1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 8 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 8 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

8 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
8 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    एक प्रकाश किरण वायु से जार में रखे जल के पृष्ठ पर 30° के कोण पर आपतित होती है। किरण, जल में ______ के कोण पर अपवर्तित होगी, और आपतित किरण के तल में ______ होगी।
    1. 30° से अधिक, स्थित
    2. 30° से अधिक, स्थित नहीं
    3. 30° से कम, स्थित नहीं
    4. 30° से कम, स्थित
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30° से कम, स्थित

  2. प्र.2Mathematics
    8 : 4 :: 3.2 : x और 3 : 6 :: 6 : y है। x और y का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 3 : 8
    2. 2 : 15
    3. 4 : 9
    4. 1 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 : 15

  3. प्र.3Mathematics
    एक खोखले गोलीय कोश को 6 g/cm³ घनत्व वाली धातु से बनाया गया है। इसकी आंतरिक और बाह्य त्रिज्याओं के माप क्रमशः 8 cm और 9 cm हैं। कोश का वजन (kg में) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए।)
    1. 5.456
    2. 6.462
    3. 6.642
    4. 4.546
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5.456

  4. प्र.4General Awareness
    पुरुषों के टी-20 आईसीसी विश्व कप-2021 का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में किया गया था?
    1. ओमान - यूएई (UAE)
    2. भारत - बांग्लादेश
    3. श्रीलंका - मालदीव
    4. दक्षिण अफ्रीका - नामीबिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओमान - यूएई (UAE)

  5. प्र.5Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  6. प्र.6General Awareness
    प्रकाश संश्लेषण के प्रयोगों में हम स्टार्च की उपस्थिति को क्यों मापते हैं?
    1. प्रकाश संश्लेषण के परिणामस्वरूप स्टार्च का निर्माण होता है
    2. ग्लूकोज जल में अविलेय है
    3. निर्मित ग्लूकोज स्टार्च में रूपांतरित हो जाता है
    4. स्टार्च जल में विलेय है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निर्मित ग्लूकोज स्टार्च में रूपांतरित हो जाता है

  7. प्र.7Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों की संख्याएं उस वर्ग में व्यक्तियों की संख्या दर्शाती है। निम्नांकित वेन आरेख में, ऐसी कितनी लड़कियां (girls) हैं, जो खिलाड़ी (players) हैं, लेकिन कोच (coaches) नहीं हैं? [figure]
    1. 6
    2. 9
    3. 7
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  8. प्र.8Mathematics
    जंतुओं की तुलना में पौधों की उत्सर्जन प्रक्रिया पूर्णतः भिन्न होती है। पौधों द्वारा उत्सर्जन के लिए निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता है?
    1. अपशिष्ट उत्पादों का रसधानियों में संग्रहण
    2. कुछ अपशिष्टों का मिट्टी में निष्कासन
    3. वाष्पोत्सर्जन द्वारा अतिरिक्त जल का निष्कासन
    4. पत्तियों के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पत्तियों के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करना

  9. प्र.9General Awareness
    वायुमंडल के उच्चतर स्तरों पर ऑक्सीजन के अणुओं पर UV विकिरणों की क्रिया का उत्पाद क्या होता है?
    1. क्लोरोफ़्लोरोकार्बन
    2. जल
    3. ओज़ोन
    4. कार्बन डाईऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओज़ोन

  10. प्र.10General Awareness
    मेंडेलीफ का आवर्त नियम, आवर्त सारिणी में ____________ की स्थिति की व्याख्या नहीं कर सका।
    1. आइसोडायफर (Isodiaphers)
    2. समस्थानिक (Isotopes)
    3. समन्यूट्रॉनिक (Isotones)
    4. समभारिक (Isobars)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समस्थानिक (Isotopes)

  11. प्र.11Reasoning
    एक कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। संख्या/प्रतीक | 2 | $ | 7 | @ | 4 | # | 9 | & | 1 | ! | 3 | ; कूट | T | D | C | R | G | B | Y | H | N | J | P | L शर्तें: i. यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को परस्पर बदला जाना चाहिए। ii. यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम दोनों घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। iii. यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। @4#39 का कूट क्या होगा?
    1. YGBPLR
    2. RGBPLY
    3. YGCPLR
    4. RGCPLY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — YGBPLR

  12. प्र.12Mathematics
    छह वर्ष पहले, L और M की औसत आयु 39 वर्ष थी तथा L, M और N की वर्तमान आयु का औसत 54 वर्ष है। अब से 5 वर्ष बाद N की आयु कितनी होगी?
    1. 72 वर्ष
    2. 97 वर्ष
    3. 92 वर्ष
    4. 77 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 77 वर्ष

  13. प्र.13Mathematics
    एक प्रकाश किरण, एक 8 cm वक्रता त्रिज्या वाले अवतल दर्पण (ध्रुव P) पर इसके मुख्य अक्ष के समानांतर आपतित होती है। परावर्तन के बाद, यह दर्पण के मुख्य अक्ष पर स्थित बिंदु Q से गुजरती है। नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, PQ = ______ होगा।
    1. −4 cm
    2. 8 cm
    3. 4 cm
    4. −8 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −4 cm

  14. प्र.14Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  15. प्र.15Mathematics
    निम्न अक्षर, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। D & C N E ^ & G ^ Y % % @ G Y & I & H K Z उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है?
    1. आठ
    2. चार
    3. छह
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांच

  16. प्र.16General Awareness
    भारत के पहले मत्स्य पालन व्यवसाय इनक्यूबेटर का उद्घाटन, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री द्वारा ______ में किया गया था।
    1. गुरुग्राम
    2. रोहतक
    3. करनाल
    4. नोएडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुरुग्राम

  17. प्र.17Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 577 534 249 842 718 (दाएं) (उदाहरण के लिए: 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7 है) नोट: सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की जानी चाहिए। यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का दूसरा अंक, उस संख्या के पहले अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. 3
    2. 1
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  18. प्र.18Reasoning
    नीचे एक कथन और उसकी दो संभावित अंतर्निहित धारणाएं I और II दी गई हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: अंतर्राष्ट्रीय भर्तीकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 25% अभ्यर्थियों को उनके बायोडेटा में आंकड़ों की अपर्याप्तता के आधार पर या कुछ वेबसाइटों द्वारा स्वतः निर्मित बायोडेटा के फॉर्मेट के कारण खारिज कर दिया जाता है। दिए गए कथन के आधार पर निम्नलिखित में से क्या माना जा सकता है? I. स्वतः निर्मित बायोडेटा की तुलना में नौकरी चाहने वालों द्वारा मैन्युअल रूप से बनाए गए बायोडेटा के देखे जाने/चयनित होने की संभावना अधिक होती है। II. बायोडेटा के खारिज होने का कारण उसमें अपर्याप्त जानकारी और फॉर्मेटिंग गड़बड़ी के अलावा और कुछ नहीं है।
    1. I और II दोनों को माना जा सकता है
    2. केवल II को माना जा सकता है
    3. न तो I और न ही II को माना जा सकता है
    4. केवल I को माना जा सकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल I को माना जा सकता है

  19. प्र.19Mathematics
    नीचे दिया गया आरेख भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Math) का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को निरूपित करता है। उन विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए, जो भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान का अध्ययन करते हैं, लेकिन गणित का नहीं। [figure]
    1. 8
    2. 13
    3. 6
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13

  20. प्र.20Reasoning
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A (d) के अनुसार, ______।
    1. प्रत्येक वयस्क, चुनाव में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड होने का हकदार है
    2. गरीबों को देश की रक्षा करनी चाहिए और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए
    3. अस्पृश्यता का अंत किया जाता है और उसका किसी भी रूप में आचरण निषिद्ध किया जाता है
    4. राज्य, भारत के राज्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गरीबों को देश की रक्षा करनी चाहिए और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए

  21. प्र.21Reasoning
    एक रेलगाड़ी, अपनी समान दिशा में 15 m/s और 35 m/s की चाल से चल रहे दो व्यक्तियों को क्रमशः 20 सेकंड और 40 सेकंड में ओवरटेक करती है। रेलगाड़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 800 m
    2. 1000 m
    3. 700 m
    4. 900 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 800 m

  22. प्र.22Mathematics
    निम्न अक्षर, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। D & C N ^ E G ^ Y T % @ G R I & H K & Z $ P ^ उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. छह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  23. प्र.23General Awareness
    टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की विजेता टीम का नाम बताइए।
    1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
    2. राजस्थान रॉयल्स (RR)
    3. गुजरात टाइटंस (GT)
    4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुजरात टाइटंस (GT)

  24. प्र.24General Awareness
    X एक जलीय विलयन है, जिसका pH 2.6 है। यह दर्शाता है कि विलयन __________ का है।
    1. प्रबल क्षारीय प्रकृति
    2. दुर्बल क्षारीय प्रकृति
    3. उदासीन प्रकृति
    4. प्रबल अम्लीय प्रकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रबल अम्लीय प्रकृति

  25. प्र.25General Awareness
    फरवरी 2022 में, भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पीएम (PM) केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना को ________ तक बढ़ा दिया।
    1. 31 दिसंबर 2022
    2. 30 जून 2022
    3. 28 फरवरी 2022
    4. 31 मार्च 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28 फरवरी 2022

  26. प्र.26Mathematics
    5³ − 9² + (12 ÷ 4)² − 32 + 8 × 0 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 21
    2. 61
    3. −15
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21

  27. प्र.27General Awareness
    वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कितनी है?
    1. 0.03%
    2. 0.3%
    3. 71%
    4. 21%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.03%

  28. प्र.28General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वेद को "गीत की पुस्तक", "मंत्रों का वेद" या "गीत का योग" भी कहा जाता है?
    1. सामवेद
    2. यजुर्वेद
    3. अथर्ववेद
    4. ऋग्वेद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सामवेद

  29. प्र.29General Awareness
    D, E, F, G, H, I और J में से प्रत्येक का फुटबॉल मैच, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले एक सप्ताह के अलग-अलग दिन है। E का मैच I के मैच के ठीक बाद वाले दिन है। G का मैच H के मैच के ठीक बाद है। J का मैच E के मैच के ठीक बाद है, लेकिन रविवार को नहीं है। D का मैच बुधवार को है। इनमें से किसका मैच रविवार को है?
    1. F
    2. E
    3. G
    4. H
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — F

  30. प्र.30Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: अम्ल और क्षारक के बीच अभिक्रिया करके लवण और जल बनाने को उदासीनीकरण अभिक्रिया के रूप में जाना जाता है। कथन II: उदासीनीकरण अभिक्रिया को इस प्रकार लिखा जा सकता है: अम्ल + क्षार → लवण + जल
    1. कथन II सत्य है, और कथन I असत्य है।
    2. दोनों कथन असत्य हैं।
    3. दोनों कथन सत्य हैं।
    4. कथन I सत्य है, और कथन II असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कथन सत्य हैं।

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा, मानव उत्सर्जन तंत्र का एक अंग नहीं है?
    1. मूत्रमार्ग
    2. मूत्रवाहिनी
    3. श्वसनिका
    4. मूत्राशय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — श्वसनिका

  32. प्र.32Mathematics
    किसी उत्तल दर्पण का फोकस, इसके ध्रुव से 30 cm की दूरी पर स्थित है। इसका वक्रता-केंद्र, फोकस से ________ की दूरी पर स्थित होगा।
    1. 45 cm
    2. 30 cm
    3. 60 cm
    4. 15 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30 cm

  33. प्र.33General Awareness
    धावन सोडा का उपयोग इनमें से किस यौगिक के निर्माण में किया जाता है?
    1. नीला थोथा (Blue vitriol)
    2. ब्लीचिंग पाउडर (Bleaching powder)
    3. हरा कसीस (Green vitriol)
    4. सुहागा (Borax)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सुहागा (Borax)

  34. प्र.34Mathematics
    12 V की बैटरी से संयोजित एक बल्ब 5 A की धारा लेता है। बल्ब की शक्ति ________ होगी।
    1. 2.4 W
    2. 60 W
    3. 1.2 W
    4. 0.41 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60 W

  35. प्र.35General Awareness
    वार्षिक वित्तीय विवरण भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत तैयार किया जाता है?
    1. अनुच्छेद 101
    2. अनुच्छेद 112
    3. अनुच्छेद 130
    4. अनुच्छेद 140
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 112

  36. प्र.36Mathematics
    दो धनात्मक संख्याओं का अंतर 3422 है। जब बड़ी संख्या को छोटी संख्या से विभाजित किया जाता है, तो भागफल 4 और शेषफल 290 प्राप्त होता है। दी गई दोनों संख्याओं में से बड़ी संख्या, और 4292 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 74
    2. 116
    3. 58
    4. 148
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 58

  37. प्र.37Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ खरबूजे, केले हैं। कोई केला, चेरी नहीं है। सभी चेरी, लीची हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ लीची, केले नहीं हैं। (II) सभी केले, खरबूजे हैं। (III) सभी लीची, चेरी हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    3. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  38. प्र.38Reasoning
    सात व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। E, M और N दोनों के ठीक बगल में नहीं बैठा हुआ है। N, M के भी ठीक बगल में नहीं बैठा हुआ है। M, L के दाई ओर चौथे स्थान पर बैठा है। I पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा हुआ है। N, B के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। P, M के बाईं ओर तीसरे और N के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
    1. I
    2. N
    3. E
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — N

  39. प्र.39Mathematics
    गुलशन ने अपनी कार से उत्तर की दिशा में 77 km की दूरी तय की, फिर वह बाएं मुड़कर 109 km तक कार चलाता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है, और 77 km कार और चलाता है। फिर से, वह बाएं मुड़ता है, और 127 km तक कार चलाता है। आरंभिक बिंदु और अंतिम बिंदु की न्यूनतम दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. 109 Km
    2. 18 km
    3. 154 km
    4. 127 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 km

  40. प्र.40General Awareness
    मार्च 2022 में, 'स्त्री मनोरक्षा' परियोजना को ________ ने शुरू किया था, जिसका उद्देश्य देश भर में 6000 OSC (वन स्टॉप केंद्र) पदाधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्रदान करना है
    1. नरेन्द्र मोदी
    2. अमित शाह
    3. स्मृति जुबिन ईरानी
    4. मनसुख मांडविया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्मृति जुबिन ईरानी

  41. प्र.41General Awareness
    दिए गए विकल्पों में से उस पद का चयन कीजिए, जो निम्न शृंखला में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आ सकता है? A3J5R, E6K6S, I9L7T, O12M8U, ?, A18O10W
    1. U15N9V
    2. U15N9A
    3. U15N10A
    4. P15N9A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U15N9V

  42. प्र.42General Awareness
    A, B, C, D और E, पांच डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा जाता है लेकिन जरूरी नहीं कि इनका क्रम यही हो। A को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा जाता है। A और B के बीच केवल एक डिब्बा रखा जाता है। D और B के बीच केवल तीन डिब्बे हैं। C को B के ठीक ऊपर रखा जाता है। A और D के बीच कितने डिब्बे रखे जाते हैं?
    1. 0
    2. 1
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  43. प्र.43Mathematics
    यदि समीकरण 4x² − 2x + k − 4 = 0 का एक मूल दूसरे का व्युत्क्रम है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −8
    2. 4
    3. −4
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  44. प्र.44General Awareness
    A, किसी कार्य को 12 दिन में कर सकता है, और B उसी कार्य को 15 दिन में कर सकता है। C उसी कार्य को 9 दिन में कर सकता है। यदि वे एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो उन्हें उसी कार्य को समाप्त करने में कितना समय लगेगा?
    1. 5 39/47 दिन
    2. 4 39/47 दिन
    3. 2 39/47 दिन
    4. 3 39/47 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 39/47 दिन

  45. प्र.45Reasoning
    दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आ सकती है। 5, 12, ?, 96, 285, 852
    1. 33
    2. 56
    3. 27
    4. 48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33

  46. प्र.46Mathematics
    2 + [2 + 2 ÷ {2 + 2 ÷ (2 + 1/3)}] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 57/10
    2. 37/10
    3. 47/10
    4. 67/10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 47/10

  47. प्र.47Mathematics
    यदि ₹2,400 को A और B के बीच 7 : 5 के अनुपात में बांटा जाना है, तो B का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,000
    2. ₹1,600
    3. ₹1,300
    4. ₹1,900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,000

  48. प्र.48Mathematics
    एक ठोस लंब वृत्तीय बेलन के आधार की परिधि 136.4 cm है, और इसकी ऊंचाई 50 cm है। बेलन का आयतन (cm³ में) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए)।
    1. 10571
    2. 63426
    3. 31713
    4. 73997
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 73997

  49. प्र.49General Awareness
    किस अवधि के दौरान, भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए खिलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन का आयोजन हुआ था?
    1. 1919-1922
    2. 1931-1933
    3. 1943-1947
    4. 1850-1857
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1919-1922

  50. प्र.50General Awareness
    निम्न में से कौन सी भाषा शास्त्रीय द्रविड़ भाषा है?
    1. तमिल
    2. ओडिया
    3. गुजराती
    4. बंगाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तमिल

  51. प्र.51Mathematics
    एक वस्तु का सूची मूल्य ₹1,200 है, और उसके सूची मूल्य पर 15% की छूट दी जाती है। शुद्ध विक्रय मूल्य को ₹887.40 पर लाने के लिए ग्राहक को पहले से छूट दिए गए मूल्य पर, कितने प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जानी चाहिए?
    1. 13%
    2. 12.5%
    3. 11.5%
    4. 12%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13%

  52. प्र.52General Awareness
    आधुनिक आवर्त सारणी में निम्न अभिलाक्षणिकताओं को सुमेलित कीजिए। i. सबसे छोटा परमाणु | a. सीज़ियम ; ii. उपधातु | b. फ्लोरीन ; iii. सबसे धात्विक प्राकृतिक तत्व | c. सिलिकॉन ; iv. सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक | d. आयोडीन ; v. सबसे कम विद्युत ऋणात्मक | e. लीथियम
    1. i-e, ii-c, iii-a, iv-b, v-d
    2. i-a, ii-b, iii-c, iv-d, v-e
    3. i-a, ii-d, iii-b, iv-e, v-c
    4. i-e, ii-c, iii-a, iv-d, v-b
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — i-e, ii-c, iii-a, iv-b, v-d

  53. प्र.53Mathematics
    जब किसी धारावाही कुंडली को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो उस पर एक बल उत्पन्न होता है। निम्न में से क्या इस कार्य सिद्धांत पर काम करता है?
    1. टर्बाइन
    2. कूलर
    3. मोटर
    4. जनरेटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मोटर

  54. प्र.54General Awareness
    छह मित्रों; B, I, H, J, O और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। H की लंबाई, केवल चार अन्य मित्रों से अधिक है। O की लंबाई केवल एक मित्र से अधिक है। B की लंबाई, U से अधिक लेकिन J से कम है। J की लंबाई सबसे अधिक नहीं है। सभी मित्रों में किसकी लंबाई सबसे कम है?
    1. U
    2. I
    3. B
    4. H
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U

  55. प्र.55Reasoning
    सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, D के ठीक बगल में नहीं बैठा है। F, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
    1. C
    2. G
    3. B
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — C

  56. प्र.56Mathematics
    यदि किसी हीटर से गुजरने वाली धारा को, प्रतिरोध और धारा प्रवाह के समय को अपरिवर्तित रखते हुए, तीन गुना कर दिया जाता है, तो उत्पन्न ऊष्मा __________ हो जाएगी।
    1. दोगुनी
    2. छह गुनी
    3. तीन गुनी
    4. नौ गुनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नौ गुनी

  57. प्र.57Reasoning
    एक कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। संख्या/प्रतीक | * | 1 | & | 2 | > | 3 | ^ | 4 | % | 5 | | 11 | # | 6 | @ | 7 | ! | 8 ; कूट | Q | A | Z | X | S | W | E | D | C | V | F | R | T | G | B | N | H | Y शर्तें: I. यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक भी एक विषम संख्या है, तो पहले घटक के लिए कूट P और अंतिम घटक के लिए कूट K होना चाहिए। II. यदि अंतिम दो घटक संख्याएं हैं, तो इन दोनों के कूटों को परस्पर बदला जाना चाहिए। III. यदि पहले दो घटक प्रतीक हैं, तो इन दोनों घटकों को UU के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 37%68 का कूट क्या होगा?
    1. WFNCGY
    2. PFNCGK
    3. WUNCYG
    4. WFNCYG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — WFNCYG

  58. प्र.58Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। S की परीक्षा गुरुवार को है। S और V के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। Q की परीक्षा, V की परीक्षा से ठीक एक दिन पहले है, लेकिन सोमवार को नहीं है। Q और U के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। P की परीक्षा, T की परीक्षा से पहले किसी एक दिन किंतु R की परीक्षा के बाद किसी एक दिन है। निम्न में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?
    1. Q
    2. P
    3. T
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  59. प्र.59Mathematics
    0.3 5̅9̅ (0.359 359... नहीं, केवल 59 पर ऊपर रेखा) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
    1. 178/495
    2. 119/330
    3. 359/990
    4. 179/495
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 178/495

  60. प्र.60General Awareness
    उत्पादन के किस चरण में, सीमांत उत्पाद वक्र ऋणात्मक क्षेत्र में गमन करता है?
    1. चरण 1
    2. चरण 2
    3. चरण 4
    4. चरण 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चरण 3

  61. प्र.61Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी? 33, 36, 42, 51, 63,?
    1. 80
    2. 75
    3. 79
    4. 78
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 78

  62. प्र.62Mathematics
    एक स्कूल में कक्षा IX के चार सेक्शन A, B, C और D हैं। इन चारों सेक्शन के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा और अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम निम्नांकित तालिका में दिए गए हैं। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। परिणाम | सेक्शन A | सेक्शन B | सेक्शन C | सेक्शन D (विद्यार्थियों की संख्या) ; दोनों परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी | 27 | 25 | 23 | 26 ; अर्धवार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण लेकिन वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी | 17 | 15 | 18 | 19 ; अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण लेकिन वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी | 6 | 8 | 9 | 7 ; दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थी | 62 | 57 | 60 | 59 किसी विद्यार्थी को केवल तभी उत्तीर्ण घोषित किया जाता है, जब वह दोनों परीक्षाओं (अर्धवार्षिक/वार्षिक) में से कम से कम एक में उत्तीर्ण हुआ हो। किस सेक्शन से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का प्रतिशत सर्वाधिक है?
    1. सेक्शन C
    2. सेक्शन B
    3. सेक्शन D
    4. सेक्शन A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सेक्शन C

  63. प्र.63General Awareness
    डिक्लोफेनाक (Diclofenac) दवा के कारण भारत में ________ की अधिकांश आबादी विलुप्ति के कगार पर है।
    1. काले हिरणों
    2. एक सींग वाले गैंडों
    3. गौरैयों
    4. गिद्धों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गिद्धों

  64. प्र.64General Awareness
    गोपाल ₹4,000 निकालने के लिए बैंक गया। उसने कैशियर से केवल ₹50 और ₹100 के नोटों में नकदी देने को कहा। गोपाल को कुल 50 नोट मिले। उसे ₹50 के कितने नोट मिले?
    1. 30
    2. 24
    3. 32
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  65. प्र.65Mathematics
    A की आयु और B की आयु के दोगुने का योग 42 वर्ष है। जब A की आयु के दोगुने को, B की आयु के तीन गुने में जोड़ा जाता है, तो योग 69 वर्ष प्राप्त होता है। A और B की आयु का योग (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 29
    2. 30
    3. 27
    4. 31
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 27

  66. प्र.66Mathematics
    [cos 40° / (1 + sin 40°)] + [(1 + sin 40°) / cos 40°] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2 cot 40°
    2. 2 sec 40°
    3. 2 tan 40°
    4. 2 cosec 40°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 sec 40°

  67. प्र.67Mathematics
    15 cm त्रिज्या और 32 cm ऊंचाई वाले बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 1060 π cm²
    2. 960 π cm²
    3. 760 π cm²
    4. 860 π cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 960 π cm²

  68. प्र.68General Awareness
    चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार दिया जाता है?
    1. डली मेमोरियल अवार्ड
    2. धन्वंतरि पुरस्कार
    3. शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
    4. बोरलॉग पुरस्कार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — धन्वंतरि पुरस्कार

  69. प्र.69General Awareness
    वैश्विक हैकथॉन, हार्बिंगर 2021 (HARBINGER 2021) - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का आयोजक निम्नलिखित में से कौन सा बैंक था, जिसकी थीम 'स्मार्टर डिजिटल पेमेंट्स' थी?
    1. भारतीय स्टेट बैंक
    2. एचडीएफसी (HDFC) बैंक
    3. भारतीय रिजर्व बैंक
    4. एचएसबीसी (HSBC) बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारतीय रिजर्व बैंक

  70. प्र.70Mathematics
    एक वस्तु 28% के लाभ पर बेची जाती है। यदि इसके क्रय मूल्य में ₹50 की वृद्धि की जाती है, और विक्रय मूल्य में ₹18 की कमी की जाती है, तो प्राप्त लाभ 11.6% हो जाएगा। वस्तु का मूल क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 480
    2. 350
    3. 450
    4. 400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 450

  71. प्र.71Mathematics
    ₹5,800 की धनराशि को 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेशित किया जाता है। 4 वर्ष बाद धनराशि कितनी हो जाएगी?
    1. ₹8,192
    2. ₹7,192
    3. ₹6,192
    4. ₹9,192
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹7,192

  72. प्र.72General Awareness
    भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में ______ विषय शामिल हैं।
    1. 26
    2. 29
    3. 21
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 29

  73. प्र.73Mathematics
    निम्न संख्या-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 1 2 9 8 4 ! ^ 3 5 4 # 9 ! 3 ^ 1 3 & 9 6 8 $ 9 3 उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक संख्या है, और ठीक बाद भी एक संख्या है?
    1. 4
    2. 2
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  74. प्र.74Mathematics
    निम्नांकित ग्राफ, दो शहरों X और Y में अलग-अलग वर्षों में तेज गति के लिए पकड़े गए वाहनों की संख्या को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन करें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] संदर्भ: [No. of vehicles (in thousands)- वाहनों की संख्या (हज़ार में), Years-वर्ष] किस शहर में वर्ष 1998 - 2001 के बीच तेज गति के लिए पकड़े गए वाहनों की कुल संख्या सबसे अधिक है? किस वर्ष दोनों शहरों में पकड़े गए वाहनों की संख्या का अंतर सबसे अधिक है?
    1. Y, 2000
    2. Y, 1999
    3. X, 1999
    4. X, 2000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Y, 2000

  75. प्र.75General Awareness
    निम्नलिखित द्वि-विस्थापन अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए। 2NaOH + CuSO₄ → X + Na₂SO₄, यहां X ________ होगा।
    1. CaCl₂
    2. Cu(OH)₂
    3. Ca(OH)₂
    4. CuCl₂
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Cu(OH)₂

  76. प्र.76General Awareness
    छह दोस्तों G, H, I, J, K और L में सभी की लंबाई अलग-अलग है। G केवल दो अन्य दोस्तों से लंबा है। I केवल एक दोस्त से छोटा है। K, G से छोटा है लेकिन J से लंबा है। H, L से छोटा है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
    1. K
    2. G
    3. J
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — J

  77. प्र.77Mathematics
    दो एक-समान बल्ब, 4 V की एक बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। यदि परिपथ में प्रवाहित धारा 0.2 A है, तो बैटरी द्वारा क्षय शक्ति ________ है।
    1. 0.8 W
    2. 0.05 W
    3. 10 W
    4. 20 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.8 W

  78. प्र.78Reasoning
    व्यावसायिक मोटर से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) इसमें स्थाई चुंबक के स्थान पर विद्युत चुंबक प्रयुक्त होता है। (b) इसमें मृदु-लौह क्रोड प्रयुक्त होता है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
    1. केवल (a)
    2. केवल (b)
    3. (a) और (b) दोनों
    4. न तो (a) न ही (b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (a) और (b) दोनों

  79. प्र.79General Awareness
    1950 में, तत्कालीन इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ________ भारत के प्रथम गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ाने वाले मुख्य अतिथि थे।
    1. सुकर्णो (Sukarno)
    2. सुहार्तो (Suharto)
    3. अब्दुर्रहमान वाहिद (Abdurrahman Wahid)
    4. बी.जे. हबीबी (B.J. Habibie)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सुकर्णो (Sukarno)

  80. प्र.80Mathematics
    यदि कोण (3x − 5)° और 80°, संपूरक कोणों का एक युग्म बनाते हैं, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 90°
    2. 45°
    3. 50°
    4. 35°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 35°

  81. प्र.81General Awareness
    गंगोत्री से निकलने वाली कौन सी भारतीय नदी मुख्यतः मानवीय गतिविधियों और उद्योगों से प्रदूषित हुई है?
    1. गंगा
    2. कृष्णा
    3. ब्रह्मपुत्र
    4. कावेरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गंगा

  82. प्र.82General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी भारत की वह एकमात्र झील है, जिसका निर्माण पृथ्वी पर उल्का पिंड के टकराने से हुआ है?
    1. लोकटक झील
    2. वूलर झील
    3. लोनार झील
    4. पुलिकट झील
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लोनार झील

  83. प्र.83General Awareness
    इनमें से कौन सा CH₃OH यौगिक का अगला समजातीय सदस्य होगा?
    1. C₂H₃OH
    2. C₃H₅OH
    3. C₃H₇OH
    4. C₂H₅OH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C₂H₅OH

  84. प्र.84Reasoning
    निम्नांकित चित्र में, दो पौधों के बीच के संकरण को F2 पीढ़ी तक दिखाया गया है। इस संकरण से निकाले जा सकने वाले कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। किस विकल्प में गलत निष्कर्ष दिया गया है? [figure] cross fertilisation- पर-निषेचन self fertilisation- स्व-निषेचन
    1. केवल लाल रंग ही प्रभावी है।
    2. लक्षण वंशागत होते हैं, लेकिन व्यक्त नहीं होते हैं।
    3. लाल और हरा दोनों ही प्रभावी हैं, हालांकि हरे का उत्पादन कम संख्या में होता है।
    4. हरा अप्रभावी होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लाल और हरा दोनों ही प्रभावी हैं, हालांकि हरे का उत्पादन कम संख्या में होता है।

  85. प्र.85Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  86. प्र.86Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  87. प्र.87Mathematics
    निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए। 43, 41, 46, 48, 43, 50, 54, 41, 48, 54, 46, 43, 48, 50, 46, 48, 50, 54
    1. 50
    2. 54
    3. 48
    4. 46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 48

  88. प्र.88General Awareness
    निम्न में से किसकी श्वसन दर सबसे तीव्र (तेज़) होती है?
    1. मनुष्य
    2. मछली
    3. हाथी
    4. कबूतर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मछली

  89. प्र.89Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  90. प्र.90Mathematics
    कृष्णा का एक वर्ष में कुल व्यय ₹4,20,000 है। यदि उसका प्रति माह वेतन ₹45,000 है, तो उसकी प्रति माह औसत बचत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹12,000
    2. ₹14,000
    3. ₹16,000
    4. ₹10,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹10,000

  91. प्र.91Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह त्रिकों में, प्रत्येक विशिष्ट त्रिक के अक्षर-समूह, एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए आपस में संबंधित हैं। दिए गए त्रिकों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और विकल्पों में से उस त्रिक का चयन कीजिए, जिसके अक्षर-समूह समान तर्क का पालन करते हैं। (ACE : BDF : CEG) (SUW : TVX : UWY)
    1. (KMO : LNP : MOQ)
    2. (ACF : BDE : CFH)
    3. (SUW : TVX : YAC)
    4. (QRS : TUV : WXY)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (KMO : LNP : MOQ)

  92. प्र.92General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत स्थापित किस संवैधानिक प्राधिकरण को केंद्र तथा प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों की प्राप्तियों एवं व्यय की लेखा परीक्षा करने की शक्ति प्रदान की गई है?
    1. भारत का वित्त आयोग
    2. भारत के महाधिवक्ता
    3. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
    4. भारत के महान्यायवादी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

  93. प्र.93Mathematics
    कोई व्यक्ति एक यात्रा 14 घंटे में पूरी कर सकता है। वह यात्रा का पहला एक-तिहाई भाग 40 km/h की चाल से, और शेष भाग 60 km/h की चाल से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी कितनी है?
    1. 720 km
    2. 360 km
    3. 540 km
    4. 480 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 720 km

  94. प्र.94General Awareness
    स्तंभ E, स्तंभ R के पूर्व में है। स्तंभ G, स्तंभ R के पश्चिम में, और स्तंभ A के उत्तर में है। स्तंभ T, स्तंभ A के दक्षिण में है। स्तंभ A के सापेक्ष स्तंभ R की स्थिति क्या है?
    1. उत्तर में
    2. उत्तर-पश्चिम में
    3. दक्षिण-पूर्व में
    4. उत्तर-पूर्व में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर-पूर्व में

  95. प्र.95General Awareness
    निम्न में से कौन-सा भूतापीय ऊर्जा का स्रोत नहीं है?
    1. बायोमास (Biomass)
    2. लावास्तर (Lava flows)
    3. वाष्पमुख (Fumaroles)
    4. उष्णोत्स (Geysers)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बायोमास (Biomass)

  96. प्र.96General Awareness
    गर्भनिरोधक गोलियां किस प्रकार जन्म नियंत्रण (birth control) में मदद करती हैं?
    1. अंडाशय से अण्डों का मुक्त (release) होना रोक कर
    2. शुक्राणु उत्पादन को अवरुद्ध करके
    3. युग्मनज को नष्ट करके
    4. रजोधर्म (menstruation) को रोक कर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंडाशय से अण्डों का मुक्त (release) होना रोक कर

  97. प्र.97General Awareness
    अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से किसी अंतरिक्ष यात्री द्वारा देखे जाने पर आकाश किस रंग का दिखाई देगा?
    1. सफेद
    2. काला
    3. आसमानी
    4. लाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — काला

  98. प्र.98Mathematics
    तीन बच्चे किसी वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के लिए कार्ड बना रहे हैं। उन्हें एक कार्ड बनाने में क्रमशः 12 मिनट, 18 मिनट और 20 मिनट का समय लगता है। यदि वे एक साथ कार्ड बनाना शुरू करते हैं, तो कितने मिनट बाद, वे पुनः एक साथ एक नया कार्ड बनाना शुरू करेंगे?
    1. 130 मिनट
    2. 140 मिनट
    3. 110 मिनट
    4. 180 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 180 मिनट

  99. प्र.99General Awareness
    31 दिसंबर 2021 तक, कितने पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे से बाहर रखा गया था?
    1. 5
    2. 9
    3. 12
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  100. प्र.100Mathematics
    निम्न में से कौन सा वह द्विघात समीकरण है, जिसके मूल 7 और 12 हैं?
    1. x² − 19x + 84 = 0
    2. 2x² − 19x + 84 = 0
    3. x² − 19x + 34 = 0
    4. x² − 14x + 84 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — x² − 19x + 84 = 0

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1422314154637284931021111241311411541611741841922022112212332442532612712812913033133223343423523633723823924034114224344444514634714844915015115215335415515645745845916046146216346446536626726826937037127227317417527637717837918048118238348438518628738828929049119239319449519619729849911001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 8 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner