1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 26 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 26 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

26 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
26 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    शहर P, शहर Q के पश्चिम में है। शहर P, शहर S के दक्षिण-पश्चिम में है। शहर S, शहर Q के उत्तर में है। यदि शहर R, शहर Q के दक्षिण-पूर्व में है और शहर M, शहर R के पूर्व में है, तो शहर M के सापेक्ष शहर P किस दिशा में है?
    1. उत्तर-पश्चिम
    2. दक्षिण-पश्चिम
    3. पश्चिम
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पश्चिम

  2. प्र.2Mathematics
    यदि द्विघात समीकरण x² - kx + 169 = 0 के मूल समान हैं, तो k का मान ज्ञात करें।
    1. ±14
    2. ±26
    3. ±13
    4. ±17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ±26

  3. प्र.3Mathematics
    तीन व्यक्तियों की आयु का योग 44 वर्ष है, और उनकी आयु का संख्यात्मक गुणनफल 1950 है। साथ ही, दूसरे और तीसरे व्यक्ति की आयु के अंतर को पहले और दूसरे व्यक्ति की आयु के अंतर से घटाने पर 5 वर्ष आता है। दूसरे व्यक्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 6 वर्ष
    2. 13 वर्ष
    3. 10 वर्ष
    4. 25 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13 वर्ष

  4. प्र.4Mathematics
    [(34.45)² – (11.75)²] × 5.15 / ([(25.75)² + (25.75 × 20.45)] × 22.7) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1/2
    2. 2/3
    3. 1/5
    4. 1/10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1/5

  5. प्र.5General Awareness
    हिमालय राष्ट्रीय उद्यान के अल्पाइन मीडोज़ (alpine meadows) में भेड़ों द्वारा नियंत्रित मौसमी चराई का क्या प्रभाव हुआ था?
    1. इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि भेड़ों की संख्या कम थी, और उद्यान विशाल है।
    2. पुरानी घास हट गई और नई घास उगना संभव हुआ।
    3. राष्ट्रीय उद्यान स्थानीय चरवाहों को आय और आजीविका प्रदान करता था।
    4. इससे जमीन का आवरण नष्ट हो गया, और मृदा अपरदन का कारण बना।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पुरानी घास हट गई और नई घास उगना संभव हुआ।

  6. प्र.6Mathematics
    एक 3 cm ऊंची वस्तु को f फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 1.5f दूरी पर रखा जाता है। आवर्धन ज्ञात कीजिए।
    1. 3.0
    2. 1.5
    3. 2.0
    4. 2.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.0

  7. प्र.7Mathematics
    △ABC के तीनों कोणों का इसी क्रम में अनुपात 3 : 4 : 5 है। यदि भुजा AB को X तक बढ़ाया जाता है, तो बाह्य कोण ∠CBX का माप क्या होगा?
    1. 100°
    2. 60°
    3. 120°
    4. 80°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 120°

  8. प्र.8General Awareness
    भारत में, वार्षिक वित्तीय विवरण के साथ प्रस्तुत निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक, बजट में प्रस्तावित करों में आरोपण, उन्मूलन, छूट, परिवर्तन या विनियमन के संबंध में विवरण प्रदान करता है?
    1. वित्त विधेयक
    2. अध्यादेश प्रतिस्थापन विधेयक
    3. साधारण विधेयक
    4. धन विधेयक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वित्त विधेयक

  9. प्र.9Reasoning
    सात डिब्बों- L, M, N, O, P, Q और E को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। L स्टैक में नीचे से पांचवें स्थान पर है। M, L के ठीक ऊपर है। O और L के बीच केवल तीन डिब्बे हैं। P और N के बीच केवल दो डिब्बे हैं। N, Q के ठीक ऊपर है। P, N के ऊपर किसी एक स्थान पर है। कौन सा डिब्बा नीचे से छठे स्थान पर रखा गया है?
    1. L
    2. K
    3. N
    4. M
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — M

  10. प्र.10Mathematics
    रिया के पास पेन और पैंसिलों की कुल संख्या 60 है। यदि उसके पास 25 और अधिक पेन तथा 5 कम पैंसिलें होतीं, तो पेनों की संख्या पैंसिलों की संख्या की तीन गुनी हो जाती। उसके पास मूलतः मौजूद पेनों और पैंसिलों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 25
    3. 30
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  11. प्र.11Mathematics
    दिए गए संख्याओं के अनुक्रम का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 8 3 6 0 8 1 5 3 7 3 4 9 6 2 4 3 2 5 6 4 0 7 (दाएं) दिए गए अनुक्रम के आधार पर, निम्न (विकल्पों में दिए गए) चार संख्या समूहों में से तीन संख्या समूह एक निश्चित तरीके से संगत हैं, और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा विकल्प उस समूह से संबंधित नहीं है?
    1. 013
    2. 746
    3. 230
    4. 462
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 462

  12. प्र.12General Awareness
    'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को ______ संशोधन अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका में जोड़ा गया था।
    1. बयालीसवें
    2. सातवें
    3. पहले
    4. चौवालीसवें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बयालीसवें

  13. प्र.13Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  14. प्र.14Mathematics
    आनुभविक संबंध (empirical relation) का उपयोग करते हुए, उन आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए, जिनका माध्य 46 और बहुलक 45 है (उत्तर को एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)।
    1. 45.9
    2. 45.1
    3. 45.5
    4. 45.7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 45.7

  15. प्र.15General Awareness
    पादपों में प्रांकुर (plumule) कहां पाया जाता है?
    1. बीज (seed) में
    2. पत्ती (leaf) में
    3. पुष्प (flower) में
    4. मूलाग्र (root tips) में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बीज (seed) में

  16. प्र.16Mathematics
    9⁴ × 10³ × 4^−4 × 16^(1/2) / (5⁶ × 3⁶) का मान ज्ञात करें।
    1. 9/1000
    2. 4/9000
    3. 1/4000
    4. 1/9000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9/1000

  17. प्र.17General Awareness
    यदि अंक '2' के स्थान और अंक '4' के स्थान को परस्पर बदल दिया जाए, और अंक '5' के स्थान और अंक '3' के स्थान को परस्पर बदल दिया जाए, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 47 + 56 ÷ 6 − 2 × 3
    1. 21
    2. 7
    3. 3
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13

  18. प्र.18Mathematics
    प्रयुक्त चुंबकीय क्षेत्र, चालक की गति और प्रेरित धारा की दिशाएं, परस्पर एक-दूसरे के सापेक्ष ______ पर होने पर ही फ्लेमिंग का दाएं हाथ के नियम का प्रयोग किया जा सकता है।
    1. 90°
    2. 30°
    3. 60°
    4. 45°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 90°

  19. प्र.19Mathematics
    माधव बिंदु A से ड्राइव शुरू करता है और पूर्व की ओर 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. 7 km, दक्षिण की ओर
    2. 6 km, पूर्व की ओर
    3. 8 km , दक्षिण की ओर
    4. 12 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 km, दक्षिण की ओर

  20. प्र.20Mathematics
    भारत अपने 3.28 मिलियन वर्ग किमी (km²) क्षेत्रफल के साथ विश्व के भू-क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत है, और यह विश्व का ______ सबसे बड़ा देश है।
    1. पांचवां
    2. आठवां
    3. सातवां
    4. छठवां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सातवां

  21. प्र.21Mathematics
    कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक क्यों होते हैं?
    1. क्योंकि कार्बन यौगिक प्रकृति में ठोस होते हैं
    2. क्योंकि वे प्रकृति में आयनिक होते हैं
    3. क्योंकि वे कोई आयन नहीं बनाते हैं
    4. क्योंकि उनके गलनांक और क्वथनांक उच्च होते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्योंकि वे कोई आयन नहीं बनाते हैं

  22. प्र.22Mathematics
    यदि 0.37̅2̅ = x/y है, जहां x और y सह-अभाज्य हैं, तो (x + y) का मान क्या होगा?
    1. 143
    2. 186
    3. 151
    4. 134
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 151

  23. प्र.23General Awareness
    (1/2 x + 3y − 1/3 z)² को विस्तारित करें।
    1. 1/4 x² + 9y² − 1/9 z² + 3xy − 2yz − xz/3
    2. 1/4 x² + 9y² + 1/9 z² + 3xy − 2yz − xz/3
    3. 1/4 x² + 9y² + 1/9 z² − 3xy + 2yz + xz/3
    4. 1/4 x² + 9y² − 1/9 z² − 3xy − 2yz − xz/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/4 x² + 9y² + 1/9 z² + 3xy − 2yz − xz/3

  24. प्र.24Mathematics
    दिए गए आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 12, 16, 26, 15, 17, 18, 73, 74, 25, 24
    1. 17
    2. 19
    3. 18
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21

  25. प्र.25General Awareness
    ग्रीष्म ऋतु के निकट आते ही, विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में मानसून पूर्व वर्षा का होना सामान्य घटना है। इस वर्षा को ______ कहा जाता है।
    1. आम्र वर्षा (Mango showers)
    2. नारंगी वर्षा (Orange showers)
    3. पपीता वर्षा (Papaya showers)
    4. अंगूर वर्षा (Grape showers)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आम्र वर्षा (Mango showers)

  26. प्र.26Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SPACE' को 'QNDAH' लिखा जाता है, और 'CRAFT' को 'APDDR' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SPEED' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. QSHHG
    2. QNHHB
    3. QSHHB
    4. QNCCB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — QNHHB

  27. प्र.27Mathematics
    नमिता अकेले किसी कार्य का 33 1/3 % भाग, 16 दिन में पूरा करती है, और शेष कार्य बॉबी द्वारा अकेले पूरा किया जाता है। संपूर्ण कार्य कुल 28 दिन में पूर्ण होता है। नमिता और बॉबी, एक साथ कार्य करते हुए मूल कार्य का 11/16 भाग कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
    1. 6 दिन
    2. 9 दिन
    3. 12 दिन
    4. 8 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9 दिन

  28. प्र.28Reasoning
    छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। केवल एक व्यक्ति E से छोटा है। केवल दो व्यक्ति D से लंबे हैं। A, F से छोटा है, लेकिन C से लंबा है। F सबसे लंबा नहीं है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
    1. E
    2. C
    3. A
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C

  29. प्र.29General Awareness
    राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नियामकीय दिशानिर्देश 2022 के प्रारूप के अनुसार, किसी बाल कलाकार को अनुबंधित करते हुए मनोरंजन उद्योग में बच्चों के नियोजन हेतु निर्माताओं को इनमें से किस जिला प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी अपेक्षित है?
    1. जिला कल्याण अधिकारी
    2. जिला न्यायाधीश
    3. पुलिस अधीक्षक
    4. जिला अधिकारी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जिला अधिकारी

  30. प्र.30General Awareness
    ______ कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट है।
    1. चूनापत्थर
    2. प्लास्टर ऑफ पेरिस
    3. जिप्सम
    4. अनबुझा चूना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्लास्टर ऑफ पेरिस

  31. प्र.31General Awareness
    पश्चिमी तटीय मैदान ______ तटीय मैदानों के एक उदाहरण हैं।
    1. संकीर्ण
    2. शुष्क
    3. जलमग्न
    4. चौड़े
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जलमग्न

  32. प्र.32Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 18 दिन, 24 दिन और 60 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A प्रति दिन कार्य करता है, और B और C एक-एक दिन छोड़कर उसकी सहायता करते हैं, जिसमें पहले दिन B, A की सहायता करता है, तो बताएं कि कार्य कितने दिन में पूर्ण हो जाएगा?
    1. 11 10/13
    2. 11 11/42
    3. 11 5/13
    4. 12 1/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 11 10/13

  33. प्र.33Mathematics
    यदि समीकरण 3x² + px + 2 = 0 का एक मूल −2 है, और 7x² + px + k = 0 के मूल समान हैं, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4/3
    2. 7/4
    3. 7/2
    4. 2/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7/4

  34. प्र.34Reasoning
    यदि संख्या 36275918 के सभी अंकों को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शून्य

  35. प्र.35General Awareness
    भारत सरकार के किस मंत्रालय ने वर्ष 2014 में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) की घोषणा की?
    1. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उदयम मंत्रालय
    2. गृह मंत्रालय
    3. ग्रामीण विकास मंत्रालय
    4. वित्त मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्रामीण विकास मंत्रालय

  36. प्र.36Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: P = Q ≥ R ≤ S > T < U निष्कर्ष: I. Q > U II. R ≤ P
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    3. केवल निष्कर्ष II सही है।
    4. केवल निष्कर्ष I सही है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II सही है।

  37. प्र.37Mathematics
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है) (85,198,52) (77,270,32)
    1. (62,90,47)
    2. (61,90,47)
    3. (62,90,45)
    4. (62,94,47)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (62,90,47)

  38. प्र.38General Awareness
    'बीटिंग द रिट्रीट (Beating the Retreat)' आधिकारिक तौर पर भारत के किस राष्ट्रीय उत्सव की समाप्ति को दर्शाता है?
    1. गांधी जयंती
    2. संविधान दिवस
    3. स्वतंत्रता दिवस
    4. गणतंत्र दिवस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गणतंत्र दिवस

  39. प्र.39Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। Q_T_T_BT_TQB_RT
    1. BRQRT
    2. BQRRT
    3. BRRQT
    4. BRTRQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — BRQRT

  40. प्र.40Mathematics
    रवि अपनी आय का 20% पेट्रोल पर व्यय करता है, शेष आय का एक तिहाई भाग घरेलू-खर्च पर व्यय करता है, और उसके बाद बची शेष राशि उसकी बचत है। यदि वह पेट्रोल पर ₹7500 खर्च करता है, तो उसका घरेलू-खर्च ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,500
    2. ₹10,000
    3. ₹8,666.70
    4. ₹8,566.70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹10,000

  41. प्र.41General Awareness
    दी गई अभिक्रिया में, कौन सा पदार्थ अविलेय है? 2KBr + BaI₂ → 2KI + BaBr₂
    1. 2KBr
    2. BaBr₂
    3. 2KI
    4. BaI₂
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — BaBr₂

  42. प्र.42General Awareness
    भारत के प्रथम श्रम मंत्री कौन थे?
    1. कुंवरजी होरमुसजी भाभा
    2. जगजीवन राम
    3. रफ़ी अहमद किदवई
    4. अमृत कौर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जगजीवन राम

  43. प्र.43Mathematics
    हाल ही में, भारत सरकार ने लड़कियों की शादी की आयु बढ़ाकर 21 कर दी है। इस कानून का पालन करने से क्या लाभ है?
    1. इससे जनसंख्या वृद्धि में कमी आएगी।
    2. इससे किशोर गर्भावस्थाओं में कमी आएगी।
    3. इससे लड़कियों का यौवनारंभ तक पहुंचना सुनिश्चित होगा।
    4. इससे युगल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इससे किशोर गर्भावस्थाओं में कमी आएगी।

  44. प्र.44General Awareness
    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय भाषा कौन सी है?
    1. ओड़िया
    2. तमिल
    3. कन्नड़
    4. मलयालम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तमिल

  45. प्र.45General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन कोविड-19 का ओमिक्रॉन हाइब्रिड स्ट्रेन है, जो अप्रैल 2022 में पाया गया था?
    1. एक्सई (XE)
    2. ज़ेडई (ZE)
    3. एफ़ई (FE)
    4. एक्सएक्स (XX)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक्सई (XE)

  46. प्र.46Reasoning
    ब्राजील में 10.0 m आकार का एक स्टैलेक्टाइट पाया गया। यदि इस स्टैलेक्टाइट को किसी अवतल दर्पण से 20.0 m की दूरी पर रखा जाता है, और इसका 30.0 m आकार का वास्तविक प्रतिबिंब बनता है, तो दर्पण का मुख्य फोकस ______ पर होगा।
    1. +30.0 m
    2. −30.0 m
    3. −15.0 m
    4. +15.0 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −15.0 m

  47. प्र.47General Awareness
    न्याय पंचायत का प्रमुख कौन होता है?
    1. अध्यक्ष
    2. सरपंच
    3. ब्लॉक प्रमुख
    4. बी.डी.ओ.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सरपंच

  48. प्र.48Reasoning
    M, N, O, P, Q और R एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। M, R से दो मंजिल ऊपर विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। Q, M के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। O और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। O सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। यदि N, M के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है, तो Q और P के ठीक बीच में कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  49. प्र.49General Awareness
    नागर विमानन मंत्रालय द्वारा भारत की पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति (एन.ए.एस.पी.) किस वर्ष जारी की गई थी?
    1. 2017
    2. 2021
    3. 2019
    4. 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2022

  50. प्र.50Reasoning
    यदि अक्षर-समूह 'DEHRAZUN' के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो नए बने अक्षर समूह में कितने ऐसे स्वर होंगे जिनके ठीक पहले एक व्यंजन होगा?
    1. 0
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  51. प्र.51Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: कचरे को गीले और सूखे कचरे में अलग-अलग करने से इसे रिसाइकिल करने (पुनर्चक्रण) में मदद मिलेगी। तर्क: I. गीले कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करके, उसे जैविक खाद या बायोगैस में बदला जा सकता है। II. रिसाइकिल प्लास्टिक को कालीन, कपड़ों के लिए अपसाइकिल किए गए पॉलिएस्टर, रिसाइकिल प्लास्टिक निर्माण सामग्री सहित उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला के लिए फिर से तैयार किया जा सकता है।
    1. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है।
    2. तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    3. तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    4. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।

  52. प्र.52Mathematics
    ______ में वृद्धि के साथ, धारावाही चालक के चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण में वृद्धि होती है।
    1. प्रतिरोध
    2. धारा
    3. प्रतिरोधकता
    4. दूरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — धारा

  53. प्र.53Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी मेज, डिनर हैं। कुछ डिनर, प्लेट हैं। सभी प्लेट, कटोरे हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मेज, प्लेट हैं। (II) सभी डिनर, कटोरे हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    2. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  54. प्र.54Mathematics
    यदि asinq = bcosq और asin³q + bcos³q = sinq cosq है, जहां 0 < q < 90° है, तो a² + b² का मान ज्ञात करें।
    1. 1
    2. 0
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  55. प्र.55General Awareness
    दिल्ली दरबार में ______ में किंग जॉर्ज पंचम का राज्यारोहण हुआ था और इसी दरबार में, किंग ने घोषणा की थी कि भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा।
    1. 1877
    2. 1911
    3. 1903
    4. 1910
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1911

  56. प्र.56Mathematics
    एक 6 cm ऊंची सुई को -2.5 D की क्षमता वाले एक लेंस के सामने 20 cm की दूरी पर रखा गया है। सुई के प्रतिबिंब की ऊंचाई कितनी होगी?
    1. 6 cm
    2. 4 cm
    3. 5 cm
    4. 7 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 cm

  57. प्र.57Mathematics
    विद्युत परिपथ में ऊष्मा के रूप में ह्रासित होने वाली ऊर्जा के संबंध में इनमें से कौन सा सत्य है?
    1. यह परिपथ से प्रवाहित धारा के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
    2. यह परिपथ पर प्रयुक्त विभवांतर के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
    3. यह प्रतिरोध के अनुक्रमानुपाती होती है।
    4. यह परिपथ में धारा प्रवाह की अवधि के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह प्रतिरोध के अनुक्रमानुपाती होती है।

  58. प्र.58Mathematics
    समान आधार त्रिज्या (r cm) और समान ऊंचाई (h cm) वाले 3 लंबवृत्तीय बेलनों को एक के ऊपर एक रखकर एक नया लंबवृत्तीय बेलन बनाया गया है, जिसकी आधार त्रिज्या r cm है। इस नए लंबवृत्तीय बेलनाकार ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
    1. 6πrh + 2πr²
    2. 6πrh + 6πr²
    3. 4πrh + 4πr²
    4. 6πrh + 4πr²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6πrh + 2πr²

  59. प्र.59Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 19, 40) (12, 11, 47)
    1. (14, 23, 74)
    2. (15, 31, 48)
    3. (9, 27, 72)
    4. (16, 5, 53)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (16, 5, 53)

  60. प्र.60General Awareness
    इसरो (ISRO) ने EOS-04, INS-2TD और INSPIRES at-1 उपग्रह किस वर्ष लॉन्च किए थे?
    1. 2022
    2. 2019
    3. 2020
    4. 2021
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2022

  61. प्र.61General Awareness
    इनमें से कौन सा कार्बन यौगिक, बायोगैस और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का एक प्रमुख घटक है?
    1. प्रोपेन
    2. ब्यूटेन
    3. एथेन
    4. मेथेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मेथेन

  62. प्र.62Mathematics
    चतुर्भुज ABCD में, AD = 9 cm, BC = 8 cm और CD = 17 cm है, AD ⊥ AB और विकर्ण BD ⊥ BC है। चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 110 cm²
    2. 114 cm²
    3. 112 cm²
    4. 111 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 114 cm²

  63. प्र.63Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। QJD : TMG GMS : JPV
    1. MYO : PQJ
    2. NIH : SXB
    3. RPH : USK
    4. AWL : ZDT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — RPH : USK

  64. प्र.64Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ बसें, वैन हैं। सभी वैन, ट्रक हैं। कुछ बसें, कार हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ट्रक, बस हैं। (II) कुछ कार, ट्रक हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।

  65. प्र.65General Awareness
    एक घर और बगीचे का कुल मूल्य ₹51 लाख है, और बगीचे का मूल्य घर के मूल्य का 5/12 है। बगीचे का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 36 लाख
    2. 15 लाख
    3. 30 लाख
    4. 16 लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15 लाख

  66. प्र.66Reasoning
    निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी? 2, 3, 6, 12, ?, 37, 58
    1. 22
    2. 24
    3. 20
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22

  67. प्र.67Reasoning
    निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 2 & # 4 @ 3 Z 6 A # 5 % 3 * 6 # 9 (दाएं) प्रदत्त शृंखला में दाएं सिरे से दूसरे घटक और बाएं सिरे से पांचवें घटक के बीच कितने अक्षर हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 2
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  68. प्र.68General Awareness
    प्रोटीनों के अमीनो अम्लों में, जटिल कार्बोहाइड्रेटों के ग्लूकोज में और वसा के वसा-अम्लों और ग्लिसरॉल में अंतिम रूपांतरण के लिए जिम्मेदार एंजाइम ______ में उपस्थित होते हैं।
    1. जठर रस
    2. पित्त रस
    3. अग्न्याशयी रस
    4. आंत्र रस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आंत्र रस

  69. प्र.69Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सी संख्या एक अभाज्य संख्या है?
    1. 153
    2. 983
    3. 986
    4. 319
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 983

  70. प्र.70Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'ARMOR' को 'CVOST' और 'GLAND' को 'IPCRF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FARMS' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. HDTPU
    2. HEQTU
    3. HETQU
    4. HFTRU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HETQU

  71. प्र.71Mathematics
    किसी चालक के लिए वोल्टेज-धारा ग्राफ की आकृति ______ होगी।
    1. टेढ़ी-मेढ़ी
    2. रैखिक
    3. परवलयाकार
    4. चरघातांकी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रैखिक

  72. प्र.72Mathematics
    ₹2500 की एक धनराशि को, वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय, 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर एक बैंक में निवेशित किया गया है। परिपक्वता पर देय मिश्रधन ₹2809 है। निवेश की समयावधि ज्ञात कीजिए।
    1. 2.5 वर्ष
    2. 1.5 वर्ष
    3. 2 वर्ष
    4. 1 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 वर्ष

  73. प्र.73General Awareness
    A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपर की मंजिल का क्रमांक 6 है। A और F के बीच की मंजिलों पर केवल दो लोग रहते हैं। B और C के बीच की मंजिलों पर केवल तीन लोग रहते हैं। C, B के नीचे वाली मंजिल पर रहता है। E, D के नीचे वाली मंजिल पर नहीं रहता है। F के नीचे वाली मंजिलों पर केवल दो लोग रहते हैं। F के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता है?
    1. E
    2. D
    3. A
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — E

  74. प्र.74Reasoning
    1. चित्र A
    2. चित्र B
    3. चित्र C
    4. चित्र D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चित्र B

  75. प्र.75General Awareness
    प्लास्टर ऑफ पेरिस, ______ तापन द्वारा तैयार किया जाता है।
    1. चूनापत्थर के 373 K पर
    2. जिप्सम के 373 K पर
    3. चूनापत्थर के 273 K पर
    4. जिप्सम के 273 K पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जिप्सम के 373 K पर

  76. प्र.76Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  77. प्र.77Mathematics
    X, एक वाशिंग मशीन को 20% के लाभ पर Y को बेचता है। Y इसे 12% की हानि पर Z को बेचता है, और फिर Z इसे 30% के लाभ पर T को बेचता है। यदि Z का लाभ, X के लाभ से ₹87.60 अधिक है, तो Y ने वाशिंग मशीन किस मूल्य (₹ में) पर खरीदी?
    1. 900
    2. 980
    3. 1,020
    4. 960
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 900

  78. प्र.78Reasoning
    आठ दोस्त, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार दोस्त मेज के कोनों पर बैठे हैं, और शेष चार दोस्त मेज की चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अमन, प्रिया के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। लक्ष्य, प्रिया और साक्षी दोनों के ठीक बगल में बैठा है। उत्कर्ष, साक्षी के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। रिद्धि, उत्कर्ष के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। प्रिया, विधि के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। विधि, तेजस्वी के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है। अमन के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
    1. लक्ष्य
    2. रिद्धि
    3. विधि
    4. तेजस्वी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तेजस्वी

  79. प्र.79Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  80. प्र.80Mathematics
    नीचे दी तालिका में, 5 विभिन्न शहरों में रहने वाले परिवारों के विभिन्न मदों पर व्यय (मिलियन में), को प्रदर्शित किया गया है। तालिका का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। व्यय का प्रकार: शहर | भोजन | शिक्षा | ऋण | यात्रा | मनोरंजन / A | 10 | 20 | 17 | 9 | 15 / B | 12 | 18 | 10 | 7 | 17 / C | 18 | 23 | 23 | 11 | 20 / D | 13 | 27 | 14 | 5 | 23 / E | 21 | 13 | 25 | 20 | 14 भोजन की तुलना में यात्रा पर व्यय का प्रतिशत किस शहर में अधिकतम है?
    1. शहर E
    2. शहर A
    3. शहर C
    4. शहर D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शहर E

  81. प्र.81Mathematics
    100 cm वक्रता त्रिज्या वाले एक अवतल दर्पण में ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी इनमें से कितनी होगी?
    1. 100 cm
    2. 50 cm
    3. 25 cm
    4. 200 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100 cm

  82. प्र.82General Awareness
    ______ की क्रिया द्वारा सल्फर से सल्फाइड आयन का निर्माण होता है।
    1. विहाइड्रोजनीकरण
    2. ऑक्सीकरण
    3. संयोजन
    4. अपचयन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अपचयन

  83. प्र.83Mathematics
    यदि x = 5 होने पर, 7(x)+5, 7(x)+4, 5(x)+5 और y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 29.75
    2. 29
    3. 29.25
    4. 29.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 29.25

  84. प्र.84Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  85. प्र.85General Awareness
    तीन घंटियां A, B और C क्रमशः हर 15 सेकंड, 24 सेकंड और 42 सेकंड में बजती हैं। यदि वे सभी सुबह 8 बजे एक साथ बजती हैं, तो उसी दिन सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच वे सभी घंटियां कितनी बार एक साथ बजेंगी, सुबह 8 बजे घंटियों के एक साथ बजने की घटना को गणना में शामिल कीजिए?
    1. 9
    2. 6
    3. 8
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  86. प्र.86Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  87. प्र.87General Awareness
    यदि △XYZ ≅ △ABC है, तो निम्नलिखित में से कौन सा अनिवार्य रूप से सही है?
    1. m(YZ) = m(AB)
    2. m(XZ) = m(AC)
    3. m(XZ) = m(BC)
    4. m(XY) = m(AC)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — m(XZ) = m(AC)

  88. प्र.88General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा ऐतिहासिक स्थान ईसा मसीह के जन्म से जुड़ा है?
    1. माउंट ताबोर
    2. वैटिकन सिटी
    3. बेथलहम
    4. बाईजान्टियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बेथलहम

  89. प्र.89General Awareness
    ______, यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाला उपकरण है।
    1. दिक्सूचक की सुई
    2. विद्युत डायनेमो
    3. शुष्क सेल
    4. विद्युत मोटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विद्युत डायनेमो

  90. प्र.90Reasoning
    1. 110%
    2. 105%
    3. 100%
    4. 95%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 100%

  91. प्र.91Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ पिकनिक, घास हैं। सभी घास, बारिश हैं। कुछ बारिश, बादल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ घास, बादल हैं। (II) सभी पिकनिक, बारिश हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    2. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  92. प्र.92General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा सांकेतिक शब्द (कीवर्ड) देश में सरकार के एक से अधिक स्तरों के अस्तित्व को सुपरिभाषित करता है?
    1. तानाशाही (Dictatorship)
    2. विचारशील लोकतंत्र (Deliberative democracy)
    3. संघवाद (Federalism)
    4. सर्वसत्तावाद (Totalitarianism)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संघवाद (Federalism)

  93. प्र.93Mathematics
    निम्न में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्न समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? ?² + 53.99 = 206.01 ÷ 1.99
    1. 13
    2. 7
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  94. प्र.94Reasoning
    KINDLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद के अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके पहले के अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्न में से कौन सा अक्षर दो बार दिखाई देगा?
    1. J
    2. K
    3. M
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — J

  95. प्र.95Reasoning
    पांच मित्र - A, B, C, D और E एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, D और E दोनों के ठीक बगल में बैठा है। A, D के ठीक बगल में बैठा है। E का कौन से स्थान पर होना संभव नहीं है?
    1. C के बाईं ओर ठीक बगल में
    2. D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
    3. A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर
    4. A के ठीक बगल में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A के ठीक बगल में

  96. प्र.96General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसीसी (ICC) महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन है?
    1. मिताली राज
    2. शेफाली वर्मा
    3. झूलन गोस्वामी
    4. हरमनप्रीत कौर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — झूलन गोस्वामी

  97. प्र.97General Awareness
    जाइलम का इनमें से कौन सा घटक जल के परिवहन में कार्य नहीं करता है?
    1. जाइलम तंतु (Xylem Fibre)
    2. जाइलम वाहिकाएं (Xylem vessels)
    3. जाइलम वाहिनिकाएं (Xylem tracheids)
    4. जाइलम मृदूतक (Xylem parenchyma)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जाइलम तंतु (Xylem Fibre)

  98. प्र.98Mathematics
    यदि A का 60% = B का 1.2 = C का 2/5 है, तो A : B : C ज्ञात कीजिए।
    1. 3 : 2 : 1
    2. 3 : 1 : 2
    3. 2 : 1 : 3
    4. 1 : 2 : 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 : 1 : 3

  99. प्र.99General Awareness
    डॉबराइनर के त्रिक के अनुसार, इनमें से कौन सा तत्व कैल्शियम और बेरियम के मध्य स्थित हो सकता है? (Ca का परमाणु द्रव्यमान= 40.1 और Ba का परमाणु द्रव्यमान = 137.3)
    1. नाइट्रोजन (परमाणु द्रव्यमान = 14.00)
    2. क्लोरीन (परमाणु द्रव्यमान = 35.5)
    3. स्ट्रॉन्शियम (परमाणु द्रव्यमान = 87.62)
    4. फॉस्फोरस (परमाणु द्रव्यमान = 30.97)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्ट्रॉन्शियम (परमाणु द्रव्यमान = 87.62)

  100. प्र.100General Awareness
    सरकार की राजस्व प्राप्तियों की तुलना में राजस्व व्यय की अधिकता को ______ कहा जाता है।
    1. राजस्व घाटा
    2. आयकर
    3. पूंजीगत व्यय
    4. पूंजीगत प्राप्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राजस्व घाटा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1122324352637381941011141211311441511611741811912032132232322442512622722822943023133213323443533633713843914024124224324424514634724824945045125225335415525625735815946016146226336426526616736846927037127237317427527627717847928018118248338438518628728838929039129239329419549639719839931001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 26 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner