1990 के दशक में
- 1960 के दशक में
- 1970 के दशक में
- 1980 के दशक में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1980 के दशक में
-
प्र.82General Awareness
क्रमशः 2Ω और 3Ω प्रतिरोध वाले दो प्रतिरोधों के समांतर संयोजन का प्रभावी प्रतिरोध कितना होगा?
- 0.83 Ω
- 1.2 Ω
- 5 Ω
- 8.3 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1.2 Ω
-
प्र.83General Awareness
निम्न में से कौन एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी कार्यकर्ता और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऐसोसिएशन (HSRA) के नेता थे?
- भूलाभाई देसाई
- बेहरामजी एम. मालाबारी
- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
- चंद्रशेखर आजाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — चंद्रशेखर आजाद
-
प्र.84Mathematics
यदि किसी वस्तु को 2.5 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के ध्रुव से 5 cm की दूरी पर रखा जाता है, तो उत्पन्न आवर्धन __________ होगा।
- 2
- −2
- −1
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −1
-
प्र.85Mathematics
एक सेल के दौरान, एक टीवी दुकान का मालिक किसी भी उपभोक्ता को चार अलग-अलग प्रकार की क्रमिक छूटों में से चुनने का विकल्प प्रदान करता है। किसी वस्तु के अंकित मूल्य के प्रतिशत के रूप में, इनमें से कौन-सा विकल्प दुकान के मालिक को सर्वोत्तम संभव मूल्य प्रदान करेगा?
- 35% और 5%
- 25% और 15%
- 30% और 10%
- 20% और 20%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20% और 20%
-
प्र.86Mathematics
यदि एक तिर्यक रेखा दो समानांतर रेखाओं को काटती है, तो नीचे दिया गया कौन-सा विकल्प अनिवार्यतः सत्य है?
- आंतरिक एकांतर कोण बराबर होते हैं
- तिर्यक रेखा के एक ही तरफ के अंतः सम्मुख कोण बराबर होते हैं
- निर्मित आसन्न कोण बराबर होते हैं
- शीर्षाभिमुख कोण संपूरक होते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — आंतरिक एकांतर कोण बराबर होते हैं
-
प्र.87Mathematics
यदि x − 1/x = 2 है, तो x⁴ + 1/x⁴ का मान ज्ञात कीजिए।
- 24
- 36
- 16
- 34
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 34
-
प्र.88Mathematics
विद्युत परिपथों में, विद्युत धारा के प्रवाह के कारण __________ के रूप में हानियां होती हैं।
- ध्वनि
- ऊष्मा
- प्रकाश
- चुंबकीय हानियों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ऊष्मा
-
प्र.89Reasoning
5 अगस्त 2021 को निम्नलिखित में से किस राज्य ने 'मक्कलई थेडी मारुथुवम (Makkalai Thedi Maruthuvam)' योजना का शुभारंभ किया, जो गरीबों, अस्पतालों में न जा सकने वाले बीमारों, और लंबे समय से बीमार व्यक्तियों को उनके घर पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करके उनकी मदद करती है?
- तमिलनाडु
- केरल
- कर्नाटक
- तेलंगाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तमिलनाडु
-
प्र.90General Awareness
राम, अभिषेक के दक्षिण-पश्चिम में है। अर्जुन, राम के उत्तर में, और अभिषेक के पश्चिम में है। पूजा, अर्जुन के पश्चिम में है। अभिषेक के सापेक्ष पूजा की स्थिति क्या है?
- उत्तर-पूर्व
- पश्चिम
- दक्षिण-पश्चिम
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम
-
प्र.91Mathematics
दिए गए वेन-आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, उन बच्चों की संख्या को दर्शाती हैं, जो डे केयर में किसी विशेष खिलौने के साथ खेलते हैं। [figure] (संदर्भ: Barbie dolls - बार्बी डॉल, Lego blocks - लेगो ब्लॉक, Racing cars - रेसिंग कार) ऐसे कितने बच्चे हैं, जो न तो बार्बी डॉल से खेलते हैं, और न ही रेसिंग कार से खेलते हैं?
- 67
- 41
- 82
- 53
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 41
-
प्र.92Mathematics
Sin i और Sin r का अनुपात क्या कहलाता है?
- अपवर्तनांक
- आवर्धन
- अपवर्तन
- वर्ण-विक्षेपण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अपवर्तनांक
-
प्र.93Mathematics
एक 8-भुजाओं वाले बहुभुज के अंतःकोणों का अनुपात 1 : 3 : 4 : 6 : 7 : 11 : 13 : 15 है। इस बहुभुज में सबसे बड़े अंतःकोण का माप ज्ञात कीजिए।
- 288°
- 234°
- 270°
- 300°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 270°
-
प्र.94General Awareness
अनॉक्सी श्वसन के दिए गए चरण को पूर्ण कीजिए। ग्लूकोज (C₆H₁₂O₆) → ________ + कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) + ऊर्जा (ATP)
- पाइरूवेट
- एथेनॉल (C₂H₅OH)
- जल
- लैक्टिक अम्ल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एथेनॉल (C₂H₅OH)
-
प्र.95Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.96General Awareness
निम्नलिखित में से कौन, पश्चिमी विक्षोभों (western disturbances) को भूमध्यसागरीय क्षेत्र से भारतीय उपमहाद्वीप में लाने के लिए जिम्मेदार है?
- आम्र वर्षा (Mango shower)
- जेट धाराएं (Jet stream)
- आरोही पवनें (Anabatic winds)
- उच्चावच-वर्षा (Relief rain)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जेट धाराएं (Jet stream)
-
प्र.97Reasoning
मानव रक्त के निर्माण के लिए इनमें से किसकी आवश्यकता होती है?
- निकल
- कोबाल्ट
- लौह/आयरन
- तांबा/कॉपर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — लौह/आयरन
-
प्र.98General Awareness
भारी व्यायाम के दौरान, जब ऊर्जा की मांग अधिक होती है, लेकिन ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सीमित होती है, तो मांसपेशियों की कोशिकाएं __________ को दर्शाती हैं।
- लैक्टिक अम्ल के निर्माण
- पाइरूवेट के संचय
- एथेनॉल के संश्लेषण
- जल की हानि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लैक्टिक अम्ल के निर्माण
-
प्र.99Mathematics
छह लड़कियां V, M, S, E, N और C एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके, और एक दूसरे से समान दूरी पर बैठी हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। E, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। S, V के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। C, V के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। N, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। C के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी है?
- V
- N
- S
- M
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — M
-
प्र.100Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन : कुछ बैल, मोर हैं। सभी मोर, चीते हैं। सभी चीते, घोड़े हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ घोड़े, मोर हैं। (II) कुछ चीते, मोर हैं। (III) सभी मोर, घोड़े हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
- सभी निष्कर्ष I, II और III पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सभी निष्कर्ष I, II और III पालन करते हैं