1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 29 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 29 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

29 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
29 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    एक शाम, रोहन सीधी सड़क पर 1 किलोमीटर चला, फिर बाएं मुड़ा और 2 किलोमीटर चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 1 किलोमीटर चला। उस समय उसका मुख पश्चिम दिशा में था। आरंभ में उसने किस दिशा में चलना शुरू किया था? (सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)
    1. पूर्व
    2. दक्षिण
    3. उत्तर
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम

  2. प्र.2General Awareness
    निम्न में से कौन सा भारत का एक सूक्ष्म वित्त संस्थान है?
    1. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
    2. राष्ट्रीय आवास बैंक
    3. आरोहण वित्तीय सेवाएं
    4. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आरोहण वित्तीय सेवाएं

  3. प्र.3Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  4. प्र.4Mathematics
    भिन्नों के महत्तम समापवर्तक (HCF) की गणना (अंशों का महत्तम समापवर्तक (HCF)) / (हरों का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM)) के रूप में की जाती है। 2/3 , 4/5 और 3/2 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 1/40
    2. 1/30
    3. 5/30
    4. 3/50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/30

  5. प्र.5General Awareness
    उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय भाषा केंद्र कहां स्थित है?
    1. दिसपुर
    2. कोहिमा
    3. गुवाहाटी
    4. ईटानगर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुवाहाटी

  6. प्र.6General Awareness
    ______ उन सभी बंडलों का संग्रह है, जिसे उपभोक्ता विद्यमान बाजार कीमतों पर अपनी आय से खरीद सकता है।
    1. बजट सेट
    2. बजट मॉडल
    3. बजट मूल्य
    4. बजट रेखा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बजट सेट

  7. प्र.7Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I. और II. दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष, तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी का निसंदेह पालन करते हैं? कथन: समुद्री जीवन पर हुए हाल ही के एक अध्ययन के निष्कर्षों में कहा गया है, कि जल निकायों में निपटान किए गए प्लास्टिक और अन्य अजैव निम्नीकरणीय (non-biodegradable) अपशिष्ट पदार्थ समुद्री जीवों को हानि पहुंचाने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। निष्कर्ष: I. अजैव निम्नीकरणीय (non-biodegradable) सामग्री का जल निकायों में निपटान नहीं किया जाना चाहिए। II. समुद्री जीवों को बेहतर ढंग से समझने के लिए समुद्री जीवन पर और अधिक शोध किए जा रहे हैं।
    1. दोनों निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. न तो निष्कर्ष I और ना ही II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  8. प्र.8General Awareness
    0.24 और 0.36 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 0.52
    2. 0.12
    3. 0.72
    4. 0.32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0.12

  9. प्र.9Mathematics
    निम्नलिखित चित्र में, AB ∥ CD ∥ EF, ∠APO = 35° और ∠CQO = 43° है। ∠EOP + ∠EOQ का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
    1. 276°
    2. 264°
    3. 290°
    4. 282°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 282°

  10. प्र.10Reasoning
    अवतल दर्पण के लिए, अनंत पर स्थित किसी वस्तु का प्रतिबिंब __________ स्थित होता है।
    1. ध्रुव पर
    2. फोकस और वक्रता केंद्र के मध्य में
    3. फोकस पर
    4. वक्रता केंद्र पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फोकस पर

  11. प्र.11Mathematics
    एक विक्रेता 20% का लाभ कमाता है। यदि वह सामान बेचते समय वास्तविक वजन से 10% कम वजन देता है, तो उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 30%
    2. 15%
    3. 33.3%
    4. 36.6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 33.3%

  12. प्र.12Mathematics
    एक घनाभाकार हॉल की लंबाई 15 m और चौड़ाई 10 m है। यदि इसके फर्श और छत के क्षेत्रफलों का योग, चारों दीवारों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर है, तो हॉल का आयतन ज्ञात कीजिए।
    1. 930 m³
    2. 840 m³
    3. 900 m³
    4. 790 m³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 900 m³

  13. प्र.13Mathematics
    यदि θ एक न्यूनकोण है, और cos θ = 12/13 है, तो (13 sin θ + 12 sec θ)/(12 tan θ + 5 cosec θ) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1/2
    2. 2
    3. 1
    4. 3/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  14. प्र.14Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। 3x(x − 3) + 2(3x² − 4)
    1. 9x² − 9x − 8
    2. 9x² + 9x + 8
    3. 9x² + 9x − 8
    4. 9x² − 9x + 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9x² − 9x − 8

  15. प्र.15Reasoning
    निम्न में से कौन-सा/से कथन गलत है/हैं? A) धातुओं के ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं और अधातुओं के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं। B) धातुओं के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं और अधातुओं के ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं। C) अधातुएं विद्युत ऋणात्मक प्रकृति की होती हैं, जबकि धातुएं विद्युत धनात्मक प्रकृति की होती हैं।
    1. A और B दोनों
    2. A और C दोनों
    3. केवल A
    4. केवल B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल B

  16. प्र.16Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई सात, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। 365, 125, 486, 548, 654, 552, 354 यदि उपरोक्त संख्याओं में से प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 3 जोड़ा जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक, दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा? (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
    1. चार
    2. तीन
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  17. प्र.17Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  18. प्र.18General Awareness
    जिंक से जिंक आयन का निर्माण किसके कारण होता है?
    1. जल अपघटन
    2. अपचयन
    3. संयोजन अभिक्रिया
    4. ऑक्सीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऑक्सीकरण

  19. प्र.19Reasoning
    एक निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हुए हैं। Z, T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। S, V के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R, T के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। केवल तीन व्यक्ति K और R के बीच में बैठे हैं। S, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 12
    2. 14
    3. 11
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13

  20. प्र.20Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  21. प्र.21General Awareness
    दो कुर्सियों और तीन मेजों का मूल्य ₹1,650 है। यदि एक कुर्सी का मूल्य, एक मेज के मूल्य से ₹150 कम है, तो एक मेज का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹290
    2. ₹380
    3. ₹400
    4. ₹390
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹390

  22. प्र.22Reasoning
    निम्न श्रेणी में ऐसे कितने 5 हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक बाद 7 है और ठीक पहले 8 है? 8 5 7 4 3 2 7 5 6 9 8 5 7 8 5 7 4 5 7 6 8 6 9 8 5 7 9 3
    1. पांच
    2. दो
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  23. प्र.23General Awareness
    निम्न में से कौन रात्रि के समय कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं, और एक मध्यस्थ उत्पाद तैयार करते हैं तथा दिन के दौरान क्लोरोफिल ऊर्जा अवशोषित करके, उस पर कार्य करके अंतिम उत्पाद बनाते हैं?
    1. कवक
    2. मरुद्भिद पौधे
    3. नीले हरे शैवाल
    4. जीवाणु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मरुद्भिद पौधे

  24. प्र.24Mathematics
    एक 12 V का कार हेड लाइट लैंप, 15 मिनट के लिए 3A की धारा कर्षित करता है। इस अवधि के दौरान, कार की बैटरी द्वारा स्थानांतरित ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
    1. 0.54 kWh
    2. 0.008 kWh
    3. 5.4 kWh
    4. 0.009 kWh
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.009 kWh

  25. प्र.25Mathematics
    n भुजाओं वाले एक सम-बहुभुज का प्रत्येक अंतःकोण 144° है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या (n) ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 9
    3. 10
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  26. प्र.26General Awareness
    वार्षिक नौका दौड़ महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया जाता है?
    1. केरल
    2. तमिलनाडु
    3. गोवा
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केरल

  27. प्र.27Reasoning
    पंचायत के गठन से संबंधित अनुच्छेद 243D किससे संबंधित है?
    1. ग्राम सभा
    2. पंचायतों के गठन
    3. पंचायत में सीटों के आरक्षण
    4. पंचायतों की संरचना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पंचायत में सीटों के आरक्षण

  28. प्र.28Reasoning
    कर्नाटक के किस जलकृषि वैज्ञानिक (aquaculture scientist) को विज्ञान और अभियांत्रिकी श्रेणी में पद्म श्री 2022 से सम्मानित किया गया?
    1. संघमित्रा बंद्योपाध्याय
    2. मोती लाल मदन
    3. आदित्य प्रसाद दास
    4. सुब्बन्ना अय्यप्पन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सुब्बन्ना अय्यप्पन

  29. प्र.29Reasoning
    लक्ष्मी, पूर्व की ओर 12 m चलती है। वह बाईं ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। वह 12 m चलने के लिए फिर से बाईं ओर मुड़ती है। अंत में, वह बाईं ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। अंत में उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. दक्षिण
    2. पश्चिम
    3. पूर्व
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दक्षिण

  30. प्र.30Reasoning
    उत्तर की ओर मुख करके खड़े लोगों की एक पंक्ति में, विक्रम पंक्ति के बाएं सिरे से 11वें स्थान पर है। उसका दोस्त आदित्य दाएं सिरे से तीसरे स्थान पर है। विक्रम और आदित्य के बीच 14 व्यक्ति खड़े हैं। उस पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति खड़े हैं?
    1. 25
    2. 32
    3. 30
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 28

  31. प्र.31Mathematics
    π = 22/7 का उपयोग करते हुए, 38.5 cm व्यास वाले एक वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए।
    1. 170 cm
    2. 154 cm
    3. 165 cm
    4. 121 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 121 cm

  32. प्र.32General Awareness
    एक कुंडली के n फेरों द्वारा उत्पन्न क्षेत्र, एक फेरे द्वारा उत्पन्न क्षेत्र के __________ गुने के बराबर होगा।
    1. 1/n
    2. n
    3. 1/n^2
    4. n^2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — n

  33. प्र.33Mathematics
    यदि x = √(13 + 2√40) और y = √(13 − 2√40) है, तो (x − y) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 6√2
    2. 2√5
    3. 3√2
    4. 4√5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2√5

  34. प्र.34General Awareness
    प्रत्येक त्रिक में, डॉबेराइनर द्वारा कितने तत्वों की पहचान की गई थी?
    1. 3
    2. 2
    3. 9
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  35. प्र.35General Awareness
    प्रसिद्ध हस्ती और उनसे संबंधित संगठन का सही संयोजन चुनें।
    1. हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन - एनी बेसेंट
    2. सत्यशोधक समाज - ज्योतिबा फुले
    3. थियोसोफिकल सोसायटी - सरोजिनी नायडू
    4. पूना सार्वजनिक सभा - सुभाष चंद्र बोस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सत्यशोधक समाज - ज्योतिबा फुले

  36. प्र.36General Awareness
    जुलाई 2022 में खेले गए पहले खेलो इंडिया फेंसिंग वुमेंस लीग की मेजबानी निम्न में से किस शहर ने की थी?
    1. नई दिल्ली
    2. चेन्नई
    3. चंडीगढ़
    4. करनाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली

  37. प्र.37Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ गुब्बारे, फूल हैं। सभी फूल, रंग हैं। सभी रंग, इंद्रधनुष हैं। निष्कर्ष: (I) सभी फूल, इंद्रधनुष हैं। (II) कुछ गुब्बारे, रंग हैं।
    1. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन नहीं करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    4. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।

  38. प्र.38General Awareness
    एक छात्र एक प्रयोग करता है, जिसमें वह एल्यूमीनियम सल्फेट में बेरियम क्लोराइड मिलाता है। निम्न में से कौन सी अभिक्रिया सही है?
    1. 3BaCl2(aq) + Al2(SO4)3(aq) → BaSO4(s) + AlCl3 (aq)
    2. BaCl2(aq) + Al2(SO4)3(aq) → Ba(s) + SO2(g) + 2AlCl3 (aq)
    3. BaCl2(aq) + Al2(SO4)3(aq) →3BaSO4(s) + Al(s)+ Cl2 (g)
    4. 3BaCl2(aq) + Al2(SO4)3(aq) →3BaSO4(s) + 2AlCl3 (aq)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3BaCl2(aq) + Al2(SO4)3(aq) →3BaSO4(s) + 2AlCl3 (aq)

  39. प्र.39Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। अक्षर | T | P | J | Q | S | U | E | R | H | A ; संख्या/प्रतीक | - | 6 | 8 | % | 7 | @ | 3 | 9 | # | 1 नियम: (i) यदि शब्द में 1 से अधिक स्वर हैं, तो सभी स्वरों को 4 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (ii) यदि एक शब्द के दोनों सिरों पर व्यंजन हैं, तो दोनों सिरों पर मौजूद दोनों व्यंजनों को 2 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। EARTH के लिए सही कूट क्या होगा?
    1. 349-#
    2. 319-#
    3. 449-#
    4. 419-#
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 449-#

  40. प्र.40Mathematics
    16 वर्ष पूर्व, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की 4 गुनी थी। वर्तमान में पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी है। पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु के बीच कितना अंतर है?
    1. 24 वर्ष
    2. 12 वर्ष
    3. 28 वर्ष
    4. 16 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24 वर्ष

  41. प्र.41Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  42. प्र.42Mathematics
    हेमा एक निश्चित कार्य को 21 दिन में कर सकती है। हेमा और राजी, एक साथ मिलकर उसी कार्य को 18 दिन में कर सकती हैं, तथा हेमा, राजी और स्मिता, एक साथ मिलकर उसी कार्य को 14 दिन में कर सकती हैं। हेमा और स्मिता एक साथ मिलकर कार्य करते हुए, उसी कार्य को कितने दिन में कर सकती हैं?
    1. 63/4
    2. 63
    3. 63/5
    4. 36/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63/4

  43. प्र.43Mathematics
    एक दुकानदार, जूतों की एक जोड़ी को 34% की छूट पर बेचता है, और फिर भी वह इन पर 10% का लाभ प्राप्त करता है। यदि जूतों की उस जोड़ी का क्रय मूल्य ₹480 हो, तो इसका अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹800
    2. ₹850
    3. ₹820
    4. ₹700
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹800

  44. प्र.44Mathematics
    ₹9,600 की राशि पर 7.2% की वार्षिक दर से 5 वर्षों में प्राप्त होने वाला साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,546
    2. ₹3,456
    3. ₹2,416
    4. ₹4,356
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹3,456

  45. प्र.45General Awareness
    मिल्क ऑफ मैग्नीशिया में डुबोने पर pH पेपर का रंग हल्का नीला हो जाता है। यह दर्शाता है कि मिल्क ऑफ मैग्नीशिया ____________ है।
    1. दुर्बल अम्ल
    2. दुर्बल क्षारक
    3. उदासीन
    4. प्रबल अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दुर्बल क्षारक

  46. प्र.46Reasoning
    एक निश्चित संख्या में कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। P और Q के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N, P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। L, N के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। M, L के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। M, Q के ठीक बगल में नहीं बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या ज्ञात करें।
    1. 9
    2. 8
    3. 10
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  47. प्र.47Mathematics
    यदि x = 5 है, तो 16 × x√(x³ − x²) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 600
    2. 700
    3. 900
    4. 800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 800

  48. प्र.48Reasoning
    निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
    1. कोक, कोल तार और कोयला गैस कोयले के उत्पाद हैं।
    2. जीवाश्म ईंधन अक्षय संसाधन हैं।
    3. कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन हैं।
    4. हमें कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से करना चाहिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जीवाश्म ईंधन अक्षय संसाधन हैं।

  49. प्र.49Reasoning
    निम्न में से किन प्राणियों में प्रत्येक चक्र के दौरान रक्त दो बार हृदय से होकर गुजरता है?
    1. मत्स्य, पक्षी और सरीसृप वर्ग
    2. स्तनधारी, पक्षी और मत्स्य वर्ग
    3. स्तनधारी, मत्स्य और सरीसृप वर्ग
    4. स्तनधारी, पक्षी और सरीसृप वर्ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्तनधारी, पक्षी और सरीसृप वर्ग

  50. प्र.50Mathematics
    यदि '+' का अर्थ '−' है, '−' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 15 − 2 ÷ 90 x 9 + 10 =?
    1. 30
    2. 28
    3. 32
    4. 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30

  51. प्र.51Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ चोटियां, घाटियां हैं। सभी घाटियां, झरने हैं। कुछ झरने, जल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ घाटियां, जल हैं। (II) कुछ चोटियां, झरने हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन नहीं करते हैं।
    4. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  52. प्र.52Reasoning
    यदि एक समानांतर प्रकाश किरण-पुंज, अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष के समानांतर नहीं है, तो उक्त किरणें ________ पर अभिसरित होंगी।
    1. वक्रता केंद्र
    2. मुख्य फोकस तल
    3. अनंत
    4. ध्रुव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मुख्य फोकस तल

  53. प्र.53General Awareness
    प्रतिरोध का मात्रक____________ होता है।
    1. ओम
    2. कूलॉम
    3. एम्पियर
    4. वोल्ट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओम

  54. प्र.54General Awareness
    केंद्र या राज्य सरकारों के भारतीय बजटीय वर्गीकरण के तहत, निम्न में से किसे राजस्व प्राप्तियों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा?
    1. विनिवेश से आय
    2. ऋण की वसूली
    3. कर आय
    4. उधारी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कर आय

  55. प्र.55Mathematics
    पांच लड़कियां, M, N, O, P, और Q एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। P, M और N के ठीक बगल में बैठी है। Q, P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। N और Q, O के ठीक बगल में बैठी हैं। Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठी है?
    1. M
    2. O
    3. N
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — N

  56. प्र.56Mathematics
    निम्नांकित बार-ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया बार ग्राफ स्टोर X, Y, Z और A द्वारा बेचे गए फोनों की संख्या दर्शाता है। [figure] संदर्भ: [Number of phones sold-बेचे गए फोनों की संख्या, Stores:-स्टोर] सभी चार स्टोरों द्वारा बेचे गए फोनों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 204
    2. 208
    3. 210
    4. 206
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 204

  57. प्र.57Mathematics
    समीकरण (k + 1)x² − 13kx + 7 − 2k = 0 का एक मूल, दूसरे का व्युत्क्रम होने पर k का मान निम्नांकित में से क्या होगा?
    1. 4
    2. −2
    3. −4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  59. प्र.59General Awareness
    निम्न में से कौन 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले पैरा-एथलीट बने?
    1. सुहास एल. यतिराज
    2. देवेंद्र झाझरिया
    3. मनीष नरवाल
    4. प्रमोद भगत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — देवेंद्र झाझरिया

  60. प्र.60Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों से निकाले जा सकने वाले सही निष्कर्ष का चयन कीजिए। कथन: 1. X > Z = C ≥ K 2. E ≥ G ≤ H = K
    1. Z ≥ E
    2. C < E
    3. X > H
    4. C ≥ E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — X > H

  61. प्र.61General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा कार्बन का क्रिस्टलीय अपरूप नहीं है?
    1. ग्रेफाइट
    2. कोक
    3. फुलरीन
    4. हीरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोक

  62. प्र.62Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  63. प्र.63General Awareness
    2021 में, पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने गरीबों को प्रति खुराक ____________ के मामूली मूल्य पर भोजन प्रदान करने हेतु 'मां (Maa)' योजना शुरू की।
    1. ₹20
    2. ₹10
    3. ₹15
    4. ₹5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹5

  64. प्र.64Reasoning
    श्रेणीक्रम में संयोजित दो प्रतिरोधों R1 और R2 का निवल प्रतिरोध (net resistance) 8 ओम है, और समांतर क्रम में संयोजित किए जाने पर उनका निवल प्रतिरोध (net resistance) 2 ओम है। प्रतिरोधों R1 और R2, के मान अलग-अलग क्रमशः क्या होंगे?
    1. 6 ओम; 2 ओम
    2. 2 ओम; 6 ओम
    3. 4 ओम; 4 ओम
    4. 8 ओम; 0 ओम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4 ओम; 4 ओम

  65. प्र.65Reasoning
    एक सिनेमाघर में, प्रत्येक बच्चे के लिए टिकट का मूल्य 5 है। एक विशेष दिन, 2000 व्यक्तियों ने टिकट खरीदे, और 2 वाले टिकटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 1570
    2. 1560
    3. 350
    4. 1650
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1650

  66. प्र.66General Awareness
    16वीं 'शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER) 2021 (ग्रामीण)', नवंबर 2021 में ______ द्वारा जारी की गई थी।
    1. प्रथम फाउंडेशन
    2. गूंज
    3. नवज्योति फाउंडेशन
    4. भूमि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रथम फाउंडेशन

  67. प्र.67Reasoning
    भूमि उपयोग के बारे में कौन-सा कथन समूह सत्य है? 1. भूमि का उपयोग विभिन्न भौतिक कारकों जैसे स्थलाकृति, मिट्टी, जलवायु, खनिज और पानी की उपलब्धता से निर्धारित होता है। 2. जनसंख्या और प्रौद्योगिकी जैसे मानवीय कारक भूमि उपयोग पैटर्न के निर्धारक नहीं हैं। 3. लोग और उनकी मांगें निरंतर बढ़ती जा रही हैं, लेकिन भूमि की उपलब्धता सीमित है। 4. निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होना भूमि निम्नीकरण, भूस्खलन और मृदा अपरदन के कारणों में से एक है।
    1. 2, 3 और 4
    2. 4, 3 और 1
    3. 1, 2 और 3
    4. 1, 2 और 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4, 3 और 1

  68. प्र.68Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'QUART' को 'RSBPU' और 'LEMON' को 'MCNMO' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'JUMPY' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. KSNNZ
    2. KSMNZ
    3. KWNRZ
    4. KTNMZ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — KSNNZ

  69. प्र.69Reasoning
    तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I., II. और III. दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी घाटियां, पर्वत हैं। कुछ पर्वत, पहाड़ हैं। कुछ पहाड़, पठार हैं। निष्कर्ष: I. कुछ पठार, पर्वत हैं। II. कुछ घाटियां, पठार हैं। III. कुछ पर्वत, घाटियां हैं।
    1. केवल निष्कर्ष III पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है

  70. प्र.70General Awareness
    86वें संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा भारतीय संविधान में और कितने मौलिक कर्तव्य शामिल किए गए थे?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  71. प्र.71General Awareness
    भारत में, 'गरीबी उन्मूलन' किस पंचवर्षीय योजना का प्रमुख उद्देश्य था?
    1. सातवीं
    2. चौथी
    3. छठी
    4. पांचवीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — छठी

  72. प्र.72General Awareness
    कर्क रेखा ________ से होकर नहीं गुजरती है।
    1. मध्य प्रदेश
    2. झारखंड
    3. नागालैंड
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नागालैंड

  73. प्र.73General Awareness
    यदि 2xy² : 2x²y :: 2x²y : z है, तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प z के समतुल्य व्यंजक को निरूपित करता है?
    1. 4x²y²
    2. 4xy
    3. 2x³
    4. 2x²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2x³

  74. प्र.74Reasoning
    इनमें से कौन सा कथन, समजातीय श्रेणी को सही ढंग से वर्णित करता है?
    1. भिन्न प्रकार्यात्मक समूहों के कारण समजातीय श्रेणी के अवयवों के रासायनिक गुणधर्म भिन्न होते हैं।
    2. समान प्रकार्यात्मक समूह के कारण समजातीय श्रेणी के अवयवों के रासायनिक गुणधर्म भिन्न होते हैं।
    3. भिन्न प्रकार्यात्मक समूहों के कारण समजातीय श्रेणी के अवयवों के रासायनिक गुणधर्म लगभग समान होते हैं।
    4. समान प्रकार्यात्मक समूह के कारण समजातीय श्रेणी के अवयवों के रासायनिक गुणधर्म लगभग समान होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समान प्रकार्यात्मक समूह के कारण समजातीय श्रेणी के अवयवों के रासायनिक गुणधर्म लगभग समान होते हैं।

  75. प्र.75General Awareness
    राज्यों की परिषद (राज्य सभा) पहली बार कब गठित की गई थी?
    1. 7 मई 1951
    2. 26 जनवरी 1950
    3. 3 अप्रैल 1952
    4. 15 अगस्त 1947
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3 अप्रैल 1952

  76. प्र.76General Awareness
    मार्च 2022 में निम्नलिखित में से किस कंपनी ने स्टार्टअप फाउंडर्स हब की स्थापना की, जो कि भारत में स्टार्टअप संस्थापकों के लिए एक नया डिजिटल और समावेशी प्लेटफॉर्म है?
    1. एप्पल (Apple)
    2. गूगल (Google)
    3. आईबीएम (IBM)
    4. माइक्रोसॉफ़्ट (Microsoft)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माइक्रोसॉफ़्ट (Microsoft)

  77. प्र.77Mathematics
    7 संख्याओं का औसत 53 दिया गया था। बाद में यह पाया गया कि एक संख्या को गलती से 58 के बजाय 16 के रूप में पढ़ा गया था। इन दी गई 7 संख्याओं का सही औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 55
    2. 56
    3. 59
    4. 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 59

  78. प्र.78Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। CRH : APF TON : RML
    1. UIR : NSH
    2. EKN : YUF
    3. IWZ : GUX
    4. QLF : MBV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IWZ : GUX

  79. प्र.79Reasoning
    COMPLAINED शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर समूह में निम्नांकित में से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?
    1. P
    2. K
    3. B
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — B

  80. प्र.80Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष का चयन कीजिए, जो दिए गए कथन के आधार पर सत्य नहीं है। कथन : J > S ≥ C > Q ≥ T = A < N
    1. C > A
    2. N > T
    3. S ≥ T
    4. C < J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — S ≥ T

  81. प्र.81General Awareness
    निम्न में से कौन सा यौन संक्रामक रोग हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावित करता है?
    1. एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)
    2. सुजाक (Gonorrhoea)
    3. वार्ट्स (Warts)
    4. सिफ़िलिस (Syphilis)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एचआईवी-एड्स (HIV-AIDS)

  82. प्र.82General Awareness
    निम्नलिखित में से किसका उद्गम, चंद्रा और भागा नामक दो नदियों के संगम से होता है, जो स्वयं लाहुल में स्थित बारालाचा दर्रे (Bara Lacha Pass) के एक-एक ओर से निकलती हैं?
    1. चेनाब
    2. झेलम
    3. ब्यास
    4. सतलुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चेनाब

  83. प्र.83Reasoning
    महिलाओं में गर्भाशय की भित्ति, स्वयं को विकासशील निषेचित अंडाणु को ग्रहण करने के लिए तैयार करती है। यदि निषेचन नहीं होता है, तो गर्भाशय की भित्ति की मोटी परत (lining) निस्तारित होकर रक्त के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है। इसे _________ कहा जाता है।
    1. कंठमणि (Adam's apple)
    2. मासिक धर्म/रजोधर्म (menstruation)
    3. गौण लैंगिक लक्षण (secondary sexual characters)
    4. रजोनिवृत्ति (menopause)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मासिक धर्म/रजोधर्म (menstruation)

  84. प्र.84Mathematics
    नीचे दिए गए लाइन-ग्राफ में, वर्ष 2016 से 2022 तक एक दुकानदार की दुकान में बिक्री (हजार में) प्रदर्शित की गई है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [Sale of a shopkeeper (in thousands)-दुकानदार की दुकान में बिक्री (हजार में);Sale (in thousands)-बिक्री (हजार में); Year-वर्ष] 2020 में बिक्री, 2021 में बिक्री की तुलना में कितने प्रतिशत रही?
    1. 51.13%
    2. 73.08%
    3. 61.73%
    4. 59.31%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 51.13%

  85. प्र.85Reasoning
    यदि आपको किसी पारिवारिक समारोह में लगभग 150 मेहमानों को बुफे भोजन परोसना है, तो भोजन परोसने हेतु अच्छी युक्ति क्या होगी? ध्यान दें कि इसका अभिप्राय है कि व्यक्ति को खड़े रहकर अपनी प्लेट हाथ में पकड़कर भोजन करना होगा।
    1. योग्य केले के पत्ते और पुन: प्रयोज्य प्लास्टिक की प्लेटें
    2. धातु की प्लेटें
    3. केले के पत्ते
    4. प्लास्टिक की प्लेटें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — योग्य केले के पत्ते और पुन: प्रयोज्य प्लास्टिक की प्लेटें

  86. प्र.86Mathematics
    हरि की मासिक आय ₹42,000 है। वह 15% किराए पर, 8% भोजन पर, 45% अन्य चीजों पर व्यय करता है, और शेष राशि बचाता है। वह प्रति माह कितनी राशि की बचत करता है?
    1. ₹14,400
    2. ₹28,560
    3. ₹13,440
    4. ₹25,440
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹13,440

  87. प्र.87Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (17, 4913, 3) (9, 6561, 4)
    1. (8, 512, 6)
    2. (7, 49, 2)
    3. (2, 64, 4)
    4. (16, 1536, 2)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (7, 49, 2)

  88. प्र.88General Awareness
    मानवों में केशिकागुच्छ (glomerulus) कहां पाया जाता है?
    1. यकृत में
    2. अस्थि मज्जा में
    3. वृक्क में
    4. गर्भाशय में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वृक्क में

  89. प्र.89Mathematics
    विष्णु ने ₹1.2 प्रत्येक की दर से 8000 उत्पाद खरीदे, ₹1.5 प्रत्येक की दर से अन्य 3000 उत्पाद खरीदे, और ₹ 1.4 प्रत्येक की दर से अन्य 5000 उत्पाद खरीदे। प्रति उत्पाद औसत क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. ₹1.27
    2. ₹1.39
    3. ₹1.41
    4. ₹1.32
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1.32

  90. प्र.90General Awareness
    निम्न में से कौन सा ब्लीचिंग पाउडर का सही रासायनिक सूत्र है?
    1. CaO
    2. CaOCl2
    3. CaCl2
    4. Ca(OH)2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CaOCl2

  91. प्र.91Mathematics
    पाइप A और B एक खाली टंकी को क्रमशः 16 मिनट और 32 मिनट में भर सकते हैं। पाइप A और पाइप B, दोनों एक साथ खोल दिए जाते हैं। यदि खाली टंकी को कुल 16 मिनट में पूरा भरा जाना हो, तो पाइप A को कितने समय बाद बंद करना होगा?
    1. 7 मिनट
    2. 9 मिनट
    3. 8 मिनट
    4. 6 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8 मिनट

  92. प्र.92Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  93. प्र.93Mathematics
    यदि 3 + 2√2 और 3 − 2√2 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
    1. x² + 6x − 1 = 0
    2. x² + 6x + 1 = 0
    3. x² − 6x − 1 = 0
    4. x² − 6x + 1 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — x² − 6x + 1 = 0

  94. प्र.94General Awareness
    प्रिज्म द्वारा इनमें से किस रंग की प्रकाश किरण का विचलन अधिकतम होगा?
    1. लाल
    2. पीले
    3. हरे
    4. बैंगनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बैंगनी

  95. प्र.95Mathematics
    1/2, 3/4, 4/5 और 5/6 में से सबसे बड़ी भिन्न और सबसे छोटी भिन्न का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. 1/3
    2. 1/12
    3. 1/6
    4. 1/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/3

  96. प्र.96Mathematics
    l लंबाई और A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक पदार्थ का प्रतिरोध R है। यदि इसकी लंबाई तीन गुनी करने के बावजूद इसकी अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल A में क्या परिवर्तन किया जाना चाहिए, ताकि इसका प्रतिरोध समान R बना रहे?
    1. अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को 9 गुना बढ़ाया जाना चाहिए।
    2. अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को 9 गुना कम किया जाना चाहिए।
    3. अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को 3 गुना कम किया जाना चाहिए।
    4. अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को 3 गुना बढ़ाया जाना चाहिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को 3 गुना बढ़ाया जाना चाहिए।

  97. प्र.97Mathematics
    चारों वेदों में से किस वेद को 'यज्ञ सूत्रों के वेद' के रूप में जाना जाता है, जिसमें समान उद्देश्य के लिए इच्छित छंदों के साथ-साथ विभिन्न संस्कारों के लिए अपनाए जाने वाले गद्य सूत्र भी शामिल हैं?
    1. सामवेद
    2. अथर्ववेद
    3. यजुर्वेद
    4. ऋग्वेद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यजुर्वेद

  98. प्र.98Mathematics
    4 cm व्यास वाले एक सिक्के को 30 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 45 cm की दूरी पर रखा जाता है। सिक्के के प्रतिबिंब का व्यास कितना होगा?
    1. 12 cm
    2. 10 cm
    3. 6 cm
    4. 8 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 cm

  99. प्र.99Reasoning
    सात व्यक्ति (L, M, N, O, P, Q और R), उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। L, Q के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। व्यक्ति L के बाईं ओर केवल दो बैठे हैं। M, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, O और L के ठीक बगल में बैठा है। P और N के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
    1. R
    2. N
    3. M
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — R

  100. प्र.100General Awareness
    किसी पादप में मोटी कोशिका भित्ति वाली ऐसी कोशिकाएं हमें कहां मिल सकती हैं? [figure]
    1. बाह्य त्वचा (एपिडर्मिस) में
    2. जाइलम में
    3. विभज्योतक में
    4. फ्लोएम में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्लोएम में

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1423334253617382941031131231331411541621731841942032142232322442532612732842913043143223323413523613743843934014114214314424524634744824945015125225315435535615745835926036126236346436546616726816917047137237337447537647737837938038118218328418518638728838949029139219349449519649739849911004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 29 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner