-
प्र.1General Awareness
7.35 मीटर लंबे और 5.25 मीटर चौड़े एक आयताकार प्रांगण में समान आकार के वर्गाकार टाइल लगाए गए हैं। इस उद्देश्य हेतु उपयोग की जाने वाली टाइलों की अधिकतम संभव लंबाई ज्ञात कीजिए।
- 125 सेंटीमीटर
- 115 सेंटीमीटर
- 105 सेंटीमीटर
- 120 सेंटीमीटर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 105 सेंटीमीटर
-
प्र.2General Awareness
तीसरी पंचवर्षीय योजना के समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
- राजीव गांधी
- इंदिरा गांधी
- जवाहर लाल नेहरू
- मोरारजी देसाई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जवाहर लाल नेहरू
-
प्र.3Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ दांत, ब्रश हैं। सभी ब्रश, पेस्ट हैं। कुछ पेस्ट, जेल (Gel) हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ब्रश, जेल(Gel) हैं। (II) कुछ दांत, पेस्ट हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन नहीं करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
-
प्र.4General Awareness
अमोनिया और कार्बन डाईऑक्साइड के साथ सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन की अभिक्रिया के फलस्वरूप इनमें से कौन सा दुर्बल असंक्षारक क्षारकीय लवण निर्मित होता है?
- बेकिंग सोडा
- बेकिंग पाउडर
- धावन सोडा
- ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बेकिंग सोडा
-
प्र.5Mathematics
स्थिर पैमाना का प्रतिफल (CRS) उत्पादन फलन की एक विशेषता है, यह तब होता है, जब ______।
- सभी आगतों में समानुपातिक वृद्धि के फलस्वरूप निर्गत में उससे कम अनुपात में वृद्धि होती है
- सभी आगतों में समानुपातिक वृद्धि के फलस्वरूप निर्गत में उससे कम या उससे अधिक अनुपात में वृद्धि होती है
- सभी आगतों में समानुपातिक वृद्धि के फलस्वरूप निर्गत में भी उसी अनुपात में वृद्धि होती है
- सभी आगतों में समानुपातिक वृद्धि के फलस्वरूप निर्गत में उससे अधिक अनुपात में वृद्धि होती है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सभी आगतों में समानुपातिक वृद्धि के फलस्वरूप निर्गत में भी उसी अनुपात में वृद्धि होती है
-
प्र.6Mathematics
यदि 2 और −3 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
- x² − x − 6 = 0
- x² − x + 6 = 0
- x² + x − 6 = 0
- x² + x + 6 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — x² + x − 6 = 0
-
प्र.7General Awareness
छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में सभी की लंबाई अलग-अलग है। C केवल दो अन्य दोस्तों से लंबा है। E केवल एक दोस्त से छोटा है। B, C से छोटा है लेकिन A से लंबा है। D, F से छोटा है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
- A
- B
- C
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — A
-
प्र.8General Awareness
लघु वित्त (माइक्रोफाइनेंस) क्षेत्र में सुधार के लिए भारत में पहली बार एसएचजी-बैंक लिंकेज प्रोग्राम (SHG-BLP) किस वर्ष शुरू किया गया था?
- 1992-93
- 1996-97
- 1985-86
- 2001-02
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1992-93
-
प्र.9Reasoning
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। B, A के ठीक नीचे और C के ठीक ऊपर रहता है। केवल एक व्यक्ति E के ऊपर रहता है। सबसे निचली मंजिल पर न तो B और ना ही C रहता है। A सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। C के ठीक नीचे कौन रहता है?
- D
- A
- E
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — D
-
प्र.10General Awareness
वर्ष 2014 में, भारत सरकार ने घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए औद्योगिक लाइसेंस की वैधता तीन वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है?
- दस
- सात
- आठ
- नौ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सात
-
प्र.11Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.12Reasoning
यदि शब्द FATIGUE के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित नए अक्षर-समूह में, बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर होंगे?
- ग्यारह
- दस
- नौ
- बारह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बारह
-
प्र.13General Awareness
जब श्वेत प्रकाश की पतली किरण को प्रिज्म से गुजारा जाता है, तो प्रकाश ______ ।
- टिमटिमाएगा
- परावर्तित होगा
- अभिसरीत होगा
- वर्ण-विक्षेपित होगा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — वर्ण-विक्षेपित होगा
-
प्र.14Reasoning
छह अध्यक्ष O, P, S, B, N और K एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके और एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में बैठे हों। P, B और S के ठीक बीच में बैठा है। N, K और O के ठीक बीच में बैठा है। B, K के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। O, S के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- P
- K
- S
- N
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — P
-
प्र.15Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.16Mathematics
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। 2(2x − 3) + 4(x²/2 − 3x + 4)
- 2x² + 8x + 10
- 2x² − 8x − 10
- 2x² − 8x + 10
- 2x² + 8x − 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2x² − 8x + 10
-
प्र.17Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, आंकड़ों के एक समुच्चय के माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच सही प्रयोगसिद्ध संबंध को दर्शाता है?
- माध्य + बहुलक = 3 (माध्य + माध्यिका)
- माध्य - बहुलक = 3 (माध्य + माध्यिका)
- माध्य + बहुलक = 3 (माध्य - माध्यिका)
- माध्य - बहुलक = 3 (माध्य - माध्यिका)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — माध्य - बहुलक = 3 (माध्य - माध्यिका)
-
प्र.18General Awareness
निम्नांकित परिपथ का प्रतिरोध ओम में कितना होगा? [figure]
- 10
- 2
- 3
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 10
-
प्र.19General Awareness
5/12, ______ के बराबर होगा।
- 0.4 1̄6
- 0.41 7̄
- 0.41 6̄
- 0.4 1̄ 6̄
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 0.41 6̄
-
प्र.20Reasoning
दिए गए कथन पर विचार करें और बताएं कि दी गई कौन-सी धारणाएं कथन में निहित हैं? कथन: प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म किए गए खाद्य पदार्थ खाने से कैंसर होता है, इसलिए इससे बचना चाहिए। धारणाएं: (I) प्लास्टिक के बर्तनों में केवल भोजन का भंडारण करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। (II) ऐसे गैर-प्लास्टिक बर्तन उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग भोजन को गर्म करने के लिए किया जा सकता है।
- केवल धारणा II निहित है।
- न तो धारणा I और ना ही धारणा II निहित है।
- दोनों धारणाएं I और II निहित हैं।
- केवल धारणा I निहित है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल धारणा II निहित है।
-
प्र.21Mathematics
यदि 4^3x − 8^(x+1) + 16 = 0 को एक द्विघात समीकरण के रूप में लिखा जाता है, जहां y = 2^3x है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा उपरोक्त द्विघात समीकरण को निरूपित करेगा?
- 4y² − 8y + 16 = 0
- 4y² − 4y + 16 = 0
- y² − 4y + 16 = 0
- y² − 8y + 16 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — y² − 8y + 16 = 0
-
प्र.22General Awareness
इनमें से किस आयनिक यौगिक का क्वथनांक सर्वाधिक है?
- CaCl₂
- LiCl
- MgCl₂
- NaCl
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CaCl₂
-
प्र.23Reasoning
संयोजन अभिक्रिया के बारे में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
- दो से अधिक अभिकारकों से एक एकल उत्पाद बनता है।
- एक एकल अभिकारक, एक एकल उत्पाद में बदल जाता है।
- केवल दो उत्पाद बनते हैं।
- केवल दो तत्व अभिक्रिया करके उत्पाद बनाते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो से अधिक अभिकारकों से एक एकल उत्पाद बनता है।
-
प्र.24Reasoning
प्रियंका दक्षिण की ओर 9 m चलती है। वह बाई ओर मुड़ती है, और 7 m चलती है। फिर वह दाई ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। वह फिर दाई ओर मुड़ती है, और 9 m चलती है। अब प्रियंका का मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- पूर्व
- पश्चिम
- दक्षिण
- उत्तर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम
-
प्र.25Mathematics
एक मेज और एक झूला, प्रत्येक को ₹9,936 में बेचा गया। मेज को 8% के लाभ पर और झूले को 8% की हानि पर बेचा गया। इस पूरे लेनदेन में लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
- 0.64% हानि
- न लाभ न हानि
- 0.64% लाभ
- 2% लाभ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0.64% हानि
-
प्र.26Mathematics
एक द्विक (doublet) में दो लेंस होते हैं। 20 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस और 50 cm फोकस दूरी वाले एक अवतल लेंस का उपयोग करके एक ऐसा ही द्विक बनाया गया है। इस द्विक की प्रभावी फोकस दूरी और क्षमता क्रमशः ______ और ______, होगी।
- 14.28 cm, 7D
- 33.3 cm, 3D
- 50 cm, 2D
- 20 cm, 5D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 33.3 cm, 3D
-
प्र.27Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'Peaches were sweet' को 'go la ba' लिखा जाता है। 'Sour grapes and sweet apples' को 'bimb ko da go sa' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'Sweet' शब्द का कूट क्या होगा?
- ba
- go
- la
- bimb
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — go
-
प्र.28General Awareness
निम्न में से कौन सा जीवित/सजीव होने का एक सामान्य प्रमाण है?
- दृश्यमान गति के बिना कुछ प्राणी सांस ले सकते हैं।
- पौधों की दृश्यमान गति।
- हमारी आंखों के सामने पौधों की दृश्यमान वृद्धि।
- किसी भी प्रकार की गति, चाहे वृद्धि-संबंधी हो या श्वसन संबंधी।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — किसी भी प्रकार की गति, चाहे वृद्धि-संबंधी हो या श्वसन संबंधी।
-
प्र.29Mathematics
ΔABC और ΔDEF में, यदि AB = DE, AC = EF और BC = DF है, तो SSS (भुजा-भुजा-भुजा) प्रमेय के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
- ΔABC ≅ ΔFDE
- ΔABC ≅ ΔDEF
- ΔABC ≅ ΔEFD
- ΔABC ≅ ΔEDF
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ΔABC ≅ ΔEDF
-
प्र.30Mathematics
दो संख्याओं का अंतर 18 है। यदि उनके वर्गों का अंतर 360 हो, तो उनमें से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 18
- 15
- 19
- 16
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 19
-
प्र.31Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.32Mathematics
संख्या 5650 में 15% की वृद्धि करने पर यह बढ़कर ______ हो जाएगी।
- 6795.50
- 6497.50
- 6997.25
- 6435.00
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6497.50
-
प्र.33Reasoning
शब्द 'RIPOSTE' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- तीन
- दो
- एक
- तीन से अधिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन से अधिक
-
प्र.34General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा जीवाश्म ईंधनों के जलने के कारण उत्पन्न परिणाम नहीं है?
- नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइडों का निर्माण
- अम्ल वर्षा
- वायुमंडल की ऊपरी परतों में ओजोन के स्तरों में कमी
- स्मॉग (Smog) का बनना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वायुमंडल की ऊपरी परतों में ओजोन के स्तरों में कमी
-
प्र.35Mathematics
आभा (ABHA-आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), ______ की एक संख्या है, जिसके द्वारा भारत के डिजिटल हेल्थकेयर पारिस्थितिकी तंत्र में एक प्रतिभागी के रूप में किसी व्यक्ति की एक विशिष्ट पहचान होगी।
- 16-अंक
- 10-अंक
- 8-अंक
- 14-अंक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 14-अंक
-
प्र.36Reasoning
ऐल्केन की सही सजातीय श्रेणी का चयन कीजिए।
- CH₄, C₃H₈, C₂H₆, C₄H₁₀
- CH₄, C₂H₄, C₃H₄ , C₄H₁₀
- CH₄, C₂H₄, C₃H₈, C₄H₁₀
- CH₄, C₂H₆, C₃H₈, C₄H₁₀
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — CH₄, C₂H₆, C₃H₈, C₄H₁₀
-
प्र.37Mathematics
यदि एक बेईमान दुकानदार, क्रय मूल्य पर चावल बेचने का दावा करता है, किंतु दोषपूर्ण बाट का प्रयोग करता है, और इस प्रकार वह 14% का लाभ प्राप्त करता है, तो ग्राहक द्वारा भुगतान किए गए प्रति किलोग्राम चावल के स्थान पर दुकानदार द्वारा वास्तव में दिए जाने वाले चावल का वजन ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या तक पूर्णांकित कीजिए।)
- 877 gm
- 857 gm
- 867 gm
- 887 gm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 877 gm
-
प्र.38General Awareness
मौलिक कर्तव्य, भारतीय संविधान के किस भाग में दिए गए हैं?
- भाग IVA
- भाग IV
- भाग V
- भाग VA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भाग IVA
-
प्र.39Reasoning
गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं? (S - I) किसी भी दिशा में वक्रता केंद्र से गुजरने वाली प्रकाश किरणें, दर्पण के लंबवत होती हैं। (S - II) वक्रता केंद्र और मुख्य फोकस से गुजरने वाली प्रकाश किरण भी दर्पण के लंबवत होती है। (S - III) दर्पण पर वक्रता केंद्र से गुजरने वाली प्रकाश किरण का आपतन कोण 90° होता है।
- (S - I), (S - II) और (S - III)
- केवल (S - I) और (S - III)
- केवल (S - I) और (S - II)
- केवल (S - I)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल (S - I)
-
प्र.40Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (6, 17, 40) (13, 9, 31)
- (6, 13, 25)
- (31, 16, 45)
- (27, 14, 49)
- (21, 15, 51)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (21, 15, 51)
-
प्र.41Reasoning
आठ व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। Z, U और V दोनों के ठीक बगल में बैठा है। Z, X के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। S, U और T दोनों के ठीक बगल में बैठा है। U, X के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। W, T के ठीक बगल में बैठा है। Y, V के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। T के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- Y
- X
- W
- Z
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — X
-
प्र.42Mathematics
घरेलू प्रयोजनों हेतु ए.सी. (AC) आपूर्ति की आवृत्ति ______ होती है।
- 100 Hz
- 150 Hz
- 200 Hz
- 50 Hz
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 50 Hz
-
प्र.43Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.44Mathematics
यदि नीचे दी गई संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाईं ओर से दूसरी संख्या और बाईं ओर से पांचवीं संख्या का योगफल कितना होगा? बाएं 106, 91, 131, 95, 144, 123, 88, 93, 127, 73 दाएं
- 194
- 198
- 226
- 216
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 194
-
प्र.45Mathematics
भारत की मुख्यभूमि (mainland), लक्षद्वीप द्वीप समूह तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तटरेखा की कुल लंबाई लगभग कितनी है?
- 10516.6 km
- 8516.6 km
- 9516.6 km
- 7516.6 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7516.6 km
-
प्र.46General Awareness
किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2022 में सिंगापुर ओपन में महिला एकल का खिताब जीता?
- पी.सी. तुलसी
- अश्विनी पोनप्पा
- पी.वी. सिंधु
- साइना नेहवाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पी.वी. सिंधु
-
प्र.47Mathematics
जब किसी वस्तु को 30 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस से 60 cm की दूरी पर रखा जाता है, तो बनने वाले प्रतिबिंब का आवर्धन ______ होगा।
- -1.33
- +1.33
- -0.33
- +0.33
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — +0.33
-
प्र.48General Awareness
निम्न में से कौन सा पादपों में तापमान नियमन में मदद करता है?
- वाष्पोत्सर्जन
- प्रकाश संश्लेषण
- मूल दाब
- अवशोषण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वाष्पोत्सर्जन
-
प्र.49Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.50Mathematics
दी गई तालिका का अध्ययन करें और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। नीचे दी गई तालिका, एक दिन में तीन अलग-अलग रेस्तरां (N, O और P) द्वारा बेचे गए राजस्थानी, चीनी और गुजराती व्यंजनों की संख्या दर्शाती है। व्यंजन | N | O | P
राजस्थानी | 410 | 560 | 710
चीनी | 330 | 410 | 370
गुजराती | 190 | 250 | 450
'O' द्वारा बेचे गए व्यंजनों की कुल संख्या और 'P' द्वारा बेचे गए व्यंजनों की कुल संख्या का अनुपात ज्ञात करें।
- 182 : 171
- 153 : 122
- 171 : 182
- 122 : 153
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 122 : 153
-
प्र.51General Awareness
मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
- पटना
- भोपाल
- अलीगढ़
- हैदराबाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — हैदराबाद
-
प्र.52General Awareness
ऐल्कीन का सामान्य सूत्र बताएं।
- CnH2n
- CnH2n-2
- CnHn
- CnH2n+2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CnH2n
-
प्र.53Reasoning
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति, भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी-जनरल) के रूप में एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करेंगे, जो ______ होने के लिए पात्र हो।
- किसी भी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त
- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में नियुक्त
- किसी भी राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में नियुक्त
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त
-
प्र.54Mathematics
3 के प्रथम 7 गुणजों का औसत कितना होगा?
- 10.5
- 12
- 11.3
- 12.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12
-
प्र.55Reasoning
तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी बादल, पानी हैं। कुछ पानी, जूस हैं। सभी जूस, चीनी हैं। निष्कर्ष: I. कुछ बादल, चीनी हैं। II. कुछ पानी, चीनी हैं। III. कुछ पानी, बादल हैं।
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
-
प्र.56Reasoning
निम्नांकित चित्र में दाएं मानव वृक्क को दर्शाया गया है। मूत्रवाहिनी किस बिंदु पर वृक्क से बाहर निकलती है? [figure]
- बिंदु 2
- बिंदु 4
- बिंदु 1
- बिंदु 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बिंदु 2
-
प्र.57Mathematics
तत्वों को उनके ______ के आधार पर वर्गीकृत किया गया था।
- भिन्न संयोजकता
- भिन्न भौतिक के साथ-साथ भिन्न रासायनिक गुणधर्मों
- भिन्न भौतिक, किंतु समान रासायनिक गुणधर्मों
- द्रव्य अवस्था
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — भिन्न भौतिक के साथ-साथ भिन्न रासायनिक गुणधर्मों
-
प्र.58Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'SLEEK' को 'QICBI' और 'FROGS' को 'DOMDQ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'HOPES' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- ELKBN
- FNLCQ
- FLNBQ
- ELMBP
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — FLNBQ
-
प्र.59Reasoning
एक निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। M, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। M, P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Q, S के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, तथा कोई अन्य व्यक्ति पंक्ति में नहीं बैठा है। पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- 7
- 10
- 8
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9
-
प्र.60Mathematics
निम्नलिखित में किस समान वार्षिक भुगतान (₹ में) द्वारा 5% वार्षिक दर से 2 वर्ष में देय ₹28,700 के ऋण को पूर्णतया चुका दिया जाएगा, यहां ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है?
- 15,534
- 15,543
- 15,345
- 15,435
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 15,435
-
प्र.61General Awareness
पुरंदरदास आराधना मुख्यतः एक ______ उत्सव है।
- शास्त्रीय संगीत (Classical Music)
- रंगमंच (Theater)
- नृत्य (Dance)
- युद्ध कला (Martial Art)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — शास्त्रीय संगीत (Classical Music)
-
प्र.62General Awareness
निम्नलिखित अभिक्रिया के प्रकार की पहचान कीजिए। NaCl (aq) + AgNO₃ (aq) → AgCl(s) + NaNO₃(aq)
- द्विविस्थापन अभिक्रिया
- दहन अभिक्रिया
- अपघटन अभिक्रिया
- संयोजन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — द्विविस्थापन अभिक्रिया
-
प्र.63Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.64General Awareness
यदि कल रविवार है, तो आज से 121 दिन बाद सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
- बुधवार
- मंगलवार
- रविवार
- सोमवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सोमवार
-
प्र.65Mathematics
दो वर्ष पूर्व, सुभाष और प्रणव की आयु का अनुपात क्रमशः 4 : 5 था। अब से तीन वर्ष पश्चात यह अनुपात 5 : 6 हो जाएगा। प्रणव की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 20 वर्ष
- 25 वर्ष
- 27 वर्ष
- 22 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 27 वर्ष
-
प्र.66General Awareness
निम्न में से किस राज्य में अप्रैल-मई 2022 के महीने में संतोष ट्रॉफी 2021-22 का आयोजन किया गया था?
- केरल
- आंध्र प्रदेश
- तमिलनाडु
- गोवा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केरल
-
प्र.67Reasoning
छह व्यक्तियों वाले समूह में, प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। रेशमा की लंबाई सबसे अधिक है और कविता की लंबाई सुरभि से अधिक है, जिसकी लंबाई ललिता से कम है। पल्लवी की लंबाई गंगा से अधिक है, लेकिन सुरभि से कम है। कविता की लंबाई ललिता से अधिक है। निम्न में से किसकी लंबाई सबसे कम है?
- गंगा
- ललिता
- सुरभि
- कविता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — गंगा
-
प्र.68Mathematics
निम्न समीकरण को संतुलित करने के लिए, किन दो संख्याओं को आपस में बदला जाना चाहिए? 25 × 9 - 74 + 459 ÷ 3 = 52
- 9 और 3
- 25 और 3
- 74 और 3
- 25 और 74
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9 और 3
-
प्र.69Mathematics
निम्नांकित ग्राफ में विभिन्न महीनों के दौरान अरविंद द्वारा की गई बचतों को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] दिए गए सभी महीनों के लिए अरविंद की औसत बचत कितनी है?
- 395
- 400
- 250
- 380
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 400
-
प्र.70Reasoning
यदि शब्द 'FORMULIZED' के पहले और दूसरे, तीसरे और चौथे, पांचवें और छठे और इसी तरह आगे के भी अक्षरों को आपस में बदल दिया जाता है, तो बाएं से नौवां अक्षर कौन-सा होगा?
- Z
- U
- I
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — D
-
प्र.71Mathematics
समीकरण x² + 8x + 15 = 0 के दो मूलों में से छोटा मूल ज्ञात कीजिए।
- x = −5
- x = 5
- x = −3
- x = 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x = −5
-
प्र.72Mathematics
यदि 0.4 : x :: x : 6.4 और x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 16
- 1.6
- 0.5
- 4.64
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1.6
-
प्र.73Reasoning
दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। LGE : QLJ KRB : PWG
- PUN : KFD
- CTJ : HYO
- WSN : RNJ
- SQG : HJT
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — CTJ : HYO
-
प्र.74Reasoning
यदि तत्व 'X' आवर्त सारणी में समूह 17 और आवर्त 4 से संबंधित है, तो कितने कोश पूरी तरह से भरे होंगे?
- 1
- 2
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.75General Awareness
एसटीआईपी (विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति) 2020 तैयार करने के लिए चार परस्पर जुड़े ट्रैकों के साथ एक समावेशी मॉडल की कल्पना की गई है। उस विकल्प की पहचान करें, जिसमें एसटीआईपी 2020 में उल्लिखित चार परस्पर जुड़े ट्रैक शामिल हैं। A) सार्वजनिक रूप से विस्तृत और विशेषज्ञ परामर्श B) विषयगत समूह परामर्श C) मंत्रालय और राज्य स्तरीय परामर्श D) शीर्ष स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श E) स्कूली छात्र परामर्श
- A, B, D और E
- A, B, C, और D
- A, B, C और E
- B, C, D और E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — A, B, C, और D
-
प्र.76General Awareness
√(21 + √(19 − √(6 + 3))) को हल कीजिए।
- 7
- 5
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5
-
प्र.77Mathematics
निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या दर्शाती करती हैं। [figure] संदर्भ: Architects: आर्किटेक्ट (वास्तुकार); Dancers: नर्तक; Interior Decorators: इंटीरियर डेकोरेटर ऐसे कितने इंटीरियर डेकोरेटर हैं, जो न तो आर्किटेक्ट हैं न ही नर्तक हैं?
- 174
- 171
- 150
- 160
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 150
-
प्र.78Reasoning
एडुआर्डो, अब्राहम और जेवियर, एक कार्य को क्रमशः 12, 10 और 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन सभी तीन व्यक्तियों ने एक साथ कार्य करना प्रारंभ किया। 2 दिन बाद, एडुआर्डो ने कार्य छोड़ दिया, और कार्य पूरा होने से ठीक तीन दिन पहले अब्राहम ने कार्य छोड़ दिया। कार्य पूरा होने में लगे दिनों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
- 7.8
- 8.6
- 8
- 6.8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6.8
-
प्र.79Mathematics
फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार, किसी विद्युत मोटर में, कुंडली की भुजाओं से प्रवाहित होने वाली धाराओं की दिशा एक-दूसरे के ______ होगी।
- लंबवत
- समान दिशा में
- समांतर
- विपरीत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विपरीत
-
प्र.80General Awareness
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 Q के तहत, नगर पालिकाओं को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है?
- तीन
- छह
- चार
- पांच
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन
-
प्र.81General Awareness
12, 16 और 24 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
- 48
- 4
- 16
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.82General Awareness
इनमें से कौन सा शब्द सामान्यतः एक बौद्ध मठ को संदर्भित करता है, जिसमें बौद्ध भिक्षु रहते हैं?
- विहार
- स्तूप
- चैत्य
- गृह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विहार
-
प्र.83General Awareness
तवा बांध का निर्माण ______ में हुआ था।
- 1960 के दशक में
- 1980 के दशक में
- 1990 के दशक में
- 1970 के दशक में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1970 के दशक में
-
प्र.84General Awareness
2022-2023 के बजट में, राजस्थान सरकार ने घोषणा की कि वह प्रति माह ______ यूनिट तक की खपत करने वाले घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए 50 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान करेगी।
- 250
- 100
- 200
- 150
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 100
-
प्र.85Mathematics
एक समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई 20 cm है, और इसके एक विकर्ण की लंबाई 30 cm है। इसके अन्य विकर्ण की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
- √7
- 6√7
- √175
- 10√7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10√7
-
प्र.86Mathematics
cosec(47° + θ) − sec(43° − θ) + tan(61° + θ) − cot(29° − θ) + sin(45° + θ) − cos(45° − θ) का मान ज्ञात कीजिए।
- √3/2
- 1/√2
- 1
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0
-
प्र.87Mathematics
The length of a rectangle is 20 cm and its breadth is 8 cm. When the length is increased to 25 cm, what will be the breadth of this rectangle if its area remains the same as before?
- 6.7 cm
- 6.4 cm
- 7.5 cm
- 7.2 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6.4 cm
-
प्र.88Mathematics
वीर बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और उत्तर की ओर 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 19 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- 8 km, दक्षिण की ओर
- 5 km, पश्चिम की ओर
- 6 km, पूर्व की ओर
- 9 km, दक्षिण की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5 km, पश्चिम की ओर
-
प्र.89General Awareness
गुज्जर और बकरवाल जैसी खानाबदोश जनजातियों के लिए किस प्रकार के वन झुरमुटों, झाड़ियों और विभिन्न संसाधनों जैसे कि सिल्वर फ़र, धूपचंदन, देवदार और सनौबर का एक प्रमुख स्रोत है?
- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
- मोंटाने वन
- मैंग्रोव वन
- उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — मोंटाने वन
-
प्र.90Mathematics
उस परिपथ पर विचार कीजिए, जिसमें 10 Ω, 20 Ω और 30 Ω वाले तीन प्रतिरोध परस्पर समांतर क्रम में 220 V के एक सेल से संयोजित हैं। प्रभावी प्रतिरोध ______ और 20 Ω प्रतिरोध में धारा ______ होगी।
- 60/11 Ω, 22 A
- 30/11 Ω, 22 A
- 60/11 Ω, 11 A
- 30/11 Ω, 11 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 60/11 Ω, 11 A
-
प्र.91General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, समीकरण 1/(x+3) + 1/(x+5) = 1/6 के हल को दर्शाता है?
- x = 4 ± √37
- x = 3 ± √37
- x = 2 ± √37
- x = 2 ± √39
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — x = 2 ± √37
-
प्र.92Mathematics
A एक कार्य को 8 दिन में कर सकता है, B उसी कार्य को 18 दिन में कर सकता है, और C उसी कार्य को 12 दिन में कर सकता है। यदि वे सभी एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो वे उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?
- 19/72
- 48/19
- 19/48
- 72/19
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 72/19
-
प्र.93Mathematics
एक घनाभ की भुजाएं 1 : 2 : 3 के अनुपात में हैं और इसका आयतन 1296 cm³ है। घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 824 cm²
- 792 cm²
- 684 cm²
- 748 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 792 cm²
-
प्र.94General Awareness
वर्ष 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार किस संगठन / संस्थान को मिला?
- भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर
- गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान
-
प्र.95General Awareness
सर विलियम जोन्स द्वारा कलकत्ता (अब कोलकाता) में एशियाटिक सोसायटी का गठन कब किया गया था?
- 1780
- 1784
- 1782
- 1788
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1784
-
प्र.96Mathematics
______, अत्यधिक उच्च विद्युत धारा के प्रवाह को रोककर परिपथों और उपकरणों की सुरक्षा करता है।
- इलेक्ट्रिक मीटर
- फ्यूज
- इलेक्ट्रिक हीटर
- बल्ब
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फ्यूज
-
प्र.97General Awareness
निम्नलिखित में से हिमालय की कौन-सी चोटी भारत में स्थित है?
- अन्नपूर्णा
- कामेट
- धौलागिरी
- मकालू
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कामेट
-
प्र.98Reasoning
गर्भवती महिला के लिए सर्वोत्तम आहार क्या है?
- घी से भरपूर आहार
- प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार
- आहार विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित विशेष आहार
- उच्च कैलोरी आहार में आयरन सप्लीमेंट शामिल करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — आहार विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित विशेष आहार
-
प्र.99General Awareness
लक्षणों की वंशागति को नियंत्रित करने वाले नियमों की खोज में मेंडल के सफल होने का एक कारण इनमें से क्या था?
- वे वैज्ञानिक विधियों में प्रशिक्षित थे।
- उन्होंने विकासवादी प्रक्रियाओं के अपने ज्ञान का उपयोग किया।
- उन्होंने संतति की संख्यात्मक गणना की।
- उन्होंने जंतुओं के बजाय पादपों का प्रयोग किया।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उन्होंने संतति की संख्यात्मक गणना की।
-
प्र.100Reasoning
कुछ व्यक्ति, एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C और R के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। F के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, F के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- 5
- 7
- 6
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 7