-
प्र.1Reasoning
निम्न में से किस उपकरण में विद्युत मोटर प्रयुक्त नहीं होता है? विद्युत पंखा, विद्युत मिक्सर, गैल्वेनोमीटर, कंप्यूटर
- विद्युत पंखा
- कंप्यूटर
- विद्युत मिक्सर
- गैल्वेनोमीटर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — गैल्वेनोमीटर
-
प्र.2General Awareness
वर्ष 2014 में, निम्न में से किस भाषा को शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया था?
- ओडिया
- कन्नड़
- मलयालम
- तेलुगु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ओडिया
-
प्र.3Reasoning
निम्न अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह, एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्न युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। FLM : AGH :: MLK : HGF
- MAP : HWL
- TED : PZX
- RUG : MPB
- FIN : ACJ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — RUG : MPB
-
प्र.4General Awareness
देश के मौद्रिक प्राधिकरण (भारतीय रिज़र्व बैंक) की कुल देयता को ______ कहा जाता है।
- मुद्रा जमा आरक्षित (Currency Deposit Reserve)
- बेस मनी (Base Money)
- क्रेडिट रिजर्व अनुपात (Credit Reserve Ratio)
- संकीर्ण और व्यापक मुद्रा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बेस मनी (Base Money)
-
प्र.5General Awareness
[figure] कितने इत्र, डिओडोरेंट हैं, लेकिन साबुन नहीं है?
- 17
- 73
- 15
- 112
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 73
-
प्र.6General Awareness
संक्षारण किस प्रकार की अभिक्रिया है?
- द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
- अपघटन अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
- ऑक्सीकरण अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऑक्सीकरण अभिक्रिया
-
प्र.7Reasoning
वनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
- ये जल का संरक्षण करते हैं
- ये वन-जीव समूह (flora and fauna) की विशाल विविधता को बनाए रखते हैं
- ये मृदा का संरक्षण नहीं करते हैं
- ये विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्रदान करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ये मृदा का संरक्षण नहीं करते हैं
-
प्र.8Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'SOMEWHAT' को 'NRDLGVSZ' और 'SPECTRUM' को 'ORBDQSLT' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SITUATED' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- RHSTZSDC
- HTVUUBEF
- HRTSZSCD
- HRTSSZCD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — HRTSSZCD
-
प्र.9General Awareness
यौगिक X का उपयोग कांच और साबुन उद्योग में किया जाता है। इस यौगिक में क्रिस्टलन जल के दस अणु मौजूद हैं। इसके विलयन का pH मान 7 से अधिक है। यौगिक X की पहचान कीजिए।
- धावन सोडा
- सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- बेकिंग सोडा
- ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — धावन सोडा
-
प्र.10General Awareness
______ नदी, ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली का एक अंग है।
- कोसी
- लोहित
- रामगंगा
- गोमती
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — लोहित
-
प्र.11General Awareness
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2021, निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय ने जीती?
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
- गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
- चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय
- पंजाब विश्वविद्यालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पंजाब विश्वविद्यालय
-
प्र.12Reasoning
पादपों में उत्सर्जन की प्रक्रिया के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
- अपशिष्ट उत्पाद, पुराने जाइलम में राल (रेज़िन) और गोंद के रूप में संचित हो सकते हैं।
- संश्लेषण के अपशिष्ट उत्पाद, स्टार्च के रूप में संचित हो सकते हैं।
- अपशिष्ट उत्पाद, कोशिकीय रिक्तिकाओं में संचित हो सकते हैं।
- अपशिष्ट उत्पाद, झड़ने वाली पत्तियों में संचित हो सकते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — संश्लेषण के अपशिष्ट उत्पाद, स्टार्च के रूप में संचित हो सकते हैं।
-
प्र.13Reasoning
निम्न अक्षर और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) & T & J X G ^ K € U % & Z Y # S @ * D X ¥ F ø (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक प्रतीक है?
- 1
- 2
- शून्य
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2
-
प्र.14General Awareness
ओज़ोन के एक अणु में कितने ऑक्सीजन परमाणु होते हैं?
- 4
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.15General Awareness
मार्च 2022 में, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के. विजयराघवन द्वारा उद्घाटन किए गए नए जल प्रबंधन एवं नीति केंद्र का नाम क्या है?
- हाइड्रोमैप (HydroMAP)
- वॉटरमैप (WaterMAP)
- एक्वामैप (AquaMAP)
- वेटमैप (WetMAP)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — एक्वामैप (AquaMAP)
-
प्र.16General Awareness
समूह 2 की धातुओं के त्रिक में निम्न में से कौन से तत्व शामिल होते हैं?
- Ca, Sr, Ba
- C, Ca, Cu
- F, Cl, I
- S, N, O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Ca, Sr, Ba
-
प्र.17General Awareness
खजुराहो के मंदिरों का निर्माण किस राजवंश के शासनकाल में हुआ था?
- गुप्त राजवंश
- गजनी राजवंश
- लोधी राजवंश
- चंदेल राजवंश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — चंदेल राजवंश
-
प्र.18General Awareness
सितंबर 2021 में, किस राज्य सरकार ने अपने 75 जिलों में ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया था?
- उत्तर प्रदेश
- कर्नाटक
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर प्रदेश
-
प्र.19Reasoning
यदि संख्या 7058153 के प्रत्येक अंक को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- एक
- तीन
- दो
- शून्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — शून्य
-
प्र.20Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.21Mathematics
सुजाता 9 सेब और 8 आम, ₹276 में खरीदती है। जब एक सेब के मूल्य में 10% की कमी होती है, और एक आम का मूल्य समान रहता है, तो 5 सेब और 10 आम का मूल्य ₹210 होता है। 4 सेब और 3 आम का मूल मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹123
- ₹120
- ₹116
- ₹108
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹116
-
प्र.22Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: Q = R ≥ T > S < U = V निष्कर्ष: I. T ≥ Q II. T < V
- केवल निष्कर्ष I सत्य है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
- निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
- केवल निष्कर्ष II सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
-
प्र.23Mathematics
द्विघात समीकरण x² − 4x + 3 = 0 के मूल क्या होंगे?
- 1 और −3
- −1 और 3
- −1 और −3
- 1 और 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1 और 3
-
प्र.24Reasoning
P, Q, R, S और T में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार को समाप्त होने वाले एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। Q की परीक्षा गुरुवार को है। R और S के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। R की परीक्षा, P की परीक्षा से ठीक एक दिन पहले है। मंगलवार को किसकी परीक्षा है?
- T
- P
- S
- R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — P
-
प्र.25Reasoning
कुछ व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। B, G के बाईं ओर चौथे स्थान पर है; F, C के दाईं ओर चौथे स्थान पर और K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है, जो A के दाईं ओर पांचवें स्थान पर है। D, K या B में से किसी के भी ठीक बगल में नहीं है। J और A के बीच केवल तीन व्यक्ति हैं। J और K दोनों पंक्ति के दोनों सिरों पर बैठे हुए हैं। G, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। यदि पंक्ति में उपरोक्त के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- आठ
- छह
- सात
- दस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दस
-
प्र.26Mathematics
14 cm व्यास और 5 cm ऊंचाई वाले बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए)
- 880 cm³
- 660 cm³
- 770 cm³
- 990 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 770 cm³
-
प्र.27Mathematics
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। (8/125)^(2/3) × (27/64)^(−2/3) ÷ (5/4)^(−2)
- 2/3
- 3/8
- 4/9
- 3/5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4/9
-
प्र.28Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'I like holidays' को 'sf vg tu' लिखा जाता है, 'summer holidays started' को 'nj tu mk' लिखा जाता है, और 'I hate summer' को 'sf io nj' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'summer' शब्द का कूट क्या होगा?
- io
- vg
- tu
- nj
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — nj
-
प्र.29Mathematics
रमन की आय ₹45,000 है। वह अपनी आय से 12.5% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 18% की वृद्धि होती है, और व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में:
- ₹250 की वृद्धि होगी।
- ₹215 की कमी होगी।
- ₹225 की वृद्धि होगी।
- ₹220 की कमी होगी।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹225 की वृद्धि होगी।
-
प्र.30General Awareness
0.9(87 पर आवर्ती) − 0.7(56 पर आवर्ती) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
- 229/990
- 88/165
- 164/495
- 219/495
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 229/990
-
प्र.31Reasoning
निम्नांकित वेन-आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] कितने क्रिकेटर (cricketers) न तो बॉक्सर (boxers) हैं, और न ही फुटबॉलर (footballers) हैं?
- 15
- 12
- 3
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 15
-
प्र.32Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.33General Awareness
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2021 जारी किया है। इस सूचकांक में भारत का स्थान कौन सा है?
- 83 वां
- 84 वां
- 86 वां
- 85 वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 85 वां
-
प्र.34Mathematics
एक त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से अपवर्तित होने वाली प्रकाश किरण के लिए, इनमें से कौन से कथन हमेशा सही होंगे? (a) आपतन कोण, आपतन बिंदु पर आपतित किरण और अभिलंब के बीच का कोण होता है। (b) आपतन कोण, निर्गत कोण के बराबर होता है। (c) विचलन कोण, आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच का कोण होता है।
- (b) और (c) दोनों
- केवल (a)
- केवल (b)
- (a) और (c) दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (a) और (c) दोनों
-
प्र.35General Awareness
फेफड़ों में मौजूद वे गुब्बारे जैसी संरचना (संरचनाएं) क्या कहलाती हैं, जहां गैसों का विनिमय होता है?
- श्वासनली
- श्वसनी
- कूपिका
- पक्ष्माभ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कूपिका
-
प्र.36Mathematics
चार दुकानों I, II, III और IV पर एक कुकर का अंकित मूल्य समान है। कुकर के अंकित मूल्य पर, दुकान I, 20% और 15% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है, दुकान II, 18% और 17% की क्रमिक छूट प्रदान करती है, दुकान III, 25% और 10% की क्रमिक छूट प्रदान करती है, और दुकान IV, 15%, 15% और 5% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। कौन सी दुकान सबसे कम मूल्य पर कुकर बेच रही है?
- I
- II
- IV
- III
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — III
-
प्र.37General Awareness
मुद्रास्फीति से निपटने के लिए RBI द्वारा इनमें से कौन से उपाय अपनाए जाने की संभावना है? (A) CRR में वृद्धि (B) रेपो दर में वृद्धि
- न तो A और न ही B
- A और B दोनों
- केवल A
- केवल B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — A और B दोनों
-
प्र.38Mathematics
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। (3 − 5x²)/(1 − x³) + 1/(1 − x) − (5x + 4)/(1 + x + x²)
- 2x/(1 − x³)
- x/(1 − x³)
- 2x²/(1 − x³)
- x²/(1 − x³)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — x²/(1 − x³)
-
प्र.39General Awareness
भू-पर्पटी में खनिजों के रूप में केवल ______ कार्बन होता है।
- 21%
- 0.3%
- 0.02%
- 7.8%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 0.02%
-
प्र.40General Awareness
निम्नलिखित के लिए सही लेबल की पहचान करें। [figure]
- A - वर्तिकाग्र; B - वर्तिका; C - बाह्यदल
- A - वर्तिकाग्र; B - वर्तिका; C - अंडाशय
- A - परागकोश; B - वर्तिका; C - अंडाशय
- A - परागकोश; B - तंतु; C - अंडाशय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — A - वर्तिकाग्र; B - वर्तिका; C - अंडाशय
-
प्र.41General Awareness
भारत इनमें से किस देश के साथ अपनी 4,096.70 km (2,545.57 mi) की सीमा साझा करता है?
- चीन
- नेपाल
- पाकिस्तान
- बांग्लादेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बांग्लादेश
-
प्र.42Mathematics
क्लोरीन, ब्रोमीन और आयोडीन, डॉबेराइनर त्रिक बनाते हैं। क्लोरीन और आयोडीन के परमाणु द्रव्यमानों का औसत ______ के सन्निकट होगा।
- 94
- 162.5
- 79.9
- 131.25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 79.9
-
प्र.43Mathematics
ब्याज की गणना 8-मासिक चक्रवृद्धि आधार पर करने पर, एक निश्चित धनराशि पर 15% वार्षिक दर से 2 वर्ष में प्राप्त मिश्रधन ₹98,494 होता है। यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है, तो समान धनराशि पर समान दर से और समान अवधि में देय मिश्रधन (₹ में) कितना होगा?
- 97,865
- 96,785
- 97,685
- 96,578
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 97,865
-
प्र.44Mathematics
राघव, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और 25 km उत्तर की ओर ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है, 19 km ड्राइव करता है, दाईं ओर मुड़ता है और 40 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और 30 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाईं ओर मुड़ता है, 15 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु P से एक सीधी रेखा में बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 11 km, पूर्व की ओर
- 15 km, पश्चिम की ओर
- 13 km, पूर्व की ओर
- 7 km, उत्तर की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11 km, पूर्व की ओर
-
प्र.45Mathematics
रजनी के पिता की आयु, रजनी की आयु की तीन गुनी है, और रजनी की आयु उसकी बहन लावण्या की आयु की दोगुनी है। अब से दो वर्ष बाद, उन तीनों की आयु का योग 60 वर्ष होगा। रजनी की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 8 वर्ष
- 12 वर्ष
- 13 वर्ष
- 36 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12 वर्ष
-
प्र.46General Awareness
बाजार में कॉफी के मूल्य में परिवर्तन के प्रति चाय की मांग की प्रतिक्रिया का माप ______ का एक उदाहरण है।
- अप्रत्यक्ष मांग
- परस्पर मांग लोच
- सम्मिश्र मांग
- प्रत्यक्ष मांग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — परस्पर मांग लोच
-
प्र.47General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा बेकिंग सोडा का उपयोग नहीं है? (i) पेयजल को कीटाणु मुक्त बनाना (ii) सोडा-एसिड अग्निशामकों में (iii) प्रत्यम्ल (एंटासिड) में एक घटक के रूप में
- ii और iii
- केवल iii
- केवल ii
- केवल i
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल i
-
प्र.48General Awareness
भारत की भू-सीमाएं कितने देशों के साथ जुड़ी हुई हैं?
- 7
- 12
- 8
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 7
-
प्र.49Reasoning
2 Ω, 3 Ω और 6 Ω के तीन प्रतिरोध श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। इस संयोजन का प्रतिरोध ______ होगा।
- 11 Ω
- 5 Ω
- 8 Ω
- 1 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11 Ω
-
प्र.50General Awareness
नवकलेबर उत्सव ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में मनाया जाता है। इस त्योहार में, नीम की लकड़ियों से नई मूर्तियां बनाई जाती हैं और ______ के दौरान बदली जाती हैं।
- अधिक मास
- दसवें पातशाह
- पर्युषण
- मौन अगियारस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अधिक मास
-
प्र.51Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्न समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 12 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 12 पर ही की जानी चाहिए। 12 को 1 और 2 में विभक्त करना, और फिर 1 और 2 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (15, 360, 12) (12, 120, 5)
- (13, 42, 3)
- (12, 4, 16)
- (15, 20, 30)
- (14, 84, 3)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (14, 84, 3)
-
प्र.52General Awareness
छह सहेलियां - ऋचा, शोभना, उर्मिला, स्वर्णा, पूर्णिमा और काव्या, किसी पार्क में एक बेंच पर बैठी हैं। उन सभी के मुख दक्षिण की ओर हैं। पूर्णिमा और ऋचा के बीच केवल चार सहेलियां बैठी हैं। स्वर्णा, पूर्णिमा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। ऋचा और स्वर्णा, दोनों काव्या के ठीक बगल में बैठी हैं। पूर्णिमा और शोभना दोनों उर्मिला के ठीक बगल में बैठी हैं। निम्न में से कौन उर्मिला के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है?
- काव्या
- शोभना
- ऋचा
- स्वर्णा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ऋचा
-
प्र.53Mathematics
समान लंबाई और समान मोटाई वाले तीन तारों A, B और C के प्रतिरोध क्रमशः 0.5 Ω, 0.2 Ω और 1.0 Ω हैं। उनकी प्रतिरोधकताएं ______ होंगी।
- 10 : 5 : 2 के अनुपात में
- 2 : 5 : 10 के अनुपात में
- 5 : 2 : 10 के अनुपात में
- बराबर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5 : 2 : 10 के अनुपात में
-
प्र.54Mathematics
(cosec θ − sin θ)(sec θ − cos θ)(tan θ + cot θ) / [cos θ (sec θ − tan θ)² (sec θ + tan θ)] = 1/(1 − k) है, जहां 0° < θ < 90° है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
- cosθ
- cotθ
- sinθ
- secθ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — sinθ
-
प्र.55General Awareness
निम्नलिखित में से किस कोशिकीय घटक को कोशिका के प्रोटीन के कारखाने के रूप में जाना जाता है?
- राइबोसोम
- गॉल्जीकाय
- माइटोकॉन्ड्रिया
- हरित लवक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — राइबोसोम
-
प्र.56Mathematics
एक प्रकाश किरण, एक 12 cm वक्रता त्रिज्या वाले उत्तल दर्पण (ध्रुव P) पर इसके मुख्य अक्ष के समानांतर आपतित होती है। परावर्तन के बाद, यह दर्पण के मुख्य अक्ष पर स्थित बिंदु Q से आती हुई प्रतीत होती है। नई कार्तीय चिन्ह परिपाटी का पालन करते हुए, PQ = ______ होगा।
- −12 cm
- 12 cm
- −6 cm
- 6 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6 cm
-
प्र.57General Awareness
______ एक प्रस्तावित विधायी कानून का मसौदा है।
- विधेयक
- बजट
- रिट
- अनुच्छेद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विधेयक
-
प्र.58Reasoning
नीचे एक निर्णय और दो कथन I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। निर्णय: एक इंटरनेशनल स्कूल P के प्रबंधन ने सभी छात्रों और उनके माता-पिता को विद्यालय आने-जाने के लिए कारपूलिंग पर विचार करने और व्यक्तिगत वाहनों को कम करने का अनुरोध किया है। कथन: I. चूंकि अधिकांश छात्र व्यक्तिगत वाहनों का उपयोग करते हैं, इसलिए पिछले कुछ महीनों से यातायात की समस्या बढ़ रही है। II. जिस इलाके में स्कूल P स्थित है, वहां पिछले चार महीनों में आधी रात के लगभग कार चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं।
- कथन I और II दोनों ही निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
- कथन I निर्णय का समर्थन नहीं करता है, लेकिन कथन II निर्णय का समर्थन करता है।
- कथन I निर्णय का समर्थन करता है, लेकिन कथन II तटस्थ है।
- कथन I तटस्थ है, लेकिन कथन II निर्णय का समर्थन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कथन I निर्णय का समर्थन करता है, लेकिन कथन II तटस्थ है।
-
प्र.59Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 8 + 4 − (7 × 5 − 6) ÷ 3 = 3.75
- 8 और 5
- 8 और 4
- 3 और 4
- 4 और 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3 और 4
-
प्र.60Reasoning
A, B, C, D, E, F, G और H, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। B, H के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B किसी एक कोने पर बैठा है। G किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। C, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। G, B के ठीक बगल में नहीं बैठा है। D और E बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D, F के ठीक बगल में बैठा है। D, किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- H
- F
- E
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — D
-
प्र.61General Awareness
दूसरी पंचवर्षीय योजना में, इनमें से किस क्षेत्र पर सर्वाधिक जोर दिया गया था?
- ऊर्जा
- उद्योग
- सामुदायिक सेवाएं
- कृषि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उद्योग
-
प्र.62Mathematics
द्विघात समीकरणों 2x² − 5x − 3 = 0 और x² + x − 12 = 0 का उभयनिष्ठ मूल क्या होगा?
- 2
- −1/2
- −4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.63General Awareness
जब भारत की तरह विधानमंडल के दो सदन होते हैं, तो इसे ______ विधानमंडल कहा जाता है।
- एकसदनी
- उच्चतम
- दविसदनीय
- अधीनस्थ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दविसदनीय
-
प्र.64General Awareness
ABCD एक समलंब चतुर्भुज है, जिसमें BC ∥ AD और AC = CD है। यदि ∠ABC = 98° और ∠BAC = 32° है, तो ∠ACD का माप कितना है?
- 80°
- 75°
- 65°
- 70°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 80°
-
प्र.65General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सी, सबसे छोटी भाज्य संख्या है?
- 4
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4
-
प्र.66Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.67General Awareness
इसमें से किस स्वतंत्रता सेनानी की निर्णयात्मक लेखन (definitive writing) की पहली कृति 'हिंद स्वराज' अभी भी दुनिया भर में विवेचनात्मक रुचि का विषय है?
- लाला लाजपत राय
- महात्मा गांधी
- दादाभाई नौरोजी
- जवाहरलाल नेहरू
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — महात्मा गांधी
-
प्र.68Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 221 293 320 423 426 (दाएं) (उदाहरण के लिए: संख्या 246 में - पहला अंक = 2, दूसरा अंक = 4, तीसरा अंक = 6) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जाएंगी। यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के पहले अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?
- 4
- 5
- 11
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4
-
प्र.69Reasoning
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) J * D 1 J 9 8 # Y W N P & 3 @ N L 2 E & H (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
- 2
- 3
- 1
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1
-
प्र.70Mathematics
उस घन का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजा 8 cm है।
- 264 cm³
- 256 cm³
- 521 cm³
- 512 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 512 cm³
-
प्र.71Mathematics
एक रेलगाड़ी, एक टेलीग्राफ पोस्ट और एक 300 m लंबे पुल को क्रमशः 10 सेकंड और 20 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।
- 108 km/h
- 75 km/h
- 89 km/h
- 69.5 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 108 km/h
-
प्र.72Mathematics
निम्नलिखित बंटन की माध्यिका ज्ञात कीजिए। Class | 100-150 | 150-200 | 200-250 | 250-300 | 300-350
Frequency | 22 | 18 | 25 | 15 | 20
[संदर्भ : Class - वर्ग, Frequency - बारंबारता]
- 225
- 240
- 210
- 220
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 220
-
प्र.73General Awareness
स्वदेशी सामग्री और बेहतर प्रदर्शन वाले ब्रहमोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एक परीक्षण 20 जनवरी 2022 को 10:30 बजे ओडिशा के ______ तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक पूरा हुआ था।
- पारादीप
- पुरी
- चांदीपुर
- गोपालपुर-ऑन-सी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — चांदीपुर
-
प्र.74General Awareness
राइजोपस नामक ब्रेड फफूंद (bread mould Rhizopus) में इनमें से किस प्रकार का अलैंगिक प्रजनन प्रदर्शित होता है?
- पुनरुद्भवन
- बीजाणु निर्माण
- विखंडन
- मुकुलन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बीजाणु निर्माण
-
प्र.75Mathematics
एक व्यापारी एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 25% और 10% की क्रमिक छूट देकर बेचने पर 25% का लाभ अर्जित करता है। यदि वस्तु के क्रय मूल्य में 30% की वृद्धि की जाती है, तो उसे पहले के समान प्रतिशत लाभ अर्जित करने के लिए समान अंकित मूल्य पर अब कितने प्रतिशत की एकल छूट देनी चाहिए?
- 12.5%
- 10%
- 12.25%
- 10.5%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12.25%
-
प्र.76Mathematics
दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 21 घंटे और 18 घंटे में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
- 10 27/39 घंटा
- 8 27/39 घंटा
- 11 27/39 घंटा
- 9 27/39 घंटा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9 27/39 घंटा
-
प्र.77Mathematics
दिया गया वृत्तीय ग्राफ एक मध्यमवर्गीय परिवार के मासिक बजट को केंद्र-कोण के रूप में दर्शाता है। वृत्तीय ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ : Entertainment : मनोरंजन, Fuel : ईंधन, Health : स्वास्थ्य, Education : शिक्षा, Rent : किराया, Food : भोजन, Others : अन्य] यदि किसी महीने के दौरान भोजन और शिक्षा पर व्यय की गई राशि ₹15,000 थी, तो उस महीने में व्यय की गई कुल राशि लगभग कितनी थी?
- ₹45,000
- ₹48,000
- ₹30,500
- ₹44,250
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹44,250
-
प्र.78Mathematics
वह चतुर्भुज जिसकी भुजाएं बराबर हों और भुजाओं के बीच के सभी कोण 90° हों, उसे ______ कहा जाता है।
- वर्ग
- आयत
- समचतुर्भुज
- समलंब चतुर्भुज
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वर्ग
-
प्र.79Mathematics
(x^a/x^b)^c × (x^b/x^c)^a × (x^c/x^a)^b का मान ज्ञात कीजिए।
- 2
- 3
- 1
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1
-
प्र.80Mathematics
किसी प्रतिरोध के सिरों पर विभवपात और संगत धाराओं के मान, निम्न तालिका में दिए गए हैं। यदि प्रतिरोध, ओम के नियम का पालन करता है, तो X और Y के मान क्रमशः ______ हैं।
V (in volts) | 0.8 | 1.6 | X | 3.2 | 4.0 | 4.8 | 5.6 | 6.4 | 7.2 | 8.0
I (in amperes) | 0.2 | 0.4 | 0.6 | 0.8 | 1.0 | Y | 1.4 | 1.6 | 1.8 | 2.0
संदर्भ - V (in volts) - V (वोल्ट में) I (in ampere) - I (एम्पियर में)
- 1.2 और 0.3
- 1.1 और 0.3
- 0.3 और 1.2
- 0.3 और 1.1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1.2 और 0.3
-
प्र.81General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सी प्रकाशीय घटना वास्तविक सूर्योदय से दो मिनट पहले सूर्य की दृश्यता को परिभाषित कर सकती है?
- वायुमंडलीय अपवर्तन
- प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
- पूर्ण आंतरिक परावर्तन
- प्रकाश का प्रकीर्णन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वायुमंडलीय अपवर्तन
-
प्र.82General Awareness
फोकस दूरी की S.I. इकाई क्या है?
- मीटर
- सेंटीमीटर
- मिलीमीटर
- डेसीमीटर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मीटर
-
प्र.83Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) H T Z C T & T % 7 & Y % 6 U K & 2 R T 7 9 Y $ 3 5 E S & D 9 # 6 * (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी संख्याओं को हटा दिया जाए, तो निम्न में से कौन सा दाएं से छठे के बाईं ओर चौथे स्थान पर होगा?
- Y
- $
- T
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — T
-
प्र.84Mathematics
निम्नांकित पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया ग्राफ विभिन्न स्रोतों के माध्यम से सरकार को होने वाली आय (₹ करोड़ में) दर्शाता है। [figure] सरकार को कुल आय का लगभग 15% भाग, किस स्रोत से प्राप्त होता है?
- बिक्री कर (Sales tax)
- पेट्रोलियम उत्पाद (Petroleum products )
- निगम कर (Corporate tax)
- सीमा शुल्क (Customs duty)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पेट्रोलियम उत्पाद (Petroleum products )
-
प्र.85Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। D O _ D _ O L D B O L D _ O L _
- LCOD
- LCAO
- LCAD
- DCAD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — LCAD
-
प्र.86Reasoning
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकती है। 1296, 6, 216, 36, 36, ?, 6
- 48
- 216
- 96
- 144
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 216
-
प्र.87General Awareness
चार मित्र K, L, M और N खेल के मैदान में खेल रहे हैं। L, K के पूर्व की ओर खड़ा है, और वह M के उत्तर की ओर है। M, N के घर के पश्चिम की ओर खड़ा है। N, K से किस दिशा में खड़ा है?
- दक्षिण-पूर्व
- दक्षिण-पश्चिम
- उत्तर-पश्चिम
- उत्तर-पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दक्षिण-पूर्व
-
प्र.88Reasoning
किसी छड़ चुंबक के चुंबकीय क्षेत्र से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) इसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं। (b) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, बंद वक्र होती हैं। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
- केवल (a)
- केवल (b)
- (a) और (b) दोनों
- न तो (a) न ही (b)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (a) और (b) दोनों
-
प्र.89Mathematics
ब्यूटेन और पेंटेन के समावयवियों (isomers) की कुल संख्या क्रमशः ______ है।
- 2, 4
- 3, 3
- 2, 3
- 3, 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2, 3
-
प्र.90Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: T > R ≥ A > C = F ≤ I < L निष्कर्ष: I. C < L II R > I
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है
-
प्र.91Mathematics
वह सबसे छोटी प्राकृत संख्या कौन सी है, जिसे 1225 में जोड़े जाने पर प्राप्त परिणामी संख्या को 12, 18, 21 और 28 में से प्रत्येक से विभाजित करने पर शेषफल 3 बचता है?
- 41
- 38
- 35
- 43
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 38
-
प्र.92Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.93Mathematics
P अपनी आय का 36% खाद्य पदार्थों पर, और शेष राशि का 25% कपड़े, चिकित्सा और परिवहन पर खर्च करता है। शेष बची राशि की आधी रकम वह हर महीने बचत करता है। यदि वह प्रति वर्ष ₹1,80,000 की बचत करता है, तो उसकी मासिक आय ज्ञात कीजिए।
- ₹62,500
- ₹7,50,000
- ₹54,170
- ₹6,50,040
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹62,500
-
प्र.94Reasoning
A, B, C, D, E और F, एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। F, किसी सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है लेकिन मंजिल क्रमांक 4 पर नहीं रहता। F और B के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, E के ठीक नीचे वाली पर मंजिल रहता है। E, सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। न तो A और न ही D, सबसे निचली मंजिल पर रहता है। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
- C
- D
- E
- A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — E
-
प्र.95General Awareness
लेड (II) नाइट्रेट और पोटेशियम आयोडाइड के विलयन को मिलाने पर अवक्षेपित यौगिक का नाम बताइए।
- पोटेशियम ऑक्साइड
- लेड आयोडाइड
- लेड ऑक्साइड
- पोटेशियम सल्फेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — लेड आयोडाइड
-
प्र.96General Awareness
लोकसभा में परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक कब पारित किया गया?
- जनवरी 2022
- जनवरी 2021
- सितंबर 2021
- जुलाई 2022
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जुलाई 2022
-
प्र.97General Awareness
दिए गए आंकड़ों में, X एक शर्ट का साइज़ है, और F प्रति दिन की बिक्री को दर्शाता है। किस साइज की शर्ट की मांग सर्वाधिक है?
X | 24 | 26 | 28 | 30 | 34 | 36 | 38 | 40 | 42
F | 45 | 67 | 120 | 46 | 76 | 53 | 41 | 22 | 33
- 40
- 42
- 28
- 34
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 28
-
प्र.98General Awareness
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में 2002 में संशोधन किया गया था और एक खंड 'k' को शामिल किया गया था जिसमें कहा गया था कि "जो माता-पिता या संरक्षक हैं, उन्हें छह से चौदह वर्ष के अपने बच्चों को, जैसा भी मामला हो, शिक्षा के अवसर प्रदान करने होंगे?
- अनुच्छेद 57B
- अनुच्छेद 44 A
- अनुच्छेद 51 A
- अनुच्छेद 55B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 51 A
-
प्र.99Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ शिक्षक, प्रोफेसर हैं। 2. कुछ शोधार्थी, शिक्षक हैं। 3. सभी प्रोफेसर, शोधार्थी हैं। निष्कर्ष: I. कुछ शिक्षक, शोधार्थी हैं। II. कुछ शोधार्थी, प्रोफेसर हैं। III. कुछ प्रोफेसर, शिक्षक हैं।
- निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
- निष्कर्ष I, II और III पालन करते हैं
- निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
- निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष I, II और III पालन करते हैं
-
प्र.100Mathematics
एक टंकी में तीन पाइप A, B और C हैं। A और B अकेले टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 3 घंटे में पूर्ण रूप से भर सकते हैं, और C पूर्ण रूप से भरी हुई टंकी को 2 घंटे में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइप खाली टंकी में एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी पूर्ण रूप से ______ में भर जाएगी।
- 16 घंटे
- 12 घंटे
- 14 घंटे
- 10 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12 घंटे