-
प्र.1Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.2Mathematics
जब किसी चालक पर 24 V का विभव आरोपित किया जाता है और 96 mA की धारा उसमें से होकर प्रवाहित होती है, तो चालक का प्रतिरोध ______ होगा।
- 0.04 Ω
- 0.250 Ω
- 250 Ω
- 40 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 250 Ω
-
प्र.3Mathematics
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 45 है, और उनका अंतर 19 है। संख्याएं ज्ञात कीजिए।
- 25, 20
- 32, 13
- 30, 15
- 31, 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 32, 13
-
प्र.4General Awareness
भारत सरकार की इनमें से किस योजना का लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को सशक्त बनाना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है?
- नई मंजिल
- नई उड़ान
- मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप
- नया सवेरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नया सवेरा
-
प्र.5Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: H ≥ Y < T ≤ L = X > W निष्कर्ष: 1. H > T 2. H < T 3. Y < X 4. L = W
- 2
- 1
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.6General Awareness
सुमी बैपटिस्ट चर्च भारत के किस राज्य में स्थित है?
- केरल
- गोवा
- मणिपुर
- नागालैंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नागालैंड
-
प्र.7Mathematics
यदि (sinβ + cosecβ)² + (secβ − cosβ)² = a + tan²β + cot²β है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।
- 2
- 3
- 5
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.8Mathematics
एक दुकानदार के पास निम्न 3 योजनाएं हैं: (I) 30% और 35% की दो क्रमागत छूट (II) 6 खरीदें, 4 मुफ्त पाएं (III) 5 खरीदें, 6 मुफ्त पाएं किस योजना में अधिकतम छूट प्रतिशत है?
- केवल I
- II और III, दोनों
- केवल II
- केवल III
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल III
-
प्र.9General Awareness
HARKED और RAHDEK के बीच एक निश्चित संबंध है। RACIAL और CARLAI के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, NIMBLE निम्नलिखित में से किससे संबंधित होगा?
- MINELB
- NIMELB
- MINLEB
- NIMLEB
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — MINELB
-
प्र.10Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.11General Awareness
मानव शरीर का इनमें से कौन सा भाग शल्की उपकला से आस्तरित नहीं होता है?
- त्वचा
- मुख
- वृक्क नलिकाएं
- ग्रसिका
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वृक्क नलिकाएं
-
प्र.12Mathematics
समूहीकृत आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात करने के लिए सही सूत्र कौन सा है? मान लीजिए: L = माध्यिका वर्ग की निम्न सीमा CF0 = पूर्ववर्ती वर्ग की संचयी बारंबारता F = माध्यिका वर्ग की बारंबारता H = वर्ग विस्तृति N = बारंबारताओं का योग
- (N/2 − CF0)/F × H
- L + N/2 − CF0 − F × H
- L + (N/2 − CF0)/F × H
- L + (N/2 − CF0)/F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — L + (N/2 − CF0)/F × H
-
प्र.13Reasoning
निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला, हिमालय पर्वतमाला का भाग नहीं है?
- काराकोरम पर्वत श्रृंखला
- महादेव पर्वत श्रृंखला
- ज़ांस्कर पर्वत श्रृंखला
- पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — महादेव पर्वत श्रृंखला
-
प्र.14General Awareness
फेरस सल्फेट क्रिस्टल के पूर्ण अपघटन के दौरान कौन सी गैसें निकलती हैं?
- O2
- केवल SO2
- SO2 और SO3 दोनों
- केवल SO3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — SO2 और SO3 दोनों
-
प्र.15Reasoning
जब प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में संयोजित किया जाता है, तो प्रत्येक प्रतिरोधक में विभवांतर __________ होगा।
- मोटाई के समानुपाती
- प्रतिरोध के समानुपाती
- समान रूप से विभाजित
- समान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिरोध के समानुपाती
-
प्र.16Mathematics
ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करते हुए, निश्चित चक्रवृद्धि ब्याज दर पर जमा की गई ₹36,000 की धनराशि 6 वर्ष बाद स्वयं की तीन गुनी हो जाती है। समान चक्रवृद्धि ब्याज दर पर 18 वर्ष बाद यह धनराशि कितनी हो जाएगी?
- ₹10,72,000
- ₹8,72,000
- ₹7,72,000
- ₹9,72,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹9,72,000
-
प्र.17General Awareness
122 अनुसूचित और गैर-अनुसूचित भाषाओं के परिवार-वार वर्गीकरण - 2001 के अनुसार, इंडो-आर्यन भाषा परिवार में कितनी भाषाएं शामिल हैं?
- 12
- 15
- 21
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 21
-
प्र.18Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.19General Awareness
______________, हाइड्रोकार्बनों के एल्काइन समूह का पहला सदस्य है।
- एथाइन
- मेथाइन
- प्रोपाइन
- ब्यूटाइन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एथाइन
-
प्र.20Mathematics
छह लड़कियां, P, Q, R, S, T और V एक वृत्ताकार व्यवस्था में वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हुई हैं। P, Q के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। S, P के दाईं ओर तीसरे स्थान पर और R के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। V और T दोनों अगल-बगल बैठी हुई हैं। T, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। V के बाईं ओर ठीक बगल में कौन सी लड़की बैठी हुई है?
- Q
- P
- S
- T
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — P
-
प्र.21Mathematics
कृष्णा के पास 1/4 : 1/2 : 1/2 के अनुपात में 1 रुपए, 50 पैसे और 25 पैसे के कुछ सिक्के हैं। यदि 25 पैसे के सिक्कों की संख्या 100 है, तो कृष्णा के पास मौजूद कुल राशि कितनी है?
- ₹100
- ₹75
- ₹125
- ₹120
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹125
-
प्र.22Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 534 945 317 354 781 (दाएं) (उदाहरण के लिए: 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7 है) नोट: सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की जानी हैं। यदि सभी संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितनी संख्याओं का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
- 0
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0
-
प्र.23General Awareness
निम्न में से कौन सा प्रकाश संश्लेषण में उत्पन्न अपशिष्ट उत्पाद है?
- ग्लूकोज
- जल
- कार्बन डाईऑक्साइड
- ऑक्सीजन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऑक्सीजन
-
प्र.24Reasoning
निम्नांकित वेन-आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] कितने आवासीय सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (residential super-specialty hospitals), संस्थान (institutes) हैं?
- 9
- 5
- 3
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9
-
प्र.25Reasoning
किसी कक्षा के सभी 50 छात्र, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। राकेश, दाएं सिरे से 17वें स्थान पर खड़ा है, जबकि कमलेश बाएं सिरे से 22वें स्थान पर खड़ा है। राकेश और कमलेश के बीच कितने छात्र खड़े हैं?
- 16
- 5
- 8
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 11
-
प्र.26Mathematics
529 ÷ 23 × 61 − 1403 का मान ज्ञात कीजिए।
- 0
- 2
- 3
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0
-
प्र.27General Awareness
निम्न में से कौन सा तत्व सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है?
- Mg
- Cl
- Al
- S
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Cl
-
प्र.28General Awareness
स्तंभ F, स्तंभ B के उत्तर में, और स्तंभ E के पश्चिम में है। स्तंभ R, स्तंभ E के पूर्व में, और स्तंभ U के उत्तर में है। स्तंभ B के सापेक्ष स्तंभ R की स्थिति क्या है?
- दक्षिण-पूर्व में
- उत्तर में
- दक्षिण में
- उत्तर-पूर्व में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर-पूर्व में
-
प्र.29Mathematics
इनमें से कौन सा मुद्दा, बड़े बांधों से संबंधित समस्या नहीं है?
- वनों की कटाई और जैविक विविधता की हानि
- लोगों का विस्थापन
- सिंचाई के लिए जल का संग्रहण
- शामिल लागतों की तुलना में कम लाभ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सिंचाई के लिए जल का संग्रहण
-
प्र.30Mathematics
यदि x² − 4x + 4 = 0 है, तो x³ + x² + 1/x + 1/x² का मान ज्ञात कीजिए।
- 13.75
- 14.75
- 15.75
- 12.75
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 12.75
-
प्र.31Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.32Mathematics
एक रासायनिक समीकरण में, तीर का सिरा किस ओर इंगित करता है?
- अभिक्रिया की परिस्थितियां
- उत्पाद
- अभिकारक
- विलायक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उत्पाद
-
प्र.33Reasoning
मोटर के आर्मेचर के घूर्णन की दिशा __________ की सहायता से ज्ञात की जा सकती है।
- फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम
- फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम
- दाएं हाथ के अंगूठे के नियम
- मैक्सवेल के कॉर्क स्क्रू नियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम
-
प्र.34Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: X > E ≥ U < W = T > J < L निष्कर्ष: I. T < E II. X < U
- निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- केवल निष्कर्ष II सही है।
- केवल निष्कर्ष I सही है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
-
प्र.35Mathematics
A की वर्तमान आयु के दो गुने, और B की वर्तमान आयु के तीन गुने का योग 106 वर्ष है। B की वर्तमान आयु का चार गुना, A की वर्तमान आयु के तीन गुने से 11 वर्ष अधिक है। अब से 4 वर्ष बाद, A और B की आयु का योग (वर्ष में) कितना होगा?
- 49
- 43
- 51
- 47
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 51
-
प्र.36General Awareness
मेंडलीफ की आवर्त सारणी ने तत्वों के परमाणु द्रव्यमान और उनके ______ के बीच के संबंधों का परीक्षण किया था।
- केवल रासायनिक गुणधर्मों
- केवल भौतिक गुणधर्मों
- रंग
- भौतिक और रासायनिक गुणधर्मों, दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — भौतिक और रासायनिक गुणधर्मों, दोनों
-
प्र.37Mathematics
एक डीलर ₹50, ₹40 और ₹30 प्रति किलोग्राम की दर से सेब खरीदता है। वह उन्हें वजन के अनुसार क्रमश: 2 : 4 : 9 के अनुपात में मिश्रित करता है, और 30% लाभ पर बेचता है। वह सेब को प्रति किलोग्राम किस लगभग मूल्य पर बेचता है?
- ₹45.9/kg
- ₹23.5/kg
- ₹10.8/kg
- ₹75/kg
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹45.9/kg
-
प्र.38Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.39Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.40General Awareness
मार्च 2022 में, ₹230 करोड़ की सीड फंडिंग के साथ भारत के प्रथम एआई (AI) एवं रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क, ARTPARK का शुभारंभ इनमें से किस स्थान पर किया गया था?
- लखनऊ
- चेन्नई
- बेंगलुरु
- मुंबई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बेंगलुरु
-
प्र.41Reasoning
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमवार बाएं से दाएं रखे जाने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। XY_YZ_ _XYY_ _ABXY_ _ZAB_ _YYZA_
- YZBYZYYXYB
- YABYZYYXYB
- XABYZYYXYB
- YABYZYYXYY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — YABYZYYXYB
-
प्र.42Mathematics
यदि दो संख्याओं का गुणनफल, जो अनिवार्यतः एक दूसरे से भिन्न नहीं है, 25 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 5 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- 7
- 4
- 5
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5
-
प्र.43Mathematics
यदि α और β समीकरण 6x² + x − 15 = 0 के मूल हैं, जहां α > β है, तो (α − β) का मान ज्ञात कीजिए।
- 20/3
- 1/3
- 19/6
- 1/6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 19/6
-
प्र.44General Awareness
भारत की पहली पंचवर्षीय योजना की अवधि ________ तक थी, जो मुख्यतः प्राथमिक क्षेत्र के विकास पर केंद्रित थी।
- 1947 से 1952
- 1956 से 1961
- 1949 से 1954
- 1951 से 1956
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1951 से 1956
-
प्र.45Reasoning
यह एक निश्चित आकृति का एककोशिकीय जीव है, जिसमें भोजन ग्रहण करने के लिए एक विशिष्ट स्थान होता है, और अपने भोजन को उस स्थान तक ले जाने के लिए रोम जैसी संरचनाओं, जिन्हें पक्ष्माभिका (cilia) कहा जाता है, का प्रयोग करता है। इस जीव का नाम बताइए।
- यूग्लीना
- पैरामीशियम
- प्लाज्मोडियम
- जूं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पैरामीशियम
-
प्र.46General Awareness
निम्न में से किसका क्वथनांक सर्वाधिक है?
- CaO
- LiCl
- CaCl2
- NaCl
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CaO
-
प्र.47Reasoning
नीचे एक निर्णय और दो कथन I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। निर्णय: राज्य सरकार ने गांवों में रहने वाली सभी अशिक्षित महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान करने के लिए निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। कथन: I. अन्य राज्यों में इसी तरह के कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप मात्र 2 वर्षों में 63% अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है। II. उक्त राज्य की कुछ महिलाओं के वर्तमान में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं, जिसके कारण उनके पास ज्यादा खाली समय नहीं बचता है।
- कथन I निर्णय का समर्थन करता है, लेकिन कथन II तटस्थ है।
- कथन I और II दोनों ही निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
- कथन I और II दोनों ही निर्णय का समर्थन करते हैं।
- कथन I तटस्थ है, लेकिन कथन II निर्णय का समर्थन नहीं करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कथन I निर्णय का समर्थन करता है, लेकिन कथन II तटस्थ है।
-
प्र.48Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 5 × 15 ÷ 5 + 22 - 18 = 25
- 5, 15
- 22, 25
- 22, 18
- 5, 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 22, 25
-
प्र.49Reasoning
पांच व्यक्ति, P, Q, R, S और T, एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों; यानि जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में यात्रा करते हैं। R, फरवरी में यात्रा करता है। R और S के बीच केवल एक व्यक्ति यात्रा करता है। Q और T के बीच केवल तीन व्यक्ति यात्रा करते हैं। T, S के बाद वाले महीने में यात्रा करता है। इनमें से कौन मई में यात्रा करता है?
- P
- T
- Q
- S
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — T
-
प्र.50Mathematics
निम्नांकित पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया पाई-चार्ट आगरा जिले के विभिन्न कॉलेजों (colleges) में नामांकित विधि के विद्यार्थियों के प्रतिशत को दर्शाता है। [figure] यदि जिले में विधि के विद्यार्थियों की कुल संख्या 23786 है, तो कॉलेज A, D और G में कुल मिलाकर कितने विद्यार्थी अध्ययनरत हैं?
- 7134
- 10701
- 9514
- 9520
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9514
-
प्र.51Reasoning
उपभोक्ता सिद्धांत लोगों द्वारा उनके/की _______ को व्यय करने संबंधी निर्णय लेने के तरीकों से संबंधित है।
- संबंध
- समय
- धन
- ऊर्जा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — धन
-
प्र.52Mathematics
निम्नलिखित अनुक्रम का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दी गई सभी संख्याएं 2-अंकीय संख्याएं हैं। 85 34 @ 36 # 56 67 * 79 $ 42 48 % 32 81 Ø 57 38 ^ 73 / 51 उन विषम संख्याओं, जिनके बाद प्रतीक आता है और उन सम संख्याओं, जिनके पहले प्रतीक आता है, का योग क्या होगा?
- 523
- 498
- 466
- 548
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 466
-
प्र.53Reasoning
चित्र में प्रदर्शित किए गए अनुसार, एक प्रकाशिक उपकरण X वस्तु AB के लिए प्रतिबिंब CD निर्मित करता है, उपकरण X एक _______ है। [figure]
- उत्तल लेंस
- अवतल दर्पण
- उत्तल दर्पण
- अवतल लेंस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवतल दर्पण
-
प्र.54General Awareness
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वर्ष ___________ तक भारत को शीर्ष एयर स्पोर्ट्स देशों में से एक बनाने के दृष्टिकोण के साथ राष्ट्रीय वायु खेल नीति, 2022 का मसौदा जारी किया।
- 2032
- 2030
- 2035
- 2027
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2030
-
प्र.55General Awareness
वर्ष 2022 में, ___________ खिलाड़ी मिताली राज ने अपने संन्यास की घोषणा की।
- फुटबॉल
- क्रिकेट
- हॉकी
- बैडमिंटन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — क्रिकेट
-
प्र.56General Awareness
निम्नलिखित में से किसे प्रकाश के प्रकीर्णन की परिघटना का उपयोग करके नहीं समझाया जा सकता है?
- सूर्योदय के समय सूर्य का लाल होना
- खतरे के संकेतों के लिए लाल रंग का प्रयोग किया जाना
- तारों का टिमटिमाना
- आसमान का नीला रंग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तारों का टिमटिमाना
-
प्र.57Mathematics
280 m लंबी एक रेलगाड़ी, 8 km/h की चाल से (समान दिशा में) चल रहे एक आदमी को 16 सेकंड में पार करती है। इस रेलगाड़ी को, 37 km/h की चाल से सम्मुख दिशा में चल रही, एक अन्य 380 m लंबी रेलगाड़ी को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
- 22
- 20
- 28
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 22
-
प्र.58Mathematics
किसी चालक को 6V की बैटरी से संयोजित किया गया है। मान लीजिए कि चालक के सिरों के बीच विभवांतर V1 है। इसे 9V की बैटरी के साथ संयोजित किए जाने पर विभवांतर V2 हो जाता है। (V1/V2) का मान क्या होगा?
- 1/3
- 1.5
- 3
- 2/3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2/3
-
प्र.59General Awareness
आशी, अपना कपड़ा साफ करने के लिए गलती से डिटर्जेंट के स्थान पर एक अज्ञात विलयन का उपयोग करती है। उसके कपड़ों का रंग फीका पड़ जाता है। यह विलयन ___________ हो सकता है।
- बेकिंग सोडा पाउडर
- टैल्कम पाउडर
- ब्लीचिंग पाउडर
- साधारण नमक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ब्लीचिंग पाउडर
-
प्र.60General Awareness
कोलकाता में स्थित सूक्ष्म ऋणदाता, बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज को किस वर्ष में सार्वभौमिक बैंक शुरू करने के लिए RBI द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई थी?
- 2014
- 2004
- 2018
- 2010
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2014
-
प्र.61General Awareness
C6H12O6 (aq) + 6O2(aq) →6 CO2 (aq) + 6H2O (l) + ऊर्जा दी गई अभिक्रिया के लिए विशिष्ट नाम क्या है?
- ऊर्जा रूपांतरण
- श्वसन
- पाचन
- उपापचय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — श्वसन
-
प्र.62Mathematics
दी गई संख्याओं 452, 243, 361, 579 और 674, में से यदि प्रत्येक संख्या के पहले और दूसरे अंक को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्न में से कौन सी सबसे बड़ी संख्या होगी? (उदाहरण- 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7 है)
- 579
- 361
- 674
- 452
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 674
-
प्र.63Mathematics
एक व्यक्ति क्रमशः 15 km/h, x km/h और 30 km/h की चाल से 300 km, 225 km और 375 km की दूरी तय करता है। यदि पूरी यात्रा के लिए, उसकी औसत चाल 20 km/h है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 18
- 24
- 15
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 18
-
प्र.64Mathematics
((0.11)² + (0.06)² + (0.031)²) / ((0.011)² + (0.006)² + (0.0031)²) का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए।
- 1000
- 1
- 100
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 100
-
प्र.65General Awareness
भारत में 'लू' हवाओं का संबंध सामान्यतः किस मौसम से है?
- आने वाले मानसून
- सर्दियों के मौसम
- गर्मी के मौसम
- लौटते हुए मानसून
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — गर्मी के मौसम
-
प्र.66Mathematics
निम्न तालिका चार विषयों अर्थात् गणित, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान में A, B, C और D द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है। प्रत्येक विषय का पूर्णांक 100 है। तालिका का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विषय/छात्र | A | B | C | D गणित | 94 | 85 | 83 | 78 हिंदी | 86 | 78 | 74 | 82 अंग्रेजी | 75 | 73 | 70 | 74 विज्ञान | 92 | 88 | 66 | 68 'A द्वारा गणित और हिंदी में प्राप्त अंकों के योगफल' और 'C द्वारा विज्ञान और हिंदी में प्राप्त अंकों के योगफल' का अनुपात कितना है?
- 1 : 2
- 8 : 9
- 5 : 3
- 9 : 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9 : 7
-
प्र.67Mathematics
एक त्रिभुज की भुजाओं के माप 15 cm, 28 cm और 41 cm हैं। 28 cm लंबाई वाली भुजा के संगत शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?
- 14 cm
- 10 cm
- 12 cm
- 9 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9 cm
-
प्र.68Mathematics
राज्य चुनाव आयोग ______ के लिए चुनाव आयोजित नहीं करता है।
- ग्राम पंचायतों
- राज्य विधान सभाओं
- नगर निगम
- नगरों की नगर परिषदों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — राज्य विधान सभाओं
-
प्र.69Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी डिब्बे, प्लास्टिक हैं। कुछ प्लास्टिक, नायलॉन हैं। कुछ नायलॉन, हरे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ नायलॉन, प्लास्टिक हैं। (II) सभी प्लास्टिक, डिब्बे हैं। (III) कुछ हरे, नायलॉन हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
-
प्र.70Mathematics
एक कार को 36 मील/घंटे की चाल से एक निश्चित दूरी तय करने में 2 1/4 घंटे का समय लगता है, और 56 मील/घंटे की चाल से एक अन्य दूरी तय करने में उसे 1 3/4 घंटे का समय लगता है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी (मील में) ज्ञात कीजिए।
- 159
- 139
- 200
- 179
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 179
-
प्र.71Mathematics
यदि दो संख्याओं का अनुपात 4 : 3 है, और उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का गुणनफल 432 है, तो उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) के व्युत्क्रमों का योग ज्ञात कीजिए।
- 13/7
- 13/27
- 13/72
- 13/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 13/72
-
प्र.72Reasoning
सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। डिब्बा E सबसे ऊपर वाला डिब्बा है। डिब्बा G, डिब्बा A के ऊपर तीसरे स्थान पर है। डिब्बा F, डिब्बा G के ठीक ऊपर है। डिब्बा B, डिब्बा C के ठीक नीचे है। डिब्बा B और डिब्बा D के बीच केवल एक डिब्बा है। D और G के बीच में कितने डिब्बे हैं?
- एक
- तीन
- चार
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन
-
प्र.73Mathematics
जब मंडल ने मटर के पौधे में दो लक्षणों की वंशागति का अध्ययन किया, तो उन्हें F2 पीढ़ी में पौधों के लिए क्या फेनोटाइपिक अनुपात मिला?
- 9 : 3 : 3 : 1
- 9 : 3 : 2 : 2
- 9 : 7
- 9 : 4 : 2 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9 : 3 : 3 : 1
-
प्र.74Reasoning
स्कूल से घर लौटते समय, राणा रास्ता भटक गया। स्कूल से शुरू करके वह पहले 3 km दक्षिण की ओर चला, और फिर बाएं मुड़कर 2 km चला। वहां से वह बाएं मुड़ा और 3 km आगे चला। अंत में, वह पुनः अपनी बाईं ओर मुड़ा, और 1 km चलकर अपने घर पहुंच गया। उसका घर स्कूल से किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- पश्चिम
- उत्तर
- दक्षिण
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व
-
प्र.75General Awareness
किसने सुझाव दिया कि जीवन की उत्पत्ति सरल अकार्बनिक पदार्थों से हुई होगी?
- चार्ल्स डार्विन
- ग्रेगर मेंडल
- स्टेनली एल मिलर
- जेबीएस हल्दाने
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जेबीएस हल्दाने
-
प्र.76Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.77Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.78Mathematics
△ ABC में, DE ∥ AC है, जहां D और E, क्रमशः भुजाओं AB और BC पर स्थित बिंदु हैं। यदि BD = 4 cm, और AD = 2√2 cm है, तो △ BDE के क्षेत्रफल और समलंब चतुर्भुज ADEC के क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 2 : (1 + √2)
- 2 : (1 + 3√2)
- 2 : (1 + 2√2)
- 1 : (1 + 2√2)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2 : (1 + 2√2)
-
प्र.79Mathematics
उस समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए, जिसकी समांतर भुजाओं की लंबाई 3 इकाई और 5 इकाई है, और इसकी समांतर भुजाओं के बीच की न्यूनतम दूरी 6 इकाई है।
- 24
- 15
- 48
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 24
-
प्र.80Reasoning
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक आयताकार मेज के परितः इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर हैं जबकि अन्य चार मेज की प्रत्येक भुजा के ठीक मध्य में बैठे हैं। आठों व्यक्तियों का मुख मेज के केंद्र की ओर है। T, V के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, लेकिन T, U के ठीक बगल में नहीं बैठा हुआ है। R, Q के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। S, U के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन है P के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है?
- W
- U
- S
- R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — S
-
प्र.81Reasoning
FRANCK शब्द में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?
- शून्य
- तीन
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.82Mathematics
निचले अक्षांशों के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से उच्च समशीतोष्ण और उप-ध्रुवीय क्षेत्रों में बहने वाली जल धाराओं को ________ कहा जाता है।
- जल अपवाह
- ठंडी जल धाराएं
- ज्वार-भाटा
- उष्ण धाराएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उष्ण धाराएं
-
प्र.83Mathematics
किसी टंकी से 4 पाइप जुड़े हुए हैं। उनमें से दो पाइप टंकी को भरने के लिए हैं, और अन्य दो पाइप जल को एक होज में स्थानांतरित करने के लिए हैं। अकेले खोले जाने पर, पहले दो पाइप टंकी को क्रमशः 40 सेकंड और 80 सेकंड में भर सकते हैं, जबकि अकेले खोले जाने पर, अंतिम दो पाइप क्रमशः 80 सेकंड और 160 सेकंड में टंकी को खाली कर सकते हैं। यदि सभी पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टंकी कितने समय में भर जाएगी?
- 21.2 सेकंड
- 53.33 सेकंड
- 24.44 सेकंड
- 16.8 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 53.33 सेकंड
-
प्र.84Reasoning
निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। J F V I E J E M V E F O J V E J J V M E X उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?
- चार
- दो
- तीन
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दो
-
प्र.85General Awareness
ATP के टर्मिनल लिंक को तोड़ने के लिए पानी का उपयोग करने पर कितनी ऊर्जा उत्सर्जित होती है?
- 37.2 kJ/mol
- 30.5 kJ/mol
- 31.5 kJ/mol
- 35.6 kJ/mol
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 30.5 kJ/mol
-
प्र.86General Awareness
भारत में, बैसाखी का त्योहार ________ महीने में मनाया जाता है।
- फरवरी
- मार्च
- अप्रैल
- जनवरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अप्रैल
-
प्र.87General Awareness
भारत में, संघ की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है?
- राष्ट्रपति
- उप-राष्ट्रपति
- प्रधान मंत्री
- लोकसभा अध्यक्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — राष्ट्रपति
-
प्र.88Mathematics
जब चुंबकीय क्षेत्र उत्तर की ओर कार्य कर रहा हो और धारा चालक के माध्यम से पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित हो, तो चालक ________ दिशा में आगे बढ़ेगा।
- नीचे की ओर
- ऊपर की ओर
- दाईं ओर
- बाईं ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नीचे की ओर
-
प्र.89Reasoning
एक कूट भाषा में BRAIN को YIZRM और COACH को XLZXS लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ENTRY को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- UNGIB
- VNFIB
- UMFIB
- VMGIB
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — VMGIB
-
प्र.90Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी लिफाफे, पत्र हैं। 2. कोई भी पत्र, कागज़ नहीं है। 3. कुछ कागज़, नोटबुक हैं। निष्कर्ष: I. कुछ कागज़, लिफाफे हैं। II. सभी नोटबुक कभी भी पत्र नहीं हो सकती हैं। III. कुछ नोटबुक, लिफाफे हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है
-
प्र.91Mathematics
1.0 cm आकार वाली किसी वस्तु को एक 16 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 24 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा, और इसकी ऊंचाई ______ होगी।
- उल्टा, 0.4 cm
- उल्टा, 2.0 cm
- सीधा, 2.0 cm
- सीधा, 0.4 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उल्टा, 2.0 cm
-
प्र.92General Awareness
यदि x² − 2x + 1 = 0 है, तो इसके _____ होंगे।
- दो मूल
- चार मूल
- तीन मूल
- पांच मूल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो मूल
-
प्र.93Mathematics
यदि एक सम बहुभुज का एक बहिष्कोण 40° है, तो सम बहुभुज में भुजाओं की संख्या कितनी है?
- 10
- 8
- 7
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9
-
प्र.94General Awareness
2 मेजों और 3 कुर्सियों का मूल्य ₹540 है, जबकि 2 मेजों और 1 कुर्सी का मूल्य ₹470 है। 5 कुर्सियों का मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹245
- ₹205
- ₹175
- ₹185
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹175
-
प्र.95General Awareness
सूर्य से आने वाली किरणें वायुमंडल द्वारा अपवर्तित होती हैं। इसके कारण, आभासी सूर्यास्त, वास्तविक सूर्यास्त से लगभग __________ होता है।
- 2 मिनट पहले
- 1 मिनट पहले
- 1 मिनट बाद
- 2 मिनट बाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2 मिनट बाद
-
प्र.96Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'ENTER' को 'UBWKH' और 'SHIFT' को 'WCLEV' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'TOUCH' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- KZXLW
- WLXZK
- WXLKZ
- KFXRW
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — KZXLW
-
प्र.97Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.98Mathematics
यदि 9.6 : 16.8 :: 18 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 24.8
- 20.4
- 25.5
- 31.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 31.5
-
प्र.99Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.100General Awareness
'सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल्स फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज़' योजना का संक्षिप्त रूप 'स्माइल (SMILE)' है, जिसका शुभारंभ, फरवरी 2022 में, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, ________ के द्वारा दिल्ली में किया गया।
- वीरेन्द्र कुमार
- स्मृति जुबिन ईरानी
- अमित शाह
- अर्जुन मुंडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वीरेन्द्र कुमार