1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 24 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 24 अगस्त 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

24 अगस्त 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 13 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
24 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    निम्न में से कौन सी धातु एल्यूमिनियम सल्फेट विलयन से एल्यूमिनियम को विस्थापित कर सकती है?
    1. Cu
    2. Mg
    3. Hg
    4. Fe
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Mg

  2. प्र.2Reasoning
    मानव शरीर में श्वसन वर्णक कहां पाया जाता है?
    1. श्वेत रक्त कणिकाओं में
    2. लाल रक्त कणिकाओं में
    3. रक्त प्लाज्मा में
    4. प्लाज्मा और श्वेत रक्त कणिकाओं दोनों में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लाल रक्त कणिकाओं में

  3. प्र.3General Awareness
    गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति निम्नलिखित में से किस शहर में हुई थी?
    1. कौशांबी
    2. बोधगया
    3. सांची
    4. लुंबिनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बोधगया

  4. प्र.4Mathematics
    यदि 50 Ω प्रतिरोध वाली चालक कुंडली समय के साथ परिवर्तनशील चुंबकीय क्षेत्र में इस प्रकार है कि प्रेरित EMF 5V है, तो कुंडली में प्रेरित धारा ज्ञात कीजिए।
    1. 0.1 A
    2. शून्य
    3. अनंत
    4. 0.01 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.01 A

  5. प्र.5Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'DOVE' को 'PEFW' और 'CROW' को 'SDXP' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MYNA' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. NZOB
    2. ZMBO
    3. ZNOB
    4. ZNBO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ZNBO

  6. प्र.6Mathematics
    बारह वर्ष पहले, रेखा की आयु उसकी बहन की आयु के 2/5 के बराबर थी। रेखा और उसकी बहन की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 4 है। उनकी वर्तमान आयु का योग कितना है?
    1. 28 वर्ष
    2. 36 वर्ष
    3. 48 वर्ष
    4. 42 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 36 वर्ष

  7. प्र.7General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '÷' है, '−' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '−' है, और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्न व्यंजक का मान क्या होगा? [{(36 × 16) − (5 ÷ 3)} + (2 − 5)]
    1. 5
    2. 15
    3. 10
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  8. प्र.8Mathematics
    एक बल्लेबाज पिछली 5 पारियों में निम्नानुसार रन बनाता है। यदि औसत स्कोर 43 है, तो चौथी (4th) पारी में उसका स्कोर ज्ञात कीजिए। 1st | 2nd | 3rd | 4th | 5th 92 | 53 | 35 | x | 27
    1. 12
    2. 8
    3. 4
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  9. प्र.9General Awareness
    भारत में देश का सर्वोच्च कार्यपालक कौन होता है?
    1. राष्ट्रपति
    2. उपराष्ट्रपति
    3. लोकसभा अध्यक्ष
    4. प्रधानमंत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राष्ट्रपति

  10. प्र.10General Awareness
    किस वर्ष से, भारत का केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम कार्य दिवस के बजाय 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाता है?
    1. 2021
    2. 2015
    3. 2017
    4. 2019
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2017

  11. प्र.11General Awareness
    निम्नलिखित अभिक्रिया का उत्पाद क्या होगा? CH3 – CH2 – OH + 2[O] (Alkaline KMnO4 + Heat or Acidified K2Cr2O7 + Heat) Ethanol, Oxygen (From the oxidizing agent) संदर्भ: [ethanol-एथेनॉल, oxygen (from oxidizing egent)-ऑक्सीजन (ऑक्सीकारक कर्मक से प्राप्त), alkaline-क्षारीय, acidified-अम्लीकृत, heat-ऊष्मा]
    1. CH3COOCH3
    2. CH3COOH
    3. CH3CHO
    4. CH2=CH2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CH3COOH

  12. प्र.12General Awareness
    एक इलेक्ट्रिक ओवन की रेटिंग 2500 W है। इसके द्वारा 5 घंटे में उपयोग की जाने वाली ऊर्जा कितनी होगी?
    1. 12500 kWh
    2. 12.5 kWh
    3. 12500 J
    4. 12.5 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12.5 kWh

  13. प्र.13Mathematics
    निम्नलिखित प्रश्न दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 721, 463, 227, 316, 627 (दाएं) (उदाहरण के लिए, संख्या 456 में : 6 = इकाई अंक, 5 = दहाई अंक और 4 = सैकड़े का अंक है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की की जाएंगी। यदि प्रत्येक संख्या के इकाई अंक को उसी संख्या के सैकड़े के अंक से बदल दिया जाए, तो कौन सी मूल संख्या सबसे बड़ी संख्या बन जाएगी?
    1. 721
    2. 316
    3. 227
    4. 627
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 627

  14. प्र.14Reasoning
    1. केवल 2014
    2. केवल 2014 और 2017
    3. 2014, 2015 और 2016
    4. केवल 2014 और 2015
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल 2014 और 2015

  15. प्र.15Mathematics
    P, Q, R, S, T और U नामक छह टीमों ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात - जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में टूर्नामेंट जीते। टीम R ने जनवरी में टूर्नामेंट जीता। टीम Q ने टीम U से ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम P ने टीम S के ठीक पहले वाले महीने में टूर्नामेंट जीता। टीम R और टीम S के महीनों के बीच ठीक दो टीमों ने टूर्नामेंट जीते। टीम T ने किस महीने में टूर्नामेंट जीता?
    1. मार्च
    2. फरवरी
    3. अप्रैल
    4. मई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फरवरी

  16. प्र.16Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: A < Q, Q ≤ X, E = A < T निष्कर्ष: 1. T < E 2. A = X
    1. न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
    4. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।

  17. प्र.17Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  18. प्र.18General Awareness
    एक माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक का मान हमेशा ______ होता है।
    1. 0 के बराबर
    2. 1 से अधिक
    3. 1 के बराबर
    4. 1 से कम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1 से अधिक

  19. प्र.19General Awareness
    12, 24 और 45 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 90
    2. 25
    3. 30
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 90

  20. प्र.20Mathematics
    एक प्रकाश किरण एक अवतल दर्पण के ध्रुव पर आपतित होती है। आपतित किरण और मुख्य अक्ष के बीच निर्मित न्यून कोण क्या कहलाता है?
    1. निर्गमन कोण
    2. परावर्तन कोण
    3. विचलन कोण
    4. आपतन कोण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आपतन कोण

  21. प्र.21General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा लवण, लगभग 7 pH वाला जलीय विलयन उत्पन्न करेगा? (i) NH4Cl (ii) Na2CO3 (iii) K2SO4
    1. केवल (ii)
    2. (i) और (ii) दोनों
    3. केवल (i)
    4. केवल (iii)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल (iii)

  22. प्र.22General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना आज़ाद फेलोशिप योजना (MANF) के तहत कितने अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को एम. फिल. और पीएच.डी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित वित्तीय सहायता के रूप में पांच वर्ष के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है?
    1. आठ
    2. चार
    3. दो
    4. छह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — छह

  23. प्र.23Mathematics
    12 वर्ष में किसी राशि पर प्राप्त साधारण ब्याज, मूलधन के 3/5 के बराबर है। वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
    1. 8%
    2. 5%
    3. 7%
    4. 6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5%

  24. प्र.24Mathematics
    यदि आंकड़ों 11, 17, x + 1, 3x, 19, 2x - 4, x + 5 का माध्य 21 है, तो इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 17
    2. 15
    3. 11
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 19

  25. प्र.25General Awareness
    2 AgCl → 2Ag (s) + Cl2 (g) उपरोक्त अभिक्रिया के घटित होने के लिए उपयुक्त स्थिति क्या है?
    1. ऊष्मा
    2. सूर्य का प्रकाश
    3. ऊष्मा + दाब
    4. सूर्य का प्रकाश + दाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सूर्य का प्रकाश

  26. प्र.26Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  27. प्र.27Reasoning
    निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा हमेशा आभासी एवं सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है? (A) उत्तल दर्पण (B) समतल दर्पण (C) अवतल दर्पण
    1. केवल B
    2. केवल A
    3. A और B दोनों
    4. B और C दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A और B दोनों

  28. प्र.28General Awareness
    2^3 × 3^2 × 5 , 2^2 × 5^2 × 7 और 3^3 × 5^2 × 7^2 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 2^3 × 3^3 × 5^2 × 7^2
    2. 2^3 × 3^2 × 5 × 7^3
    3. 2^3 × 3^2 × 5^3 × 7^2
    4. 2^3 × 3^4 × 5^2 × 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2^3 × 3^3 × 5^2 × 7^2

  29. प्र.29General Awareness
    जिप्सम से प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने के लिए कितने तापमान की आवश्यकता होगी?
    1. 173°C
    2. 100°C
    3. 373°C
    4. 0°C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 100°C

  30. प्र.30General Awareness
    निम्नलिखित में से किस अवसर पर प्रति वर्ष तमिलनाडु में 'नाट्यंजलि उत्सव' मनाया जाता है?
    1. महाशिवरात्रि
    2. पोंगल
    3. दीवाली
    4. जन्माष्टमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महाशिवरात्रि

  31. प्र.31General Awareness
    पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कब होता है?
    1. प्रकाश संश्लेषण के दौरान
    2. श्वसन के दौरान
    3. श्वसन और प्रकाश संश्लेषण दोनों के दौरान
    4. वाष्पोत्सर्जन के दौरान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — श्वसन के दौरान

  32. प्र.32Mathematics
    यदि a/b = 4/3 और 3a + 2b = 24 हैं, तो a का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 13/3
    3. 5
    4. 16/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16/3

  33. प्र.33General Awareness
    समुद्री संसाधनों के मानचित्रण, खोज और उपयोग संबंधी असाधारण अवसरों हेतु भारत के केंद्रीय बजट, 2021 में किस नए मिशन की घोषणा की गई है?
    1. डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission)
    2. मेरीटाइम एक्सरसाइज मिशन (Maritime Exercise Mission)
    3. समुंद्र सेतु मिशन (Samundra Setu Mission)
    4. ब्लू इकोनॉमी मिशन (Blue Economy Mission)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission)

  34. प्र.34General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा राज्य, चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा?
    1. हरियाणा
    2. मणिपुर
    3. कर्नाटक
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हरियाणा

  35. प्र.35Reasoning
    निम्नलिखित में से गलत कथनों का चयन कीजिए। (i) न्यूलैंड ने तत्वों को बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में व्यवस्थित किया और अष्टक नियम दिया। (ii) सोडियम, लीथियम के बाद आठवां तत्व है। (iii) कैल्शियम, बेरीलियम के बाद आठवां तत्व है। (iv) अष्टक नियम केवल मैग्नीशियम तक ही लागू था, क्योंकि मैग्नीशियम के बाद प्रत्येक आठवें तत्व में पहले के समान गुण मौजूद नहीं थे।
    1. iv
    2. i
    3. ii
    4. iii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — iv

  36. प्र.36General Awareness
    14 फरवरी 2022 को, ISRO ने 2022 के अपने पहले पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, EOS-04 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे किस रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था?
    1. PSLV-C54
    2. PSLV-C53
    3. PSLV-C52
    4. PSLV-C51
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PSLV-C52

  37. प्र.37Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  38. प्र.38Mathematics
    समीकरण 5x² − 11x + 6 = 0 के मूलों का योग ______ है।
    1. 6/5
    2. −11/5
    3. −6/5
    4. 11/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11/5

  39. प्र.39General Awareness
    छह मकान - K, L, M, N, O और P एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। L, K के दक्षिण में 50 m की दूरी पर स्थित है। P, K के पश्चिम में 250 m की दूरी पर स्थित है। O, K के उत्तर में 200 m की दूरी पर स्थित है। N, L के दक्षिण में 190 m की दूरी पर स्थित है। M, L के पूर्व में 150 m की दूरी पर स्थित है। मकान O, मकान L के सापेक्ष किस दिशा में है?
    1. दक्षिण
    2. पूर्व
    3. उत्तर
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर

  40. प्र.40Reasoning
    नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. कुछ बंदर, पांडा हैं। II. कुछ पांडा, जिराफ हैं। III. सभी जिराफ, शेर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ शेर, पांडा हैं। II. कुछ शेर, बंदर हैं। III. कुछ जिराफ, बंदर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    3. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  41. प्र.41Reasoning
    उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए छात्रों की एक पंक्ति में, कृष बाएं सिरे से 19वें स्थान पर है, जबकि माया दाएं सिरे से 30वें स्थान पर है। जब वे दोनों अपने स्थान आपस में बदल लेते हैं, तो कृष बाएं सिरे से 36वें स्थान पर आ जाता है। पंक्ति में कितने छात्र हैं?
    1. 65
    2. 63
    3. 66
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 65

  42. प्र.42General Awareness
    विद्युत पारेषण लाइनों के लिए इनमें से प्रमुखतः किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?
    1. तांबा
    2. निक्रोम
    3. टिन-लेड मिश्र धातु
    4. टंगस्टन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तांबा

  43. प्र.43Mathematics
    यदि 1 + √3 और 1 − √3 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
    1. x² − 2x − 3 = 0
    2. x² − 2x + 2 = 0
    3. x² − 2x − 2 = 0
    4. x² − 2x + 3 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x² − 2x − 2 = 0

  44. प्र.44Mathematics
    एक श्वेत प्रकाश पुंज किसी त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के माध्यम से वर्ण-विक्षेपित होकर सात रंगों की एक पट्टिका निर्मित करता है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? (a) लाल रंग घटक का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है। (b) बैंगनी रंग घटक का विचलन न्यूनतम होता है। (c) कांच में श्वेत प्रकाश के सभी घटकों की चाल समान होती है।
    1. केवल (a)
    2. (b) और (c) दोनों
    3. (a) और (b) दोनों
    4. केवल (b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (a)

  45. प्र.45General Awareness
    भारतीय संविधान में 11वें मौलिक कर्तव्य को किस वर्ष में जोड़ा गया?
    1. 2012
    2. 2002
    3. 2004
    4. 1998
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2002

  46. प्र.46Mathematics
    सरल कीजिए: √((1+sin θ)/(1−sin θ))
    1. sec θ − tan θ
    2. sec θ + tan θ
    3. cosec θ − tan θ
    4. cosec θ + tan θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — sec θ + tan θ

  47. प्र.47Mathematics
    उस समषट्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए, जिसकी भुजा का माप 6 cm है।
    1. 5√2
    2. 18
    3. 36
    4. 54√3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 54√3

  48. प्र.48General Awareness
    आज बुधवार है। 75 दिन बाद सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
    1. शुक्रवार
    2. बुधवार
    3. मंगलवार
    4. सोमवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सोमवार

  49. प्र.49Reasoning
    छह मेंढक - P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार तालाब के परित: उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। T, S के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, U के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर नहीं बैठा था। Q और S के बीच में केवल दो मेंढक बैठे थे। P के दाईं ओर ठीक बगल में कौन सा मेंढक बैठा था?
    1. T
    2. U
    3. S
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  50. प्र.50Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 24, 28, 35, 48, 73,?
    1. 122
    2. 121
    3. 123
    4. 120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 122

  51. प्र.51Mathematics
    एक वस्तु का क्रय मूल्य, अंकित मूल्य के 64% के बराबर है। 4% की छूट देने के बाद प्राप्त प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 45%
    2. 60%
    3. 40%
    4. 50%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50%

  52. प्र.52Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी तोते फाख्ते हैं। 2. कोई फाख्ता कनारी नहीं है। 3. सभी राजहंस कनारी हैं। निष्कर्ष: I. कुछ राजहंस तोते हैं। II. कोई कनारी तोता नहीं है। III. कोई तोता राजहंस नहीं है। IV. कुछ कनारी तोते हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष IV पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।

  53. प्र.53Reasoning
    'पैंथालासा (Panthalassa)' शब्द इनमें से किससे संबंधित है?
    1. महासागर
    2. वायुमंडल
    3. मृदा
    4. पर्वत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महासागर

  54. प्र.54General Awareness
    यदि x = 3 है, तो x + 7x, x + 5 और x + 6 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 9
    3. 24
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  55. प्र.55Mathematics
    वह समांतर चतुर्भुज, जिसकी सभी भुजाएं समान हों और विकर्ण असमान हों, ______ कहलाता है।
    1. पतंग
    2. समचतुर्भुज
    3. वर्ग
    4. आयत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समचतुर्भुज

  56. प्र.56Mathematics
    सरल कीजिए: (2/3 + 1/3) × 23 − 13 + 6
    1. 23
    2. 10
    3. 29
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16

  57. प्र.57Mathematics
    एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की वर्तमान आयु का अनुपात 7 : 6 है। 6 वर्ष बाद, यह अनुपात 8 : 7 होगा। यदि उनके विवाह के समय, उनकी आयु का अनुपात 4 : 3 था, तो उनका विवाह आज से कितने वर्ष पहले हुआ था?
    1. 18 वर्ष
    2. 16 वर्ष
    3. 15 वर्ष
    4. 13 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18 वर्ष

  58. प्र.58General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरणीय कारक कुछ जंतुओं में विकासशील जीव के लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
    1. प्रकाश
    2. आर्द्रता
    3. वायु
    4. तापमान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तापमान

  59. प्र.59General Awareness
    महात्मा गांधी ने 1919 में इनमें से किस अधिनियम के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया था?
    1. अंतर्देशीय उत्प्रवास अधिनियम
    2. पिट्स इंडिया एक्ट
    3. रॉलेट एक्ट
    4. विनियमन अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रॉलेट एक्ट

  60. प्र.60Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  61. प्र.61Reasoning
    शब्द 'PARTICLE' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
    1. तीन
    2. शून्य
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  62. प्र.62Reasoning
    छह शिक्षक - C, D, E, F, G और H, एक वृत्ताकार मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, जबकि F, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D, G और F दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. H
    2. C
    3. G
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — G

  63. प्र.63Reasoning
    P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षाएं R और V के बीच है। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं Q और P के बीच है। V की परीक्षा शनिवार को है। Q की परीक्षा, R की परीक्षा के ठीक पहले है। केवल U की परीक्षा, P और V के बीच है। T की परीक्षा बुधवार को नहीं है। Q की परीक्षा सोमवार को है। S की परीक्षा किस दिन आयोजित की जाती है?
    1. बुधवार
    2. रविवार
    3. सोमवार
    4. मंगलवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बुधवार

  64. प्र.64Mathematics
    श्रीमान सक्सेना ₹150 प्रति दर्जन की दर से कुछ पेन खरीदते हैं। वह उन्हें ₹15 प्रत्येक की दर से बेचते हैं। उनका प्रतिशत लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।
    1. 20% लाभ
    2. 28.6% हानि
    3. 37.5% हानि
    4. 18.5% लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20% लाभ

  65. प्र.65Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  66. प्र.66General Awareness
    मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह का उल्लेख नहीं किया गया है?
    1. हैलोजेन समूह (Halogen group)
    2. निक्टोजेन समूह (Pnictogen group)
    3. उत्कृष्ट गैस समूह (Noble gas group)
    4. कैल्कोजेन समूह (Chalcogen group)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्कृष्ट गैस समूह (Noble gas group)

  67. प्र.67Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: बढ़ती लागतों का हवाला देते हुए, प्राइवेट विद्यालयों ने इस शैक्षणिक वर्ष के लिए अपनी फीस में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। तर्क: I. इस वर्ष सरकार ने प्राइवेट विद्यालयों पर लगाए जाने वाले करों में 8 प्रतिशत की कमी की है। II. शिक्षक संघ, प्राइवेट विद्यालयों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
    1. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    2. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    3. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
    4. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं

  68. प्र.68Reasoning
    दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: P = L ≥ K > J < F < N
    1. P > J
    2. K = F
    3. J = L
    4. N > K
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — P > J

  69. प्र.69Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  70. प्र.70General Awareness
    भारत का कौन सा माइक्रोफाइनेंस संस्थान केवल स्वर्ण आभूषणों पर ऋण प्रदान करता है, और विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाएं, धन अंतरण सेवाएं, धन प्रबंधन सेवाएं, यात्रा एवं पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है?
    1. महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
    2. मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
    3. पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    4. आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मुथूट फाइनेंस लिमिटेड

  71. प्र.71General Awareness
    महेंद्रगिरि की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?
    1. झारखंड
    2. पश्चिम बंगाल
    3. छत्तीसगढ़
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ओडिशा

  72. प्र.72General Awareness
    अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नीति (NITI) आयोग ने ______ के सहयोग से कम्युनिटी इनोवेटर्स फेलोशिप (CIF) लॉन्च की, जो 'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को चिह्नित करती है।
    1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    2. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
    3. भारतीय विज्ञान संस्थान
    4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

  73. प्र.73General Awareness
    जून 2022 तक, भारत में कितने भाषा विश्वविद्यालय स्थित हैं?
    1. 26
    2. 16
    3. 6
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  74. प्र.74Reasoning
    1. 17
    2. 19
    3. 18
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16

  75. प्र.75Mathematics
    यदि Δ ABC इस प्रकार ΔDEF के समरूप है कि 2AB = DE और BC = 8 cm है, तो EF किसके बराबर है?
    1. 8 cm
    2. 4 cm
    3. 16 cm
    4. 12 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16 cm

  76. प्र.76Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) CAR HAT FED EYE (दाएं) बाएं से पहले शब्द के दूसरे अक्षर और दाएं से पहले शब्द के पहले अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?
    1. 6
    2. 7
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  77. प्र.77Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  78. प्र.78General Awareness
    मानव नरों में मौजूद लिंग गुणसूत्र XY हैं। इनके बीच क्या अंतर है?
    1. इनके आकार में कोई अंतर नहीं होता है।
    2. X-गुणसूत्र बड़ा होता है, जबकि Y-गुणसूत्र छोटा होता है।
    3. Y-गुणसूत्र में X-गुणसूत्र से अधिक जीन होते हैं।
    4. Y-गुणसूत्र बड़ा होता है, जबकि X-गुणसूत्र छोटा होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — X-गुणसूत्र बड़ा होता है, जबकि Y-गुणसूत्र छोटा होता है।

  79. प्र.79Reasoning
    1. 24%
    2. 20.05%
    3. 28.3%
    4. 26.4%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 26.4%

  80. प्र.80Mathematics
    निम्न भिन्न संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1/3, 4/7, 2/5, 5/6, 3/5
    1. 1/3, 2/5, 4/7, 3/5, 5/6
    2. 2/5, 1/3, 3/5, 4/7, 5/6
    3. 5/6, 1/3, 4/7, 2/5, 3/5
    4. 1/3, 2/5, 3/5, 4/7, 5/6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/3, 2/5, 4/7, 3/5, 5/6

  81. प्र.81Mathematics
    ₹30 प्रति मीटर की दर से उस आयताकार भूखंड के चारों ओर बाड़ लगाने की लागत ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 100 m² है, और एक भुजा की लंबाई 20 m है।
    1. ₹1,500
    2. ₹2,400
    3. ₹3,000
    4. ₹1,200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,500

  82. प्र.82Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  83. प्र.83General Awareness
    तीन अलग-अलग क्रॉसिंग पर लगी ट्रैफिक लाइटें क्रमशः प्रत्येक 30 sec, 45 sec और 60 sec के बाद लाल हो जाती हैं। यदि वे सभी 8.30 a.m. बजे एक साथ लाल होती हैं, तो वे कितने बजे पुनः एक साथ लाल होंगी?
    1. 8.33 a.m.
    2. 8.38 a.m.
    3. 8.35 a.m.
    4. 8.34 a.m.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8.33 a.m.

  84. प्र.84Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। G _ Q _ A _ T _ N _ G T Q N _ G _ Q N D
    1. T A G N B C T
    2. T N G Q B Q C
    3. T N G Q B C T
    4. T G G Q B C Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — T N G Q B C T

  85. प्र.85Mathematics
    जब किसी विद्युत उपकरण के टर्मिनलों पर 50 V का विभवांतर आरोपित किया जाता है, तो उसमें 5 A की धारा प्रवाहित होती है। यदि विभवांतर को बढ़ाकर 110 V कर दिया जाए, तो उपकरण द्वारा ली जाने वाली धारा कितनी होगी?
    1. 10 A
    2. 25 A
    3. 5 A
    4. 11 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11 A

  86. प्र.86General Awareness
    इनमें से कौन सा नियामक निकाय, भारत में एकमात्र नोट जारी करने वाला प्राधिकरण है?
    1. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
    2. भारतीय रिजर्व बैंक
    3. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण
    4. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय रिजर्व बैंक

  87. प्र.87General Awareness
    कलकत्ता में एक शाही चार्टर द्वारा नगर निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    1. 1726
    2. 1736
    3. 1687
    4. 1688
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1726

  88. प्र.88Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  89. प्र.89Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  90. प्र.90General Awareness
    रासायनिक अभिक्रिया N2 + xH2 → 2NH3 में, x का मान कितना है?
    1. 1
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  91. प्र.91General Awareness
    वायूतक कोशिकाएं (Aerenchyma cells) ______ में पाई जाती हैं।
    1. मटर
    2. जलकुंभी
    3. नीम
    4. नागफनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जलकुंभी

  92. प्र.92Mathematics
    फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम के अनुसार, दाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को निरूपित करती है।
    1. चालक की गति, चुंबकीय क्षेत्र
    2. चालक की गति, प्रेरित धारा
    3. प्रेरित धारा, चुंबकीय क्षेत्र
    4. चुंबकीय क्षेत्र, प्रेरित धारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चुंबकीय क्षेत्र, प्रेरित धारा

  93. प्र.93Mathematics
    320 m और 380 m लंबी दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियां एक ही समय पर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इनकी चालें क्रमशः 84 km/h और 42 km/h है। तेज़ चाल से चलने वाली रेलगाड़ी, धीमी चाल से चलने वाली रेलगाड़ी को कितने सेकंड में पार करेगी?
    1. 45 सेकंड
    2. 120 सेकंड
    3. 60 सेकंड
    4. 50 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60 सेकंड

  94. प्र.94Mathematics
    दो रेलगाड़ियां एक ही समय पर क्रमशः स्टेशन A और स्टेशन B से, क्रमशः 60 km/h और 40 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू करती हैं। जिस समय वे एक-दूसरे से मिलती हैं, उस समय तक तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी, धीमे चलने वाली रेलगाड़ी से 60 km अधिक की दूरी तय कर चुकी होती है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी कितनी है?
    1. 300 km
    2. 420 km
    3. 450 km
    4. 360 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 300 km

  95. प्र.95General Awareness
    ______ का बिश्नोई समुदाय वन और पशु संरक्षण में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
    1. मध्य प्रदेश
    2. हरियाणा
    3. गुजरात
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजस्थान

  96. प्र.96General Awareness
    इंदिरा गांधी सरकार ने भारतीय रुपये का अवमूल्यन किस वर्ष किया था?
    1. 1956
    2. 1978
    3. 1970
    4. 1966
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1966

  97. प्र.97Mathematics
    किसी भिन्न के अंश में 2 और हर में 5 जोड़ने पर प्राप्त भिन्न 1/2 के बराबर होती है। इसके अलावा इसके अंश और हर दोनों में से 2 घटाने पर प्राप्त भिन्न 1/3 के बराबर होती है। भिन्न ज्ञात कीजिए।
    1. 4/17
    2. 8/15
    3. 1/7
    4. 3/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3/5

  98. प्र.98Mathematics
    यदि (a + 1)/a = k है, तो (a² − 1)/a² का मान ज्ञात कीजिए।
    1. k - 2k²
    2. k² + 2
    3. k + 2
    4. 2k - k²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2k - k²

  99. प्र.99General Awareness
    शीतकालीन ओलंपिक में भारत के/की एकमात्र प्रतिभागी का नाम बताइए, जो विशाल जायंट स्लालोम स्पर्धा (giant slalom event) में 45वें स्थान पर रहे/रही।
    1. हिमांशु ठाकुर
    2. आंचल ठाकुर
    3. शैलजा कुमार
    4. आरिफ खान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आरिफ खान

  100. प्र.100Reasoning
    अनुज एक बिंदु A से चलना शुरू करता है, और उत्तर की ओर 10 m चलता है, और फिर बाएं मुड़ता है और 5 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 5 m चलता है, और पुनः दाएं मुड़ता है और 5 m की दूरी तय करके बिंदु P पर पहुंचकर रुक जाता है। बिंदु P से शुरू करके बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में चलना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 10 m पश्चिम की ओर
    2. 5 m पूर्व की ओर
    3. 15 m उत्तर की ओर
    4. 15 m दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15 m दक्षिण की ओर

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1222324454627182911031121221341441521611721821912042142242322442522632732812923013123243313413513633743843934044114214334414524624744844945015145245315445525645715845936036136236316416536636726816947027147227337447537627737827948018118228318438548628718848939039129249339419549649749849941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 24 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner