-
प्र.1General Awareness
अगले 25 साल भारत@100 के अमृत काल में प्रवेश करते हुए, केंद्रीय बजट 2022-23 में ________ प्राथमिकताओं के साथ विकास पर जोर दिया गया है।
- दो
- चार
- तीन
- छह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — चार
-
प्र.2Mathematics
आरोही क्रम में दिए निम्न प्रेक्षणों की माध्यिका n - 1 है। 4, 8, n - 14, 17, n + 5, 30, 32 और 35 n का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
- 19
- 17
- 18
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 24
-
प्र.3General Awareness
छह दोस्तों में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। अनंत की लंबाई गगन से अधिक है। मनोज की लंबाई जनक से कम है। पार्थ की लंबाई जनक से अधिक है, लेकिन गगन से कम है। यदि अनुराग की लंबाई सबसे कम है, तो उनमें से किसकी लंबाई सबसे अधिक है?
- मनोज
- पार्थ
- जनक
- अनंत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अनंत
-
प्र.4General Awareness
छह स्नातक विद्यार्थियों, अनुदीप, यमुना, चिन्मयी, दिविजा, ईशा और गुना में से प्रत्येक की ऑनलाइन PG प्रवेश परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। उनमें से किसी की भी परीक्षा चिन्मयी से पहले और यमुना के बाद नहीं है। गुना की परीक्षा अनुदीप के ठीक बाद और दिविजा के ठीक पहले है। ईशा की परीक्षा मंगलवार को और अनुदीप से ठीक पहले है। निम्न में से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?
- दिविजा
- यमुना
- अनुदीप
- गुना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दिविजा
-
प्र.5General Awareness
दिए गए व्यंजक को सरल करें। 11.45̅6̅ 5̅ ÷ 2.6̅ 7̅
- 3 7/25
- 3 4/25
- 4 7/25
- 4 2/25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4 7/25
-
प्र.6General Awareness
________ में स्थित माजुली, विश्व का सबसे बड़ा आवासित नदी द्वीप है।
- ब्रह्मपुत्र नदी
- गोदावरी नदी
- यमुना नदी
- गंगा नदी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ब्रह्मपुत्र नदी
-
प्र.7General Awareness
विद्युत ऊर्जा की 1 व्यावसायिक इकाई ________ जूल के बराबर होती है।
- 3.6 × 10^5
- 3.6 × 10^6
- 3.6 × 10^8
- 3.6 × 10^7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3.6 × 10^6
-
प्र.8Mathematics
एक समांतर चतुर्भुज के दो आसन्न कोण इस प्रकार हैं कि पहला कोण, दूसरे कोण का दो-तिहाई है। छोटे कोण का माप ज्ञात करें।
- 72°
- 18°
- 36°
- 108°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 72°
-
प्र.9Reasoning
एक पंक्ति में राहुल आगे से 21वें स्थान पर है और अंकित पीछे से 10वें स्थान पर है, और उनके बीच 4 व्यक्ति हैं। यदि पंक्ति में अंकित, राहुल के पीछे कहीं खड़ा है, तो पंक्ति में कितने व्यक्ति हैं?
- 38
- 37
- 35
- 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 35
-
प्र.10General Awareness
आधुनिक आवर्त सारणी में, किस समूह में केवल एक अधात्विक तत्व है?
- 14
- 16
- 17
- 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 14
-
प्र.11General Awareness
What happens during menstruation?
- A mature egg is released from an ovary
- The uterine lining is shed.
- The wall of the uterus becomes vascular
- There is failure of fertilisation of the ovum
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — The uterine lining is shed.
-
प्र.12Reasoning
एड्स (AIDS) के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
- सिरिंज द्वारा दवा लेने हेतु उपयोग की जाने वाली सिरिंज को साझा करने से एक संक्रमित व्यक्ति से एक सामान्य व्यक्ति में इस विषाणु का संक्रमण हो सकता है।
- इस विषाणु का संक्रमण एचआईवी (HIV) संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क के माध्यम से हो सकता है।
- इस विषाणु का संक्रमण एचआईवी (HIV) संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से हो सकता है।
- इस विषाणु का संक्रमण, स्तनपान के जरिए संक्रमित मां से शिशु में हो सकता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — इस विषाणु का संक्रमण एचआईवी (HIV) संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से हो सकता है।
-
प्र.13General Awareness
एक लवण को पानी में घोला जाता है, और इस लवण के विलयन का pH एक सार्वत्रिक सूचक पत्र (universal indicator paper) से मापा जाता है। यदि विलयन का pH, 7 से अधिक है, तो लवण के ________ होने की सर्वाधिक संभावना है।
- NH4Cl
- Na2SO4
- KCl
- K2CO3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — K2CO3
-
प्र.14Mathematics
निम्नांकित बार ग्राफ, दी गई अवधि में कंपनी A के निर्यात और आयात को दर्शाता है। बार ग्राफ का अध्ययन करें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। ग्राफ में दी गई 1 से 6 तक की संख्याएं 2001 से 2006 तक के वर्षों को दर्शाती हैं। [figure] [Import and Export in crore-आयात और निर्यात, करोड़ में) company A-कंपनी A, Import-आयात, Export-निर्यात] 2001 से 2006 की अवधि के लिए आयात का औसत (करोड़ में) क्या है?
- 123.66
- 80.24
- 56.61
- 172.40
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 123.66
-
प्र.15General Awareness
लाला लाजपत राय 1921 से ________ से जुड़े हुए थे।
- चिन्मय मिशन
- सत्यशोधक समाज
- सरबती दीपिका सभा
- सर्वेंट्स ऑफ़ द पीपल सोसाइटी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सर्वेंट्स ऑफ़ द पीपल सोसाइटी
-
प्र.16Mathematics
दो समरूप त्रिभुजों की संगत भुजाओं की लंबाई का अनुपात 5 : 6 है। इन त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या है?
- 3 : 4
- 25 : 36
- 16 : 42
- 36 : 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 25 : 36
-
प्र.17General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा एक परपोषी जीव है?
- घास
- बाघ
- नीम का पेड़
- शैवाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बाघ
-
प्र.18Mathematics
2019 के लोकसभा आम चुनावों के बाद किस लोकसभा का गठन किया गया था?
- 15वीं
- 18वीं
- 16वीं
- 17वीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 17वीं
-
प्र.19General Awareness
________ के कारण, जब प्रकाश किसी माध्यम के निलंबित कणों से होकर गुजरता है, तो प्रकाश का कुछ भाग अवशोषित होता है और सभी दिशाओं में उत्सर्जित होता है।
- प्रकाश के प्रकीर्णन
- प्रकाश के अपवर्तन
- प्रकाश के परावर्तन
- प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — प्रकाश के प्रकीर्णन
-
प्र.20General Awareness
सात टॉय कार और पांच टॉय बाइक की कुल मिलाकर कीमत ₹600 है। पांच टॉय कार और तीन टॉय बाइक की कुल मिलाकर कीमत ₹400 है। प्रत्येक टॉय कार की कीमत कितनी है?
- ₹50
- ₹150
- ₹100
- ₹200
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹50
-
प्र.21Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: E < T = D ≤ Q > Z = G निष्कर्ष: I. T < G II. Z > D
- निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- केवल निष्कर्ष II सही है।
- केवल निष्कर्ष I सही है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
-
प्र.22General Awareness
फरवरी 2022 में महिलाओं की सलामती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस केंद्र शासित प्रदेश ने खालिदा परवीन की अध्यक्षता में दो महिला दस्तों (women's squads) का शुभारंभ किया?
- लद्दाख
- चंडीगढ़
- जम्मू और कश्मीर
- पुदुचेरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जम्मू और कश्मीर
-
प्र.23Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.24Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी सैशे, बैग हैं। कुछ बैग, घड़ियां हैं। कोई घड़ी, टोस्टर नहीं है। निष्कर्ष: I. कुछ टोस्टर, घड़ियां हैं। II. कोई सैशे, टोस्टर नहीं है। III. कुछ बैग, सैशे हैं।
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
-
प्र.25General Awareness
इस्लाम, ________ में अरब में पैगंबर मुहम्मद द्वारा प्रचारित एक प्रमुख विश्व धर्म है।
- सातवीं शताब्दी
- चौथी शताब्दी
- पांचवीं शताब्दी
- छठी शताब्दी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सातवीं शताब्दी
-
प्र.26Reasoning
एक पंक्ति में महिमा आगे से 28वें स्थान पर है और अंशुल पीछे से 22वें स्थान पर है, और उनके बीच 5 व्यक्ति हैं। यदि पंक्ति में अंशुल, महिमा के पीछे कहीं खड़ा है, तो पंक्ति में कितने व्यक्ति हैं?
- 54
- 56
- 53
- 55
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 55
-
प्र.27Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.28Mathematics
निम्न में से कौन-सा सह-अभाज्य संख्याओं का एक युग्म है?
- 59, 97
- 133, 171
- 51, 119
- 65, 91
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 59, 97
-
प्र.29Reasoning
संतृप्त कार्बन यौगिकों के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
- इनमें केवल कार्बन-कार्बन एकल बंध होता है।
- इनमें द्वि-बंध और त्रि-बंध दोनों होते हैं।
- इनमें केवल कार्बन-कार्बन द्वि-बंध होता है।
- इनमें केवल कार्बन-कार्बन त्रि-बंध होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — इनमें केवल कार्बन-कार्बन एकल बंध होता है।
-
प्र.30Reasoning
दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: शिक्षा, मानव समाज की मेरुदंड है। तर्क: I. विद्यालय सामाजिक मान्यताओं और नियमों के अधिगम के केंद्र हैं। II. वर्तमान में, शिक्षा की अवहेलना करने वाला कोई भी समाज विकसनशील और विकसित नहीं हो सकता है।
- I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
- II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।
- I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
- I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
-
प्र.31General Awareness
एक पेन का मूल्य, एक पेंसिल के मूल्य का दोगुना है। यदि एक पेंसिल का मूल्य ₹1 है, तो 3 पेन और 2 पेंसिल का मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹10
- ₹8
- ₹7
- ₹2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹8
-
प्र.32Reasoning
यदि 'BOARD' शब्द के सभी अक्षरों को बाएं से दाएं अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- चार
- तीन
- कोई भी नहीं
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कोई भी नहीं
-
प्र.33Mathematics
निम्न में से कौन सा व्यंजक सही है? 1. बहुलक - माध्यिका = 2 (माध्यिका - माध्य) 2. माध्यिका = (बहुलक+ माध्यिका)/2 3. बहुलक = 2 माध्यिका - माध्य 4. माध्य = (2माध्यिका - बहुलक)/2
- 4
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1
-
प्र.34Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.35Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी पायल, प्रिंटर हैं। कुछ प्रिंटर, पक्षी हैं। कुछ पक्षी, चेरी हैं। निष्कर्ष: I. कुछ पक्षी, प्रिंटर हैं। II. सभी प्रिंटर, पायल हैं। III. कुछ चेरी, पक्षी हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- निष्कर्ष I और III दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष I और III दोनों पालन करते हैं।
-
प्र.36Mathematics
दो स्टेशनों दिल्ली और अमृतसर के बीच की दूरी 450 km है। दिल्ली से एक ट्रेन 4 p.m. पर 60 km/h की औसत चाल से अमृतसर के लिए रवाना होती है। अमृतसर से एक अन्य ट्रेन 3:20 p.m. पर 80 km/h की औसत चाल से दिल्ली के लिए रवाना होती है। दिल्ली से कितनी दूरी पर दोनों ट्रेनें मिलेंगी?
- 160 km
- 180 km
- 170 km
- 165 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 170 km
-
प्र.37Reasoning
भारत सरकार की ई-पी.जी.पाठशाला योजना, निम्नांकित में से किससे संबंधित है?
- माध्यमिक शिक्षा
- नर्सरी शिक्षा
- उच्चतर शिक्षा
- प्राथमिक शिक्षा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उच्चतर शिक्षा
-
प्र.38Mathematics
आनंद ने एक कार ₹8,00,000 में खरीदी और उसे 5% के लाभ पर धीरज को बेच दिया। धीरज ने इसे 4% की हानि पर अनिल को बेच दिया। अनिल ने कार के लिए कितनी राशि का भुगतान किया?
- ₹8,40,000
- ₹8,06,400
- ₹8,60,000
- ₹8,73,600
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹8,06,400
-
प्र.39Mathematics
एक दुकान में, लैपटॉप की कीमत 35% कम हो गई, जिसके फलस्वरूप बिक्री में 20% की वृद्धि हो गई। लैपटॉप की बिक्री से दुकान के कुल राजस्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
- 18% वृद्धि
- 10% कमी
- 10% वृद्धि
- 22% कमी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 22% कमी
-
प्र.40Mathematics
अभिप्रेरण के मनोविज्ञान में, संतुलन सिद्धांत ________ द्वारा प्रस्तावित अभिवृत्ति परिवर्तन का एक सिद्धांत है।
- जॉन ए लिस्ट (John A List)
- मिल्टन फ्राइडमैन (Milton Friedman)
- एडम स्मिथ (Adam Smith)
- फ्रिट्ज़ हीडर (Fritz Heider)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — फ्रिट्ज़ हीडर (Fritz Heider)
-
प्र.41General Awareness
Suppose a proton moves towards the east by entering a uniform magnetic field in the downward direction. The direction of the force acting on the proton will be:
- towards the east
- towards the south
- towards the north
- towards the west
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — towards the north
-
प्र.42Mathematics
दो क्रमागत संख्याओं में से छोटी संख्या का 1/4, बड़ी संख्या के 1/5 से 3 अधिक है। बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 65
- 75
- 25
- 45
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 65
-
प्र.43Mathematics
एक स्कूल का प्रतिशत व्यय निम्न पाइ-चार्ट में दर्शाया गया है। नीला, शिक्षण शुल्क (teaching fee) को दर्शाता है, लाल, किताब और स्टेशनरी खर्च (books and stationary expense) को दर्शाता है, हरा, परिवहन शुल्क (transportation fee) को दर्शाता है, तथा बैंगनी, अन्य कार्यक्रम खर्चों (other program expenses) को दर्शाता है। पाई-चार्ट का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] कुल आय ₹27,00,000 है। यदि कुल स्कूल खर्च कुल आय का एक तिहाई है, तो शिक्षण शुल्क और परिवहन शुल्क पर खर्च की गई राशि ज्ञात करें।
- ₹4,30,000
- ₹9,00,000
- ₹5,40,000
- ₹7,50,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹5,40,000
-
प्र.44General Awareness
एक कार्य पूरा करने पर कुल देय धनराशि ₹800 है। C अकेले इसे 24 दिन में कर सकता है, जबकि B अकेले इसे 8 दिन में कर सकता है। A की सहायता से उन्होंने इस कार्य को 3 दिन में पूरा किया। इस कार्य को पूरा करने में अपने हिस्से के रूप में A को कितनी धनराशि प्राप्त हुई?
- ₹300
- ₹350
- ₹400
- ₹450
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹400
-
प्र.45Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार प्रतीकों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। अक्षर | D | T | V | O | I | A | P | E कूट | @ | > | ^ | % | = | # | $ | + शर्तें: यदि शब्द के पहले और अंतिम दोनों अक्षर स्वर है, तो इन दोनों अक्षरों को '&' के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। यदि शब्द के पहले और अंतिम दोनों अक्षर व्यंजन है, तो इन दोनों अक्षरों को '+' के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 'ADOPTIVE' शब्द के लिए कूट क्या होगा?
- # @ % $ > = ^ +
- & @ % $ > = ^ +
- # @ % $ > = ^ &
- & @ % $ > = ^ &
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — & @ % $ > = ^ &
-
प्र.46Reasoning
छह डॉक्टर एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। ओमप्रकाश, तन्वी के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो मटंक के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। यधू, सुनील के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो ओमप्रकाश के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। यधू या करुणा में से कोई भी किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। यधू के सापेक्ष करुणा कहां बैठी है?
- दाईं ओर तीसरे स्थान पर
- बाईं ओर चौथे स्थान पर
- बाईं ओर तीसरे स्थान पर
- दाईं ओर चौथे स्थान पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दाईं ओर तीसरे स्थान पर
-
प्र.47Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.48Mathematics
किशोरावस्था लगभग 11 वर्ष की आयु से शुरू होती है, और ________ तक रहती है।
- 19 या 20 वर्ष की आयु
- 18 या 19 वर्ष की आयु
- 16 या 17 वर्ष की आयु
- 15 या 16 वर्ष की आयु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 18 या 19 वर्ष की आयु
-
प्र.49Reasoning
मान लीजिए सीता एक सुई को फोकस दूरी f वाले अवतल दर्पण के सामने (f + x) दूरी पर रखती है, और (f + y) की दूरी पर स्थित पर्दे पर सुई का वास्तविक प्रतिबिंब दिखाई देता है। तो फोकस दूरी f को ________ द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।
- f = 2√xy
- f = -√xy
- f = -2√xy
- f = √xy
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — f = √xy
-
प्र.50Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.51General Awareness
जनवरी 2022 में, भारत सरकार ने, ________ के बजटीय परिव्यय के साथ प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना 'नेशनल प्रोग्राम ऑन एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (ACC) बैटरी स्टोरेज' को मंजूरी दी।
- ₹19,100 करोड़
- ₹20,100 करोड़
- ₹18,100 करोड़
- ₹21,100 करोड़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹18,100 करोड़
-
प्र.52Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.53Reasoning
________ के बीच की दूरी, गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या कहलाती है।
- वक्रता केंद्र और अनंत
- वक्रता केंद्र और ध्रुव
- मुख्य फोकस और वक्रता केंद्र
- ध्रुव और मुख्य फोकस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वक्रता केंद्र और ध्रुव
-
प्र.54General Awareness
यदि 14 अप्रैल 2005 को गुरुवार है, तो 10 मई 2017 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
- शुक्रवार
- मंगलवार
- बुधवार
- गुरुवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बुधवार
-
प्र.55General Awareness
निम्न में से कौन-सा भाग आंखों को एक विशिष्ट रंग प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है?
- कॉर्निया
- आइरिस
- रेटिना
- लेंस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — आइरिस
-
प्र.56General Awareness
यदि ₹3.50 : ₹7.50 :: ₹8.26 : x है, तो x का मान क्या होगा?
- ₹18.10
- ₹17.85
- ₹17.70
- ₹17.00
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹17.70
-
प्र.57General Awareness
डोडाबेट्टा चोटी, जिसका अर्थ है 'एक बड़ा पर्वत', ________ की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।
- नीलगिरी पहाड़ियों
- शेवराॅय पहाड़ियों
- अनंतगिरी पहाड़ियों
- इलायची पहाड़ियों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नीलगिरी पहाड़ियों
-
प्र.58Reasoning
अनु, दिलीप, ईश्वर, जाह्नवी, कोमल, पल्लवी, रिया और तारा एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। तारा, कोमल के दाईं ओर ठीक बगल में और जाह्नवी के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। अनु, रिया के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। दिलीप और जाह्नवी के बीच केवल एक ही व्यक्ति बैठा है। ईश्वर किसी एक भुजा के ठीक मध्य में बैठा है और उसके बाईं ओर ठीक बगल में रिया बैठी है और दाईं ओर ठीक बगल में कोमल बैठी है। पल्लवी के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
- जाह्नवी
- दिलीप
- अनु
- तारा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दिलीप
-
प्र.59Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'BOY' को 'ACNPXZ' लिखा जाता है और 'TOY' को 'SUNPXZ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'JOY' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- ZXPNKI
- IKNPXZ
- XZNPIK
- IKXZNP
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — IKNPXZ
-
प्र.60Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.61Mathematics
निम्न में वह बड़ी से बड़ी संख्या कौन सी है, जिससे 50, 58 और 69 को भाग देने पर शेषफल क्रमशः 1, 2 और 6 प्राप्त होते हैं?
- 7
- 6
- 0
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 7
-
प्र.62Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'पुरुषों' को निरूपित करता है, वर्ग 'फ़ोटोग्राफ़रों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'संगीतकारों' को निरूपित करता है। ऐसे कितने पुरुष हैं, जो न तो फ़ोटोग्राफ़र हैं और न ही संगीतकार हैं? [figure]
- 5
- 2
- 4
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6
-
प्र.63Mathematics
निम्न में से कौन सा, द्विघात समीकरण (x - 4)(x + 1) = 2 का मानक निरूपण है?
- x² - 3x - 6 = 0
- x² - x - 2 = 0
- x² - 4x - 2 = 0
- x² - 3x - 4 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x² - 3x - 6 = 0
-
प्र.64General Awareness
मुद्रा का प्राथमिक कार्य क्या है?
- यह विनिमय का माध्यम है
- यह डेबिट का आधार है
- यह वस्तु का भंडार है
- यह आय के वितरण का आधार है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — यह विनिमय का माध्यम है
-
प्र.65General Awareness
व्यापार ________ का अर्थ किसी देश द्वारा निर्यात एवं आयात किए जाने वाले माल एवं सेवाओं के प्रकार से है।
- मूल्य
- लाभ
- संघटन
- मात्रा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संघटन
-
प्र.66General Awareness
निम्न में से किसे 'वाटरमैन ऑफ़ इंडिया (Waterman of India)' के रूप में जाना जाता है?
- डॉ. राजेंद्र सिंह
- डॉ. एम एस स्वामीनाथन
- डॉ. अरुण कृष्णन
- डॉ. हीरालाल चौधरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — डॉ. राजेंद्र सिंह
-
प्र.67Mathematics
यदि एक पिन को किसी अभिसारी लेंस के सामने 20 cm की दूरी पर रखा जाता है, तो अभिसारी लेंस एक प्रतिबिंब निर्मित करता है, जो वास्तविक, उल्टा और वस्तु के समान आकार का है। तो, लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए।
- -10 D
- +10 D
- +5 D
- -5 D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — +10 D
-
प्र.68Reasoning
नीचे दी गई अक्षर और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) G H T % K & L M # S T * Q @ N O (दाएं) उपरोक्त शृंखला में दाएं सिरे से सातवें तत्व और बाएं सिरे से पांचवें तत्व के बीच कितने प्रतीक हैं?
- 4
- 1
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.69Reasoning
नीचे दो अक्षर-समूह युग्म दिए गए हैं, जिनमें दूसरा अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पहले अक्षर-समूह से संबंधित है। विकल्पों में से उस अक्षर-समूह युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। NZF : FAN HSE : EHH
- CPN : NKC
- CPN : NQC
- CPN : NFC
- CPN : NEC
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CPN : NKC
-
प्र.70General Awareness
Which of the following is NOT an elected functionary?
- Chairman - Municipal Board
- Chairman - Municipal Corporation
- Chairman - District Board
- Executive Officer - Municipal Board
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Executive Officer - Municipal Board
-
प्र.71Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.72General Awareness
संगम साहित्य की रचना किस शास्त्रीय भाषा में हुई थी?
- संस्कृत
- ओड़िया
- मलयालम
- तमिल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तमिल
-
प्र.73General Awareness
इनमें से किस स्थान पर क्षोभमंडल की मोटाई सर्वाधिक होती है?
- पर्वतों के ऊपर
- उत्तरी ध्रुव
- भूमध्य रेखा
- दक्षिणी ध्रुव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — भूमध्य रेखा
-
प्र.74General Awareness
जब हम सामान्य श्वसन के दौरान उच्छवसन (exhale) करते हैं, तो क्या होता है?
- फेफड़े सिकुड़ जाते हैं।
- डायाफ्राम चपटा होता है।
- शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड पूर्णतः निकल जाती है।
- फेफड़ों में हवा की एक अवशिष्ट मात्रा बनी रहती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — फेफड़ों में हवा की एक अवशिष्ट मात्रा बनी रहती है।
-
प्र.75Mathematics
द्विघात समीकरण 5x² + 7x + 4 = 0 के मूल किस प्रकार के मूल हैं?
- वास्तविक और असमान मूल
- केवल एक वास्तविक मूल
- कोई भी वास्तविक मूल नहीं
- वास्तविक और समान मूल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कोई भी वास्तविक मूल नहीं
-
प्र.76Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.77General Awareness
बुशु जिबा (Buhsu Jiba) महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
- सिक्किम
- ओडिशा
- हिमाचल प्रदेश
- नागालैंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नागालैंड
-
प्र.78General Awareness
जब लेड नाइट्रेट विलयन को सोडियम आयोडाइड विलयन के साथ मिलाया जाता है, तो इनमें से कौन सा यौगिक अवक्षेपित होता है?
- लेड आयोडाइड
- सोडियम नाइट्राइट
- लेड नाइट्राइट
- सोडियम नाइट्रेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लेड आयोडाइड
-
प्र.79General Awareness
भारत के संविधान के संदर्भ में इनमें से संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष कौन थे?
- डॉ. बी. आर. आंबेडकर
- जवाहरलाल नेहरू
- लाल बहादुर शास्त्री
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — डॉ. राजेंद्र प्रसाद
-
प्र.80Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.81General Awareness
sin(90°−θ) cos(90°−θ) cot(90°−θ) / (cos²θ−1) का मान ________ होगा।
- 2sinθcosθ
- tan θ
- -1
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — -1
-
प्र.82Mathematics
यदि 10 : 16 :: 30 : y है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
- 40
- 48
- 42
- 54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 48
-
प्र.83Mathematics
निम्नांकित व्यंजक को सरल कीजिए। 11 − {7 - 56 ÷ (2 × 3 + 1)}
- 10
- 9
- 12
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12
-
प्र.84Mathematics
रोहित, अपने घर से साइकिल से चलना शुरू करता है और दक्षिण दिशा में 5 km की दूरी तय करता है। वह फिर दाईं ओर मुड़ता है और 2.5 km की दूरी तय करता है, और फिर से दाईं ओर मुड़ता है और 5 km की दूरी तय करता है। अंत में, बाईं ओर मुड़ने के बाद, वह 5 km की दूरी तय करता है। उसकी वर्तमान स्थिति और उसके घर के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 9.5 km
- 6.5 km
- 7.5 km
- 8.5 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 7.5 km
-
प्र.85Mathematics
फेरस सल्फेट को गर्म करने पर एक ठोस उत्पाद और दो भिन्न गैसें उत्पन्न होती हैं। इस अभिक्रिया के दौरान उत्पन्न गैसों का चयन कीजिए।
- सल्फर ट्राईऑक्साइड और ऑक्सीजन
- सल्फर डाईऑक्साइड और ऑक्सीजन
- सल्फर डाईऑक्साइड और सल्फर ट्राईऑक्साइड
- ऑक्सीजन और डाईसल्फर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सल्फर डाईऑक्साइड और सल्फर ट्राईऑक्साइड
-
प्र.86Mathematics
यदि ब्याज वार्षिक रूप में चक्रवृद्धि होता है, तो ₹30,000 पर 7% की वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्ष का वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
- ₹4,437
- ₹4,447
- ₹4,347
- ₹4,777
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹4,347
-
प्र.87Mathematics
यदि दो वर्गों के क्षेत्रफलों का अनुपात 2 : 3 हो, तो उल्लेखित क्रम में इन दोनों वर्गों के परिमापों का अनुपात ________ होगा।
- 2 : √3
- √2 : 3
- √2 : √3
- 4 : 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — √2 : √3
-
प्र.88General Awareness
(64x⁶ − y⁶) का गुणनखंड ज्ञात कीजिए।
- (2x − y)(2x + y)(4x² + 2xy + y²)(4x² − 2xy − y²)
- (2x − y)(2x + y)(4x² + 2xy − y²)(4x² − 2xy + y²)
- (2x − y)(2x + y)(4x² − 2xy + y²)(4x² − 2xy − y²)
- (2x − y)(2x + y)(4x² + 2xy + y²)(4x² − 2xy + y²)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (2x − y)(2x + y)(4x² + 2xy + y²)(4x² − 2xy + y²)
-
प्र.89Mathematics
एक बेलन के आधार की त्रिज्या को 4 cm से बढ़ाकर 16 cm कर दिया जाता है, लेकिन इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल अपरिवर्तित रहता है। यदि बेलन की प्रारंभिक ऊंचाई 4 cm थी, तो इसकी नई ऊंचाई क्या होगी?
- 1 cm
- 3 cm
- 4 cm
- 2 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1 cm
-
प्र.90Mathematics
धारावाही परिनालिका द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, ________ होती है।
- परिनालिका के अक्ष के अभिलंबवत
- धारा की दिशा के समांतर
- परिनालिका के अक्ष के समांतर
- परिनालिका के व्यास के समांतर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — परिनालिका के अक्ष के समांतर
-
प्र.91Mathematics
एक विद्युत परिपथ में, चार एक-समान बल्ब एक दूसरे के साथ समानांतर क्रम में 10 V (नगण्य आंतरिक प्रतिरोध) की बैटरी के साथ संयोजित हैं। जब सभी चार बल्ब चमकते हैं, तो 4 A की धारा दर्ज की जाती है। तब परिपथ में क्षय शक्ति और प्रत्येक बल्ब का प्रतिरोध क्रमशः ________ और ________ है।
- 24 W, 1.5 Ω
- 27.2 W, 1.7 Ω
- 25.6 W, 1.6 Ω
- 22.4 W, 1.4 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 25.6 W, 1.6 Ω
-
प्र.92General Awareness
नवंबर 2021 में, मनीषा कल्याण ने सीनियर स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में ________ के खिलाफ भारत के लिए पहला गोल किया।
- जर्मनी
- ब्राजील
- स्वीडन
- फ्रांस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ब्राजील
-
प्र.93Reasoning
यदि संख्या 5613743658 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो निम्न में से बाएं से दूसरा अंक कौन सा होगा?
- 2
- 4
- 3
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.94General Awareness
9 अप्रैल 2022 को किस खेल के विश्व चैंपियनशिप में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने युगल खिताब जीता?
- स्क्वैश
- बैडमिंटन
- लान टेनिस
- टेबल टेनिस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — स्क्वैश
-
प्र.95Reasoning
यदि शब्द 'SHIRT' के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- तीन
- चार
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक
-
प्र.96General Awareness
निम्न में से कौन सा, वृक्क नलिकाओं के अस्तर और लार ग्रंथियों की वाहिनियों का निर्माण करता है?
- शल्की उपकला (Squamous epithelium)
- स्तंभाकार उपकला (Columnar epithelium)
- घनाभाकार उपकला (Cuboidal epithelium)
- ग्रंथिल उपकला (Glandular epithelium)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — घनाभाकार उपकला (Cuboidal epithelium)
-
प्र.97General Awareness
10 Ω का एक प्रतिरोध एक बैटरी के टर्मिनलों के बीच संयोजित है। प्रतिरोध द्वारा 5 सेकंड में 200 J ऊष्मा उत्पन्न होती है। लैंप के टर्मिनलों के बीच विभवांतर ज्ञात कीजिए।
- 20 V
- 40 V
- 10 V
- 30 V
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 20 V
-
प्र.98Reasoning
पल्लवी, उत्तर की ओर चलना शुरू करती है और कुछ दूरी तय करने के बाद वह दाईं ओर मुड़ती है, फिर एक बार दाईं ओर मुड़ती है और कुछ और दूरी तय करने के बाद, वह फिर से दाईं ओर मुड़ती है। अब, उसका मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- उत्तर
- पूर्व
- पश्चिम
- दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पश्चिम
-
प्र.99General Awareness
0.87̅ का मान ________ होगा।
- 87/9
- 8/90
- 79/90
- 7/90
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 79/90
-
प्र.100General Awareness
निम्न में से कौन सा तत्व एक धातु है?
- निऑन
- सोडियम
- जर्मेनियम
- ब्रोमीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सोडियम