-
प्र.1Reasoning
पांच छात्र - 1, 2, 3, 4 और 5, एक वृत्ताकार मेज के परित: केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। 4, 1 के दाई ओर ठीक बगल में, और 2 के बाई ओर ठीक बगल में बैठा है। 5, 1 के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
- 5, 3 के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
- 3, 5 और 1 के बीच में बैठा है।
- 1, 5 के ठीक बगल में बैठा है।
- 2, 4 और 1 के बीच में बैठा है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3, 5 और 1 के बीच में बैठा है।
-
प्र.2Mathematics
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 13 : 96 :: 18 : 131 :: 14 :?
- 103
- 100
- 102
- 104
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 103
-
प्र.3General Awareness
निम्न में से कौन सा कोशिकांग अमीबा में जल की मात्रा को बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता है?
- कोशिका द्रव्य
- खाद्य रसधानी
- प्लाज्मा झिल्ली
- संकुचनशील रसधानी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — संकुचनशील रसधानी
-
प्र.4General Awareness
कार्बन के किस रूप का उपयोग शुष्क स्नेहक के रूप में किया जाता है?
- कोक
- हीरा
- कोयला
- ग्रेफाइट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ग्रेफाइट
-
प्र.5Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सा संख्या-युग्म सह-अभाज्य है?
- (17, 23)
- (15, 25)
- (14, 21)
- (12, 24)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (17, 23)
-
प्र.6Mathematics
अक्षांश के समांतर निम्नलिखित में से कौन सी रेखा उनके स्थान के साथ सुमेलित नहीं हैं?
- कर्क रेखा - उत्तरी गोलार्ध
- अंटार्कटिक वृत्त - भूमध्य रेखा के दक्षिण में
- आर्कटिक वृत्त - भूमध्य रेखा के उत्तर में
- मकर रेखा - पूर्वी गोलार्ध
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मकर रेखा - पूर्वी गोलार्ध
-
प्र.7Mathematics
धातु के दो तार A और B एक ही पदार्थ से बने हैं। तार A की लंबाई l और त्रिज्या r है, जबकि तार B की लंबाई 2l और त्रिज्या 2r है। तार A और तार B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 1 : 2
- 2 : 1
- 4 : 1
- 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2 : 1
-
प्र.8General Awareness
आधुनिक आवर्त सारणी में ______ समूह और ______ आवर्त हैं।
- 18, 6
- 18, 5
- 18, 7
- 17, 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 18, 7
-
प्र.9General Awareness
2021 में पहली हरित हाइड्रोजन माइक्रोग्रिड परियोजना कहां शुरू हुई?
- आंध्र प्रदेश
- केरल
- तमिलनाडु
- महाराष्ट्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — आंध्र प्रदेश
-
प्र.10Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.11General Awareness
यीस्ट में होने वाले किण्वन और मनुष्यों की पेशीय कोशिकाओं में होने वाले अनॉक्सी श्वसन में क्या समानता है?
- दोनों माइटोकॉन्ड्रिया में होते हैं
- दोनों में एथेनॉल बनता है
- दोनों कोशिका द्रव्य में होते हैं
- दोनों में लैक्टिक अम्ल बनता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कोशिका द्रव्य में होते हैं
-
प्र.12Mathematics
यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 24 + 16 ÷ 132 × 11 − 3 =?
- 46
- 40
- 42
- 44
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 44
-
प्र.13General Awareness
भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से किस मामले में कानून बनाने का अधिकार केवल केंद्रीय विधायिका को ही है?
- कृषि
- कारागार/जेल
- व्यापार एवं वाणिज्य
- डाक एवं तार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — डाक एवं तार
-
प्र.14Mathematics
यदि '+' का अर्थ '-' है, '-' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, और '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 28 − 2 + 80 × 5 ÷ 14 =?
- 45
- 25
- 54
- 52
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 54
-
प्र.15Mathematics
माध्यम A से माध्यम B की ओर जाते समय एक प्रकाश किरण अभिलंब की ओर झुकती है। इनमें से कौन से कथन सही हैं? (A) माध्यम A, माध्यम B की तुलना में प्रकाशिक रूप से सघन है। (B) माध्यम A में प्रकाश की चाल, माध्यम B की तुलना में अधिक है। (C) माध्यम B का अपवर्तनांक, माध्यम A के अपवर्तनांक से अधिक है।
- A और B दोनों
- B और C दोनों
- A, B और C
- A और C दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — B और C दोनों
-
प्र.16General Awareness
भारत में किस प्रकार की राजनीतिक दल प्रणाली है?
- द्वि-दलीय प्रणाली
- बहु-दलीय प्रणाली
- एक-दलीय प्रणाली
- त्रि-दलीय प्रणाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बहु-दलीय प्रणाली
-
प्र.17General Awareness
अमीबा में, भोजन का ग्रहण ______ द्वारा होता है।
- मुंह
- शरीर की पूरी त्वचा
- कशाभिका की गति
- पक्ष्माभ की गति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शरीर की पूरी त्वचा
-
प्र.18Mathematics
एक सम बहुभुज के सभी अंतः कोणों के योग और एक बाह्य कोण के माप का अनुपात 24 : 1 है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
- 8
- 80
- 10
- 78
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.19Reasoning
व्यक्ति का लिंग निर्धारण ______ द्वारा होता है।
- शुक्राणु और डिंब दोनों में मौजूद गुणसूत्रों
- शुक्राणु में मौजूद गुणसूत्रों
- शुक्राणु और डिंब दोनों में मौजूद गुणसूत्रों और माता-पिता की आहार संबंधी आदतों
- डिंब में मौजूद गुणसूत्रों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शुक्राणु में मौजूद गुणसूत्रों
-
प्र.20Reasoning
लड़कों की एक पंक्ति में, सूरज और भीम के बीच केवल 8 लड़के खड़े हैं। सूरज आगे से 21वें स्थान पर है, जबकि भीम पीछे से पहले स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं?
- 31
- 32
- 30
- 29
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 30
-
प्र.21Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] ऐसे कितने बच्चे (babies) हैं, जो न तो प्रीमैच्योर (premature) हैं, और न ही प्रीटर्म (preterm) हैं?
- 4
- 11
- 5
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 11
-
प्र.22General Awareness
यदि a = 2 है, 4a + 7, 11a + 3 और 6a का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
- 20
- 30
- 15
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 20
-
प्र.23Reasoning
दो प्रतिरोधों A और B के प्रतिरोध क्रमशः 5 ओम और 10 ओम हैं। यदि वे 5 V के एक वोल्टेज स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं, तो प्रतिरोध A में उत्पन्न शक्ति और प्रतिरोध B में उत्पन्न शक्ति का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 1 : 2
- 2 : 1
- 1 : 4
- 4 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1 : 2
-
प्र.24General Awareness
भारत में मानवजातीय अल्पसंख्यकों के लिए स्वतंत्रता एवं समान अवसरों के अधिकार को बनाए रखने के लिए और अल्पसंख्यकों के सम्मान तथा गरिमा हेतु जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रति वर्ष किस दिन को 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
- 29 अगस्त
- 18 दिसंबर
- 25 दिसंबर
- 27 फरवरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 18 दिसंबर
-
प्र.25General Awareness
A, B, C, D, E, F और G, एक साथ मिलकर खरीदे गए एक वीडियो गेम को खेलना चाहते हैं। उनमें से प्रत्येक को, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के किसी एक दिन, यह गेम मिलेगा। यह सप्ताह के किसी एक दिन में एक को ही मिलेगा। A रविवार को खेलेगा। D, A के ठीक पहले वाले दिन खेलेगा। B, E के ठीक बाद वाले दिन खेलेगा। E बुधवार को खेलेगा। C को यह सोमवार को नहीं मिलेगा। F को यह B और D के बीच वाले दिन मिलेगा। G को यह किस दिन खेलने को मिलेगा?
- गुरुवार
- शुक्रवार
- शनिवार
- सोमवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सोमवार
-
प्र.26Mathematics
सेंट्रल बैंक ऑफ जिम्बाब्वे विकास को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों को कम कर रहा है। बैंक अपनी मौद्रिक नीति के रुख में ______ हो रहा है।
- शांतिवादी (dovish)
- समायोजक (Accommodative)
- उदासीन (Neutral)
- आक्रामक (hawkish)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — शांतिवादी (dovish)
-
प्र.27Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को निम्नलिखित अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में बाएं से दाएं की ओर रखे जाने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। P _ T P _ S _ C T _ R S P C _ P R _ P _ T _ R S
- C C P P P R S T
- C R P P T S C P
- C R P C S P P T
- C S P C R P T P
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — C R P P T S C P
-
प्र.28Mathematics
किसी वस्तु को 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 30 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा।
- आभासी और सीधा
- आभासी और उल्टा
- वास्तविक और सीधा
- वास्तविक और उल्टा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — वास्तविक और उल्टा
-
प्र.29Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्याओं का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Letter/Symbol | I | L | M | H | Y | O | C | E | R ; Code | 4 | 5 | 9 | 1 | 2 | 3 | 6 | 7 | 8 (संदर्भ : Letter/Symbol - अक्षर/प्रतीक, Code - कूट) शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक स्वर है, और अंतिम घटक एक व्यंजन है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक व्यंजन है, और अंतिम घटक एक स्वर है, तो पहले और अंतिम घटकों को 0 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरे और पांचवें दोनों घटक स्वर हैं, तो पांचवें घटक को दूसरे के कूट के रूप में, और दूसरे घटक को पांचवें घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। प्रश्न: EICHER
- 876417
- 876147
- 877416
- 814767
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 876147
-
प्र.30Mathematics
यदि एक अलमारी का विक्रय मूल्य दोगुना कर दिया जाए, तो उस पर होने वाला लाभ तीन गुना हो जाता है। प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
- 50%
- 25%
- 100%
- 10%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 100%
-
प्र.31General Awareness
निम्न तालिका पांच उत्पादों - A से E के उत्पादन में एक कंपनी द्वारा वहन की गई लागतों (₹ में) के विभाजन को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। Product | A | B | C | D | E
Raw material | 400 | 200 | 700 | 300 | 400
Manufacturing | 80 | 40 | 150 | 80 | 100
Advertisement | 180 | 70 | 200 | 170 | 200
Labour | 200 | 180 | 400 | 140 | 250
Miscellaneous | 40 | 10 | 50 | 10 | 50
Total cost | 900 | 500 | 1500 | 700 | 1000 (संदर्भ : Product - उत्पाद, Raw Material - कच्चा माल, Manufacturing - विनिर्माण, Advertisement - विज्ञापन, Labour - श्रम, Miscellaneous - विविध, Total Cost - कुल लागत) इनमें से किस उत्पाद की विनिर्माण लागत, उसकी कुल उत्पादन लागत की तुलना में अधिकतम है?
- C
- A
- D
- B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — D
-
प्र.32General Awareness
भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
- 23 जनवरी
- 23 फरवरी
- 13 फरवरी
- 13 जनवरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 13 फरवरी
-
प्र.33Mathematics
निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं किसी छोटे गांव के उन व्यक्तियों की संख्या को निरूपित करती हैं, जो अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों पर निर्भर हैं। [figure] कितने व्यक्ति सौर ऊर्जा (Solar energy) और कोयले से प्राप्त ऊर्जा (Coal energy) दोनों पर निर्भर?
- 77
- 12
- 40
- 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 40
-
प्र.34Mathematics
0.2̅3̅6̅ को साधारण भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
- 9/44
- 17/66
- 13/55
- 7/33
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 13/55
-
प्र.35Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: Q = R > S ≤ T < U > V = Z निष्कर्ष: 1. U > S 2. Q < T 3. S < V 4. Z > U
- 4
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1
-
प्र.36General Awareness
11 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। V का स्थान नीचे से 6वां है, जबकि D का स्थान ऊपर से चौथा है। ऊपर से देखे जाने पर, T का स्थान, V और D के स्थानों के ठीक मध्य में है। नीचे से T का स्थान कौन सा है?
- 8वां
- 5वां
- 7वां
- 9वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 7वां
-
प्र.37General Awareness
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2021 तक किस राज्य में पवन ऊर्जा की क्षमता सर्वाधिक है?
- गुजरात
- कर्नाटक
- राजस्थान
- तमिलनाडु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — गुजरात
-
प्र.38General Awareness
सबसे लंबी मूंछें प्रतियोगिता का आयोजन निम्नलिखित में से किस त्योहार/मेले में किया जाता है?
- त्रिशूर पूरम महोत्सव
- किला रायपुर खेल महोत्सव
- हॉर्नबिल महोत्सव
- पुष्कर मेला
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पुष्कर मेला
-
प्र.39General Awareness
सिख धर्म के लिए सामाजिक सुधार आंदोलन - निरंकारी आंदोलन के संस्थापक कौन थे?
- बाबा दयाल दास
- बाबा गुरमीत देव
- श्री सोहन सिंह
- बाबा बालक सिंह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बाबा दयाल दास
-
प्र.40Mathematics
दो संख्याओं के बीच अंतर 42 है, और उनका अनुपात 5 : 3 हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 21
- 63
- 105
- 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 63
-
प्र.41General Awareness
प्रतिरोधकता की S.I. इकाई ______ है।
- ohm/m
- mho
- ohm m
- ohm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ohm m
-
प्र.42General Awareness
निम्नलिखित विकल्पों में से उस खिलाड़ी की पहचान कीजिए, जिन्हें कुश्ती खेल में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया।
- रवि कुमार
- सुहास यतिराज
- निषाद कुमार
- शरद कुमार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — रवि कुमार
-
प्र.43Mathematics
निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं किसी आईटी कार्यालय में विभिन्न ब्रांडों के लैपटॉप उपयोग करने वाले व्यक्तियों की संख्या को निरूपित करती हैं। [figure] कितने लोग सोनी (Sony) और डेल (Dell) दोनों ब्रांड के लैपटॉपों का उपयोग करते हैं?
- 6
- 16
- 20
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 16
-
प्र.44Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.45Mathematics
दिए गए आंकड़ों में बहुलक वर्ग की निम्न सीमा के दोगुने का मान ज्ञात कीजिए। CI | 100-110 | 110-120 | 120-130 | 130-140 | 140-150
F | 12 | 15 | 32 | 34 | 22
- 260
- 68
- 540
- 280
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 260
-
प्र.46Mathematics
3.0 cm ऊंचाई वाली किसी वस्तु को एक 6.0 cm फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के सम्मुख 20.0 cm की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा गया है। इसके प्रतिबिंब की ऊंचाई ______ होगी, और यह ______ होगा।
- 3.0 cm से कम, सीधा
- 3.0 cm से अधिक ,उल्टा
- 3.0 cm से अधिक, सीधा
- 3.0 cm से कम ,उल्टा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3.0 cm से कम, सीधा
-
प्र.47Mathematics
यदि एक व्यक्ति ₹5 में 6 पेंसिल खरीदता है, और उन्हें ₹6 में 5 पेंसिल की दर पर बेचता है, तो प्रतिशत लाभ ______ है।
- 42%
- 41%
- 43%
- 44%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 44%
-
प्र.48Mathematics
यदि a और b, समीकरण x² − x − 12 = 0 के मूल हैं, जहां a > b है, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल (2a − 1) और (2b + 1) होंगे।
- x² − 2x + 35 = 0
- x² − 2x − 35 = 0
- x² − 4x − 45 = 0
- x² − 4x + 45 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — x² − 2x − 35 = 0
-
प्र.49Mathematics
−48 ÷ [4 × (6 − 5 + 1)] ÷ 24 का मान ज्ञात कीजिए।
- −1/4
- −7/4
- 12
- −9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — −1/4
-
प्र.50General Awareness
क्लोरीन गैस पोटैशियम आयोडाइड विलयन से अभिक्रिया करके पोटैशियम क्लोराइड और आयोडीन का निर्माण करती है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?
- द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
- अपघटन अभिक्रिया
- संयोजन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विस्थापन अभिक्रिया
-
प्र.51General Awareness
सरदार सरोवर बांध का निर्माण गुजरात में ______ पर किया गया है।
- सतलुज नदी
- नर्मदा नदी
- गंगा नदी
- महानदी नदी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नर्मदा नदी
-
प्र.52Reasoning
कक्षा X के छात्रों द्वारा चार अलग-अलग प्रयोग किए गए। I. नवीन ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ मात्रा से भरा एक बीकर लिया, और उसमें मैग्नीशियम की पट्टी का एक टुकड़ा डाल दिया। II. आयुष ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ मात्रा से भरा एक बीकर लिया, और उसमें प्लेटिनम के कुछ टुकड़े डाल दिए। III. स्नेहा ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ मात्रा से भरा एक बीकर लिया, और उसमें कुछ कॉपर टर्निंग डाल दिए। IV. आकृति ने CuSO₄ के जलीय विलयन की कुछ मात्रा से भरा एक बीकर लिया, और उसमें चांदी के तार का एक टुकड़ा डाल दिया। उनमें से कौन विस्थापन अभिक्रिया करने में सक्षम था?
- आयुष
- स्नेहा
- नवीन
- आकृति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नवीन
-
प्र.53Reasoning
किसी समजातीय श्रेणी के अगले सदस्य में एक कार्बन परमाणु के साथ कितने हाइड्रोजन परमाणु जोड़े जाएंगे?
- 2
- 1
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.54Mathematics
किसी राशि को दो मित्रों के बीच 2 : 5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। यदि दूसरा भाग, पहले भाग से ₹6 अधिक है, तो प्रारंभिक राशि ज्ञात कीजिए।
- ₹23
- ₹13
- ₹14
- ₹12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹14
-
प्र.55General Awareness
फसल उत्पादन में इनमें से किस पर बहुत अधिक लागत शामिल नहीं होती है?
- पशु आहार पर लागत
- उर्वरकों पर लागत
- कीटनाशकों पर लागत
- बीजों पर लागत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पशु आहार पर लागत
-
प्र.56General Awareness
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243B के अनुसार, मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतों का गठन ______ से अनधिक जनसंख्या वाले राज्य में नहीं किया जा सकता है।
- 20 लाख
- 25 लाख
- 5 लाख
- 10 लाख
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 20 लाख
-
प्र.57General Awareness
जनवरी 2022 में, Jio ने किस विश्वविद्यालय के साथ 6G प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और मानकीकरण से संबंधित गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
- बार्सिलोना इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- कैनेडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ रिसर्च
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु
- यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओउलू, फिनलैंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओउलू, फिनलैंड
-
प्र.58Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.59Mathematics
100 km/h की चाल से चल रही एक 250 m लंबी रेलगाड़ी, सम्मुख दिशा से 62 km/h की चाल से आने वाली दूसरी रेलगाड़ी को 10 सेकंड में पार करती है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई कितनी है?
- 230 m
- 270 m
- 200 m
- 240 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 200 m
-
प्र.60General Awareness
भारतीय भाषा संस्थान (CIIL) का मुख्यालय ______ में स्थित है।
- चेन्नई
- पांडिचेरी
- मैसूर
- बेंगलुरु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मैसूर
-
प्र.61Mathematics
निम्नांकित लाइन-ग्राफ तीन क्रमागत वर्षों - 2014, 2015 और 2016 में छह अलग-अलग जिलों - A, B, C, D, E और F में छात्रों के प्रवेशों की संख्या (हजार में) को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] दिए गए तीन वर्षों के लिए जिला B में प्रवेशों की कुल संख्या, और पहले दो क्रमागत वर्षों (2014 और 2015) के लिए जिला E में प्रवेशों की कुल संख्या का अंतर कितना है?
- 25
- 80
- 20
- 40
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 20
-
प्र.62Reasoning
जब 9:25 बजे हो, तो 12 घंटे वाली घड़ी की मिनट वाली सुई और घंटे वाली सुई के बीच बना कोण लगभग कितना होगा?
- 190 डिग्री
- 150 डिग्री
- 130 डिग्री
- 100 डिग्री
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 130 डिग्री
-
प्र.63Mathematics
आरोही क्रम में चार अभाज्य संख्याएं ली गई हैं। उनमें से पहली तीन अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 1771 है, और अंतिम दो अभाज्य संख्याओं का योग 82 है। अंतिम दो अभाज्य संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
- 1357
- 1387
- 1127
- 1537
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1357
-
प्र.64Mathematics
एक चतुर्भुज के कोणों का अनुपात 2 : 5 : 7 : 10 है। चतुर्भुज के सबसे बड़े कोण और सबसे छोटे कोण का अंतर ज्ञात कीजिए।
- 180°
- 60°
- 120°
- 50°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 120°
-
प्र.65General Awareness
______ ने हिंदू धर्म के पुनरुद्धार और पश्चिम में 'नव-वेदांत' के रूप में ज्ञात अद्वैत वेदांत के उनके विवेचन के प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाई।
- सम्राट अशोक
- स्वामी दयानंद
- श्री रामकृष्ण परमहंस
- स्वामी विवेकानंद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्वामी विवेकानंद
-
प्र.66Mathematics
सरल कीजिए: (1.5a² - 2.5b²)(1.5a² + 2.5b²) + 6.25ab
- 2.25a⁴ − 6.25b⁴
- 2.5a⁴ − 6.25b⁴ + 6.25ab
- 2.25a⁴ − 6.5b⁴ + 6.25ab
- 2.25a⁴ − 6.25b⁴ + 6.25ab
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2.25a⁴ − 6.25b⁴ + 6.25ab
-
प्र.67Reasoning
पांच व्यक्ति - A, B, C, D और E एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। D, A के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D और B के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C पंक्ति के दाएं सिरे से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- B
- D
- A
- C
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — D
-
प्र.68General Awareness
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के लिए 2022 की थीम के रूप में RBI द्वारा किस विषय वस्तु (थीम) का चयन किया गया है?
- किसान (Farmers)
- गो डिजिटल, गो सिक्योर (Go Digital, Go Secure)
- ऋण अनुशासन तथा औपचारिक संस्थानों से ऋण (Credit Discipline and Credit from Formal Institutions)
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (Micro, Small and Medium Enterprises)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — गो डिजिटल, गो सिक्योर (Go Digital, Go Secure)
-
प्र.69General Awareness
जून 2022 तक, कारखाना अधिनियम में कितनी बार संशोधन किया गया है?
- 4
- 9
- 5
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8
-
प्र.70General Awareness
रोवर्स कप का संबंध किस खेल से है?
- क्रिकेट
- फ़ुटबॉल
- नौकायन
- हॉकी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फ़ुटबॉल
-
प्र.71General Awareness
18 और 54 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।
- 121
- 144
- 162
- 172
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 162
-
प्र.72Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 21, 2) (7, 33, 4)
- (11, 24, 3)
- (8, 51, 9)
- (6, 40, 8)
- (10, 93, 3)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (8, 51, 9)
-
प्र.73Reasoning
निम्नलिखित अक्षर और संख्या शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) G C 6 8 T 7 D 4 6 K 2 R Y 3 5 E S A 4 T Y 7 8 G T (दाएं) यदि उक्त शृंखला से सभी संख्याओं को हटा दिया जाता है, तो इस प्रकार बनी शृंखला के दाएं सिरे से चौथे अक्षर, और दी गई शृंखला के बाएं सिरे से छठे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
- तीन
- एक
- शून्य
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक
-
प्र.74Reasoning
दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य नहीं है? कथन: B > F ≥ P > L = K ≤ W < M
- L < M
- B > L
- F > K
- P = K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — P = K
-
प्र.75Reasoning
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी। 8, 17, 33, 63, 114, 193,?
- 370
- 307
- 347
- 377
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 307
-
प्र.76General Awareness
स्तंभ E, स्तंभ U के उत्तर में, और स्तंभ R के पूर्व में है। स्तंभ N, स्तंभ U के पश्चिम में, और स्तंभ I के पूर्व में है। स्तंभ J, स्तंभ I के दक्षिण में है। स्तंभ U के सापेक्ष स्तंभ R की स्थिति क्या है?
- उत्तर में
- उत्तर-पश्चिम में
- दक्षिण-पश्चिम में
- दक्षिण में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर-पश्चिम में
-
प्र.77Mathematics
एक रेलगाड़ी उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर चल रही है। यह समान दिशा में 2 km/h और 4 km/h की चाल से चल रहे राज और मधूर को क्रमशः 9 सेकंड और 10 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी की लंबाई x मीटर है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 70
- 30
- 90
- 50
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 50
-
प्र.78General Awareness
एक सामान्य मानसून वर्ष के दौरान निम्न में से किस अवधि में, मानसूनी हवाएं संभवतः पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पहुंच जाती हैं?
- मई के पहले सप्ताह में
- जुलाई के पहले सप्ताह में
- अगस्त के पहले सप्ताह में
- जून के पहले सप्ताह में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जुलाई के पहले सप्ताह में
-
प्र.79Reasoning
निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र CaSO₄ ½ H₂O है। कथन-II: बेकिंग सोडा का उपयोग खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए किया जाता है।
- दोनों कथन असत्य हैं।
- कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
- दोनों कथन सत्य हैं।
- कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दोनों कथन असत्य हैं।
-
प्र.80Reasoning
सुजलम एक बिंदु से पश्चिम की ओर मुख करके चलना शुरू करता है, वह बाएं मुड़ता है और 10 m चलता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 12 m चलता है, फिर बाएं मुड़ता है, और 11 m चलता है, और फिर बिंदु P पर पुनः बाएं मुड़ता है और 17 m चलता है। बिंदु P पर बाएं मुड़ने से पहले, उसका मुख किस दिशा की ओर था? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- पूर्व
- उत्तर
- पश्चिम
- दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण
-
प्र.81Mathematics
किसी धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा परिवर्तित करने के लिए इनमें से किस विधि का उपयोग किया जा सकता है? (i) धारा का परिमाण बदलना (ii) चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता परिवर्तित करना (iii) धारा की दिशा बदलना
- केवल (iii)
- (i) और (iii) दोनों
- (ii) और (iii) दोनों
- केवल (i)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (iii)
-
प्र.82Mathematics
सरल कीजिए: √729 − √400
- 6
- 7
- 5
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 7
-
प्र.83Mathematics
सरल कीजिए: (1 + tan² θ)(1 − sin θ)(1 + sin θ)
- 2
- 1
- 0
- −1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.84Mathematics
20 cm त्रिज्या और 100 cm ऊंचाई वाला एक बेलनाकार बर्तन पानी से पूरा भरा है। इसके पानी से 10 cm त्रिज्या और 20 cm ऊंचाई वाले कितने बेलनाकार बर्तन भरे जा सकते हैं?
- 40
- 20
- 30
- 60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20
-
प्र.85Mathematics
यदि निम्नलिखित समीकरण में '+' और '-' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, और साथ ही '×' और '÷' के स्थान परस्पर बदल दिए जाते हैं, तो समीकरण में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर कितना मान आएगा? 12 − 104 × 8 + 5 ÷ 4 =?
- 5
- 11
- 9
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5
-
प्र.86Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.87Mathematics
मुन्नार में स्थित एक ट्रैवल कंपनी में तीन 4-सीटर कारें और दो 8-सीटर मैक्सी कैब हैं। कार में एक राउंड ट्रिप के लिए प्रत्येक यात्री से ₹25 की दर से, और मैक्सी कैब में एक राउंड ट्रिप के लिए ₹20 की दर से किराया लिया जाता है। उनकी औसतन 100% सीटें भरी रहती हैं। एक राउंड ट्रिप में प्रत्येक वाहन द्वारा होने वाली औसत कमाई कितनी है?
- ₹126
- ₹124
- ₹127
- ₹125
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹124
-
प्र.88Reasoning
शब्द 'DEVELOP' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- 2
- 1
- 3
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.89Mathematics
किसी वस्तु को एक 12 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 18 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ______ होगा, और प्रतिबिंब ______ होगा।
- 1 से अधिक ,उल्टा
- 1 से कम ,उल्टा
- 1 से कम ,सीधा
- 1 से अधिक ,सीधा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1 से अधिक ,उल्टा
-
प्र.90Reasoning
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी। 23, 31, 95, 311,?
- 818
- 876
- 832
- 823
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 823
-
प्र.91Mathematics
राज और उसकी बहन की औसत आयु 8 वर्ष है। यदि राज की आयु 10 वर्ष है, तो उसकी बहन की आयु ज्ञात कीजिए।
- 8 वर्ष
- 9 वर्ष
- 7 वर्ष
- 6 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6 वर्ष
-
प्र.92General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा उत्सर्जी उत्पाद पौधों के पुराने जाइलम में संग्रहित होता है?
- राल (Resin)
- साइट्रिक अम्ल
- कार्बन डाइऑक्साइड
- मॉर्फीन (Morphin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — राल (Resin)
-
प्र.93Mathematics
निम्न में से कौन सा वह द्विघात समीकरण है, जिसके मूल −2 और 4 हैं?
- 3x² − 5x − 24 = 0
- 3x² − 6x − 20 = 0
- 3x² − 6x − 24 = 0
- 2x² − 6x − 24 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3x² − 6x − 24 = 0
-
प्र.94Mathematics
किसी बेलन की त्रिज्या और ऊंचाई का अनुपात 2 : 1 है। यदि इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 m² है, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 1512 m²
- 1232 m²
- 908 m²
- 1848 m²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1848 m²
-
प्र.95Mathematics
10 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर कोई धनराशि कितने समय में स्वयं की दोगुनी हो जाएगी?
- 8 वर्ष
- 5 वर्ष
- 12 वर्ष
- 10 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10 वर्ष
-
प्र.96Mathematics
निम्नांकित चित्र एक एकल जीव की प्रजनन क्रिया और मामूली भिन्नताओं वाली एक संतति को दर्शाता है। इस अंतर का क्या कारण हो सकता है? [figure]
- DNA प्रतिरूपण में त्रुटियां
- RNA निर्माण में त्रुटियां
- प्रोटीन निर्माण में त्रुटियां
- जीन का अक्रियाशील होना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — DNA प्रतिरूपण में त्रुटियां
-
प्र.97Reasoning
शब्द 'ABILITY' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- 1
- 2
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.98General Awareness
बाबू, एक परखनली में तनु नाइट्रिक अम्ल की कुछ मात्रा लेता है, और परखनली को 70° C पर लगभग 10 मिनट तक गर्म करता है। नाइट्रिक अम्ल के pH पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
- स्थिर रहेगा
- बढ़ेगा
- पहले बढ़ेगा और फिर घटेगा
- घटेगा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — घटेगा
-
प्र.99Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, MUTINY को 25149202113 लिखा जाता है, और MAGIC को 397113 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में NECTAR को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- 191253014
- 181203514
- 182203614
- 182103513
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 181203514
-
प्र.100Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4