-
प्र.1Reasoning
छह छात्र, एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Q, B और C, दोनों के ठीक बगल में बैठा है। A, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, Q के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R, A और C, दोनों के ठीक बगल में बैठा है। A और B, दोनों के ठीक बगल में कौन बैठा है?
- P
- R
- C
- Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — P
-
प्र.2Mathematics
ईंधन के मूल्य में तीन क्रमागत महीनों में 15%, 12% और 10% की गिरावट होती है, लेकिन चौथे महीने में 25% की वृद्धि होती है। मूल मूल्य की तुलना में, चौथे महीने में ईंधन के मूल्य में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी होती है?
- 10% की वृद्धि होती है।
- 15.75% की वृद्धि होती है।
- 12% की कमी होती है।
- 15.85% की कमी होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 15.85% की कमी होती है।
-
प्र.3General Awareness
पादपों में अपशिष्ट उत्पादों के संग्रहण हेतु इनमें से किस स्थान (साइट) का उपयोग किया जाता है?
- रक्षक कोशिकाएं
- पुराना जाइलम
- फ्लोएम फाइबर
- मूल रोम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पुराना जाइलम
-
प्र.4General Awareness
27 अप्रैल 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईआईटी (IIT)-मद्रास में बनाए गए देश के पहले 3D प्रिंटेड घर का उद्घाटन किया, जो ________ में बनाया गया था।
- 10 दिन
- 12 दिन
- 15 दिन
- 5 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5 दिन
-
प्र.5General Awareness
भारत में 12वीं पंचवर्षीय योजना की कार्यान्वयन अवधि क्या थी?
- 2007 - 2012
- 1997 - 2002
- 2012 - 2017
- 2002 - 2007
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2012 - 2017
-
प्र.6Mathematics
दो धनात्मक संख्याओं का गुणनफल 500 है। यदि पहली संख्या, दूसरी संख्या की पांच गुनी है, तो दोनों संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
- 60
- 80
- 90
- 70
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 60
-
प्र.7General Awareness
आधुनिक आवर्त सारिणी के समूह 2 में, तत्वों की संयोजकता कितनी होती है?
- 3
- 1
- 2
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.8General Awareness
लेड नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड के बीच अभिक्रिया ____________ का एक उदाहरण है।
- अपघटन अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
- संयोजन अभिक्रिया
- द्विविस्थापन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — द्विविस्थापन अभिक्रिया
-
प्र.9General Awareness
बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में वस्तु विनिमय (barter exchange) के दौरान सामने आने वाली कठिनाई क्या थी?
- मूल्य के उभयनिष्ठ माप-दंड का अभाव
- उत्पादकों को अधिकतम लाभ
- चलनिधि
- उपभोक्ताओं को अधिकतम संतुष्टि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मूल्य के उभयनिष्ठ माप-दंड का अभाव
-
प्र.10Mathematics
छह मित्रों; A, D, F, G, L और S में से प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। S की आयु, केवल चार अन्य मित्रों से अधिक है। D की आयु केवल एक मित्र से अधिक है। G की आयु, L से अधिक लेकिन A से कम है। A की आयु सबसे अधिक नहीं है। सभी मित्रों में किसकी आयु सबसे कम है?
- S
- L
- G
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — L
-
प्र.11Mathematics
जो पार्टी लोकसभा चुनावों में या चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कुल वोटों में से कम से कम ____________ प्रतिशत वोट हासिल करती है, और लोकसभा में कम से कम चार सीटें जीतती है, उसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी जाती है।
- 6
- 2
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.12Mathematics
0.3̄ को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
- 2/5
- 3/4
- 2/3
- 1/3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1/3
-
प्र.13Mathematics
अनु की वर्तमान आयु का दो गुना, बीना की वर्तमान आयु से 6 वर्ष अधिक है। अनु की माता (M) की वर्तमान आयु, अनु की वर्तमान आयु की तीन गुनी है, और बीना की आयु उसकी बहन (S) से 5 वर्ष कम है। यदि M और S की वर्तमान आयु का योग 64 वर्ष है, तो अनु की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 15
- 14
- 13
- 17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 13
-
प्र.14Mathematics
संख्या 2.5 और 0.175 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- 17.5
- 1.75
- 175
- 0.0175
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17.5
-
प्र.15Reasoning
समीकरण x² + x + 12 = 0 के मूलों की प्रकृति के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
- दोनों मूल, काल्पनिक या अवास्तविक हैं
- दोनों मूल धनात्मक वास्तविक हैं
- एक मूल काल्पनिक है, और एक वास्तविक है
- दोनों मूल ऋणात्मक वास्तविक हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दोनों मूल, काल्पनिक या अवास्तविक हैं
-
प्र.16Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.17General Awareness
(sinA − 2sin³A)/(2cos³A − cosA) का मान __________ के बराबर है।
- cosecA
- sinA
- cotA
- tanA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — tanA
-
प्र.18General Awareness
अंतरिक्ष का रंग काला दिखने का कारण क्या है?
- छोटे कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
- प्रकाश का अपवर्तन नहीं होने के कारण
- प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं होने के कारण
- बड़े कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं होने के कारण
-
प्र.19General Awareness
K22P और M26N के बीच एक निश्चित संबंध है। O30L और Q34J के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, S38H निम्नलिखित में से किससे संबंधित होगा?
- U42F
- T40G
- V44E
- T42F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — U42F
-
प्र.20Mathematics
किसी वस्तु को एक 10 cm फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के सामने 30 cm की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब __________ बनेगा।
- 0 cm और 10 cm के बीच स्थित किसी बिंदु पर
- 20 cm पर
- 20 cm और अनंत (∞) के बीच स्थित किसी बिंदु पर
- 10 cm और 20 cm के बीच स्थित किसी बिंदु पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0 cm और 10 cm के बीच स्थित किसी बिंदु पर
-
प्र.21Reasoning
जब प्रकाश की किरण अवतल दर्पण के ध्रुव पर तिर्यक रूप में आपतित होती है, तो परावर्तित किरण ______।
- सीधे गुजरेगी
- कोण i = कोण r बनाते हुए वापस होगी
- आपतित किरण के लंबवत हो जाएगी
- बिना विचलन के वापस हो जाएगी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कोण i = कोण r बनाते हुए वापस होगी
-
प्र.22Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी मोबाइल, लैपटॉप हैं। II. सभी लैपटॉप, नोटबुक हैं। III. सभी नोटबुक, किताबें हैं। निष्कर्ष: I. सभी किताबें, लैपटॉप हैं। II. कुछ नोटबुक, मोबाइल हैं। III. सभी लैपटॉप, किताबें हैं।
- निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
- सभी निष्कर्ष पालन करते हैं
- निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
- निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
-
प्र.23Mathematics
किसी राशि पर 3 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज, राशि के 2/5 भाग के बराबर है। वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
- 10/3 %
- 3/40 %
- 20/3 %
- 40/3 %
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 40/3 %
-
प्र.24Reasoning
छह व्यक्ति - O, P, Q, R, S और T एक वृत्ताकार व्यवस्था में, वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। O, S और Q दोनों के ठीक बगल में बैठा है। T, O के दाई ओर दूसरे स्थान पर, और Q के दाई ओर ठीक बगल में बैठा है। P, Q के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। इनमें से कौन Q के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है?
- T
- R
- O
- P
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — R
-
प्र.25Mathematics
वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूलों का योगफल (−3/5) है, और मूलों का गुणनफल 2/5 है।
- 5x² - 2x + 7 = 0
- 5x² - x + 1 = 0
- 5x² - 7x + 2 = 0
- 5x² - 3x + 2 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5x² - 3x + 2 = 0
-
प्र.26Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'THRICE' को 'TRIHEC' लिखा जाता है, और 'SECTOR' को 'TSROEC' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'JOYFUL' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- YUOLFJ
- YULOJF
- UYOLJF
- YUOLJF
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — YUOLJF
-
प्र.27Mathematics
निम्नलिखित व्यवस्था का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 8 & 2 @ 4 4 ƒ @ 1 ^ £ % 3 8 ¥ 6 # 7 3 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद एक प्रतीक और ठीक पहले भी एक प्रतीक है?
- 4
- 1
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.28General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व पौधों द्वारा प्रोटीनों के संश्लेषण हेतु प्रयुक्त अनिवार्य तत्व है?
- मैग्नीशियम
- नाइट्रोजन
- आयरन
- बोरान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नाइट्रोजन
-
प्र.29Reasoning
अस्मिता ने दवा की दुकान से दक्षिण की ओर चलना शुरू किया। 400 मीटर चलने के बाद, वह दाएं मुड़ी, और 100 मीटर चलकर आइसक्रीम पार्लर पर पहुंची। वहां से वह दाएं मुड़ी, 500 मीटर चली, और फिर दाएं मुड़ी और 200 मीटर चलकर सब्जी की दुकान पर पहुंची। अंत में वह दाएं मुड़ी, और 100 मीटर चलकर अपने घर पहुंच गई। उसका घर, दवा की दुकान से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 200 मीटर, उत्तर
- 100 मीटर, पूर्व
- 100 मीटर, दक्षिण
- 200 मीटर, पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 100 मीटर, पूर्व
-
प्र.30General Awareness
भारत में, 'मलंजखंड' ________ नामक खनिज की खदानों के लिए प्रसिद्ध है।
- मैंगनीज
- लौह-अयस्क
- तांबा
- जस्ता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तांबा
-
प्र.31General Awareness
किसी परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं ________ के रूप में होती हैं।
- कुंडली
- प्रतिच्छेदी रेखाओं
- समानांतर रेखाओं
- वक्रित रेखाओं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — समानांतर रेखाओं
-
प्र.32General Awareness
1911 में, ________ में किंग जॉर्ज पंचम के राज्याभिषेक का जश्न मनाने के लिए एक दरबार का आयोजन किया गया। यहीं पर भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने के निर्णय की घोषणा भी की गई थी।
- कानपुर
- मैसूर (मैसूरु)
- कलकत्ता (कोलकाता)
- दिल्ली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दिल्ली
-
प्र.33Reasoning
जलसंभर प्रबंधन (Watershed management) में निम्नलिखित पर जोर दिया जाता है: a. जल एवं मृदा का संरक्षण b. भूमि एवं मृदा के प्राथमिक स्रोतों में सुधार c. जलसंभर समुदाय के उत्पादन और आय में वृद्धि d. केवल कृषि एवं फसल-उपज में वृद्धि करके आय में वृद्धि करना जलसंभर प्रबंधन के संबंध में उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
- a, c और d
- b और c
- a और b
- a, b और c
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — a, b और c
-
प्र.34Mathematics
उस आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी लंबाई 13 cm और चौड़ाई 12 cm है।
- 176 cm²
- 186 cm²
- 166 cm²
- 156 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 156 cm²
-
प्र.35Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) Z C & T % 7 D 9 # 6 K & 2 R Y $ 3 5 E * S (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक संख्या भी है?
- 0
- 2
- 1
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.36Mathematics
पांच वर्ष पहले, A, B और C की औसत आयु 35 वर्ष थी। अब से पांच वर्ष बाद, A और C की औसत आयु 48 वर्ष होगी। अब से तीन वर्ष बाद, B की आयु (वर्ष में) कितनी होगी?
- 38
- 34
- 35
- 37
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 37
-
प्र.37Reasoning
एक कक्षा के सभी 48 विद्यार्थी एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़े हैं। युविका पंक्ति के दाएं सिरे से 7वें स्थान पर खड़ी है। मालिनी पंक्ति के बाएं सिरे से 22वें स्थान पर खड़ी है। मालिनी और युविका के बीच कुल कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
- 19
- 18
- 17
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 19
-
प्र.38General Awareness
इनमें से क्या एक कृषि अपशिष्ट है?
- भूसी
- प्लास्टिक
- सब्जी का छिलका
- कांच
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भूसी
-
प्र.39General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सी इकाई, भारत में साख नियंत्रण (Credit Control) का कार्य करती है?
- भारतीय रिज़र्व बैंक
- भारत का नीति (NITI) आयोग
- वित्त मंत्रालय
- शिक्षा मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय रिज़र्व बैंक
-
प्र.40Mathematics
पांच संख्याओं का औसत 15 है। यदि चार संख्याएं 10, 12, 14 और 18 हैं, तो पांचवीं संख्या ज्ञात कीजिए।
- 23
- 21
- 31
- 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 21
-
प्र.41Reasoning
एक कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है।
संख्या/प्रतीक | * | 1 | & | 2 | & | 3 | ^ | 4 | % | 5 | $ | 5 | # | 6 | @ | 7 | ! | 8
कूट | L | P | O | I | K | M | N | J | U | Y | H | B | G | T | F | V | C | D
शर्तें: 1.यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक विषम संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को परस्पर बदला जाना चाहिए। 2. यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक विषम संख्याएं हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। 3.यदि पहला घटक एक संख्या है, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो पहले और अंतिम घटकों को A के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। 64%37* का कूट क्या होगा?
- AJUMVA
- TJUMVL
- LJUMVT
- AJUMVL
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — AJUMVA
-
प्र.42General Awareness
भारत के संविधान में मूल कर्तव्यों को ________ के संविधान में उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों से "उधार" लिए गए कहा जाता है।
- यूके (UK)
- यूएसएसआर (USSR)
- यूएसए (USA)
- कनाडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — यूएसएसआर (USSR)
-
प्र.43Reasoning
10 Ω का एक प्रतिरोध A, 20 Ω के प्रतिरोध B और 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में जुड़ा हुआ है। A और B के सिरों पर विभवपात क्रमशः ________ होगा।
- 1 V और 5 V
- 3 V और 3 V
- 4 V और 2 V
- 2 V और 4 V
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2 V और 4 V
-
प्र.44General Awareness
12 जनवरी 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ____________ में स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में, 720 सेकंड की अवधि के लिए गगनयान कार्यक्रम हेतु क्रायोजेनिक इंजन की योग्यता परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।
- अहमदाबाद, गुजरात
- तिरुवनंतपुरम, केरल
- बेंगलुरु, कर्नाटक
- महेंद्रगिरी, तमिलनाडु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — महेंद्रगिरी, तमिलनाडु
-
प्र.45Mathematics
यदि एक दुकानदार 10% छूट देने के बाद, ₹45 प्रति वस्तु की दर से 25 वस्तुएं बेचता है, और 50% का लाभ अर्जित करता है। यदि छूट नहीं दी जाती है, तो प्राप्त प्रतिशत लाभ (दो दशमलव स्थान तक पूर्णाकित) ज्ञात कीजिए।
- 65.56%
- 55.55%
- 66.67%
- 56.65%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 66.67%
-
प्र.46Mathematics
प्रेक्षणों 20, 23, 25, 30, 20, 31, 32, 35, 20, 41, 42, 43, 20, 20 और 20 की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
- 23
- 25
- 26
- 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 25
-
प्र.47Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.48Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.49Mathematics
A और B एक साथ मिलकर किसी कार्य को 5 दिन में पूरा कर सकते हैं, जबकि X और Y एक साथ मिलकर उसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। A, B, X और Y एक साथ मिलकर इस कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?
- 3 दिन
- 6 दिन
- 4 दिन
- 5 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4 दिन
-
प्र.50Mathematics
'A' और 'B', क्रमशः ₹30,000 और ₹24,000 की राशियां एक वर्ष के लिए निवेशित करते हैं। यदि उन्हें ₹13,500 का लाभ होता है, तो लाभ में B का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- ₹9,000
- ₹7,500
- ₹9,450
- ₹6,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹6,000
-
प्र.51General Awareness
निम्न में से कौन सा कारक भारतीय जलवायु को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं करता है?
- यूरोपीय देशों में बर्फबारी
- ऊंचाई
- अक्षांश
- दबाव और हवाएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — यूरोपीय देशों में बर्फबारी
-
प्र.52Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: Y ≥ R = S ≤ T = N > A निष्कर्ष: 1. Y > T 2. N ≥ R 3. Y < S 4. T= A
- 1
- 4
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.53Mathematics
यह दिया गया है कि, Δ ABC ≅ Δ FDE और AB = 6 cm, ∠B = 60° और ∠A = 70° है, तो निम्न में से कौन सा सत्य है?
- DF = 6 cm, ∠E = 50°
- DF = 6 cm, ∠F = 50°
- DE = 5 cm, ∠E = 50°
- DE = 6 cm, ∠D = 40°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — DF = 6 cm, ∠E = 50°
-
प्र.54Mathematics
यदि निम्नलिखित में से प्रत्येक संख्या में 9 जोड़ा जाए, और फिर प्रत्येक संख्या के अंकों को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तथा इस प्रकार प्राप्त संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितनी संख्याओं की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी? 221, 256, 465, 387, 356
- शून्य
- तीन
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — शून्य
-
प्र.55General Awareness
2011 की भाषा जनगणना के अनुसार, भारत में बोलने वालों की कुल संख्या के मामले में तेलुगु का स्थान क्या है?
- 5वां
- 3रा
- 4था
- 6ठा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4था
-
प्र.56Mathematics
400 और 430 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएं हैं?
- 4
- 5
- 3
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4
-
प्र.57General Awareness
किसी कक्षा के 35 विद्यार्थी अपनी लंबाई के बढ़ते क्रम के अनुसार एक कतार में खड़े हैं। देवयानी पीछे से ग्यारहवें स्थान पर खड़ी है। यदि वह गौरी के साथ अपना स्थान बदलती है, तो वह आगे से बारहवें स्थान पर हो जाती है। देवयानी और गौरी के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
- 23
- 12
- 24
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12
-
प्र.58General Awareness
'बिहार का शोक' के रूप में जानी जाने वाली ______ नदी, अपने निरंतर बदलते मार्ग के कारण व्यापक विनाश का कारण बनती है।
- कोसी
- ब्राह्मणी
- सुवर्णरेखा
- इंद्रावती
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोसी
-
प्र.59General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सी धातु Al से कम अभिक्रियाशील है?
- Na
- Mg
- Zn
- Ca
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Zn
-
प्र.60Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों और निष्कर्षों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी पेन, बैग हैं। 2. कुछ बोतल, पेन हैं। 3. सभी जूते, बोतल हैं। निष्कर्ष: (I) कोई बैग, जूता नहीं है। (II) कुछ पेन, जूते हैं। (III) कुछ बैग, जूते हैं।
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
-
प्र.61General Awareness
मंडलीफ की आवर्त सारणी में, तत्वों के हाइड्राइड और ऑक्साइड के सूत्र किस स्थान पर लिखे जाते हैं?
- दाईं ओर
- बाईं ओर
- नीचे
- ऊपर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऊपर
-
प्र.62Mathematics
एक बेईमान डीलर अपने माल को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन 1 kg बाट के बजाय 800 g बाट का उपयोग करता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 45%
- 55%
- 25%
- 35%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 25%
-
प्र.63Mathematics
यदि एक निश्चित संख्या के 6 गुने से 39 कम 339 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- 83
- 53
- 63
- 73
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 63
-
प्र.64General Awareness
जब जिंक के कण, तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करते हैं तो बनने वाला उत्पाद ________ होगा।
- ZnSO₄
- ZnCl₂
- N₂ गैस
- O₂ गैस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ZnSO₄
-
प्र.65Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.66Reasoning
वह प्रक्रिया क्या कहलाती है, जिसके द्वारा एक जीव मादा के रूप में जीवन आरंभ करता है और कालांतर में नर में बदल जाता है?
- स्त्रीपूर्वता (protogyny)
- पुंपूर्वता (protandry)
- विषमयुग्मजता (heterozygous)
- समयुग्मजता (homozygous)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — स्त्रीपूर्वता (protogyny)
-
प्र.67General Awareness
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' किस वर्ष शुरू किया गया था?
- 2022
- 2020
- 2019
- 2021
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2022
-
प्र.68General Awareness
अनधिमान वक्र में निम्न में से कौन सा स्थिर (constant) होता है?
- तकनीक (Technology)
- मूल्य (Price)
- उत्पादन (Output)
- उपयोगिता (Utility)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — उपयोगिता (Utility)
-
प्र.69Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई संपूर्ण जानकारी को सत्य मानते हुए, यह तय करना है दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित हैं? कथन: सड़क पर गलत साइड में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं होती हैं। धारणाएं: I. धीमी गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। II. यातायात नियमों का पालन करने से सड़कें दुर्घटना मुक्त रहेंगी।
- केवल धारणा II निहित है
- I और II दोनों धारणाएं निहित हैं
- केवल धारणा I निहित है
- न तो धारणा I और न ही II निहित है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल धारणा II निहित है
-
प्र.70Reasoning
यदि संख्या 7349842 के प्रत्येक अंक को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- दो
- शून्य
- तीन
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो
-
प्र.71General Awareness
2021-मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित निम्न में से कौन सा खिलाड़ी एक हॉकी गोलकीपर है?
- पीआर श्रीजेश
- मनप्रीत सिंह
- प्रमोद भगत
- रवि कुमार दहिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पीआर श्रीजेश
-
प्र.72Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.73Reasoning
R, R₁, R₂ को श्रेणीक्रम में संयोजित करने के लिए इनके बीच का सही संबंध क्या होगा?
- R = R₁ × R₂
- R = 1/R₁ + 1/R₂
- R = R₁ + R₂
- 1/R = 1/R₁ + 1/R₂
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — R = R₁ + R₂
-
प्र.74Mathematics
A, एक निश्चित कार्य को उतने ही समय में पूरा कर सकता है, जितने समय में B और C एक साथ मिलकर उस कार्य को पूरा कर सकते हैं। यदि A और B एक साथ मिलकर उस कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं, और C अकेले उसे 60 दिन में पूरा कर सकता है, तो B अकेले उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकता है?
- 65 दिन
- 72 दिन
- 60 दिन
- 70 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 60 दिन
-
प्र.75Mathematics
दी गई आकृति में, p ∥ q है, और l एक तिर्यक रेखा है, जो p और q को निर्दिष्ट कोण बनाते हुए प्रतिच्छेदित करती है। (5x − y) का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
- 40
- 96
- 116
- 60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 60
-
प्र.76Mathematics
4 cm आधार और 7 cm ऊंचाई वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 28 cm²
- 24 cm²
- 14 cm²
- 32 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 14 cm²
-
प्र.77General Awareness
भारत में पंचायत निकाय का कार्यकाल कितना होता है?
- 5 वर्ष
- 2 वर्ष
- 4 वर्ष
- 3 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5 वर्ष
-
प्र.78General Awareness
( x² − 16a² + 24ab − 9b²) के गुणनखंड ज्ञात कीजिए।
- (x + 4a + 3b)(x - 4a + 3b)
- (x - 4a + 3b)(x + 4a - 3b)
- (x - 4a - 3b)(x + 4a - 3b)
- (x + 4a + 3b)(x + 4a - 3b)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (x - 4a + 3b)(x + 4a - 3b)
-
प्र.79Reasoning
तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी वर्ग, गुलाब हैं। 2. कुछ गुलाब, तोते हैं। 3. कोई तोता, वर्ग नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ तोते, गुलाब हैं। (II) कुछ वर्ग, तोते हैं।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
-
प्र.80General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा गोवा में मनाया जाने वाला एक वसंतोत्सव है?
- शिग्मोत्सव (Shigmo)
- चिंदांग (Chindang)
- सरोक (Sarok)
- पोंगटू (Pongtu)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — शिग्मोत्सव (Shigmo)
-
प्र.81General Awareness
एक आयताकार कुंडली एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में घूम रही है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा कुंडली के तल के लंबवत है। यदि चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान कुंडली की गति (स्पीड) कम हो जाती है, तो ______ ।
- यह चुंबकीय क्षेत्र को नष्ट कर देगी
- प्रेरित विभवांतर बढ़ेगा
- प्रेरित विभवांतर घटेगा
- यह चुंबकीय क्षेत्र को प्रबलता प्रदान करेगी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्रेरित विभवांतर घटेगा
-
प्र.82General Awareness
पोप ने, मदर टेरेसा को 'संत' की उपाधि किस वर्ष दी?
- 2016
- 2017
- 2015
- 2014
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2016
-
प्र.83Reasoning
FIDE विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन किस देश में किया जाना निर्धारित किया गया है?
- चीन
- ऑस्ट्रेलिया
- भारत
- कनाडा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — भारत
-
प्र.84Reasoning
छह व्यक्ति P, Q, R, S, T और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। R, P की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। Q सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। T, S की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। P, S के नीचे की किसी भी मंजिल पर नहीं रहता है। U और T की मंजिलों के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। T और U सम संख्या वाली मंजिलों पर रहते हैं। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
- R
- U
- S
- P
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — R
-
प्र.85Reasoning
सोहन अपने घर से सीधी सड़क पर 2 किलोमीटर साइकिल चलाता है। फिर वह बाईं ओर मुड़ता है और एक चौराहे तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर साइकिल चलाता है। चौराहे से, वह फिर से बाईं ओर मुड़ता है और 2 किलोमीटर की दूरी तय करता है। अब उसका मुख दक्षिण दिशा की ओर है। वह अपने घर से किस दिशा में साइकिल चलाना शुरू करता है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- पश्चिम
- पूर्व
- उत्तर
- दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर
-
प्र.86Mathematics
दिया गया पाई चार्ट किसी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा अपनाए गए परिवहन के साधन के प्रतिशत वितरण का विवरण दर्शाता है। पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] (School Bus- स्कूल बस, Private Van- प्राइवेट वैन, With Parents- अभिभावक के साथ, Public Transport- सार्वजनिक परिवहन, Bicycle- साइकिल) यदि 140 विद्यार्थी साइकिल का उपयोग करते हैं, तो कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
- 1600
- 1890
- 1750
- 2000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1750
-
प्र.87General Awareness
यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) की 2020-21 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में माध्यमिक स्तर पर विद्यालय छोड़ देने वाले विद्यार्थियों की वार्षिक दर कितनी है?
- 12.3%
- 15.1%
- 16.8%
- 14.6%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 14.6%
-
प्र.88General Awareness
निम्नांकित चित्र अमीबा में पोषण को दर्शाता है। किस विकल्प में नामांकनों 'a' और 'b' को उनके कार्यों के साथ सुमेलित किया गया है? [figure] nucleus- केंद्रक food particle - भोजन के कण
- a - खाद्य रसधानी (भोजन का अंतग्रहण) b - पादाभ (भोजन का अवशोषण)
- a - पादाभ (भोजन का अंतग्रहण) b - खाद्य रसधानी (भोजन का पाचन)
- a - पादाभ (भोजन का अंतग्रहण) b - खाद्य रसधानी (भोजन का बहि:क्षेपण)
- a - खाद्य रसधानी (भोजन का अवशोषण)) b - खाद्य रसधानी (भोजन का पाचन)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — a - पादाभ (भोजन का अंतग्रहण) b - खाद्य रसधानी (भोजन का पाचन)
-
प्र.89Mathematics
दिया गया ग्राफ दिल्ली में 4 महीने में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत (रुपये में) का विवरण प्रदान करता है। ग्राफ का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] जनवरी (January) से अप्रैल (April) तक पेट्रोल की दर में अनुमानित प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
- 17%
- 12%
- 19%
- 18%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17%
-
प्र.90General Awareness
यदि 13 अक्टूबर 1995 को शुक्रवार है, तो 17 नवंबर 2000 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
- सोमवार
- शनिवार
- शुक्रवार
- बुधवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — शुक्रवार
-
प्र.91Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.92Mathematics
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (8, 19, 22) (3, 9, 12)
- (17, 21, 8)
- (2, 5, 4)
- (5, 15, 16)
- (4, 15, 18)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (17, 21, 8)
-
प्र.93General Awareness
कार्बन और हाइड्रोजन के परमाणु द्रव्यमान क्रमशः ________ हैं।
- 6 u और 2u
- 12 u और 2u
- 12 u और 1u
- 6 u और 1u
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12 u और 1u
-
प्र.94Mathematics
यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 18 ÷ (18 – 2 ) × 9 + 16 =?
- 6
- 8
- 4
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.95Reasoning
निम्नलिखित में से कौन सा सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग नहीं है?
- डिटर्जेंट बनाने में
- मिष्ठान बनाने में
- कागज़ बनाने में
- धातु के डी-ग्रीसिंग (De-greasing) में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — मिष्ठान बनाने में
-
प्र.96Mathematics
निम्न संख्या शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 13 10 17 25 58 63 94 8 92 29 ऐसी कितनी अभाज्य संख्याएं हैं, जिनके ठीक बाद सम संख्याएं हैं?
- 1
- 3
- 2
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.97General Awareness
मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए किस पौधे का प्रयोग किया था?
- उद्यान मटर
- गुलाब का पौधा
- लिली
- मिर्च
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उद्यान मटर
-
प्र.98Mathematics
(11⁰ + 21⁰ – 7⁰ + 3⁰) × 5⁰ का मान ज्ञात कीजिए।
- 3
- 2
- 1
- 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2
-
प्र.99Mathematics
एक चालक का प्रतिरोध, ताप में परिवर्तन से लगभग अप्रभावित रहता है। यह चालक ______ का बना हुआ है।
- मैंगनीन
- निकल
- एल्युमीनियम
- चांदी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मैंगनीन
-
प्र.100General Awareness
शरीर के इनमें से किस अंग में उपास्थि ऊतक (Cartilage tissue) मौजूद नहीं होता है?
- नाक
- कंठ (Larynx)
- कान
- वृक्क (Kidney)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — वृक्क (Kidney)