-
प्र.1Mathematics
आठ लड़कियां - पोंटी, बॉबी, अंशु, रेणु, मोहिनी, सुजाता, रानी और मोहिता एक वर्गाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। उनमें से कुछ लड़कियां कोनों पर बैठी हैं, जबकि कुछ लड़कियां भुजाओं के ठीक बीच में बैठी हैं। पोंटी, बॉबी के बाईं ओर छठे स्थान पर बैठी है, जो सुजाता के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। मोहिनी, सुजाता के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। रानी, पोंटी और बॉबी के ठीक बगल में बैठी है। अंशु, सुजाता के ठीक बाईं ओर बैठी है, जो रेणु के ठीक बाईं ओर बैठी है। रानी के ठीक दाईं ओर कौन बैठी है?
- बॉबी
- मोहिता
- पोंटी
- अंशु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पोंटी
-
प्र.2Reasoning
आठ विद्यार्थी - P, Q, R, S, T, U, V और W एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। उनमें से कुछ विद्यार्थी इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ विद्यार्थी इसकी भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। S, U के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। R, S के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। Q, R और V के ठीक बगल में बैठा है, जो T के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। W, T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। T और W के ठीक बगल में कौन बैठा है?
- P
- Q
- R
- S
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — P
-
प्र.3Reasoning
PRISON शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके पूर्ववर्ती अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर-समूह में दाईं ओर से चौथे स्थान पर कौन-सा अक्षर होगा?
- Q
- H
- N
- T
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — H
-
प्र.4Mathematics
वह छोटी से छोटी प्राकृत संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 9, 24 और 12 से भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 4 प्राप्त होता है, लेकिन 5 से भाग देने पर शेषफल शून्य प्राप्त होता है।
- 144
- 148
- 220
- 150
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 220
-
प्र.5Reasoning
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) T 2 L % 4 M 2 # B N @ 8 K # B 6 L * 3 P (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक अक्षर है?
- 1
- 4
- 3
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3
-
प्र.6Reasoning
यदि निम्नलिखित में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा? 1) TOGETHER 2) BOXES 3) SPORTS 4) DRINK
- चार
- तीन
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक
-
प्र.7General Awareness
सरकारी बजट 2022 के अनुसार, करदाता अब त्रुटियों को ठीक करने के लिए ________ के भीतर अद्यतित आयकर रिटर्न दाखिल कर सकता है।
- 5 वर्ष
- 1 वर्ष
- 3 वर्ष
- 2 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2 वर्ष
-
प्र.8General Awareness
2NaOH(aq) + H2SO4(aq) → Na2SO4(aq) + 2H2O(l) दी गई अभिक्रिया ________ का उदाहरण है।
- अपघटन अभिक्रिया
- अवक्षेपण अभिक्रिया
- रेडॉक्स अभिक्रिया
- उदासीनीकरण अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उदासीनीकरण अभिक्रिया
-
प्र.9Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.10General Awareness
निम्न में से कौन सी नदी अरब सागर में मिलती है?
- कावेरी
- कृष्णा
- तीस्ता
- नर्मदा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नर्मदा
-
प्र.11General Awareness
वर्षा के बाद वायुमंडल में जल की निलंबित बूंदों से इंद्रधनुष बनता है। इंद्रधनुष बनने के लिए आवश्यक परिघटनाओं में इनमें से कौन सी परिघटनाएं शामिल हैं?
- अपवर्तन, वर्ण-विक्षेपण और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का संयोजन
- केवल परावर्तन
- केवल अपवर्तन
- अपवर्तन, प्रकीर्णन और वर्ण-विक्षेपण का संयोजन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अपवर्तन, प्रकीर्णन और वर्ण-विक्षेपण का संयोजन
-
प्र.12General Awareness
(x + y + 2z)(x + y) को निम्नलिखित में से किस रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
- (x + y + z)² − y²
- (x + y + z)² − z²
- (x + y + z)² − x²
- (x − y + z)² − z²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (x + y + z)² − z²
-
प्र.13Mathematics
64 km/h की चाल से चल रही 400 m लंबी एक रेलगाड़ी, 80 km/h की चाल से विपरीत दिशा में चल रही 720 m लंबी एक अन्य रेलगाड़ी को पार करती है। दूसरी रेलगाड़ी को, पहली रेलगाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को पार करने में कितना समय लगेगा?
- 15 सेकंड
- 12 सेकंड
- 16 सेकंड
- 18 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 18 सेकंड
-
प्र.14Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.15Mathematics
यदि a + b + c = 0 है, तो समीकरण ax² + bx + c = 0 के मूल क्या हैं?
- -2, c/a
- 1, c/a
- -1, -c/a
- 2, c/a
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1, c/a
-
प्र.16Mathematics
0.7 Ω प्रतिरोध, 1 m लंबाई और 0.2 mm व्यास वाले तार के पदार्थ की प्रतिरोधकता कितनी होगी?
- 220 × 10^-8 Ωm
- 0.22 × 10^-8 Ωm
- 22 × 10^-8 Ωm
- 2.2 × 10^-8 Ωm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2.2 × 10^-8 Ωm
-
प्र.17General Awareness
tan^6 A + 3 tan² A sec² A + 1 का मान क्या है?
- sec^4 A
- sec^4 A + tan^4 A
- sec^6 A
- sec^5 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — sec^6 A
-
प्र.18General Awareness
56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (National Cross Country Championships) 2022 का आयोजन किस स्थान पर किया गया था?
- कोहिमा
- पणजी
- रांची
- चंडीगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोहिमा
-
प्र.19Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.20Mathematics
समीकरण (x + 4) (x - 4) = 0 के लिए, विविक्तिकर का मान ________ होगा।
- 16
- −4
- 0
- 64
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 64
-
प्र.21General Awareness
128 को इस प्रकार दो भागों में विभाजित किया जाता है कि एक भाग, दूसरे भाग का तीन गुना हो जाता है, तो बड़ा वाला भाग ______ होगा।
- 92
- 104
- 96
- 84
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 96
-
प्र.22Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'BULK' को 'CWOO' लिखा जाता है, और 'PINK' को 'QKQO' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BLUE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- CNXJ
- CNWI
- CMXI
- CNXI
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — CNXI
-
प्र.23General Awareness
एक पत्ती की माध्य लंबाई ज्ञात कीजिए, जबकि 10 पत्तियों की लंबाइयां (mm में) नीचे दी गई हैं: 146, 150, 147, 143, 158, 139, 154, 149, 151, 155
- 151.9 mm
- 149.2 mm
- 139.6 mm
- 148.2 mm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 149.2 mm
-
प्र.24Mathematics
मोहित, बिंदु X से चलना शुरू करता है, और उत्तर की ओर 2 km की दूरी तय करता है, और फिर दाईं ओर मुड़ता है, और आगे 1 km की दूरी तय करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और 3 km की दूरी तय करता है। फिर वह पुनः दाईं ओर मुड़ता है, और 1 km की दूरी तय करता है, और अंत में फिर से दाईं ओर मुड़ता है, 1 km की दूरी तय करता है। यात्रा के आरंभ बिंदु, X के सापेक्ष मोहित की वर्तमान स्थिति क्या है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 1 km उत्तर
- 1 km पूर्व
- बिंदु X ही
- 1 km दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बिंदु X ही
-
प्र.25Mathematics
यदि एक वर्ग के विकर्ण की लंबाई 18 cm हो, तो इसका परिमाप (cm में) ______ होगा।
- 24√2
- 36
- 36√2
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 36√2
-
प्र.26General Awareness
मैक्रोइकॉनॉमिक (समष्टि अर्थशास्त्र) विश्लेषण में उपभोग फलन (consumption function), कुल उपभोग और ________ के बीच संबंध का वर्णन करता है।
- उपभोग माल की गुणवत्ता
- सकल राष्ट्रीय आय
- उपभोग माल की कीमत
- उपभोक्ता का व्यवहार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सकल राष्ट्रीय आय
-
प्र.27General Awareness
निम्न में से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है?
- गोदावरी
- कृष्णा
- नर्मदा
- महानदी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नर्मदा
-
प्र.28General Awareness
हेनरी मोजले के अनुसार, किसी तत्व का इनमें से कौन सा गुण, उसके परमाणु द्रव्यमान से अधिक मौलिक गुण है?
- परमाणु क्रमांक
- परमाणु घनत्व
- परमाणु आकार
- परमाणु त्रिज्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — परमाणु क्रमांक
-
प्र.29Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.30General Awareness
सात छात्रों, A, B, C, D, E, F, और G में से प्रत्येक की परीक्षाएं, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के छह अलग-अलग दिन होनी हैं। C की परीक्षा रविवार को है, और F की परीक्षा सोमवार को है। G की परीक्षा मंगलवार को है। B की परीक्षा, G की परीक्षा के ठीक अगले दिन है। E की परीक्षा, A की परीक्षा के ठीक बाद वाले दिन है। A की परीक्षा गुरुवार को है। D की परीक्षा इनमें से किस दिन है?
- शनिवार
- गुरुवार
- मंगलवार
- शुक्रवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — शनिवार
-
प्र.31General Awareness
निम्न में से कौन-सा त्योहार प्रति वर्ष जनवरी में नहीं मनाया जाता है?
- भोगाली बिहू
- पोंगल
- लोहड़ी
- ओणम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ओणम
-
प्र.32Mathematics
15 वस्तुओं को 20 वस्तुओं के कुल क्रय मूल्य के बराबर मूल्य पर बेचा जाता है। प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।
- 20% हानि
- 20% लाभ
- 33 1/3% लाभ
- 33 1/3% हानि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 33 1/3% लाभ
-
प्र.33General Awareness
एचआईवी (HIV) से संक्रमित होने से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?
- क्योंकि यह माता-पिता से बच्चों में फैलता है
- क्योंकि इसकी वजह से पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार होता है
- क्योंकि इसके कारण आंशिक पक्षाघात होता है
- क्योंकि एचआईवी (HIV) का कोई उपचार नहीं है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — क्योंकि एचआईवी (HIV) का कोई उपचार नहीं है
-
प्र.34Reasoning
गोलीय दर्पण के लिए वक्रता त्रिज्या R और फोकस दूरी f के मध्य सही संबंध क्या होगा?
- R/2 = f
- R = f/2
- R = f
- 1/R = 2/f
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — R/2 = f
-
प्र.35Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी आभूषण, अलंकार हैं। कुछ फूल, अलंकार हैं। सभी पौधे, फूल हैं। निष्कर्ष: I. सभी पौधे, आभूषण हैं। II. कुछ अलंकार, आभूषण हैं। III. कुछ फूल, पौधे हैं।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
-
प्र.36Mathematics
A और B के प्राप्तांकों का अनुपात 3 : 4 है, तथा B और C के प्राप्तांकों का अनुपात 2 : 3 है। A और C के प्राप्तांकों का अनुपात क्या है?
- 1 : 1
- 2 : 1
- 1 : 2
- 4 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 : 2
-
प्र.37Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.38Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.39General Awareness
इनमें से किस प्रकार की कोशिकाएं पादपों में संवहनी ऊतक का भाग नहीं होती हैं?
- कॉलेंकाइमा (Collenchyma)
- वाहिनिकी (Tracheids)
- वाहिका (Vessels)
- पैरेंकाइमा (Parenchyma)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कॉलेंकाइमा (Collenchyma)
-
प्र.40General Awareness
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ भारत के किस शहर में स्थित है?
- नई दिल्ली
- मुंबई
- आगरा
- बेंगलुरु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली
-
प्र.41General Awareness
चंदोली राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
- उत्तर प्रदेश
- केरल
- महाराष्ट्र
- हिमाचल प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — महाराष्ट्र
-
प्र.42Mathematics
श्रमशक्ति में कमी के कारण, एक कारखाने का उत्पादन 30% घट जाता है। मूल उत्पादन को बहाल करने के लिए कार्य घंटों में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए?
- 42 6/7 %
- 43%
- 42%
- 41%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 42 6/7 %
-
प्र.43Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'DTHKM' को 'EVKOR' और 'WHITE' को 'XJLXJ' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'GREEN' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- HTHHS
- HTIHS
- HTHHT
- HTHIS
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — HTHIS
-
प्र.44Reasoning
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा संविधान संशोधन अधिनियम शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित है?
- 72वां
- 74वां
- 73वां
- 75वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 74वां
-
प्र.45General Awareness
फरवरी 2022 में, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने अपनी राजधानी शहर में महिलाओं की रक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो-महिला दस्ते (two women's squads) का शुभारंभ किया?
- पश्चिम बंगाल
- महाराष्ट्र
- जम्मू और कश्मीर
- उत्तर प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जम्मू और कश्मीर
-
प्र.46General Awareness
निम्न में से किस रोग में शरीर उन अनेक छोटे-मोटे संक्रमणों से भी नहीं लड़ पाता है, जिनका हम प्रतिदिन सामना करते हैं?
- सुजाक (Gonorrhoea)
- टाइफॉइड (Typhoid)
- निमोनिया (Pneumonia)
- एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)
-
प्र.47Mathematics
यदि किसी चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर समकोण पर समद्विभाजित होते हैं, तो वह चतुर्भुज क्या होता है?
- समांतर चतुर्भुज
- समलंब चतुर्भुज
- समचतुर्भुज
- आयत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — समचतुर्भुज
-
प्र.48General Awareness
ABCD एक चतुर्भुज है और E, F, G, और H क्रमशः AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं। चतुर्भुज EFGH अनिवार्यतः क्या है?
- समांतर चतुर्भुज
- आयत, लेकिन वर्ग नहीं
- समचतुर्भुज, लेकिन वर्ग नहीं
- वर्ग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — समांतर चतुर्भुज
-
प्र.49Mathematics
निम्नांकित तालिका का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दी गई तालिका में, पांच अलग-अलग परिवारों की कुल आय ₹ में, और विभिन्न मदों के तहत उनके व्यय को कुल आय के प्रतिशत के रूप में दर्शाया गया है। परिवार | कुल आय (₹ में) | दैनिक उपभोग | स्वास्थ्य देखभाल | चिकित्सा | अन्य व्यय
A | 50,000 | 15% | 18% | 10% | 7%
B | 65,000 | 20% | 14% | 8% | 8%
C | 33,000 | 18% | 20% | 8% | 14%
D | 55,000 | 25% | 10% | 11% | 4%
E | 90,000 | 30% | 20% | 12% | 8%
सभी परिवारों की कुल संयुक्त बचत (₹ में) ज्ञात कीजिए। बचत= कुल आय - सभी व्ययों का योग
- 1,19,700
- 1,25,200
- 1,00,300
- 1,76,200
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1,25,200
-
प्र.50Reasoning
ऐल्कीन श्रेणी के दूसरे सदस्य का आणविक सूत्र क्या है?
- C2H4
- C3H6
- C4H8
- C6H12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — C3H6
-
प्र.51Mathematics
छह व्यक्तियों - D, E, F, G, H, और I, में से प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। वे उनकी आयु के आरोही क्रम के अनुसार एक पंक्ति में खड़े हुए हैं। F, E से बड़ा है, लेकिन D से छोटा है। D, I से छोटा है। E, G से बड़ा है। G, H से बड़ा है। आयु के आरोही क्रम के अनुसार, इनमें से कौन चौथे स्थान पर होगा?
- H
- E
- F
- I
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — F
-
प्र.52General Awareness
जून 2022 में, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा, 100 से अधिक शैक्षणिक भागीदारों वाली भारत की सबसे बड़ी शैक्षणिक मेटावर्स - पॉलीवर्सिटी को किस शहर में लॉन्च किया गया था?
- भुवनेश्वर
- वाराणसी
- नई दिल्ली
- चेन्नई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नई दिल्ली
-
प्र.53Mathematics
5.7̄ को p/q के रूप में व्यक्त करें, जहां p और q पूर्णांक हैं तथा q ≠ 0 है।
- 52/9
- 57/10
- 52/7
- 57/7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 52/9
-
प्र.54Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, निसंदेह कथन का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: सागर ने अपने घर की बिजली की बत्तियां बुझाने हेतु गीले हाथों का उपयोग किया, जिसकी वजह से उसे झटका लगा। निष्कर्ष: I. घर में मौजूद बिजली के सभी तार बदलने की आवश्यकता है। II. कभी भी बिजली के किसी भी उपकरण को गीले हाथों से स्पर्श न करें।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है
-
प्र.55General Awareness
जनवरी 2022 तक की स्थिति के अनुसार, कौन सा उद्यम भारत का पहला यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइज बन गया?
- गुजरात जायंट्स
- चेन्नई सुपर किंग्स
- दबंग दिल्ली
- पटना पाइरेट्स
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — चेन्नई सुपर किंग्स
-
प्र.56General Awareness
गणित दिवस की पूर्व संध्या पर छह शहरों - मदुरै, द्वारका, काकीनाड़ा, चंडीगढ़, लखनऊ और बिलासपुर, में एक ही वर्ष में जुलाई से दिसंबर के बीच अलग-अलग महीनों में छह राष्ट्रीय गणित व्याख्यानों की योजना बनाई गई है (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। चंडीगढ़ और बिलासपुर के व्याख्यानों के बीच केवल द्वारका के व्याख्यान की योजना है। चंडीगढ़ का व्याख्यान अक्टूबर में है। काकीनाड़ा के व्याख्यान से पहले केवल दो व्याख्यानों की योजना है। मदुरै का व्याख्यान, लखनऊ के व्याख्यान के ठीक बाद है। वर्ष में अंतिम व्याख्यान किस शहर में है?
- बिलासपुर
- मदुरै
- चंडीगढ़
- काकीनाड़ा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बिलासपुर
-
प्र.57Mathematics
एक तार को मोड़कर एक वर्ग बनाया गया है, जिसका क्षेत्रफल 1089 cm² है। उसी तार को खोलकर पुनः मोड़कर एक आयत बनाया जाता है, जिसकी लंबाई 40 cm है। इस आयत की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
- 22 cm
- 6 cm
- 26 cm
- 11 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 26 cm
-
प्र.58General Awareness
भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में मूल अधिकारों के बारे में प्रावधान हैं?
- अनुच्छेद 5 से 11
- अनुच्छेद 36 से 51
- अनुच्छेद 52 से 78
- अनुच्छेद 12 से 35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 12 से 35
-
प्र.59General Awareness
वायु की उपस्थिति में मैग्नीशियम को जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है। इनमें शामिल अभिक्रिया के प्रकार का चयन कीजिए।
- ऑक्सीकरण अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
- अपचयन अभिक्रिया
- द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ऑक्सीकरण अभिक्रिया
-
प्र.60General Awareness
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के तहत, राष्ट्रपति को प्रत्येक पांचवें वर्ष की समाप्ति पर, या ऐसे पूर्वतर समय पर, जिसे राष्ट्रपति आवश्यक समझे, वित्त आयोग का गठन करने का अधिकार है?
- अनुच्छेद 282
- अनुच्छेद 281
- अनुच्छेद 283
- अनुच्छेद 280
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 280
-
प्र.61Reasoning
निम्नलिखित में से कौन सी राशि, किसी दिए गए धातु के तार की वैद्युत प्रतिरोधकता को प्रभावित करती है?
- तार की पदार्थ की प्रकृति
- तार की मोटाई
- तार की आकृति
- तार के फेरों (turns) की संख्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तार की पदार्थ की प्रकृति
-
प्र.62Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.63Reasoning
भारत नवाचार सूचकांक 2020 के दूसरे और नवीनतम संस्करण में 'प्रमुख राज्य' श्रेणी के तहत कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- तेलंगाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कर्नाटक
-
प्र.64General Awareness
जब कोई किरण उत्तल लैंस के मुख्य अक्ष के समानांतर आपतित होती है, तो अपवर्तित किरण ________ से होकर गुजरेगी।
- मुख्य फोकस
- मुख्य अक्ष
- वक्रता केंद्र
- प्रकाशिक केंद्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मुख्य फोकस
-
प्र.65General Awareness
ब्लीचिंग पाउडर को इनमें से किस प्रकार निरूपित किया जाता है?
- CaOCl2
- CaCl2
- Ca(OH)2
- CaCO3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CaOCl2
-
प्र.66Mathematics
किसी परिपथ में, L लंबाई और A अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले चांदी (silver) के तार को L/3 लंबाई और 3A अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले क्रोमियम (chromium) के तार से बदल दिया जाता है। परिपथ के प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (दिया गया है ρ_silver = 1.6 × 10^-8 Ω m और ρ_chromium = 12.9 × 10^-8 Ω m)
- बढ़कर स्वयं का 1.3 गुना हो जाएगा
- बढ़कर स्वयं का 1.05 गुना हो जाएगा
- घटकर स्वयं का 0.78 गुना हो जाएगा
- घटकर स्वयं का 0.89 गुना हो जाएगा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — घटकर स्वयं का 0.89 गुना हो जाएगा
-
प्र.67Reasoning
एक ऑडियो लॉन्चिंग प्रोग्राम में, कुछ एंकर एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। अर्चना, चित्रा के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है और भूमिका के बाईं ओर सातवें स्थान पर बैठी है। भूमिका, दरानी के बाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठी है। दरानी और ईशा के बीच केवल एक एंकर है। ईशा के दाईं ओर कोई एंकर नहीं बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य एंकर नहीं बैठा है, तो कुल कितने एंकर बैठे हैं?
- 15
- 13
- 11
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 15
-
प्र.68General Awareness
इनमें से किस कोलॉइड में तरल परिक्षेपण माध्यम में, ठोस परिक्षिप्त प्रावस्था होती है?
- जेल
- इमल्शन
- फोम
- सॉल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सॉल
-
प्र.69Mathematics
एक आयत का विकर्ण 26 cm है। इसका परिमाप 68 cm है। इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 330 cm²
- 120 cm²
- 550 cm²
- 240 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 240 cm²
-
प्र.70Mathematics
किसी यात्रा का एक तिहाई हिस्सा 25 km/h की चाल से तय किया जाता है, यात्रा का एक चौथाई हिस्सा 30 km/h की चाल से, और शेष यात्रा 50 km/h की चाल से तय की जाती है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
- 33
- 33 1/3
- 32
- 32 1/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 33 1/3
-
प्र.71Mathematics
उन दो बेलनों A और B के आयतनों का अनुपात क्या होगा, जिनकी आधार-त्रिज्याएं क्रमशः 2 cm और 3 cm हैं, और ऊंचाइयां समान हैं?
- 2 : 3
- 3 : 2
- 4 : 9
- 9 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4 : 9
-
प्र.72Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.73Reasoning
- 11
- 26
- 3
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8
-
प्र.74General Awareness
वैदिक ग्रंथों के अनुसार, 'संग्रहित्री' का क्या कार्य था?
- कोषाध्यक्ष/खजांची
- सारथी
- कर संग्राहक
- चारण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोषाध्यक्ष/खजांची
-
प्र.75Mathematics
एक प्रकाश किरण हवा से, 1.45 के अपवर्तनांक वाले ऑप्टिकल फाइबर में प्रवेश करती है। यदि ऑप्टिकल फाइबर के सिरे पर प्रकाश की किरण का आपतन कोण 22° है, तो ऑप्टिकल फाइबर के अंदर अपवर्तन कोण क्या होगा?
- 25.69°
- 22.69°
- 20.99°
- 14.99°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 14.99°
-
प्र.76Mathematics
2020 में 1 kg चीनी की कीमत ₹46 थी। यदि एक वर्ष में चीनी की कीमत में 2.5% की वृद्धि होती है, तो 2021 में 5 kg चीनी की कीमत कितनी होगी?
- ₹253.50
- ₹48.50
- ₹47.15
- ₹235.75
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹235.75
-
प्र.77General Awareness
आहार में मौजूद वसा छोटी आंत में बड़ी गोलिकाएं क्यों बनाते हैं?
- क्योंकि आमाशय में मौजूद लाइपेज एंजाइम वसा को पूरी तरह से नहीं पचा पाते हैं
- ?सा, आमाशय में उत्पन्न जलयुक्त कर्दम (slurry) के साथ अच्छी तरह मिश्रित नहीं हो पाते हैं
- क्योंकि वसा, आमाशय में भोजन के मंथन (churning) के दौरान रेशेदार कार्बोहाइड्रेट में फंस जाते हैं
- क्योंकि प्रोटीन और वसा आपस में मिलकर कोलाइडल पदार्थ बनाते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ?सा, आमाशय में उत्पन्न जलयुक्त कर्दम (slurry) के साथ अच्छी तरह मिश्रित नहीं हो पाते हैं
-
प्र.78Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: 1. सभी दर्पण दराज हैं। 2. कुछ पलंग अलमारियाँ हैं। 3. कुछ अलमारियाँ दर्पण हैं। निष्कर्ष: I. कुछ पलंग दराज हैं। II. कुछ दराज अलमारियाँ हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
-
प्र.79General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा आयनिक यौगिकों का गुण नहीं है? (i) आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं। (ii) आयनिक यौगिक सामान्यतः जल में विलेय होते हैं और मिट्टी के तेल, पेट्रोल आदि जैसे विलायकों में अविलेय होते हैं। (iii) धनात्मक और ऋणात्मक आयनों के बीच प्रबल आकर्षण बल के कारण आयनिक यौगिक ठोस होते हैं, और कुछ हद तक कठोर होते हैं। (iv) आयनिक यौगिक गलित अवस्था में विद्युत का चालन करते हैं।
- iv
- iii
- ii
- i
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — i
-
प्र.80Reasoning
राम पूर्व की ओर 40 m चलता है, और फिर बाएं मुड़कर 56 m चलता है। उस बिंदु से, वह पश्चिम की ओर चलना शुरू करता है, और 20 m चलता है। वहां से बाएं मुड़ने के बाद, वह 50 m चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। अब, राम अपने आरंभ बिंदु से कितने दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं।)
- 6 m, उत्तर
- 50 m, पश्चिम
- 4 m, दक्षिण
- 56 m, उत्तर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6 m, उत्तर
-
प्र.81Reasoning
मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिंदु जो गोलीय दर्पण के वक्र पृष्ठ से समान दूरी पर होता है, ______ कहलाता है।
- मुख्य फोकस
- ध्रुव
- वक्रता केंद्र
- अनंत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मुख्य फोकस
-
प्र.82General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा मुद्रा आपूर्ति/पूर्ति के मापन हेतु सर्वाधिक प्रयुक्त सबसे साधारण रूप है?
- M2
- M4
- M3
- M1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — M3
-
प्र.83General Awareness
स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट संसद में कब पेश किया गया?
- 1 अक्टूबर 1947
- 2 जनवरी 1948
- 26 नवंबर 1947
- 28 फरवरी 1948
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 26 नवंबर 1947
-
प्र.84Mathematics
वनराज की आयु, उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी है। उसकी पुत्री की आयु, उसके पुत्र की आयु से 3 वर्ष कम है। यदि 3 वर्ष पूर्व, इन तीनों की आयु का योग 63 वर्ष था, तो वनराज की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 36
- 42
- 45
- 30
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 45
-
प्र.85Mathematics
68 को तीन भागों में विभाजित किया गया है। जब पहले भाग में 2 की वृद्धि की जाती है, दूसरे भाग में 2 की कमी की जाती है ,और तीसरे भाग को 2 से विभाजित किया जाता है, तो प्राप्त परिणामी संख्याएं बराबर होती हैं। तीसरे भाग का मान ज्ञात कीजिए।
- 68
- 15
- 34
- 19
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 34
-
प्र.86Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.87Reasoning
- 2 : 5
- 2 : 3
- 1 : 3
- 1 : 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 : 3
-
प्र.88General Awareness
550, 880 और 1320 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात करें।
- 10800
- 11000
- 12300
- 13200
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 13200
-
प्र.89General Awareness
किस वर्ष में, भारत के तत्कालीन वायसरॉय लॉर्ड कर्जन ने बंगाल विभाजन की घोषणा की थी?
- 1905
- 1907
- 1911
- 1909
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1905
-
प्र.90Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.91Reasoning
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) A 9 % B @ 6 & L # K 9 @ 7 # 6 K M * 7 & B (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद एक संख्या है?
- 5
- 1
- 4
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.92Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.93Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: Q > S < R > T = U ≤ V निष्कर्ष: I. T = V II. R > U
- निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
- केवल निष्कर्ष I सत्य है।
- केवल निष्कर्ष II सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II सत्य है।
-
प्र.94General Awareness
खतरनाक अपशिष्ट के निपटान की सर्वोत्तम विधि क्या है?
- भस्मीकरण/जलाना (Incineration)
- कंपोस्ट बनाना (Composting)
- महासागरों सन्निक्षेपण (Ocean dumping)
- भराव क्षेत्र (Landfills)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भस्मीकरण/जलाना (Incineration)
-
प्र.95Reasoning
निम्न में से किन प्राणियों में पूरे शरीर में रक्त प्रवाह के प्रत्येक चक्र के दौरान, रक्त केवल एक बार हृदय से होकर गुजरता है?
- सरीसृप
- पक्षी
- मत्स्य
- स्तनधारी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मत्स्य
-
प्र.96Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.97General Awareness
प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग (sustainable use) की दिशा में बढ़ने के लिए सरकार निम्न में से कौन सा कदम उठा सकती है?
- त्योहारों पर पटाखों पर प्रतिबंध
- पर्यावरण विज्ञान के अध्ययन को अनिवार्य करना
- मेट्रो और बस सेवाओं का निर्माण
- हवाई जहाजों से यात्रा पर प्रतिबंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मेट्रो और बस सेवाओं का निर्माण
-
प्र.98Mathematics
एक जैकेट का अंकित मूल्य ₹1,050 है। 10% की छूट देने के बाद भी, दुकानदार को 25% का लाभ प्राप्त होता है। दुकानदार ने इसे किस मूल्य पर खरीदा है?
- ₹756
- ₹856
- ₹905
- ₹682
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹756
-
प्र.99General Awareness
निम्न में से कौन 2021में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में से एक थे?
- डॉ. अशोक गुप्ता
- डॉ. अमित सिंह
- डॉ. प्रकाश वर्मा
- डॉ. संजय माथुर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. अमित सिंह
-
प्र.100General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द, जल के अणुओं की एक वरणतः पारगम्य झिल्ली (selectively permeable membrane) के आर-पार गति का वर्णन करता है?
- स्थानांतरण (Translocation)
- बहिः कोशिकता (Exocytosis)
- विसरण (Diffusion)
- परासरण (Osmosis)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — परासरण (Osmosis)