1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 29 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 29 अगस्त 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

29 अगस्त 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
29 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    सरल कीजिए: x(2x – 5) + 6(x² – 4) + 18
    1. 8x² – 5x + 6
    2. 8x² + 5x + 6
    3. 8x² – 5x – 6
    4. 8x² + 5x – 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8x² – 5x – 6

  2. प्र.2Mathematics
    4%, 5% और 14% की तीन क्रमागत छूटें ______ की एकल छूट के बराबर होंगी (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)।
    1. 23.57%
    2. 21.57%
    3. 20.57%
    4. 22.57%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 21.57%

  3. प्र.3Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) E # R & H & @ J & M N # B & V && D # P @ W % & Q & A % & # E & (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले और ठीक बाद में प्रतीक '&' है?
    1. दो
    2. पांच
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  4. प्र.4Mathematics
    यदि किसी वृत्त का क्षेत्रफल 196π m² है, तो वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए।
    1. 88 m
    2. 44 m
    3. 76 m
    4. 58 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 88 m

  5. प्र.5General Awareness
    ______ का प्राथमिक उत्सर्जी उत्पाद यूरिक अम्ल है।
    1. मनुष्यों
    2. मछलियों
    3. गायों
    4. पक्षियों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पक्षियों

  6. प्र.6General Awareness
    निम्न में से किसकी विद्युत प्रतिरोधकता सर्वाधिक होती है चांदी, तांबा, लोहा, नाइक्रोम
    1. तांबा
    2. लोहा
    3. नाइक्रोम
    4. चांदी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नाइक्रोम

  7. प्र.7Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 2 × 10 ÷ 8 + 6 - 4 = 9
    1. 2, 4
    2. 9, 10
    3. 6, 8
    4. 2, 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2, 4

  8. प्र.8General Awareness
    किसी वस्तु को एक उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर F₁ और 2F₁ के बीच स्थित किसी बिंदु पर रखा गया है। इसका निर्मित प्रतिबिंब ______ होगा।
    1. आभासी और समान आकार का
    2. आभासी और बड़ा
    3. वास्तविक और बड़ा
    4. वास्तविक और समान आकार का
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वास्तविक और बड़ा

  9. प्र.9Mathematics
    किसी सीधे धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) तार से r दूरी पर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र, संकेंद्रित वृत्त के रूप में होता है। (b) चालक से दूरी बढ़ने पर संकेंद्रित वृत्त की त्रिज्या बढ़ती है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
    1. (a) और (b) दोनों
    2. न तो (a) न ही (b)
    3. केवल (b)
    4. केवल (a)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (a) और (b) दोनों

  10. प्र.10General Awareness
    निम्न में से कौन सा भाषा संस्थान महाराष्ट्र में स्थित है?
    1. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
    2. राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ
    3. अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
    4. मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय

  11. प्र.11Mathematics
    निम्न अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) & X Y # F K & 3 T & * 8 W ¥ % ^ D U G 5 S @ J (दाएं) उक्त शृंखला में, ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद एक व्यंजन है?
    1. 1
    2. 2
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  12. प्र.12Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  13. प्र.13Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या/ प्रतीक | 8 | = | / | & | 3 | 7 | @ | $ | 2 | < | % | 6 | + | 4 कूट | F | R | D | S | Z | B | P | K | U | H | Y | X | T | G शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो पहले घटक को अंतिम घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक संख्या है, जो 3 से पूर्णतया विभाज्य है, तो इसे Ø के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। (iii) यदि दूसरे और तीसरे, दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। '6 @ & 4 =' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. Ø P S G R
    2. X P S G R
    3. T K Z G R
    4. Ø P S T D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Ø P S G R

  14. प्र.14Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, जीतने वाले उम्मीदवार को 1854 मत प्राप्त हुए और हारने वाले उम्मीदवार को 618 मत प्राप्त हुए। दोनों उम्मीदवारों को प्राप्त कुल मतों में से कितने प्रतिशत मत जीतने वाले उम्मीदवार के पक्ष में थे?
    1. 75
    2. 80
    3. 60
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 75

  15. प्र.15General Awareness
    अक्टूबर 2021 में, किस देश ने वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए 'हरित रणनीतिक साझेदारी' को लागू करने हेतु भारत के साथ पांच वर्षीय साझेदारी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
    1. इज़राइल
    2. डेनमार्क
    3. अमेरिका
    4. रूस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डेनमार्क

  16. प्र.16Mathematics
    तीन एक-समान बल्ब, 6 V की बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। यदि परिपथ में प्रवाहित धारा 0.6 A है, तो बैटरी द्वारा क्षय शक्ति ________ होगी।
    1. 10 W
    2. 0.1 W
    3. 5 W
    4. 3.6 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3.6 W

  17. प्र.17General Awareness
    R, S, T, U, V, W और X में से प्रत्येक की एक सफाई एजेंट के रूप में ड्यूटी, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। X की ड्यूटी, U की ड्यूटी से ठीक एक दिन पहले होती है। S और T की ड्यूटी, X की ड्यूटी से पहले के किसी दिन होती है। S और T की ड्यूटी के बीच के दिन केवल W की ड्यूटी होती है। V की ड्यूटी मंगलवार को होती है। किसकी ड्यूटी सोमवार को होती है?
    1. S
    2. U
    3. X
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — R

  18. प्र.18General Awareness
    पंचायती राज मंत्रालय का मुख्यालय इनमें से किस शहर में स्थित है?
    1. नई दिल्ली
    2. पुणे
    3. जयपुर
    4. चेन्नई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली

  19. प्र.19Mathematics
    एक कक्षा में, 40 विद्यार्थी (केवल लड़के और लड़कियां) हैं। लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या के 3/7 भाग के बराबर है। कक्षा में लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 32
    2. 24
    3. 28
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28

  20. प्र.20Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  21. प्र.21Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] Medalists - मेडलिस्ट Indians - भारतीय Footballers - फुटबॉलर ऐसे कितने मेडलिस्ट हैं, जो भारतीय भी हैं?
    1. 50
    2. 19
    3. 55
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 55

  22. प्र.22Mathematics
    एक खिलौने का क्रय मूल्य ₹210 है। इसका अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) कितना होना चाहिए, ताकि 5% छूट देने के बाद भी दुकानदार को 90% का लाभ प्राप्त हो।
    1. ₹450
    2. ₹480
    3. ₹400
    4. ₹420
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹420

  23. प्र.23Mathematics
    प्रत्येक बाल्टी की धारिता 14 लीटर होने पर, एक टंकी को भरने के लिए 10 बाल्टी पानी की आवश्यकता होती है। यदि प्रत्येक बाल्टी की धारिता 7 लीटर हो, तो उसी टंकी को भरने के लिए कितने बाल्टी पानी की आवश्यकता होगी?
    1. 18
    2. 20
    3. 23
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20

  24. प्र.24General Awareness
    'आहर (Ahars)' एक प्रकार की जल संचयन प्रणाली है। इसका उपयोग भारत के किस राज्य में किया जाता है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. बिहार
    3. राजस्थान
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बिहार

  25. प्र.25Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: T = S ≥ N = A ≤ U > P < Q निष्कर्ष: I. S > Q II. A < T
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
    2. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    3. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।

  26. प्र.26Mathematics
    3/7 + 2/7 + 1/14 + 2/7 – 3 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 13/14
    2. 27/14
    3. –27/14
    4. –13/14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — –27/14

  27. प्र.27General Awareness
    निम्न में से कौन सा उत्पादन लागत में शामिल उपरि व्यय (overhead expense) है?
    1. कच्चा माल
    2. श्रम
    3. उपभोज्य विनिर्माण आपूर्ति
    4. बीमा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बीमा

  28. प्र.28General Awareness
    Which football player was the highest goal scorer in the 3rd edition of the SAFF U-18 Women's Football Championship held at Jamshedpur in March 2022?
    1. Purnima Kumari
    2. Ritu Devi
    3. Lynda Kom
    4. Babina Devi
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Lynda Kom

  29. प्र.29Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी। 4, 22, 43, 69, 102, 144,?
    1. 177
    2. 197
    3. 199
    4. 179
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 197

  30. प्र.30General Awareness
    निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय टोल अधिनियम पारित किया गया था?
    1. 1851
    2. 1861
    3. 1853
    4. 1864
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1851

  31. प्र.31Reasoning
    नीचे दी गई अभिक्रिया के बारे में कौन से कथन सत्य हैं? 2ZnO (s) + C (s) → 2 Zn (s) + CO₂ (g) (i) जिंक का अपचयन हो रहा है। (ii) कार्बन का ऑक्सीकरण हो रहा है। (iii) जिंक का ऑक्सीकरण हो रहा है। (iv) कार्बन का अपचयन हो रहा है।
    1. (i) और (ii) दोनों
    2. (i), (iii), (iv) सभी
    3. केवल (i)
    4. केवल (ii)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (i) और (ii) दोनों

  32. प्र.32Mathematics
    √9604 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 89
    2. 74
    3. 72
    4. 98
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 98

  33. प्र.33General Awareness
    नूबरा और श्योक, ______ नदी की सहायक नदियां हैं।
    1. सतलुज
    2. नर्मदा
    3. सिंधु
    4. कावेरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सिंधु

  34. प्र.34Mathematics
    7 cm भुजा वाले एक वर्ग के परितः खींचे गए परिवृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 प्रयोग कीजिए।)
    1. 44 cm
    2. 22√2 cm
    3. 44√2 cm
    4. 22 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22√2 cm

  35. प्र.35Mathematics
    सात पुरुष एक कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे कार्य करना शुरू करते हैं, और 5 दिन बाद, 3 पुरुष कार्य छोड़ देते हैं। शेष पुरुष, शेष कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?
    1. 12
    2. 14
    3. 13 1/4
    4. 12 1/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12 1/4

  36. प्र.36General Awareness
    1.5 m लंबा एक लड़का, एक 4 m ऊंचे प्रकाश स्तंभ से 3 m की दूरी पर खड़ा है। प्रकाश स्तंभ के शीर्ष से आने वाले प्रकाश की वजह से उसकी छाया बनती है। लड़के की छाया की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 1.8 m
    2. 4.4 m
    3. 1.62 m
    4. 0.91 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1.8 m

  37. प्र.37General Awareness
    सागौन, साल और शीशम जैसी प्रमुख प्रजातियां भारत में पाई जाने वाली किस वनस्पति के अंतर्गत आती हैं?
    1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
    2. मैंग्रोव वन
    3. उष्णकटिबंधीय कंटीले वन तथा झाड़ियां
    4. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

  38. प्र.38Mathematics
    यदि n नोटबुकों का क्रय मूल्य ₹1,680 है, तो m नोटबुकों के क्रय मूल्य x का मान ज्ञात करने के लिए निम्न से किस संबंध का उपयोग किया जा सकता है?
    1. m/x = 1680/n
    2. m/x = n/1680
    3. x = 1680/m
    4. x/m = n/m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — m/x = n/1680

  39. प्र.39Mathematics
    किसी चुंबकीय क्षेत्र में स्थित एक सीधे धारावाही चालक पर आरोपित बल से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) बल की दिशा, चालक में प्रवाहित धारा की दिशा पर निर्भर नहीं करती है। (b) बल की दिशा, उस चुंबकीय क्षेत्र की दिशा पर निर्भर करती है, जिसमें चालक स्थित है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
    1. केवल (b)
    2. न तो (a) न ही (b)
    3. (a) और (b) दोनों
    4. केवल (a)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (b)

  40. प्र.40Mathematics
    एक वस्तु को 20 cm फोकस दूरी वाले अभिसारी दर्पण के सामने 40 cm की दूरी पर रखा जाता है। प्रतिबिंब का आवर्धन क्या होगा?
    1. –0.5
    2. +0.5
    3. –1
    4. +1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — –1

  41. प्र.41Reasoning
    औसत स्थिर लागत वक्र के लिए सामान्य आकृति कैसी होती है?
    1. उलटा V-आकृति (Inverted V-shaped)
    2. U-आकृति (U-shaped)
    3. क्षैतिज रेखा
    4. आयताकार अतिपरवलय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आयताकार अतिपरवलय

  42. प्र.42General Awareness
    भारतीय संविधान में शामिल मौलिक कर्तव्यों से संबंधित खंड ______ से अंगीकृत किया गया है।
    1. इंग्लैंड
    2. यूएसएसआर (USSR)
    3. जर्मनी
    4. यूएसए (USA)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यूएसएसआर (USSR)

  43. प्र.43Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: न्यूलैंड की कल्पना के अनुसार, प्रकृति में केवल 56 तत्व मौजूद थे। कथन II: न्यूलैंड ने पाया कि प्रत्येक आठवें तत्व में पहले के समान गुण मौजूद थे।
    1. कथन II सही है, कथन I गलत है।
    2. दोनों कथन गलत हैं।
    3. कथन I सही है, कथन II गलत है।
    4. दोनों कथन सही हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दोनों कथन सही हैं।

  44. प्र.44General Awareness
    स्वपोषी पोषण के लिए निम्न में से किसकी आवश्यकता नहीं होती है?
    1. ऑक्सीजन
    2. कार्बन डाइऑक्साइड
    3. प्रकाश
    4. क्लोरोफिल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऑक्सीजन

  45. प्र.45General Awareness
    बेंजीन की संरचना में कितने द्वि-बंध होते हैं?
    1. 2
    2. 4
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  46. प्र.46Mathematics
    2x² – 7x + 5 = 0 समीकरण के मूलों के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. –3/2
    2. 5/2
    3. 3/2
    4. –5/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3/2

  47. प्र.47Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] चिकित्सक, लेखक, अफ्रीकी ऐसे कितने अफ्रीकी हैं, जो लेखक भी हैं?
    1. 8
    2. 22
    3. 14
    4. 45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22

  48. प्र.48Reasoning
    C₃H₆ ______ की समजातीय श्रेणी से संबंधित है।
    1. एल्केन
    2. एल्काइन
    3. एल्कीन
    4. साइक्लोएल्केन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एल्कीन

  49. प्र.49Reasoning
    शब्द 'DABSTER' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन से अधिक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन से अधिक

  50. प्र.50General Awareness
    राज्य सभा में, भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?
    1. 15
    2. 12
    3. 2
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  51. प्र.51General Awareness
    दूसरी पंचवर्षीय योजना में औद्योगिक विकास को उच्च प्राथमिकता दी गई, जिसका लक्ष्य कई भारी उद्योग, जैसे कि इस्पात संयंत्र, पूंजीगत माल उद्योग आदि की स्थापना करना था, जिसके लिए प्रत्यक्ष सरकारी भागीदारी और राज्य की भागीदारी आवश्यक थी, और इसलिए ______ लॉन्च किया गया था।
    1. औद्योगिक नीति संकल्प 1948
    2. औद्योगिक नीति विवरण 1980
    3. औद्योगिक नीति संकल्प 1956
    4. औद्योगिक नीति विवरण 1977
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — औद्योगिक नीति संकल्प 1956

  52. प्र.52Mathematics
    यदि दो संख्याओं का योग 54 है, और इन संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) क्रमशः 84 और 6 हैं, तो इन संख्याओं के व्युत्क्रमों का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 9/28
    2. 7/28
    3. 3/28
    4. 5/28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3/28

  53. प्र.53Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  54. प्र.54Mathematics
    9, 11, 15, 17, x, 19, 21 की माध्यिका x है, जहां x एक पूर्णांक है। निम्नलिखित में से कौन सा x का मान हो सकता है?
    1. 16
    2. 18
    3. 13
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16

  55. प्र.55Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (14, 60, 16) (25, 80, 15)
    1. (21, 120, 15)
    2. (15, 45, 30)
    3. (20, 30, 40)
    4. (19, 80, 21)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (19, 80, 21)

  56. प्र.56Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  57. प्र.57Mathematics
    ₹12,500 की राशि पर 3% वार्षिक दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, जब ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है (निकटतम रुपये में पूर्णांकित)।
    1. ₹1,140
    2. ₹1,180
    3. ₹1,159
    4. ₹1,170
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,159

  58. प्र.58General Awareness
    महिलाओं में यौवनारंभ के दौरान पहला मासिक धर्म '___________' के रूप में जाना जाता है।
    1. रजोरोध
    2. अतिरज
    3. रजोदर्शन
    4. रजोनिवृत्ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रजोदर्शन

  59. प्र.59Mathematics
    अरुण अपने कार्यालय से ड्राइव करना शुरू करता है, और पूर्व की ओर 5 km ड्राइव करता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, फिर दाईं ओर मुड़ता है, और 5 km ड्राइव करता है। उसके बाद, वह दाईं ओर मुड़ता है, और 3 km ड्राइव करता है, और एक दुकान पर रुकता है। उस दुकान से अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए उसे अब किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. उत्तर-पश्चिम
    2. उत्तर-पूर्व
    3. दक्षिण
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर

  60. प्र.60Mathematics
    निम्नलिखित में से किस द्विघात समीकरण का एक मूल 2 + √5 है?
    1. x² – 5x – 1 = 0
    2. x² + 4x + 1 = 0
    3. x² + 5x + 1 = 0
    4. x² – 4x – 1 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — x² – 4x – 1 = 0

  61. प्र.61Mathematics
    एक कार 80 km की दूरी 20 km/h की चाल से तय करती है, और अगले 30 km की दूरी 30 km/h की चाल से तय करती है। इसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 30 km/h
    2. 22 km/h
    3. 20 km/h
    4. 40 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 22 km/h

  62. प्र.62Mathematics
    सरल कीजिए: 9991 × 10009
    1. 91,999,919
    2. 99,999,19
    3. 99,999,99
    4. 99,999,919
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 99,999,919

  63. प्र.63General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा विधेयक, शीतकालीन सत्र; 29 नवंबर 2021 से 22 दिसंबर 2021 के दौरान, भारत की संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित नहीं किया गया था?
    1. स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (संशोधन) विधेयक, 2021
    2. बाल विवाह प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक, 2021
    3. सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2021
    4. कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बाल विवाह प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक, 2021

  64. प्र.64Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ वर्ष 2020 और 2021 में कंपनी 'XYZ' द्वारा आयात किए गए विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पादों P, Q, R, S और T की कुल संख्या (लाखों में) को दर्शाता है। लाइन ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ : NO. OF UNITS IMPORTED (IN LAKHS) आयातित इकाइयों की संख्या (लाख में), TYPES OF PRODUCTS - उत्पादों के प्रकार] 2020 और 2021 दोनों वर्षों में मिलाकर Q प्रकार के उत्पादों का औसत आयात, समान वर्षों में किस प्रकार के उत्पाद के औसत आयात के बराबर था?
    1. R
    2. P
    3. T
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — T

  65. प्र.65Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  66. प्र.66Mathematics
    (0.2×0.2×0.2–0.02×0.02×0.02)/(2×2×2) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 0.0090
    2. 0.999
    3. 0.00999
    4. 0.000999
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.000999

  67. प्र.67Mathematics
    यदि रतन की आयु जतिन की आयु की एक तिहाई है, और उनकी आयु का योग 84 वर्ष है, तो जतिन की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 63 वर्ष
    2. 36 वर्ष
    3. 52 वर्ष
    4. 25 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63 वर्ष

  68. प्र.68Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  69. प्र.69Reasoning
    ________, बड़े भूभागों के केंद्र में मौजूद वह जलवायु है, जिसे तापमान में एक बड़ी वार्षिक रेंज द्वारा प्ररूपित किया जाता है, जिसमें अधिकांशतया गर्मियों में वर्षा होती है।
    1. समुद्री जलवायु (Maritime Climate)
    2. शीतोष्ण जलवायु (Temperate Climate)
    3. अतिविषम/चरम जलवायु (Extreme Climate)
    4. महाद्वीपीय जलवायु (Continental climate)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महाद्वीपीय जलवायु (Continental climate)

  70. प्र.70Mathematics
    यदि संख्या 835647 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 3 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से दूसरे, और दाईं ओर से दूसरे स्थान पर मौजूद अंकों का योग कितना होगा?
    1. 6
    2. 14
    3. 10
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  71. प्र.71Mathematics
    एकसंकर संकरण, __________ विभिन्न संस्करणों की विशेषताओं (trait) वाले दो पौधों का संयोजन होता है।
    1. चार
    2. दो
    3. छह
    4. आठ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  72. प्र.72General Awareness
    चार तत्व P, Q, R और S हैं, और उनके परमाणु क्रमांक क्रमशः 2, 6, 13 और 18 हैं। निम्न में से किस युग्म में समान संयोजकता वाले तत्व हैं?
    1. P और Q
    2. Q और S
    3. P और S
    4. R और S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — P और S

  73. प्र.73General Awareness
    निम्नांकित लाइन ग्राफ वर्ष 2018 से 2021 तक भारत द्वारा किए गए आम के निर्यात के आंकड़ों को दर्शाता है। दिए गए लाइन ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ: India's mango exports - भारत द्वारा किया गया आम का निर्यात, Quantity/Value - मात्रा / मूल्य, Quantity in hundred units - मात्रा सौ इकाई में, Value in crore - मूल्य करोड़ में] किस वर्ष में, प्रति सौ इकाई मूल्य न्यूनतम था?
    1. 2021
    2. 2020
    3. 2019
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2018

  74. प्र.74General Awareness
    नए प्रारूप के अनुसार, आईपीएल (IPL) 2022 कुल कितनी टीमों के बीच खेला गया?
    1. 12
    2. 7
    3. 9
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10

  75. प्र.75General Awareness
    प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को, भारत के प्रधान मंत्री ______ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं।
    1. अमर जवान ज्योति
    2. इंडिया गेट
    3. विजय घाट
    4. राजघाट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजघाट

  76. प्र.76General Awareness
    मनुष्यों में 'यूरिया चक्र' निम्नलिखित में से किस अंग में होता है?
    1. अग्न्याशय
    2. यकृत
    3. फेफड़ों
    4. वृक्क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यकृत

  77. प्र.77General Awareness
    इस्लाम की मूल मान्यताओं और प्रथाओं को कितने स्तंभों के रूप में वर्णित किया गया है?
    1. 7
    2. 5
    3. 9
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  78. प्र.78Mathematics
    किसी वस्तु को 4.0 D क्षमता वाले लेंस के मुख्य अक्ष पर 30 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ________ होगा।
    1. वास्तविक और सीधा
    2. आभासी और उल्टा
    3. वास्तविक और उल्टा
    4. आभासी और सीधा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वास्तविक और उल्टा

  79. प्र.79Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी लैंप, लालटेन हैं। सभी लालटेन, मशालें हैं। सभी मशालें, मोमबत्तियां हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मोमबत्तियां, लैंप हैं। (II) सभी लालटेन, लैंप हैं। (III) कोई लालटेन, लैंप नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    3. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  80. प्र.80Reasoning
    देव अपने छात्रावास के गेट से पश्चिम की ओर 23 m चलता है। वहां से, वह बाएं मुड़ता है, और 14 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 63 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 32 m चलता है। फिर, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 86 m चलता है। इसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 16 m चलकर एक कैंटीन तक पहुंचता है। कैंटीन, देव के छात्रावास के गेट से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. 30 m, दक्षिण
    2. 30 m, उत्तर
    3. 16 m, दक्षिण
    4. 16 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30 m, दक्षिण

  81. प्र.81Mathematics
    sin58° + cos82° को 0° और 45° के बीच के कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपातों में व्यक्त कीजिए।
    1. cos32° + cos8°
    2. sin32° + sin8°
    3. cos32° + sin8°
    4. sin32° + cos8°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — cos32° + sin8°

  82. प्र.82General Awareness
    FM 25 और IJ 125 के बीच एक निश्चित संबंध है। NO 36 और QL 216 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, MP16 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
    1. PM 32
    2. PM 64
    3. ON 64
    4. PN 64
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PM 64

  83. प्र.83Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: D < Y > E ≥ A < O < C निष्कर्ष: I. D < O II. E > C
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
    2. केवल निष्कर्ष I सही है।
    3. केवल निष्कर्ष II सही है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।

  84. प्र.84Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: इस वर्ष ओडिशा में बाढ़ की वजह से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। तर्क: I. इस वर्ष ओडिशा में खाद्यान्नों का अत्यधिक उत्पादन हुआ है। II. इस वर्ष ओडिशा में फसल बीमा दावों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
    1. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    2. तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    3. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
    4. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है

  85. प्र.85Mathematics
    दी गई संख्याओं में से कौन सी संख्या 3 से विभाज्य नहीं है?
    1. 713
    2. 927
    3. 453
    4. 687
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 713

  86. प्र.86Reasoning
    पांच छात्र - 1, 2, 3, 4 और 5, एक वृत्ताकार मेज के परित: केंद्र के विपरीत दिशा में मुख करके बैठे हैं। 3, 4 के दाईं ओर दूसरे स्थान पर, और 5 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 3 और 4, 1 के ठीक बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
    1. 1 और 2, 4 के ठीक बगल में बैठे हैं।
    2. 1, 5 के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
    3. 2, 1 के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
    4. 2, 5 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 और 2, 4 के ठीक बगल में बैठे हैं।

  87. प्र.87General Awareness
    फरवरी 2022 में, इनमें से किसे भारत के प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है?
    1. शशांक सक्सेना
    2. अनुराधा गुरु
    3. संजीव सान्याल
    4. रवि मित्तल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संजीव सान्याल

  88. प्र.88General Awareness
    भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजिकल पार्क का उद्घाटन मार्च 2022 में ______ में किया गया था।
    1. चेन्नई
    2. चंडीगढ़
    3. भोपाल
    4. बेंगलुरु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बेंगलुरु

  89. प्र.89Reasoning
    एक कक्षा के सभी 30 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। अशोक दाएं सिरे से 16वें स्थान पर है, जबकि अरुणा बाएं सिरे से 19वें स्थान पर है। अशोक और अरुणा के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  90. प्र.90Reasoning
    H, I, J, K, L, M और N सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। K को L के ऊपर के किसी स्थान पर रखा गया है। K और L के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। J को M के ठीक ऊपर रखा गया है। H को L के ठीक नीचे रखा गया है। M और H के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। L और N के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। N और K के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  91. प्र.91General Awareness
    जब लेड (II) नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड के विलयनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा प्रेक्षण सत्य होगा?
    1. कोई अभिक्रिया नहीं होगी।
    2. लेड आयोडाइड का एक सफेद अवक्षेप बनेगा।
    3. पोटैशियम नाइट्रेट का एक सफेद अवक्षेप बनेगा।
    4. लेड आयोडाइड का एक पीला अवक्षेप बनेगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लेड आयोडाइड का एक पीला अवक्षेप बनेगा।

  92. प्र.92General Awareness
    यदि 5 जनवरी 2016 को मंगलवार था, तो 8 नवंबर 2015 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
    1. गुरुवार
    2. शनिवार
    3. रविवार
    4. शुक्रवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रविवार

  93. प्र.93Mathematics
    यदि cos⁴θ – sin⁴θ = k है, तो (1+k)/(1–k) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. cot²θ
    2. sin²θ
    3. tan²θ
    4. cosec²θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — cot²θ

  94. प्र.94Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन से धावन सोडा के उपयोग नहीं हैं? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) सोडा एसिड अग्निशामक में (iii) जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए
    1. केवल ii
    2. i और iii
    3. केवल i
    4. केवल iii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल ii

  95. प्र.95Mathematics
    दो प्रतिरोध, A (10 Ω) और B (15 Ω) समानांतर क्रम में संयोजित हैं। इस संयोजन को 3 V की बैटरी से संयोजित किया गया है। बैटरी में प्रवाहित होने वाली धारा ______ होगी।
    1. 0.25 A
    2. 0.12 A
    3. 0.3 A
    4. 0.50 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.50 A

  96. प्र.96Reasoning
    किसी वस्तु को एक अवतल दर्पण के सामने उसके फोकस F और ध्रुव P के बीच स्थित किसी बिंदु पर रखा गया है। प्रतिबिंब ___________ स्थित किसी बिंदु पर बनेगा, और ________ होगा।
    1. दर्पण के पीछे, छोटा
    2. F और C के बीच, छोटा
    3. F और C के बीच, बड़ा
    4. दर्पण के पीछे, बड़ा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दर्पण के पीछे, बड़ा

  97. प्र.97Reasoning
    1 से 9 तक नामांकित नौ व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। 8 पंक्ति के मध्य में बैठा है, तथा उसके बाईं ओर ठीक बगल में, और दाईं ओर ठीक बगल में क्रमशः 5 और 1 हैं। 9 किसी एक सिरे पर बैठा है, और उसके दाईं ओर ठीक बगल में 2 है। 2 और 3 के बीच केवल पांच व्यक्ति हैं। 3, 7 और 4 के बीच में बैठा है। 1 और 7 एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। यदि 7 और 6 अपने स्थान आपस में बदल लेते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन 7 के बाईं ओर ठीक बगल में होगा?
    1. 1
    2. 5
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  98. प्र.98Reasoning
    निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन- I: प्लास्टर ऑफ पेरिस में, पानी में भिगोए जाने पर कठोर हो जाने का एक विशिष्ट गुण होता है। कथन- II: वायु-रोधन (air tight) व्यवस्था की आवश्यकता वाली रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं में उपकरण में वायु अंतरालों को सील करने के लिए रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं में प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग किया जाता है।
    1. दोनों कथन सत्य हैं।
    2. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    3. दोनों कथन असत्य हैं।
    4. कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दोनों कथन सत्य हैं।

  99. प्र.99General Awareness
    पौधों की जड़ें ऑक्सीजन कहां से प्राप्त करती हैं?
    1. मिट्टी में मौजूद जल से
    2. जड़ों को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है
    3. मिट्टी के कणों के बीच मौजूद वायु अवकाशों से
    4. रंध्रों द्वारा ली गई ऑक्सीजन जड़ों तक पहुंचती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मिट्टी के कणों के बीच मौजूद वायु अवकाशों से

  100. प्र.100Mathematics
    मई 2022 में, उच्चतम न्यायालय ने राज्य और केंद्र सरकारों को भारतीय दंड संहिता की धारा 124A के तहत किसी के खिलाफ कौन से आरोप लगाने से रोक दिया है?
    1. दिवालियापन (Bankruptcy)
    2. अपरिपक्व अपराध (Inchoate)
    3. मानव हत्या (Homicide)
    4. राजद्रोह (Sedition)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजद्रोह (Sedition)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322344154637183911011141241311411521641741811932032132242322422512632742832923013113243333423543613743823914034144224344414544634724834935025135235325415545635735835946046126246326436526646716816947017127237347447547627727837918018138228318448518618738848919019149239319419549649749819931004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 29 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner