-
प्र.1Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 75 ÷ 8 × 6 + 24 - 6 = 31
- ÷ और −
- + और ÷
- × और −
- − और +
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ÷ और −
-
प्र.2General Awareness
नाइट्रोजन परमाणु का कौन सा कोश N₂ अणु बनाने में भाग लेता है?
- M
- L
- N
- K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — L
-
प्र.3Reasoning
आमिर, बिनीत, चंद्रा, दिनेश, इंद्रेश, फारुख, गुरमीत और हरिओम एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि चार अन्य मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। इंद्रेश, गुरमीत के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। इंद्रेश मेज के किसी एक कोने पर बैठा हुआ है। बिनीत, फारुख के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। फारुख मेज के किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। फारुख, इंद्रेश के ठीक बगल में नहीं बैठा है। हरिओम, आमिर के ठीक बगल में बैठा हुआ है। हरिओम मेज की किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। हरिओम और चंद्रा के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। दिनेश के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- हरिओम
- आमिर
- इंद्रेश
- बिनीत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — आमिर
-
प्र.4Reasoning
ऑक्सीकरण अभिक्रिया के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है?
- ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन का त्याग करने या हाइड्रोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया है।
- ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का त्याग करने की प्रक्रिया है।
- ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया है।
- ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन ग्रहण करने या हाइड्रोजन का त्याग करने की प्रक्रिया है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन ग्रहण करने या हाइड्रोजन का त्याग करने की प्रक्रिया है।
-
प्र.5Mathematics
तांबे का एक तार AB, तीन भागों AC, CD और DB से बना है, जिनके प्रतिरोधों का अनुपात 2 : 3 : 4 है। यह तार एक बैटरी से जुड़ा हुआ है। यदि V₁, V₂ और V₃ क्रमशः AC, CD और DB के सिरों पर विभवपात हैं, तो निम्न में से कौन सा सही है?
- V₁ : V₂ : V₃ = 3 : 4 : 2
- V₁ : V₂ : V₃ = 1 : 2 : 3
- V₁ : V₂ : V₃ = 1 : 1 : 1
- V₁ : V₂ : V₃ = 2 : 3 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — V₁ : V₂ : V₃ = 2 : 3 : 4
-
प्र.6General Awareness
मार्च 2022 में, ________ छह विश्व कपों में खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई।
- मिताली राज
- स्मृति मंधाना
- झूलन गोस्वामी
- हरमनप्रीत कौर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मिताली राज
-
प्र.7Reasoning
निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
- वृक्क में बड़ी संख्या में न्यूरॉन नामक निस्यंदन इकाइयां मौजूद होती हैं, जो एक साथ बंधी हुई होती हैं।
- मानव उत्सर्जन तंत्र में एक वृक्क युग्म, एक मूत्रवाहिनी युग्म, एक मूत्राशय और एक मूत्रमार्ग होता है।
- सामान्यतः, एक स्वस्थ वयस्क के वृक्कों में आरंभिक निस्यंद लगभग 180 L प्रतिदिन होता है।
- वृक्क, उदर में रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ एक-एक स्थित होते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वृक्क में बड़ी संख्या में न्यूरॉन नामक निस्यंदन इकाइयां मौजूद होती हैं, जो एक साथ बंधी हुई होती हैं।
-
प्र.8Mathematics
निम्न में से कौन सी दो क्रमागत छूटें 84% की एकल छूट के समतुल्य हैं?
- 30% और 70%
- 20% और 80%
- 40% और 60%
- 10% और 90%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20% और 80%
-
प्र.9General Awareness
बिहार की पंचायत और नगर पालिका में महिलाओं को कितना आरक्षण दिया जाता है?
- 50%
- 10%
- 25%
- 33%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 50%
-
प्र.10General Awareness
भारत के संविधान के अनुसार इनमें से कौन सा अनुच्छेद मूल अधिकारों से संबंधित नहीं है?
- अनुच्छेद 30
- अनुच्छेद 18
- अनुच्छेद 40
- अनुच्छेद 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 40
-
प्र.11Mathematics
एक व्यक्ति, एक कार ₹2,50,000 में खरीदता है, और उसकी मरम्मत पर ₹30,000 खर्च करता है। यदि वह कार को ₹3,50,000 में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 33.33%
- 32%
- 28%
- 25%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 25%
-
प्र.12General Awareness
छह दोस्त A, B, C, I, J और K एकसाथ एक साक्षात्कार के लिए तैयारी करते हैं जिसमें प्रत्येक को अलग-अलग अंक प्राप्त होते हैं। C को K से कम अंक प्राप्त नहीं होते हैं। J को A से अधिक अंक प्राप्त नहीं होते हैं। I को केवल 3 दोस्तों से कम अंक प्राप्त होते हैं। C को A से अधिक अंक प्राप्त होते हैं। B को J से कम अंक प्राप्त होते हैं लेकिन उसे सबसे कम अंक प्राप्त नहीं होते हैं। किसे सबसे कम अंक प्राप्त होते हैं?
- C
- A
- J
- K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — K
-
प्र.13Mathematics
वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 72 और 122 को विभाजित करने पर क्रमशः 3 और 7 शेषफल प्राप्त हो।
- 17
- 26
- 29
- 23
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 23
-
प्र.14Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताइए कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी कपड़े, हरे हैं। 2. सभी हरे, पत्ते हैं। 3. कुछ पत्ते, असली हैं। निष्कर्ष: I. कुछ असली, हरे हैं। II. कुछ पत्ते, कपड़े हैं। III. कोई कपड़ा असली नहीं है।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
-
प्र.15General Awareness
17, 32, और 51 का चतुर्थानुपाती (fourth proportional) ज्ञात कीजिए।
- 32
- 72
- 64
- 96
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 96
-
प्र.16Reasoning
कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। C, B के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और A के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। X, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A और Y के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Z, Y के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- 8
- 10
- 12
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 11
-
प्र.17General Awareness
मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कौन हैं?
- पीयूष गोयल
- प्रह्लाद वेंकटेश जोशी
- राज कुमार सिंह
- अर्जुन मुंडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रह्लाद वेंकटेश जोशी
-
प्र.18Reasoning
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 25, 30, 55, 180, 805,?
- 3400
- 3935
- 3960
- 3930
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3930
-
प्र.19Mathematics
यदि जल और कांच में प्रकाश की चाल क्रमशः 2.25 × 10^8 m/s और 1.86 × 10^8 m/s हैं, तो जल के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक ______ होगा।
- 1.21
- 0.52
- 0.83
- 1.31
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1.21
-
प्र.20Reasoning
प्रतिअम्लों (antacids) के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
- प्रतिअम्ल, अतिरिक्त जठराम्ल (stomach acid) को उदासीन करने के लिए उपयोगी होते हैं।
- प्रतिअम्ल, प्रबल अम्ल होते हैं।
- NaHCO₃ एक प्रतिअम्ल है।
- Mg(OH)₂ एक प्रतिअम्ल है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिअम्ल, प्रबल अम्ल होते हैं।
-
प्र.21General Awareness
इनमें से कौन सा ऑक्साइड, एका-एल्यूमीनियम के ऑक्साइड से मेल खाता है?
- Ge₂O₃
- In₂O₃
- Ga₂O₃
- B₂O₃
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Ga₂O₃
-
प्र.22Reasoning
भारत के पहले मेडिकल सिटी 'इंद्रायणी मेडिसिटी' की स्थापना, मार्च 2022 में इनमें से किस राज्य में किया जाना निर्धारित किया गया है?
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- तेलंगाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — महाराष्ट्र
-
प्र.23General Awareness
मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (MANUU) एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसे संसद के एक अधिनियम के द्वारा __________ में स्थापित किया गया था।
- 1991
- 2002
- 2000
- 1998
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1998
-
प्र.24Reasoning
यदि शब्द POSITIVE के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- दो
- तीन
- शून्य
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — शून्य
-
प्र.25Mathematics
यदि x + y = 18 है, x और y का गुणनफल 77 है, तो निम्न में से कौन सा संख्या युग्म क्रमशः x और y का मान हो सकता है?
- 8 और 10
- 12 और 6
- 9 और 9
- 11 और 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 11 और 7
-
प्र.26Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: 1. कुछ सैंडविच, पिज्जा हैं। 2. सभी बर्गर, पिज्जा हैं। 3. कुछ बर्गर, पास्ता हैं। निष्कर्ष: I-कुछ सैंडविच, बर्गर हैं। II-कुछ पास्ता, पिज्जा हैं।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
-
प्र.27General Awareness
निम्नांकित ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया ग्राफ छह वर्षों के दौरान तीन कंपनियों की कुल बिक्री (₹ करोड़ में) को दर्शाता है। [figure] [संदर्भ : company - कंपनी] दिए गए वर्षों में से, किन दो वर्षों में तीनों कंपनियों की कुल बिक्री बराबर है?
- 2015 और 2012
- 2011 और 2013
- 2011 और 2015
- 2013 और 2016
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2011 और 2013
-
प्र.28Reasoning
दंत क्षय के परिणामस्वरूप ________ होता है।
- कोमल दंतवल्क
- मसूड़ों से रक्त का स्त्राव
- दुर्गंधयुक्त सांस
- टूटा हुआ दांत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोमल दंतवल्क
-
प्र.29Mathematics
एक समकोण त्रिभुज का कर्ण, किसी एक भुजा के दोगुने से 2 अधिक है, जबकि तीसरी भुजा कर्ण के आधे से 13 अधिक है। कर्ण पर खींची गई माध्यिका की लंबाई ज्ञात कीजिए।
- 17
- 20
- 15
- 18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17
-
प्र.30Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.31General Awareness
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ (UNICEF) के सहयोग से, भारत में पढ़ाई छोड़ चुकी किशोरियों को फिर से स्कूल में लाने के लिए एक प्रसिद्ध अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम क्या है?
- कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
- कन्या शिक्षा उत्थान
- कन्या शिक्षा उत्सव
- कन्या शिक्षा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
-
प्र.32General Awareness
प्रेक्षणों 39, 49, 59, 60, 70, 80, 90, 93 और 90 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
- 70
- 78
- 76
- 79
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 70
-
प्र.33Mathematics
समीकरण x² + 2x - 6 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
- −1 ± √7
- −2 ± √7
- −1 ± √5
- −3 ± √7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — −1 ± √7
-
प्र.34Mathematics
5 + 12 ÷ 4 – 2 × (1 + 3) का मान ज्ञात कीजिए।
- 1
- 2
- −1
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0
-
प्र.35Reasoning
यह प्रश्न निम्न तीन अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है। (बाएं) BOW SAD LOW RAY (दाएं) दाएं से पहले शब्द के दूसरे अक्षर और बाएं से पहले शब्द के दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
- आठ
- तेरह
- पंद्रह
- बारह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तेरह
-
प्र.36General Awareness
भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान का मुख्य अनुसंधान केंद्र आईसीएआर (ICAR) भारत के किस शहर में स्थित है?
- बेंगलुरु
- रांची
- शिमला
- भोपाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बेंगलुरु
-
प्र.37Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.38Mathematics
एक कक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 6 : 5 है। लड़कों की संख्या, लड़कियों की संख्या से 9 अधिक है। कक्षा में लड़कों और लड़कियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए (कक्षा में केवल लड़के और लड़कियां हैं)।
- 89
- 99
- 129
- 100
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 99
-
प्र.39Mathematics
पांच क्रमागत संख्याओं का योगफल 240 है। पहली और अंतिम संख्या का योगफल ज्ञात कीजिए।
- 116
- 126
- 106
- 96
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 96
-
प्र.40Reasoning
निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: धातु से अधातु में इलेक्ट्रॉनों के अंतरण से बनने वाले यौगिकों को विद्युत संयोजी यौगिक कहा जाता है। कथन-II: विद्युत संयोजी यौगिक सामान्यतः जल में विलेय होते हैं और मिट्टी के तेल, पेट्रोल आदि जैसे विलायकों में अविलेय होते हैं।
- कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
- दोनों कथन सत्य हैं।
- दोनों कथन असत्य हैं।
- कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सत्य हैं।
-
प्र.41Mathematics
एक बेलन के आधार का व्यास 3 cm है, और इसकी ऊंचाई 14 cm है। बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए।
- 99 cm³
- 69 cm³
- 89 cm³
- 79 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 99 cm³
-
प्र.42Reasoning
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) N 3 % Y 7 & 3 5 G M Q 1 @ 2 C ^ 9 L 2 B (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
- 1
- 4
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.43General Awareness
TB 12 और QY 20 के बीच एक निश्चित संबंध है। ML 16 और JI 24 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, RD 20 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
- BO 26
- AO 28
- OA 26
- OA 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — OA 28
-
प्र.44Mathematics
दूसरे आवर्त के तत्वों के लिए कौन सा कथन सही है?
- इनमें समान संख्या में संयोजकता इलेक्ट्रॉन होते हैं, लेकिन इनमें समान संख्या में कोश नहीं होते हैं।
- इनमें समान संख्या में संयोजकता इलेक्ट्रॉन नहीं होते हैं, लेकिन इनमें समान संख्या में कोश होते हैं।
- इनमें समान संख्या में संयोजकता इलेक्ट्रॉन नहीं होते हैं और इनमें समान संख्या में कोश नहीं होते हैं।
- इनमें संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है और इनमें कोशों की संख्या भी समान होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इनमें समान संख्या में संयोजकता इलेक्ट्रॉन नहीं होते हैं, लेकिन इनमें समान संख्या में कोश होते हैं।
-
प्र.45Mathematics
50 cm व्यास वाले वृत्त का परिमाप ज्ञात कीजिए।
- 50 π cm
- 20 π cm
- 30 π cm
- 40 π cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 50 π cm
-
प्र.46Mathematics
रजनी ने 10% वार्षिक ब्याज की दर पर ₹11,550 की राशि उधार ली, जिस पर ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। उसने ब्याज सहित संपूर्ण मिश्रधन का भुगतान दो बराबर किश्तों में किया, जिनका भुगतान उधार लेने की तिथि से, पहले और दूसरे वर्ष की अंतिम तिथियों को किया गया। यदि ब्याज की गणना ह्रासमान शेष राशि पर की जाती है, तो प्रत्येक किश्त की राशि कितनी होगी?
- ₹5,775
- ₹7,755
- ₹4,455
- ₹6,655
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹6,655
-
प्र.47Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'DIARY' को 'FLFXF' और 'READY' को 'THFJF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ERROR' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- GUWUY
- JULDJ
- JBDYU
- GNJUY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — GUWUY
-
प्र.48General Awareness
इनमें से किसे युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया?
- कैरोलिना अरुजो (Carolina Araujo)
- ऋतब्रत मुंशी (Ritabrata Munshi)
- नीना गुप्ता (Neena Gupta)
- हुआंग हिलेप फाम (Huang Hilep Pham)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नीना गुप्ता (Neena Gupta)
-
प्र.49Mathematics
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के अंदर) पर मिलते हैं, और ∠STR = 87.5° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 2 : 3 है, तो ∠Q और ∠P की मापों का अंतर ज्ञात कीजिए।
- 40°
- 35°
- 45°
- 25°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 35°
-
प्र.50Mathematics
अवधेश बिंदु A से शुरू करता है और पूर्व की ओर 10 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 10 km ड्राइव करता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 10 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है और बिंदु M पर रुक जाता है। बिंदु M से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में और कितनी दूरी तय करनी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- उत्तर की ओर 7 km
- दक्षिण की ओर 7 km
- पूर्व की ओर 7 km
- पूर्व की ओर 13 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण की ओर 7 km
-
प्र.51General Awareness
निम्न में से कौन सा वसा के पायसीकरण में शामिल होता है?
- आमाशय
- अग्न्याशय
- प्लीहा
- यकृत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — यकृत
-
प्र.52General Awareness
किस भारतीय राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया जाता है?
- बिहार
- झारखण्ड
- ओडिशा
- छत्तीसगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ओडिशा
-
प्र.53Mathematics
त्रिकोणीय प्रिज्म के माध्यम से प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण के दौरान श्वेत प्रकाश ______ रंगों की पट्टियों में विभाजित हो जाता है।
- आठ
- पांच
- तीन
- सात
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सात
-
प्र.54Mathematics
9/10 ÷ (4/5 + 1/10) का मान ज्ञात कीजिए।
- 1
- 1/10
- 0
- 81/100
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.55Reasoning
कुछ व्यक्ति, एक गोल मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। S, P के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो Z के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। A और B के बीच केवल M बैठा है। यदि मेज के परितः कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो मेज के परितः बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
- 8
- 6
- 9
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.56General Awareness
निम्न में से किस योजना का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाते के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच, वित्तीय साक्षरता, ऋण तक पहुंच, बीमा और पेंशन सुविधा प्रदान करके देश के सभी परिवारों का व्यापक वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करना है?
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
- वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना
- प्रधानमंत्री जन धन योजना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — प्रधानमंत्री जन धन योजना
-
प्र.57Mathematics
दो संख्याएं ज्ञात कीजिए, जिनका मध्यानुपाती 14 है और तृतीयानुपाती 4802 है।
- 2 और 98
- 7 और 28
- 4 और 49
- 8 और 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2 और 98
-
प्र.58General Awareness
इनमें से कौन सा यौन संचारित रोग विषाणुजनित होता है?
- मस्सा (Warts)
- तपेदिक (क्लैमाइडिया) [Tuberculosis (Chlamydia)]
- सिफलिस (Syphilis)
- सूजाक (Gonorrhoea)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मस्सा (Warts)
-
प्र.59Reasoning
यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) ALL NTE PET ARE (दाएं) यदि इनमें से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
- तीन
- चार
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.60Reasoning
जून 2022 में आयोजित UWW रैंकिंग शृंखला के 62 kg वर्ग में स्वर्ण पदक निम्नलिखित में से किसने जीता?
- विनेश फोगाट
- बबीता कुमारी
- कविता देवी
- साक्षी मलिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — साक्षी मलिक
-
प्र.61Reasoning
नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: यदि K देश की भेड़ों को उसके पड़ोसी देश Q की भेड़ों के साथ वर्णसंकरित (क्रॉस ब्रीड) किया जाता है, तो उत्पादित ऊन की गुणवत्ता दोनों में से किसी भी देश की शुद्ध नस्ल की भेड़ों की तुलना में ज्यादा बेहतर होगी। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. भेड़ की किन्हीं दो नस्लों को सफलतापूर्वक एक दूसरे के साथ संकरित (ब्रीड) किया जा सकता है। II. जब वर्णसंकरित भेड़ों का ऊन बाजार में सस्ती कीमतों पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा, तो इन दोनों में से किसी भी देश की शुद्ध नस्ल की भेड़ से उत्पादित ऊन की मांग कम हो सकती है।
- दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
- दी गई जानकारी से केवल I निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
- दी गई जानकारी से न तो I और न ही II निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
-
प्र.62Mathematics
निम्न में से कौन सा, सह-अभाज्य संख्याओं का युग्म है?
- 363, 77
- 81, 16
- 455, 49
- 52, 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 81, 16
-
प्र.63Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताइए कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कोई गुलाब, गुड़हल नहीं है। 2. कुछ गुड़हल, कमल हैं। निष्कर्ष: I. कोई गुलाब, कमल नहीं है। II. कुछ कमल, गुलाब नहीं हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
-
प्र.64Mathematics
संख्या 678954321, निम्न में से किससे विभाज्य है?
- 6
- 3
- 2
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.65General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा एक वन्यजीव अभयारण्य है?
- मानस
- पचमढ़ी
- सुंदरबन
- नीलगिरि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मानस
-
प्र.66Reasoning
किसी चुंबकीय क्षेत्र में स्थित एक सीधे धारावाही चालक पर आरोपित बल से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) चुंबकीय क्षेत्र की दिशा उलटने पर भी बल की दिशा समान रहती है। (b) बल की दिशा फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम का उपयोग करके निर्धारित की जा सकती है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
- न तो (a) न ही (b)
- (a) और (b) दोनों
- केवल (a)
- केवल (b)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल (b)
-
प्र.67Mathematics
भारत में पहली पंचवर्षीय योजना ने 2.1% की लक्षित वृद्धि दर के मुकाबले ________ की वृद्धि दर हासिल की थी।
- 3.6%
- 1.2%
- 2.4%
- 4.8%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3.6%
-
प्र.68General Awareness
रेखित और अरेखित पेशी कोशिकाओं में क्या अंतर है?
- अरेखित पेशियां तंत्रिकाओं से नहीं जुड़ी होती हैं जबकि रेखित पेशियां जुड़ी होती हैं।
- रेखित पेशियों में केंद्रक नहीं होता है जबकि अरेखित पेशियां द्विकेंद्रक होती हैं।
- पेशियों का ऐच्छिक संकुचन नहीं होता, जबकि ऐच्छिक पेशियों का अपनी इच्छा से संकुचन होता है।
- अरेखित पेशियों की तुलना में सभी रेखित पेशियां प्रतिवर्ती क्रिया द्वारा कार्य करती हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पेशियों का ऐच्छिक संकुचन नहीं होता, जबकि ऐच्छिक पेशियों का अपनी इच्छा से संकुचन होता है।
-
प्र.69Mathematics
एक पाइप एक टंकी को दूसरे पाइप की तुलना में तीन गुना जल्दी भर सकता है। दोनों पाइप एक साथ मिलकर टंकी को 32 मिनट में भर सकते हैं। धीमे पाइप द्वारा अकेले टंकी को भरने में कितने मिनट का समय लगेगा?
- 64
- 96
- 144
- 128
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 128
-
प्र.70Reasoning
प्रीति बिंदु P से चलना शुरू करके, पूर्व की ओर 30 m चलती है। वहां से, वह बाएं मुड़ती है, और 18 m चलती है। वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 65 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 86 m चलती है। इसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 65 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 18 m चलती है। अंततः वह पुनः मुड़ती है, और 30 m चलकर बिंदु Q पर पहुंचती है। बिंदु Q, बिंदु P से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
- 50 m, दक्षिण
- 68 m, दक्षिण
- 50 m, उत्तर
- 68 m, उत्तर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 50 m, दक्षिण
-
प्र.71General Awareness
गंगा नदी के आसपास रहने वाली आम जनता 'नमामि गंगे कार्यक्रम' में कैसे भाग ले सकती है?
- नदी के किनारों पर खुले में शौच न करना
- नदी में मच्छर के लार्वा को खाने वाली मछलीयों को डालना
- नदी के किनारों पर उगने वाले पेड़ों को न काटना
- पीने से पहले पानी को उबालकर कोलीफ़ॉर्म बैक्टीरिया को नष्ट करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नदी के किनारों पर खुले में शौच न करना
-
प्र.72Reasoning
विद्युत चुंबकीय प्रेरण की घटना किसके कारण होती है?
- प्रणाली को विद्युत चुंबक से जोड़ना
- प्रणाली में गैल्वेनोमीटर की उपस्थिति
- चुंबक और कुंडली की नियत (स्टेशनरी) स्थिति
- कुंडली से गुजरने वाले चुंबकीय अभिवाह में परिवर्तन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कुंडली से गुजरने वाले चुंबकीय अभिवाह में परिवर्तन
-
प्र.73General Awareness
2010 में AP माइक्रोफाइनेंस संकट के मद्देनजर, RBI ने MFI क्षेत्र में मुद्दों और समस्याओं का अध्ययन करने के लिए __________ की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।
- श्री मुकुंद एम. चितले
- डॉ. वाई. वी. रेड्डी
- श्री वाई. एच. मालेगाम
- श्री जगदीश कपूर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — श्री वाई. एच. मालेगाम
-
प्र.74Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.75General Awareness
निम्न में से कौन सा भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य पार्क है?
- मयूरभंज अभयारण्य, ओडिशा
- कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
- नागार्जुन सागर श्रीशैलम बाघ अभयारण्य, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
- गिर वन, गुजरात
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नागार्जुन सागर श्रीशैलम बाघ अभयारण्य, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
-
प्र.76Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'SHOUT' को 'VLTAA' लिखा जाता है और 'TOTAL' को 'WSYGS' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'WHITE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- ZLNZL
- DPRHB
- ZJRKL
- DFJPD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ZLNZL
-
प्र.77Mathematics
निम्नलिखित में से किसमें धारा के प्रवाह के विरोध की शक्ति न्यूनतम होती है?
- एक सुचालक में
- एक अच्छे विद्युतरोधी में
- एक कुचालक में
- एक उच्च प्रतिरोध में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक सुचालक में
-
प्र.78Reasoning
इनमें से कौन से बिंदु हमेशा गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष पर स्थित होते हैं? (i) वक्रता केंद्र (ii) आपतन बिंदु (iii) ध्रुव
- (i) और (iii) दोनों
- केवल (i)
- (i) और (ii) दोनों
- केवल (ii)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (i) और (iii) दोनों
-
प्र.79Mathematics
A और B की आयु का अनुपात 5 : 9 है। 7 वर्ष बाद, B की आयु 52 वर्ष होगी। छह वर्ष पहले, A की आयु कितनी थी?
- 24 वर्ष
- 44 वर्ष
- 19 वर्ष
- 35 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 19 वर्ष
-
प्र.80General Awareness
निम्न हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित अनुदैर्ध्य घाटी को क्या कहा जाता है?
- बुगयाल
- पयार
- दून
- मार्ग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दून
-
प्र.81General Awareness
वेणुवन विहार बौद्ध मठ निम्न में से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
- नागालैंड
- त्रिपुरा
- मणिपुर
- मेघालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — त्रिपुरा
-
प्र.82Reasoning
इस कथन का खंडन किसने किया कि, "कार्बनिक यौगिक केवल एक जीवित प्रणाली (तंत्र) के भीतर ही बन सकते हैं"?
- रदरफोर्ड
- वोहलर
- चार्ल्स
- डाल्टन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वोहलर
-
प्र.83Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.84Mathematics
41 संख्याओं का औसत 62 है। पहली 18 संख्याओं का औसत 65.5 है, और अंतिम 24 संख्याओं का औसत 61.5 है। यदि प्रारंभ से 18वीं संख्या को छोड़ दिया जाता है, तो शेष संख्याओं का औसत क्या होगा?
- 60.725
- 61.325
- 61.625
- 60.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 60.725
-
प्र.85Reasoning
2.5 m की फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के सामने 10 m ऊंचा एक पेड़ है। पेड़ का प्रतिबिंब ______ पर बनेगा।
- दर्पण के पीछे 2.0 m की दूरी
- दर्पण के सामने 2.0 m की दूरी
- दर्पण के सामने 1.25 m की दूरी
- दर्पण के पीछे 1.25 m की दूरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दर्पण के पीछे 2.0 m की दूरी
-
प्र.86Reasoning
किसी कक्षा के सभी 20 छात्र, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। रोहन, दाएं सिरे से 8वें स्थान पर खड़ा है, जबकि निखिल बाएं सिरे से 10वें स्थान पर खड़ा है। रोहन और निखिल के बीच कितने छात्र खड़े हैं?
- 5
- 6
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.87Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.88Mathematics
मार्च 2022 में, (ईपीएफओ) EPFO ने भविष्य निधि जमा पर 2020-21 में प्रदान किए गए ब्याज दर को 8.5% से बदलकर 2021-22 के लिए ______ करने का प्रस्ताव दिया है।
- 8.1%
- 9.2%
- 9.4%
- 8.3%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8.1%
-
प्र.89General Awareness
विद्युत शक्ति का सही सूत्र क्या है?
- P = V.I.T
- P = V/I
- P = V.T
- P = V.I
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — P = V.I
-
प्र.90General Awareness
SO₄²⁻ और Ba²⁺ की अभिक्रिया से बनने वाले BaSO₄ की प्रकृति क्या होती है?
- श्याम क्रिस्टल
- लाल चूर्ण
- जल में अविलेय
- जल में विलेय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जल में अविलेय
-
प्र.91General Awareness
इनमें से कौन क्रांतिकारी संगठन 'नौजवान भारत सभा' के संस्थापकों में से एक थे, जिसकी स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी?
- लाला हरदयाल
- चंद्रशेखर आज़ाद
- सुभाष चंद्र बोस
- भगत सिंह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — भगत सिंह
-
प्र.92Mathematics
दो रेलगाड़ियां - M और N, एक खंभे को क्रमशः 30 सेकंड और 1 मिनट 45 सेकंड में पार करती हैं। रेलगाड़ी M की लंबाई, रेलगाड़ी N की लंबाई की आधी है। रेलगाड़ी M और रेलगाड़ी N की चालों का क्रमशः अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 5 : 4
- 9 : 4
- 2 : 3
- 7 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7 : 4
-
प्र.93General Awareness
निम्नलिखित को आहार शृंखला के अनुसार व्यवस्थित कीजिए। A. मेंढक; B. गरुड़; C. धान; D. सांप; E. टिड्डी
- C - A - E - B - D
- C - E - D - B - A
- C - E - A - D - B
- C - A - E - D - B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — C - E - A - D - B
-
प्र.94Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.95General Awareness
P, Q, R, S, T और U एक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के छह प्रतिभागी हैं। उनमें से प्रत्येक ने परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। T ने Q से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। S ने Q से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। Q ने P से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, और P ने R से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। T ने S से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। R ने केवल एक प्रतिभागी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन छह प्रतिभागियों में से किसने सर्वाधिक अंकों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है?
- P
- R
- T
- S
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — S
-
प्र.96Mathematics
निम्न में से किसमें कोई समांतर भुजाओं का युग्म नहीं होता है?
- आयत
- समलंब चतुर्भुज
- पतंग
- समचतुर्भुज
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पतंग
-
प्र.97Reasoning
पांच दोस्त, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। G और E के बीच केवल D बैठा है। D, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो G के किसी भी ओर ठीक बगल में नहीं बैठा है। C कहां बैठा है?
- E के दाईं ओर ठीक बगल में
- G के बाईं ओर ठीक बगल में
- F के दाईं ओर ठीक बगल में
- F के बाईं ओर ठीक बगल में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — F के बाईं ओर ठीक बगल में
-
प्र.98General Awareness
आत्मनिर्भर भारत के विज़न को प्राप्त करने के लिए 14 क्षेत्रों में उत्पादकता से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत कितनी नई नौकरियां उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है?
- 50 लाख
- 55 लाख
- 65 लाख
- 60 लाख
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 60 लाख
-
प्र.99Mathematics
11 और 30 के बीच की अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
- 19.5
- 20.3
- 20.2
- 19.6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 20.2
-
प्र.100Mathematics
दिया गया ग्राफ किसी विद्यालय के कक्षा X के चार वर्गों में लड़कियों और लड़कों की संख्या दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [GIRLS- लड़कियां, BOYS- लड़के] किस वर्ग के कुल विद्यार्थियों में लड़कियों का प्रतिशत सबसे अधिक है?
- 10A
- 10D
- 10C
- 10B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 10C