-
प्र.1Mathematics
विद्युत मोटर में, निम्न में से किसके उपयोग द्वारा धारा के प्रवाह की दिशा उत्क्रमित की जाती है?
- कार्बन ब्रश (carbon brush)
- विभक्त वलय (split ring)
- मोटर ब्रश (motor brush)
- आर्मेचर वाइंडिंग (armature winding)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विभक्त वलय (split ring)
-
प्र.2General Awareness
प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को मनाया जाने वाला सोलुंग, किस राज्य की आदि जनजाति का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है?
- अरुणाचल प्रदेश
- सिक्किम
- मेघालय
- त्रिपुरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अरुणाचल प्रदेश
-
प्र.3Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.4General Awareness
जल में डुबोए जाने पर, कोई छड़ पात्र के अंतरापृष्ठ पर चिपटी हुई प्रतीत होती है, यह ______ का एक उदाहरण है।
- प्रकाश के संचरण
- प्रकाश के अपवर्तन
- प्रकाश के परावर्तन
- प्रकाश के विस्थापन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रकाश के अपवर्तन
-
प्र.5Reasoning
यदि दर्पण से परावर्तन के बाद बनने वाला प्रतिबिंब आभासी और अत्यधिक छोटा है, तो वस्तु की स्थिति और दर्पण का प्रकार बताइए।
- वक्रता केंद्र और अवतल दर्पण
- अनंत और अवतल दर्पण
- अनंत और उत्तल दर्पण
- C और F के बीच और अवतल दर्पण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनंत और उत्तल दर्पण
-
प्र.6Mathematics
12 cm × 6 cm × 4 cm माप की एक ईंट का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 288 cm²
- 274 cm²
- 296 cm²
- 312 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 288 cm²
-
प्र.7Mathematics
प्रभावित लोगों की संख्या के मामले में, कौन सा महाद्वीप ग्लोबल वार्मिंग से सर्वाधिक पीड़ित होगा?
- उत्तरी अमेरिका; आर्कटिक की बर्फ पिघलेगी
- एशिया; महासागरों के स्तर में वृद्धि होगी
- यूरोप; शहरी जलप्लावन
- अंटार्कटिका; समुद्र का गर्म होना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एशिया; महासागरों के स्तर में वृद्धि होगी
-
प्र.8Mathematics
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।
4(3/2 x² − 4x + 3) − 1/2 (4x² + 8x − 18)
- 4x² − 20x − 21
- 4x² + 20x + 21
- 4x² + 20x − 21
- 4x² − 20x + 21
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4x² − 20x + 21
-
प्र.9General Awareness
दिए गए व्यंजक को सरल करें।
(x² + xy + y²)² - (x² − xy + y²)²
- 4xy (x² + y²)
- 2xy (x² − y²)
- 4xy (x² − y²)
- 2xy(x² + y²)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4xy (x² + y²)
-
प्र.10Reasoning
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम मासिक सुनिश्चित पेंशन कितनी है? (जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार)
- ₹4,000
- ₹1,500
- ₹5,000
- ₹3,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹3,000
-
प्र.11Mathematics
∠OQR का माप 48° है। बिंदु V, OQ पर स्थित है, VT ∥ QR है, और S, ∠OQR के अंतः-क्षेत्र में स्थित एक ऐसा बिंदु है कि V, S और T संरेख हैं, तथा S, V और T के बीच में स्थित है। P भी OQ पर स्थित एक ऐसा बिंदु है, कि P, O और V के बीच में स्थित है, और m∠PST = 120° है। ∠QPS के पूरक कोण का माप ज्ञात कीजिए।
- 22°
- 28°
- 18°
- 32°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 18°
-
प्र.12Mathematics
12, 15, 16, 17, 23 और 19 का औसत ज्ञात कीजिए।
- 18
- 15
- 17
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 17
-
प्र.13Reasoning
विद्युत मोटर में चुंबकीय क्षेत्र में कुंडली के घूर्णन की दिशा ज्ञात करने के लिए इनमें से किसका उपयोग किया जाता है?
- दाएं हाथ के अंगूठे का नियम
- फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
- बाएं हाथ के अंगूठे का नियम
- फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
-
प्र.14Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष । और ॥ दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं।
कथन:
सभी ताले, ब्लॉक हैं।
कुछ ब्लॉक, खिलौने हैं।
कुछ खिलौने, गुड़ियां हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ ताले, खिलौने हैं।
(II) कुछ ब्लॉक, गुड़ियां हैं।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
-
प्र.15Reasoning
उत्तर की ओर मुख किए हुए लोगों की एक पंक्ति में, अनिल दाएं सिरे से पांचवें स्थान पर है। मोना, दाएं सिरे से 13वें स्थान पर है। मोना, अनिल और ऋतु के ठीक बीच में है। यदि ऋतु बाएं सिरे से 5वें स्थान पर है, तो पंक्ति में कितने व्यक्ति हैं?
- 21
- 24
- 25
- 22
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 25
-
प्र.16Reasoning
छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। B, E से लंबा है, लेकिन F से छोटा है। केवल एक व्यक्ति C से छोटा है। केवल तीन व्यक्ति A से लंबे हैं। E सबसे छोटा नहीं है। सभी दोस्तों में सबसे लंबा कौन है?
- B
- A
- D
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — F
-
प्र.17Mathematics
यदि 5 ओम के एक प्रतिरोध से 6 amp की धारा प्रवाहित होती है, तो इसके साथ श्रेणीक्रम में संयोजित 10 ओम के एक अन्य प्रतिरोध से प्रवाहित धारा ________ होगी।
- 3 amp
- 6 amp
- 0 amp
- 12 amp
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6 amp
-
प्र.18Mathematics
480 विद्यार्थियों वाले एक विद्यालय में लड़कों और लड़कियों की संख्याओं का अनुपात 7 : 9 है। यदि इस विद्यालय में 3 और लड़कियों को प्रवेश दिया जाता है, तो अब लड़कों और लड़कियों की संख्याओं का अनुपात क्या होगा?
- 13 : 10
- 7 : 9
- 9 : 7
- 10 : 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10 : 13
-
प्र.19Mathematics
यदि नीचे दिए गए आंकड़ों के समुच्चय का भारित औसत 24.5 है, तो आवंटित वज़न (x) का अनुपस्थित मान (missing value) ज्ञात कीजिए।
वस्तु | A | B | C | D
वस्तु का मान | 15 | 2 | 30 | 43
आवंटित वज़न | 3 | 2 | x | 1
- 5
- 12
- 4
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10
-
प्र.20General Awareness
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्रावधान है कि, "राज्य का राज्यपाल, प्रत्येक पांचवें वर्ष की समाप्ति पर वित्त आयोग का गठन करेगा, जो पंचायतों की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन करेगी"?
- 243 Y
- 243 H
- 243 I
- 243 X
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 243 I
-
प्र.21General Awareness
जब लोहे की कीलें, कॉपर सल्फेट के विलयन के संपर्क में आती है, तो उनका रंग बदलकर ________ हो जाता है।
- भूरा
- नीला
- लाल
- पीला
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भूरा
-
प्र.22Mathematics
इनमें से कौन सा, किसी परमाणु की संयोजकता के निर्धारण में निर्णायक भूमिका निभाता है?
- सबसे आंतरिक कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
- L कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
- वाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
- K कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
-
प्र.23Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हों, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं।
कथन:
सभी पुल, सड़के हैं।
कुछ फुटपाथ, सड़के हैं।
कुछ फुटपाथ, ईंट हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पुल, ईंट हैं।
II. कुछ सड़कें, पुल हैं।
III. कुछ फुटपाथ, पुल हैं।
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
-
प्र.24Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.25General Awareness
गैर-कर राजस्व क्या है?
- विदेशी सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से उपहार, अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता
- सरकार द्वारा करों के अलावा स्रोतों से अर्जित आवर्ती आय
- सरकार के लिए कोई देयता
- सरकार द्वारा केवल सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों से अर्जित की गई आय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सरकार द्वारा करों के अलावा स्रोतों से अर्जित आवर्ती आय
-
प्र.26Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.27Mathematics
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है।
(नोट: संख्यायां संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संख्यायां, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है)
(289, 192, 95)
(375, 278, 181)
- (421, 324, 227)
- (421, 322, 227)
- (420, 324, 227)
- (421, 324, 225)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (421, 324, 227)
-
प्र.28Mathematics
यदि x = (√2352 ÷ √1200) ÷ √0.04 है, तो (x+1)/(x−1) का मान ज्ञात कीजिए।
- 2/3
- 4/3
- 3/2
- 3/4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4/3
-
प्र.29Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएं) 5 ^ 3 * 4 2 $ 7 5 % 9 @ & # 8 3 = 9 3 + 2 % 8 (दाएं)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
- 2
- 1
- 3
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.30Reasoning
नीचे दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएं) K L A P A P S T U D A Q R T S X B Y (दाएं)
उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
- 2
- 4
- 3
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.31General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा भाग यह सुनिश्चित करता है, कि श्वसन के दौरान वायु मार्ग बंद न हो सके?
- श्लेष्मा
- डायाफ्राम
- उपास्थि वलय
- पक्ष्माभ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उपास्थि वलय
-
प्र.32General Awareness
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत भारत के राष्ट्रपति को "आपातकाल की घोषणा" करने का अधिकार है?
- अनुच्छेद 356
- अनुच्छेद 352
- अनुच्छेद 370
- अनुच्छेद 315
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 352
-
प्र.33Mathematics
यदि समीकरण x² − px + 6 = 0 का एक मूल 2 है, और द्विघात समीकरण x² + 2px + q = 0 के मूल समान हैं, तो q का मान ज्ञात कीजिए।
- 36
- 12
- 16
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 25
-
प्र.34General Awareness
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) का शुभारंभ किसने किया?
- डॉ. एस. राधाकृष्णन
- पंडित जवाहरलाल नेहरू
- मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
- डॉ. बी. आर. अंबेडकर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
-
प्र.35Mathematics
क्या X गुणसूत्रों वाले शुक्राणुओं और Y गुणसूत्रों वाले शुक्राणुओं के बीच कोई दृश्य भिन्नता होती है?
- नहीं, उनके आकार में कोई अंतर नहीं होता है, लेकिन गतिशीलता में अंतर होता है।
- हां, X-युक्त शुक्राणु बड़े होते हैं।
- हां, Y-युक्त शुक्राणु अधिक गतिशील होते हैं।
- उनके आकार या गतिशीलता में कोई अंतर नहीं होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उनके आकार या गतिशीलता में कोई अंतर नहीं होता है।
-
प्र.36Reasoning
सात विद्यार्थी - A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। D, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। B, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E, B के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है।
निम्न में से कौन B और D दोनों के ठीक बगल में बैठा है?
- E
- G
- C
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — G
-
प्र.37General Awareness
ब्रह्म कमल किस राज्य का राजकीय पुष्प है?
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- सिक्किम
- त्रिपुरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तराखंड
-
प्र.38Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.39General Awareness
एक शाम सूर्यास्त से ठीक पहले सोनल अपनी कोचिंग क्लास से लौट रही थी। वह चौराहे पर बस की प्रतीक्षा कर रही थी, जहां उसकी मुलाकात सामने से आ रही अपनी सहेली शालिनी से हुई। उस समय, शालिनी की परछाई सीधे सोनल पर पड़ रही थी। शालिनी का मुख किस दिशा में था?
- दक्षिण
- पूर्व
- उत्तर
- पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्व
-
प्र.40General Awareness
निम्न में से किसने मई 2022 में आई.डब्ल्यू.एफ. (IWF) जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता?
- अंजलि पटेल
- हर्षदा शरद
- मीराबाई चानू
- अर्चिता शेराली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — हर्षदा शरद
-
प्र.41Reasoning
कुछ व्यक्ति दक्षिण की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। नेहा, शीलू के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है। नेहा और कीर्ति के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। राम, कीर्ति के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। कीर्ति और कुंती के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। आलम, कुंती के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- 14
- 16
- 18
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 16
-
प्र.42General Awareness
तेलंगाना की दूसरी राजभाषा कौन-सी है?
- उर्दू
- तुलु
- अंग्रेज़ी
- हिन्दी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उर्दू
-
प्र.43Mathematics
रश्मिका को एक निश्चित चाल से चलने वाली कार में 612 km की यात्रा करनी थी। यदि वह अपने गंतव्य पर 9 घंटे में पहुंचती है, तो कार की चाल ज्ञात कीजिए।
- 68 km/h
- 70 km/h
- 65 km/h
- 60 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 68 km/h
-
प्र.44Reasoning
यदि संख्या 6452851 के प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बने सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक का अंतर कितना होगा?
- 8
- 6
- 4
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.45General Awareness
प्रसिद्ध माजुली द्वीप किस नदी पर स्थित है?
- गोदावरी
- गंगा
- ब्रह्मपुत्र
- सिंधु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ब्रह्मपुत्र
-
प्र.46Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथन का तार्किक रूप से पालन करते हैं?
कथन:
कुछ कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई कृत्रिम जमाखोरी के कारण पिछले 15 दिनों में दालों की कीमतें दोगुनी हो गई हैं।
निष्कर्ष:
I. जमाखोरी ही एकमात्र कारण है, जिसके चलते दालों की कीमत में वृद्धि होती है।
II. पंद्रह दिन पहले, दालों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं थी।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- न तो निष्कर्ष I और ना ही II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष I और ना ही II पालन करता है।
-
प्र.47Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'DUCAT' को 'GYHGA' और 'INDIA' को 'LRIOH' के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CHAIR' को किस रूप में लिखा जाएगा?
- FLFOY
- FLFPY
- GNGPZ
- GMGPZ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — FLFOY
-
प्र.48General Awareness
30 जून 2022 तक, भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं?
- 395
- 8
- 22
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 12
-
प्र.49Mathematics
दिए गए लाइन-ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
निम्नांकित लाइन-ग्राफ कंपनी LMN द्वारा कुछ वर्षों के दौरान बेचे गए ट्रकों की संख्या (हजार में) को दर्शाता है।
[figure]
2012, 2013, 2014 और 2015 में बेचे गए कुल ट्रकों की संख्या, और 2016, 2017, 2018 और 2020 में बेचे गए ट्रकों की संख्या का अनुपात कितना है?
- 55 : 56
- 56 : 55
- 51 : 50
- 50 : 51
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 56 : 55
-
प्र.50Reasoning
यदि 'CLIPBOARD' शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने अक्षर समूह में कितने स्वर होंगे?
- तीन
- चार
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.51Mathematics
30 cm फोकस दूरी वाला एक अवतल लेंस, इससे 60 cm दूरी पर रखी वस्तु का एक प्रतिबिंब निर्मित करता है। निर्मित प्रतिबिंब की स्थिति और प्रकृति क्या होगी?
- 20 cm, वास्तविक और उल्टा
- −20 cm, आभासी और सीधा
- 20 cm, आभासी और सीधा
- −20 cm, वास्तविक और उल्टा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — −20 cm, आभासी और सीधा
-
प्र.52Reasoning
निम्न अक्षर और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
L J + K − Y % T # U P
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद भी एक अक्षर है?
- 3
- 4
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.53Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'HOUSE' को 'FOSUC' लिखा जाता है, और 'RAHUL' को 'PAUHJ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ABOVE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- ZCMXC
- YBVOC
- CDMXC
- XCNMB
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — YBVOC
-
प्र.54General Awareness
H₂, CO और C द्वारा इनमें से किस तत्व के ऑक्साइड का अपचयन नहीं किया जा सकता है?
- Ca
- Pb
- Fe
- Cu
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Ca
-
प्र.55General Awareness
नेशनल मिनरल इन्वेंटरी डेटा 2015 के अनुसार, भारत के किस राज्य में स्वर्ण अयस्क (प्राथमिक) का उच्चतम भंडार है?
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- महाराष्ट्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बिहार
-
प्र.56General Awareness
यदि 0.25a = 0.05b है, तो निम्न में कौन-सा विकल्प (b−a)/(b+a) का सन्निकटन मान प्रदान करता है?
- 0.67
- 1.6
- 6.6
- 0.16
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0.67
-
प्र.57General Awareness
सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन को क्या कहा जाता है?
- लवण जल
- चूना
- चूना पत्थर
- कॉस्टिक सोडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लवण जल
-
प्र.58Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं।
[figure]
संदर्भ:
Doctor: डॉक्टर,
Nurses: नर्स,
India: भारत,
ऐसी कितनी नर्से हैं जो भारत से हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं?
- 42
- 28
- 32
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 32
-
प्र.59General Awareness
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पंद्रहवें संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान कौन थे?
- हार्दिक पांड्या
- केन विलियमसन
- ऋषभ पंत
- के.एल. राहुल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — के.एल. राहुल
-
प्र.60General Awareness
कोशिकीय श्वसन का पहला चरण, जिसमें छह-कार्बन अणु वाले ग्लूकोज का तीन-कार्बन अणु वाले पाइरूवेट में विघटन होता है, किस कोशिकांग में घटित होता है?
- केंद्रक
- लाइसोसोम
- कोशिका द्रव्य
- माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कोशिका द्रव्य
-
प्र.61General Awareness
भारत में डिजाइन और निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का नाम क्या है?
- विराट
- पवन
- तेजस
- पुष्पक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तेजस
-
प्र.62Mathematics
जूल के तापन प्रभाव (Joule's heating effect) के कारण उत्पन्न ऊष्मा H ____________ के अनुक्रमानुपाती होती है।
- धारा के घन
- धारा के वर्गमूल
- धारा के घनमूल
- धारा के वर्ग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — धारा के वर्ग
-
प्र.63General Awareness
कुछ पौधों के तनों से एक चिपचिपा पदार्थ उत्पन्न होता हैं जिसका उपयोग गोंद आसंजक बनाने में किया जाता है। पौधों के लिए इस गोंद का क्या उपयोग है?
- यह जल के परिवहन में मदद करता है।
- यह कीट परागणकों को आकर्षित करता है।
- यह चयापचय का एक अपशिष्ट उत्पाद है।
- इसका औषधीय महत्व है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — यह चयापचय का एक अपशिष्ट उत्पाद है।
-
प्र.64Reasoning
गंगा नदी के बारे में कौन-सा कथन समूह सत्य है?
1. गंगा का उद्गम, गौमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से होता है। यहां इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है।
2. देवप्रयाग में, भागीरथी अलकनंदा से मिलती है; इसके बाद, इसे गंगा के रूप में जाना जाता है।
3. अलकनंदा का स्रोत, केदारनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमनद में है।
4. गंगा हरिद्वार में मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है।
- 1, 3 और 4
- 2, 3 और 4
- 1, 2 और 4
- 1, 2 और 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1, 2 और 4
-
प्र.65Reasoning
एक पंक्ति में राहुल आगे से 16वें स्थान पर है और रेखा पीछे से 4थे स्थान पर है, और उनके बीच 5 व्यक्ति हैं। पंक्ति में कितने व्यक्ति हैं?
- 21
- 18
- 25
- 19
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 25
-
प्र.66General Awareness
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) का उद्देश्य ____________ प्रदान करना है।
- व्यावसायिक शिक्षा हेतु विद्यार्थियों को शिक्षण सब्सिडी
- लघु कृषकों के लिए ऋण
- दहेज शोषण से लड़कियों को सुरक्षा
- वृद्ध असंगठित श्रमिकों के लिए सुरक्षा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — वृद्ध असंगठित श्रमिकों के लिए सुरक्षा
-
प्र.67General Awareness
योजना आयोग के उपाध्यक्ष डी.आर.गाडगिल के नाम पर किस पंचवर्षीय योजना को 'गाडगिल योजना' भी कहा जाता है?
- पांचवीं
- छठवीं
- तीसरी
- चौथी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तीसरी
-
प्र.68Mathematics
निम्नांकित पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दिया गया पाई-चार्ट चार महीनों में दिए गए आर्डर की संख्या दर्शाता है। इन चार महीनों में दिए गए आर्डर की कुल संख्या 90 है।
[figure]
संदर्भ: [January-जनवरी, October-अक्टूबर, November-नवम्बर, December-दिसम्बर ]
फरवरी में दिए गए आर्डर की संख्या, नवम्बर में दिए गए आर्डर की संख्या से 24 अधिक है। फरवरी में दिए गए आर्डर की संख्या कितनी है?
- 44
- 41
- 42
- 40
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 42
-
प्र.69Mathematics
यदि 100 : 250 :: 250 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 250
- 6.25
- 625
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 625
-
प्र.70Mathematics
निम्नांकित चित्र में, l ∥ m और p ∥ q है। x का मान ज्ञात कीजिए।
[figure]
- 96°
- 104°
- 76°
- 82°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 76°
-
प्र.71General Awareness
निषेचन के बाद, पुष्प के इन अंगों - पुंकेसर, वर्तिका, वर्तिकाग्र, दल और बाह्यदल का क्या होता है?
- दल के अलावा वे झड़ जाते हैं, जो कुछ पौधों में स्थाई हो सकता है
- पुंकेसर, दल और बाह्यदल के अलावा वर्तिकाग्र, वर्तिका झड़ जाते हैं
- कुछ पौधों में दल और बाह्यदल के अलावा वर्तिकाग्र, वर्तिका, पुंकेसर झड़ जाते हैं
- अधिकांश पौधों में बाह्यदल के झड़ जाने के अलावा सभी स्थाई होते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दल के अलावा वे झड़ जाते हैं, जो कुछ पौधों में स्थाई हो सकता है
-
प्र.72General Awareness
भारत में किस पंचवर्षीय योजना में नेहरू रोजगार योजना (एनआरवाई) शुरू की गई थी?
- पांचवीं
- सातवीं
- दूसरी
- नौवीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सातवीं
-
प्र.73General Awareness
निचिरेन डाइशोनिन (Nichiren Daishonin) की बौद्ध शिक्षा किस देश में शुरू हुई थी?
- वियतनाम
- दक्षिण कोरिया
- फिलीपींस
- जापान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जापान
-
प्र.74Mathematics
यदि ₹2,000 की एक धनराशि, एक निश्चित वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 3 वर्ष में ₹2,360 हो जाती है, तो समान वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर समान धनराशि 5 वर्ष में कितनी हो जाएगी?
- ₹2,605
- ₹2,650
- ₹2,600
- ₹2,500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,600
-
प्र.75General Awareness
निम्न में से कौन सा संधारणीय कृषि (sustainable agriculture) का लक्ष्य नहीं है?
- रसायनों के इनपुट को न्यूनतम करना
- पर्यावरणीय स्वास्थ्य को अधिकतम करना
- श्रम और प्रयास को न्यूनतम करना
- आर्थिक मूल्य को अधिकतम करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — श्रम और प्रयास को न्यूनतम करना
-
प्र.76Mathematics
बेंजीन में मौजूद द्विक् आबंध की संख्या ________ होती है।
- चार
- तीन
- दो
- छह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन
-
प्र.77General Awareness
निम्न में से कौन-सा द्विविस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है?
- 2FeSO₄ (s) → Fe₂O₃(s) + SO₂ (g) + SO₃(g)
- Na₂SO₄(aq) + BaCl₂(aq) → BaSO₄(s) + 2NaCl (s)
- CaO (s) + H₂O (l) → Ca(OH)₂ (aq) + Heat
- CaO (s) + H₂O (l) → Ca(OH)₂ (aq) + Heat
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Na₂SO₄(aq) + BaCl₂(aq) → BaSO₄(s) + 2NaCl (s)
-
प्र.78Mathematics
यदि किसी संख्या का एक तिहाई, उस संख्या से 6 अधिक है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- −7
- −6
- −5
- −9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — −9
-
प्र.79General Awareness
कार्बन यौगिक, जो केवल एक बंध द्वारा जुड़े होते हैं, ______ के रूप में जाने जाते हैं।
- संतृप्त यौगिक
- न तो संतृप्त और न ही असंतृप्त यौगिक
- असंतृप्त यौगिक
- संतृप्त और असंतृप्त यौगिक दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — संतृप्त यौगिक
-
प्र.80General Awareness
धात्विक लक्षण/गुण का सही आरोही क्रम बताएं।
- Ga < Ge < Ca < Sc
- Ge < Ga < Sc < Ca
- Ge < Zn < Cu < As
- Ge < As < Ga < Ca
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Ge < Ga < Sc < Ca
-
प्र.81Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.82General Awareness
__________ is a device used for varying the resistance of an electrical circuit.
- Galvanometer
- Ammeter
- Voltmeter
- Rheostat
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Rheostat
-
प्र.83Reasoning
नीचे दो कथन दिए गए हैं और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है?
कथन: T < P < Q, N < M < S < T
- P < M
- Q < S
- P < N
- N < Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — N < Q
-
प्र.84Mathematics
उस सम षट्भुज का क्षेत्रफल क्या होगा, जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई 4 cm है?
- 27√3 cm²
- 26√3 cm²
- 24√3 cm²
- 25√3 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 24√3 cm²
-
प्र.85Mathematics
जून 2022 में, किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने मानवीय हस्तक्षेप के बिना सेप्टिक टैंक की साफ-सफाई के लिए होमोएसईपी (HomoSEP) नामक रोबोट विकसित करने की घोषणा की है?
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास
-
प्र.86Mathematics
तीन संख्याओं का अनुपात 3 : 5 : 7 है, और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 5250 है। मध्य वाली संख्या ज्ञात कीजिए।
- 200
- 250
- 150
- 350
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 250
-
प्र.87Reasoning
पांच मित्र Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं।
U, Q और S के ठीक बगल में बैठा है। T, U के बाईं ओर दूसरे स्थान पर तथा R और S दोनों के ठीक बगल में बैठा है। R कहां बैठा है?
- U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
- U के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
- T के दाईं ओर ठीक बगल में
- S के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
-
प्र.88Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.89Mathematics
10 cm व्यास का एक सिक्का, f फोकस दूरी वाले एक अवतल दर्पण के ध्रुव से 3.5f की दूरी पर रखा गया है। प्रतिबिंब का रैखिक आवर्धन और व्यास ज्ञात कीजिए।
- क्रमशः 1/5 और 2 cm
- क्रमशः 2/5 और 4 cm
- क्रमशः 3/5 और 5 cm
- क्रमशः 4/5 और 8 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — क्रमशः 2/5 और 4 cm
-
प्र.90Mathematics
यदि p sin²β + q cos²β = r है, तो cot²β का मान ज्ञात कीजिए।
- (p − r)/(r − q)
- (r − q)/(r − p)
- (r − q)/(p − r)
- (r − p)/(r − q)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (p − r)/(r − q)
-
प्र.91Mathematics
शालिनी की आयु उसके दो पुत्रों की आयु के योग की चार गुनी है। अब से छह वर्ष बाद, शालिनी की आयु अपने पुत्रों की आयु के योग की दोगुनी हो जाएगी। शालिनी की वर्तमान आयु क्या है?
- 26 वर्ष
- 36 वर्ष
- 40 वर्ष
- 32 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 36 वर्ष
-
प्र.92Mathematics
दो क्रमिक छूटों के बाद, ₹120 के सूची मूल्य वाली एक टाई ₹90 में उपलब्ध है। यदि दूसरी छूट 9% है, तो पहली छूट कितने प्रतिशत की है? [अपने उत्तर को 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।]
- 71.58%
- 17.58%
- 84.42%
- 63.33%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 17.58%
-
प्र.93Mathematics
निम्नलिखित में से किस द्विघात समीकरण के मूल 5/3 और −3/4 हैं?
- 6x² + 11x − 15 = 0
- 12x² + 22x − 15 = 0
- 6x² − 11x − 15 = 0
- 12x² − 11x − 15 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 12x² − 11x − 15 = 0
-
प्र.94Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.95General Awareness
क्लेमाइडोमोनास (Chlamydomonas) जैसे कई एककोशिकीय शैवाल जल में रहते हैं। वे श्वसन के लिए ऑक्सीजन कैसे ग्रहण करते हैं?
- वे प्रकाश संश्लेषण द्वारा उत्पन्न ऑक्सीजन को अपनी रसधानियों में संग्रहीत करते हैं।
- उनमें गैसों को ग्रहण करने के लिए छोटे-छोटे द्वार (श्वासरंध्र) होते हैं।
- अमीबा की तरह विसरण द्वारा घुलित ऑक्सीजन अवशोषित करते हैं।
- वे अनॉक्सी श्वसन के माध्यम से जीवित रहते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अमीबा की तरह विसरण द्वारा घुलित ऑक्सीजन अवशोषित करते हैं।
-
प्र.96Mathematics
आदित्य अकेले एक कार्य को 8 दिन में पूरा कर सकता है, और भगवान अकेले उसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकता है। उन्होंने एक साथ कार्य करना शुरू किया, लेकिन आदित्य को कार्य पूरा होने से 3 दिन पहले कार्य छोड़ना पड़ा। कार्य कितने दिन में पूर्ण हो जाएगा?
- 6 4/5 दिन
- 6 3/5 दिन
- 6 1/5 दिन
- 6 2/5 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6 3/5 दिन
-
प्र.97Mathematics
6-अंकों वाली संख्या 473xy5 , 125 से विभाज्य है। ऐसी कितनी 6-अंकों वाली संख्याएं हैं?
- 2
- 4
- 3
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.98Mathematics
((0.42)² + 36(0.05)²)/(9(0.21)² + (0.45)²) का मान ज्ञात कीजिए।
- 2/9
- 4/9
- 2/3
- 5/18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4/9
-
प्र.99Reasoning
आरुष उत्तर की ओर 9 m चलता है, फिर बाईं ओर मुड़ता है और 17 m चलता है। वह फिर बाईं ओर मुड़ता है और 9 m चलता है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- उत्तर
- दक्षिण
- पश्चिम
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण
-
प्र.100Mathematics
30%, 20% और 10% की तीन क्रमिक छूटों के समतुल्य एकल प्रतिशत छूट ज्ञात कीजिए।
- 60%
- 46.9%
- 49.6%
- 50.4%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 49.6%