1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 30 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 30 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

30 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
30 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    संख्या 7639482 के प्रत्येक अंक को दाएं से बाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. दो
    2. तीन
    3. शून्य
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  2. प्र.2General Awareness
    लोकरंग उत्सव कहां मनाया जाता है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. राजस्थान
    3. सिक्किम
    4. नागालैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मध्य प्रदेश

  3. प्र.3Mathematics
    (3^−1 × 6^−1)^−1 ÷ 3^−1 को सरल कीजिए।
    1. 54
    2. 65
    3. 45
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 54

  4. प्र.4Reasoning
    फुलरीन में कितने कार्बन परमाणु फुटबॉल की आकृति जैसी संरचना में व्यवस्थित होते हैं?
    1. 30
    2. 40
    3. 60
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60

  5. प्र.5General Awareness
    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्टार्टअप्स को उनके प्रारंभिक चरणों में सहायता प्रदान करने के लिए 2021 में शुरू किए गए कार्यक्रम का नाम बताएं।
    1. स्टार्टअप इंडिया सीड फंड (Startup India Seed Fund)
    2. एस्पायर (ASPIRE)
    3. समृद्ध (SAMRIDH)
    4. गुणक अनुदान योजना (Multiplier Grants Scheme)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — समृद्ध (SAMRIDH)

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नांकित चित्र मानव आहार नाल के एक भाग को दर्शाता है। इस भाग में कौन सी क्रिया हो रही है, और कैसे? [figure]
    1. मौजूद एंजाइमों के कारण क्रमाकुंचन
    2. लयबद्ध संकुचन और पेशीय भित्तियों के शिथिलन के कारण क्रमाकुंचन
    3. लयबद्ध संकुचन और पेशीय भित्तियों के शिथिलन के कारण पाचन
    4. मौजूद एंजाइमों के कारण पाचन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लयबद्ध संकुचन और पेशीय भित्तियों के शिथिलन के कारण क्रमाकुंचन

  7. प्र.7General Awareness
    भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत भारत की राजभाषा हिंदी एवं लिपि देवनागरी है?
    1. अनुच्छेद 351
    2. अनुच्छेद 336
    3. अनुच्छेद 347
    4. अनुच्छेद 343
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 343

  8. प्र.8General Awareness
    निम्न में से कौन सा अपने आप में संतुलित भोजन है, और इसे किशोरों के लिए अच्छा माना जाता है?
    1. दालें
    2. रोटी/चावल
    3. दूध
    4. सब्जी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दूध

  9. प्र.9Reasoning
    लिटमस विलयन के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही है?
    1. लिटमस विलयन एक नारंगी रंजक होता है, जिसे लाइकेन से निष्कर्षित किया जाता है।
    2. लिटमस विलयन एक नारंगी रंजक होता है, जिसे मॉस से निष्कर्षित किया जाता है।
    3. लिटमस विलयन एक बैंगनी रंजक होता है, जिसे लाइकेन से निष्कर्षित किया जाता है।
    4. लिटमस विलयन एक बैंगनी रंजक होता है, जिसे मॉस से निष्कर्षित किया जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लिटमस विलयन एक बैंगनी रंजक होता है, जिसे लाइकेन से निष्कर्षित किया जाता है।

  10. प्र.10General Awareness
    एकीकृत संरक्षण मिशन - नमामि गंगे कार्यक्रम को किस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 'फ्लैगशिप प्रोग्राम' के रूप में अनुमोदित किया गया था?
    1. 2016
    2. 2014
    3. 2015
    4. 2013
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2014

  11. प्र.11General Awareness
    टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  12. प्र.12Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। M O V E O I F V A S K C O S D V I N S D I N I S उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?
    1. चार
    2. एक
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  13. प्र.13Mathematics
    sin30° − cos60° + tan45° + cosec60° का मान ज्ञात कीजिए।
    1. (3 − 2√3)/3
    2. (3 + 2√3)/3
    3. 2√3/3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (3 + 2√3)/3

  14. प्र.14Reasoning
    यदि 'ACQUIRE' शब्द के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार निर्मित शब्द में बाएं सिरे से पांचवें अक्षर और दाएं सिरे से पहले अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में कितने अक्षर होंगे?
    1. 5
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  15. प्र.15Mathematics
    द्विघात समीकरण 6x² − 11x + 3 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 1/3, 3/2
    2. 1/2, 3/2
    3. 1/3, 2/3
    4. 2/3, 3/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/3, 3/2

  16. प्र.16Mathematics
    वर्तमान में भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान 'मौसिनराम' है, जहां औसत वार्षिक वर्षा 11802.4 मिमी (1974-2022 की अवधि का औसत) होती है। यह भारत के किस राज्य में स्थित है?
    1. मेघालय
    2. मिजोरम
    3. असम
    4. त्रिपुरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मेघालय

  17. प्र.17Mathematics
    भारत सरकार द्वारा संचालित इनमें से कौन सी योजना, अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विदेश में अध्ययन हेतु शैक्षिक ऋणों पर ब्याज सब्सिडी की योजना है?
    1. नया सवेरा
    2. पढ़ो विदेश
    3. नई मंज़िल
    4. पढ़ो परदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पढ़ो परदेश

  18. प्र.18Reasoning
    अवतल दर्पण से परावर्तन के मामले में, यदि वस्तु की दूरी 5 cm है, और प्रतिबिंब की दूरी 2 cm है, तो दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन ज्ञात कीजिए।
    1. −5/2
    2. −2/5
    3. 5/2
    4. 2/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −2/5

  19. प्र.19General Awareness
    निम्न में से किस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 जीता?
    1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    2. राजस्थान रॉयल्स
    3. लखनऊ सुपर जायंट्स
    4. गुजरात टाइटन्स
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गुजरात टाइटन्स

  20. प्र.20Mathematics
    एक व्यक्ति की मासिक आय ₹50,000 है। वह इसका 25% कर पर, शेष आय का 30% घरेलू व्ययों पर, और इसके पश्चात शेष आय का 10% मनोरंजन पर खर्च करता है। वह अपनी आय के शेष भाग की बचत करता है। उक्त आंकड़ों को सभी 12 महीनों के लिए समान मानते हुए, वह व्यक्ति प्रति वर्ष कितना बचत करता है?
    1. ₹2,38,500
    2. ₹2,85,300
    3. ₹2,83,050
    4. ₹2,83,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,83,500

  21. प्र.21Reasoning
    चार दोस्त - R, S, T और U एक आयताकार मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। R, S के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। T, U के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। दोस्तों का इनमें से कौन सा युग्म एक-दूसरे के सामने बैठा है?
    1. R - S
    2. T - R
    3. R - U
    4. S - U
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — R - U

  22. प्र.22Mathematics
    दिए गए बारंबारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए। अंक | बारंबारता 51 | 3 29 | 4 85 | 6 40 | 7
    1. 85
    2. 51
    3. 7
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40

  23. प्र.23General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुसार, इनमें से कौन राज्य कार्यपालिका का एक अंग है?
    1. भारत के महान्यायवादी
    2. भारत के उप-राष्ट्रपति
    3. भारत के प्रधानमंत्री
    4. राज्य के राज्यपाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राज्य के राज्यपाल

  24. प्र.24Mathematics
    निम्नलिखित को सरल कीजिए। 1/12 + 1/16 − 1/8
    1. 3/24
    2. 1/48
    3. 13/48
    4. 1/24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/48

  25. प्र.25Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ टोकरियां, बेंत हैं। कुछ बेंत, लकड़ी हैं। सभी लकड़ियां, जंगल हैं। निष्कर्ष: (I) सभी बेंत, जंगल हैं। (II) कुछ टोकरियां, लकड़ियां हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  26. प्र.26Mathematics
    दी गई शृंखला का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएं केवल एक अंक वाली संख्याएं हैं)। 4 7 2 1 8 6 9 1 2 5 3 1 9 4 7 1 8 3 5 6 8 2 7 1 8 5 6 9 ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद एक विषम अंक है (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है)?
    1. पांच
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चार

  27. प्र.27Mathematics
    25 km/h की चाल से चल रही 150 m लंबी एक रेलगाड़ी को 100 m लंबी सुरंग को पार करने में कितना समय लगेगा?
    1. 25 सेकंड
    2. 32 सेकंड
    3. 36 सेकंड
    4. 30 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 36 सेकंड

  28. प्र.28General Awareness
    दिल्ली में सामान्यतः जून के अंत तक (संभावित तारीख 29 जून है) ______ से मानसूनी बारिश होती है।
    1. लौटता मानसून
    2. अरब सागर शाखा
    3. बंगाल की खाड़ी शाखा
    4. भूमध्यसागरीय क्षेत्र शाखा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बंगाल की खाड़ी शाखा

  29. प्र.29Mathematics
    द्विघात समीकरण 9x + 2x² = 5 के विविक्तकर का मान कितना होगा?
    1. 121
    2. 184
    3. −176
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 121

  30. प्र.30General Awareness
    दक्षिण-पूर्वी भारत और उत्तरी श्रीलंका के बीच बंगाल की खाड़ी के प्रवेश द्वार (inlet) को क्या कहा जाता है?
    1. पाक चैनल
    2. पाक नहर
    3. पाक जलसंधि
    4. पाक पैसेज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पाक जलसंधि

  31. प्र.31Mathematics
    सुदेश ने बिंदु A से ड्राइव करना शुरू किया, और उत्तर की ओर 9 km ड्राइव किया। फिर वह बाईं ओर मुड़ा और 4 km ड्राइव किया, उसके बाद दाईं ओर मुड़ा, और 2 km ड्राइव किया। फिर वह दाईं ओर मुड़ा और 9 km ड्राइव किया। फिर अंत में वह दाईं ओर मुड़ा और 11 km ड्राइव करके बिंदु M पर पहुंचा। बिंदु A और बिंदु M के बीच की दूरी कितनी है (सभी मोड़ केवल 90 वाले मोड़ हैं)?
    1. 2 km
    2. 4 km
    3. 6 km
    4. 5 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 km

  32. प्र.32Reasoning
    यदि PROUDLY शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला-क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  33. प्र.33Mathematics
    एक कैमरे की कीमत ₹25,000 है। इसके साथ ₹2,750 की कीमत का एक चमड़े का केस भी बेचा गया। आरती ने ये दोनों चीजें खरीदीं। कुछ वर्षों तक इनका उपयोग करने के बाद, उसने इन चीजों को ₹26,085 में बेच दिया। हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
    1. 8%
    2. 5%
    3. 6%
    4. 4%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6%

  34. प्र.34Mathematics
    10 ओम के उस प्रतिरोध से प्रति सेकंड प्रवाहित होने वाली धारा ______ होगी, जिसमें 360 J ऊर्जा उत्पन्न होती है।
    1. 90 amp
    2. 36 amp
    3. 3600 amp
    4. 6 amp
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6 amp

  35. प्र.35General Awareness
    निम्न में से कौन सा संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है?
    1. 2H₂(g)+ O₂(g)→ 2H₂O(l)
    2. HCl(aq) +NaOH(aq)→ NaCl(aq)+ H₂O(l)
    3. 2HCl(aq) + 2Na(s) → NaCl(aq) + H₂(g)
    4. CH₄(g) + 2O₂ (g) → CO₂ (g) + 2H₂O (g)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2H₂(g)+ O₂(g)→ 2H₂O(l)

  36. प्र.36Mathematics
    9 cm × 32 cm × 48 cm विमाओं वाले एक ठोस धातु के घनाभ को पिघलाकर 8 एक-समान घनों के रूप में ढाला जाता है। ऐसे 5 घनों के पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफलों (cm² में) का योग ज्ञात कीजिए?
    1. 4320
    2. 3600
    3. 2880
    4. 2160
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2880

  37. प्र.37Mathematics
    10 पुस्तकों का विक्रय मूल्य, 15 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। प्रतिशत हानि या लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 50% लाभ
    2. 100/3 % हानि
    3. 50% हानि
    4. 100/3 % लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50% लाभ

  38. प्र.38General Awareness
    अप्रैल 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेशी निवेशकों को स्थाई निवासी होने का दर्जा (Permanent Residency Status) प्राप्त करने की योजना का लाभ उठाने के लिए, किसी विदेशी निवेशक को 18 महीने के भीतर कितना निवेश करना होगा?
    1. ₹20 करोड़
    2. ₹10 करोड़
    3. ₹25 करोड़
    4. ₹15 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹10 करोड़

  39. प्र.39General Awareness
    उत्कृष्ट गैसों (noble gases) को न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत में क्यों शामिल नहीं किया गया था?
    1. ये तत्व उस समय ज्ञात नहीं थे।
    2. ये तत्व अक्रिय होते हैं।
    3. ये तत्व, अष्टक सिद्धांत (law of octaves) का पालन नहीं करते हैं।
    4. ये तत्व, अष्टक नियम (octet rule) का पालन नहीं करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ये तत्व उस समय ज्ञात नहीं थे।

  40. प्र.40General Awareness
    रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाले उपकरण को ______ कहा जाता है।
    1. वोल्टमीटर
    2. प्रतिरोध
    3. एमीटर
    4. वोल्टीय सेल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वोल्टीय सेल

  41. प्र.41General Awareness
    छह अलग-अलग कारों - P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। Q का वजन, केवल एक कार से अधिक है। S का वजन, Q से अधिक है। R का वजन, P से अधिक है। T का वजन, S से अधिक है। P का वजन, T से अधिक है। इन छह कारों में से किसका वजन सबसे अधिक है?
    1. S
    2. R
    3. T
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — R

  42. प्र.42Mathematics
    एक ठोस घन और एक ठोस घनाभ से एक खिलौना निर्मित किया गया है। घन की प्रत्येक भुजा की लंबाई 5 cm है, और घनाभ की विमाएं 5 cm × 2 cm × 8 cm हैं। खिलौने का आयतन ज्ञात कीजिए।
    1. 250 cm³
    2. 215 cm³
    3. 225 cm³
    4. 205 cm³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 205 cm³

  43. प्र.43General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन से पौधों द्वारा उत्सर्जित मुख्य अपशिष्ट उत्पाद हैं?
    1. केवल O₂ और जल वाष्प
    2. केवल CO₂ और जल वाष्प
    3. CO₂, O₂ और जल वाष्प
    4. केवल CO₂ और O₂
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CO₂, O₂ और जल वाष्प

  44. प्र.44Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] ऐसे कितने बच्चे हैं, जिन्हें संगीत पसंद है, लेकिन खेल-कूद पसंद नहीं है?
    1. 50
    2. 42
    3. 8
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 42

  45. प्र.45Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  46. प्र.46Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 315, 21) (9, 486, 18)
    1. (7, 294, 21)
    2. (8, 368, 23)
    3. (12, 560, 11)
    4. (10, 480, 16)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (10, 480, 16)

  47. प्र.47General Awareness
    हिंदू धर्म 'पुरुषार्थ– जीवन के लक्ष्य' के माध्यम से जीवन में पूर्ण भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। निम्न में से कौन एक पुरुषार्थ नहीं है?
    1. काम
    2. सत्व
    3. मोक्ष
    4. अर्थ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सत्व

  48. प्र.48Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  49. प्र.49Mathematics
    √[((0.05)²+(0.15)²+(0.053)²) / (0.005²+0.015²+0.0053²)] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 10²
    2. 10⁴
    3. 10
    4. 10³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  50. प्र.50Mathematics
    20, 38, 40 और x समानुपात में हैं। x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 66
    2. 76
    3. 70
    4. 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 76

  51. प्र.51Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 3 × 5 + 20 ÷ 8 - 17 = 11
    1. 5 और 8
    2. 8 और 17
    3. 5 और 17
    4. 17 और 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 और 8

  52. प्र.52General Awareness
    मई 2020 में प्रारंभ की गई इनमें से कौन सी योजना, शिक्षा के लिए सुसंगत मल्टी-मोड एक्सेस को सक्षम बनाने के लिए डिजिटल / ऑनलाइन / ऑन-एयर शिक्षा से संबंधित समस्त प्रयासों को एकीकृत करती है?
    1. पी.एम. ई-विद्या
    2. नेशनल डिजिटल एजुकेशन आर्किटेक्चर (एन.डी.ई.ए.आर.)
    3. समग्र शिक्षा
    4. विद्यांजलि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पी.एम. ई-विद्या

  53. प्र.53General Awareness
    एक छात्र ने जिंक और सल्फ्यूरिक अम्ल की अभिक्रिया कराई, जिससे एक गैस के साथ जिंक सल्फेट बना। बनने वाली गैस का नाम बताएं।
    1. हाइड्रोजन
    2. कार्बन डाईऑक्साइड
    3. ऑक्सीजन
    4. कार्बन मोनोऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हाइड्रोजन

  54. प्र.54Mathematics
    एक वर्ष पूर्व, प्रवीणा की आयु, उसकी पुत्री की आयु की चार गुनी थी। अब से छह वर्ष पश्चात, प्रवीणा की आयु उसकी पुत्री की आयु के दोगुने से 7 वर्ष अधिक होगी। उनकी वर्तमान आयु का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 39 वर्ष
    2. 32 वर्ष
    3. 37 वर्ष
    4. 35 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 37 वर्ष

  55. प्र.55General Awareness
    मानव शुक्राणु का कौन-सा भाग, युग्मनज (zygote) के लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदाई होता है? [figure]
    1. केवल भाग A
    2. केवल भाग B
    3. भाग A और B
    4. भाग B और C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल भाग A

  56. प्र.56General Awareness
    सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में आसमान में अंधेरा नजर आता है। ऐसा क्यों होता है?
    1. वर्ण-विक्षेपण (dispersion) नहीं होने के कारण
    2. परावर्तन नहीं होने के कारण
    3. प्रकीर्णन नहीं होने के कारण
    4. अपवर्तन नहीं होने के कारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रकीर्णन नहीं होने के कारण

  57. प्र.57Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  58. प्र.58General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा पशुजनित नाइट्रोजनी अपशिष्ट उत्पाद नहीं है?
    1. अमोनिया
    2. यूरिया
    3. लैक्टिक अम्ल
    4. यूरिक अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लैक्टिक अम्ल

  59. प्र.59Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  60. प्र.60Reasoning
    गोलीय दर्पणों द्वारा प्रतिबिंब निर्मित करने के लिए फोकस दूरी (f) और वक्रता त्रिज्या (R) के लिए सही चिहन परिपाटी निम्नलिखित में से कौन सी होगी?
    1. अवतल दर्पण के लिए, f ऋणात्मक है, R ऋणात्मक है
    2. अवतल दर्पण के लिए, f धनात्मक है, R ऋणात्मक है
    3. उत्तल दर्पण के लिए, f ऋणात्मक है, R धनात्मक है
    4. उत्तल दर्पण के लिए, f ऋणात्मक है, R ऋणात्मक है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवतल दर्पण के लिए, f ऋणात्मक है, R ऋणात्मक है

  61. प्र.61General Awareness
    इनमें से किस धातु की अभिक्रियाशीलता सबसे कम है?
    1. चांदी
    2. सोडियम
    3. सोना
    4. मरकरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सोना

  62. प्र.62Mathematics
    8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 3 1/2 वर्ष के लिए निवेश की गई एक निश्चित राशि पर परिपक्वता पर देय कुल मिश्रधन, समान राशि पर 10.5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 12 वर्ष में देय साधारण ब्याज से ₹156 अधिक है। राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 8,200
    2. 8,000
    3. 7,500
    4. 7,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7,800

  63. प्र.63Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानें और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथन का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: गर्भावस्था के 37 सप्ताह से पहले जीवित जन्म लेने वाले शिशुओं को प्रीटर्म (Preterm) बेबी कहा जाता है। निष्कर्ष: I. गर्भावस्था के 37 सप्ताह से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं को अपनी मां के गर्भ के बाहर की दुनिया में उपयुक्त ढंग से अनुकूलित होने में समस्याएं होती हैं, और उन्हें कुछ दिनों से लेकर कई सप्ताह तक की अवधि के लिए नवजात गहन देखभाल इकाई (Neonatal Intensive Care Unit) में रखे जाने की आवश्यकता होती है। II. गर्भावस्था के 37 सप्ताह के बाद जन्म लेने वाले शिशुओं को पूर्ण कालिक (full term) बेबी कहा जाता है, और वे पूरी तरह से स्वस्थ होते हैं।
    1. दोनों निष्कर्ष पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।

  64. प्र.64Reasoning
    छह मित्रों - A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। केवल दो व्यक्ति B से छोटे हैं। केवल एक व्यक्ति A से लंबा है। E न तो सबसे लंबा है, और न ही सबसे छोटा है। C, E से छोटा है, किंतु F से लंबा है। इनमें से कौन B से लंबा है, किंतु A से छोटा है?
    1. F
    2. E
    3. D
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — E

  65. प्र.65Reasoning
    स्नेहा चलना शुरू करती है, और पूर्व की ओर 5 m चलती है। वह दाईं ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। वह फिर बाईं ओर मुड़कर 4 m चलती है, और फिर बाईं ओर मुड़ती है। वह 2 m चलती है, और फिर बाईं ओर मुड़ती है। वह 3 m चलती है, और फिर दाईं ओर मुड़ती है। वह 2 m चलती है, फिर दाईं ओर मुड़ती है, और 3 m चलती है। अब उसके सामने की ओर कौन सी दिशा है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. उत्तर
    2. पश्चिम
    3. पूर्व
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पूर्व

  66. प्र.66General Awareness
    एक कमरे में, ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर एक चुंबकीय क्षेत्र आरोपित किया गया है। इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन पुंज, इस क्षेत्र में क्षैतिजतः दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर मुक्त होते हैं। इन पुंजों के विक्षेपणों की दिशाएं क्रमशः ______ और ______ होंगी।
    1. पश्चिम, पूर्व
    2. ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर, ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर
    3. पूर्व, पश्चिम
    4. ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर, ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पूर्व, पश्चिम

  67. प्र.67Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Number / Symbol | $ | 3 | @ | 8 | % | 2 | # | & | 6 | Ψ | π | 7 | 5 | ϕ Code | A | V | L | K | R | M | B | F | N | T | E | C | S | W (संदर्भ: Number/Symbol : संख्या/प्रतीक; Code:कूट) शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरे और तीसरे दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 72π3@6
    1. CMEVLN
    2. NMEVLC
    3. ©MCFL©
    4. ©MEVL©
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ©MEVL©

  68. प्र.68Mathematics
    हेमा, दीक्षा की माता है। 10 वर्ष पूर्व, हेमा की आयु, दीक्षा की तत्कालीन आयु की 3 गुनी थी। 10 वर्ष पश्चात, हेमा की आयु, दीक्षा की तत्कालीन आयु की दोगुनी होगी। दीक्षा की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 50
    2. 20
    3. 15
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30

  69. प्र.69General Awareness
    किसी रासायनिक अभिक्रिया में, जब कोई पदार्थ हाइड्रोजन ग्रहण करता है, तो इस प्रक्रिया को ______ कहा जाता है।
    1. ऑक्सीकरण
    2. अपचयन
    3. ब्रोमीनीकरण
    4. क्लोरीनीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अपचयन

  70. प्र.70Mathematics
    एक लायंस क्लब में, 70% सदस्य युवा हैं, और 30% सदस्य वृद्ध हैं। वृद्ध सदस्यों की औसत आयु 40 वर्ष है, और युवा सदस्यों की औसत आयु 20 वर्ष है। सभी सदस्यों की औसत आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 28
    2. 26
    3. 22
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 26

  71. प्र.71Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है) (8, 5, 12) (2, 6, 22)
    1. (1, 6, 23)
    2. (9, 12, 23)
    3. (5, 9, 19)
    4. (17, 8, 11)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (1, 6, 23)

  72. प्र.72Mathematics
    एक पिता की वर्तमान आयु, उसकी पुत्री की आयु के तीन गुने से 5 वर्ष अधिक है। चार वर्ष बाद, पिता की आयु उसकी पुत्री की आयु के दोगुने से 8 वर्ष अधिक होगी। पुत्री की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 6 वर्ष
    2. 9 वर्ष
    3. 8 वर्ष
    4. 7 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7 वर्ष

  73. प्र.73Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'FAR' को 'SARF' लिखा जाता है और 'PICK' को 'SICKP' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BLACK' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. SKBLAC
    2. SLBACK
    3. SBLACK
    4. SLACKB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — SLACKB

  74. प्र.74Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ में कंपनी A द्वारा दिए गए वर्षों के दौरान बेची गई कारों की संख्या को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] कंपनी A द्वारा 2015 और 2017 में मिलाकर बेची गई कुल कारों, तथा 2019 और 2021 में मिलाकर बेची गई कुल कारों का क्रमशः अनुपात कितना है?
    1. 13 : 3
    2. 5 : 3
    3. 3 : 13
    4. 3 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 : 5

  75. प्र.75Mathematics
    वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 12, 16 और 18 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 5 बचता है।
    1. 145
    2. 149
    3. 144
    4. 147
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 149

  76. प्र.76Mathematics
    एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, यदि m∠A = (3x+16)° और m∠B = (2x+24)° है, तो m∠C का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 56°
    2. 110°
    3. 28°
    4. 100°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 100°

  77. प्र.77Reasoning
    एक सर्वेक्षण के अनुसार, निम्नांकित पाई-चार्ट में विभिन्न विधाओं की पुस्तकें पढ़ने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत दर्शाया गया है। नीला भाग 'फैंटसी' पढ़ने वाले व्यक्तियों को निरूपित करता है, लाल भाग 'मिस्ट्री' पढ़ने वाले व्यक्तियों को निरूपित करता है, हरा भाग 'हॉरर' पढ़ने वाले व्यक्तियों को निरूपित करता है, और बैंगनी भाग 'फिक्शन' पढ़ने वाले व्यक्तियों को निरूपित करता है। पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ: People Who Read Fantasy - 'फैंटसी' पढ़ने वाले व्यक्ति, People Who Read Mystery - 'मिस्ट्री' पढ़ने वाले व्यक्ति, People Who Read Horror - 'हॉरर' पढ़ने वाले व्यक्ति, People Who Read Fiction - 'फिक्शन' पढ़ने वाले व्यक्ति] यह सर्वेक्षण एक विद्यालय के 80% विद्यार्थियों पर हुआ था। यदि विद्यालय में कुल मिलाकर 47,500 विद्यार्थी हैं, तो कितने विद्यार्थी मिस्ट्री और हॉरर पुस्तकें पढ़ते हैं?
    1. 7,600
    2. 12,400
    3. 5,700
    4. 13,300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13,300

  78. प्र.78Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है। इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 6 है। D, विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है किन्तु मंजिल क्रमांक 3 पर नहीं रहता। D और A के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। C, A के ठीक ऊपर रहता है। C और B के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। F, B के नीचे किसी एक मंजिल पर रहता है किन्तु सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
    1. A
    2. C
    3. F
    4. E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — F

  79. प्र.79Reasoning
    10 व्यक्ति, एक 50 फीट गहरा कुआं, 8 दिन में खोद सकते हैं। 10 दिन में 100 फीट गहरा कुआं खोदने के लिए कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होगी?
    1. 18
    2. 14
    3. 16
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  80. प्र.80General Awareness
    स्वतंत्रता की पूर्व संध्या (eve) पर भारतीय अर्थव्यवस्था में व्यवसाय/रोजगार का प्रमुख स्रोत और क्षेत्र कौन सा था?
    1. कृषि
    2. शिक्षा
    3. सेवाएं
    4. उद्योग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कृषि

  81. प्र.81General Awareness
    10 D क्षमता वाले अवतल लेंस की फोकस दूरी कितनी होगी?
    1. 10 m
    2. −10 m
    3. 0.1 m
    4. −0.1 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — −0.1 m

  82. प्र.82Reasoning
    एक कक्षा के सभी 24 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। अमित दाएं सिरे से तीसरे स्थान पर खड़ा है, जबकि मारिया बाएं सिरे से तीसरे स्थान पर खड़ी है। मारिया और अमित के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
    1. 18
    2. 14
    3. 16
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18

  83. प्र.83General Awareness
    इनमें से कौन सा, एक अप्रत्यक्ष कर है?
    1. संपत्ति कर
    2. वस्तु एवं सेवा कर
    3. आयकर
    4. उपहार कर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वस्तु एवं सेवा कर

  84. प्र.84Mathematics
    किसी विद्युत परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा ______ के समानुपाती होती है।
    1. धारा
    2. (धारा)²
    3. 1/(धारा)²
    4. 1/धारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (धारा)²

  85. प्र.85Reasoning
    एक निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। R, P के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, R और M दोनों के ठीक बगल में बैठा है। M, P के ठीक बगल में नहीं बैठा है। M और T के बीच ठीक चार व्यक्ति बैठे हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या बताएं?
    1. 12
    2. 11
    3. 10
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  86. प्र.86Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में कौन से, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ कुत्ते, छाल हैं। कुछ छाल, पेड़ हैं। सभी पेड़, लकड़ियां हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कुत्ते, पेड़ हैं। (II) कुछ लकड़ियां, छाल हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  87. प्र.87Reasoning
    उस अक्षरांकिक समूह का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा। SU5, UR7, WO11, YL13,?
    1. AH19
    2. AO17
    3. AI17
    4. AN15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AI17

  88. प्र.88General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा पथ, मिट्टी से पत्तियों तक जल के परिवहन को सही ढंग से दर्शाता है?
    1. मिट्टी → मूल रोम → मूल वल्कुट → मूलों का जाइलम → पत्तियों का फ्लोएम
    2. मिट्टी → मूल रोम → मूलों का जाइलम → मूलों का फ्लोएम → पत्तियों का जाइलम
    3. मूल रोम → मूल वल्कुट → मूलों का जाइलम → तने का जाइलम → पत्तियों का जाइलम
    4. मिट्टी → मूल वल्कुट → मूल रोम → मूलों का जाइलम → मूलों का फ्लोएम → तने का फ्लोएम → पत्तियों का फ्लोएम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मूल रोम → मूल वल्कुट → मूलों का जाइलम → तने का जाइलम → पत्तियों का जाइलम

  89. प्र.89General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 S के तहत, ऐसी नगरपालिका के, जिसकी जनसंख्या ______ या उससे अधिक है, प्रादेशिक क्षेत्र के भीतर वार्ड समितियों का गठन किया जाएगा।
    1. चार लाख
    2. दो लाख
    3. तीन लाख
    4. एक लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन लाख

  90. प्र.90Reasoning
    छह सहकर्मी, एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। अमृता, कविता के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। मेगन, सबीना के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। रोहन, कविता और अमृता दोनों के ठीक बगल में बैठा है। रोशेल, मेगन और सबीना दोनों के ठीक बगल में बैठी है। निम्न में से कौन मेगन के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा/बैठी है?
    1. सबीना
    2. रोहन
    3. रोशेल
    4. अमृता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अमृता

  91. प्र.91Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  92. प्र.92Mathematics
    नीचे दिए गए किस संख्या-युग्म की दोनों संख्याओं में से कोई भी संख्या अभाज्य नहीं है, लेकिन दोनों संख्याएं सह-अभाज्य हैं?
    1. (19, 27)
    2. (11, 17)
    3. (8, 25)
    4. (21, 35)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (8, 25)

  93. प्र.93General Awareness
    भारतीय संविधान के अनुच्छेदों को कितने भागों में समूहबद्ध किया गया है?
    1. 12
    2. 22
    3. 395
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  94. प्र.94General Awareness
    हेनरी लुई विवियन डेरोजियो किस आंदोलन से जुड़े थे?
    1. युवा बंगाल आंदोलन
    2. थियोसोफिकल सोसायटी
    3. प्रार्थना सभा
    4. आर्य समाज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — युवा बंगाल आंदोलन

  95. प्र.95Mathematics
    एक त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई, इसकी सबसे छोटी भुजा के दोगुने से 7 मीटर अधिक है। इसकी अन्य भुजा की लंबाई, इसकी सबसे छोटी भुजा के तीन गुने से 5 मीटर अधिक है। यदि त्रिभुज का परिमाप 90 मीटर है, तो इसकी सबसे छोटी भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 12 m
    2. 9 m
    3. 10 m
    4. 13 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13 m

  96. प्र.96Reasoning
    विद्युत मोटर ______ के सिद्धांत पर कार्य करती है। यह ______ ऊर्जा को ______ ऊर्जा में परिवर्तित करती है।
    1. फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम, विद्युत, यांत्रिक
    2. फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम, यांत्रिक, विद्युत
    3. फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम, विद्युत, यांत्रिक
    4. फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम, यांत्रिक, विद्युत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम, विद्युत, यांत्रिक

  97. प्र.97General Awareness
    तत्वों का कौन सा समूह एक त्रिक बनाता है?
    1. B(10.8), Al(27.0), Ga(69.7)
    2. Li(6.9), Na(23.0), K(39.1)
    3. F(19.0), Cl(35.5), Br(79.9)
    4. N(14.0), P(30.9), As(74.9)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Li(6.9), Na(23.0), K(39.1)

  98. प्र.98General Awareness
    1987 में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), सीएफ़सी (CFC) उत्पादन को ______ के स्तरों पर सीमित रखने के लिए सर्वानुमति (agreement) प्राप्त करने में सफल रहा।
    1. 1986
    2. 1985
    3. 1988
    4. 1967
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1986

  99. प्र.99Mathematics
    दी गई आकृति में, समानांतर रेखाओं के एक युग्म को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेदित किया जाता है। कोण a का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
    1. 96°
    2. 108°
    3. 36°
    4. 72°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 72°

  100. प्र.100Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121314353627483931021111241321431511611741821942042132242342422512622732832913033143213333443513633713823914044124244334424524644724824935025115215315435515635725835936016136246346426536636746846927027117247347447527647747837938018148218328428528628738838939049139239329419549639729819941001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 30 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner