1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 20 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 20 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

20 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
20 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    निम्न में से कौन सी नदी नेपाल से होकर भारत में बहती है?
    1. धौलीगंगा
    2. भिलंगना
    3. सोन
    4. करनाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — करनाली

  2. प्र.2General Awareness
    'ताउते (Tauktae)' चक्रवात भारत में किस वर्ष आया था?
    1. 2019
    2. 2020
    3. 2021
    4. 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2021

  3. प्र.3General Awareness
    मशरूम में किस प्रकार का पोषण होता है?
    1. मृतपोषी
    2. रसायनपोषी
    3. स्वपोषी
    4. सहजीवी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मृतपोषी

  4. प्र.4Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  5. प्र.5Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'अभिनेताओं' को निरूपित करता है, वर्ग 'निर्देशकों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'निर्माताओं' को निरूपित करता है। ऐसे कितने अभिनेता हैं, जो निर्देशक हैं और निर्माता भी हैं? [figure]
    1. 1
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  6. प्र.6General Awareness
    ______ में 42वें संशोधन द्वारा नागरिकों के मूल कर्तव्यों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया था।
    1. 1976
    2. 1975
    3. 1973
    4. 1974
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1976

  7. प्र.7General Awareness
    निम्न में से कौन-सा कार्य जिला प्रशासन का हिस्सा नहीं है?
    1. ग्रामीण विकास
    2. दीवानी न्याय
    3. राजस्व संग्रह
    4. डाक सेवाएं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — डाक सेवाएं

  8. प्र.8Mathematics
    एक व्यक्ति का मासिक वेतन ₹28,000 है और माह का व्यय, उसके वेतन का 92% है, तो माह के वेतन से उसकी शेष बचत राशि ______ होगी।
    1. ₹2,400
    2. ₹2,340
    3. ₹2,200
    4. ₹2,240
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,240

  9. प्र.9Mathematics
    1 अप्रैल 2022 तक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
    1. अचल कुमार ज्योति
    2. सुनील अरोड़ा
    3. ओम प्रकाश रावत
    4. सुशील चंद्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सुशील चंद्र

  10. प्र.10Mathematics
    एक चतुर्भुज के तीन कोणों के माप 90°, 96° और 88° हैं। इसके चौथे कोण का माप ______ होगा।
    1. 96°
    2. 86°
    3. 88°
    4. 82°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 86°

  11. प्र.11General Awareness
    Study the given table and answer the question that follows. The table show the percentage of marks obtained by a candidate in five subjects and the weightage given to the subjects, in an examination. Subject | English | Hindi | Maths | Social Studies | Science / Marks Percentage | 90 | 92 | 93 | 78 | 86 / Weightage to subjects | 2 | 2 | 3 | 1 | 2. Find the difference between the weighted average and the average if all subjects had equal weightage.
    1. 1.5%
    2. 0.5%
    3. 2%
    4. 1%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1.5%

  12. प्र.12General Awareness
    एक ही विभाग के छह प्रोफेसरों - जयंत, किरन, लास्या, मैथिली, निश्चल और ओमप्रकाश में से प्रत्येक की कक्षाएं सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के छह अलग-अलग दिनों में होती हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य है। मैथिली की कक्षा से पहले केवल दो प्रोफेसरों की कक्षाएं हैं। जयंत की कक्षा मंगलवार को है और ओमप्रकाश की कक्षा शनिवार को है। किरन की कक्षा के बाद केवल एक प्रोफेसर की कक्षा है। निश्चल की कक्षा किरन और मैथिली की कक्षाओं के बीच के किसी भी दिन नहीं है। निम्न में से किसकी कक्षा सोमवार को है?
    1. मैथिली
    2. निश्चल
    3. लास्या
    4. किरन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निश्चल

  13. प्र.13Mathematics
    निम्न संख्या शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 7 2 9 6 3 7 3 9 7 7 3 9 7 3 2 2 1 3 3 9 3 7 3 9 3 9 उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने 3 हैं, जिनके ठीक पहले 7 है और ठीक बाद 9 है?
    1. चार
    2. दो
    3. पांच
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  14. प्र.14Reasoning
    MAJESTY शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदलने पर बनने वाले अक्षर-समूह के अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार व्यवस्थित करने पर बाईं ओर से तीसरा अक्षर निम्न में से कौन सा होगा?
    1. L
    2. F
    3. I
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — I

  15. प्र.15General Awareness
    'त्रिपिटक' इनमें से किस धर्म का पवित्र ग्रंथ है?
    1. जैन धर्म
    2. बौद्ध धर्म
    3. पारसी धर्म
    4. सिख धर्म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बौद्ध धर्म

  16. प्र.16Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी अंडे, बाजरा हैं। सभी बाजरा, गुब्बारे हैं। सभी गुब्बारे, कैदी हैं। निष्कर्ष: I. सभी गुब्बारे, अंडे हैं। II. कुछ कैदी, बाजरा हैं। III. सभी कैदी, गुब्बारे हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    4. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

  17. प्र.17Mathematics
    Arindam purchased a coat for ₹2,100 after getting a discount of 20% and but then paying GST at a rate of 5% on the discounted price. Find the marked price of the coat.
    1. ₹2,490
    2. ₹2,500
    3. ₹2,520
    4. ₹2,480
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2,500

  18. प्र.18Mathematics
    दिए समीकरण को संतुलित करने के लिए, इनमें से कौन से दो गणितीय चिह्नों के स्थान परस्पर बदलने होंगे? 18 × 6 + 12 − 7 ÷ 2 = 1
    1. ÷ और −
    2. + और ×
    3. × और ÷
    4. − और +
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — × और ÷

  19. प्र.19Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'TALCUM' को 'LSZHVN' और 'GRAINS' को 'RLFWMA' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'LOWER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. QCTKG
    2. PCTKG
    3. QCTKH
    4. QDTKH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — QCTKG

  20. प्र.20Reasoning
    यदि 'SCIENCE' शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने नए शब्द में कौन सा अक्षर सबसे अधिक बार आएगा?
    1. T
    2. O
    3. H
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — D

  21. प्र.21General Awareness
    एक पुष्प के प्रजनन अंग, ______ होते हैं।
    1. स्त्रीकेसर और बाह्यदल
    2. बाह्यदल और दल
    3. पुंकेसर और दल
    4. पुंकेसर और स्त्रीकेसर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पुंकेसर और स्त्रीकेसर

  22. प्र.22Mathematics
    निम्न पाई-चार्ट एक राज्य के बजट के व्यय के प्रतिशत वितरण को दर्शाता है। पाई-चार्ट का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] संदर्भ: [A SATE BUDGET EXPENDITURE- एक राज्य का बजट व्यय, Railway-रेलवे, Defence-रक्षा, Health-स्वास्थ्य, Social Welfare-समाज कल्याण, Education-शिक्षा, Agriculture-कृषि] कृषि व्यय का केंद्रीय कोण लगभग कितना होना चाहिए?
    1. 162°
    2. 152°
    3. 142°
    4. 172°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 162°

  23. प्र.23Mathematics
    वह छोटी से छोटी प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 217800 को गुणा करने पर प्राप्त गुणनफल एक पूर्ण वर्ग संख्या होगी।
    1. 2
    2. 3
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  24. प्र.24Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (16, 64, 5) (9, 27, 4)
    1. (11, 56, 7)
    2. (21, 126, 7)
    3. (13, 91, 10)
    4. (10, 50, 5)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (21, 126, 7)

  25. प्र.25General Awareness
    भारत के संघीय न्यायालय ने किस वर्ष कार्य करना शुरू किया?
    1. 1935
    2. 1950
    3. 1937
    4. 1947
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1937

  26. प्र.26General Awareness
    भारत के किस शैक्षणिक संस्थान में परम प्रवेग नामक देश का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर स्थापित किया गया है, जो फरवरी 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी भारतीय शैक्षणिक संस्थान में स्थापित सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर भी है?
    1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली
    2. इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA)-पुणे
    3. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)-बैंगलुरु
    4. भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER)-तिरुपति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)-बैंगलुरु

  27. प्र.27General Awareness
    Which of the following is calculated as the percentage change in the demand for the goods divided by the percentage change in the price for the goods?
    1. Elasticity of Demand
    2. Product Cost
    3. Total Utility
    4. Surplus
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Elasticity of Demand

  28. प्र.28General Awareness
    भारत के निम्नलिखित में से किस केंद्रशासित प्रदेश ने जुलाई 2021 में 'तेजस्विनी' नामक कार्यक्रम की शुरुआत की, जो कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर केंद्रित एक पहल है?
    1. लक्षद्वीप
    2. पुदुचेरी
    3. चंडीगढ़
    4. दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दिल्ली

  29. प्र.29Mathematics
    मेंडल के संकरण में, एक शुद्ध लंबे पौधे (TT) का एक बौने पौधे (tt) के साथ संकरण कराया गया। F₂ पीढ़ी में जीनोटाइप अनुपात (Phenotypic ratio) क्या था?
    1. 3 : 1
    2. 1 : 1
    3. 2 : 1
    4. 1 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 : 1

  30. प्र.30General Awareness
    जब रात के समय धूल भरी सड़क पर कोई कार गुजर रही हो, तो हेडलाइट से प्रकाश पुंज का पथ ______ प्रभाव के कारण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
    1. निमज्जन
    2. प्रकीर्णन
    3. अपवर्तन
    4. वर्ण-विक्षेपण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रकीर्णन

  31. प्र.31General Awareness
    फलों में मुख्यतः कौन सा हार्मोन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
    1. एब्सिसिक अम्ल (Abscisic acid)
    2. ऑक्सिन (Auxins)
    3. जिबरेलिन (Gibberellins)
    4. साइटोकाइनिन (Cytokinin)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — साइटोकाइनिन (Cytokinin)

  32. प्र.32General Awareness
    यदि a + 1/a = 9 है, तो a³ + 1/a³ का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
    1. 702
    2. 732
    3. 729
    4. 726
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 702

  33. प्र.33Mathematics
    मान लीजिए एक तार का प्रतिरोध 10 Ω है। यदि उसी पदार्थ और समान लंबाई का एक अन्य तार है, जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल, पहले वाले तार से दोगुना है, तो दूसरे तार का प्रतिरोध क्या होगा?
    1. 7.5 Ω
    2. 10 Ω
    3. 20 Ω
    4. 5 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 Ω

  34. प्र.34Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी कार्पेट, स्कॉलर हैं। सभी स्कॉलर, ट्रिप एडवाइजर हैं। कोई हैट, ट्रिप एडवाइजर नहीं है। निष्कर्ष: I. कोई ट्रिप एडवाइजर, स्कॉलर नहीं है। II. सभी कार्पेट, ट्रिप एडवाइजर हैं। III. कुछ ट्रिप एडवाइजर, स्कॉलर है। IV. कोई कार्पेट, हैट नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    3. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।

  35. प्र.35Mathematics
    30°C पर 1 m लंबाई के किसी धातु के तार का प्रतिरोध 50 Ω है। मान लीजिए तार का व्यास 0.3 mm है। उसी धातु के समान लंबाई के एक अन्य तार, जिसका व्यास बढ़ाकर 0.6 mm कर दिया गया हो, का प्रतिरोध (30°C पर) कितना होगा?
    1. 2.5 Ω
    2. 120.5 Ω
    3. 20.5 Ω
    4. 12.5 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12.5 Ω

  36. प्र.36Mathematics
    निम्न तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। छात्र का नाम | अंक (प्रश्नपत्र I | प्रश्नपत्र II | प्रश्नपत्र III) / अनुश्री | 83 | 79 | 83 / जय | 71 | 90 | 60 / विनय | 64 | 93 | 72 / पूजा | 81 | 88 | 87. एक परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र थे। यदि प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंकों का था, तो परीक्षा में सबसे अधिक प्रतिशत किसने प्राप्त किया?
    1. पूजा
    2. अनुश्री
    3. विनय
    4. जय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पूजा

  37. प्र.37General Awareness
    सोडियम कार्बोनेट के इनमें से किस हाइड्रेट में क्रिस्टलन जल के दस अणु होते हैं?
    1. बेकिंग पाउडर
    2. ब्लीचिंग पाउडर
    3. बेकिंग सोडा
    4. धावन सोडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धावन सोडा

  38. प्र.38Reasoning
    A, C, E, G, J, L, N और O एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। उनमें से कुछ मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। 'A' और 'G' दोनों 'E' के ठीक बगल में बैठे हैं। 'A', 'C' के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 'O', 'J' के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 'J' और 'N' दोनों 'L' के ठीक बगल में बैठे हैं। G के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. N
    2. O
    3. E
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — O

  39. प्र.39Mathematics
    किसी परिपथ में, L लंबाई और A अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले चांदी (silver) के तार को 5L लंबाई और 9A अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले एल्यूमिनियम (aluminium) के तार से बदल दिया जाता है। परिपथ के प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (दिया गया है ρ_silver = 1.6 × 10⁻⁸ Ω m और ρ_Aluminium = 2.6 × 10⁻⁸ Ωm)
    1. बढ़कर पूर्व का 1.1 गुना हो जाएगा
    2. बढ़कर पूर्व का 1.2 गुना हो जाएगा
    3. घटकर पूर्व का 0.9 गुना हो जाएगा
    4. घटकर पूर्व का 0.8 गुना हो जाएगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — घटकर पूर्व का 0.9 गुना हो जाएगा

  40. प्र.40General Awareness
    एयर इंडिया की यात्रा, प्रतिष्ठित उद्यमी जे.आर.डी. टाटा द्वारा कंपनी की स्थापना किए जाने के साथ वर्ष ______ में शुरू हुई।
    1. 1930
    2. 1932
    3. 1947
    4. 1942
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1932

  41. प्र.41General Awareness
    आयत PQRS में, यदि m∠QPR = 26° हो, तो m∠SQR = ______ होगा।
    1. 52°
    2. 26°
    3. 74°
    4. 64°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 64°

  42. प्र.42General Awareness
    निम्न में से कौन-सा राजस्व व्यय का उदाहरण है?
    1. सरकारी कर्मचारियों का वेतन
    2. सरकार द्वारा ऋण की अदायगी
    3. अस्पतालों और स्कूल भवनों का निर्माण
    4. ऋण के रूप में दूसरे देश को दी गई आर्थिक मदद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सरकारी कर्मचारियों का वेतन

  43. प्र.43Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  44. प्र.44General Awareness
    शरीर में उत्पन्न होने वाले किस नाइट्रोजनी अपशिष्ट का उत्सर्जन मानव वृक्क द्वारा किया जाता है?
    1. यूरिया और यूरिक अम्ल
    2. अमोनिया और यूरिक अम्ल
    3. केवल अमोनिया
    4. यूरिया और अमोनिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यूरिया और यूरिक अम्ल

  45. प्र.45General Awareness
    2 फरवरी 2022 को किस प्रसिद्ध भारतीय हॉकी कप्तान की जन्म शताब्दी मनाई गई?
    1. लेस्ली क्लॉडियस
    2. कुंवर दिग्विजय सिंह 'बाबू'
    3. मेजर ध्यानचंद
    4. बलबीर सिंह दोसांझ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कुंवर दिग्विजय सिंह 'बाबू'

  46. प्र.46Reasoning
    4 जून 2021 को, भारत की पहली CAR-T सेल थेरेपी, जो कि मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में की गई थी, इनमें से किस बीमारी के लिए थी?
    1. अस्थि प्रत्यारोपण
    2. फेफड़े का प्रत्यारोपण
    3. एड्स
    4. रक्त कैंसर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रक्त कैंसर

  47. प्र.47Reasoning
    निम्न में से कौन सा कथन समजातीय श्रेणी में क्वथनांक की क्रमबद्धता (gradation) के संबंध में सही है?
    1. आणविक द्रव्यमान में कमी होने पर, क्वथनांक में वृद्धि होती है।
    2. आणविक द्रव्यमान में वृद्धि होने पर, क्वथनांक में कमी होती है।
    3. क्वथनांक, आणविक द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है।
    4. आणविक द्रव्यमान में वृद्धि होने पर, क्वथनांक में वृद्धि होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आणविक द्रव्यमान में वृद्धि होने पर, क्वथनांक में वृद्धि होती है।

  48. प्र.48Reasoning
    आणविक सूत्र C₃H₄ वाला यौगिक, ______ की समजातीय श्रेणी से संबंधित है।
    1. केवल एल्काइन
    2. केवल एल्कीन
    3. केवल एल्केन
    4. ऐल्कोहॉल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल एल्काइन

  49. प्र.49Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: रीक्लेम्ड भूमि से बचा जाना चाहिए क्योंकि इससे केवल हानि ही होती है। तर्क: I. कई देशों के पास बढ़ती आबादी के लिए भूमि को रीक्लेम करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं है। II. जिस भूमि को रीक्लेम किया जाता है उसका प्रकृति पर लंबे समय तक प्रभाव रहता है, क्योंकि यह पारिस्थितिक तंत्र और जैव विविधता को खराब करती है।
    1. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    2. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    3. II कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि I कथन का समर्थन करता है
    4. I कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि II कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — I कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि II कथन का समर्थन करता है

  50. प्र.50General Awareness
    छह विद्यार्थियों - पवन, विनय, रेशमा, सुनयना, तरुण और उन्मुक्त में से प्रत्येक की इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के शनिवार को समाप्त होने वाले एक सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होनी है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। रेशमा की परीक्षा मंगलवार को है। पवन और रेशमा के बीच केवल एक विद्यार्थी की परीक्षा है। विनय की परीक्षा, पवन के ठीक बाद वाले दिन है। उनमें से किसी की भी परीक्षा उन्मुक्त से पहले नहीं है। सुनयना की परीक्षा रेशमा के ठीक बाद वाले दिन है। तरुण की परीक्षा किस दिन है?
    1. शनिवार
    2. गुरुवार
    3. शुक्रवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शनिवार

  51. प्र.51Mathematics
    मान लीजिए कि r वह सबसे बड़ी संख्या है, जिसे 41, 71 और 91 से विभाजित किए जाने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल प्राप्त होता है। r और 45 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 45
    2. 75
    3. 10
    4. 90
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 90

  52. प्र.52Mathematics
    बीना और नीना मिलकर प्रतिदिन 10 घंटे काम करके 8 दिनों में एक दर्जन स्वेटर बुनती हैं। यदि उन्हें यह काम 5 दिनों में पूरा करना है, तो उन्हें प्रतिदिन कितने घंटे काम करना होगा?
    1. 14
    2. 12
    3. 11
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16

  53. प्र.53Mathematics
    यदि (x + y + z) = 0 और x² + y² + z² = 36 है, तो xy + yz + zx का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 18
    2. −18
    3. −28
    4. −6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −18

  54. प्र.54Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। D _ B _ A _ C _ _ G F _ E _ _ H
    1. BACDEFGH
    2. CABDHEFG
    3. CABDEFGH
    4. BACDHEFG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CABDHEFG

  55. प्र.55Mathematics
    रोहिणी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी सड़क पर 2 km चली। फिर वह दाईं ओर मुड़ी और 1 km चली। वह फिर से दाईं ओर मुड़ी और 2 km चली। अब उसका मुख किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. पश्चिम
    2. उत्तर
    3. दक्षिण
    4. पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण

  56. प्र.56Reasoning
    40 cm वक्रता त्रिज्या वाले गोलीय दर्पण द्वारा वस्तु का उल्टा और आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को ______ रखा जाना चाहिए।
    1. उत्तल दर्पण से 20 cm से 40 cm के बीच
    2. उत्तल दर्पण से अनंत पर
    3. उत्तल दर्पण से 20 cm दूर
    4. अवतल दर्पण से 20 cm से 40 cm के बीच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अवतल दर्पण से 20 cm से 40 cm के बीच

  57. प्र.57Mathematics
    मोनू और सोनू की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 4 है। 5 वर्ष पूर्व की मोनू की आयु और 5 वर्ष बाद की सोनू की आयु का अनुपात 2 : 5 है। मोनू की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 18 वर्ष
    2. 66 वर्ष
    3. 20 वर्ष
    4. 15 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15 वर्ष

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  59. प्र.59Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  60. प्र.60Reasoning
    संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या /प्रतीक | 2 | & | 5 | ^ | @ | 6 | 4 | | 3 | + | # | 7 | % | 9 / कूट अक्षर | A | O | B | Q | T | D | J | G | L | M | K | S | N | R. शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटकों) के कूटों को परस्पर बदलना होगा। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 3 6 2 का कूट क्या होगा?
    1. LGDA
    2. ©GD©
    3. LGD©
    4. ©GDA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ©GD©

  61. प्र.61General Awareness
    प्राकृतिक रूप से कितने तत्व पाए जाते हैं?
    1. 94
    2. 95
    3. 93
    4. 92
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 94

  62. प्र.62Reasoning
    अपने स्नातक दिवस पर, कक्षा I के कुछ विद्यार्थी एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। रुचि, प्रणवी के दाईं ओर नौवें स्थान पर बैठी है। प्रणवी के बाईं ओर कोई विद्यार्थी नहीं है। तान्या, रुचि के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठी है। विपंची, तान्या के दाईं ओर सातवें स्थान पर बैठी है। यदि पंक्ति में कोई अन्य विद्यार्थी नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने विद्यार्थी बैठे हैं?
    1. 19
    2. 21
    3. 20
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22

  63. प्र.63Reasoning
    यदि एक गोलीय दर्पण की फोकस दूरी दोगुनी हो जाती है, तो दर्पण की वक्रता त्रिज्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    1. पूर्ववत ही रहेगी
    2. बढ़कर चार गुनी हो जाएगी
    3. घटकर आधी रह जाएगी
    4. बढ़कर दोगुनी हो जाएगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बढ़कर दोगुनी हो जाएगी

  64. प्र.64Mathematics
    एक घर को एक 15 A फ्यूज द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाती है। 2KW AC के साथ-साथ उपयोग किए जा सकने वाले 100 W लैंपों की संख्या ज्ञात कीजिए। (AC और लैंप दोनों को 220 V आपूर्ति के लिए रेट किया गया है)
    1. 23
    2. 18
    3. 13
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13

  65. प्र.65Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) J B I S O E Z I L U B O P A R D I H O M A K O (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
    1. आठ
    2. चार
    3. छह
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आठ

  66. प्र.66Mathematics
    निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? 1. एकल-अंक वाली अभाज्य संख्याएं केवल चार हैं। 2. अभाज्य संख्याओं की संख्या अगणनीय है। 3. किसी भी अभाज्य संख्या में केवल दो गुणनखंड होते हैं। 4. सभी अभाज्य संख्याएं विषम संख्याएं होती हैं।
    1. 4
    2. 1
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  67. प्र.67Reasoning
    प्लास्टर ऑफ पेरिस को सीलबंद कंटेनरों में संग्रहीत किया जाना चाहिए। निम्न में से कौन सा, दिए गए अभिकथन की सही व्याख्या करता है?
    1. यह वायु में मौजूद नमी से अभिक्रिया करके कठोर ठोस में परिवर्तित हो जाता है।
    2. यह सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपघटित हो जाता है।
    3. यह ऑक्सीजन की उपस्थिति में अपघटित हो जाता है।
    4. यह वायु में मौजूद ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके कठोर ठोस में परिवर्तित हो जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह वायु में मौजूद नमी से अभिक्रिया करके कठोर ठोस में परिवर्तित हो जाता है।

  68. प्र.68Mathematics
    यदि √21 = 4.58 है, तो √(7/3) का मान क्या है (3 दशमलव स्थान तक लिखें)?
    1. 1.527
    2. 1.520
    3. 1.523
    4. 1.521
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1.527

  69. प्र.69General Awareness
    निम्न में से किस तिथि को हिंदी को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में अपनाया गया था?
    1. 15 अगस्त 1947
    2. 26 जनवरी 1950
    3. 14 सितंबर 1949
    4. 30 नवंबर 1954
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14 सितंबर 1949

  70. प्र.70General Awareness
    (x^(2/3) − x^(1/3) y^(1/3) + y^(2/3)) (x^(1/3) + y^(1/3)) का मान ______ होगा।
    1. 1/x + 1/y
    2. x + y
    3. 1/x − 1/y
    4. x − y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — x + y

  71. प्र.71General Awareness
    4x² - 1 = 0 का धनात्मक मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 1/2
    2. 1/4
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/2

  72. प्र.72Mathematics
    एक समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई 6 cm है। इसका क्षेत्रफल (cm² में) कितना होगा?
    1. 6√3
    2. 9√3
    3. 21√3
    4. 210
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9√3

  73. प्र.73Mathematics
    एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹7,200 है। इस पर 9% और 15% की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं। उस वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹5,569.20
    2. ₹6,400.00
    3. ₹5,472.00
    4. ₹5,600.00
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹5,569.20

  74. प्र.74Mathematics
    एक मैदान का आकार त्रिभुजाकार है। इसका क्षेत्रफल 25000 m² और आधार की लंबाई 500 m है। इसके दिए गए आधार के संगत इसकी ऊंचाई ______ m होगी।
    1. 175
    2. 100
    3. 50
    4. 200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 100

  75. प्र.75Mathematics
    एक लंबी धारावाही सीधी परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता (strength) ______ होती है।
    1. केंद्र में न्यूनतम
    2. परिनालिका के अंदर सभी बिंदुओं पर एकसमान
    3. केंद्र की तुलना में सिरे पर अधिक
    4. मध्य में अधिकतम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परिनालिका के अंदर सभी बिंदुओं पर एकसमान

  76. प्र.76General Awareness
    किस मंत्रालय के अंतर्गत, 2021 में भारत में कोविड-19 महामारी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदना (SAMVEDNA) के माध्यम से टेली काउंसलिंग (Tele Counselling) शुरू की गई थी?
    1. आयुष मंत्रालय
    2. स्वास्थ्य मंत्रालय
    3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    4. शिक्षा मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

  77. प्र.77Reasoning
    मोना, राहुल, विकास, कविता, पूनम और खुशी, में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। वे अपनी लंबाई के बढ़ते क्रम के अनुसार एक पंक्ति में खड़े हुए हैं। विकास केवल एक व्यक्ति से लंबा है। खुशी और विकास के बीच केवल राहुल खड़ा है। मोना केवल एक व्यक्ति से छोटी है। पूनम और राहुल के बीच केवल दो व्यक्ति खड़े हैं। पंक्ति में सबसे छोटा व्यक्ति कौन है?
    1. राहुल
    2. पूनम
    3. कविता
    4. विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कविता

  78. प्र.78Reasoning
    ऋषभ अपने घर से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 14 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 30 m चलता है। फिर से वह बाएं मुड़ता है और 50 m चलता है। वह फिर बाएं मुड़ता है और 10 m चलता है। वहां से वह बाएं मुड़ता है और 36 m चलता है। अब वह अपने घर से कितने मीटर की दूरी पर और किस दिशा में है?
    1. 30 m, पश्चिम
    2. 20 m, पूर्व
    3. 10 m, दक्षिण
    4. 68 m, दक्षिण-पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20 m, पूर्व

  79. प्र.79General Awareness
    निम्न में से किस भारतीय मंत्रालय ने पब्लिक कमेंट के लिए 2022 राष्ट्रीय वायु खेल नीति (NASP) का मसौदा जारी किया है?
    1. खेल एवं युवा मंत्रालय
    2. नागरिक उड्डयन मंत्रालय
    3. शिक्षा मंत्रालय
    4. संस्कृति मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नागरिक उड्डयन मंत्रालय

  80. प्र.80General Awareness
    सांस्कृतिक प्रदर्शन 'मिलन 2022' का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में किस शहर में किया गया था?
    1. कोयंबटूर
    2. मदुरै
    3. विशाखापट्टनम
    4. मैसूरु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विशाखापट्टनम

  81. प्र.81Mathematics
    शिंजन और आम्या की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 4 है। 10 वर्ष बाद यह अनुपात 5 : 6 हो जाएगा। आम्या की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?
    1. 20
    2. 60
    3. 18
    4. 65
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20

  82. प्र.82General Awareness
    दी गई अभिक्रिया के संबंध में इनमें से कौन सी व्याख्या सही है? Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
    1. आयरन, कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि आयरन कॉपर की तुलना में कम अभिक्रियाशील होता है।
    2. आयरन, कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि आयरन का परमाणु क्रमांक कॉपर की तुलना में कम होता है।
    3. आयरन, कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि आयरन का परमाणु द्रव्यमान कॉपर की तुलना में कम होता है।
    4. आयरन, कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि आयरन कॉपर की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आयरन, कॉपर को विस्थापित करता है, क्योंकि आयरन कॉपर की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होता है।

  83. प्र.83General Awareness
    भारत में किस बजट वर्ष से रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिला दिया गया था तथा उसे अलग से प्रस्तुत नहीं किया गया था?
    1. 2017 - 18
    2. 2014 - 15
    3. 2016 - 17
    4. 2015 - 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2017 - 18

  84. प्र.84General Awareness
    भारत का इनमें से कौन सा संगठन लोगों को वाहन चलाते समय पेट्रोल/डीजल बचाने के तरीकों से संबंधित परामर्श देता है?
    1. ACRP
    2. PCRA
    3. PARC
    4. PRCA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PCRA

  85. प्र.85Mathematics
    वह सबसे छोटा धनात्मक भिन्न क्या है जिसे भिन्न 3/5 × 16/21 × 7/10 × 3/4 में जोड़ने पर एक पूर्णांक प्राप्त होगा?
    1. 19/16
    2. 19/25
    3. 23/2
    4. 20/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 19/25

  86. प्र.86General Awareness
    आधुनिक आवर्त सारणी में किसी आवर्त में आगे बढ़ते समय, परमाणु क्रमांक की प्रवृत्ति क्या होती है?
    1. परमाणु क्रमांक में एक इकाई की कमी होती है।
    2. द्रव्यमान संख्या में एक इकाई की वृद्धि होती है।
    3. परमाणु क्रमांक में दो इकाई की वृद्धि होती है।
    4. परमाणु क्रमांक में एक इकाई की वृद्धि होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — परमाणु क्रमांक में एक इकाई की वृद्धि होती है।

  87. प्र.87Reasoning
    एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: H > L ≥ M ≥ N > O ≤ P ≤ Q निष्कर्ष: I. L > P II. M ≤ Q
    1. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
    4. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।

  88. प्र.88Mathematics
    यदि संख्या 5317846 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से दूसरे, और दाईं ओर से दूसरे स्थान पर मौजूद अंकों का योग कितना होगा?
    1. 12
    2. 10
    3. 8
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  89. प्र.89General Awareness
    एक प्रकाश किरण, माध्यम A से माध्यम B में प्रवेश करती है, और परिणामस्वरूप, यह माध्यम B में अभिलंब से दूर की ओर झुक जाती है। माध्यम A के सापेक्ष माध्यम B का अपवर्तनांक ______ होगा।
    1. एक के बराबर
    2. दो के बराबर
    3. एक से कम
    4. एक से अधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक से कम

  90. प्र.90General Awareness
    निम्न में से कौन-सा राज्य गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) का आवास है?
    1. राजस्थान
    2. सिक्किम
    3. बिहार
    4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राजस्थान

  91. प्र.91Reasoning
    निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?
    1. प्लास्टिक और कागज़ जैव निम्नीकरणीय होते हैं।
    2. कागज़ जैव निम्नीकरणीय होता है।
    3. प्लास्टिक का पुनर्चक्रण नहीं किया जा सकता है।
    4. कागज़ का पुनर्चक्रण नहीं किया जा सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कागज़ जैव निम्नीकरणीय होता है।

  92. प्र.92Mathematics
    ₹3,903 की राशि A और B के बीच इस प्रकार बांटी जाती है कि उनके हिस्सों पर 4% की वार्षिक ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज प्राप्त होने पर, 7 वर्षों के अंत में A को प्राप्त हिस्सा, 9 वर्षों के अंत में B के हिस्से के बराबर होता है। A के हिस्से की राशि कितनी थी?
    1. ₹1,828
    2. ₹2,075
    3. ₹1,875
    4. ₹2,028
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,028

  93. प्र.93Mathematics
    यदि परिमेय गुणांकों वाले एक द्विघात समीकरण का एक मूल 2 + √3 हो, तो द्विघात समीकरण ______ होगा।
    1. x² - 2 = 0
    2. x² + 4x - 1 = 0
    3. x² - 4x + 1 = 0
    4. x² = 2 − √3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x² - 4x + 1 = 0

  94. प्र.94General Awareness
    यदि x = a sec^n θ, y = b tan^n θ है, तो ______ होगा।
    1. (x/a)^(2/n) + (y/b)^(2/n) = 1
    2. (a/x)^(2/n) + (b/y)^(2/n) = 1
    3. (x/a)^(2/n) − (y/b)^(2/n) = 1
    4. (a/x)^(2/n) − (b/y)^(2/n) = 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (x/a)^(2/n) − (y/b)^(2/n) = 1

  95. प्र.95Mathematics
    जब कोई व्यक्ति V₁ और V₂ km/h की चाल से समान दूरी तय करता है, तो उसकी औसत चाल 5 km/h है। लेकिन जब वह समान समयावधि में इन्हीं चालों से यात्रा करता है, तो उसकी औसत चाल 5.5 km/h होती है। दोनों चालों के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 11 km/h
    2. √10 km/h
    3. √11 km/h
    4. 10 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — √11 km/h

  96. प्र.96Mathematics
    पहले 46, 64, 87, 41, 58, 77, 35, 90, 55, 92 और 33 की माध्यिका ज्ञात कीजिए। फिर इन आंकड़ों में 92 को 99 से और 41 को 43 से प्रतिस्थापित करके नई माध्यिका ज्ञात कीजिए। अब पुरानी माध्यिका और नई माध्यिका का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 3
    3. 2
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  97. प्र.97Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  98. प्र.98General Awareness
    In the following figure of a fish, where are the gills located? [figure]
    1. Position 3
    2. Position 1
    3. Position 2
    4. Position 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Position 1

  99. प्र.99Reasoning
    सात दोस्त - अनमोल, भावना, कोमल, दीक्षा, एकता, फलक और गोपी एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। फलक, एकता के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। एकता, गोपी के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है। कोमल, भावना और दीक्षा दोनों के के ठीक बगल में बैठी है। दीक्षा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा व्यक्ति, किसी एक सिरे पर है। निम्न में से कौन, गोपी और कोमल दोनों के ठीक बगल में बैठा है?
    1. एकता
    2. भावना
    3. फलक
    4. दीक्षा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भावना

  100. प्र.100General Awareness
    इनमें से कौन सी अभिक्रिया जल में अविलेय लवण उत्पन्न करती है?
    1. योगज अभिक्रिया
    2. विस्थापन अभिक्रिया
    3. उत्प्रेरक अभिक्रिया
    4. अवक्षेपण अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अवक्षेपण अभिक्रिया

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1423314352617484941021111221341431521631721831912042142212312422532632712842913023143213343413543613743823934024144214334414524644744814945015145245325425535645745825946026116246346436516616716816937027117227317427527637737827928038118248318428528648738838939019129249339439539649749829921004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 20 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner