1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 22 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 22 अगस्त 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

22 अगस्त 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
22 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता राज्य स्तर पर और केंद्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है?
    1. धर्मनिरपेक्षता
    2. संघवाद
    3. सरकार का संसदीय स्वरूप
    4. मौलिक अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संघवाद

  2. प्र.2Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (24, 12, 72) (15, 16, 60)
    1. (30, 40, 156)
    2. (18, 12, 56)
    3. (17, 20, 65)
    4. (20, 24, 120)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (20, 24, 120)

  3. प्र.3Mathematics
    यदि किसी त्रिभुज के दो कोणों का माप क्रमशः 60° और 80° है, तो इस त्रिभुज के तीसरे कोण का माप ______ है।
    1. 50°
    2. 70°
    3. 60°
    4. 40°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40°

  4. प्र.4Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'ACADEMY' को 'FSJHDEB' और 'BARRIER' को 'YKNVUCC' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ATTEMPT' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. AVRMWVB
    2. BVWMRVA
    3. AVRIWVB
    4. AVRNWVB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AVRIWVB

  5. प्र.5General Awareness
    भारतीय सेना ने मिसाइलों के निर्माण और आपूर्ति के लिए ₹3131.82 करोड़ के अनुबंध पर किसके साथ हस्ताक्षर किए?
    1. ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (Troop Comforts Limited)
    2. इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (India Optel Limited)
    3. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited)
    4. यंत्र इंडिया लिमिटेड (Yantra India Limited)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited)

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता मरुस्थल से संबद्ध है?
    1. हिमोढ़ (Moraines)
    2. जलोढ़ पंख (Alluvial fan)
    3. टार्न पूल (Tarn pools)
    4. बरखान (Barchans)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बरखान (Barchans)

  7. प्र.7Mathematics
    (a + 1/b)^r (a − 1/b)^s ÷ (b + 1/a)^r (b − 1/a)^s का मान ज्ञात कीजिए।
    1. (ab)^(r+s)
    2. (a/b)^(r+s)
    3. a^r/b^s
    4. (b/a)^(r+s)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (a/b)^(r+s)

  8. प्र.8Reasoning
    दिए गए चार-अक्षर वाले अक्षर-समूहों पर आधारित प्रश्न का उत्तर दें। STED, LAYM, JOEK, CLDP यदि प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने अक्षर समूहों एक भी स्वर नहीं होगा?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  9. प्र.9General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम कानूनी रूप से एक ग्रामीण परिवार के ऐसे वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के वैतनिक रोजगार की गारंटी देता है, जो रोजगार की तलाश में हैं, और अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं?
    1. आंबेडकर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
    2. इंदिरा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
    3. नेहरू राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
    4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम

  10. प्र.10Mathematics
    रानी ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ₹2,00,000 की राशि उधार ली। वह 7% वार्षिक दर से 2 वर्ष बाद कितना साधारण ब्याज अदा करेगी?
    1. ₹28,500
    2. ₹28,000
    3. ₹24,000
    4. ₹26,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹28,000

  11. प्र.11Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  12. प्र.12General Awareness
    धातु ऑक्साइड सामान्यतः ____________ प्रकृति के होते हैं।
    1. क्षारीय
    2. उदासीन
    3. मीठे
    4. अम्लीय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्षारीय

  13. प्र.13Mathematics
    एक विद्यार्थी को टर्म 1 में 80/80 अंक प्राप्त हुए, और टर्म 2 में 75/90 अंक प्राप्त हुए। यदि दोनों टर्म के लिए दिए गए भारांक, क्रमशः 40% और 60% हैं, तो उसके अंतिम प्राप्तांकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)
    1. 70%
    2. 90%
    3. 85%
    4. 95%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 90%

  14. प्र.14General Awareness
    ऐल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करके निम्नलिखित में से किस गैस का निर्माण करता है?
    1. हाइड्रोजन
    2. कोई गैस निर्मित नहीं होती
    3. ऑक्सीजन
    4. कार्बन डाइऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हाइड्रोजन

  15. प्र.15Mathematics
    किसी संख्या को 335 और 265 के योग से विभाजित करने पर भागफल के रूप में, 335 और 265 के अंतर के तीन गुने के बराबर मान प्राप्त होता है, और शेषफल के रूप में 35 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 128235
    2. 127535
    3. 126035
    4. 124535
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 126035

  16. प्र.16Mathematics
    एक वस्तु के मूल्य में 20% की वृद्धि की जाती है, और फिर उस पर प्रत्येक 5% की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं। इस स्थिति में वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य से __________ अधिक होगा।
    1. 6.9%
    2. 7.8%
    3. 9.2%
    4. 8.3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8.3%

  17. प्र.17Mathematics
    एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयां 5 cm, 7 cm और 10 cm हैं। त्रिभुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
    1. 25
    2. 2√66
    3. 7√10
    4. 350
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2√66

  18. प्र.18General Awareness
    माल एवं सेवा कर, जिसमें माल और सेवाएं दोनों शामिल हैं, भारत सरकार द्वारा ________ से प्रभावी रूप से लागू किया गया था।
    1. 28 फरवरी 2016
    2. 1 मार्च 2018
    3. 1 जुलाई 2017
    4. 1 अप्रैल 2015
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 जुलाई 2017

  19. प्र.19Mathematics
    निम्न तालिका एक कॉलेज के विभिन्न वर्गों (अर्थात; कला, विज्ञान, वाणिज्य और विधि) में अध्ययनरत पुरुष और महिला विद्यार्थियों की संख्या को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। वर्ग | पुरुष | महिलाएं कला | 202 | 112 विज्ञान | 260 | 280 वाणिज्य | 116 | 190 विधि | 78 | 65 कुल | 656 | 647 कॉलेज के कुल विद्यार्थियों में से वाणिज्य की महिला विद्यार्थियों का प्रतिशत कितना है?
    1. 16.46%
    2. 15.95%
    3. 14.58%
    4. 13.28%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14.58%

  20. प्र.20Mathematics
    सरल कीजिए: 6² + 7² + √16
    1. 94
    2. 80
    3. 89
    4. 98
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 89

  21. प्र.21Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/ प्रतीक | 7 | 8 | 5 | & | 6 | % | 2 कूट | S | D | M | U | T | L | A शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो इन दोनों (प्रथम और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि दूसरा घटक एक प्रतीक है, और पांचवां घटक एक सम संख्या है, तो इन दोनों (दूसरे और पांचवें घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (iii) यदि तीसरा घटक एक संख्या है, और चौथा घटक एक प्रतीक है, तो इन दोनों घटकों (तीसरे और चौथे घटक) को Y के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। प्रश्न: 7 6 & 5 8 % 6 2
    1. A T Y Y D L T S
    2. S T U M D L T A
    3. A T U M D L T S
    4. A D U M T L T S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A T U M D L T S

  22. प्र.22Mathematics
    चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन द्वारा प्रेरित धारा उत्पन्न करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
    1. विद्युत चुंबकीय विकिरण
    2. विद्युतचुंबकत्व
    3. विद्युत चुंबकीय प्रेरण
    4. विद्युत चालन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत चुंबकीय प्रेरण

  23. प्र.23Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: मानव आमाशय, नाइट्रिक अम्ल का उत्पादन करता है। कथन-II: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, आमाशय को क्षति पहुंचाए बिना भोजन के पाचन में मदद करता है।
    1. केवल कथन II सही है।
    2. दोनों कथन सही हैं। कथन I, कथन II की सही व्याख्या है।
    3. केवल कथन I सही है।
    4. दोनों कथन सही हैं। कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल कथन II सही है।

  24. प्र.24General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा बौद्ध धर्म से संबंधित एक पवित्र ग्रंथ है?
    1. तनख़
    2. आगम
    3. हदीस
    4. त्रिपिटक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — त्रिपिटक

  25. प्र.25General Awareness
    निम्न में से किस समूह के तत्वों में अम्लीय ऑक्साइड बनाने की प्रवृत्ति होती है?
    1. 13
    2. 2
    3. 1
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16

  26. प्र.26General Awareness
    ____________, मध्य प्रदेश में पाई जाने वाली एक प्रकार की जल संग्रहण प्रणाली है।
    1. कुल्ह
    2. कट्टा
    3. सुरंगम
    4. बंधीस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बंधीस

  27. प्र.27Mathematics
    दो पारदर्शी माध्यमों A और B में प्रकाश की चाल 2 × 10^8 m/sec और 2.25 × 10^8 m/sec है। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक ____________ के बराबर है।
    1. 4.25
    2. 4.50
    3. 0.89
    4. 1.125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1.125

  28. प्र.28Mathematics
    उस द्विघात समीकरण का चयन कीजिए, जिसका एक मूल (1 + √3) है।
    1. x² + 2x + 2 = 0
    2. x² + √3x + 1 = 0
    3. x² + 2x + 1 = 0
    4. x² − 2x − 2 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — x² − 2x − 2 = 0

  29. प्र.29General Awareness
    अधिकांश जंतुओं में गति इनमें से किन तंत्रों की समन्वित गतिविधि है?
    1. पेशी, कंकाल और तंत्रिका तंत्र
    2. केवल पेशी तंत्र
    3. केवल तंत्रिका तंत्र
    4. केवल कंकाल और तंत्रिका तंत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पेशी, कंकाल और तंत्रिका तंत्र

  30. प्र.30General Awareness
    रंगहीन लवक क्या कहलाते हैं?
    1. ल्यूकोप्लास्टिड (leucoplastids)
    2. एपिकोप्लास्टिड (apicoplastids)
    3. क्रोमोप्लास्टिड (chromoplastids)
    4. क्लोरोप्लास्टिड (chloroplastids)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ल्यूकोप्लास्टिड (leucoplastids)

  31. प्र.31Mathematics
    दो ट्रेनें जो समान चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। यदि उनकी लंबाई 120 m और 140 m है, और वे एक दूसरे को 10 s में पार करती हैं, तो प्रत्येक ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 13 m/s
    2. 10 m/s
    3. 16 m/s
    4. 14 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13 m/s

  32. प्र.32Reasoning
    यदि अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा एवं समान आकार का प्रतिबिंब निर्मित करता है। तो वस्तु कहां स्थित होगी?
    1. अनंत पर
    2. C पर
    3. f और ध्रुव के मध्य
    4. f और C के मध्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C पर

  33. प्र.33General Awareness
    प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस ने इनमें से किसकी स्थापना की?
    1. लखनऊ विश्वविद्यालय
    2. भारतीय विद्या भवन
    3. मिरांडा हाउस
    4. भारतीय सांख्यिकी संस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारतीय सांख्यिकी संस्थान

  34. प्र.34Reasoning
    एक समारोह में, मुख्य अतिथि के साथ कुछ और व्यक्ति भी मौजूद थे, और सभी दर्शक दीर्घा में पश्चिम की ओर मुख करके बैठे थे। P, मुख्य अतिथि के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, Q, P के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। दर्शक दीर्घा में, Q के दाईं ओर बैठे व्यक्तियों की संख्या, Q के बाईं ओर बैठे व्यक्तियों की संख्या से एक कम है। P के बाईं ओर कोई भी नहीं बैठा है। दर्शक दीर्घा में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 7
    2. 8
    3. 10
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  35. प्र.35Mathematics
    एक कंबल को ₹1,148 में बेचने पर 30% की हानि होती है। 5% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे किस मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?
    1. ₹1,734
    2. ₹1,543
    3. ₹1,423
    4. ₹1,722
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,722

  36. प्र.36General Awareness
    जनवरी 2022 में, इनमें से किसे विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
    1. सुब्बन्ना अय्यप्पन
    2. संजय राजाराम
    3. बुद्धदेव भट्टाचार्य
    4. सिरपी बालासुब्रमण्यम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संजय राजाराम

  37. प्र.37Mathematics
    सरल कीजिए: 3x(x − 6) + x² + 6x − 9 + 24 − x³
    1. 15 + 12x + 4x² + x³
    2. 15 − 12x + 4x² + x³
    3. 15 + 12x + 4x² − x³
    4. 15 − 12x + 4x² − x³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15 − 12x + 4x² − x³

  38. प्र.38Reasoning
    A, K, L, M, N, O, P और Q नामक आठ वकील एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि अन्य चार मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। L, जोकि एक कोने पर बैठा था, M के दाईं ओर ठीक बगल में, और A के विकर्णतः सामने बैठा था। Q, जोकि एक कोने पर बैठा था, M और K दोनों के बगल में बैठा था। P, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। N, M के विकर्णतः सामने नहीं बैठा था। कौन सा वकील K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था?
    1. O
    2. N
    3. P
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — O

  39. प्र.39General Awareness
    छः विद्यार्थियों P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाइयां अलग-अलग हैं। P केवल दो विद्यार्थियों से लंबा है। T केवल एक विद्यार्थी से लंबा है, लेकिन ठीक चार विद्यार्थियों से छोटा है। S केवल चार विद्यार्थियों से लंबा है, लेकिन सबसे लंबा नहीं है। Q किसी भी विद्यार्थी से लंबा नहीं है। R सबसे लंबा नहीं है। निम्न में से कौन सबसे लंबा विद्यार्थी है?
    1. P
    2. U
    3. S
    4. T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — U

  40. प्र.40General Awareness
    △ ABC और △ DEF में, ∠A = 40°, ∠B = 55°, ∠D = 55°, ∠E = 85° और m(AB) = m(FD) है। तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा सही है?
    1. △ ABC ≅ △ FED
    2. △ ABC ≅ △ DFE
    3. △ ABC ≅ △ FDE
    4. △ ABC ≅ △ EDF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — △ ABC ≅ △ FDE

  41. प्र.41Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। PARTS : RDVYY CLOSE : EOSXK
    1. RHINO : TKMSU
    2. MANGO : ODRTS
    3. TEMPO : PQOFU
    4. CLASS : EODVV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — RHINO : TKMSU

  42. प्र.42Mathematics
    कोहली की आयु, रोहित से 3 वर्ष कम है। यदि कोहली और रोहित की आयु का अनुपात 7 : 8 है, तो कोहली की आयु कितनी है?
    1. 21 वर्ष
    2. 24 वर्ष
    3. 27 वर्ष
    4. 18 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21 वर्ष

  43. प्र.43Mathematics
    100 Ω प्रतिरोध वाले एक धातु का तार को मोड़कर तार की लंबाई के बराबर परिधि वाला एक वृत्त बनाया जाता है। वृत्त के दो व्यासतः सम्मुख बिंदुओं के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
    1. 100 Ω
    2. 25 Ω
    3. 75 Ω
    4. 50 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25 Ω

  44. प्र.44Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  45. प्र.45Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 5 : 7 है। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 17 है, तो संख्याएं ज्ञात कीजिए।
    1. 102, 136
    2. 85, 102
    3. 85, 119
    4. 68, 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 85, 119

  46. प्र.46Mathematics
    एक कस्बे की जनसंख्या 2,24,375 है। यदि यह प्रति वर्ष 4% की दर से बढ़ती है, तो 2 वर्ष बाद इसकी जनसंख्या कितनी होगी?
    1. 2,32,846
    2. 2,36,864
    3. 2,40,468
    4. 2,42,684
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2,42,684

  47. प्र.47General Awareness
    भारतीय संविधान में पंचायत के लिए कितने विषय स्वत्वाधिकारी (entitled) तथा सूचीबद्ध हैं?
    1. 33
    2. 29
    3. 25
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 29

  48. प्र.48General Awareness
    भारत का पहला ग्राफीन नवाचार केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
    1. केरल
    2. हरियाणा
    3. पंजाब
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केरल

  49. प्र.49General Awareness
    छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
    1. कर्नाटक
    2. झारखंड
    3. असम
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — झारखंड

  50. प्र.50Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  51. प्र.51Reasoning
    शेखर बिंदु X से शुरू करके उत्तर की ओर 70 m चलता है। फिर, वह बाएं मुड़ता है, और 150 m चलता है। वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। अंत में, वह बाएं मुड़ता है, और 90 m चलकर बिंदु Y पर पहुंचता है। बिंदु X, बिंदु Y से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 50 m, पश्चिम
    2. 60 m, पूर्व
    3. 50 m, दक्षिण
    4. 60 m, पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60 m, पूर्व

  52. प्र.52Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  53. प्र.53General Awareness
    विधिक मामलों पर राज्य सरकार को सलाह देने, और विधिक स्वरूप के अन्य कर्तव्यों का पालन करने का कार्यकारी अधिकार किसके पास होता है?
    1. महान्यायाभिकर्ता (Solicitor General)
    2. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General)
    3. महाधिवक्ता (Advocate-General)
    4. महान्यायवादी (Attorney General)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — महाधिवक्ता (Advocate-General)

  54. प्र.54Mathematics
    रवि ने ₹50,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। छह माह बाद राजू ₹1,00,000 का निवेश करके उनके व्यवसाय में शामिल हो गया। रवि द्वारा निवेश किए जाने के बाद से एक वर्ष में, उन्होंने ₹63,000 का लाभ अर्जित किया। लाभ में राजू का हिस्सा कितना है?
    1. ₹31,000
    2. ₹32,500
    3. ₹31,500
    4. ₹32,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹31,500

  55. प्र.55Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  56. प्र.56General Awareness
    मेघालय की गारो जनजाति के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय महोत्सव कौन सा है?
    1. पोराग महोत्सव
    2. नुआखाई महोत्सव
    3. वांगला महोत्सव
    4. याओशांग महोत्सव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वांगला महोत्सव

  57. प्र.57Mathematics
    किसी दिए गए पारदर्शी माध्यम का अपवर्तनांक 1.5 है। उस माध्यम में प्रकाश की चाल क्या होगी?
    1. 3 × 10^8 m/sec
    2. 2 × 10^8 m/sec
    3. 4.5 × 10^8 m/sec
    4. 0.5 × 10^8 m/sec
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 × 10^8 m/sec

  58. प्र.58General Awareness
    Three statements are given, followed by three conclusions numbered I, II and III. Assuming the statements to be true, even if they seem to be at variance with commonly known facts, decide which of the conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: 1. All tigers are lions. 2. No cat is lion. 3. Some jaguars are cats. Conclusions: I. Some jaguars are lions. II. No jaguar is tiger. III. Some lions are tigers.
    1. Only conclusions I follows
    2. Only conclusions I and II follow.
    3. Only conclusions II and III follow.
    4. Only III follows
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Only III follows

  59. प्र.59Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  60. प्र.60Mathematics
    1.2̄4̄ (24 पर पुनरावृत्ति रेखा) को अनुचित भिन्न (improper fraction) के रूप में सरलीकृत कीजिए।
    1. 123/90
    2. 124/99
    3. 91/90
    4. 41/33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41/33

  61. प्र.61Mathematics
    विद्युत धारा के चालन की जांच करने के लिए, रवि एक प्रयोग करता है। वह विभिन्न जलीय विलयन या द्रव (विद्युत-अपघट्य के रूप में) लेता है, और इसमें से विद्युत प्रवाहित करने का प्रयास करता है, और परिपथ को एक बल्ब से जोड़ता है। निम्न में से किसकी उपस्थिति में, बल्ब नहीं जलेगा?
    1. कैल्शियम क्लोराइड (aq)
    2. कॉपर सल्फेट (aq)
    3. सोडियम क्लोराइड (aq)
    4. ऑक्टेन (l)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऑक्टेन (l)

  62. प्र.62Mathematics
    n फेरों वाली एक धारावाही वृत्ताकार कुंडली के कारण उत्पन्न क्षेत्र और समान धारा को वहन करने वाले समान त्रिज्या के एकल वृत्ताकार लूप के कारण उत्पन्न क्षेत्र का अनुपात ___________ है।
    1. n : 1
    2. 1 : 1
    3. 1 : n²
    4. 1 : n
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — n : 1

  63. प्र.63Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पंपलेट कॉपियां हैं। 2. सभी कॉपियां रीडर हैं। 3. सभी रीडर स्क्रॉल हैं। निष्कर्ष: I. सभी पंपलेट स्क्रॉल हैं। II. सभी कॉपियां स्क्रॉल हैं। III. कुछ रीडर कॉपियां हैं। IV. कुछ स्क्रॉल पंपलेट हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष I, III और IV पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष II और IV पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।

  64. प्र.64Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो चिन्हों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 28 - 28 ÷ 14 + 7 × 2 = 16
    1. + और ÷
    2. + और −
    3. × और −
    4. × और ÷
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — + और −

  65. प्र.65Reasoning
    ________ में आयोजित वर्ल्ड रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप 2022 में, महिलाओं की 20 km रेस वॉक स्पर्धा की टीम श्रेणी में, भारत की ओर से भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने संयुक्त प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया।
    1. ओमान
    2. संयुक्त अरब अमीरात
    3. नॉर्वे
    4. स्वीडन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओमान

  66. प्र.66Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  67. प्र.67Mathematics
    वर्तमान में एक पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु की 3 गुनी है। 10 वर्ष बाद, उसकी आयु, उसकी पुत्री की आयु की दोगुनी होगी। पुत्री की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 15 वर्ष
    2. 5 वर्ष
    3. 20 वर्ष
    4. 10 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 वर्ष

  68. प्र.68General Awareness
    राजा राममोहन राय के ठीक बाद ब्रह्म समाज का नेतृत्व किसने किया था?
    1. द्वारकानाथ टैगोर
    2. देबेंद्र नाथ टैगोर
    3. रवींद्र नाथ टैगोर
    4. डॉ आत्मा राम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — देबेंद्र नाथ टैगोर

  69. प्र.69Mathematics
    निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं नाश्ते के समय विभिन्न ड्राई फ्रूट्स पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या को निरूपित करती हैं। [figure] कितने लोग हेज़लनट (Hazelnut) पसंद करते हैं, किंतु काजू (Cashew) पसंद नहीं करते हैं?
    1. 139
    2. 15
    3. 39
    4. 120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 139

  70. प्र.70Reasoning
    P, Q, R, S, T और U नामक छः विद्यार्थी एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। P और S पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। T, P के ठीक बगल में बैठा है, जबकि U, S के ठीक बगल में बैठा है। Q और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R के अलावा, Q के ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. T
    2. U
    3. R
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — U

  71. प्र.71Mathematics
    2sec²A + 4cosec²A - 2tan²A - 4cot²A का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 2
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  72. प्र.72General Awareness
    20 जनवरी 2022 से मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में आयोजित इनमें से किस खेल कार्यक्रम की मेजबानी भारत द्वारा की गई थी?
    1. फीफा महिला विश्व कप
    2. एएफसी महिला एशियाई कप
    3. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
    4. एशियन ट्रैक और पैरा-साइक्लिंग चैंपियनशिप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एएफसी महिला एशियाई कप

  73. प्र.73Mathematics
    एक 210 m लंबी रेलगाड़ी, सम्मुख दिशा से 4.5 km/h की चाल से आ रहे एक व्यक्ति को 12 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
    1. 58.5
    2. 59.5
    3. 61.5
    4. 60.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 58.5

  74. प्र.74Mathematics
    800 km की एक यात्रा के लिए, एक ट्रक पहले 300 km की दूरी 50 km/h की चाल से तय करता है। उसे शेष दूरी को किस चाल से तय करना चाहिए, ताकि उसकी औसत चाल 60 km/h हो?
    1. 600/13 km/h
    2. 72 km/h
    3. 52 km/h
    4. 750/11 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 750/11 km/h

  75. प्र.75Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित तीन अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है। RAT DOT FRY CUT यदि उपरोक्त में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
    1. एक
    2. दो
    3. शून्य
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  76. प्र.76General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य ने 'भरोसा' केंद्र स्थापित किए हैं, जो यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए वन-स्टॉप सुविधा प्रदान करते हैं?
    1. केरल
    2. तेलंगाना
    3. गुजरात
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तेलंगाना

  77. प्र.77General Awareness
    Humans have ________ pairs of autosomes.
    1. 22
    2. 23
    3. 46
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22

  78. प्र.78General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा शब्द समुद्री वातावरण में एक ऐसी जलवायु स्थिति को संदर्भित करता है, जिसके परिणामस्वरूप जल निकाय आवधिक रूप से गर्म होता है?
    1. अल नीनो (El Nino)
    2. अल मीनो (El Mino)
    3. ला मीनो (La Mino)
    4. ला नीना (La Nina)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अल नीनो (El Nino)

  79. प्र.79General Awareness
    Which reproductive parts of the flower contain the germ cells?
    1. Petals and style
    2. Anther and sepals
    3. Sepals and stamen
    4. Stamens and pistils
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Stamens and pistils

  80. प्र.80Mathematics
    यदि किसी चालक के टर्मिनलों के बीच 5 V का विभवांतर आरोपित करने पर उसमें 2.5 mA की धारा उत्पन्न होती है, तो चालक का प्रतिरोध (Ω में) ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 2000
    3. 200
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2000

  81. प्र.81General Awareness
    ______________ बनाने में यीस्ट का उपयोग किया जाता है।
    1. चीज़
    2. दही
    3. शराब
    4. एंटीबायोटिक दवाएं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शराब

  82. प्र.82Reasoning
    सात डिब्बों - P, Q, R, S, T, U और V, को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। R को T के ठीक नीचे रखा गया है। V को Q के ठीक ऊपर रखा गया है, जो S के ठीक ऊपर है। V और U के बीच में केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। V सबसे ऊपर वाला डिब्बा है। डिब्बा P की सही स्थिति कौन सी है?
    1. ऊपर से दूसरा डिब्बा
    2. U के ठीक नीचे
    3. Q के ठीक ऊपर
    4. S के ठीक नीचे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — S के ठीक नीचे

  83. प्र.83Reasoning
    P, Q, R, S, T और U एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। R और Q की मंजिलों के बीच ठीक तीन व्यक्ति रहते हैं। T, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। U, Q की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R, S की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। T मंजिल क्रमांक 4 पर रहता है। Q मंजिल क्रमांक 5 पर नहीं रहता है। मंजिल क्रमांक 6 पर कौन रहता है?
    1. U
    2. S
    3. P
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — S

  84. प्र.84Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  85. प्र.85Mathematics
    दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। T % N 9 * M $ 3 U = L 8 Y @ G & 3 E > W ऐसे अक्षरों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए, जिनके ठीक बाद एक प्रतीक और ठीक पहले एक संख्या आती है।
    1. 2
    2. 4
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  86. प्र.86Mathematics
    निम्नांकित चार्ट श्री कुमार द्वारा एक महीने में विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय के प्रतिशत को दर्शाता है। उनका कुल मासिक व्यय ₹1,12,000 (एक लाख बारह हजार) है। चार्ट का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] दिए गए महीने में श्री कुमार द्वारा पेट्रोल और पानी पर किया जाने वाला कुल व्यय कितना है?
    1. ₹52640
    2. ₹54440
    3. ₹52220
    4. ₹51600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹52640

  87. प्र.87Mathematics
    जब मिनट वाली सुई 2 घंटे 20 मिनट की अवधि के समतुल्य दूरी तय करती है, तो उसके द्वारा तय की गई कोणीय दूरी कितनी होगी?
    1. 590°
    2. 840°
    3. 720°
    4. 480°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 840°

  88. प्र.88Mathematics
    आज के परिदृश्य में, मनुष्यों की अभिवृत्ति में हुए किस परिवर्तन ने अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट के उत्पादन को कुछ हद तक कम करने में सहायता की है?
    1. जूट के थैलों का उपयोग
    2. जीवन शैली में सुधार
    3. यूज एंड थ्रो अभिवृत्ति
    4. पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जूट के थैलों का उपयोग

  89. प्र.89General Awareness
    'भारतीय भाषा संस्थान (CIIL)' इनमें से किस शहर में स्थित है?
    1. हुबली
    2. मैसूर
    3. बेंगलुरु
    4. मंगलुरु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मैसूर

  90. प्र.90General Awareness
    न्यूलैंड के अष्टक, क्रमशः __________ से शुरू होते हैं, और __________ पर समाप्त होते हैं।
    1. Mg; Ca
    2. He; Ar
    3. Li; Na
    4. H; Th
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H; Th

  91. प्र.91Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: T = S ≥ N = A ≤ U > P < Q निष्कर्ष: I. S > Q II. A ≤ T
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    2. केवल निष्कर्ष II सही है।
    3. केवल निष्कर्ष I सही है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II सही है।

  92. प्र.92Reasoning
    महेश एक बिंदु से पश्चिम की ओर मुख करके चलना शुरू करता है। वह बाएं मुड़ता है, और X m चलता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 22 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, और फिर पुनः बाएं मुड़ता है, और 22 m चलता है। वह आरंभ बिंदु से ठीक 21 m दूर है। उसके द्वारा यात्रा के पहले चरण में तय की गई दूरी X का मान ज्ञात कीजिए। (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 10 m
    2. 12 m
    3. 21 m
    4. 11 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 m

  93. प्र.93General Awareness
    एक तत्व A जल के साथ अभिक्रिया करके एक विलयन बनाता है, जो फीनॉलफ्थेलिन के विलयन को गुलाबी कर देता है। तत्व A के ___________ होने की सर्वाधिक संभावना है।
    1. Ag
    2. Mg
    3. C
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Mg

  94. प्र.94General Awareness
    जब किसी वस्तु को लेंस से 2f की दूरी पर रखा जाता है, तो उत्तल लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन 'm' को ________ द्वारा दर्शाया जाता है।
    1. m = +2
    2. m = −2
    3. m = −1
    4. m = +1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — m = −1

  95. प्र.95Mathematics
    किसी चतुर्भुज के विकर्ण की लंबाई 32 m है, और इसके दो अंतर्लंबों (offsets) की लंबाइयां 6 m और 10 m हैं। चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 250 m²
    2. 276 m²
    3. 256 m²
    4. 220 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 256 m²

  96. प्र.96Mathematics
    एक 91 cm लंबे तार को इस प्रकार दो टुकड़ों में काटा जाता है कि एक टुकड़े की लंबाई, दूसरे की लंबाई के तीन-चौथाई के बराबर हो। छोटे टुकड़े की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 36.23 cm
    2. 39 cm
    3. 42.17 cm
    4. 38 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 39 cm

  97. प्र.97General Awareness
    दी गई रासायनिक अभिक्रिया में, निम्न में से कौन सी रासायनिक जातियां, क्रमशः ऑक्सीकारक और अपचायक के रूप में कार्य करती हैं? 2Al + Fe₂O₃ → Al₂O₃ + 2Fe
    1. Al₂O₃ और Fe
    2. Al और Fe
    3. Fe₂O₃ और Al
    4. Fe और Al
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Fe₂O₃ और Al

  98. प्र.98General Awareness
    x² − 14x + 49 = 0 के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए।
    1. भिन्न मूल
    2. वास्तविक और समान मूल
    3. काल्पनिक मूल
    4. कोई वास्तविक मूल नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वास्तविक और समान मूल

  99. प्र.99General Awareness
    भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
    1. 1996
    2. 1966
    3. 1986
    4. 1976
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1976

  100. प्र.100Mathematics
    किसी चालक का प्रतिरोध इनमें से किस पर निर्भर नहीं करता है?
    1. चालक की लंबाई
    2. चालक की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल
    3. चालक का तापमान
    4. चालक से होकर प्रवाहित होने वाली धारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चालक से होकर प्रवाहित होने वाली धारा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1224344353647282941021131211321411531641721831932032132232312442542642742842913013113223343423543623743813924034114214324434534644724814925045125215335435535635725845946046146216316426516626746826917027147227317447517627717817948028138248328418548618728818929049129219329439539629739829941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 22 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner