1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 25 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 25 अगस्त 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

25 अगस्त 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
25 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    Reaction conditions are indicated at which place in the chemical equation?
    1. Above and/or below the arrow
    2. Only below the arrow
    3. In the beginning of the equation
    4. Only above the arrow
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Above and/or below the arrow

  2. प्र.2General Awareness
    इनमें से किसे 'देशबंधु' के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने 1922 में एक सत्र के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, और मोतीलाल नेहरू के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की सह-स्थापना की?
    1. लाला लाजपत राय
    2. अरबिंदो घोष
    3. गोपाल कृष्ण गोखले
    4. चित्तरंजन दास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चित्तरंजन दास

  3. प्र.3Reasoning
    किसी वस्तु को एक उत्तल दर्पण के सामने अनंत और दर्पण के ध्रुव के बीच स्थित किसी बिंदु पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा।
    1. आभासी और सीधा
    2. वास्तविक और उल्टा
    3. आभासी और उल्टा
    4. वास्तविक और सीधा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आभासी और सीधा

  4. प्र.4Mathematics
    √729/15 × 25/√81 × 15/√225 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 5
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  5. प्र.5Reasoning
    'नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण' श्रेणी में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले शैक्षणिक संस्थान का नाम बताइए।
    1. मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
    2. महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान
    3. भारतीय शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
    4. लिंगाया's इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मानव रचना शैक्षणिक संस्थान

  6. प्र.6General Awareness
    राज्य अधिनियम के अनुसार, ग्राम पंचायत के सरपंच या मुखिया का चुनाव वार्ड सदस्यों के द्वारा ______ वर्ष की अवधि के लिए किया जाता है।
    1. 1
    2. 5
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  7. प्र.7Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: U ≤ W = V < Y > I ≥ F > N निष्कर्ष: I. Y > U II. N < I
    1. केवल निष्कर्ष I सही है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    4. केवल निष्कर्ष II सही है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।

  8. प्र.8Mathematics
    वर्तमान में, एक पिता की आयु, उसके 3 बच्चों की आयु के योगफल की दोगुनी है। 15 वर्ष बाद, पिता की आयु उसके बच्चों की आयु के योगफल के बराबर होगी। आज से 15 वर्ष बाद पिता की आयु कितनी होगी?
    1. 85 वर्ष
    2. 75 वर्ष
    3. 90 वर्ष
    4. 95 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 75 वर्ष

  9. प्र.9Mathematics
    मराठी, जो एक इंडो-आर्यन भाषा है, 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या के 6.86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली ______ सबसे बड़ी भाषा है।
    1. तीसरी
    2. पांचवीं
    3. चौथी
    4. दूसरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीसरी

  10. प्र.10General Awareness
    'गारो', 'खासी' और 'जयंतिया' पहाड़ियां भारत के किस भौतिक विभाजन का हिस्सा हैं?
    1. हिमालय पर्वतमाला
    2. तटीय मैदान
    3. उत्तरी मैदान
    4. प्रायद्वीपीय पठार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रायद्वीपीय पठार

  11. प्र.11Reasoning
    शैली अपने घर से निकलकर 45 m पूर्व की ओर जाती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 85 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 40 m चलती है। फिर अंततः वह बाएं मुड़ती है, और 85 m चलकर एक ATM पर पहुंचती है। उसके घर से ATM की दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 80 m
    2. 85 m
    3. 125 m
    4. 40 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 85 m

  12. प्र.12Reasoning
    'पेडोलॉजी (pedology)' के लिए किस अन्य शब्द का उपयोग किया जाता है?
    1. भू-आकृति विज्ञान (Geomorphology)
    2. मृदा भूगोल (Soil Geography)
    3. पादप भूगोल (Phyto Geography)
    4. समुद्र विज्ञान (Oceanography)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मृदा भूगोल (Soil Geography)

  13. प्र.13General Awareness
    इनमें से किसने अपने उभरते मोबिलिटी समाधानों और आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मार्च 2022 में एक नए ब्रांड 'विडा (VIDA)' का अनावरण किया?
    1. टाटा मोटर्स
    2. हीरो मोटोकॉर्प
    3. मारुति सुजुकी
    4. हुंडई मोटर्स
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हीरो मोटोकॉर्प

  14. प्र.14General Awareness
    फरवरी 2022 में, भारत का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग कहां लॉन्च किया गया था?
    1. आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)
    2. आईआईटी गांधीनगर (IIT Gandhinagar)
    3. आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bengaluru)
    4. आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bengaluru)

  15. प्र.15Mathematics
    निम्न में से कौन सी साधारण भिन्न, मिश्रित आवर्ती दशमलव 0.3125125125... के मान के बराबर होगी?
    1. 1967/4995
    2. 1783/4995
    3. 1561/4995
    4. 1653/4995
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1561/4995

  16. प्र.16General Awareness
    Which of the following sequences of events occurs during the formation of urine in the human body?
    1. Filtration, reabsorption, secretion
    2. Filtration, secretion, reabsorption, secretion
    3. Reabsorption, filtration, secretion, storage
    4. Secretion, filtration, reabsorption
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Filtration, reabsorption, secretion

  17. प्र.17Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  18. प्र.18General Awareness
    हल कीजिए। (a − b)³ + (b − 2c)³ + (−a + 2c)³
    1. a - b + 2c
    2. 3((a − b) (b − 2c) (−a+2c))
    3. a − 2c + 4b
    4. (a - b + 2c)²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3((a − b) (b − 2c) (−a+2c))

  19. प्र.19Mathematics
    एक राशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित वार्षिक दर पर 2 वर्ष के लिए निवेश किया गया था। यदि इसे मौजूदा दर से 2% अधिक की वार्षिक दर पर निवेश किया गया होता, तो 2 वर्ष में अर्जित साधारण ब्याज ₹240 अधिक होता। निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹24,000
    2. ₹16,000
    3. ₹8,000
    4. ₹6,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹6,000

  20. प्र.20Mathematics
    केंद्रीय बैंक द्वारा पुनर्खरीद की तारीख और मूल्य के स्पष्ट विनिर्देश के साथ बेची गई प्रतिभूतियों को ______ कहा जाता है।
    1. पूर्ण खुला बाजार संचालन
    2. पुनर्क्रय अनुबंध (repurchase agreement)
    3. ब्याज दर विनिमय (Interest Rate Swap)
    4. रिवर्स रेपो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रिवर्स रेपो

  21. प्र.21General Awareness
    UNEP का पूर्ण रूप क्या है?
    1. United Nations Environment Planning (यूनाइटेड नेशंस एन्वायरनमेंट प्लानिंग)
    2. United Nations Educational Programme (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल प्रोग्राम)
    3. United Nations Educational Planning (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल प्लानिंग)
    4. United Nations Environment Programme (यूनाइटेड नेशंस एन्वायरनमेंट प्रोग्राम)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — United Nations Environment Programme (यूनाइटेड नेशंस एन्वायरनमेंट प्रोग्राम)

  22. प्र.22Mathematics
    यदि किसी गोलाकार गेंद का पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 m² है, तो उसका आयतन ज्ञात कीजिए।
    1. 1437.33 m³
    2. 1786.35 m³
    3. 1657.29 m³
    4. 1238.33 m³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1437.33 m³

  23. प्र.23General Awareness
    जनवरी 2022 में भारतीय संसद की कार्यवाहियों को बड़े पैमाने पर जनता के लिए सुलभ बनाने हेतु इनमें से कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?
    1. डिजिटल संसद
    2. ऑनलाइन संसद कार्यवाही
    3. संसद देखो लाइव
    4. संसद योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डिजिटल संसद

  24. प्र.24Reasoning
    1. तकों की संख्या, जो सुबह की सैर करने वाले हैं, किंतु लड़कियां नहीं हैं, 33 है।
    2. उन लड़कियों की संख्या, जो स्नातक और सुबह की सैर करने वाले दोनों हैं, 39 है।
    3. उन स्नातकों की संख्या, जो लड़कियां भी हैं, किंतु सुबह की सैर करने वाले नहीं हैं, 22 है।
    4. उन सुबह की सैर करने वालों की संख्या, जो लड़कियां भी हैं, किंतु स्नातक नहीं हैं, 19 है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तकों की संख्या, जो सुबह की सैर करने वाले हैं, किंतु लड़कियां नहीं हैं, 33 है।

  25. प्र.25General Awareness
    A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। उनमें से किसी की भी परीक्षा C से पहले और B के बाद नहीं है। F की परीक्षा, A के ठीक बाद, और D से ठीक पहले है। E की परीक्षा मंगलवार को, और A से ठीक पहले है। इनमें से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?
    1. F
    2. B
    3. D
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — D

  26. प्र.26General Awareness
    निम्न आंकड़ों का माध्य ज्ञात कीजिए। X | 3 | 2 | 10 | 4 | 5 f | 5 | 3 | 4 | 2 | 6
    1. 4.95
    2. 6.52
    3. 8.65
    4. 3.68
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4.95

  27. प्र.27Mathematics
    समांतर चतुर्भुज की एक समांतर भुजा की लंबाई 12 cm है, तथा इसके आधार और दूसरी समांतर भुजा के बीच की लंबवत दूरी 8 cm है। इसका क्षेत्रफल ______ है।
    1. 192 cm²
    2. 24 cm²
    3. 96 cm²
    4. 48 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 96 cm²

  28. प्र.28General Awareness
    निम्नलिखित में से किस देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा माना जाता है?
    1. 180°
    2. 90° W
    3. 0°
    4. 90° E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 180°

  29. प्र.29Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 5, 24, 46, 74, 111, 160, 224,?
    1. 305
    2. 306
    3. 360
    4. 350
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 306

  30. प्र.30Mathematics
    त्रिभुज ABC में, AB = 3 m, BC = 4 m, और AC = 5 m है। त्रिभुज PRQ में, PR = 4 m, PQ = 5 m, और RQ = 3 m है। निम्न में से कौन सा सर्वांगसमता का सही क्रम है?
    1. ▲CBA, ▲RPQ के सर्वांगसम है
    2. ▲ABC, ▲RPQ के सर्वांगसम है
    3. ▲BCA, ▲RPQ के सर्वांगसम है
    4. ▲BAC, ▲RPQ के सर्वांगसम है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ▲BCA, ▲RPQ के सर्वांगसम है

  31. प्र.31Reasoning
    एक बिंदु प्रकाश स्रोत से एक समानांतर किरण पुंज उत्पन्न करने के लिए इनमें से किस प्रकाशिक उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है? (A) उत्तल लेंस (B) अवतल लेंस (C) अवतल दर्पण (D) उत्तल दर्पण
    1. (B) और (C) दोनों
    2. (A) और (B) दोनों
    3. (A) और (C) दोनों
    4. (A) और (D) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (A) और (C) दोनों

  32. प्र.32Reasoning
    आवर्त सारणी में परमाणु का आकार बाएं से दाएं जाने पर ______ और ऊपर से नीचे जाने पर ______।
    1. बढ़ता है, बढ़ता है
    2. घटता है, बढ़ता है
    3. घटता है, घटता है
    4. बढ़ता है, घटता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — घटता है, बढ़ता है

  33. प्र.33Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा का उपयोग नहीं है? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में (iii) जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए (iv) केक को सेंकने (Baking) करने के लिए
    1. iv
    2. i
    3. ii
    4. iii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — iv

  34. प्र.34General Awareness
    मार्च 2022 में, किस बैंक ने ओडिशा में 'प्रोजेक्ट बैंकसखी' का शुभारंभ किया?
    1. PNB बैंक
    2. ऐक्सिस बैंक
    3. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
    4. HDFC बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बैंक ऑफ महाराष्ट्र

  35. प्र.35General Awareness
    विश्व जल दिवस ______ को मनाया जाता है।
    1. 22 मार्च
    2. 15 अगस्त
    3. 26 अगस्त
    4. 8 मार्च
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22 मार्च

  36. प्र.36General Awareness
    मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कौन हैं?
    1. नीता अंबानी
    2. नरिंदर ध्रुव बत्रा
    3. एन रामचंद्रन
    4. अभय सिंह चौटाला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नरिंदर ध्रुव बत्रा

  37. प्र.37Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ पुरस्कार टोपियां हैं। कुछ टोपियां पदक हैं। सभी पुरस्कार मास्क हैं। निष्कर्ष: I. कुछ मास्क टोपियां हैं। II. कुछ मास्क पदक हैं।
    1. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  38. प्र.38Mathematics
    वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसमें 7 घटाने पर प्राप्त संख्या 12, 16, 18 और 21 से विभाज्य होती है।
    1. 1105
    2. 1150
    3. 1015
    4. 1051
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1015

  39. प्र.39General Awareness
    भारतीय संविधान में शिक्षा के अधिकार को 86वें संविधान संशोधन द्वारा 2002 में मौलिक अधिकारों के अध्याय में एक नया अनुच्छेद, ______ शामिल करके जोड़ा गया था।
    1. 19A
    2. 25A
    3. 21A
    4. 23A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21A

  40. प्र.40Reasoning
    सैम अपने घर से बाहर निकलता है, और पूर्व की ओर 160 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 50 m चलता है। वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 35 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 90 m चलकर एक गिफ्ट शॉप तक पहुंचता है। सैम के घर से गिफ्ट शॉप कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 85 m, दक्षिण
    2. 120 m, उत्तर
    3. 120 m, दक्षिण
    4. 85 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 85 m, दक्षिण

  41. प्र.41Mathematics
    एक दुकानदार ने ₹28,000 के अंकित मूल्य वाली वस्तु पर 10% और 15% की क्रमिक छूट दी। वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹22,140
    2. ₹21,240
    3. ₹21,402
    4. ₹21,420
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹21,420

  42. प्र.42General Awareness
    17 और 68 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 42
    2. 38
    3. 34
    4. 46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34

  43. प्र.43General Awareness
    Urgelling Gompa is found in the Indian state of ______.
    1. Uttarakhand
    2. Sikkim
    3. Arunachal Pradesh
    4. Himachal Pradesh
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Arunachal Pradesh

  44. प्र.44Mathematics
    मैं 10 km/h की चाल से चलता हूं, और 2 घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाता हूं। यदि मैं अपनी चाल में 5 km/h की वृद्धि करता हूं, तो मैं अपने गंतव्य पर कितना पहले पहुंच जाऊंगा?
    1. 30 मिनट
    2. 40 मिनट
    3. 50 मिनट
    4. 20 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 40 मिनट

  45. प्र.45Mathematics
    3.0 cm आकार वाली किसी वस्तु को एक 18 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 54 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा, और इसकी ऊंचाई ______ होगी।
    1. उल्टा, 1.5 cm
    2. सीधा, 0.75 cm
    3. सीधा, 1.5 cm
    4. उल्टा, 0.75 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उल्टा, 1.5 cm

  46. प्र.46Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका, और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Number/Symbol | 9 | ∞ | 8 | 4 | ÷ | ∓ | 6 | $ | ! | 2 | = | 5 | 7 | 3 Code | H | G | K | L | U | Q | S | U | W | Y | A | C | E | G (संदर्भ : Letter/Symbol - अक्षर/प्रतीक, Code - कूट) शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक संख्या है, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदल जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक विषम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को & के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि तीसरे और चौथे दोनों घटक अभाज्य संख्याएं हैं, तो चौथे घटक को तीसरे घटक के कूट के रूप में, और तीसरे घटक को चौथे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। प्रश्न: 2675$!
    1. WSCEUY
    2. WECSUY
    3. WSECUY
    4. WUYECS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — WSCEUY

  47. प्र.47Mathematics
    निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए? (23.01 + 16.986) ÷ 2.023 × 4.05 - 41.999 + 643.999 =?
    1. 542
    2. 682
    3. 745
    4. 765
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 682

  48. प्र.48General Awareness
    सूर्य से आने वाली किरणें वायुमंडल द्वारा अपवर्तित होती हैं। इसके कारण, आभासी सूर्योदय, वास्तविक सूर्योदय से लगभग ______ होता है।
    1. 1 मिनट बाद
    2. 1 मिनट पहले
    3. 2 मिनट बाद
    4. 2 मिनट पहले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 मिनट पहले

  49. प्र.49Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: ग्रेफाइट विद्युत का कुचालक है। कथन II: ग्रेफाइट में, प्रत्येक कार्बन परमाणु समान तल में तीन अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ बंध बनाकर जुड़ा होता है, जिससे एक षट्कोणीय सरणी (hexagonal array) बनती है।
    1. कथन II सत्य है, और कथन I असत्य है।
    2. कथन I सत्य है, और कथन II असत्य है।
    3. दोनों कथन असत्य हैं।
    4. दोनों कथन सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कथन II सत्य है, और कथन I असत्य है।

  50. प्र.50Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 313, 13) (7, 50, 1)
    1. (15, 150, 10)
    2. (9, 90, 3)
    3. (4, 125, 11)
    4. (12, 158, 12)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (9, 90, 3)

  51. प्र.51Mathematics
    दी गई संख्या श्रेणी का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 29, 74, 93, 75, 19, 52, 75, 94, 93, 71 यदि सभी संख्याओं के दहाई और इकाई अंकों की स्थिति को आपस में बदल दिया जाए, तो मूल श्रेणी की कौन सी संख्याएं, श्रेणी की क्रमशः सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएं बन जाएंगी?
    1. 29 और 71
    2. 93 और 71
    3. 93 और 94
    4. 19 और 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 29 और 71

  52. प्र.52General Awareness
    'कांगड़ा' और 'कुल्लू' घाटी भारत के किस राज्य में स्थित है?
    1. उत्तराखंड
    2. अरुणाचल प्रदेश
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. सिक्किम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिमाचल प्रदेश

  53. प्र.53General Awareness
    छः मित्रों ने अपनी वार्षिक मनोविज्ञान परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। Q ने केवल चार मित्रों से अधिक अंक प्राप्त किए। M ने केवल 3 मित्रों से अधिक अंक प्राप्त किए। P और N, दोनों ने T से अधिक अंक प्राप्त किए। Y ने सबसे कम अंक प्राप्त किए। N ने सर्वाधिक अंक प्राप्त नहीं किए। किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए?
    1. T
    2. P
    3. M
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P

  54. प्र.54General Awareness
    कौन सा राज्य पोंगल का त्योहार मनाने के लिए प्रसिद्ध है?
    1. ओडिशा
    2. तमिलनाडु
    3. त्रिपुरा
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तमिलनाडु

  55. प्र.55Mathematics
    सरल कीजिए: (3³ × 2⁴ × 7²)/(3² × 56)
    1. 36
    2. 42
    3. 70
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 42

  56. प्र.56General Awareness
    वाष्पोत्सर्जन, इनमें से मुख्यतः किस स्थल पर नहीं होता है?
    1. अंतः कोशिकीय अंतरालों (Intracellular spaces)
    2. वातरंध्र (Lenticels)
    3. उपत्वचा (Cuticle)
    4. रंध्र (Stomata)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंतः कोशिकीय अंतरालों (Intracellular spaces)

  57. प्र.57Reasoning
    1. 230
    2. 240
    3. 220
    4. 210
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 220

  58. प्र.58General Awareness
    Which option correctly shows the path that the sperms take when they are released from the human male reproductive system?
    1. Testis → Ureter → Vas deferens → Penis
    2. Testis → Vas deferens → Urethra → Penis
    3. Testis → Ureter → Urethra → Penis
    4. Testis → Vas deferens → Ureter → Penis
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Testis → Vas deferens → Urethra → Penis

  59. प्र.59General Awareness
    P, Q, R, S, T, U, V और W, आठ डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। V को ऊपर से चौथे स्थान पर, और R के ठीक नीचे रखा गया है। W को सबसे ऊपर, तथा P के ठीक ऊपर रखा गया है। S और T के बीच केवल एक डिब्बे को रखा गया है। T को S के नीचे रखा गया है, और U को Q के ऊपर रखा गया है। T और Q के बीच कितने डिब्बों को रखा गया है?
    1. एक
    2. शून्य
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — शून्य

  60. प्र.60Mathematics
    एक व्यस्क मनुष्य 24 घंटे में मूत्र की औसतन कितनी मात्रा उत्सर्जित करता है?
    1. 1-1.8 लीटर
    2. 1-1.5 लीटर
    3. 1.5-2.5 लीटर
    4. 1.5-2 लीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1-1.8 लीटर

  61. प्र.61Mathematics
    दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 8 @ 4 ∗ 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 7 @ 4 $ # 2 ∗ 6 ! 4 & 9 < 6 ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक विषम संख्या है?
    1. 5
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  62. प्र.62General Awareness
    निम्न आंकड़ों के लिए, भारित माध्य ज्ञात कीजिए। Xi | 4 | 3 | 5 | 7 | 2 | 1 Wi | 1 | 0 | 2 | 1 | 3 | 5
    1. 7.5
    2. 8
    3. 2.66
    4. 5.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.66

  63. प्र.63Mathematics
    उस घनाभ का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसकी लंबाई 12 m, चौड़ाई 10 m और ऊंचाई 15 m है।
    1. 1500 m²
    2. 1500 m³
    3. 1800 m³
    4. 1800 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1800 m³

  64. प्र.64Reasoning
    A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। E किसी एक भुजा पर, तथा B और D दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C, D के ठीक सामने बैठा है, और H, B के ठीक सामने बैठा है। G, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर, और D के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F, G के ठीक सामने बैठा है। इनमें से कौन A के ठीक सामने बैठा है?
    1. B
    2. E
    3. F
    4. G
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — E

  65. प्र.65General Awareness
    The S.I unit of resistance is equivalent to:
    1. ampere/volt
    2. joule/coulomb
    3. coulomb/joule
    4. volt/ampere
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — volt/ampere

  66. प्र.66Reasoning
    निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिए। (a) किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, उस बिंदु पर चुंबकीय दिक्सूचक रखकर ज्ञात की जा सकती है। (b) एक स्वतंत्र रूप से निलंबित चुंबकीय सुई उत्तर-पूर्व दिशा में इंगित करती है। (c) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं चुंबक के ध्रुवों के निकट सघन होती हैं। (d) दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं किसी दिए गए बिंदु पर प्रतिच्छेदित कर सकती हैं।
    1. (b) और (c) दोनों
    2. (a) और (d) दोनों
    3. (a) और (c) दोनों
    4. (a) और (b) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (a) और (c) दोनों

  67. प्र.67Mathematics
    द्विघात समीकरण के वे मूल ज्ञात कीजिए, जो 12x² = 27x को संतुष्ट करते हों।
    1. 1, 3/4
    2. 0, 9/4
    3. 0, 3/4
    4. 1, 4/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0, 9/4

  68. प्र.68Mathematics
    सरल कीजिए: (a + 2b − c)(b − c) + (a − c)2b + b²
    1. 3ab - 5bc - ac - 2abc
    2. 3b² + 3ab - 5bc - ac
    3. 2b² + 3ab - 4bc + c
    4. 3b² + c² + 3ab - 5bc - ac
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3b² + c² + 3ab - 5bc - ac

  69. प्र.69Reasoning
    उस विकल्प का चयन करें, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है, और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है। SEARCH : ESRAHC :: DESIGN : EDISNG :: LAYOUT :?
    1. AOLTYU
    2. UYTLOA
    3. UTYOLA
    4. ALOYTU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ALOYTU

  70. प्र.70Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'NATURE' को 'QYWSUC' और 'REASON' को 'UCDQRL' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'LOTION' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. MNGVLQ
    2. OLWFRK
    3. OMWGRL
    4. NMVGQL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — OMWGRL

  71. प्र.71Reasoning
    कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। मोनिका और दीपेन के बीच में केवल 6 व्यक्ति बैठे हैं। मोनिका पंक्ति के दाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठी है। केतन, मोनिका के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। केतन और मोनिका के बीच ठीक 3 व्यक्ति बैठे हैं। केतन बाएं सिरे से 10वें स्थान पर बैठा है। दीपेन दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 20
    2. 22
    3. 21
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21

  72. प्र.72Mathematics
    एक विद्युत उपकरण 220 V आपूर्ति से संयोजित होने पर 5 A की धारा लेता है। विद्युत उपकरण की शक्ति ज्ञात कीजिए।
    1. 110 W
    2. 0.44 kW
    3. 1.1 kW
    4. 440 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1.1 kW

  73. प्र.73Mathematics
    A, B और C ने 20 : 15 : 12 के अनुपात में निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। 3 माह बाद, C ने अपने निवेश का आधा हिस्सा निकाल लिया, और उससे अगले 9 माह बाद, ₹3,23,000 के लाभ को उनके बीच बांटा गया। C का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹57,000
    2. ₹1,14,000
    3. ₹1,57,000
    4. ₹1,52,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹57,000

  74. प्र.74Reasoning
    1. 62
    2. 79
    3. 71
    4. 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 62

  75. प्र.75Reasoning
    A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A किसी एक कोने पर, तथा E और F के ठीक बगल में बैठा है। D, A के ठीक सामने, और B के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C किसी एक कोने पर, और F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन F के ठीक सामने बैठा है?
    1. E
    2. B
    3. G
    4. H
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — B

  76. प्र.76Mathematics
    किसी स्टोर में, लाभ, क्रय मूल्य के 260% के बराबर है। यदि विक्रय मूल्य ₹7,200 है, तो क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹2,420
    2. ₹2,000
    3. ₹2,200
    4. ₹3,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2,000

  77. प्र.77General Awareness
    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, जून 2022 में किस राज्य में सर्वाधिक बेरोजगारी दर दर्ज की गई थी?
    1. गोवा
    2. गुजरात
    3. केरल
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हरियाणा

  78. प्र.78Mathematics
    △ PQR में, ∠PQR = 90°, m(PQ) = 3 cm और m(PR) = 6 cm है। ∠PRQ का माप क्या है?
    1. 60°
    2. 70°
    3. 45°
    4. 30°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30°

  79. प्र.79Mathematics
    एक धारावाही परिनालिका के कारण चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न ______ के समान होता है।
    1. छड़ चुंबक
    2. धारावाही वृत्ताकार पाश
    3. अश्वनाल चुंबक
    4. धारावाही सीधा तार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — छड़ चुंबक

  80. प्र.80General Awareness
    निम्न में से कौन सा यौन-संक्रमण रोग एक विषाणु के कारण होता है?
    1. सूजाक
    2. सिफ़िलिस
    3. AIDS
    4. जुकाम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AIDS

  81. प्र.81General Awareness
    यदि 1 जनवरी 2006 को रविवार था, तो 1 जनवरी 2009 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
    1. शुक्रवार
    2. गुरुवार
    3. शनिवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुरुवार

  82. प्र.82Reasoning
    एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: कंपनी K के पास देश M के सभी शहरों और यहां तक कि गांवों में भी किराने की दुकानों और मिठाई की दुकानों की एक विस्तृत शृंखला है। कंपनी K के सीईओ (CEO) ने अगले माह से नकदी के रूप में भुगतान को पूर्णतया बंद करने का फैसला किया है। कथन: I. पिछले 3 वर्षों की रिपोर्टों के अनुसार, प्रति माह लगभग 24% भुगतान नकदी के माध्यम से होता था। II. देश M की 35% आबादी या तो निरक्षर है या उनके पास बैंक खातों की सुविधा नहीं है।
    1. कथन I निर्णय का समर्थन नहीं करता है, और कथन II एक तटस्थ कथन है।
    2. कथन I एक तटस्थ कथन है, और कथन II निर्णय का समर्थन नहीं करता है।
    3. कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन करते हैं।
    4. कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।

  83. प्र.83Reasoning
    1. 215%
    2. 235%
    3. 335%
    4. 225%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 235%

  84. प्र.84Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: लीथियम, सोडियम और रूबीडियम, डॉबेराइनर के त्रिक के तत्व हैं। कथन II: त्रिक में, मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर था।
    1. दोनों कथन गलत हैं।
    2. दोनों कथन सही हैं।
    3. कथन I सही है, कथन II गलत है।
    4. कथन II सही है, कथन I गलत है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन II सही है, कथन I गलत है।

  85. प्र.85General Awareness
    वह अभिक्रिया, जिसमें एक अभिकारक दो या दो से अधिक अपेक्षाकृत सरल उत्पादों में विभाजित हो जाता है, ______ कहलाती है।
    1. अपघटन अभिक्रिया
    2. संयोजन अभिक्रिया
    3. विस्थापन अभिक्रिया
    4. दोहरा-विस्थापन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अपघटन अभिक्रिया

  86. प्र.86Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  87. प्र.87Reasoning
    यदि शब्द BREAKDOWN के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  88. प्र.88Mathematics
    दो पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 5 घंटे और 8 घंटे में भर सकते हैं। पाइप C उसी टैंक को 10 घंटे में खाली कर सकता है। जब सभी पाइप एक साथ खोले जाते हैं तो खाली टैंक को भरने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
    1. 4 2/9 घंटे
    2. 4 4/9 घंटे
    3. 4 7/9 घंटे
    4. 4 5/9 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 4/9 घंटे

  89. प्र.89General Awareness
    एक तापदीप्त बल्ब का फिलामेंट बनाने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त पदार्थ क्या है?
    1. मैंगनीन
    2. निक्रोम
    3. टंगस्टन
    4. टिन-लेड मिश्र धातु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — टंगस्टन

  90. प्र.90Mathematics
    निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगभग कितना मान आना चाहिए। 126.012 × 14.987 - 603.045 =? + 261.987
    1. 1025
    2. 875
    3. 845
    4. 1235
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1025

  91. प्र.91Reasoning
    उर्वरकों के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
    1. ये बारिश या सिंचाई के पानी के साथ बह जाते हैं।
    2. इसका संघटन पोषकों की पूर्व-निर्धारित मात्रा के आधार पर होता है।
    3. इनका संग्रहण उचित तरीके से किया जाना चाहिए।
    4. ये वायु और जल को कभी प्रदूषित नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ये वायु और जल को कभी प्रदूषित नहीं करते हैं।

  92. प्र.92General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन से ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के उदाहरण हैं? i. बुझा हुआ चूना बनाना ii. प्राकृतिक गैस का जलना iii. श्वसन
    1. केवल i
    2. i, ii, iii सभी
    3. केवल ii
    4. i और ii दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — i, ii, iii सभी

  93. प्र.93Mathematics
    दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 385 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 7 है। यदि दोनों संख्याओं का योग 112 है, तो उनका अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 43
    2. 50
    3. 35
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 42

  94. प्र.94General Awareness
    Which state on 23 December 2021, passed Shakti Criminal Laws?
    1. Kerala
    2. Karnataka
    3. Assam
    4. Maharashtra
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Maharashtra

  95. प्र.95General Awareness
    मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में केंद्र शासित प्रदेशों का प्रभारी निम्नलिखित में से कौन होता है?
    1. उपराज्यपाल
    2. प्रधानमंत्री
    3. राष्ट्रपति
    4. भारत के मुख्य न्यायाधीश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उपराज्यपाल

  96. प्र.96Mathematics
    यदि संख्या 4681342 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या के सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों का अंतर क्या होगा?
    1. 4
    2. 6
    3. 2
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  97. प्र.97General Awareness
    3x² − 6x + 5 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या है?
    1. मूल वास्तविक और समान हैं।
    2. मूल वास्तविक और 2 से अधिक हैं।
    3. मूल वास्तविक और असमान हैं।
    4. कोई भी मूल वास्तविक नहीं है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोई भी मूल वास्तविक नहीं है।

  98. प्र.98General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा धावन सोडा के निर्माण के लिए के लिए प्रयुक्त कच्चे पदार्थों के सही समूह को दर्शाता है?
    1. NaCl, NH₃, CO₂
    2. NaCl, CO₂
    3. NaCl and H₂O
    4. NaCl, NH₃
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — NaCl, NH₃, CO₂

  99. प्र.99Mathematics
    चंद्रा की आयु, चंद्रिका की आयु से 10 वर्ष कम है। 5 वर्ष बाद चंद्रिका की आयु, चंद्रा की आयु की दोगुनी हो जाएगी। चंद्रिका की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 10 वर्ष
    2. 15 वर्ष
    3. 20 वर्ष
    4. 25 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15 वर्ष

  100. प्र.100General Awareness
    निम्नलिखित में से उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा? RBM 7, NXI 11, JTE 13, FPA 17, BLW 19,?
    1. FHA 23
    2. XOS 21
    3. XHS 23
    4. XSO 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — XHS 23

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1124314151627282911041121221321431531611711821942042142212312412532612732812923033133223313433513623733833934014144234334424514614724844915025115235325425525615735825926016146236336426546636726846947037137237317417527627747847918038128248328448518638718828939019149229349449519629749819921003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 25 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner