1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 22 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 22 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

22 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
22 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    बबली ने 14 घंटे की यात्रा की। यदि वह अपनी यात्रा का एक चौथाई 25km/h की चाल से और शेष यात्रा 30 km/h की चाल से तय करती है, तो उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात करें।
    1. 225 km
    2. 340 km
    3. 400 km
    4. 140 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 400 km

  2. प्र.2Mathematics
    दिए गए चार्ट का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 1 से 6 तक की संख्याएं 2001 से 2006 तक के वर्षों को निरूपित करती हैं। [figure] संदर्भ:- [Number of vehicles manufactured by two companies - दो कंपनियों द्वारा निर्मित वाहनों की संख्या, Number of vehicles in thousands - वाहनों की संख्या (हजार में), Company A - कंपनी A, Company B - कंपनी B] प्रदत्त अवधि में कंपनी B द्वारा निर्मित वाहनों की औसत संख्या (लगभग) क्या है?
    1. 1,22,778
    2. 1,23,666
    3. 1,19,333
    4. 1,11,223
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1,23,666

  3. प्र.3Reasoning
    यदि निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्येक शब्द के सभी अक्षरों को उल्टे क्रम में लिखा जाए, और नए बने शब्द/वर्ण-समूहों को अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो निम्न में से कौन सा शब्द/वर्ण-समूह ठीक मध्य में आएगा? LOST, TALK, WALK, KALM, SHAW
    1. SHAW
    2. WALK
    3. KALM
    4. LOST
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KALM

  4. प्र.4Mathematics
    शेनॉय ने 5% की वार्षिक दर पर ₹4,50,000 का ऋण लिया, जिसपर ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता है। 2 वर्ष के अंत में उसे कितनी राशि का भुगतान करना होगा?
    1. ₹4,82,725
    2. ₹4,65,000
    3. ₹4,96,125
    4. ₹4,75,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹4,96,125

  5. प्र.5General Awareness
    इनमें से किस जलीय विलयन के विद्युत अपघटन के फलस्वरूप सोडियम हाइड्रॉक्साइड निर्मित होता है?
    1. Na2O
    2. Na2SO4
    3. NaHCO3
    4. NaCl
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NaCl

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नांकित चित्र में दिखाई गई कोशिका पादप में कहां पाई जाती है? [figure] [संदर्भ - Cell Wall - कोशिका भित्ति, Cytoplasm - कोशिका-द्रव्य, nucleus - केंद्रक, vacuole - रसधानी]
    1. प्ररोह सिरे
    2. बीज (अंकुरण)
    3. जाइलम
    4. जड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जड़

  7. प्र.7Reasoning
    पांच व्यक्ति - जुनैद, रिया, हेमा, इंदु और जगन एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। जुनैद, इंदु के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। हेमा, रिया के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। जगन, जुनैद के ठीक बगल में नहीं बैठा है। रिया के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. हेमा
    2. जगन
    3. इंदु
    4. जुनैद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इंदु

  8. प्र.8Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। क्षेत्र '13' किसे निरूपित करता है? [figure] संदर्भ: Carpenter : बढ़ई, Painter : चित्रकार, Plumber : प्लंबर, Watchmen : चौकीदार
    1. बढ़ई की संख्या, जो केवल चौकीदार हैं।
    2. चित्रकारों की संख्या, जो केवल चौकीदार हैं।
    3. चित्रकारों की संख्या जो केवल प्लंबर हैं, और न तो चौकीदार हैं और न ही बढ़ई हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  9. प्र.9Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  10. प्र.10Mathematics
    345.08 + 56.02 + 44.44 × 2.2 - 12.22 का मान ज्ञात करें।
    1. 486.648
    2. 498.868
    3. 468.648
    4. 486.684
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 486.648

  11. प्र.11Mathematics
    11 भुजाओं वाले बहुभुज में, शीर्षों को जोड़कर कितने गैर-अतिव्यापी (nonoverlapping) त्रिभुज बनाए जा सकते हैं?
    1. 9
    2. 11
    3. 8
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  12. प्र.12Mathematics
    रेन और मार्टिन ने 1 मार्च 2019 को एक कंपनी शुरू की। उनके निवेश का अनुपात 5 : 4 था। मार्टिन ने 15 महीने बाद कंपनी छोड़ दी। 2 वर्ष के अंत में लाभ को किस अनुपात में विभाजित किया जाना चाहिए?
    1. 2 : 1
    2. 24 : 15
    3. 1 : 3
    4. 29 : 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2 : 1

  13. प्र.13Mathematics
    एक वस्तु की बिक्री पर 15% और x % की दो क्रमिक छूट 23.5% की एकल छूट के बराबर है। x % का मान क्या है?
    1. 12%
    2. 11%
    3. 9%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10%

  14. प्र.14Mathematics
    पिंटो अपने घर से 12 km दक्षिण की ओर जाता है, वहां से वह पूर्व की ओर मुड़ता है, और 8 km चलता है, फिर वह उत्तर की ओर मुड़ता है, और 6 km चलता है। अंत में पश्चिम की ओर मुड़कर, उसने 13 km की दूरी तय की। अब वह अपने घर से किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. दक्षिण
    2. दक्षिण-पश्चिम
    3. दक्षिण-पूर्व
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण-पश्चिम

  15. प्र.15General Awareness
    सांस्कृतिक उत्सव 'त्रिशूर पूरम' किस राज्य में मनाया जाता है?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. केरल
    3. कर्नाटक
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केरल

  16. प्र.16Mathematics
    किसी संख्या को उसके एक-तिहाई भाग में जोड़ने पर 12 प्राप्त होता है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 9
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  17. प्र.17Mathematics
    एक घन, जिसकी प्रत्येक भुजा 5 cm है, का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ______ cm² होगा।
    1. 150
    2. 60
    3. 120
    4. 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 150

  18. प्र.18Reasoning
    स्तंभों को सुमेलित कीजिए। समूह-I | समूह-B; I. हृदय | A. पंप की तरह कार्य करने वाला अंग; II. धमनियां | B. ऑक्सीजन रहित रक्त का संचरण करती हैं; III. शिराएं | C. ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचरण करती हैं
    1. I-C; II-A; III-B
    2. I-A; II-C; III-B
    3. I-C; II-B; III-A
    4. I-A; II-B; III-C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — I-A; II-C; III-B

  19. प्र.19Mathematics
    यदि किसी घन की प्रत्येक भुजा की लंबाई को उसकी प्रारंभिक लंबाई से तीन गुना बढ़ा दिया जाए, तो उसका आयतन उसके प्रारंभिक आयतन का ______ गुना हो जाएगा।
    1. 9
    2. 27
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 27

  20. प्र.20Reasoning
    एक कथन के बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई प्रत्येक जानकारी को सत्य मानते हुए यह बताना है कि कौन-सी धारणाएं कथन में निहित हैं। कथन: सड़क निर्माण कार्य के कारण, सड़क X के सभी वाहनों को एयरपोर्ट रोड पर मोड़ा जा रहा है। धारणाएं: I. एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम है। II. उड़ानों को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है क्योंकि लोग समय पर एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच सकते हैं।
    1. धारणाएं I और II दोनों निहित हैं।
    2. न तो धारणा I और न ही II निहित है।
    3. केवल धारणा I निहित है।
    4. केवल धारणा II निहित है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो धारणा I और न ही II निहित है।

  21. प्र.21General Awareness
    निम्न में से कौन सा ऊर्जा का एक पारंपरिक स्रोत है?
    1. ज्वारीय ऊर्जा
    2. बायोमास ऊर्जा
    3. नाभिकीय ऊर्जा
    4. जलवैद्युत ऊर्जा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नाभिकीय ऊर्जा

  22. प्र.22Mathematics
    आनुभविक संबंध का उपयोग करते हुए, एक मध्यम विषम डेटा का बहुलक ज्ञात करें, जिसका माध्य 222.4 और माध्यिका 216.6 है।
    1. 216
    2. 205
    3. 218
    4. 222
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 205

  23. प्र.23Mathematics
    दो संख्याओं का गुणनफल 2160 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 12 है। निम्न में से कौन सा उन संख्याओं का एक संभावित युग्म है?
    1. (36, 60)
    2. (35, 60)
    3. (12, 184)
    4. (12, 185)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (36, 60)

  24. प्र.24General Awareness
    निम्न में से कौन सा विकल्प 8x^3 + 27y^3 + 36x²y + 54xy² के बराबर होगा?
    1. (2x + 3y)^3
    2. (2x + 5y)^3
    3. (3x + 2y)^3
    4. (4x + 3y)^3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (2x + 3y)^3

  25. प्र.25General Awareness
    दिए गए व्यंजक को सरल करें। (x − y)^3 + (x + y)^3 + 3(x − y)(x² − y²) + 3(x + y)(x² − y²)
    1. x^3
    2. 6x^3
    3. 8x^3
    4. 4x^3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8x^3

  26. प्र.26Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  27. प्र.27Reasoning
    मानव हृदय के अनुप्रस्थ भागों पर आधारित दो प्रश्न नीचे दिए गए हैं। दोनों प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विकल्प का चयन कीजिए। प्रश्न 1. 'A' द्वारा नामांकित भाग में मोटी भित्तियां क्यों होती हैं? प्रश्न 2. 'B' द्वारा नामांकित भाग का कार्य क्या है? [figure]
    1. A - क्योंकि यह रक्त को बाएं अलिंद में पंप करता है B - रक्त के अग्रप्रवाह को रोकता है
    2. A - क्योंकि यह रक्त को फुफ्फुसीय धमनी में पंप करता है B - रक्त को महाधमनी में पंप करता है
    3. A - क्योंकि यह रक्त को दाएं अलिंद में पंप करता है B - रक्त के पश्चवाह को रोकता है
    4. क्योंकि यह शरीर के विभिन्न भागों में रक्त को पंप करता है रक्त के पश्चवाह को रोकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्योंकि यह शरीर के विभिन्न भागों में रक्त को पंप करता है रक्त के पश्चवाह को रोकता है

  28. प्र.28Mathematics
    भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य ______ है।
    1. उत्तर प्रदेश
    2. मध्य प्रदेश
    3. महाराष्ट्र
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजस्थान

  29. प्र.29General Awareness
    निम्न में से कौन सा, तीन कार्बन-शृंखला और एक कीटोन समूह वाले कार्बन यौगिक का सही नाम है?
    1. प्रोपेनोन
    2. प्रोपीन
    3. प्रोपेनल
    4. प्रोपेनॉल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रोपेनोन

  30. प्र.30General Awareness
    बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में किस वर्ष शामिल किया गया था?
    1. 2002
    2. 2004
    3. 2010
    4. 2006
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2004

  31. प्र.31General Awareness
    मुक्केबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2021 किसे मिला?
    1. मोनिका
    2. अरपिंदर सिंह
    3. सिमरनजीत कौर
    4. भाविना पटेल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सिमरनजीत कौर

  32. प्र.32Reasoning
    पांच विद्यार्थी- A, B, C, D और E एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। A, B और E दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C, D के दाईं और ठीक बगल में बैठा है। B, C के दाईं और ठीक बगल में बैठा है। C और E के ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. A
    2. E
    3. B
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — D

  33. प्र.33Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  34. प्र.34Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संख्याएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (63, 72) (28, 32)
    1. (40, 48)
    2. (64, 56)
    3. (56, 63)
    4. (42, 48)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (42, 48)

  35. प्र.35Reasoning
    मान लीजिए कि एक बिंदु स्रोत एक प्रणाली पर आपतित होता है, और यह प्रणाली की मुख्य अक्ष के सापेक्ष प्रकाश का समानांतर किरण पुंज उत्पन्न करता है। यह प्रणाली ______ है।
    1. या तो उत्तल दर्पण या उत्तल लेंस
    2. या तो अवतल दर्पण या अवतल लेंस
    3. एक दूसरे के लंबवत दो समतल दर्पण
    4. या तो अवतल दर्पण या उत्तल लेंस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — या तो अवतल दर्पण या उत्तल लेंस

  36. प्र.36General Awareness
    ______, अंगों में वृद्धि और विकास के पश्चात गर्भ (foetus) बन जाता है।
    1. भ्रूण
    2. प्लेसेंटा
    3. अंडाणु
    4. युग्मनज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भ्रूण

  37. प्र.37General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के एक प्रावधान के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश ______ वर्ष की आयु तक अपने पद पर आसीन रह सकता है।
    1. 60
    2. 65
    3. 67
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 65

  38. प्र.38Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर पता लगाएं कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है। कथन: A ≥ B, C ≤ D, B = D > E
    1. E< A
    2. D ≥ A
    3. E> B
    4. B< C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — E< A

  39. प्र.39General Awareness
    निम्न में से किसे 'पंजाब केसरी' भी कहा जाता था?
    1. लाला लाजपत राय
    2. सरदार वल्लभभाई पटेल
    3. बल गंगाधर तिलक
    4. भगत सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लाला लाजपत राय

  40. प्र.40General Awareness
    60 और 90 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 90
    2. 75
    3. 120
    4. 135
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 135

  41. प्र.41General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 E के तहत, प्रत्येक पंचायत, यदि तत्समय प्रवत्तृ किसी विधि के अधीन पहले ही विघटित नहीं कर दी जाती है तो, अपने प्रथम अधिवेशन के लिए नियत तारीख से ______ वर्ष तक बनी रहेगी, इससे अधिक नहीं।
    1. छह
    2. तीन
    3. चार
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांच

  42. प्र.42Mathematics
    'द क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री- इंडिया (CTRI)' पोर्टल पर आयुर्वेद डेटासेट जुलाई 2021 में ______ द्वारा लॉन्च किया गया था।
    1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    2. आयुष मंत्रालय
    3. इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    4. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आयुष मंत्रालय

  43. प्र.43General Awareness
    Z, X, W, V और U से अंकित पांच लैपटॉप डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। W को V के ठीक ऊपर रखा गया है। U को ऊपर से तीसरे स्थान पर रखा गया है। W न तो सबसे ऊपर और न ही सबसे नीचे वाला डिब्बा है। Z को X के ठीक नीचे रखा गया है। कौन सा डिब्बा Z के ठीक नीचे रखा गया है?
    1. W
    2. X
    3. V
    4. U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — U

  44. प्र.44General Awareness
    बंगाल की खाड़ी के उत्तर में अंडमान द्वीप समूह, और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह, एक जल निकाय द्वारा पृथक किए गए हैं, जिसे ______ चैनल कहा जाता है।
    1. चालीस डिग्री
    2. तीस डिग्री
    3. दस डिग्री
    4. बीस डिग्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दस डिग्री

  45. प्र.45Mathematics
    ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने पर, ₹8,000 की राशि पर किस वार्षिक ब्याज दर से 1 1/2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ₹9,261 होगा?
    1. 20%
    2. 10%
    3. 15%
    4. 5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10%

  46. प्र.46Mathematics
    सीमा, रीमा से 4 वर्ष छोटी है। 4 वर्ष बाद उनकी आयु का योग 44 वर्ष होगा। रीमा की वर्तमान आयु क्या है?
    1. 12 वर्ष
    2. 20 वर्ष
    3. 32 वर्ष
    4. 16 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20 वर्ष

  47. प्र.47General Awareness
    भारतीय मुद्रा प्रणाली में किस बैंक को अंतिम ऋणदाता कहा जाता है?
    1. भारतीय स्टेट बैंक
    2. सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
    3. फेडरल बैंक
    4. भारतीय रिज़र्व बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारतीय रिज़र्व बैंक

  48. प्र.48Mathematics
    मान लीजिए कि एक लैंप को 10 V की बैटरी के साथ संयोजित किया गया है, और लैंप से होकर प्रवाहित होने वाली धारा 2 A है। 10 s में लैम्प द्वारा उत्पन्न ऊष्मीय ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
    1. 200 J
    2. 100 J
    3. 50 J
    4. 175 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 200 J

  49. प्र.49General Awareness
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की विषयवस्तु (थीम) क्या थी?
    1. समान सोचें, स्मार्ट बनाएं, बदलाव के लिए नवाचार करें (Think Equal, Build Smart, Innovate for Change)
    2. कल के लिए आज की लैंगिक समानता (Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow)
    3. एक समान दुनिया, एक सक्षम दुनिया है (An Equal World is an Enabled World)
    4. महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य प्राप्त करना (Women in Leadership: Achieving an Equal Future in a COVID-19 World)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कल के लिए आज की लैंगिक समानता (Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow)

  50. प्र.50General Awareness
    अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया सवेरा योजना के अंतर्गत अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित केवल ऐसे अभ्यर्थी योजना के अंतर्गत पात्र होंगे जिनकी समस्त स्रोतों से प्राप्त अधिकतम वार्षिक पारिवारिक आय ______ है।
    1. ₹2 लाख
    2. ₹6 लाख
    3. ₹8 लाख
    4. ₹4 लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹6 लाख

  51. प्र.51Mathematics
    जमाओं का एक निश्चित प्रतिशत, जिसे प्रत्येक बैंक को 'रिज़र्व' के रूप में रखना होता है, ______ कहलाता है।
    1. केंद्रीय बैंक में अनिवार्य जमा
    2. आरबीआई (RBI) में सावधि जमा
    3. सांविधिक चलनिधि अनुपात (SLR)
    4. आरक्षित नकदी निधि अनुपात (CRR)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आरक्षित नकदी निधि अनुपात (CRR)

  52. प्र.52General Awareness
    एक छड़ चुंबक द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं ______।
    1. इसके उत्तरी ध्रुव से निकलती हैं, और इसके पूर्वी ध्रुव पर समाप्त होती हैं
    2. इसके दक्षिणी ध्रुव से निकलती हैं, और इसके उत्तरी ध्रुव पर समाप्त होती हैं
    3. उत्तरी ध्रुव से निकलती हैं, और इसके दक्षिणी ध्रुव पर समाप्त होती हैं
    4. इसके दक्षिणी ध्रुव से निकलती हैं, और इसके पूर्वी ध्रुव पर समाप्त होती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तरी ध्रुव से निकलती हैं, और इसके दक्षिणी ध्रुव पर समाप्त होती हैं

  53. प्र.53Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  54. प्र.54Mathematics
    निम्नांकित तालिका पिछले चार वर्षों में, चार शहरों (A, B, C और D) की जनसंख्या (लाखों में) दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। शहरों के नाम | 2018-19 (लाख में) | 2020-21 (लाख में); A | 78 | 92; B | 61 | 84; C | 71 | 92; D | 72 | 95. किस शहर में 2018-2019 की तुलना में 2020-2021 में अधिकतम जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई?
    1. B
    2. A
    3. D
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — B

  55. प्र.55General Awareness
    उस अभिक्रिया का नाम बताएं, जिसमें दो अभिकारक अपने आयनों का आदान-प्रदान करके दो नए यौगिक बनाते हैं।
    1. संयोजन अभिक्रिया
    2. अपचयन अभिक्रिया
    3. द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
    4. विस्थापन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — द्वि-विस्थापन अभिक्रिया

  56. प्र.56Mathematics
    एक विद्यार्थी, तीन ओमीय चालकों A, B और C के लिए I और V के बीच तीन ग्राफ खींचता है। वह पाता है कि इन तीनों ग्राफों की प्रवणताएं क्रमशः 0.5, 0.1 और 0.2 हैं। यदि चालकों की लंबाई समान है, और उनकी अनुप्रस्थ-काटों के क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 2 : 3 है, तो उनकी प्रतिरोधकताओं का अनुपात ρA : ρB : ρC ______ होगा।
    1. 3 : 20 : 15
    2. 1 : 20 : 15
    3. 2 : 20 : 15
    4. 4 : 20 : 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 : 20 : 15

  57. प्र.57General Awareness
    समान समूह के इनमें से किस तत्व-युग्म के तत्व समान रासायनिक गुणधर्म प्रदर्शित करते हैं?
    1. Li और Kr
    2. Mg और Mn
    3. C और Cl
    4. N और P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — N और P

  58. प्र.58Mathematics
    ΔABC का केंद्रक G है। AD, ΔABC की एक माध्यिका है, जो BC को D पर प्रतिच्छेदित करती है। AG और GD की लंबाई का अनुपात क्या होगा?
    1. 1 : 2
    2. 3 : 1
    3. 2 : 1
    4. 1 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 : 1

  59. प्र.59General Awareness
    किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान में एक अध्याय IV-A जोड़ा गया, जिसमें मौलिक कर्तव्यों से संबंधित केवल एक अनुच्छेद 51-A शामिल था?
    1. 53वें
    2. 58वें
    3. 44वें
    4. 42वें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 42वें

  60. प्र.60Mathematics
    अनिल और सुनील ने समान राशि का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। अनिल 9 महीने बाद निकल गया। उन्होंने ₹28,000 का वार्षिक लाभ कमाया। वार्षिक लाभ में सुनील का हिस्सा कितना होगा?
    1. ₹12,000
    2. ₹16,000
    3. ₹13,000
    4. ₹15,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹16,000

  61. प्र.61General Awareness
    (tan A)/(1 − cot A) + (cot A)/(1 − tan A) का मान क्या होगा?
    1. sec A cosec A − 1
    2. sec A cosec A + 1
    3. cosec A cos A + 1
    4. sec A sin A + 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — sec A cosec A + 1

  62. प्र.62General Awareness
    फरवरी 2022 में, देश में पहली बार निम्न में से किन संगठनों के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और विंध्याचल के बीच 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी के बीच क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया?
    1. ?अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली
    2. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
    3. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली
    4. रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (DERL) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ?अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली

  63. प्र.63Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/प्रतीक | 6 | 8 | 4 | + | 5 | # | % | 2 | $ | 1 | ^ | 7 | 9 | | @ ; कूट | S | U | T | W | N | P | V | D | A | Z | J | M | O | M | Y. शर्तें: (i) यदि पहले और अंतिम घटक संख्याएं हैं, तो अंतिम घटक को प्रतीक @ से बदला जाएगा। (ii) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, तो पहले घटक को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि पहले और दूसरे दोनों घटक संख्याएं हैं, तो तीसरे घटक को के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। निम्न के लिए कूट क्या होगा? 1 2 ^ % @
    1. ZDJVY
    2. VYJZD
    3. ZDYVJ
    4. ZD*VY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ZD*VY

  64. प्र.64General Awareness
    धावन सोडा का सही रासायनिक सूत्र क्या है?
    1. Na2CO3.10H2O
    2. Na2CO3.12H2O
    3. Na2CO3.6H2O
    4. Na2CO3.8H2O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Na2CO3.10H2O

  65. प्र.65Mathematics
    यदि एक द्विघात समीकरण के मूलों का योग −7 और उस समीकरण के मूलों का गुणनफल −12 है, तो वह द्विघात समीकरण निम्न में से कौन सा होगा?
    1. x² - 7 = 0
    2. x² - 12 = 0
    3. x² + 7x + 12 = 0
    4. x² + 7x - 12 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — x² + 7x - 12 = 0

  66. प्र.66General Awareness
    निम्न में से कौन सी क्रिया ओजोन परत की मोटाई को बढ़ाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
    1. हमारे वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन के प्रतिशत में वृद्धि करना
    2. कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करना
    3. ओजोन से भरे गुब्बारे छोड़ना, जो अधिक ऊंचाई पर जाकर फटेंगे
    4. फ्लोरीन आधारित प्रशीतकों के उपयोग को कम करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्लोरीन आधारित प्रशीतकों के उपयोग को कम करना

  67. प्र.67Reasoning
    एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: G > A ≥ B ≥ C > D ≤ E ≤ F निष्कर्ष: I. A > E II. B ≤ F
    1. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।

  68. प्र.68Mathematics
    240 V विद्युत आपूर्ति लाइन पर उपयोग किए जाने हेतु डिज़ाइन किए गए विभिन्न विद्युत बल्बों पर विचार कीजिए। बल्बों की रेटिंग 10 W निर्धारित है। यदि अधिकतम स्वीकार्य धारा 8 A है, तो 240 V लाइन के दोनों तारों के बीच एक दूसरे के समानांतर क्रम में कितने बल्ब संयोजित किए जा सकते हैं?
    1. 212
    2. 192
    3. 156
    4. 174
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 192

  69. प्र.69General Awareness
    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मुख्यालय कहां स्थित है?
    1. चेन्नई
    2. मुंबई
    3. कोलकाता
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मुंबई

  70. प्र.70Mathematics
    अल-नीनो (El-Nino) एक जटिल मौसम तंत्र है, जो प्रति ______ वर्ष में एक बार प्रकट होता है। इसके कारण भारत सहित संसार के विभिन्न भागों में सूखा, बाढ़ और मौसम की चरम अवस्थाएं आती हैं।
    1. दो से चार
    2. चार से छह
    3. तीन से आठ
    4. तीन से सात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन से सात

  71. प्र.71Reasoning
    मोहिता बिंदु O से चलना शुरू करती है और पश्चिम दिशा में 30 m की दूरी तय करती है। वह फिर अपनी बाईं ओर मुड़ती है और 15 m की दूरी तय करती है। वह फिर बाईं ओर मुड़ती है और 10 m की दूरी तय करती है। अंत में, वह बाईं ओर मुड़ती है और 15 m की दूरी तय करती है। अब वह आरंभिक बिंदु O से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 20 m, उत्तर
    2. 20 m, पश्चिम
    3. 10 m, पूर्व
    4. 10 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20 m, पश्चिम

  72. प्र.72Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  73. प्र.73Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं कर्मचारियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] ऐसे कितने कर्मचारी हैं जिनके पास MBA की डिग्री है, वे कंप्यूटर विशेषज्ञ (computer experts) हैं, लेकिन इंजीनियर (engineers) नहीं हैं और धूम्रपान (smoke) भी नहीं करते हैं?
    1. 3
    2. 12
    3. 5
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  74. प्र.74Mathematics
    कारक आगतों की अवसर लागत के अतिरिक्त किसी व्यावसायिक फर्म द्वारा अर्जित लाभ क्या कहलाता है?
    1. इष्टतम लाभ
    2. विनियमित लाभ
    3. असामान्य लाभ
    4. सामान्य लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — असामान्य लाभ

  75. प्र.75Reasoning
    SANITY शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने अक्षर-समूह के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कौन सा अक्षर बाईं ओर से चौथे स्थान पर होगा?
    1. X
    2. S
    3. J
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  76. प्र.76General Awareness
    योनेक्स ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में कौन सा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उपविजेता रहा?
    1. चिराग सेन
    2. पारुपल्ली कश्यप
    3. लक्ष्य सेन
    4. किदांबी श्रीकांत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लक्ष्य सेन

  77. प्र.77General Awareness
    एड्स (AIDS) रोग, ______ के कारण होता है।
    1. विषाणु
    2. जीवाणु
    3. माइकोबैक्टीरियम
    4. कवक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विषाणु

  78. प्र.78General Awareness
    1248 और 2456 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात करें।
    1. 12
    2. 8
    3. 14
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  79. प्र.79General Awareness
    A, B, C, D और E, पांच डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा जाता है लेकिन जरूरी नहीं कि इनका क्रम यही हो। D को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा जाता है। D और C के बीच केवल एक डिब्बा रखा जाता है। B और C के बीच केवल तीन डिब्बे हैं। E को C के ठीक ऊपर रखा जाता है। A और B के बीच कितने डिब्बे रखे जाते हैं?
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  80. प्र.80Mathematics
    समीकरण 5x² − 3x − 4 = 0 के मूलों के व्युत्क्रम मूलों वाला समीकरण निम्न में से कौन सा है?
    1. 4x² − 3x + 5 = 0
    2. 4x² − 3x − 5 = 0
    3. 4x² + 3x + 5 = 0
    4. 4x² + 3x − 5 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4x² + 3x − 5 = 0

  81. प्र.81General Awareness
    निम्न में से किस तत्व का कठोरतम प्राकृतिक अपरूप पाया जाता है?
    1. S
    2. Pb
    3. C
    4. Sn
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — C

  82. प्र.82Reasoning
    फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम से क्या ज्ञात किया जा सकता है?
    1. प्रेरित EMF का परिमाण
    2. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
    3. प्रेरित धारा की दिशा
    4. प्रेरित EMF का परिमाण और दिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रेरित धारा की दिशा

  83. प्र.83General Awareness
    कक्षा XII के छह विद्यार्थियों - Q, R, U, V, Y और Z में से प्रत्येक की ऑनलाइन मेडिकल प्रवेश परीक्षा मंगलवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। उनमें से किसी की भी परीक्षा U से पहले नहीं है। Y की परीक्षा U के बाद है। V की परीक्षा शनिवार को है और Z की परीक्षा V से ठीक पहले है। Q की परीक्षा रविवार को नहीं है। निम्न में से किसकी परीक्षा गुरुवार को है?
    1. Y
    2. Z
    3. Q
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Q

  84. प्र.84Mathematics
    यदि 10% और 12% की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं, तो शुद्ध छूट (net discount) ज्ञात करें।
    1. 21.4%
    2. 20.8%
    3. 23.2%
    4. 22.0%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20.8%

  85. प्र.85Reasoning
    ABSENT शब्द में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. शून्य
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  86. प्र.86Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। LINE : MHOD GOAT : HNBS
    1. TRIP : USJO
    2. JSQB : IPPA
    3. CLUE : DKVF
    4. PAIR : QZJQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PAIR : QZJQ

  87. प्र.87General Awareness
    यदि '÷' और '–' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 18 – 6 + 14 × 10 ÷ 5
    1. 148
    2. 138
    3. 120
    4. 96
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 138

  88. प्र.88Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी पेन पेंसिल हैं। कोई पेंसिल कटर नहीं है। सभी कटर रबड़ हैं। निष्कर्ष: 1. सभी रबड़ पेंसिल हैं। 2. कोई पेन कटर नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष 1 पालन करता है।
    2. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।
    4. न तो निष्कर्ष 1 और ना ही निष्कर्ष 2 पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।

  89. प्र.89Reasoning
    यदि निम्न में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा? 1) BOOK 2) PAPER 3) BOAT 4) PINK
    1. तीन
    2. चार
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  90. प्र.90General Awareness
    जल जैसे प्राकृतिक संसाधन के संदर्भ में 'संरक्षण' से क्या अभिप्राय है?
    1. इसे प्राकृतिक स्थिति में छोड़ देना
    2. इसका उपयोग बंद करना
    3. प्रदूषण से सुरक्षित करना
    4. इसका प्रबंधन समझदारी के साथ करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इसका प्रबंधन समझदारी के साथ करना

  91. प्र.91Mathematics
    [{(1690 – 934) × 5/6 + 815} ÷ 17] का मान ज्ञात करें।
    1. 17
    2. 85
    3. 58
    4. 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 85

  92. प्र.92Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम से बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। S X _ A B S _ Y B B S X Y _ B S X _ D B
    1. XCYC
    2. YXCY
    3. XCCY
    4. CXYX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — YXCY

  93. प्र.93Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  94. प्र.94General Awareness
    कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर इनमें से कौन सा उत्पाद बनता है?
    1. संगमरमर
    2. बुझा हुआ चूना
    3. अनबुझा चूना
    4. चूना पत्थर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनबुझा चूना

  95. प्र.95General Awareness
    निम्न में से कौन सा पौधा एक परजीवी है?
    1. घटपर्णी
    2. आम
    3. अमरबेल
    4. नागफनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अमरबेल

  96. प्र.96Reasoning
    एक कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। संख्या/प्रतीक | 6 | ^ | 8 | @ | 4 | # | 9 | $ | 1 | & | 3 | * ; कूट | T | D | C | R | G | B | Y | H | N | J | P | L. शर्तें: 1. यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक विषम संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को परस्पर बदला जाना चाहिए। 2. यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक विषम संख्याएं हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। 3. यदि पहला घटक एक संख्या है, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। 913@#4 का कूट क्या होगा?
    1. YNNRBG
    2. YPPRBG
    3. YNPRBG
    4. YPNRBG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — YNNRBG

  97. प्र.97Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  98. प्र.98Reasoning
    डॉबेराइनर के त्रिक के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
    1. तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो तीसरे तत्व का परमाणु अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर होता है।
    2. Cl, Br और I डॉबेराइनर त्रिक बनाते हैं।
    3. यदि तीन तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर होता है।
    4. Li, Na और K, डॉबेराइनर त्रिक बनाते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो तीसरे तत्व का परमाणु अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर होता है।

  99. प्र.99General Awareness
    गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
    1. बोध गया
    2. लुम्बिनी
    3. सारनाथ
    4. कुशीनगर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सारनाथ

  100. प्र.100Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा यंत्र अपवर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है?
    1. चश्मा
    2. रेडियो
    3. मोबाइल
    4. घड़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चश्मा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322334354647381931011111211341421521621711821922022132222312412532612742842913023133243323443543613723813914044144224344434524624744814925025145235345415535635745835946026126216346416546646736826927047127217347437547637717827948048138238338428518648728838939049129229339439539619719819931001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 22 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner