-
प्र.1Reasoning
निम्नांकित वेन-आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] कितने जानवर (animals) पालतू (pets) हैं, लेकिन संरक्षित (protected) नहीं हैं?
- 13
- 38
- 25
- 67
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 38
-
प्र.2Mathematics
जब 1833, 2482 और 3190 को एक बड़ी से बड़ी संख्या x से विभाजित किया जाता है, तो प्रत्येक स्थिति में शेषफल y प्राप्त होता है। (3x−14y) का मान ज्ञात कीजिए।
- 133
- 121
- 123
- 131
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 121
-
प्र.3Mathematics
समान मोटाई एवं क्रमशः L और 5L लंबाई वाले दो तारों, A और B पर विचार कीजिए। यदि A और B के प्रतिरोध क्रमशः 1.0 Ω और 2.5 Ω हैं, तो A की प्रतिरोधकता और B की प्रतिरोधकता का अनुपात कितना होगा?
- 1/2
- 5
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.4General Awareness
1992 में, भारतीय संविधान में, 11वीं अनुसूची ______ संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शामिल की गई थी।
- 72वें
- 74वें
- 73वें
- 42वें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 73वें
-
प्र.5Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) Ω R 7 & S ∞ 5 ! D @ 4 Y 3 D # W A 6 & F O 7 % D C (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक संख्या है?
- तीन
- एक
- शून्य
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दो
-
प्र.6General Awareness
निम्न में से कौन सा उदासीनीकरण अभिक्रिया का उदाहरण है?
- NaOH (aq) + HCl (aq) →NaCl (aq) + H2O (l)
- Fe(s) + CuSO4 (aq) → FeSO4 (aq) + Cu (s)
- CuSO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + CuCl2 (aq)
- Zn(s) + CuSO4 (aq) → ZnSO4 (aq) + Cu (s)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — NaOH (aq) + HCl (aq) →NaCl (aq) + H2O (l)
-
प्र.7General Awareness
पूर्णा और गिरना नदियां निम्न में से किस नदी प्रणाली की सहायक नदियां हैं?
- ताप्ती
- गोदावरी
- कावेरी
- नर्मदा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ताप्ती
-
प्र.8Mathematics
DC जनरेटर किस सिद्धांत पर आधारित है?
- प्रेरणिक प्रभाव
- धारा के चुंबकीय प्रभाव
- विद्युतचुंबकीय प्रेरण
- धारा के तापीय प्रभाव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युतचुंबकीय प्रेरण
-
प्र.9Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पुरुष, सौम्य हैं। 2. कुछ सौम्य, प्रेमी हैं। 3. सभी प्रेमी, प्रतिबद्ध हैं। निष्कर्ष: I. कोई प्रतिबद्ध, प्रेमी नहीं है। II. कुछ सौम्य, प्रतिबद्ध हैं। III. कुछ प्रतिबद्ध, पुरुष हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
- निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है
-
प्र.10Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या/अंक | 3 | 2 | 1 | 6 | 5 | 4 | 9 | 8 | 7
कूट | @ | A | # | S | $ | F | % | G | &
शर्तें: 1. यदि पहला और अंतिम अंक विषम है, तो दोनों को = के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 2. यदि पहला और अंतिम अंक सम है, तो उनके कूटों को परस्पर बदल दिया जाएगा। 8546372 का कूट क्या होगा?
- A$FS&@G
- G$F@S&A
- G$FS@&A
- A$FS@&G
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — A$FS@&G
-
प्र.11Mathematics
दो एक-समान प्रतिरोध, 6 V की बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। परिपथ में क्षय हुई कुल शक्ति 12 W है। प्रत्येक प्रतिरोध में धारा ______ होगी।
- 2.0 A
- 0.5 A
- 4.0 A
- 1.0 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1.0 A
-
प्र.12General Awareness
वर्ष 2021 में, बरनाली दास के नेतृत्व में एक भारतीय टीम ने कितने तारों (सूर्य से भी गर्म) की खोज की?
- 10
- 2
- 5
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8
-
प्र.13General Awareness
इनमें से कौन सा पुष्प का मादा जनन अंग है?
- स्त्रीकेसर
- पंखुड़ी
- पुंकेसर
- बाह्य दल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — स्त्रीकेसर
-
प्र.14General Awareness
If the mean of the following data is 18, then the value of X is: xi | 10 | 15 | 20 | 25
fi | 5 | X | 7 | 8
- 13
- 9
- 11
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10
-
प्र.15Reasoning
नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: 2021 में, देश M की सरकार ने यह घोषणा करके मत्स्य उद्योग को विनियमित किया कि प्रत्येक मछुआरा दिन में केवल एक बार मछली पकड़ने के लिए अपनी नाव ले जा सकता है। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. देश M में मछली पकड़ने वाली नौकाओं की बिक्री आने वाले वर्षों में दोगुनी हो जाएगी। II. इस नियम से छोटी नौका वाले मछुआरों की तुलना में बड़ी नौका वाले मछुआरों को अधिक लाभ होगा।
- दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- दी गई जानकारी से केवल I निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
- दी गई जानकारी से न तो I और न ही II निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
-
प्र.16Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.17Mathematics
निम्नांकित पाई-चार्ट और तालिका का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। तालिका: 2021 में छह गांवों में गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत गांव | गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत
A | 30%
B | 34%
C | 32%
D | 28%
E | 27%
F | 36%
पाई-चार्ट: 2021 में गांवों में जनसंख्या का वितरण [figure] यदि 2021 में गांव D की जनसंख्या 70,200 है, तो उसी वर्ष गांव F में गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों की जनसंख्या कितनी होगी?
- 17,560
- 19,656
- 16,254
- 18,252
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 18,252
-
प्र.18Mathematics
कौन सा नियम कहता है कि "यदि हम अन्य इनपुटों को नियत रखकर एक इनपुट के नियोजन में वृद्धि करते रहते हैं, तो अंततः एक ऐसे बिंदु पर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद आउटपुट में परिणामी वृद्धि घटने लगेगी"?
- परिवर्ती अनुपात का नियम
- ह्रासमान सीमांत उत्पाद नियम
- लाभ सृजन बढ़ाने का नियम
- उत्पादन का नियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ह्रासमान सीमांत उत्पाद नियम
-
प्र.19General Awareness
दो समांतर रेखाएं ________ ।
- दो बिंदुओं पर प्रतिच्छेदित होती हैं
- किसी भी बिंदु पर प्रतिच्छेदित नहीं होती हैं
- तीन बिंदुओं पर प्रतिच्छेदित होती हैं
- एक बिंदु पर प्रतिच्छेदित होती हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — किसी भी बिंदु पर प्रतिच्छेदित नहीं होती हैं
-
प्र.20Mathematics
P और Q की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 8 है। 5 वर्ष बाद, Q की आयु 45 वर्ष होगी। छह वर्ष पहले, P की आयु कितनी थी?
- 34 वर्ष
- 19 वर्ष
- 24 वर्ष
- 29 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 19 वर्ष
-
प्र.21General Awareness
2016 में, विमुद्रीकरण के बाद छापी गई महात्मा गांधी शृंखला की नई नोटों में से किस मूल्यवर्ग के नोट पर भारत के पहले अंतर्ग्रहीय अंतरिक्ष मिशन का प्रतिनिधित्व करने वाले मंगलयान की तस्वीर प्रदर्शित है?
- ₹2000
- ₹200
- ₹500
- ₹50
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2000
-
प्र.22Mathematics
P की वर्तमान आयु का तीन गुना, Q की वर्तमान आयु से 25 वर्ष अधिक है। 10 वर्ष बाद, Q की आयु का दोगुना, P की आयु के तीन गुने से 18 वर्ष कम होगा। Q की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 21
- 16
- 19
- 17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 17
-
प्र.23General Awareness
The compound containing 5 carbon atoms with the general formula CnH2n+2 is:
- hexane
- pentane
- butane
- heptane
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — pentane
-
प्र.24Mathematics
20 cm फोकस दूरी वाला एक अपसारी दर्पण, वस्तु के आकार के एक तिहाई आकार का प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु दर्पण से कितनी दूरी पर स्थित है?
- -10 cm
- -20 cm
- -5 cm
- -40 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — -40 cm
-
प्र.25Mathematics
राघव, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और 20 km उत्तर की ओर ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है, 40 km ड्राइव करता है, दाईं ओर मुड़ता है और 50 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और 120 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाईं ओर मुड़ता है, 30 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु P से एक सीधी रेखा में बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 80 km, पूर्व की ओर
- 120 km, दक्षिण की ओर
- 80 km, पश्चिम की ओर
- 100 km, पश्चिम की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 80 km, पूर्व की ओर
-
प्र.26Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 35 × 13 ÷ 7 + 9 - 14 = 44
- 9 और 13
- 35 और 14
- 13 और 7
- 7 और 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9 और 13
-
प्र.27General Awareness
राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप-2022 की मेजबानी किसके द्वारा की गई?
- उत्तराखंड
- लद्दाख
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — हिमाचल प्रदेश
-
प्र.28General Awareness
असम राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में मनाया जाने वाला वह सात दिवसीय महोत्सव कौन सा है, जो असमिया नव वर्ष के प्रारंभ का प्रतीक है?
- देहिंग पटकाई महोत्सव
- मोअत्सु महोत्सव
- माजुली महोत्सव
- बोहाग बिहू महोत्सव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बोहाग बिहू महोत्सव
-
प्र.29General Awareness
तीन कुर्सियों और दो मेजों का मूल्य ₹7,000 है, और पांच कुर्सियों और तीन मेजों का मूल्य ₹11,000 है। चार कुर्सियों और दो मेजों का मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹9,600
- ₹9,000
- ₹6,000
- ₹8,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹8,000
-
प्र.30Reasoning
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) K & ^ 5 G T S P T & B 4 @ 3 # 1 A 3 P H 9 L (दाएं) उपरोक्त शृंखला से यदि सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो दाएं से नौवें स्थान पर क्या होगा?
- B
- 4
- T
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.31Mathematics
(9.8 × 9.8 − 5.8 × 5.8) / (2 × (7.8)) का मान ज्ञात कीजिए।
- 6
- 5
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4
-
प्र.32General Awareness
श्वसन की प्रक्रिया के दौरान, ग्लूकोज के एक अणु के साथ ऑक्सीजन के कितने अणु जुड़ते हैं?
- पाँच
- सात
- छह
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — छह
-
प्र.33Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: M ≤ A ≥ K ≥ C ≥ E < R निष्कर्ष: I. E < A II. A = E
- या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है
-
प्र.34Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसकी संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 24) (11, 143)
- (2, 8)
- (5, 40)
- (9, 102)
- (7, 42)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (2, 8)
-
प्र.35Reasoning
किसी निश्चित संख्या में व्यक्ति, एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C, D के दाई ओर चौथे स्थान पर बैठा है। E, C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E और A के बीच केवल दो व्यक्ति हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठता है, तो बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- 14
- 16
- 10
- 18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 14
-
प्र.36Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: I < N < S = R ≥ O > M; N > C निष्कर्ष: I. N < M II. O ≥ N
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
-
प्र.37General Awareness
प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर इनमें से किस शहर में स्थित है?
- अयोध्या
- वाराणसी
- मदुरई
- पुरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पुरी
-
प्र.38Mathematics
एक ठोस घनाभ के तीन आसन्न फलकों के क्षेत्रफल 66 cm², 108 cm² और 198 cm² हैं। घनाभ का आयतन (cm³ में) ज्ञात कीजिए।
- 1188
- 594
- 1782
- 891
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1188
-
प्र.39General Awareness
स्वतंत्रता के बाद, भारत में पहली बार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ था?
- 1978
- 1977
- 1972
- 1976
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1972
-
प्र.40Mathematics
निम्नांकित पाई-चार्ट 2019 में विभिन्न राज्यों जनसंख्या के वितरण को दर्शाता है। पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] यदि दिए गए राज्यों की कुल जनसंख्या 44,94,000 है, और यूपी (UP) में पुरुष-महिला अनुपात 3: 2 है, तो वर्ष 2019 में यूपी (UP) में पुरुषों की संख्या कितनी थी?
- 8,65,478
- 8,35,884
- 8,21,478
- 8,45,623
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 8,35,884
-
प्र.41Mathematics
जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में जन्म नियंत्रण कार्यक्रमों की सफलता दर तय करने हेतु निम्न में से कौन सा कारक सबसे महत्वपूर्ण है?
- शुक्रवाहिका उच्छेदन (Vasectomy)
- लोगों द्वारा गर्भनिरोधक विधियों की स्वीकार्यता
- नलिका उच्छेदन (Tubectomy)
- गर्भ निरोधकों का उपयोग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — लोगों द्वारा गर्भनिरोधक विधियों की स्वीकार्यता
-
प्र.42General Awareness
स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था ______ थी।
- अल्पविकसित और रुद्ध
- अविकसित
- विकसित
- विकासशील
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अल्पविकसित और रुद्ध
-
प्र.43General Awareness
न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अस्तित्व में आने के समय तक कितने तत्वों की खोज हुई थी?
- 53
- 61
- 63
- 56
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 56
-
प्र.44Reasoning
इनमें से किस भारतीय क्रिकेटर ने, टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए, किसी भारतीय द्वारा उच्चतम स्कोर बनाने के कपिल देव के लंबे समय से विद्यमान रिकॉर्ड को तोड़ा?
- रवींद्र जडेजा
- रविचंद्रन अश्विन
- अक्षर पटेल
- शार्दुल ठाकुर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — रवींद्र जडेजा
-
प्र.45Reasoning
इस प्रश्न में, अंकों/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या/अंक | 2 | 5 | 8 | 1 | 4 | 7 | 3 | 6 | 9
कूट | A | S | D | G | H | J | K | L | R
शर्तें: 1. यदि पहला और अंतिम अंक विषम अंक हैं, तो दोनों को L के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 2. यदि पहला और अंतिम अंक सम अंक हैं, तो दोनों को Z के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 564783 का कूट क्या होगा?
- LLHJDL
- LLHJKL
- SLHJDK
- SLHJDL
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — LLHJDL
-
प्र.46Reasoning
पादपों में अपशिष्ट उत्सर्जन की प्रक्रिया के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही है?
- पादप, मिट्टी में अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन नहीं करते हैं।
- कार्बन डाईऑक्साइड, प्रकाश संश्लेषण में उत्पन्न एक अपशिष्ट उत्पाद है।
- पादपों में, अतिरिक्त जल को स्थानांतरण द्वारा निकाल दिया जाता है।
- गौधों में, अपशिष्ट उत्पाद राल (रेज़िन) के रूप में संचित होते है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — गौधों में, अपशिष्ट उत्पाद राल (रेज़िन) के रूप में संचित होते है।
-
प्र.47Mathematics
यदि (12/7)^5 × (7/12)^8 × (12/7)^16 = (7/12)^(2m+10) है, तो m का मान ज्ञात कीजिए।
- 23/2
- −1
- 19/2
- −23/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — −23/2
-
प्र.48Reasoning
निम्न अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह, एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्न युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। IGE : QOM :: YWU : GEC
- PQR : MLK
- ONL : XWU
- NLJ : VTR
- PNM : UTS
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — NLJ : VTR
-
प्र.49Mathematics
किसी पुस्तक के अंकित मूल्य पर 10% की छूट देने पर, एक पुस्तक विक्रेता को 20% का लाभ प्राप्त होता है। यदि छूट को बढ़ाकर 12.5% कर दिया जाता है, तो पुस्तक विक्रेता को कितने प्रतिशत लाभ प्राप्त होगा?
- 16 2/3 %
- 17 2/3 %
- 15 2/3 %
- 18 2/3 %
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 16 2/3 %
-
प्र.50General Awareness
निम्न में से कौन सा, साधन आय (factor income) के स्रोत के रूप में अर्ह नहीं है?
- पारिश्रमिक
- किराया
- लाभ
- दान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दान
-
प्र.51Mathematics
कांच में कोई प्रकाश किरण, कांच को वायु से पृथक करने वाली सतह पर 30° के कोण पर आपतित होती है। किरण, वायु में ______ के कोण पर अपवर्तित होगी, और अपवर्तित किरण, आपतित किरण के तल में ______ होगी।
- 30° से कम, स्थित
- 30° से अधिक, स्थित नहीं
- 30° से अधिक, स्थित
- 30° से कम, स्थित नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 30° से अधिक, स्थित
-
प्र.52General Awareness
आपके पास दो विलयन A और B हैं। विलयन A का Ph मान 6 है, और विलयन B का pH मान 9 है। इस जानकारी के आधार पर, सही उत्तर चुनें।
- विलयन A अम्लीय है, और विलयन B क्षारीय है।
- दोनों विलयन अम्लीय हैं।
- दोनों विलयन क्षारीय हैं।
- विलयन A क्षारीय है, और विलयन B अम्लीय है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विलयन A अम्लीय है, और विलयन B क्षारीय है।
-
प्र.53Reasoning
आठ मित्र - A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के परितः बैठे हैं। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार प्रत्येक भुजा के ठीक मध्य में बैठे हैं। उन सभी के मुख मेज के केंद्र की ओर हैं। E, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, B के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है, और B, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, A और B दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C, F के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F, D के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। H के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- F
- D
- B
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — F
-
प्र.54Mathematics
63 km/h की चाल से चल रही रेलगाड़ी A, विपरीत दिशा से 45 km/h की चाल से आ रही रेलगाड़ी B को पूरी तरह से पार करने में 21 सेकंड का समय लेती है। रेलगाड़ी B की लंबाई, रेलगाड़ी A की लंबाई की 2.5 गुनी है। रेलगाड़ी B एक पुल को पूरी तरह से पार करने में 76 सेकंड का समय लेती है। पुल की लंबाई (m में) ज्ञात कीजिए।
- 480
- 880
- 660
- 500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 500
-
प्र.55General Awareness
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद धर्म के आधार पर भेदभाव को प्रतिबंधित करता है?
- अनुच्छेद 17
- अनुच्छेद 16
- अनुच्छेद 14
- अनुच्छेद 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 15
-
प्र.56Mathematics
किसी वस्तु को एक 16 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 8 cm की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब ______ की दूरी पर बनेगा।
- 16/3 cm
- −16 cm
- 24 cm
- 8 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — −16 cm
-
प्र.57Mathematics
जब 11, 14, 31 और 38 में से प्रत्येक में x जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार प्राप्त संख्याएं क्रमशः समानुपात में होती हैं। तो, यदि 3x : y :: y : (8x−5) है, और y > 0 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
- 12
- 18
- 16
- 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 18
-
प्र.58Mathematics
20 + 24/7 × {(1 ÷ 2) + (2 ÷ 3)} का मान ज्ञात कीजिए।
- 34
- 28
- 24
- 32
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 24
-
प्र.59Reasoning
किसी छड़ चुंबक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) छड़ चुंबक के अंदर कोई क्षेत्र नहीं होता है। (b) छड़ चुंबक के अंदर क्षेत्र रेखाओं की दिशा, इसके उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर होती है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
- केवल (b)
- न तो (a) न ही (b)
- केवल (a)
- (a) और (b) दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — न तो (a) न ही (b)
-
प्र.60Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.61Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.62Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.63General Awareness
The succeeding members of alkane homologous series differ by the formula unit:
- C2
- CH2
- H2
- OH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — CH2
-
प्र.64Mathematics
राजेश के पास 180 लीटर तेल A और 220 लीटर तेल B है। वह कई एक-समान कंटेनरों को दोनों प्रकार के तेलों से इस तरह से भरता है कि प्रत्येक कंटेनर में केवल एक प्रकार का तेल ही भरा होता है, और सभी कंटेनर पूर्णतया भर जाते हैं। राजेश द्वारा प्रयुक्त प्रत्येक कंटेनर का अधिकतम आयतन (लीटर में) कितना हो सकता है, ताकि राजेश के पास मौजूद दोनों प्रकार के संपूर्ण तेल को इन कंटेनरों में भरा जा सके?
- 80
- 40
- 20
- 60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 20
-
प्र.65General Awareness
मुख्य अक्ष के निकट समानांतर किरणों का एक पुंज एक उत्तल लेंस पर आपतित होता है। वे किस बिंदु पर अभिसरित होंगी?
- F पर
- 2F से परे
- 2F पर
- F और 2F के मध्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — F पर
-
प्र.66General Awareness
2x² + 4 − 10x = 0 के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए।
- कोई वास्तविक मूल नहीं
- काल्पनिक मूल
- वास्तविक और समान मूल
- वास्तविक और भिन्न मूल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — वास्तविक और भिन्न मूल
-
प्र.67Mathematics
(cosec A + cot A) (1 − cos A) का मान ज्ञात कीजिए।
- cot A
- cos A
- tan A
- sin A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — sin A
-
प्र.68Reasoning
यदि संख्या 6249729 के प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, और प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योगफल क्या होगा?
- 6
- 10
- 8
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 8
-
प्र.69Mathematics
80 m और 120 m लंबाई वाली दो मिनी रेलगाड़ियां समानांतर पटरियों पर क्रमशः 30 m/s और 20 m/s की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। दोनों मिनी रेलगाड़ियां एक दूसरे को कितने समय में (सेकंड में) पार करेंगी?
- 8
- 4
- 10
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.70Reasoning
A, B, C, D और E, एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। B, किसी सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है लेकिन मंजिल क्रमांक 4 पर नहीं रहता। A और E के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। C, A के ठीक नीचे वाली पर मंजिल रहता है। मंजिल क्रमांक 5 पर कौन रहता है?
- D
- C
- A
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — D
-
प्र.71Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.72General Awareness
A, B, C, D, E, F और G, सात डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा जाता है लेकिन जरूरी नहीं कि इनका क्रम यही हो। D को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा जाता है। C और D के बीच केवल एक डिब्बा रखा जाता है। B और F के बीच केवल तीन डिब्बे रखे जाते हैं। B को F के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा जाता है। A को G के ठीक नीचे रखा जाता है। D और E के बीच कितने डिब्बे रखे जाते हैं?
- 1
- 2
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3
-
प्र.73Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 478 635 316 253 675 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर करनी होंगी।) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक और सबसे छोटी संख्या के पहले अंक का योग किया जाए, तो प्राप्त संख्या क्या होगी?
- 6
- 8
- 9
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9
-
प्र.74Mathematics
A किसी कार्य को 35 दिन में पूरा कर सकता है। B, A से 30% कम कार्यकुशल है। C, B से 25% अधिक कार्यकुशल है। B और C एक साथ मिलकर 10 दिन तक कार्य करते हैं। A अकेले शेष कार्य को कितने दिन में पूरा करेगा?
- 18 1/2 दिन
- 19 1/4 दिन
- 20 दिन
- 18 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 19 1/4 दिन
-
प्र.75General Awareness
प्रकाश संश्लेषण के उत्पादों को पत्तियों से पौधे के अन्य भागों में किसके माध्यम से ले जाया जाता है?
- रंध्रों के माध्यम से
- जाइलम के माध्यम से
- फ्लोएम के माध्यम से
- वाहिनिका (Tracheid) के माध्यम से
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — फ्लोएम के माध्यम से
-
प्र.76Mathematics
विद्युत धारा के प्रवाह का विरोध करने की चालक की प्रवृत्ति ________ कहलाती है।
- चालकता
- प्रतिरोध
- विद्युत विभव
- शक्ति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिरोध
-
प्र.77General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा, भारत का सबसे पुराना उच्च न्यायालय है?
- बॉम्बे उच्च न्यायालय
- पटना उच्च न्यायालय
- दिल्ली उच्च न्यायालय
- कलकत्ता उच्च न्यायालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कलकत्ता उच्च न्यायालय
-
प्र.78Mathematics
एक दुकानदार ₹13.65 प्रति kg वाले गेहूं की 30 kg मात्रा को ₹18.15 प्रति kg वाले गेहूं की 20 kg मात्रा के साथ मिलाता है। 30% लाभ अर्जित करने के लिए उसे मिश्रित गेहूं को प्रति kg किस मूल्य पर बेचना चाहिए (निकटतम रुपये में पूर्णांकित)?
- ₹20
- ₹15
- ₹17
- ₹18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹20
-
प्र.79General Awareness
संस्कृति और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री ने बीकानेर में ______ कार्यशाला 'परामर्श 2022' का शुभारंभ किया था।
- आतिथ्य एवं पर्यटन
- कैरियर परामर्श
- स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती
- खाद्य एवं पोषण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कैरियर परामर्श
-
प्र.80General Awareness
लसीका, आंतों में पचित और अवशोषित ____________ का परिवहन करती है।
- एंजाइमों
- कार्बोहाइड्रेट्स
- वसा
- प्रोटीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वसा
-
प्र.81Mathematics
10 प्रेक्षणों का औसत 46 है। बाद में यह पाया गया कि एक प्रेक्षण को त्रुटिवश 142 के स्थान पर 42 पढ़ा गया था। सही औसत ज्ञात कीजिए।
- 45
- 56
- 65
- 54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 56
-
प्र.82Reasoning
A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर और C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो D के ठीक बगल में बैठा हुआ है। E, C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, B के बाईं ओर दूसरे स्थान और G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन C और G (दोनों) के ठीक बगल में बैठा हुआ है?
- H
- D
- A
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — F
-
प्र.83Mathematics
एक समचतुर्भुजाकार मैदान के विकर्णों की लंबाइयां 96 m और 110 m हैं। मैदान का परिमाप (m में) ज्ञात कीजिए।
- 296
- 292
- 288
- 300
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 292
-
प्र.84Reasoning
2015 में प्रतिष्ठित स्टॉकहोम जल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले किस व्यक्ति को भारत के 'वाटरमैन' के रूप में जाना जाता है?
- चंडी प्रसाद भट्ट
- डॉ. ए के बनर्जी
- सुंदर लाल बहुगुणा
- डॉ. राजेंद्र सिंह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — डॉ. राजेंद्र सिंह
-
प्र.85Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: 1. कुछ कैप, हेडबैंड हैं। 2. सभी हेडबैंड, हैट हैं। 3. कुछ बेरेट, हैट हैं। निष्कर्ष: I-कुछ कैप, हैट हैं। II-कुछ हैट, बेरेट हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
-
प्र.86General Awareness
आधुनिक आवर्त सारणी में क्रमशः ____________ समूह और ____________ आवर्त हैं।
- 18; 7
- 7; 18
- 17; 6
- 6; 17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 18; 7
-
प्र.87Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.88Reasoning
इनमें से कौन से जैव निम्नीकरणीय पदार्थ हैं?
- प्लास्टिक का सामान
- रसायन
- औद्योगिक अपशिष्ट
- कागज़ और कपास
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कागज़ और कपास
-
प्र.89Mathematics
यदि α, β (α > β) द्विघात समीकरण x² − 10x + 16 = 0 के मूल हैं, तो α⁴ - β⁴ का मान ज्ञात कीजिए।
- 5080
- −4080
- 4080
- −5080
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4080
-
प्र.90General Awareness
जब चूना पत्थर का एक टुकड़ा तनु HCl के साथ अभिक्रिया करता है, तो एक गैस X उत्पन्न होती है। जब इस गैस X को चूने के पानी से गुजारा जाता है, तो एक सफेद अवक्षेप Y बनता है। गैस X की अधिक मात्रा गुजारे जाने पर, सफेद अवक्षेप घुल जाता है, जिससे एक विलेय यौगिक Z बनता है। X, Y और Z क्रमशः ___________ हैं।
- CO2, CaCO3, CaO
- CO2, CaCO3, Ca (HCO3)2
- CO2, CaCO3, Ca(OH)2
- CO2, Ca (HCO3)2, CaCO3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — CO2, CaCO3, Ca (HCO3)2
-
प्र.91General Awareness
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में सबसे कम बोली जाने वाली भाषा निम्न में से कौन सी है?
- तेलुगू
- तमिल
- मराठी
- बंगाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तमिल
-
प्र.92General Awareness
आवश्यक रक्षा सेवा अधिनियम कब पारित किया गया था?
- 2021
- 2018
- 2019
- 2020
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2021
-
प्र.93Mathematics
दो संख्याओं का अनुपात 7 : 5 है। यदि उनका योगफल 360 है, तो उनके बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
- 80
- 60
- 90
- 70
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 60
-
प्र.94Reasoning
बिंदु A से बिंदु B तक पहुंचने के लिए दीपक ने उत्तर दिशा में अपनी साइकिल चलाई, वहां से वह बाएं मुड़ता है, और बिंदु C तक पहुंचने के लिए 3 km साइकिल चलाता है, वह फिर से बाएं मुड़ता है, और बिंदु D तक पहुंचने के लिए 4 km साइकिल चलाता है। इस समय वह अपने आरंभिक स्थान से 3 km पश्चिम में है। बिंदु A से बिंदु B के बीच उसके द्वारा तय की गई दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- 4 kms
- 10 kms
- 7 kms
- 5 kms
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4 kms
-
प्र.95Mathematics
एक वस्तु को उसके मूल विक्रय मूल्य के 7/12 पर बेचने पर, मानव को 16% की हानि होती है। यदि वह इसे उसके मूल विक्रय मूल्य के 80% पर बेचता है, तो प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
- 15.5%
- 15.2%
- 14.8%
- 14.5%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 15.2%
-
प्र.96General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा हाइड्रोकार्बनों का एक जटिल मिश्रण है, जो पृथ्वी पर द्रव, गैसीय या ठोस रूप में मौजूद होता है, जिसे ईंधन के रूप में परिष्कृत किया जा सकता है?
- बिटुमेन
- कोक
- कोयला
- पेट्रोलियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पेट्रोलियम
-
प्र.97General Awareness
जुलाई 2022 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किस संस्थान को डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी से गति शक्ति विश्वविद्यालय नामक केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया गया था?
- सड़क यातायात शिक्षा संस्थान (IRTE)
- भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी (NAIR)
- सड़क परिवहन संस्थान (IRT)
- राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान (NRTI)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान (NRTI)
-
प्र.98Mathematics
21 cm ऊंचाई और 10 cm त्रिज्या वाले बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए)
- 9900 cm³
- 6600 cm³
- 8800 cm³
- 7700 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6600 cm³
-
प्र.99General Awareness
इनमें से कौन सा एककोशिकीय जीव है?
- जूं (Lice)
- पैरामीशियम
- ब्रेड फफूंद (Bread mould)
- अमरबेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पैरामीशियम
-
प्र.100General Awareness
मार्च 2022 में लांच किया गया गूगल मैप्स-आधारित नियोजन एवं विश्लेषण टूल, स्मार्ट इवेंट ट्रैकिंग सिस्टम, ______ का एक इन-हाउस सॉफ़्टवेयर है।
- भारतीय रेलवे
- भारतीय वायु सेना
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय रेलवे