1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 17 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 17 अगस्त 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

17 अगस्त 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 11 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
17 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता इनमें से किस कारक पर निर्भर करती है?
    1. अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल
    2. तापमान
    3. लंबाई
    4. प्रतिरोध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तापमान

  2. प्र.2General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी विद्युत ऊर्जा की वाणिज्यिक इकाई है?
    1. कैलोरी
    2. वाट सेकंड
    3. किलोवाट घंटा
    4. जूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — किलोवाट घंटा

  3. प्र.3General Awareness
    Guard cells are involved in the process of ______.
    1. transpiration
    2. circulation
    3. transport of food
    4. tropic movements
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — transpiration

  4. प्र.4General Awareness
    निम्नलिखित में से किस विशेषता के अनुसार, भारत की जनता की अपने प्रतिनिधियों के निर्वाचन में प्रत्यक्ष भूमिका है?
    1. मौलिक अधिकार
    2. सरकार का संसदीय स्वरूप
    3. शक्तियों का पृथक्करण
    4. धर्मनिरपेक्षता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सरकार का संसदीय स्वरूप

  5. प्र.5Reasoning
    कार के रियर व्यू दर्पण के रूप में प्रयुक्त एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 2 m है। यदि कोई बस दर्पण से 3 m की दूरी पर स्थित है, तो उसका प्रतिबिंब कहां बनेगा?
    1. दर्पण के सामने 1.2 m की दूरी पर
    2. दर्पण के सामने 0.83 m की दूरी पर
    3. दर्पण के पीछे 1.2 m की दूरी पर
    4. दर्पण के पीछे 0.83 m की दूरी पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दर्पण के पीछे 1.2 m की दूरी पर

  6. प्र.6Mathematics
    द्विघात समीकरण 4x² + 7x − 21 = 0 के मूलों का योग क्या होगा?
    1. − 21/4
    2. − 21
    3. − 7/4
    4. 7/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — − 7/4

  7. प्र.7Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  8. प्र.8Mathematics
    0.16̄ + 0.15̄ − 0.13̄ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 23/63
    2. 17/90
    3. 34/45
    4. 19/99
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17/90

  9. प्र.9General Awareness
    शीत ऋतु में अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र ( Inter Tropical Convergence Zone ) की दिशा क्या होती है?
    1. पश्चिम की ओर
    2. दक्षिण की ओर
    3. पूर्व की ओर
    4. उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण की ओर

  10. प्र.10Reasoning
    एक लड़की बिंदु X से उत्तर की ओर 70 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 150 m चलती है। फिर वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 70 m चलती है। फिर वह एक बार और बाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 100 m चलती है। अंत में, वह बाएं मुड़ती है, और 60 m चलकर बिंदु Z पर पहुंचती है। बिंदु Z, बिंदु X से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 100 m, उत्तर
    2. 60 m, दक्षिण
    3. 60 m, उत्तर
    4. 100 m, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 100 m, दक्षिण

  11. प्र.11General Awareness
    निम्नलिखित में से उस हस्ती की पहचान कीजिए, जिन्हें खेल के क्षेत्र में पद्म श्री 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    1. अवनी लेखरा
    2. शैबाल गुप्ता
    3. तारा जौहर
    4. शिवनाथ मिश्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवनी लेखरा

  12. प्र.12General Awareness
    भारत में पंचायती राज संस्थानों की स्थापना, भारतीय संविधान के ______ के अनुसार की गई है।
    1. 42वें संशोधन अधिनियम
    2. 57वें संशोधन अधिनियम
    3. 73वें संशोधन अधिनियम
    4. 86वें संशोधन अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 73वें संशोधन अधिनियम

  13. प्र.13Reasoning
    गायत्री अपने घर से निकलकर दक्षिण दिशा की ओर 100 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 100 m चलती है। वह अंत में पुनः दाएं मुड़ती है, और 180 m चलती है। अब वह आरंभ बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 90 m
    2. 60 m
    3. 100 m
    4. 50 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60 m

  14. प्र.14Mathematics
    2011 की जनगणना के अनुसार, इनमें से कौन सी भाषा भारत की 8.03% जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है?
    1. बंगाली
    2. गुजराती
    3. मराठी
    4. पंजाबी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बंगाली

  15. प्र.15Mathematics
    छः वर्ष पूर्व, एक पिता की आयु उसकी पुत्री की तत्कालीन आयु की छः गुनी थी। तीन वर्ष बाद, पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु की तीन गुनी होगी। पुत्री की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 12 वर्ष
    2. 15 वर्ष
    3. 17 वर्ष
    4. 20 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12 वर्ष

  16. प्र.16General Awareness
    Which day of the calendar year is acknowledged as the ‘Rare Disease Day’?
    1. 18 February
    2. 28 March
    3. 28 February
    4. 08 February
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28 February

  17. प्र.17Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: (बाएं) T Y A N E C M K E W A F H E Q A P M N B E D H E K U W S D A N M A W E (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?
    1. तीन
    2. छह
    3. चार
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांच

  18. प्र.18Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  19. प्र.19Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 25, 6) (3, 28, 9)
    1. (14, 55, 4)
    2. (12, 96, 8)
    3. (3, 81, 6)
    4. (7, 22, 3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (7, 22, 3)

  20. प्र.20General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग नहीं है? (i) पेयजल को कीटाणु मुक्त बनाना (ii) सोडा-एसिड अग्निशामकों में (iii) कई रासायनिक उद्योगों में ऑक्सीकरण अभिकर्मक के रूप में (iv) केक बेकिंग (सेंकने) हेतु
    1. iii
    2. iv
    3. ii
    4. i
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — iv

  21. प्र.21Mathematics
    2 अंकों वाली ऐसी संख्याओं की संख्या ज्ञात कीजिए, जो 2 और 4, दोनों से विभाज्य हैं।
    1. 32
    2. 22
    3. 12
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  22. प्र.22Mathematics
    यदि द्विघात समीकरण 5x² + bx + 4 = 0 के मूलों का योग 9 है, तो b का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 20
    2. 0
    3. −25
    4. −45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −45

  23. प्र.23General Awareness
    सोहन सिंह भकना 1913 में संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों द्वारा स्थापित ______ के पहले अध्यक्ष थे।
    1. ग़दर पार्टी
    2. इंडिया रेवोल्यूशनरी पार्टी
    3. स्वतंत्र पार्टी
    4. स्वराज पार्टी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ग़दर पार्टी

  24. प्र.24Mathematics
    यदि x = 2 होने पर 5 + x, 2x + 7, 6x + 9 और y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 45
    2. 33
    3. 42
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 33

  25. प्र.25General Awareness
    फरवरी 2022 में, किस राज्य ने ओपन-एयर क्लासरूम 'पाड़ाय शिक्षालय' आरंभ किया?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. केरल
    3. पंजाब
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिम बंगाल

  26. प्र.26Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  27. प्र.27Reasoning
    A एक साड़ी को 11 दिनों में, B उसे 20 दिनों में और C उसे 55 दिनों में पेंट कर सकता है, यदि वे स्वतंत्र रूप से काम करते हैं। यदि कार्य पूरा होने तक प्रत्येक विषम संख्या वाले दिन पर B द्वारा A की सहायता की जाती है और प्रत्येक सम संख्या वाले दिन पर C द्वारा A को सहायता प्रदान की जाती है, तो कार्य कितने दिनों में पूरा किया जा सकता है?
    1. 18 दिन
    2. 8 दिन
    3. 12 दिन
    4. 9 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8 दिन

  28. प्र.28Mathematics
    वेंकट ने एक पुराना स्कूटर खरीदा, और इसकी मरम्मत पर क्रय मूल्य के 10% के बराबर राशि खर्च की। उसने स्कूटर को ₹2,200 के लाभ पर बेचा। यदि उसे 20% का लाभ हुआ, तो उसने मरम्मत पर कितना खर्च किया?
    1. ₹1,200
    2. ₹1,000
    3. ₹750
    4. ₹400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,000

  29. प्र.29General Awareness
    भारत के 15वें महान्यायवादी केके वेणुगोपाल को अपने कार्यकाल का पहला विस्तार इनमें से किस वर्ष में मिला?
    1. 2021
    2. 2019
    3. 2020
    4. 2022
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2020

  30. प्र.30General Awareness
    Soil degradation is one of the major environmental problems being faced these days. A wide range of techniques to conserve soil are mentioned below. Select the INCORRECT option.
    1. Crop rotation
    2. Terrace farming
    3. Overgrazing
    4. Planting trees
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Overgrazing

  31. प्र.31General Awareness
    एक गर्भनिरोधक तकनीक जो गर्भाशय के भीतर शुक्राणुओं के फैगोसाइटोसिस को बढ़ाती है, वह कौन सी है?
    1. कंडोम का उपयोग
    2. कॉपर-टी का उपयोग
    3. सर्जरी
    4. गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कॉपर-टी का उपयोग

  32. प्र.32Mathematics
    यदि संख्या 83252769 के प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाता है, और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. तीन
    2. शून्य
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  33. प्र.33Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ गुलनार पिटुनिया हैं। 2. सभी पिटुनिया सूरजमुखी हैं। 3. कुछ सूरजमुखी गुलनार नहीं हैं। निष्कर्ष: I. कुछ सूरजमुखी गुलनार हैं। II. सभी गुलनार सूरजमुखी हैं। III. सभी पिटुनिया गुलनार हैं। IV. कोई सूरजमुखी गुलनार नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष IV पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  34. प्र.34General Awareness
    W, X, Y, Z, A, B और C में से प्रत्येक को, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में शादियों में शामिल होना है। C को A के ठीक बाद शादी में शामिल होना है। Y को B और W से पहले के किसी दिन शादी में शामिल होना है। केवल Z को A से पहले शादी में शामिल होना है। X को शुक्रवार को शादी में शामिल होना है। B को रविवार को शादी में शामिल नहीं होना है। Y को सप्ताह के किस दिन शादी में शामिल होना है?
    1. बुधवार
    2. शनिवार
    3. रविवार
    4. गुरूवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गुरूवार

  35. प्र.35General Awareness
    न्यूलैंड्स के अष्टक में, किन दो तत्वों के गुण समान पाए गए थे?
    1. Li, Na
    2. Na, Mg
    3. H, Th
    4. Ca, Cl
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Li, Na

  36. प्र.36Reasoning
    दिए गए अक्षर, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। L @ S ∗ E ^ B U # W I < E M @ O $ B ∗ H ! A & L < O यदि इस मूल शृंखला के प्रत्येक स्वर को किसी व्यंजन से बदल दें, और प्रत्येक व्यंजन को किसी स्वर से बदल दें, तो इस प्रकार बनने वाली परिणामी शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन होंगे, जिनके ठीक बाद एक प्रतीक होगा?
    1. 4
    2. 7
    3. 5
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5

  37. प्र.37General Awareness
    चार मित्रों - रामनिवास, रमेश, रामसिंह और रमन ने एक ही कैलेंडर वर्ष के लगातार महीनों में PhD की डिग्री प्राप्त की। रामनिवास ने रामसिंह से ठीक एक महीने पहले डिग्री प्राप्त की। रमन ने रमेश से ठीक एक महीने बाद डिग्री प्राप्त की। रामनिवास ने सितंबर में अपनी डिग्री प्राप्त की, और रमन ने रामनिवास से पहले अपनी डिग्री प्राप्त की। रमेश ने अपनी डिग्री किस महीने में प्राप्त की?
    1. अगस्त
    2. दिसंबर
    3. नवंबर
    4. अक्टूबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नवंबर

  38. प्र.38Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  39. प्र.39Mathematics
    राम की आयु 55 वर्ष है, और सोम की आयु 25 वर्ष है। कितने वर्ष पहले राम की आयु सोम की आयु की तीन गुनी थी?
    1. 7 वर्ष
    2. 15 वर्ष
    3. 10 वर्ष
    4. 5 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 वर्ष

  40. प्र.40Reasoning
    1. 9 : 13 : 11
    2. 9 : 13 : 8
    3. 9 : 15 : 13
    4. 8 : 11 : 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9 : 13 : 11

  41. प्र.41Mathematics
    18.5 cm × 12.5 cm × 10 cm विमाओं वाले एक घनाभ को सभी तरफ से पेंट किया जाना है। पेंट किए जाने वाले भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 1157.5 cm²
    2. 1198 cm²
    3. 1082.5 cm²
    4. 984.56 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1082.5 cm²

  42. प्र.42General Awareness
    निम्न में से किस जीव में लिंग का निर्धारण आनुवंशिक रूप से नहीं होता है?
    1. घोंघा
    2. तितली
    3. गौरैया
    4. शलभ (मॉथ)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — घोंघा

  43. प्र.43General Awareness
    उपनिषद शब्द में 'उप' शब्द क्या दर्शाता है?
    1. गुप्तता
    2. निकटता
    3. समग्रता
    4. खुशी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निकटता

  44. प्र.44Reasoning
    आठ मित्र - A, B, C, D, E, F, G और H, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मित्र मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A और C दोनों सम्मुख कोनों पर बैठे हैं। F और D सम्मुख कोनों पर बैठे हैं। केवल G, A और F के बीच में है। केवल B, A और D के बीच में है। H, C के बाईं ओर ठीक बगल में है। G, F के दाईं ओर ठीक बगल में है। E, H के दाएं दूसरे स्थान पर है। D, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। D, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर है। B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. H
    2. G
    3. F
    4. E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — G

  45. प्र.45Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, TRY को 63 लिखा जाता है, और NOT को 49 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में DUG को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. 40
    2. 36
    3. 30
    4. 32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 32

  46. प्र.46General Awareness
    Which of the following is NOT a direct tax in India.
    1. Income Tax
    2. Excise Tax
    3. Capital Gain tax
    4. Corporate tax
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Excise Tax

  47. प्र.47General Awareness
    अमित के पुत्र का जन्म 10 जनवरी 2012 को हुआ था। उसका जन्म सप्ताह के किस दिन हुआ था?
    1. बुधवार
    2. मंगलवार
    3. सोमवार
    4. गुरुवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मंगलवार

  48. प्र.48Mathematics
    प्रत्येक 14 cm लंबी भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 35√3 cm²
    2. 14√3 cm²
    3. 49√3 cm²
    4. 21√3 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 49√3 cm²

  49. प्र.49Mathematics
    दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 7 है, और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 434 है। यदि इनमें से एक संख्या 14 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 48
    2. 146
    3. 217
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 217

  50. प्र.50Mathematics
    एक दुकानदार किसी पुस्तक को 14% की हानि पर बेचता है। यदि विक्रय मूल्य में ₹100 की वृद्धि होती, तो उसे 6% का लाभ होता। पुस्तक का क्रय मूल्य कितना था?
    1. ₹500
    2. ₹970
    3. ₹450
    4. ₹650
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹500

  51. प्र.51Mathematics
    एक प्रकाश किरण दो माध्यमों को पृथक करने वाले एक इंटरफेस पर उसके अभिलंब के अनुदिश आपतित होती है। आपतित किरण और अपवर्तित किरण के बीच का कोण ______ के बराबर होता है।
    1. 30°
    2. 45°
    3. 0°
    4. 90°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0°

  52. प्र.52Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  53. प्र.53Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: G ≥ P > T ≥ S > K = N < D
    1. N > T
    2. P > D
    3. G > T
    4. G ≥ D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — G > T

  54. प्र.54Reasoning
    भारत में 'आम्र वर्षा (Mango Showers)' की घटना किस ऋतु से संबंधित है?
    1. शीत
    2. ग्रीष्म
    3. शरद
    4. वर्षा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ग्रीष्म

  55. प्र.55General Awareness
    भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र घोषित करने वाले, भारतीय संविधान के अधिनियमन के स्मरणोत्सव के रूप में प्रति वर्ष किस तिथि को एक प्रमुख राष्ट्रीय उत्सव मनाया जाता है?
    1. 26 जनवरी
    2. 23 मार्च
    3. 2 अक्टूबर
    4. 15 अगस्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 26 जनवरी

  56. प्र.56General Awareness
    स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया का निगमन कब हुआ था?
    1. 1979
    2. 1973
    3. 1987
    4. 1982
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1973

  57. प्र.57Reasoning
    P, Q, R, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। S, P और R दोनों के ठीक बगल में बैठा है। R, S और Q दोनों के ठीक बगल में बैठा है। Q, R और T दोनों के ठीक बगल में बैठा है। इनमें से कौन Q के ठीक बगल में बैठे हैं?
    1. R और T
    2. S और T
    3. S और R
    4. P और R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — R और T

  58. प्र.58Reasoning
    निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
    1. किण्वन की प्रक्रिया के लिए ऑक्सीजन आवश्यक नहीं है।
    2. श्वसन के प्रथम चरण में पाइरुविक अम्ल का निर्माण होता है।
    3. श्वसन के प्रथम चरण में ग्लूकोज का विघटन होता है।
    4. माइटोकॉन्ड्रिया में, ऑक्सीजन की सहायता से एसिटिक अम्ल का विघटन होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माइटोकॉन्ड्रिया में, ऑक्सीजन की सहायता से एसिटिक अम्ल का विघटन होता है।

  59. प्र.59Reasoning
    गोसीखुर्द राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना इनमें से किस राज्य से संबंधित है?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. महाराष्ट्र
    3. पंजाब
    4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — महाराष्ट्र

  60. प्र.60Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद से स्मार्टफोनों और लैपटॉपों की मांग में काफी वृद्धि हुई है। धारणा: I. लोग अपने बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए स्मार्टफोन और लैपटॉप खरीद रहे हैं। II. ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए डेस्कटॉप कंप्यूटरों का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
    1. केवल धारणा II निहित है
    2. न तो धारणा I और न ही II निहित है
    3. केवल धारणा I निहित है
    4. धारणा I और II, दोनों निहित हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल धारणा I निहित है

  61. प्र.61Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: T > G < E > F = B ≤ Z निष्कर्ष: I. F = Z II. E > B
    1. निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II सही है।
    3. केवल निष्कर्ष I सही है।
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II सही है।

  62. प्र.62General Awareness
    समूह 16 के निम्न में से किस तत्व में सर्वाधिक अधात्विक गुण होते हैं?
    1. S
    2. Po
    3. Se
    4. O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — O

  63. प्र.63Reasoning
    1. 270°
    2. 150°
    3. 320°
    4. 225°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 270°

  64. प्र.64General Awareness
    इनमें से किसे पैरा शूटिंग में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया था?
    1. प्रवीण कुमार
    2. मनीष नरवाल
    3. शरद कुमार
    4. हरमनप्रीत सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मनीष नरवाल

  65. प्र.65Mathematics
    एक व्यक्ति ने ₹75,000 की धनराशि 7 1/2 % वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 6 वर्ष के लिए निवेश की। 6 वर्ष बाद, उसे प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,08,750
    2. ₹75,000
    3. ₹1,12,500
    4. ₹69,600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,08,750

  66. प्र.66General Awareness
    X और Y एक कार्य को क्रमशः 8 दिन और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि वे वैकल्पिक (एक-एक दिन छोड़कर) दिनों में कार्य करते हैं, जिसमें X पहले दिन कार्य करता है, तो दोनों को उसी कार्य को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
    1. 9 3/5 दिन
    2. 9 2/5 दिन
    3. 9 1/2 दिन
    4. 9 2/3 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9 1/2 दिन

  67. प्र.67Mathematics
    जुलाई 2022 तक की स्थिति के अनुसार, प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) (वृद्धावस्था संरक्षण) के तहत लाभार्थी द्वारा मासिक योगदान का कितना प्रतिशत देय है?
    1. 40%
    2. 50%
    3. 25%
    4. 30%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50%

  68. प्र.68Reasoning
    दिए गए अक्षर, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। L @ S ∗ J ^ B U # W R < E @ N $ # B ∗ H ! A & L < W Q ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक बाद एक व्यंजन है, और ठीक पहले एक स्वर है?
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  69. प्र.69General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी मानव कोशिका अपने आकार को बदलने की क्षमता रखती है?
    1. यकृत कोशिकाएं
    2. RBC
    3. WBC
    4. मस्तिष्क कोशिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — WBC

  70. प्र.70Mathematics
    अतीत में खर्च की गई लागत, जिसे भविष्य में वसूल नहीं किया जा सकता, ______ कहलाती है।
    1. प्राथमिक लागत (prime cost)
    2. अस्थाई लागत (floating cost)
    3. विफल लागत (sunk cost)
    4. आर्थिक लागत (economic cost)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विफल लागत (sunk cost)

  71. प्र.71General Awareness
    यदि हम ______ में अमोनिया का विलयन मिलाते हैं, तो एक सफेद अवक्षेप बनेगा।
    1. AlCl₃ विलयन
    2. Ba(NO₃)₂ विलयन
    3. KNO₃ विलयन
    4. Mg(NO₃)₂ विलयन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — AlCl₃ विलयन

  72. प्र.72Mathematics
    एक व्यक्ति तीन घंटे में 80 km की यात्रा करता है। वह आगे और दो घंटे की यात्रा करता है। यदि पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल 30 km/h है, तो बाद के दो घंटों में तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. 90 km
    2. 150 km
    3. 70 km
    4. 120 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 70 km

  73. प्र.73Reasoning
    1. ABD
    2. DAB
    3. DBA
    4. ADB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DAB

  74. प्र.74Mathematics
    'नर्मदा बचाओ' आंदोलन की शुरुआत सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के खिलाफ विरोध के रूप में हुई थी। बांधों के निर्माण की कुछ हानियों का उल्लेख नीचे किया गया है। उनमें से कौन सा बांध निर्माण का एक लाभ है?
    1. वनों की कटाई और जैव विविधता का नुकसान होता है
    2. जनता के धन का बहुतायत में इस्तेमाल होता है
    3. ये सिंचाई और विद्युत उत्पादन में सहायक होते हैं
    4. बहुत से आदिवासी और किसान विस्थापित होते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ये सिंचाई और विद्युत उत्पादन में सहायक होते हैं

  75. प्र.75Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  76. प्र.76Mathematics
    अरुणा की एक छोटी बहन है जिसकी आयु अरुणा से 8 वर्ष कम है। यदि अरुणा की बहन की आयु 18 वर्ष है, तो अरुणा की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 10 वर्ष
    2. 24 वर्ष
    3. 28 वर्ष
    4. 26 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 26 वर्ष

  77. प्र.77Reasoning
    एक छात्र किसी गोलीय दर्पण का उपयोग करके एक कागज़ पर सूर्य का एक स्पष्ट प्रतिबिंब फोकस करता है, जो कुछ समय बाद जलने लगता है। दर्पण के बारे में इनमें से कौन से कथन सही हैं? (a) यह अवतल गोलीय दर्पण है। (b) इसकी फोकस दूरी धनात्मक है। (c) यह एक अभिसारी दर्पण है।
    1. (a) और (c) दोनों
    2. (a), (b) और (c)
    3. (b) और (c) दोनों
    4. (a) और (b) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (a) और (c) दोनों

  78. प्र.78General Awareness
    छह गायकों V, W, X, Y, Z और A के संगीत कार्यक्रम एक ही महीने जुलाई के अलग-अलग दिनों, अर्थात 12वें, 14वें, 16वें, 21वें, 25वें और 31वें दिन होने हैं। W का संगीत कार्यक्रम X से पहले के किसी दिन है, लेकिन 21वें दिन नहीं है। V का संगीत कार्यक्रम 14वें दिन है। केवल A का संगीत कार्यक्रम ही X के संगीत कार्यक्रम के बाद है। Y का संगीत कार्यक्रम V के संगीत कार्यक्रम से पहले है। किस गायक का संगीत जुलाई के 21वें दिन है?
    1. A
    2. X
    3. Z
    4. Y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Z

  79. प्र.79Reasoning
    चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत स्थित कुंडली की गति के कारण उसमें प्रेरित धारा की दिशा निर्धारित करने के लिए इनमें से किस नियम का उपयोग किया जाता है?
    1. फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम
    2. मैक्सवेल का कॉर्कस्क्रू नियम
    3. दाएं हाथ के अंगूठे का नियम
    4. फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम

  80. प्र.80General Awareness
    निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संतुलित अभिक्रिया कौन सी है? बेरियम सल्फेट + एल्यूमिनियम क्लोराइड→ बेरियम क्लोराइड + एल्यूमिनियम सल्फेट
    1. 2 BaSO₄ + 2 AlCl₃→2 BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃
    2. 3 BaSO₄ + 2 AlCl₃→3 BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃
    3. BaSO₄ + AlCl₂→ BaCl₂ + AlSO₄
    4. BaSO₄ + AlCl₃→ BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3 BaSO₄ + 2 AlCl₃→3 BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃

  81. प्र.81General Awareness
    2021 में, खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी (IOAA) पर हुए 14वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में, भारत के कितने प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीता था?
    1. 4
    2. 5
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  82. प्र.82General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सी स्थितियां संभव हैं? (a) चुंबकीय बल रेखाएं एक दूसरे के समानांतर हो सकती हैं। (b) चुंबकीय बल रेखाएं संकेंद्रित वृत्त हो सकती हैं। (c) चुंबकीय बल रेखाएं एक दूसरे को प्रतिच्छेदित कर सकती हैं।
    1. केवल (a)
    2. केवल (b)
    3. (a) और (b) दोनों
    4. (a) और (c) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (a) और (b) दोनों

  83. प्र.83General Awareness
    मार्च 2022 में, आरबीआई (RBI) ने किस बैंक को नए ग्राहकों को शामिल करने से रोकने का निर्देश दिया था?
    1. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
    2. पेटीएम पेमेंट्स बैंक
    3. एयरटेल पेमेंट बैंक
    4. ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पेटीएम पेमेंट्स बैंक

  84. प्र.84Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, PRECIOUS को KIVXRLFH लिखा जाता है, और CLEAR को XOVZI लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में DIRTYING को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. WHSGBRMT
    2. WRIGBRMT
    3. WRIFBRMS
    4. VRIGBROT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — WRIGBRMT

  85. प्र.85Reasoning
    1. 67
    2. 64
    3. 41
    4. 63
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 67

  86. प्र.86General Awareness
    मानव वृक्क में वृक्काणु (nephron) के नलिकानुमा भाग द्वारा आरंभिक निस्यंद से इनमें से किन पदार्थों का चयनात्मक पुनः-अवशोषण कर लिया जाता है?
    1. लवण, ग्लूकोज, वसा और जल
    2. ग्लूकोज, जल, अमीनो अम्ल और प्रोटीन
    3. ग्लूकोज, जल, लवण और अमीनो अम्ल
    4. जल, ग्लूकोज, लवण और प्रोटीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्लूकोज, जल, लवण और अमीनो अम्ल

  87. प्र.87Reasoning
    तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी झरने नाले हैं। 2. कुछ नाले खाड़ियां हैं। 3. कोई खाड़ी नल नहीं है। निष्कर्ष: I. कुछ नल खाड़ियां हैं। II. कोई झरना नल नहीं है। III. कुछ नाले झरने हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  88. प्र.88Mathematics
    यदि 2^x × 4^12 × 8^3 = 16^11 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 11
    3. 12
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  89. प्र.89Mathematics
    यदि x/y = 3/2 है, तो (x² + y²)/(x² − y²) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 7/5
    2. 11/5
    3. 13/5
    4. 9/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13/5

  90. प्र.90General Awareness
    दी गई द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में A और B के स्थान पर क्रमशः क्या आएगा? A + B → AgBr + KNO₃
    1. AgNO₃ और KBr
    2. Ag और HNO₃
    3. HBr और NaOH
    4. HBr और NaOH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — AgNO₃ और KBr

  91. प्र.91Mathematics
    यदि θ एक न्यून कोण है, और (cosec θ − cot θ)² = (1 − cos θ)/A है, तो हर A का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1 + sin θ
    2. cot θ
    3. 1 + cos θ
    4. cosec θ − 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 + cos θ

  92. प्र.92Mathematics
    रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
    1. स्थिर अनुपात के नियम को संतुष्ट करने के लिए।
    2. द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए।
    3. अभिकारकों और उत्पादों के उन द्रव्यमानों के अनुपात को दर्शाने के लिए, जिनमें ये अभिक्रिया करते हैं।
    4. अभिकारकों और उत्पादों के उन आयतनों के अनुपात को दर्शाने के लिए, जिनमें ये अभिक्रिया करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए।

  93. प्र.93General Awareness
    गहरे समुद्र में, पानी का रंग नीला किसके कारण दिखाई देता है?
    1. प्रकाश के प्रकीर्णन
    2. प्रकाश के अपवर्तन
    3. प्रकाश के परावर्तन
    4. प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रकाश के प्रकीर्णन

  94. प्र.94Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। TORPEDO : DEOOPRT FLICKER : CEFIKLR
    1. CYNICAL : ACCLINY
    2. PERTAIN : AEINPRT
    3. CURTAIN : RUCNIAT
    4. CLOSURE : OLCERUS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PERTAIN : AEINPRT

  95. प्र.95Mathematics
    शांति और कीर्ति की वर्तमान आयु का अनुपात 7 : 3 है। 5 वर्ष के बाद, शांति की आयु 40 वर्ष होगी। 5 वर्ष के बाद कीर्ति की आयु कितनी होगी?
    1. 20 वर्ष
    2. 30 वर्ष
    3. 15 वर्ष
    4. 10 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 वर्ष

  96. प्र.96Mathematics
    दो तार A और B एक ही पदार्थ से निर्मित हैं, और उनकी लंबाइयां समान हैं, किंतु अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल भिन्न-भिन्न हैं। यदि तार A का प्रतिरोध, तार B के प्रतिरोध के 16 गुने के बराबर है, तो तार A और तार B के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
    1. 1 : 4
    2. 4 : 1
    3. 1 : 16
    4. 16 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 : 16

  97. प्र.97Reasoning
    1. 15%
    2. 25%
    3. 22%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20%

  98. प्र.98Mathematics
    एक व्यक्ति 100 min तक 20 m/min की चाल से चलता है, और 50 min तक 70 m/min की चाल से चलता है। उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 35 m/min
    2. 25 m/min
    3. 110/3 m/min
    4. 70/3 m/min
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 110/3 m/min

  99. प्र.99Mathematics
    यदि a : b = 2 : 3 और b : c = 3 : 4 है, तो a : b : c का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3 : 4 : 2
    2. 3 : 2 : 4
    3. 2 : 4 : 3
    4. 2 : 3 : 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2 : 3 : 4

  100. प्र.100General Awareness
    निम्न धातुओं को अभिक्रियाशीलता के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। K, Na, Zn, Cu, Hg, Ag
    1. K > Na > Zn > Hg > Cu > Ag
    2. K > Na > Zn > Cu > Ag > Hg
    3. K > Na > Zn > Cu > Hg > Ag
    4. K > Na > Zn > Ag > Hg > Cu
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — K > Na > Zn > Cu > Hg > Ag

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223314253637482921041111231321411511631741841942022122242312422512612722822933033123243313443513633733843934014134214324424544624724834935015135245335425515625715845926036126246316426516636726836937037117237327437547647717837918028118238328428518638718828939019139229319429519639749839941003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 17 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner