-
प्र.1Reasoning
यदि गोलीय दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब का आवर्धन -1.38 है, तो प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?
- आभासी, सीधा और छोटा
- आभासी, सीधा और बड़ा
- वास्तविक, उल्टा और बड़ा
- वास्तविक, उल्टा और छोटा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वास्तविक, उल्टा और बड़ा
-
प्र.2Mathematics
वर्ष 1980 में एक शहर की जनसंख्या 2,25,000 थी। यदि दो क्रमागत दशकों में इसकी जनसंख्या में 10% प्रति दशक की दर से वृद्धि हुई है, तो वर्ष 2000 में शहर की जनसंख्या कितनी होगी?
- 2,72,350
- 2,72,450
- 2,72,150
- 2,72,250
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2,72,250
-
प्र.3General Awareness
चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कभी भी एक दूसरे को नहीं काटती हैं। इस तथ्य का तात्पर्य यह है, कि चुंबकीय क्षेत्र के हमेशा ______।
- क्षेत्र के किसी भी बिंदु पर दो मान होते हैं
- क्षेत्र के किसी भी बिंदु पर एक अद्वितीय मान होता है
- क्षेत्र के किसी भी बिंदु पर एकाधिक मान होते हैं
- क्षेत्र के किसी भी बिंदु पर तीन मान होते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — क्षेत्र के किसी भी बिंदु पर एक अद्वितीय मान होता है
-
प्र.4General Awareness
Each vowel in the word FRANTIC is changed to the letter following it in the English alphabetical order and each consonant is changed to the letter preceding it in the English alphabetical order. Which of the following letters will appear twice in the group of letters thus formed?
- Q
- J
- R
- B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — B
-
प्र.5Reasoning
शिव ने अपने कार्यालय से पैदल चलना शुरू किया और दक्षिण की ओर 15 m चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 20 m पैदल चला। वह फिर से दाएं मुड़ा और 15 m पैदल चला। वहां से वह बाएं मुड़ा और 15 m चलकर उस स्थान पर पहुंचा जहां उसकी कार खड़ी है। कार कार्यालय से कितनी दूर और किस दिशा में खड़ी है?
- 15 मीटर पश्चिम
- 20 मीटर उत्तर
- 35 मीटर पश्चिम
- 15 मीटर पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 35 मीटर पश्चिम
-
प्र.6General Awareness
राजस्थान में किस नहर की वजह से काफी हरियाली हुई है?
- हांड्रि-नीवा नहर
- इंदिरा गांधी नहर
- आगरा नहर
- बकिंघम नहर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इंदिरा गांधी नहर
-
प्र.7General Awareness
भारत में आपूर्ति की जाने वाली सामान्य घरेलू विद्युत को इनमें से किसके द्वारा दर्शाया जाता है?
- 220V,100Hz
- 220V, 50Hz
- 110V, 60 Hz
- 110V, 50Hz
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 220V, 50Hz
-
प्र.8Mathematics
द्विघात समीकरण x + 10/x = 7 के मूल क्या होंगे?
- −2, 5
- 2, −5
- 5, 2
- −2, −5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5, 2
-
प्र.9Reasoning
उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं। ULJ - POO - KLT LMF - GNK - BMP
- GTF- BGJ - GTN
- RGF - STK - TGP
- PIO - KRT - FIY
- YVJ - UEO -QVT
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — PIO - KRT - FIY
-
प्र.10Mathematics
निम्नलिखित बंटन के माध्य अंक ज्ञात कीजिए। प्राप्तांक | विद्यार्थियों की संख्या 25 | 5 30 | 6 35 | 3 40 | 1
- 30
- 29
- 32
- 31
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 30
-
प्र.11Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.12General Awareness
कमल, लक्ष्मी से दक्षिण-पश्चिम में 10 m की दूरी पर है। यदि मोहित, लक्ष्मी से 10 m दक्षिण-पूर्व में है, तो मोहित, कमल के सापेक्ष किस दिशा में है?
- दक्षिण
- पूर्व
- उत्तर
- पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्व
-
प्र.13General Awareness
अगस्त, 2022 में आयोजित, अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियन का खिताब किसने हासिल किया?
- सुशील कुमार
- अंतिम पंघाल
- मुलायम यादव
- अंशु मलिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अंतिम पंघाल
-
प्र.14Mathematics
द्विघात समीकरण (x + 12)(x + 6) = 4² के मूलों की प्रकृति निम्नलिखित में से किसे संतुष्ट करेगी?
- दोनों मूल अपरिमेय हैं
- दोनों मूल धनात्मक और परिमेय हैं
- दोनों मूल ऋणात्मक और परिमेय हैं
- एक मूल धनात्मक है, और दूसरा ऋणात्मक है, तथा दोनों परिमेय हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों मूल ऋणात्मक और परिमेय हैं
-
प्र.15Mathematics
दी गई अभिक्रिया के लिए सही संतुलित रासायनिक समीकरण का चयन कीजिए। मैग्नीशियम(s) + ऑक्सीजन(g) → मैग्नीशियम ऑक्साइड(s)
- 2Mg(s) + O₂(g) → 2MgO(s)
- Mg(s) + O₂(g) → 2MgO(s)
- Mg(s) + O₂(g) → MgO₂(s)
- 2Mg(s) + O₂(g) → 2MgO₂(s)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2Mg(s) + O₂(g) → 2MgO(s)
-
प्र.16General Awareness
दिसंबर 2021 में, राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का आयोजन किस शहर में किया गया था?
- मुंबई
- गुवाहाटी
- रांची
- भोपाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — भोपाल
-
प्र.17Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.18General Awareness
Study the graph and answer the question that follows. The following bar graph shows the total numbers of girls who got the admission in two degree colleges Vikas and Jagruthi from 2015 to 2019 are given. [figure] What is the ratio between total girl students in 2016 to the total girl students in 2019 of both degree colleges?
- 25 : 21
- 31 : 11
- 29 : 12
- 27 : 22
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 27 : 22
-
प्र.19General Awareness
सितंबर 2021 में, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (MoLE) के सहयोग से लॉन्च किए गए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम क्या है?
- डिजी उदय (DigiUday)
- डिजी उत्कर्ष (DigiUtkarsh)
- डिजी स्मार्ट (DigiSmart)
- डिजी सक्षम (DigiSaksham)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — डिजी सक्षम (DigiSaksham)
-
प्र.20General Awareness
अप्रैल 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 'नैनोस्निफर' नामक दुनिया का पहला माइक्रोसेंसर-आधारित विस्फोटक ट्रेस डिटेक्टर लॉन्च किया था। नैनोस्निफर (NanoSniffer) को किस IIT इनक्यूबेटेड स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया था?
- आईआईटी-हैदराबाद
- आईआईटी-खड़गपुर
- आईआईटी-मद्रास
- आईआईटी-बॉम्बे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आईआईटी-बॉम्बे
-
प्र.21General Awareness
लाल पत्तागोभी (Red cabbage) एक प्राकृतिक सूचक है, जो अम्ल या क्षार के साथ मिश्रित होने पर अलग रंग उत्पन्न करता है। इसे किसी क्षारीय विलयन के साथ मिलाए जाने पर परिवर्तित रंग की पहचान कीजिए।
- नीला-हरा (Bluish green)
- फीका गुलाबी (Pale pink)
- लाल-भूरा (Reddish brown)
- नारंगी (Orange)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नीला-हरा (Bluish green)
-
प्र.22Reasoning
समजातीय श्रेणी के दो क्रमिक सदस्यों के आणविक द्रव्यमानों में कितना अंतर होता है?
- 12 u
- 8 u
- 14 u
- 6 u
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 14 u
-
प्र.23Reasoning
30 Ω प्रतिरोध वाले एक इलेक्ट्रिक लैंप, और 6 Ω प्रतिरोध वाले एक चालक को 6 V की बैटरी के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित किया गया है। परिपथ का कुल प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
- 36 Ω
- 24 Ω
- 42 Ω
- 30 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 36 Ω
-
प्र.24Mathematics
ग्राहक द्वारा नकद भुगतान किए जाने की स्थिति में, एक व्यापारी किसी वस्तु पर 10% की छूट प्रदान करता है। उस वस्तु पर 10% का लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे वस्तु पर क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक मूल्य अंकित करना चाहिए? [अपना उत्तर दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए।]
- 11.22%
- 20.22%
- 22.22%
- 15.22%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 22.22%
-
प्र.25General Awareness
भारत की लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए योजना (SPPEL) के तहत, केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIL) ______ से कम लोगों द्वारा बोली जाने वाली भारत की सभी मातृभाषाओं/भाषाओं, जिन्हें लुप्तप्राय भाषाएं कहा जाता है, की सुरक्षा, संरक्षण और दस्तावेज़ीकरण पर कार्य करता है।
- 15,000
- 5,000
- 10,000
- 20,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 10,000
-
प्र.26Reasoning
निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) Q A Y S R E Z I L X B O P A R D I H O U K (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
- एक
- दो
- चार
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन
-
प्र.27Mathematics
23³ + (−11)³ + (−12)³ का मान ज्ञात कीजिए।
- 8908
- 8608
- 9108
- 8708
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9108
-
प्र.28Mathematics
तीन संख्याएं परस्पर सह-अभाज्य हैं, और प्रथम दो और अंतिम दो संख्याओं के गुणनफल क्रमशः 432 और 945 हैं। तीनों संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
- 15120
- 14850
- 15030
- 16650
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 15120
-
प्र.29Mathematics
जैवनिम्नीकरणीय प्लास्टिक उद्योग, निर्यात के साथ-साथ मार्केटिंग के लिए भी एक नया उद्योग है। इस प्लास्टिक के कुछ लाभों का उल्लेख नीचे किया गया है। कौन सा विकल्प इसका एक लाभ नहीं है?
- कम ग्रीनहाउस उत्सर्जन
- पुनर्चक्रण (recycle) करने में आसान
- कंपोस्ट नहीं किया जा सकता
- निर्माण के लिए कम ऊर्जा की खपत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कंपोस्ट नहीं किया जा सकता
-
प्र.30General Awareness
दी गई अभिक्रिया में ऑक्सीकृत होने वाले पदार्थ का चयन कीजिए। 4Fe(s) + 3O₂(g) → 2Fe₂O₃(s)
- Fe(s) और Fe₂O₃(s), दोनों
- Fe(s)
- Fe₂O₃(s)
- O₂(g)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Fe(s)
-
प्र.31Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.32Mathematics
6 cm व्यास वाली एक वस्तु को +5.0 D की क्षमता वाले लेंस के सामने 10 cm की दूरी पर रखा गया है। वस्तु के प्रतिबिंब का व्यास कितना होगा?
- 8 cm
- 14 cm
- 10 cm
- 12 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 12 cm
-
प्र.33General Awareness
निम्न में से किस राज्य में जेट ब्लैक ग्रेनाइट का सबसे बड़ा भंडार है?
- राजस्थान
- ओडिशा
- कर्नाटक
- मध्य प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कर्नाटक
-
प्र.34Mathematics
कक्षा XII के कुछ विद्यार्थी एक साथ खड़े हैं; प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। जब उनके वजनों की तुलना की जाती है, तो आद्या का वजन दिलीपा से अधिक है, लेकिन फिया से कम है। चारू का वजन ईशा से कम है, और बिदान से अधिक है, जिसका वजन फिया से अधिक है। केवल एक विद्यार्थी का वजन ईशा से अधिक है। केवल दो विद्यार्थियों का वजन दिलीपा से कम है। यदि कोई अन्य विद्यार्थी इस समूह का हिस्सा नहीं है, तो समूह में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
- छह
- नौ
- सात
- दस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नौ
-
प्र.35Mathematics
[(12 ÷ 4) × {12/3 + 5/3 × (7 − 4)}] का मान ज्ञात कीजिए।
- 36
- 45
- 27
- 54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 27
-
प्र.36Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.37Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.38General Awareness
1955 में मंजूर की गई, ग्राम एवं लघु उद्योग समिति, जिसने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्योगों के उपयोग की संभावना पर ध्यान दिया, को ________ के रूप में भी जाना जाता है।
- कर्वे समिति
- आबिद हुसैन समिति
- नायक समिति
- कोठारी समिति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कर्वे समिति
-
प्र.39General Awareness
'बरकान' (बरखान) का क्या अभिप्राय है?
- बालू का अर्धचंद्राकार टीला
- रेगिस्तान में झाड़ी
- रेगिस्तान में झोपड़ी का प्रकार
- रेगिस्तान में गर्म हवाएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बालू का अर्धचंद्राकार टीला
-
प्र.40Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 202, 9) (13, 233, 8)
- (17, 231, 9)
- (9, 181, 7)
- (15, 255, 8)
- (15, 274, 7)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (15, 274, 7)
-
प्र.41General Awareness
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का पूर्ण पाचन कहां होता है?
- छोटी आंत में
- आमाशय में
- मलाशय में
- बड़ी आंत में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — छोटी आंत में
-
प्र.42General Awareness
निम्न में से किस रासायनिक यौगिक को संगमरमर (marble) कहा जाता है?
- कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
- कैल्शियम बाईकार्बोनेट
- कैल्शियम कार्बोनेट
- कैल्शियम ऑक्साइड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कैल्शियम कार्बोनेट
-
प्र.43Reasoning
एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: Q < A < B ≤ C > D > E ≥ F निष्कर्ष: I. F < C II. D < A
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
- निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
- केवल निष्कर्ष I सत्य है।
- केवल निष्कर्ष II सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I सत्य है।
-
प्र.44General Awareness
₹2,000 की राशि को A, B और C के बीच इस प्रकार बांटा जाता है, कि A के हिस्से का 1/2 भाग, B के हिस्से का 1/3 भाग, और C के हिस्से का 1/5 भाग बराबर हैं। A का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 600
- 400
- 200
- 1,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 400
-
प्र.45Reasoning
यदि संख्या 2079816 के अंकों को बाएं से दाएं की ओर आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कौन सा अंक ठीक मध्य में आएगा?
- 2
- 8
- 7
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6
-
प्र.46Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'खिलाड़ियों' को निरूपित करता है, वर्ग 'कोचों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'एडमिनिस्ट्रेटरों' को निरूपित करता है। ऐसे कितने खिलाड़ी हैं, जो कोच भी हैं, किंतु एडमिनिस्ट्रेटर नहीं हैं? [figure]
- 3
- 4
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.47Mathematics
4515 ÷ 12.9 = 350 का उपयोग करते हुए, 4.515 ÷ 12.9 का मान ज्ञात कीजिए।
- 3.5
- 0.35
- 0.035
- 35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 0.35
-
प्र.48Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.49Reasoning
यजुर्वेद, ________ से संबंधित है।
- गायत्री मंत्र
- यज्ञ के अनुष्ठानों
- जादू और टोना
- राग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — यज्ञ के अनुष्ठानों
-
प्र.50Reasoning
नीचे दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 6 % 7 & 9 4 3 @ 2 8 * 3 # 9 & 2 (दाएं) उपरोक्त शृंखला में दाएं सिरे से तीसरे तत्व और बाएं सिरे से चौथे तत्व के बीच कितने प्रतीक हैं?
- 5
- 3
- 4
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.51General Awareness
बेकिंग सोडा को गर्म करने पर, यौगिक 'X' बनता है। X के पुनः क्रिस्टलन के फलस्वरूप यौगिक 'Y' बनता है। क्रमशः यौगिकों X और Y का चयन कीजिए।
- सोडियम बाईकार्बोनेट और धावन सोडा
- सोडियम बाईकार्बोनेट और ब्लीचिंग पाउडर
- सोडियम कार्बोनेट और धावन सोडा
- सोडियम कार्बोनेट और ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सोडियम कार्बोनेट और धावन सोडा
-
प्र.52Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए, और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को डे केयर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नुकसान ही होता है। तर्क: I. चूंकि कुछ माता-पिता पूर्णकालिक नौकरी करते हैं, और उनके घर पर उनके बच्चों की देखभाल करने के लिए कोई नहीं होता है, इसलिए बच्चों को डे केयर में रखने से बच्चों को आवश्यक देखभाल मिल सकती है। II. डे केयर में बच्चे, अन्य बच्चों के आसपास रहने से लाभान्वित होते हैं, और उनमें अच्छे सामाजिक कौशल विकसित होते हैं।
- I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
- II कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि I कथन का समर्थन करता है
- I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं
- I कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि II कथन का समर्थन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
-
प्र.53General Awareness
निम्न में से किसका उपयोग भोज्य पदार्थों में स्टार्च की उपस्थिति ज्ञात करने के लिए किया जाता है?
- फीनॉलफ्थेलिन
- बेनेडिक्ट विलयन
- लिटमस विलयन
- आयोडीन विलयन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आयोडीन विलयन
-
प्र.54Mathematics
एक व्यक्ति अपने मासिक वेतन के 15% के बराबर की राशि का मासिक भुगतान, ऋण चुकौती के लिए करता है। शेष वेतन का 75% वह खर्च करता है और ₹425 बचाता है। उसका मासिक वेतन कितना है?
- ₹1,800
- ₹2,400
- ₹2,200
- ₹2,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,000
-
प्र.55Mathematics
एक व्यक्ति अपने मासिक वेतन का 20% घर के किराए पर खर्च करता है। यदि वह प्रतिमाह अपने परिवहन पर ₹600, और किराने पर ₹3,500 खर्च करता है और शेष ₹500 बचाता है, तो उसका मासिक वेतन कितना है?
- ₹5,250
- ₹5,750
- ₹5,000
- ₹5,500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹5,750
-
प्र.56General Awareness
वार्ट्स (Warts), ______ के कारण होता है।
- विषाणु
- शैवाल
- जीवाणु
- कवक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विषाणु
-
प्र.57Reasoning
छह व्यक्तियों - A, B, C, D, E और F ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों, अर्थात् जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, सितंबर और नवंबर में यात्रा की। उनमें से किसी ने भी B के बाद यात्रा नहीं की, और उसने C के ठीक बाद यात्रा की। E से पहले केवल तीन व्यक्तियों ने यात्रा की। A ने F के ठीक बाद यात्रा की। D ने मई के महीने में यात्रा नहीं की। इनमें से किसने मई में यात्रा की?
- A
- E
- C
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — A
-
प्र.58Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 8, 90) (8, 8, 58)
- (13, 7, 85)
- (11, 7, 72)
- (9, 8, 78)
- (5, 8, 30)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (13, 7, 85)
-
प्र.59General Awareness
निम्न तत्वों में से अर्ध-धातुओं के सही युग्म का चयन कीजिए।
- सल्फर और फॉस्फोरस
- हाइड्रोजन और हीलियम
- कार्बन और नाइट्रोजन
- सिलिकॉन और जर्मेनियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सिलिकॉन और जर्मेनियम
-
प्र.60Mathematics
[(k^a)^(b−c) × (k^b)^(c−a) × (k^c)^(a−b)] × (x^0 − 1) का मान ज्ञात कीजिए।
- 0
- a + b + c
- 1
- abc
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0
-
प्र.61Mathematics
A और B एक कार्य को क्रमशः 10 दिन और 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य करना प्रारंभ किया किन्तु 3 दिन पश्चात B ने कार्य छोड़ दिया और A ने शेष कार्य को अकेले पूरा किया। पूरा कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ?
- 5 दिन
- 7 दिन
- 6 दिन
- 8 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8 दिन
-
प्र.62General Awareness
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, इनमें से कौन सा भारत में स्थित एक विदेशी बैंक है?
- यस बैंक लिमिटेड
- डीसीबी बैंक लिमिटेड
- इंडसइंड बैंक लिमिटेड
- सोनाली बैंक लिमिटेड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सोनाली बैंक लिमिटेड
-
प्र.63General Awareness
फर्न पौधे (fern plant) में बीजाणु कहां पर स्थित होते हैं?
- बीजाणुधानी (sporangia) नामक विशेष शाखाओं पर
- पुष्प के केंद्रीय कक्ष (central chamber) में
- पुरानी पत्तियों की नोंक पर
- पत्तियों की निचली सतह में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पत्तियों की निचली सतह में
-
प्र.64Mathematics
दो अंकों वाली एक संख्या के अंकों का योग 9 है। यदि इस संख्या के दहाई स्थान पर मौजूद संख्या, इकाई स्थान पर मौजूद संख्या की दोगुनी है, तो वह दो अंकों वाली संख्या ज्ञात कीजिए।
- 45
- 36
- 63
- 54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 63
-
प्र.65General Awareness
जब हम पानी से भरे स्विमिंग पूल के फर्श को देखते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह इसकी ______ है।
- वास्तविक गहराई से अधिक गहरा
- वास्तविक चौड़ाई से अधिक चौड़ा
- वास्तविक चौड़ाई से कम चौड़ा
- वास्तविक गहराई से कम गहरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — वास्तविक गहराई से कम गहरा
-
प्र.66Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: E = A < T ≤ D > H > O < X निष्कर्ष: I. D > E II. D > O
- निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- केवल निष्कर्ष II सही है।
- केवल निष्कर्ष I सही है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
-
प्र.67Mathematics
10 cm त्रिज्या वाले एक गोले से एक-समान आकार के 1000 छोटे गोले बनाए जाते हैं, जिसमें से सभी छोटे गोलों का कुल आयतन, बड़े गोले के आयतन के बराबर है। प्रत्येक छोटे गोले का व्यास (cm में) ज्ञात कीजिए।
- 0.5
- 3
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.68Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों/प्रतीकों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या/अंक | 9 | 5 | 1 | 7 | 3 | 4 | 8 | 6 | 2 कूट | B | K | L | D | ^ | $ | # | & | F शर्तें: 1. यदि पहला अंक विषम है, और अंतिम अंक सम है, तो पहले और अंतिम अंकों के कूटों को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए। 2. यदि पहला अंक सम है, और अंतिम अंक विषम है, तो दोनों को पहले अंक के कूट द्वारा कूटबद्ध किया जाएगा। 85624731 का कूट क्या होगा?
- #KF&$D^L
- #K&F$D^#
- #K&F$D^L
- #KF&D$^#
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — #K&F$D^#
-
प्र.69Mathematics
बबूल (Acacia) के वृक्ष जैसे विभिन्न प्रकार के वृक्षों द्वारा उत्पादित गोंद ________ है।
- इन पादपों का अपशिष्ट उत्पाद
- खराब स्वास्थ्य/संक्रमण का संकेत
- संग्रहीत भोजन का एक रूप
- एक कीट-विकर्षक पदार्थ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — इन पादपों का अपशिष्ट उत्पाद
-
प्र.70Mathematics
एक आयताकार पार्क की लंबाई उसकी चौड़ाई से 22 m अधिक है। इसका क्षेत्रफल 1400 m² है। इसकी चौड़ाई (m में) ज्ञात कीजिए।
- 21
- 35
- 28
- 42
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 28
-
प्र.71Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/प्रतीक | * | 2 | @ | 5 | ^ | + | 7 | # | % | 9 अक्षर कूट | J | P | A | F | D | N | R | K | M | Z शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को $ के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। इनमें से कौन सा + 5 ^ 9 # 2 का कूट होगा?
- F D Z K P N
- N D F Z K P
- P F D Z K N
- N F D Z K P
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — P F D Z K N
-
प्र.72Mathematics
एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹150 है। दुकानदार उस वस्तु को खरीदने पर 20% की छूट प्रदान करता है, और 25% का लाभ प्राप्त करता है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹96
- ₹120
- ₹72
- ₹144
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹96
-
प्र.73Mathematics
एक बस 84 km/h की चाल से चल रही है। यदि इसकी चाल में 12% की कमी कर दी जाए, तो बस की नयी चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
- 71.92
- 73.92
- 72.92
- 70.92
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 73.92
-
प्र.74General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा भारत में शहरी स्थानीय शासन का एक अंग है?
- पंचायत समिति
- ग्राम पंचायत
- जिला परिषद
- नगर पंचायत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नगर पंचायत
-
प्र.75Reasoning
निम्नलिखित अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। A C P D I U V K J Q E V F ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके एक ओर ठीक बगल में एक स्वर है, और दूसरी ओर ठीक बगल में एक व्यंजन है?
- 5
- 4
- 7
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5
-
प्र.76Reasoning
संख्या 56137428 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित करने पर, इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे स्थान वाले अंकों का योगफल कितना होगा?
- 9
- 10
- 11
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9
-
प्र.77General Awareness
भारत में बैसाखी का त्यौहार, वर्ष 1699 में सिखों के ________ गुरु, गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है।
- 8वें
- 9वें
- 10वें
- 7वें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 10वें
-
प्र.78General Awareness
निम्नलिखित में से किस राज्य में, ग्रीष्म ऋतु में स्थानीय पवन 'लू' चलती है?
- तेलंगाना
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- असम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — राजस्थान
-
प्र.79Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'चिकित्सकों' को निरूपित करता है, वर्ग 'पुरुषों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'परोपकारियों' को निरूपित करता है। ऐसे कितने परोपकारी हैं, जो न तो पुरुष हैं, और न ही चिकित्सक हैं? [figure]
- 3
- 4
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.80General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा पूंजीगत प्राप्ति (capital receipt) नहीं है?
- अन्य देशों से लिया उधार
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की बिक्री
- ऋण पर प्राप्त ब्याज
- ऋण की वसूली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ऋण पर प्राप्त ब्याज
-
प्र.81Reasoning
किसी वस्तु को एक 18 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 12 cm की दूरी पर रखा गया है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन ________ होगा।
- +0.6
- +3
- −0.6
- −3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — +3
-
प्र.82Reasoning
छह व्यक्तियों - आदित्य, बिनोद, छाया, दिलशान, एस्टर और फातिमा, ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों, अर्थात जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, सितंबर और नवंबर में यात्राएं की। उनमें से किसी ने भी बिनोद के बाद यात्रा नहीं की, जिसने छाया के ठीक बाद यात्रा की थी। एस्टर से पहले, केवल तीन व्यक्तियों ने यात्राएं की। आदित्य ने फातिमा के ठीक बाद यात्रा की। दिलशान ने मई महीने में यात्रा नहीं की। उनमें से किसने मई में यात्रा की?
- छाया
- एस्टर
- फातिमा
- आदित्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आदित्य
-
प्र.83Reasoning
पांच सहेलियां - संध्या, रिंकू, प्राची, थिरू और मडवी एक खेल के मैदान में एक बेंच पर उत्तर की ओर मुख करके बैठी हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। संध्या, रिंकू के बाईं ओर ठीक बगल में, और प्राची के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। मडवी, रिंकू के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठी है। थिरू, रिंकू और मडवी दोनों के ठीक बगल में बैठी है। इनमें से कौन दाएं सिरे पर बैठी है?
- रिंकू
- प्राची
- मडवी
- संध्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मडवी
-
प्र.84General Awareness
मार्च 2022 में, भारत में ________ से अधिक गांवों को खुले में शौच मुक्त (ODF) प्लस गांव घोषित किए जाने का कीर्तिमान स्थापित किया जा चुका है।
- 40,000
- 50,000
- 20,000
- 30,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 50,000
-
प्र.85Mathematics
यदि एक गोले का व्यास 12 cm है, तो गोले का आयतन ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का उपयोग करें]
- 906 6/7 cm³
- 908 2/7 cm³
- 905 1/7 cm³
- 907 4/7 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 905 1/7 cm³
-
प्र.86Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'हॉकी के खिलाड़ियों' को निरूपित करता है, वर्ग 'गोल्फ के खिलाड़ियों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'बैडमिंटन के खिलाड़ियों' को निरूपित करता है। ऐसे कितने व्यक्ति हैं जो गोल्फ और हॉकी दोनों खेलते हैं, लेकिन बैडमिंटन नहीं खेलते हैं? [figure]
- 4
- 5
- 6
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7
-
प्र.87Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.88General Awareness
निम्न में से किन प्राणियों के शरीर का तापमान, वातावरण के तापमान पर निर्भर नहीं होता है?
- पक्षी और मत्स्य
- पक्षी और स्तनधारी
- पक्षी और कुछ सरीसृप
- मत्स्य और स्तनधारी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पक्षी और स्तनधारी
-
प्र.89Mathematics
विलियम और बृजेश की आयु का योग 20 वर्ष है। चार वर्ष पूर्व, बृजेश की आयु विलियम की तत्कालीन आयु की आधी थी। विलियम की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
- 8
- 6
- 12
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12
-
प्र.90General Awareness
अगस्त 2022 तक की स्थिति के अनुसार, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पी.एम.-एस.वाई.एम.) योजना, 60 वर्ष आयु पूर्ण करने के उपरांत ________ की मासिक न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन प्रदान करने के लिए एक स्वैच्छिक और योगदान आधारित पेंशन योजना है।
- ₹5,000
- ₹3,000
- ₹2,000
- ₹4,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹3,000
-
प्र.91Mathematics
भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन हेतु उम्मीदवार के लिए वांछित न्यूनतम आयु कितनी है?
- 32 वर्ष
- 21 वर्ष
- 35 वर्ष
- 25 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 35 वर्ष
-
प्र.92General Awareness
अधिमांग (Excess demand) के परिणामस्वरूप क्या होता है? (A) स्फीति अंतराल (inflationary gap) (B) रोजगार के स्तर में वृद्धि
- न तो A और न ही B
- केवल A
- A और B दोनों
- केवल B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल A
-
प्र.93Mathematics
पांच वर्ष बाद, रमेश की आयु उसके पुत्र की तत्कालीन आयु की तीन गुनी होगी, और 5 वर्ष पहले, उसकी आयु उसके पुत्र की तत्कालीन आयु की सात गुनी थी। रमेश की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 38
- 42
- 40
- 44
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 40
-
प्र.94Mathematics
निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए: (0.068 × 3.5 × 12) / (3.6 × 0.17 × 7)
- 3/8
- 2/3
- 4/7
- 1/4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2/3
-
प्र.95General Awareness
यदि राष्ट्रपति की यह राय है कि लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है, तो वह लोकसभा में उस समुदाय के ________ से अनधिक सदस्य नामनिर्देशित करेगा।
- 2
- 4
- 3
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.96General Awareness
राम ने 50 W और 220 V रेटिंग वाला एक बल्ब खरीदा। इस बल्ब को 220 V की आपूर्ति से संयोजित किए जाने पर, इसका प्रतिरोध क्या होगा?
- 1068 Ω
- 1098 Ω
- 968 Ω
- 868 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 968 Ω
-
प्र.97General Awareness
3 + 3 × [{11 − 2} ÷ 3] − 2 × 3 का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
- 8
- 9
- 6
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6
-
प्र.98General Awareness
एक विद्युत परिपथ में, जिसमें क्रमशः 10 Ω, 20 Ω और 30 Ω प्रतिरोध वाले 3 लैंप A, B और C समानांतर क्रम में संयोजित हैं, और जिनके सिरों के बीच 60 V की बैटरी जुड़ी हुई है, परिपथ में कुल शक्ति क्षय ज्ञात कीजिए।
- 660 W
- 560 W
- 700 W
- 620 W
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 660 W
-
प्र.99Mathematics
निम्न तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। नीचे दी गई तालिका, एक शहर की पांच अलग-अलग दुकानों द्वारा अलग-अलग दिनों में बेचे गए एयर कूलरों की संख्या को दर्शाती है। दुकान | Monday | Tuesday | Wednesday | Thursday | Friday | Saturday | Sunday P | 45 | 40 | 28 | 48 | 20 | 20 | 24 Q | 92 | 90 | 12 | 27 | 16 | 26 | 98 R | 36 | 80 | 13 | 30 | 38 | 47 | 62 S | 46 | 60 | 64 | 12 | 52 | 76 | 34 T | 18 | 48 | 69 | 58 | 80 | 15 | 10 [संदर्भ: Monday - सोमवार, Tuesday - मंगलवार, Wednesday - बुधवार, Thursday - गुरुवार, Friday - शुक्रवार, Saturday - शनिवार] दुकान Q द्वारा गुरुवार को, दुकान T द्वारा शनिवार को, और दुकान S द्वारा मंगलवार को बेचे गए एयर कूलरों की संख्या का औसत कितना है?
- 24
- 44
- 52
- 34
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 34
-
प्र.100Reasoning
छह विद्यार्थी P, Q, R, S, T और U एक सीधी पंक्ति में इस प्रकार खड़े हैं कि उन सभी का मुख उत्तर की ओर है, लेकिन आवश्यक नहीं कि उनका क्रम यही हो। Q पंक्ति के किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर और P के दाईं ओर ठीक बगल में खड़ा है। P और R के बीच केवल दो विद्यार्थी खड़े हैं। R, T के बाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा है। T के बाईं ओर खड़े विद्यार्थियों की संख्या और P के दाईं ओर खड़े विद्यार्थियों की संख्या बराबर है। T, पंक्ति के दाएं सिरे पर खड़ा है, और वह U के दाईं ओर ठीक बगल में है। Q, U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर और S के बाईं ओर ठीक बगल में खड़ा है। Q और U के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हुए हैं?
- दो
- एक
- तीन
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो