1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 22 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 22 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

22 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
22 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    √(√211600+√400)/48000 का मान ज्ञात करें।
    1. 1/10
    2. 1/4
    3. 1/12
    4. 1/48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/10

  2. प्र.2Mathematics
    18 और 78 को छोड़कर इनके बीच की ______ प्राकृतिक संख्याएं 6 से विभाज्य हैं।
    1. 9
    2. 11
    3. 10
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  3. प्र.3General Awareness
    धावन सोडा की प्रकृति कैसी होती है?
    1. हल्की अम्लीय
    2. उदासीन
    3. उभयधर्मी
    4. क्षारीय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्षारीय

  4. प्र.4General Awareness
    कौन सी रेखा दिए गए वर्षों के दौरान ओजोन छिद्र के आकार में हुए परिवर्तन का सर्वोत्तम ढंग से वर्णन करती है? [figure] [संदर्भ - Size of ozone hole - ओजोन छिद्र का आकार, Year - वर्ष]
    1. रेखा D - इसका आकार बढ़ रहा था, किंतु अब सिकुड़ रहा है
    2. रेखा C - इसका आकार निरंतर बढ़ रहा है
    3. A - इसका आकार बढ़ रहा था, लेकिन अब नहीं बढ़ रहा है
    4. रेखा B - इसके आकार में परिवर्तन नहीं हुआ है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A - इसका आकार बढ़ रहा था, लेकिन अब नहीं बढ़ रहा है

  5. प्र.5Reasoning
    किशोर, जयन, लहरी, मान्याकी और नलिनी नाम वाले पांच दोस्त एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। किशोर विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन तीसरी मंजिल पर नहीं और नलिनी सबसे निचली मंजिल पर रहती है। मान्याकी और जयन सम क्रमांक वाली मंजिलों पर रहते हैं, लेकिन मान्याकी, जयन के ऊपर वाली मंजिल पर नहीं रहती है। लहरी, मान्याकी के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। तीसरी मंजिल पर कौन रहता है?
    1. मान्याकी
    2. जयन
    3. लहरी
    4. किशोर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लहरी

  6. प्र.6Mathematics
    एक निश्चित राशि को 12% की वार्षिक साधारण ब्याज दर से निवेश करने पर 5 वर्षों के बाद ₹19,200 का ब्याज प्राप्त होता है। निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹28,000
    2. ₹30,000
    3. ₹32,000
    4. ₹38,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹32,000

  7. प्र.7Reasoning
    किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा घोषित करने के लिए सरकार द्वारा कई मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से एक के अनुसार, उस भाषा के प्रारंभिक ग्रंथों का इतिहास __________ वर्ष पुराना होना चाहिए।
    1. 2500-3000
    2. 1500-2000
    3. 500-1000
    4. 3500-4000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1500-2000

  8. प्र.8Mathematics
    यदि + और × के चिह्नों तथा संख्याओं 3 और 7 को परस्पर बदल दिया जाए, तो विकल्प के रूप में दिए गए चारों समीकरणों में से कौन सा समीकरण सही होगा?
    1. 16 × 3 + 7 = 39
    2. 13 + 7 × 3 = 47
    3. 3 + 7 × 9 = 30
    4. 14 + 3 × 7 = 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3 + 7 × 9 = 30

  9. प्र.9General Awareness
    मां से गर्भ (foetus) को पोषक तत्वों की आपूर्ति ________ के माध्यम से होती है।
    1. ग्रीवा (cervix)
    2. युग्मनज (zygote)
    3. प्लेसेंटा (placenta)
    4. भ्रूणपोष (endosperm)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्लेसेंटा (placenta)

  10. प्र.10Reasoning
    LOCKER शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्न में से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?
    1. D
    2. S
    3. M
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D

  11. प्र.11General Awareness
    कार्बन यौगिकों में किस प्रकार के बंध होते हैं?
    1. सहसंयोजक बंध
    2. आयनिक बंध
    3. धात्विक बंध
    4. हाइड्रोजन बंध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सहसंयोजक बंध

  12. प्र.12Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SCOPE' को 'JZNMX' और 'GAMUT' को 'VBPHI' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'RANGE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. KBOVW
    2. KBPVX
    3. LBOVX
    4. KBOVX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KBOVX

  13. प्र.13Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  14. प्र.14Mathematics
    निम्न संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। नोट : संख्याओं को पूर्ण संख्याओं के रूप में मानना है, उन्हें उनके घटक अंकों में विभाजित नहीं करना है। + 25 @ 36 # 29 37 % 14 − 7 ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके दोनों ओर ठीक बगल में एक अभाज्य संख्या है?
    1. 3
    2. 2
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  15. प्र.15Reasoning
    छह सहपाठी- कांति, मनोज, सुमन, दिव्या, अनुज और मोहित एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। सभी सहपाठी मेज की भुजाओं पर बैठे हैं, कोई भी सहपाठी कोनों पर नहीं बैठा है। कांति अकेले एक भुजा पर बैठी है। मनोज और सुमन मेज की एक ही भुजा पर बैठे हैं। मोहित अकेला कांति के सामने वाली भुजा पर बैठा है। दिव्या, मोहित के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। अनुज और दिव्या मेज की एक ही भुजा पर बैठे हैं। सुमन, दिव्या के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। कांति के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
    1. मनोज
    2. अनुज
    3. दिव्या
    4. मोहित
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुज

  16. प्र.16General Awareness
    निम्न में से कौन सी नदी भारत की हिमालयी नदियों में से सबसे पश्चिमी नदी है?
    1. सिंधु
    2. भागीरथी
    3. अलकनंदा
    4. लूनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सिंधु

  17. प्र.17Mathematics
    निम्न बंटन की माध्यिका ज्ञात करें। x | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 f | 5 | 7 | 4 | 8 | 2
    1. 4
    2. 3
    3. 13
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  18. प्र.18General Awareness
    On 24th March 2022 the Government of India Department of Biotechnology has launched Data-Driven Research to Eradicate which of the following disease?
    1. Tuberculosis
    2. HIV-AIDS
    3. Hepatitis B
    4. Malaria
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Tuberculosis

  19. प्र.19General Awareness
    भारत सरकार की संघीय कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है?
    1. प्रधानमंत्री
    2. उपराष्ट्रपति
    3. भारत के मुख्य न्यायाधीश
    4. राष्ट्रपति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रधानमंत्री

  20. प्र.20General Awareness
    l ∥ m ∥ n और p, q रेखाएं l, m और n की तिर्यक रेखाएं हैं। p द्वारा l, m और n रेखाओं को क्रमशः A, B और C बिंदुओं पर प्रतिच्छेदित किया जाता है, जबकि q द्वारा l, m और n रेखाओं को क्रमशः D, E और F बिंदुओं पर प्रतिच्छेदित किया जाता है। यदि m(AB) = m(DE) है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
    1. m(BD) = m(CE)
    2. m(AD) = m(DF)
    3. m(BC) = m(EF)
    4. m(CE) = m(DF)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — m(BC) = m(EF)

  21. प्र.21Mathematics
    एक गोले और घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल समान है। गोले तथा घन के आयतन का अनुपात क्या है?
    1. 4√3 : √π
    2. √6 : √π
    3. √π : 4√3
    4. √π : √6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — √6 : √π

  22. प्र.22General Awareness
    25 Ω का एक लैंप एक बैटरी के टर्मिनलों के बीच संयोजित है। लैंप द्वारा प्रति सेकंड 100 J ऊष्मा उत्पन्न होती है। लैंप के टर्मिनलों के बीच विभवांतर ज्ञात कीजिए।
    1. 40 V
    2. 60 V
    3. 30 V
    4. 50 V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50 V

  23. प्र.23Mathematics
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पाया कि अन्य महिलाओं की तुलना में, युवा किशोरियों (आयु 10-14 वर्ष) के लिए गर्भावस्था के परिणामस्वरूप जटिलताओं और मृत्यु का जोखिम अधिक होता है। युवा महिलाओं में अपेक्षाकृत उच्च MMR (मातृ मृत्यु दर) का सर्वाधिक संभावित कारण क्या है?
    1. वे स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के बारे में अनभिज्ञ या लापरवाह होती हैं
    2. शरीर का आकार प्रायः बच्चे को जन्म देने के लिए बहुत छोटा होता है
    3. वे सर्वाधिक गर्भावस्था दर वाले समूह हैं
    4. उनके शरीर भ्रूण निर्माण का समर्थन नहीं करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — शरीर का आकार प्रायः बच्चे को जन्म देने के लिए बहुत छोटा होता है

  24. प्र.24Mathematics
    जनवरी 2022 में, निम्न में से किस राज्य ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्णय लिया?
    1. राजस्थान
    2. दिल्ली
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. आंध्र प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आंध्र प्रदेश

  25. प्र.25Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह, एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। AOE: FUJ RKT: WQY
    1. DPJ : JUP
    2. CRU : HXY
    3. QEI : VKN
    4. JPM : OUS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QEI : VKN

  26. प्र.26Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ निवेशक, शहरी हैं। सभी स्टोर, शहरी हैं। कुछ कॉटेज, स्टोर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ कॉटेज, निवेशक हैं। II. कुछ निवेशक, स्टोर हैं। III. कुछ कॉटेज, शहरी हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  27. प्र.27Reasoning
    भारतीय संविधान का कौन-सा भाग और अनुच्छेद 'मौलिक कर्तव्यों' से संबंधित है?
    1. भाग V A (अनुच्छेद 52 A)
    2. भाग VI A (अनुच्छेद 51 A)
    3. भाग VI A (अनुच्छेद 53 A)
    4. भाग IV A (अनुच्छेद 51 A)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भाग IV A (अनुच्छेद 51 A)

  28. प्र.28General Awareness
    समुद्र तल की तुलना में, अधिक ऊंचाई पर सांस लेना कठिन होता है, क्योंकि __________।
    1. अधिक ऊंचाई पर वातावरण कम सघन होता है
    2. अधिक ऊंचाई पर गैसों की विसरण दर कम हो जाती है
    3. अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की सांद्रता बहुत अधिक होती है
    4. अधिक ठंडा तापमान वायुमार्ग को संकुचित कर देता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अधिक ऊंचाई पर वातावरण कम सघन होता है

  29. प्र.29Mathematics
    उस वस्तु का विक्रय मूल्य (SP) ज्ञात करें, जिसका अंकित मूल्य ₹4,500 है और इस पर 4.2% की छूट दी जा रही है।
    1. ₹4,311.00
    2. ₹4,111.00
    3. ₹4,213.45
    4. ₹4,441.00
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹4,311.00

  30. प्र.30Mathematics
    निम्नांकित ग्राफ का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया बार चार्ट दो वर्षों - 2017 और 2018 के दौरान एक शहर में पांच अलग-अलग इलेक्ट्रिक शॉप से फिलिप्स बल्ब की बिक्री मात्रा (हजार में) को दर्शाता है। [figure] संदर्भ: [Sale volume (in thousands) - बिक्री मात्रा (हजार में), Shops: दुकानें] वर्ष 2017 में सभी दुकानों से फिलिप्स बल्ब की औसत बिक्री मात्रा (संख्या में) कितनी है?
    1. 83000
    2. 80000
    3. 81000
    4. 82000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 82000

  31. प्र.31Mathematics
    हिमालय की बाह्यतम पर्वत श्रेणी शिवालिक है, जिसकी ऊंचाई 900 से 1100 मीटर के बीच है, और चौड़ाई ______ के बीच है।
    1. 30 से 55 km
    2. 15 से 25 km
    3. 10 से 50 km
    4. 25 से 40 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 से 50 km

  32. प्र.32Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  33. प्र.33Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  34. प्र.34Reasoning
    भारतीय संविधान की बारहवीं अनुसूची __________ की शक्तियों, प्राधिकार और उत्तरदायित्वों से संबंधित है।
    1. केंद्र
    2. पंचायतों
    3. राज्यों
    4. शहरी स्थानीय निकायों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शहरी स्थानीय निकायों

  35. प्र.35Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी गैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स हैं। कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स वायरलेस हैं। कुछ वायरलेस खिलौने हैं। निष्कर्ष: I. कुछ गैजेट खिलौने हैं। II. कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है

  36. प्र.36Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। L G _ A L L _ F B L _ G F _ L L G F _ L
    1. FCGLD
    2. FLGDC
    3. FFCCD
    4. FGLCD
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — FGLCD

  37. प्र.37Mathematics
    त्रिभुज ABC में, P, Q और R क्रमशः इसकी भुजाओं BC, CA और AB के मध्य बिंदु हैं। यदि त्रिभुज PQR का क्षेत्रफल 6 cm² है, तो त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल क्या है?
    1. 12 cm²
    2. 18 cm²
    3. 24 cm²
    4. 36 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24 cm²

  38. प्र.38Mathematics
    यदि 15-अंकों वाली संख्या 4a5124356789734, 9 से विभाज्य है, तो “a” का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. 4
    3. 5
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  39. प्र.39General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा बेकिंग सोडा का उपयोग नहीं है?
    1. बेकिंग पाउडर बनाना
    2. प्रत्यम्ल (एंटासिड) में एक घटक के रूप में
    3. विरंजन क्रिया
    4. सोडा-एसिड अग्निशामकों में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विरंजन क्रिया

  40. प्र.40General Awareness
    दिए गए व्यंजक को सरल करें। (140 × 140 + 280 × 450 ÷ 3 + 150 × 150) / 290
    1. 275
    2. 280
    3. 290
    4. 270
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 290

  41. प्र.41Reasoning
    आठ दोस्त- हरि, गणपति, फलक, एकता, जनक, रोहित, मंगेश और टोनी एक मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। जनक, मंगेश के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो फलक या टोनी में से किसी के भी ठीक बगल में नहीं बैठा है। फलक, टोनी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है, जो हरि के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। गणपति, टोनी के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। एकता, हरि के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। जनक के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?
    1. फलक
    2. एकता
    3. टोनी
    4. रोहित
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रोहित

  42. प्र.42General Awareness
    निम्न में से किस धातु में संक्षारण के कारण हरे रंग की परत बनती है?
    1. तांबा
    2. चांदी
    3. लोहा
    4. जिंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तांबा

  43. प्र.43Reasoning
    नीचे दो कथन दिए गए हैं और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर सत्य है? कथन: S = M > Z > X, A > B = M
    1. X < A
    2. S > A
    3. Z > A
    4. B < Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — X < A

  44. प्र.44Mathematics
    एक पिता और उसके पुत्र की आयु का योग 80 वर्ष है। यदि पुत्र की आयु दुगुनी कर दी जाती है, तो वह पिता की आयु से 10 वर्ष अधिक हो जाएगी। पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 50 वर्ष
    2. 35 वर्ष
    3. 40 वर्ष
    4. 30 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30 वर्ष

  45. प्र.45General Awareness
    निम्नलिखित में से किस कंपनी ने कोविड-19 का सामना करने के लिए भारत की पहली mRNA-आधारित वैक्सीन विकसित की है, जिसे सुरक्षित पाया गया है और वर्ष 2021 में फेज II और III परीक्षणों के लिए अनुमति मिल चुकी है?
    1. जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Gennova Biopharmaceuticals Ltd)
    2. वॉकहार्ट लिमिटेड (Wockhardt Ltd)
    3. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)
    4. भारत बायोटेक (Bharat Biotech)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Gennova Biopharmaceuticals Ltd)

  46. प्र.46Mathematics
    'k' का वह धनात्मक मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए समीकरण x² + kx + 64 = 0 और x² − 8x + k = 0 दोनों के मूल वास्तविक होंगे।
    1. 14
    2. 17
    3. 15
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16

  47. प्र.47Reasoning
    निम्न श्रेणी में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी? 28, 42, 59, 81, 110, ?, 197
    1. 148
    2. 153
    3. 163
    4. 159
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 148

  48. प्र.48General Awareness
    Out of the following which is not a non conventional source of energy:
    1. Nuclear energy
    2. Solar energy
    3. Geothermal Energy
    4. Tidal energy
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Nuclear energy

  49. प्र.49General Awareness
    मेंडलीफ की आवर्त सारणी के अनुसार, हैलोजनों की तरह, हाइड्रोजन भी __________ के रूप में मौजूद होता है।
    1. त्रिपरमाणुक अणु
    2. एकपरमाणुक अणु
    3. चतुःपरमाणुक अणु
    4. द्विपरमाणुक अणु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — द्विपरमाणुक अणु

  50. प्र.50Reasoning
    DANCER शब्द में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच हैं?
    1. एक
    2. शून्य
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  51. प्र.51General Awareness
    न्यूलैंड के अनुसार प्रकृति में कितने तत्व विद्यमान थे?
    1. 76
    2. 56
    3. 66
    4. 86
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 56

  52. प्र.52General Awareness
    निम्न में से कौन-सा त्योहार कृषि से संबंधित नहीं है?
    1. लोहड़ी
    2. बैसाखी
    3. पोंगल
    4. दीपावली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दीपावली

  53. प्र.53Reasoning
    मान लीजिए कि एक परिपक्व ब्लू व्हेल की लंबाई 30.0 m है। जबकि एक बेबी व्हेल की लंबाई 10.0 m है। बेबी व्हेल को 15.0 m फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने कहां रखा जाना चाहिए, ताकि बेबी व्हेल का निर्मित प्रतिबिंब, परिपक्व व्हेल के आकार का और वास्तविक हो?
    1. 25 m
    2. 10 m
    3. 15 m
    4. 20 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 m

  54. प्र.54Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'MANNER' को 'OETVOD' लिखा जाता है और 'BEHAVE' को 'DINIFQ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'POLITE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. RKRQDQ
    2. RSFQDQ
    3. RKFADQ
    4. RSRQDQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — RSRQDQ

  55. प्र.55General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष भारत की संसद द्वारा आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पारित किया गया था?
    1. 2021
    2. 2019
    3. 2018
    4. 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2022

  56. प्र.56Mathematics
    एक व्यक्ति अपनी आय का 84% खर्च करता है और शेष राशि बचाता है। यदि वह प्रति माह ₹8,000 बचाता है, तो उसकी मासिक आय ज्ञात करें।
    1. ₹54,000
    2. ₹45,000
    3. ₹50,000
    4. ₹48,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹50,000

  57. प्र.57Mathematics
    समान प्रतिरोध वाले दो तारों की अनुप्रस्थ काटों के क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 9 है। साथ ही, उनकी लंबाइयों का अनुपात 3 : 2 है। उनकी प्रतिरोधकताओं का अनुपात क्या होगा?
    1. 2 : 33
    2. 2 : 9
    3. 2 : 13
    4. 2 : 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 : 27

  58. प्र.58General Awareness
    18 कटहलों का माध्य भार 7.2 kg है। यदि समान भार के 2 और कटहल उनमें शामिल कर लिए जाएं, तो माध्य भार 20 g कम हो जाता है। बाद में शामिल किए गए प्रत्येक कटहल का भार ज्ञात कीजिए।
    1. 7.18 kg
    2. 7.22 kg
    3. 7.40 kg
    4. 7.00 kg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7.00 kg

  59. प्र.59General Awareness
    छह शिक्षकों, J, K, L, M, N और O में से प्रत्येक की कक्षाएं, सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले किसी एक ही सप्ताह के छह अलग-अलग होती हैं, लेकिन उनका इसी इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। M की कक्षा से पहले केवल दो शिक्षकों की कक्षाएं हैं। J की कक्षा मंगलवार को है, और O की कक्षा शनिवार को है। K की कक्षा के बाद केवल एक शिक्षक की कक्षा है। N की कक्षा K और M की कक्षाओं के बीच में नहीं है। इनमें से किसकी कक्षा सोमवार को है?
    1. N
    2. L
    3. M
    4. K
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — N

  60. प्र.60Mathematics
    यदि संख्या 6513742678 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. छह
    2. चार
    3. पांच
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चार

  61. प्र.61Mathematics
    एक जैसी 63 वस्तुओं का कुल क्रय मूल्य, उन्हीं 54 वस्तुओं के कुल विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ या हानि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 15 1/3 % लाभ
    2. 16 2/3 % लाभ
    3. 16 2/3 % हानि
    4. 15 1/3 % हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16 2/3 % लाभ

  62. प्र.62Mathematics
    महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड के प्रावधान हेतु महाराष्ट्र में 23 दिसम्बर 2021 को निम्नांकित में से कौन सा आपराधिक कानून अधिनियम पारित किया गया?
    1. किरण
    2. शक्ति
    3. दिशा
    4. आशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — शक्ति

  63. प्र.63Mathematics
    भारत पूरी तरह से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, मुख्य भूभाग (mainland) ______ से 37° 6′ उत्तरी अक्षांशों के बीच विस्तृत है।
    1. 10° 4′
    2. 8° 4′
    3. 11° 4′
    4. 9° 4′
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8° 4′

  64. प्र.64Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  65. प्र.65General Awareness
    हिंदू धर्म में 'अद्वैत' का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?
    1. आदि शंकराचार्य
    2. वल्लभाचार्य
    3. रामानंद
    4. रामानुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आदि शंकराचार्य

  66. प्र.66General Awareness
    __________ buying occurs when a consumer experiences a sudden, often powerful and persistent urge to buy something immediately.
    1. Disruptive
    2. Impulse
    3. Satisfactory
    4. Monotonic
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Impulse

  67. प्र.67Mathematics
    एक कक्षा में, आरंभ में लड़कों की संख्या और लड़कियों की संख्या समान थी। 8 लड़कियां रिंग टेनिस खेलने चली गई, जिससे कक्षा में लड़कों की संख्या, लड़कियों की संख्या से दोगुनी हो गई। आरंभ में लड़कियों और लड़कों की कुल संख्या _______ थी।
    1. 32
    2. 26
    3. 34
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 32

  68. प्र.68General Awareness
    ईस्ट इंडिया कंपनी की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए ब्रिटिश संसद द्वारा रेग्यूलेटिंग एक्ट कब पारित किया गया था?
    1. 1793
    2. 1875
    3. 1861
    4. 1773
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1773

  69. प्र.69Mathematics
    यदि 2.5 : x :: x : 4.9 है, और x > 0 है तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3.3
    2. 3.2
    3. 3.5
    4. 3.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3.5

  70. प्र.70Mathematics
    ज्योति, एक निश्चित दिशा में 3 km की दूरी तय करती है और फिर अपनी दाईं ओर मुड़ती है। वह आगे 1 km की दूरी तय करती है और उसके बाद बाईं ओर मुड़ती है और 5 km की दूरी तय करती है और फिर अंत में दाईं ओर मुड़ती है और उत्तर दिशा में चलती है। अपनी यात्रा शुरू करते समय उसका मुख किस दिशा में था? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. उत्तर
    2. दक्षिण
    3. पूर्व
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम

  71. प्र.71Mathematics
    मान लीजिए कि 600 nm औसत तरंगदैर्घ्य वाला एक प्रकाश किरण-पुंज, हवा से कांच के प्रिज्म पर आपतित होता है; और प्रिज्म में प्रवेश करने पर, यह विभिन्न रंगों में विभाजित हो जाता है। इसके एक रंग की तरंगदैर्घ्य 380 nm है। इस विशेष तरंगदैर्घ्य के लिए माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए।
    1. 1.33
    2. 1.73
    3. 1.42
    4. 1.58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1.58

  72. प्र.72Mathematics
    नीचे दिए गए बार-ग्राफ में, किसी एक वर्ष में 5 अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले लड़कों और लड़कियों की संख्या को दर्शाया गया है। बार-ग्राफ का अध्ययन करें और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] संदर्भ: [Number of Boys and Girls in 5 colleges in a year-एक वर्ष में 5 कॉलेजों में लड़के और लड़कियों की संख्या, Boys-लड़के, Girls-लड़कियां] कॉलेज D और E में पढ़ने वाली लड़कियों की कुल संख्या, कॉलेज A, B और C में पढ़ने वाली लड़कियों की कुल संख्या का कितने प्रतिशत है?
    1. 63.45%
    2. 66.60%
    3. 83. 33 %
    4. 75 %
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 83. 33 %

  73. प्र.73General Awareness
    कुश्ती के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्न में से किस खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
    1. सुमित आंतिल
    2. लवलीना बोरगोहेन
    3. कृष्णा नागर
    4. रवि कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रवि कुमार

  74. प्र.74General Awareness
    छह लोगों, P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। R, T से भारी है। U, P से हल्का है। Q, T से हल्का है लेकिन S से भारी है। S, P से भारी है। उनमें से सबसे भारी कौन है?
    1. R
    2. Q
    3. T
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — R

  75. प्र.75Mathematics
    एक गोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 1386 cm² है। गोले का आयतन ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
    1. 2722 cm³
    2. 4851 cm³
    3. 5572 cm³
    4. 4158 cm³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4851 cm³

  76. प्र.76Reasoning
    आठ व्यक्ति, एक ही इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 8 है। आदित्य के ऊपर वाली मंजिलों पर केवल 4 व्यक्ति रहते हैं। अनु छठी मंजिल पर रहती है। अनु और शुभम के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। रवि, दीप के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। दीक्षा, साक्षी के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहती है। साक्षी सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। दीप किस मंजिल पर रहता है?
    1. 3
    2. 5
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  77. प्र.77Reasoning
    एक कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सेल के दौरान स्टोर में और ऑनलाइन सभी जगह कपड़ों पर '70% तक छूट' मिल रही है। निष्कर्ष: I. सेल अवधि के दौरान सभी कपड़ों पर 70% की छूट है। II. कुछ कपड़े ऐसे हैं जिनपर छूट नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    4. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है

  78. प्र.78General Awareness
    निम्न में से कौन सा संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण नहीं है?
    1. बुझे हुए चूने का निर्माण
    2. कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म किया जाना
    3. कोयले का जलना
    4. हाइड्रोजन गैस, और ऑक्सीजन गैस से जल का निर्माण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म किया जाना

  79. प्र.79Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ हौज, तालाब हैं। सभी तालाब, गली हैं। कुछ गलियां, हौज हैं। निष्कर्ष: I. कुछ गलियां, तालाब हैं। II. सभी हौज, गलियां हैं। III. सभी तालाब, हौज हैं। IV. कोई गली, हौज नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष IV पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  80. प्र.80Mathematics
    मान लीजिए राममोहन ने एक बेलनाकार छड़ चुंबक को एक वृत्ताकार परिनालिका की अक्ष के अनुदिश रखा है। फिर वह चुंबक को परिनालिका की अक्ष के परितः घुमाता है। कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा ________ होगी।
    1. परिनालिका की लंबाई के समानुपाती
    2. परिनालिका में फेरों की संख्या के समानुपाती
    3. परिनालिका के प्रतिरोध के व्युत्क्रमानुपाती
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शून्य

  81. प्र.81General Awareness
    निम्न में से कौन सी घटना, दिन के समय के दौरान पादपों में होने वाली एक प्रमुख घटना है?
    1. O₂ मुक्त होना
    2. CO₂ मुक्त होना
    3. CO मुक्त होना
    4. O₃ मुक्त होना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — O₂ मुक्त होना

  82. प्र.82General Awareness
    एक की-बोर्ड और एक माउस का मूल्य ₹3,600 है। यदि की-बोर्ड का मूल्य माउस के मूल्य का सात गुना है, तो की-बोर्ड का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹450
    2. ₹3,050
    3. ₹3,150
    4. ₹600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹3,150

  83. प्र.83General Awareness
    (1/(sec²θ−cos²θ) + 1/(cosec²θ−sin²θ)) (sin²θ cos²θ) का मान क्या है?
    1. (1 − cos²θ sin²θ)/(2 − cos²θ sin²θ)
    2. (1 + cos²θ sin²θ)/(2 + cos²θ sin²θ)
    3. (1 + cos²θ sin²θ)/(2 − cos²θ sin²θ)
    4. (1 − cos²θ sin²θ)/(2 + cos²θ sin²θ)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (1 − cos²θ sin²θ)/(2 + cos²θ sin²θ)

  84. प्र.84General Awareness
    निम्नांकित में से किस विकल्प के परिणामस्वरूप सकल वित्तीय घाटे में वृद्धि होगी?
    1. विदेशों से ऋणों में कमी
    2. राजस्व प्राप्तियों में कमी
    3. आर.बी.आई. से ऋणों में कमी
    4. राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राजस्व प्राप्तियों में कमी

  85. प्र.85Mathematics
    सूर्या ने एक मैराथन में भाग लिया। आरंभिक बिंदु से वह 11 km पश्चिम की ओर दौड़ता है, दाएं मुड़ता है और 12 km दौड़ता है और फिर से दाएं मुड़ता है और 11 km दौड़ता है और वहां से फिर से दाएं मुड़ता है और 9 km दौड़ता है। मैराथन को पूरा करने के लिए उसे अपने वर्तमान स्थान से प्रारंभिक बिंदु तक पहुंचने के लिए अब कितने किलोमीटर दौड़ना होगा?
    1. 3 km
    2. 2 km
    3. 7 km
    4. 14 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 km

  86. प्र.86General Awareness
    (7x − 1)³ + (7x + 1)³ को सरल करें।
    1. 686x³ − 42x
    2. 686x³ + 42x
    3. −686x³ + 42x
    4. −686x³ − 42x
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 686x³ + 42x

  87. प्र.87Mathematics
    किसी रासायनिक समीकरण में, संकेत (aq) __________ को दर्शाता है।
    1. द्रव
    2. जलीय अवस्था
    3. गैस
    4. ठोस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जलीय अवस्था

  88. प्र.88Mathematics
    समीकरण x² + 3a² = 4ax के मूलों का योग क्या होगा?
    1. 4a
    2. 2a
    3. a
    4. 3a
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4a

  89. प्र.89General Awareness
    भारत डब्ल्यू.टी.ओ. (WTO) का सदस्य कब से है?
    1. 1997
    2. 1998
    3. 1996
    4. 1995
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1995

  90. प्र.90General Awareness
    कुछ जीवाणुओं की क्रिया द्वारा घोड़ों, खरगोशों आदि जैसे प्राणियों में आहार में मौजूद सेल्यूलोज का पाचन इनमें से किस स्थान पर होता है?
    1. आमाशय
    2. ग्रासनली
    3. अंधनाल
    4. छोटी आंत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अंधनाल

  91. प्र.91Reasoning
    निम्न अक्षर-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) ∗ V ! ^ C F A ∗ B Y S & Y T G V # Y ! C ^ A C $ Y N (दाएं) उपरोक्त शृंखला में बाएं से ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद एक अक्षर है?
    1. 1
    2. 5
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  92. प्र.92Mathematics
    मान लीजिए कि कांच के एक समबाहु प्रिज्म पर कोई प्रकाश किरण θ कोण पर आपतित होती है, और इस प्रकार प्रिज्म से होकर गुजरती है, कि प्रिज्म के अंदर अपवर्तित किरण इसके आधार के समानांतर होती है, और निर्गत कोण β पर निकलती है। इस स्थिति के लिए, निम्न में से कौन सा सत्य होगा?
    1. θ = 2β
    2. θ = − β
    3. θ = − 2β
    4. θ = β
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — θ = β

  93. प्र.93Mathematics
    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय खेल बजट में, कौन सा कार्यक्रम या आवंटन शीर्ष (allocation head) सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में उभरा है?
    1. राष्ट्रीय सेवा योजना
    2. राष्ट्रीय खेल विकास कोष
    3. खेलो इंडिया
    4. राष्ट्रीय खेल महासंघ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — खेलो इंडिया

  94. प्र.94General Awareness
    12 V की एक बैटरी 250 Ω के प्रतिरोध से संयोजित है। इसके द्वारा 5 सेकंड में उत्पन्न ऊष्मा कितनी होगी?
    1. 3.0 J
    2. 2.88 J
    3. 2.99 J
    4. 3.15 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2.88 J

  95. प्र.95Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  96. प्र.96Mathematics
    5432.5678 + 435.692 + 29.54 + 6.3 + 0.4321 का मान ज्ञात करें।
    1. 5900.5329
    2. 5904.5319
    3. 5904.5391
    4. 6004.5319
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5904.5319

  97. प्र.97Reasoning
    जब एक वस्तु को किसी दूरी पर इस प्रकार रखा जाता है कि वस्तु से प्रकाश किरणें मुख्य अक्ष के समानांतर हों, तो अवतल दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब की स्थिति क्या होगी?
    1. मुख्य फोकस और ध्रुव के मध्य किसी बिंदु पर
    2. वस्तु की स्थिति पर
    3. मुख्य फोकस पर
    4. मुख्य फोकस और वक्रता केंद्र के मध्य किसी बिंदु पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मुख्य फोकस पर

  98. प्र.98Mathematics
    यदि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप में चक्रवृद्धि होता है, तो ₹80,000 की राशि पर 12% की वार्षिक दर से एक वर्ष में प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹88,888
    2. ₹92,450
    3. ₹1,00,352
    4. ₹89,888
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹89,888

  99. प्र.99Mathematics
    A और B एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं, B और C उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि C और A इसे 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A, B और C मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
    1. 5
    2. 10
    3. 12
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10

  100. प्र.100General Awareness
    श्वसन पथ में पक्ष्माभ (cilia) की क्या भूमिका होती है?
    1. ये अंतःश्वसित और उच्छ्वसित हवा में सभी गैसों को मिलाने में सहायक होते हैं।
    2. पक्ष्माभ (cilia) फेफड़ों और वायुपथ से नाक की ओर स्थित बलगम को साफ करते हैं।
    3. अंतःश्वसित हवा में मौजूद धूल के कण पक्ष्माभ (cilia) से चिपक जाते हैं।
    4. पक्ष्माभी कोशिकाएं (Ciliated cells) बैक्टीरिया और वायरस को फंसाने के लिए स्राव उत्पन्न करती हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पक्ष्माभ (cilia) फेफड़ों और वायुपथ से नाक की ओर स्थित बलगम को साफ करते हैं।

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121344353637283931011111241341411521611721811912032122242322442532632742812913043133223343443513643733823934034144214314444514644714814945015125245345445545635745845916026126226326436516626716846937047147237347417527647717827918048118238348428518628728818949039139249339429549629739849921002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 22 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner