1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 15 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 15 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

15 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 3 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
15 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: सोशल मीडिया का प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग पर व्यापक रूप में दिखता है। तर्क: I. आजकल, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न देशों से जुड़े हुए हैं। II. सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने अलग-अलग संस्कृतियों को जाना है।
    1. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    2. I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है।
    3. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    4. II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।

  2. प्र.2General Awareness
    इनमें से कौन जून 2021 में अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे अधिक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाला खिलाड़ी बन गया?
    1. संदेश झिंगन
    2. गुरप्रीत सिंह संधू
    3. सुनील छेत्री
    4. सुब्रत पाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सुनील छेत्री

  3. प्र.3General Awareness
    जब लवण जल का विद्युत अपघटन होता है, तो कैथोड पर गैस X बनती है, जो बर्निंग स्प्लिंटर (burning splinter) को इसके पास लाने पर पॉप ध्वनि उत्पन्न करती है। गैस X कौन सी गैस है?
    1. CO2
    2. H2
    3. O2
    4. Cl2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H2

  4. प्र.4Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) Z # U * Y $ K W P Q @ G & A % J B L % & H D # V (दाएं) इनमें से कौन सा, दी गई शृंखला के बाएं सिरे से अठारहवें अक्षर/प्रतीक के बाईं ओर बारहवां अक्षर/प्रतीक है?
    1. Y
    2. $
    3. K
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — $

  5. प्र.5Mathematics
    निम्न में से कौन सा, द्विघात समीकरण 3x² − 4x + 10 = 0 के मूलों की प्रकृति का वर्णन करता है?
    1. दो भिन्न वास्तविक मूल
    2. कोई वास्तविक मूल नहीं
    3. दो समान मूल
    4. एक वास्तविक मूल और एक काल्पनिक मूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोई वास्तविक मूल नहीं

  6. प्र.6Mathematics
    एक लंबी धारावाही परिनालिका द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र ______ होगा।
    1. परिनालिका के अंदर शून्य
    2. परिनालिका के अंदर एक समान
    3. परिनालिका के अंदर असमान
    4. परिनालिका के सिरों पर अधिकतम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परिनालिका के अंदर एक समान

  7. प्र.7Mathematics
    A और B किसी कार्य को क्रमश: 14 दिन और 18 दिन में पूरा कर सकते हैं। A अकेले 6 दिन कार्य करने के बाद कार्य छोड़कर चला जाता है। शेष कार्य को B कितने दिन में पूरा करेगा?
    1. 10 2/7
    2. 10 4/7
    3. 10 3/7
    4. 10 5/7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 2/7

  8. प्र.8General Awareness
    अभिषेक वर्मा को किस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. हॉकी
    2. टेबल टेनिस
    3. गोल्फ़
    4. निशानेबाजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निशानेबाजी

  9. प्र.9Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'YOUTH' को 'DUBBQ' लिखा जाता है और 'AGENT' को 'FMLVC' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CURVE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. DOIFJ
    2. HAIRN
    3. OUDNE
    4. HAYDN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HAYDN

  10. प्र.10General Awareness
    अराबारी वन कहां स्थित है?
    1. गढ़वाल
    2. मिदनापुर
    3. पचमढ़ी
    4. असम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मिदनापुर

  11. प्र.11General Awareness
    (6 + 2√3)(6 − 2√3) का धनात्मक वर्ग मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 6√2
    3. 24
    4. 2√6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2√6

  12. प्र.12Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) F 3 & 4 P W 8 # T * A 2 F 5 M 2 6 Y 9 K (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
    1. 3
    2. 1
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  13. प्र.13Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. कुछ बिल्लियां, पालतू हैं। 2. सभी पालतू, सांप हैं। 3. कुछ सांप, बिल्लियां हैं। निष्कर्ष: I. कुछ सांप, पालतू जानवर हैं। II. सभी बिल्लियां, सांप हैं। III. सभी पालतू, बिल्लियां हैं। IV. कोई भी सांप, बिल्ली नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष II और III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष IV पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I और IV पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  14. प्र.14Mathematics
    यदि 361 : y :: y : 121 है, और y > 0 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 121
    2. 247
    3. 209
    4. 381
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 209

  15. प्र.15Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जिसके अक्षर-समूह समान तर्क का पालन करते हैं। HP : MS DL : IO
    1. AL : FO
    2. GE : LI
    3. GR : KT
    4. HT : KY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — AL : FO

  16. प्र.16Mathematics
    यदि 2tanθ = 3 है, तो (secθ + tanθ − 1)(secθ - tanθ + 1) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3
    2. 1/3
    3. 2
    4. 2/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  17. प्र.17General Awareness
    पादपों में जल के परिवहन में वाष्पोत्सर्जन की क्या भूमिका होती है?
    1. यह एक पंपिंग बल लगाता है।
    2. यह पानी के विसरण को बढ़ावा देता है।
    3. यह एक चूषण बल लगाता है।
    4. यह जड़ों की वृद्धि को बढ़ावा देता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह पानी के विसरण को बढ़ावा देता है।

  18. प्र.18General Awareness
    माजुली नदी द्वीप ______ द्रोणी (बेसिन) की विशाल गतिशील नदी प्रणाली का एक हिस्सा है।
    1. गोदावरी
    2. गंगा
    3. ब्रह्मपुत्र
    4. यमुना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ब्रह्मपुत्र

  19. प्र.19Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  20. प्र.20Mathematics
    11 और 20 (दोनों शामिल) के बीच की सभी अभाज्य संख्याओं के योगफल, और 30 और 50 (दोनों शामिल) के बीच की सभी अभाज्य संख्याओं के योगफल का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 139
    2. 141
    3. 137
    4. 135
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 139

  21. प्र.21Mathematics
    सुमित बिंदु F से शुरू करता है और पूर्व की ओर 5 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 10 km ड्राइव करता है, फिर से बाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है। वह फिर बाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करके बिंदु G पर रुक जाता है। बिंदु G से बिंदु F तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में और कितनी दूरी तय करनी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. दक्षिण की ओर 7 km
    2. पूर्व की ओर 7 km
    3. पूर्व की ओर 8 km
    4. पश्चिम की ओर 5 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दक्षिण की ओर 7 km

  22. प्र.22Reasoning
    शब्द CONVERTS (आगे और पीछे दोनों दिशाओं से) में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके बीच उतने ही अक्षर हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?
    1. 5
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  23. प्र.23Mathematics
    प्रिज्म के माध्यम से श्वेत प्रकाश के गुजरने पर इसका वर्ण-विक्षेपण होता है। विचलन कोण ________ होगा।
    1. तरंगदैर्ध्य से स्वतंत्र
    2. तरंगदैर्ध्य के व्युत्क्रमानुपाती
    3. तरंगदैर्ध्य के अनुक्रमानुपाती
    4. लाल रंग के लिए अधिकतम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तरंगदैर्ध्य के व्युत्क्रमानुपाती

  24. प्र.24Mathematics
    दो संख्याओं का योगफल 20 है और उनका अंतर 16 है। बड़ी संख्या और छोटी संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 1 : 9
    2. 11 : 2
    3. 2 : 11
    4. 9 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9 : 1

  25. प्र.25Mathematics
    15 cm त्रिज्या वाले वृत्त का परिमाप ज्ञात कीजिए।
    1. 50 π cm
    2. 40 π cm
    3. 20 π cm
    4. 30 π cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30 π cm

  26. प्र.26General Awareness
    यदि एक हीटर 1 मिनट 20 सेकंड में 60 KJ ऊष्मा उत्पन्न करता है, तो उसकी शक्ति ज्ञात कीजिए।
    1. 150 W
    2. 1.5 kW
    3. 750 W
    4. 7.5 kW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 750 W

  27. प्र.27Mathematics
    यदि '+' का अर्थ '−' है, '−' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर क्या आएगा? 21 + 7 - 3 ÷ 20 x 5 =?
    1. 2
    2. 4
    3. 5
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  28. प्र.28Mathematics
    रमेश ₹4,000 में एक रेडियो खरीदता है। वह इसे मोहन को 10% के लाभ पर बेचता है। मोहन इसकी मरम्मत पर ₹500 खर्च करता है। फिर वह इसे ऋत्विक को 12% के लाभ पर बेचता है। ऋत्विक रेडियो को किस मूल्य पर खरीदता है?
    1. ₹5,088
    2. ₹5,488
    3. ₹5,288
    4. ₹4,900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹5,488

  29. प्र.29Mathematics
    निम्नांकित चित्र में, यदि n ∥ m और m∠a : m∠b = 2 : 3, है, तो m∠h का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
    1. 108°
    2. 120°
    3. 90°
    4. 72°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 108°

  30. प्र.30General Awareness
    वे अम्ल और क्षारक कौन से हैं, जो सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का निर्माण करते हैं?
    1. HCl और NaOH
    2. H2CO3 और NaOH
    3. HCl और NaCl
    4. H2CO3 और Na2CO3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H2CO3 और NaOH

  31. प्र.31Mathematics
    एक दुकानदार ₹18/ kg के भाव पर खरीदे गए गेहूं को ₹20/ kg के भाव पर पर बेचता है, और वह बेचने के समय 1 kg के बजाय केवल 900 gm गेहूं देता है। दुकानदार का वास्तविक प्रतिशत लाभ कितना है?
    1. 22.45%
    2. 24.45%
    3. 23.45%
    4. 20.45%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 23.45%

  32. प्र.32General Awareness
    अपशिष्ट उत्पादों को पादप कोशिका के अंदर कहां संचित किया जाता है?
    1. गॉल्जीकाय में
    2. रसधानियों में
    3. लाइसोसोम में
    4. माइटोकॉन्ड्रिया में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रसधानियों में

  33. प्र.33Reasoning
    पांच व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। अमन, अंशु और अजीत दोनों के ठीक बगल में बैठा है। आकाश, अमन के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। अंश, अमन के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। आकाश, अंशु और अंश दोनों के ठीक बगल में बैठा है। निम्न में से कौन अजीत और आकाश दोनों के ठीक बगल में बैठा हुआ है?
    1. निर्धारित नहीं किया जा सकता
    2. अंशु
    3. अमन
    4. अंश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंश

  34. प्र.34Reasoning
    अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमवार रखे जाने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। AGPLH, _ _ _ _ _, KOVPJ, PSYRK, UWBTL, ZAEVM
    1. FKSNI
    2. FKSNJ
    3. BISPM
    4. FISPM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — FKSNI

  35. प्र.35General Awareness
    अजैव निम्नीकरणीय का क्या तात्पर्य है?
    1. वे पदार्थ, जो रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा विघटित नहीं होते हैं।
    2. वे पदार्थ, जो जैविक प्रक्रियाओं द्वारा विघटित नहीं होते हैं।
    3. वे पदार्थ, जो जैविक प्रक्रियाओं द्वारा विघटित होते हैं।
    4. वे पदार्थ, जो जैव रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा विघटित होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वे पदार्थ, जो जैविक प्रक्रियाओं द्वारा विघटित नहीं होते हैं।

  36. प्र.36General Awareness
    छह विद्यार्थी - A, B, C, D, E और F, की क्लास मॉनिटर ड्यूटी, सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले किसी एक ही सप्ताह के छह अलग-अलग दिन लगती है, लेकिन उनका इसी इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। A की मॉनिटर ड्यूटी C के ठीक बाद वाले दिन है। D की मॉनिटर ड्यूटी E के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन यह सोमवार को नहीं है। B की मॉनिटर ड्यूटी शनिवार को है। F की मॉनिटर ड्यूटी बुधवार को है। इनमें से किसकी मॉनिटर ड्यूटी मंगलवार को है?
    1. E
    2. C
    3. A
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A

  37. प्र.37Reasoning
    प्रकाश किरणों का समांतरपुंज, 1m फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण पर आपतित होने पर, परावर्तित किरणें ________ ।
    1. दर्पण के पीछे 0.5 m की दूरी पर एक बिंदु से अभिसरित होती हुई प्रतीत होंगी।
    2. दर्पण के पीछे 1 m की दूरी पर एक बिंदु से अभिसरित होती हुई प्रतीत होंगी।
    3. दर्पण के पीछे 0.5 m की दूरी पर एक बिंदु से अपसारित होती हुई प्रतीत होंगी।
    4. दर्पण के पीछे 1 m की दूरी पर एक बिंदु से अपसारित होती हुई प्रतीत होंगी।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दर्पण के पीछे 1 m की दूरी पर एक बिंदु से अपसारित होती हुई प्रतीत होंगी।

  38. प्र.38Mathematics
    कितने प्रतिशत की वार्षिक साधारण ब्याज दर पर कोई राशि 10 वर्ष में दोगुनी हो जाएगी?
    1. 8.5%
    2. 10%
    3. 15%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10%

  39. प्र.39Mathematics
    निम्नांकित ग्राफ का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 1 से 6 तक की संख्याएं 2001 से 2006 तक के वर्षों को निरूपित करती हैं। [figure: Number of vehicles manufactured by two companies (in thousands) - Company A: 139, 120, 100, 128, 107, 148; Company B: 119, 99, 141, 78, 120, 159] संदर्भ: [number of vehicles manufactured by two companies- दो कंपनियों द्वारा निर्मित वाहनों की संख्या, number of vehicles in thousand- वाहनों की संख्या (हजार में), company A- कंपनी A, company B-कंपनी B] किस वर्ष दोनों कंपनियों के उत्पादन का अंतर अधिकतम था?
    1. 2001
    2. 2003
    3. 2002
    4. 2004
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2004

  40. प्र.40Mathematics
    10, 15, 30, 100 का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 38.75
    2. 38.65
    3. 39.45
    4. 39.55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 38.75

  41. प्र.41General Awareness
    इनमें से कौन सा तत्व प्रकृति में सबसे अधिक धात्विक होता है?
    1. K
    2. Li
    3. Rb
    4. Cs
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Cs

  42. प्र.42General Awareness
    यदि Y, X के दक्षिण में है और Z, X के पूर्व में है, तो Y के सापेक्ष Z की स्थिति बताइए।
    1. दक्षिण-पूर्व
    2. उत्तर-पश्चिम
    3. उत्तर-पूर्व
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर-पूर्व

  43. प्र.43Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 478 775 357 183 246 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7) नोट: सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं ही की जानी हैं। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए, तो परिणाम क्या होगा?
    1. 10
    2. 12
    3. 13
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13

  44. प्र.44General Awareness
    दी गई अभिक्रिया पर विचार कीजिए: KI (aq) + PbNO3 (aq) → 2 KNO3 (aq) + PbI2 (s) यह ________ का उदाहरण है।
    1. संयोजन अभिक्रिया
    2. विस्थापन अभिक्रिया
    3. अपघटन अभिक्रिया
    4. द्विविस्थापन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — द्विविस्थापन अभिक्रिया

  45. प्र.45General Awareness
    इनमें से कौन सा पशु भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतीक चिहन पर मौजूद है?
    1. हाथी
    2. गैंडा
    3. बाघ
    4. ज़ेब्रा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बाघ

  46. प्र.46Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ जंजीरें, चाकू हैं। सभी चाकू, बिल्लियां हैं। सभी बिल्लियां, चूहे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ चूहे, जंजीरें हैं। (II) सभी चूहे, चाकू हैं।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    4. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है

  47. प्र.47General Awareness
    जब एथेनॉल एक अम्लीय माध्यम में पोटैशियम डाइक्रोमेट (K2Cr2O7) के साथ अभिक्रिया करता है, तो कौन सा प्रमुख उत्पाद प्राप्त होता है?
    1. एथेनोइक अम्ल
    2. एथेनल
    3. एथीन
    4. एथिल एथेनोएट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एथेनोइक अम्ल

  48. प्र.48General Awareness
    भारतीय इतिहास में, सन 1756 में घटित हुई काल कोठरी की घटना (Black Hole incident) कहां हुई थी?
    1. कलकत्ता
    2. सूरत
    3. मद्रास
    4. बॉम्बे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कलकत्ता

  49. प्र.49Mathematics
    यदि निम्नलिखित में से प्रत्येक संख्या से 11 घटाया जाए, और प्रत्येक संख्या के अंकों को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तथा इस प्रकार प्राप्त संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितनी संख्याओं की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी? 167, 876, 567, 187, 873
    1. दो
    2. चार
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  50. प्र.50General Awareness
    ग्रीष्म में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में दिन के दौरान चलने वाली तेज, आवेगी, गर्म, शुष्क पवनों को ________ के रूप में जाना जाता है।
    1. आम्र पवन
    2. व्यापारिक पवन
    3. लू
    4. काल बैसाखी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लू

  51. प्र.51Mathematics
    निम्नांकित बार ग्राफ उन विद्यार्थियों की संख्या को दर्शाता है, जिन्हें कंपनी A द्वारा तीन अलग-अलग संस्थानों - X, Y और Z से किसी नौकरी के साक्षात्कार हेतु बुलाया गया था। [figure] (संदर्भ - Number of Students called for the interview - साक्षात्कार हेतु बुलाए गए विद्यार्थियों की संख्या) निम्नलिखित में से किस वर्ष में साक्षात्कार हेतु बुलाए गए विद्यार्थियों की कुल संख्या सर्वाधिक थी?
    1. 2013
    2. 2016
    3. 2014
    4. 2012
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2013

  52. प्र.52Reasoning
    एक संगीत विद्यालय में छह अलग-अलग संगीत वाद्ययंत्र - बांसुरी, हारमोनियम, गिटार, सितार, ड्रम और वायलिन सिखाने के लिए कक्षाएं होती हैं - प्रत्येक कक्षा सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले किसी एक ही सप्ताह के छह अलग-अलग दिन लेती है, लेकिन उनका इसी इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। सोमवार को ड्रम की कक्षा रखी गई है। शुक्रवार को बांसुरी की कक्षा रखी गई है। बांसुरी की कक्षा के ठीक बाद वाले दिन सितार की कक्षा होती है। गिटार और सितार की कक्षाओं के बीच केवल तीन कक्षाएं निर्धारित हैं। बांसुरी और हारमोनियम की कक्षाओं के बीच केवल वायलिन की कक्षा निर्धारित है। हारमोनियम की कक्षा किस दिन निर्धारित की गई है?
    1. सोमवार
    2. मंगलवार
    3. बुधवार
    4. गुरुवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बुधवार

  53. प्र.53General Awareness
    विदेशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से प्राप्त नकद अनुदान सहायता ________ का एक हिस्सा है।
    1. पूंजी प्राप्ति
    2. राजस्व प्राप्ति
    3. अनियोजित राजस्व प्राप्ति
    4. नियोजित राजस्व आय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राजस्व प्राप्ति

  54. प्र.54General Awareness
    मार्च 2022 में नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के दूसरे चरण के तहत IIT रुड़की में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा डिज़ाइन और स्थापित किए गए सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है?
    1. परम गंगा (PARAM Ganga)
    2. परम युवा (PARAM Yuva)
    3. परम यमुना (PARAM Yamuna)
    4. परम भीम (PARAM Bheem)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — परम गंगा (PARAM Ganga)

  55. प्र.55Mathematics
    यदि एक बंटन का बहुलक 27 है और उसकी माध्यिका 35 है, तो बंटन का माध्य ज्ञात कीजिए (प्रयोगसिद्ध संबंध का उपयोग करते हुए)।
    1. 43.5
    2. 39
    3. 62
    4. 37.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 39

  56. प्र.56General Awareness
    विद्युत मोटर एक ऐसा उपकरण है, जो ________ परिवर्तित करता है।
    1. सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
    2. यांत्रिक ऊर्जा को सौर ऊर्जा में
    3. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
    4. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में

  57. प्र.57Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: B ≤ L ≤ U= A > D > E निष्कर्ष: I. B < D II. A ≥ B
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    2. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    3. या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है

  58. प्र.58General Awareness
    1970 के दशक में 'चिपको आंदोलन' शुरू करने वाली महिलाएं निम्न में से किसकी रक्षा करना चाहती थीं?
    1. एक लुप्तप्राय संसाधन
    2. एक अक्षय संसाधन
    3. एक अजैवनिम्नीकरणीय संसाधन
    4. एक अत्यंत दुर्लभ संसाधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक अक्षय संसाधन

  59. प्र.59Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी? 13, 16, 22, 31, 43,?
    1. 58
    2. 48
    3. 52
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 58

  60. प्र.60General Awareness
    P, V, R और I के बीच निम्न में से सही संबंध क्या होगा?
    1. P = V²IR
    2. P = V²/IR
    3. P = I²R
    4. P2 = VI R²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — P = I²R

  61. प्र.61General Awareness
    प्रत्येक ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व कितने सरपंच करते हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  62. प्र.62General Awareness
    कोणसाचे पर्व (Konsachem Fest), या फसल कटाई उत्सव, एक धन्यवाद-ज्ञापन अनुष्ठान है जिसमें किसान देवताओं से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद निरंतर उन पर बना रहे, इनमें से किस राज्य में मनाया जाता है?
    1. मणिपुर
    2. गोवा
    3. मेघालय
    4. सिक्किम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गोवा

  63. प्र.63General Awareness
    आधुनिक आवर्त सारणी में, टेलुरियम (परमाणु क्रमांक 52) ________ परमाणु क्रमांक वाले तत्वों से घिरा हुआ है।
    1. 33, 50, 53, 83
    2. 34, 51, 53, 84
    3. 35, 51, 54, 85
    4. 36, 50, 53, 84
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 34, 51, 53, 84

  64. प्र.64Mathematics
    ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करते हुए, 10% की वार्षिक ब्याज दर पर निवेशित ₹1,000 की राशि पर 3 वर्ष बाद देय कुल मिश्रधन कितना होगा?
    1. ₹1,331
    2. ₹1,300
    3. ₹1,376
    4. ₹1,390
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,331

  65. प्र.65General Awareness
    छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में सभी की लंबाई अलग-अलग है। A केवल दो अन्य दोस्तों से लंबा है। C केवल एक दोस्त से छोटा है। E, A से छोटा है लेकिन B से लंबा है। F, D से छोटा है। सभी दोस्तों में सबसे लंबा कौन है?
    1. D
    2. E
    3. C
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D

  66. प्र.66Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  67. प्र.67General Awareness
    मार्च 2022 की एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) के वैज्ञानिकों ने यूरिया के विद्युत-अपघटन की सहायता से ________ के ऊर्जा-कुशल उत्पादन के लिए एक इलेक्ट्रोकैटलिस्ट सिस्टम डिज़ाइन किया।
    1. ऑक्सीजन
    2. हीलियम
    3. हाइड्रोजन
    4. नाइट्रोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हाइड्रोजन

  68. प्र.68General Awareness
    जुलाई 2022 में भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, ________ के तहत परिभाषित किए गए अनुसार, राज्यों और जिलों के साथ साझेदारी में, बच्चों के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा का संचालन करेगा।
    1. 2013
    2. 2010
    3. 2017
    4. 2015
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2015

  69. प्र.69Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  70. प्र.70Mathematics
    त्रिभुज के बहिष्कोणों के मापों का योग कितना होता है?
    1. 360°
    2. 270°
    3. 180°
    4. 90°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 360°

  71. प्र.71Mathematics
    ₹10,000 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से दो वर्ष में प्राप्त होने वाले चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर होने पर) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹15
    2. ₹35
    3. ₹25
    4. ₹50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹25

  72. प्र.72Reasoning
    ऐच्छिक पेशियों के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
    1. इन पेशियों को कंकाल पेशियां भी कहा जाता है।
    2. ये ज्यादातर अस्थियों से जुड़ी होती हैं।
    3. इन मांसपेशियों में क्रमवार हल्की और गहरी पट्टियां दिखाई देती हैं।
    4. काएं लंबी, बेलनाकार, अशाखित और एकबेंद्रकी होती हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — काएं लंबी, बेलनाकार, अशाखित और एकबेंद्रकी होती हैं।

  73. प्र.73Mathematics
    984² − 16² का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 967000
    2. 968000
    3. 966660
    4. 969000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 968000

  74. प्र.74General Awareness
    इनमें से किस पंचवर्षीय योजना में गरीबी हटाना और आत्मनिर्भरता प्राप्त करना मुख्य उद्देश्य था?
    1. पांचवी पंचवर्षीय योजना
    2. द्वितीय पंचवर्षीय योजना
    3. तीसरी पंचवर्षीय योजना
    4. चौथी पंचवर्षीय योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पांचवी पंचवर्षीय योजना

  75. प्र.75General Awareness
    बैगनी, हरे, नारंगी और पीले रंगों में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे कम होगा?
    1. हरे
    2. नारंगी
    3. पीले
    4. बैगनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नारंगी

  76. प्र.76General Awareness
    पश्चिमी तट पर स्थित ________, पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच का केंद्रीय भूभाग है।
    1. कन्नड़ मैदान
    2. उत्कल मैदान
    3. बरिंद भूभाग
    4. रोहिलखंड मैदान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कन्नड़ मैदान

  77. प्र.77Mathematics
    एक निश्चित राशि को x और y के बीच 4 : 3 के अनुपात में बांटा जाता है। यदि y का हिस्सा ₹2,400 है, तो कुल मूल राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,000
    2. ₹7,200
    3. ₹5,600
    4. ₹6,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹5,600

  78. प्र.78Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्न समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 12 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 12 पर ही की जानी चाहिए। 12 को 1 और 2 में विभक्त करना, और फिर 1 और 2 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (10, 300, 10) (11, 165, 5)
    1. (8, 20, 8)
    2. (11, 188, 6)
    3. (9, 243, 9)
    4. (10, 400, 20)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (9, 243, 9)

  79. प्र.79General Awareness
    वर्ष 1976 में 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से ________ के तहत संविधान के भाग-IV में दस मूल कर्तव्यों को जोड़ा गया है।
    1. अनुच्छेद 51
    2. अनुच्छेद 36
    3. अनुच्छेद 52
    4. अनुच्छेद 51A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 51A

  80. प्र.80General Awareness
    इनमें से कौन सी अभिक्रिया उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी मुक्त करती है?
    1. उष्माशोषी अभिक्रिया
    2. सिग्मा ट्रॉपिक अभिक्रिया
    3. उष्माक्षेपी अभिक्रिया
    4. पुनर्विन्यास अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उष्माक्षेपी अभिक्रिया

  81. प्र.81Reasoning
    3 V की बैटरी के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित दो विद्युत बल्बों (प्रत्येक का प्रतिरोध 5 Ω) द्वारा उपभोग की जाने वाली विद्युत शक्ति निम्नांकित में से कितनी होगी?
    1. 0.3 W
    2. 1 W
    3. 0.9 W
    4. 3 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0.9 W

  82. प्र.82Reasoning
    P, Q, R, S, T, X, Y और Z एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। S, Q और X दोनों के ठीक बगल में बैठा है। X और P दोनों में से कोई Y के ठीक बगल में नहीं है। Z, जो R के बाईं ओर ठीक बगल में है, P उसके ठीक बगल में बैठा है। यदि S, T, Y और Z मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं, तो X के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. T
    2. S
    3. P
    4. Y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — T

  83. प्र.83Mathematics
    दो संपूरक कोणों में से बड़ा कोण, छोटे कोण से 36° अधिक है। छोटे कोण का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 72°
    2. 108°
    3. 63°
    4. 27°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72°

  84. प्र.84General Awareness
    यदि '×' और '−' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 13 − 7 + 8 ÷ 2 × 10
    1. 76
    2. 92
    3. 53
    4. 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 85

  85. प्र.85General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी गर्भनिरोधक विधि, अवांछित गर्भधारण और STD, दोनों को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी है?
    1. कॉपर-टी
    2. कंडोम
    3. शल्य चिकित्सा विधियां
    4. मुखी गोलियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कंडोम

  86. प्र.86Mathematics
    सबसे छोटी अभाज्य संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 1
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  87. प्र.87General Awareness
    राजस्थान की ________ योजना 'IPE ग्लोबल' के सहयोग से शुरू हुई थी, जो राज्य की ग्रामीण लड़कियों का माध्यमिक स्तर की कक्षाओं में नामांकन करवाकर उनके लिए छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान करती है।
    1. युविका
    2. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
    3. बेगम हजरत छात्रवृत्ति
    4. उड़ान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उड़ान

  88. प्र.88Reasoning
    एक आपतित किरण, अवतल दर्पण के फोकस से होकर गुजरती है। परावर्तित किरण ________।
    1. वक्रता केंद्र से होकर गुजरती है।
    2. दर्पण पर अभिलंब होती है।
    3. मुख्य अक्ष के समानांतर होती है।
    4. दर्पण के फोकस से होकर गुजरती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मुख्य अक्ष के समानांतर होती है।

  89. प्र.89General Awareness
    मंत्रिपरिषद (भारत सरकार) का अध्यक्ष कौन होता है?
    1. उप-राष्ट्रपति
    2. राष्ट्रपति
    3. लोकसभा अध्यक्ष
    4. प्रधान मंत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रधान मंत्री

  90. प्र.90General Awareness
    यदि उपभोग फलन = 50 + 0.6Y और निवेश = 20 है, तो संतुलन आय ज्ञात कीजिए।
    1. 200
    2. 165
    3. 150
    4. 175
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 175

  91. प्र.91Mathematics
    एक आयत का क्षेत्रफल 225 cm² है। आयत की लंबाई (x), चौड़ाई (y) के 4 गुने से 4 अधिक है। द्विघात रूप में (x में) क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. x² + 4x + 900 = 0
    2. x² − 4x - 900 = 0
    3. x² − 4x + 900 = 0
    4. x² + 4x - 900 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — x² − 4x - 900 = 0

  92. प्र.92Mathematics
    किसी भिन्न के अंश में 1 जोड़ने और हर से 1 घटाने पर उस भिन्न का मान 1 हो जाता है। उसी भिन्न के हर में 1 जोड़ने और अंश को अपरिवर्तित छोड़ने पर पर उसका मान 2/3 हो जाता है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए।
    1. 5/8
    2. 3/8
    3. 1/8
    4. 6/8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6/8

  93. प्र.93General Awareness
    इनमें से कौन से आबंध हाइड्रोकार्बन के कार्बन-कार्बन परमाणुओं के बीच बनते हैं?
    1. हाइड्रोजन आबंध
    2. आयनिक आबंध
    3. समन्वय सहसंयोजी आबंध
    4. सहसंयोजी आबंध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सहसंयोजी आबंध

  94. प्र.94Mathematics
    93² का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 8549
    2. 8449
    3. 8649
    4. 8349
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8649

  95. प्र.95Mathematics
    1/(4/5 + 3/7) ÷ 8/35 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3 199/344
    2. 3 197/344
    3. 3 191/344
    4. 3 193/344
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 193/344

  96. प्र.96Reasoning
    भारत में ईसाई धर्म लाने वाला पहला व्यक्ति किसे माना जाता है?
    1. वास्को द गामा
    2. रानी विक्टोरिया
    3. सेंट थॉमस
    4. रानी एलिज़ाबेथ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सेंट थॉमस

  97. प्र.97Mathematics
    निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं स्कूलों/ कॉलेजों/ विश्वविद्यालयों/ गुरुकुलों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] कितने स्कूल (Schools), कॉलेज (Colleges) और यूनिवर्सिटी (Universities) हैं, लेकिन गुरुकुल (Gurukuls) नहीं हैं?
    1. 23
    2. 8
    3. 34
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22

  98. प्र.98Reasoning
    लाल, हरे, पीले, गुलाबी, नीले और नारंगी रंग के छह डिब्बे एक के ऊपर एक करके लंबवत पैटर्न में रखे गए हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। लाल डिब्बा नीचे से किसी विषम संख्या वाले स्थान पर है, लेकिन यह पांचवें स्थान पर नहीं है। लाल डिब्बे को पीले डिब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है। पीले डिब्बे और नारंगी डिब्बे के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। नीले डिब्बे और गुलाबी डिब्बे के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं, और नीले डिब्बे और हरे डिब्बे के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। ऊपर से तीसरे स्थान पर कौन से रंग का डिब्बा रखा गया है?
    1. लाल
    2. गुलाबी
    3. हरे
    4. नीले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नीले

  99. प्र.99General Awareness
    लार एमाइलेज (Salivary amylase) ________ के पाचन में मदद करता है।
    1. सेल्यूलोज
    2. लिपिड
    3. प्रोटीन
    4. स्टार्च
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्टार्च

  100. प्र.100General Awareness
    महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय कहां स्थित है?
    1. मदुरै
    2. विजयवाड़ा
    3. तिरुवनंतपुरम
    4. वर्धा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वर्धा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1323324252627184941021141221331431511611721831932012112232322442542632722822913023133223343413523633743823944014144234334444534624714814945035115235325415525635745825916036116226326416516646736846947017137247327417527617737837948038138218318448528638748838949049129249349439549639749849941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 15 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner