-
प्र.1Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (7, 175, 5) (6, 294, 7)
- (3, 192, 8)
- (5, 140, 7)
- (6, 216, 5)
- (8, 412, 9)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (3, 192, 8)
-
प्र.2General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा अधिनियम ईस्ट इंडिया कंपनी के विभिन्न अंगों की शक्तियों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हुए ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया था?
- भारत सरकार अधिनियम, 1858
- विनियमन अधिनियम, 1773
- भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
- पिट्स इंडिया एक्ट, 1784
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विनियमन अधिनियम, 1773
-
प्र.3Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 24 × 6 - 12 + 18 ÷ 3 = 46
- × और ÷
- + और ÷
- × और +
- + और -
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — × और ÷
-
प्र.4General Awareness
CSIR जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए पहली भारतीय वर्चुअल साइंस लैब किसने लॉन्च की है?
- डॉ. वीरेंद्र कुमार
- धर्मेंद्र प्रधान
- डॉ. जितेंद्र सिंह
- अमित शाह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — डॉ. जितेंद्र सिंह
-
प्र.5Mathematics
एक सम बहुभुज के प्रत्येक अंत: कोण का माप 120° है। इस बहुभुज की कितनी भुजाएं हैं?
- 7
- 8
- 5
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6
-
प्र.6Reasoning
नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन I: रासायनिक गुणों में से, मेंडेलीफ ने कार्बन और हाइड्रोजन युक्त तत्वों द्वारा निर्मित यौगिकों पर ध्यान केंद्रित किया। कथन II: उन्होंने इन तत्वों का चयन इसलिए किया, क्योंकि वे कम अभिक्रियाशील हैं, और कुछ तत्वों के साथ ही यौगिक बनाते हैं।
- कथन I सही है, कथन II गलत है।
- दोनों कथन सही हैं।
- कथन II सही है, कथन I गलत है।
- दोनों कथन गलत हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दोनों कथन गलत हैं।
-
प्र.7General Awareness
एन. के. सिंह भारत के किस वित्त आयोग के अध्यक्ष बने?
- 13वें
- 15वें
- 17वें
- 19वें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 15वें
-
प्र.8General Awareness
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि 'मंत्रिपरिषद लोक सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी'?
- अनुच्छेद 75 (3)
- अनुच्छेद 80 (4)
- अनुच्छेद 75 (1)
- अनुच्छेद 75 (2)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 75 (3)
-
प्र.9General Awareness
क्लोर-क्षार (chlor-alkali) प्रक्रिया में, क्लोर क्लोरीन गैस को निरूपित करता है और क्षार ______ को निरूपित करता है।
- CaCO3
- ZnO
- Ca(OH)2
- NaOH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — NaOH
-
प्र.10Reasoning
चार सहेलियां - हिमानी, शलाका, मिताली और बृंदा, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। वे चारों मेज के कोनों पर बैठी हैं। हिमानी, बृंदा के दाई ओर ठीक बगल में है। मिताली, शलाका के बाई ओर ठीक बगल में है। हिमानी, शलाका के बाई ओर दूसरे स्थान पर है। कुछ समय बाद, हिमानी अपना स्थान छोड़ देती है, और कामिनी उसका स्थान ले लेती है। इसी तरह, तारा, बृंदा का स्थान ले लेती है। अब तारा के बाई ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- कामिनी
- शलाका
- मिताली
- बृंदा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शलाका
-
प्र.11Mathematics
यदि A, किसी वस्तु को ₹384 में खरीदता है, और उसे ₹576 में बेचता है, और B, दूसरी वस्तु को ₹1,254 में खरीदता है, और उसे ₹1,672 में बेचता है। A के प्रतिशत लाभ और B के प्रतिशत लाभ का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 5/2
- 3/4
- 3/2
- 5/3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3/2
-
प्र.12General Awareness
निम्न में से कौन सा हाइड्रोकार्बन समूह CnH2n के सामान्य सूत्र का अनुसरण करता है?
- एल्काइन (Alkyne)
- एल्केन (Alkane)
- एल्किल (Alkyl)
- एल्कीन (Alkene)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एल्कीन (Alkene)
-
प्र.13Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: C ≤ F < E = D > G ≥ H < I निष्कर्ष: I. D > C II. E < H
- निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- केवल निष्कर्ष I सही है।
- केवल निष्कर्ष II सही है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I सही है।
-
प्र.14Reasoning
एक सही समय बताने वाली घड़ी की सेकंड वाली सुई द्वारा 12 मिनट में तय की गई कोणीय दूरी कितनी होगी?
- 5120°
- 4320°
- 4762°
- 5611°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4320°
-
प्र.15General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सी, यमुना नदी प्रणाली की सहायक नदी नहीं है?
- चिनाब
- हिंडन
- चंबल
- सिंद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — चिनाब
-
प्र.16General Awareness
ट्वेंटी पॉइंट प्रोग्राम (TPP) भारत सरकार द्वारा ______ में शुरू किया गया था।
- 1980
- 1990
- 1985
- 1975
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1975
-
प्र.17General Awareness
'निशागंधी नृत्य उत्सव' इनमें से किस राज्य में मनाया जाता है?
- केरल
- कर्नाटक
- उत्तर प्रदेश
- तमिलनाडु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केरल
-
प्र.18General Awareness
A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। सप्ताह में गुरुवार एकमात्र अवकाश का दिन है, जिस दिन कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जानी है। E की परीक्षा शनिवार को है। A और F की परीक्षाओं के बीच एक दिन का अंतर है, जो कि अवकाश का दिन है। D की परीक्षा, F की परीक्षा के ठीक पहले है, लेकिन C की परीक्षा के ठीक बाद है। B की परीक्षा रविवार को है। D की परीक्षा किस दिन आयोजित की जानी है?
- सोमवार
- शुक्रवार
- बुधवार
- मंगलवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मंगलवार
-
प्र.19Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित है? कथन: इमारत की बाहरी दीवारों में कई दरारें हैं, जिनकी मरम्मत दीवार की पेंटिंग शुरू होने से पहले की जानी चाहिए, जिससे बाद में रिसाव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। धारणा: I. बाहरी दीवारों को पेंट करने से रिसाव की समस्याएं हो सकती हैं। II. बाहरी दीवारों में दरारों के कारण रिसाव की समस्याएं हो सकती हैं।
- धारणा I और II, दोनों निहित हैं
- केवल धारणा II निहित है
- केवल धारणा I निहित है
- न तो धारणा I, और न ही II निहित है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल धारणा II निहित है
-
प्र.20General Awareness
राजकोषीय नीति, ______ की नीति है।
- सरकार
- नाबार्ड (NABARD)
- आरबीआई (RBI)
- सरकार और आरबीआई (RBI) दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सरकार
-
प्र.21General Awareness
Which of the following materials is preferably used in making heating elements of electrical heating devices?
- Constantan
- Nichrome
- Tungsten
- Tin-lead alloy
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Nichrome
-
प्र.22General Awareness
फरवरी 2022 में, भारत ______ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाला दुनिया का पहला देश बना।
- 1000
- 1100
- 800
- 900
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1000
-
प्र.23Reasoning
एक अवतल दर्पण मुख्य अक्ष पर किस स्थान पर, किसी वस्तु का अत्यधिक छोटा, वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब निर्मित करता है?
- 2F
- F और 2F के मध्य
- F
- 2F से परे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — F
-
प्र.24Mathematics
सरल कीजिए। sin A/(1 + cos A) + (1 + cos A)/sin A
- cosec A
- 2sec A
- 2cosec A
- sec A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2cosec A
-
प्र.25Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
- चतुर्भुज के आसन्न कोणों के किसी भी युग्म का योग 180° नहीं होता है।
- समचतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।
- सभी वर्ग समचतुर्भुज होते हैं।
- एक समचतुर्भुज की सभी भुजाएं सर्वांगसम होती हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — चतुर्भुज के आसन्न कोणों के किसी भी युग्म का योग 180° नहीं होता है।
-
प्र.26Reasoning
चित्र में प्रदर्शित किए गए अनुसार, P, Q, R और S, एक अवतल दर्पण की सतह पर स्थित चार बिंदु हैं। यदि बिंदुओं - P, Q, R और S से वक्रता केंद्र की दूरियां क्रमशः r1, r2, r3 और r4 हैं, तो r1, r2, r3 और r4 के मध्य सही संबंध क्या है?
- r1 = r2, r3 = r4 r2 ≠ r3
- r1 = r2 = r3 = r4
- r1 < r2 < r3 < r4
- r1 > r2 > r3 > r4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — r1 = r2 = r3 = r4
-
प्र.27Mathematics
12 ÷ 3 × (7 + 8 - 3) का मान ज्ञात कीजिए।
- 48
- 1/13
- 24
- 6/13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 48
-
प्र.28Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.29General Awareness
जून 2022 तक, इनमें से कौन सी भाषा भारत की शास्त्रीय भाषा नहीं है?
- बंगाली
- तमिल
- ओड़िया
- संस्कृत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बंगाली
-
प्र.30General Awareness
21 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक विद्यार्थी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। P का स्थान नीचे से 9वां है, जबकि Q का स्थान ऊपर से 9वां है। कितने विद्यार्थियों के स्थान Q और P के बीच हैं?
- 3
- 4
- 2
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.31General Awareness
जन्म नियंत्रण के लिए उपयोग की जाने वाली मुखी गोलियां शरीर के हार्मोनल संतुलन को परिवर्तित कर देती हैं। इनके द्वारा गर्भावस्था को रोकने के सही तरीके का चयन कीजिए।
- अंडाणु मुक्त होते हैं, लेकिन निषेचन नहीं होता है
- अंडाणुओं का निर्माण नहीं होता है
- गर्भाशय का आस्तर टूट जाता है
- अंडाणु मुक्त नहीं होते हैं, और निषेचन नहीं होता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अंडाणु मुक्त नहीं होते हैं, और निषेचन नहीं होता है
-
प्र.32General Awareness
यौगिक X एक पारदर्शी क्रिस्टलीय ठोस है। इसमें स्वच्छक गुण हैं, और इसका उपयोग कांच के विनिर्माण में किया जाता है। यौगिक X की पहचान कीजिए।
- बेकिंग सोडा
- सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- धावन सोडा
- ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — धावन सोडा
-
प्र.33Mathematics
आंकड़ों 9, 3, 5, 4, 4, 5 और y का माध्य y है। इन आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- 9
- 4
- 3
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5
-
प्र.34General Awareness
Which of the following home appliances does NOT use an electric motor?
- Electric mixer
- Electric washing machine
- Electric iron
- Electric fan
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Electric iron
-
प्र.35Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी ब्लेज़र डंगरी हैं। 2. कोई भी डंगरी स्कार्फ़ नहीं है। 3. सभी पजामा डंगरी हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी ब्लेज़र स्कार्फ़ नहीं है। II. कोई भी ब्लेज़र पजामा नहीं है। III. कुछ ब्लेज़र पजामा हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
-
प्र.36General Awareness
भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील किस राज्य में स्थित है?
- गुजरात
- ओडिशा
- महाराष्ट्र
- असम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा
-
प्र.37Reasoning
एक व्यक्ति बिंदु L से शुरू करके दक्षिण की ओर 125 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 70 m चलता है। वहां से, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 80 m चलता है। उसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 115 m चलता है। अंत में, वह दाएं मुड़ता है, और 45 m चलकर बिंदु M तक पहुंचता है। बिंदु M, बिंदु L से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 90 m, उत्तर
- 45 m, पूर्व
- 45 m, पश्चिम
- 90 m, पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 45 m, पश्चिम
-
प्र.38Mathematics
प्रत्येक 4 Ω के दो प्रतिरोध 5 V बैटरी स्रोत के साथ समांतर क्रम में संयोजित हैं। परिपथ में प्रवाहित कुल धारा का मान ज्ञात कीजिए।
- 5 A
- 10 A
- 2.5 A
- 20 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2.5 A
-
प्र.39Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। C _ P R _ D T _ R N _ T _ R N _ T P _ N
- P N P E R F P
- T N T E P F P
- T N P E P F R
- T P N D P F R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — T N P E P F R
-
प्र.40General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा, संविधान के अनुसार भारत में पंचायती राज व्यवस्था का हिस्सा नहीं है?
- जिला पंचायत
- पंचायत समिति
- ग्राम निगम
- ग्राम पंचायत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ग्राम निगम
-
प्र.41Mathematics
दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 7 T % N 9 * M $ 3 U = L 8 Y @ G & 3 E > 5 & R 3 ! K # 7 % H = Y 6 ऐसे अक्षरों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए, जिनके ठीक बाद एक संख्या और ठीक पहले एक प्रतीक आता है।
- 2
- 3
- 4
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4
-
प्र.42Reasoning
मटर के पौधों पर मंडल के प्रयोगों के कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं, जिनमें से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। गलत निष्कर्ष का चयन कीजिए।
- जीनों का पृथक्करण युग्मकों के निर्माण के दौरान होता है।
- प्रत्येक युग्मक में एक ही जीन के दो प्रतिरूप होते हैं।
- जीन विशिष्ट इकाइयों के रूप में वंशागत होते हैं।
- जीन युग्मों में आते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रत्येक युग्मक में एक ही जीन के दो प्रतिरूप होते हैं।
-
प्र.43Mathematics
दस वर्ष पहले, एक मां की आयु उसके पुत्र की आयु की 3 गुनी थी। 5 वर्ष पहले, उसकी आयु उसके पुत्र की आयु की 5/2 गुनी थी। उसकी वर्तमान आयु कितनी है?
- 55 वर्ष
- 30 वर्ष
- 35 वर्ष
- 45 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 55 वर्ष
-
प्र.44Mathematics
तीन संख्याएं एक दूसरे से इस प्रकार सह-अभाज्य (co-prime) हैं, कि उनमें से पहली दो संख्याओं का गुणनफल 357 है, और अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 609 है। तीनों संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
- 75
- 67
- 91
- 83
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 67
-
प्र.45General Awareness
The sum of three consecutive multiples of 9 is 2457, find the largest one.
- 999
- 819
- 828
- 990
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 828
-
प्र.46Mathematics
दी गई तालिका का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। तालिका विभिन्न वर्षों के लिए विभिन्न वस्तुओं में भारतीय निर्यात के मूल्य को दर्शाती है। वर्ष | 2021 | 2020 | 2019 | 2018 | 2017 | 2016 वस्तुएं (राशि ₹ करोड़ में) फल | 85 | 75 | 70 | 61 | 35 | 30 अनाज | 35 | 20 | 35 | 60 | 70 | 40 IT उत्पाद | 200 | 160 | 100 | 120 | 90 | 85 रक्षा उत्पाद | 120 | 80 | 110 | 85 | 60 | 40 दुग्ध उत्पाद | 60 | 62 | 68 | 72 | 40 | 30 2018 से 2020 की अवधि के लिए, फलों, IT उत्पादों और रक्षा उत्पादों का वार्षिक औसत निर्यात (संयुक्त) कितना है?
- ₹287 करोड़
- ₹165 करोड़
- ₹282 करोड़
- ₹280 करोड़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹287 करोड़
-
प्र.47Reasoning
यदि 'DESTROY' शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएं सिरे से पांचवें स्थान पर कौन सा अक्षर होगा?
- F
- P
- Q
- R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — P
-
प्र.48Reasoning
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें, और सही उत्तर का चयन करें। कथन- I: अधिकांश कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं। कथन- II: कार्बन यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं।
- दोनों कथन असत्य हैं।
- दोनों कथन सत्य हैं।
- कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
- कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सत्य हैं।
-
प्र.49General Awareness
रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी विलयन में बनने वाले अविलेय पदार्थ को ______ कहा जाता है।
- अवशिष्ट
- अवक्षेप
- विलेय लवण
- जलीय विलयन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवक्षेप
-
प्र.50General Awareness
मार्च 2022 में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सितंबर 2022 तक विस्तारित दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम इनमें से कौन सा है?
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
- अन्नपूर्णा योजना
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
- स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
-
प्र.51Mathematics
Which physiographic division covers a distance of 2500 km from Indus to Brahmaputra in west-east direction?
- Coastal plains
- Peninsular plateau
- Himalayan mountains
- Northern plains
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Himalayan mountains
-
प्र.52General Awareness
मार्च 2022 में, किस भारतीय क्रिकेटर ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला?
- रोहित शर्मा
- इशांत शर्मा
- विराट कोहली
- रविचंद्रन अश्विन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — विराट कोहली
-
प्र.53Mathematics
तेरह क्रमागत पूर्णांकों का औसत 36 है। यदि इन 13 पूर्णांकों में से सबसे छोटे पूर्णांक के दो गुने को इन 13 पूर्णांकों में से सबसे बड़े पूर्णांक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त योगफल कितना होगा?
- 102
- 110
- 121
- 115
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 102
-
प्र.54Mathematics
निम्नांकित पाई-चार्ट एक पॉवर बैंक के निर्माण में किए गए व्यय के प्रतिशत वितरण को दर्शाता है। पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [Direct labour cost- प्रत्यक्ष श्रम लागत, Direct material cost- प्रत्यक्ष सामग्री लागत, Advertisement- विज्ञापन, Manufacturing cost - विनिर्माण लागत, Transportation- परिवहन] यदि 100 पॉवर बैंकों का निर्माण किया जाता है, और उनकी निर्माण लागत ₹50,000 है, तो एक पॉवर बैंक का विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए, ताकि निर्माता को 50% का लाभ प्राप्त हो सके?
- ₹2500
- ₹2200
- ₹3000
- ₹2400
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2500
-
प्र.55General Awareness
45, 78 और 117 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
- 5
- 7
- 3
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3
-
प्र.56Mathematics
यदि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई कोई धनराशि 10 वर्ष में स्वयं की दोगुनी हो जाती है, तो समान ब्याज दर पर समान धनराशि कितने वर्ष में स्वयं की 16 गुनी हो जाएगी?
- 20
- 40
- 10
- 30
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 40
-
प्र.57Reasoning
संख्या 813924765 के प्रत्येक अंक को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- दो
- एक
- तीन
- शून्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो
-
प्र.58Mathematics
एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके विकर्णों की लंबाइयां 12 cm और 15 cm हैं।
- 45 cm²
- 80 cm²
- 60 cm²
- 90 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 90 cm²
-
प्र.59General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? 125.99 – 35.92 + 3.89 × 16.11 =?
- 158
- 154
- 166
- 150
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 154
-
प्र.60General Awareness
चार मकान A, B, C और D एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। मकान A, मकान D के उत्तर में 300 m की दूरी पर स्थित है। मकान C, मकान B के पूर्व में 400 m की दूरी पर स्थित है। मकान A, मकान B के दक्षिण में 300 m की दूरी पर स्थित है। मकान D, मकान B के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
- पश्चिम
- पूर्व
- उत्तर
- दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण
-
प्र.61General Awareness
Kidney is an organ of excretion and osmoregulation in humans. Regulation of which two substances is done by the kidneys?
- CO2 and proteins
- Water and O2
- Water and salts
- Sugar and salts
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Water and salts
-
प्र.62Mathematics
√144 + √0.0169 – √4.41 का मान ज्ञात कीजिए।
- 14.23
- 11.2
- 15.4
- 10.03
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10.03
-
प्र.63Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी स्केच कार्ड हैं। सभी कार्ड पोस्टर हैं। कुछ स्केच फोल्डर हैं। निष्कर्ष: I. कुछ फोल्डर पोस्टर हैं। II. कुछ कार्ड फोल्डर हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- या तो निष्कर्ष I या II पालन करता है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
-
प्र.64Mathematics
यदि x² + xy + x = 18 और y² + xy + y = 24 है, तो x + y का मान ज्ञात कीजिए।
- -6 या 7
- -5 या 6
- 6 या -7
- 5 या -6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6 या -7
-
प्र.65Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ROUTINE को UORTENI लिखा जाता है, और PLAYERS को ALPYSRE लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में BANKING को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- NABKGNI
- NBAIGKN
- BNAKIGN
- NABGNIK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — NABKGNI
-
प्र.66Mathematics
12 cm व्यास वाले एक गोले का आयतन ज्ञात कीजिए।
- 288π cm³
- 864π cm³
- 284π cm³
- 248π cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 288π cm³
-
प्र.67Mathematics
निम्न आरेख का अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, उस भाग से संबंधित व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। कितने भारतीय उद्योगपति ऑटो का निर्माण करते हैं, किंतु स्टील उत्पादक नहीं हैं? [figure] (संदर्भ - Indian - भारतीय, industrialists - उद्योगपति, auto makers - ऑटो निर्माता, steel producers - स्टील उत्पादक)
- 13
- 3
- 8
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6
-
प्र.68Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, TOUGH को 20152178 लिखा जाता है, और PLEAD को 1612514 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLOVE को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- 31115215
- 31315235
- 31215225
- 31215324
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 31215225
-
प्र.69Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / हटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 3, 16) (3, 5, 19)
- (8, 1, 18)
- (3, 2, 12)
- (8, 2, 20)
- (5, 2, 49)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (8, 2, 20)
-
प्र.70Mathematics
वर्ष 2000 में, मोनू की आयु उसकी बहन की आयु की 3 गुनी थी। 2010 में, उसकी आयु उसकी बहन की आयु से 24 वर्ष अधिक थी। 2010 में मोनू की आयु ज्ञात कीजिए।
- 46 वर्ष
- 38 वर्ष
- 52 वर्ष
- 62 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 46 वर्ष
-
प्र.71Mathematics
किसी दिए गए पदार्थ के एक तार की लंबाई 'l' और प्रतिरोध 'R' है। उसी पदार्थ से निर्मित नौ गुनी लंबाई और समान अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक अन्य तार का प्रतिरोध इनमें से किसके बराबर होगा?
- 1/9R
- 1/3R
- 9R
- 3R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9R
-
प्र.72General Awareness
हल कीजिए: 2(5x − 3) + 3(3x − 5) = 93
- x = 6
- x = 9
- x = −9
- x = −6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x = 6
-
प्र.73Mathematics
द्विघात समीकरण 6 − 5x² − 8x = 0 के मूलों का गुणनफल क्या होगा?
- 8/5
- 6/5
- -6/5
- -8/5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — -6/5
-
प्र.74Reasoning
A, B, C और D नामक 4 व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। A और C एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं, जबकि C और B एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बैठक व्यवस्था संभव नहीं है?
- DABC
- BCAD
- CBAD
- ABCD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — BCAD
-
प्र.75Reasoning
निम्न अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्न युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। TOP: VRU XOR: ZRW
- NOR: PRW
- NET: PGY
- TOM: VRQ
- QIP: SLV
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — NOR: PRW
-
प्र.76Mathematics
(3⁰ + 3⁻² + 3⁻¹) × 27 का मान ज्ञात कीजिए।
- 23
- 3
- 39
- 32
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 39
-
प्र.77Mathematics
एक बाइक 50 km/h की चाल से चलती हुई अपने गंतव्य स्थान पर 10 मिनट देरी से पहुँचती है। यदि यह 60 km/h की चाल से चलती है तो यह 5 मिनट देरी से पहुँचती है। समान मार्ग पर सामान्य चाल से यात्रा को पूरा करने के लिए, और समय पर पहुँचने के लिए बाइक को कितने मिनट लगेंगे?
- 12 मिनट
- 25 मिनट
- 15 मिनट
- 20 मिनट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20 मिनट
-
प्र.78General Awareness
पानी से भरे बीकर के अंदर रखे नींबू आकार में अपेक्षाकृत बड़े दिखाई देते हैं, इसका कारण क्या है?
- प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
- प्रकाश का अपवर्तन
- प्रकाश का प्रकीर्णन
- प्रकाश का परावर्तन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रकाश का अपवर्तन
-
प्र.79Mathematics
एक अवतल लेंस से 30 cm की दूरी पर रखी गई वस्तु द्वारा लेंस से 10 cm की दूरी पर एक आभासी सीधा प्रतिबिंब निर्मित होता है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ______ है।
- -1/3
- -3
- 1/3
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1/3
-
प्र.80General Awareness
मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी, मदर टेरेसा द्वारा ______ में स्थापित एक कैथोलिक धार्मिक धर्म-संगति (Catholic religious congregation) है।
- 1952
- 1947
- 1950
- 1954
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1950
-
प्र.81Mathematics
महेश द्वारा कारखाने में एक वस्तु का उत्पादन करने की लागत ₹2,000 थी। उत्पाद को कारखाने से शोरूम तक ले जाने के लिए उसे उत्पादन लागत के 10% के बराबर खर्च करना पड़ा। शोरूम से वह उत्पाद को उस कीमत पर बेचता है, जो महेश द्वारा वस्तु के उत्पादन और परिवहन में खर्च की गई कुल लागत से 15% अधिक थी। महेश शोरूम से उत्पाद को किस मूल्य पर बेचता है?
- ₹2,500
- ₹2,530
- ₹2,300
- ₹2,250
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2,530
-
प्र.82Mathematics
एक विक्रेता किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 30% की छूट देता है, और फिर भी वह 10% का लाभ कमाता है। अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)?
- 45.45%
- 26.67%
- 33.33%
- 57.14%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 57.14%
-
प्र.83General Awareness
निम्न में से क्या ओज़ोन परत के क्षरण का परिणाम नहीं है?
- सुनामी
- सूर्य से पृथ्वी पर अधिक पराबैंगनी किरणें आना
- प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना
- त्वचा कैंसर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सुनामी
-
प्र.84Mathematics
एक धनराशि को चार सदस्यों A, B, C और D के बीच 4 : 7 : 9 : 3 के अनुपात में बांटा जाना है। यदि C को D से ₹720 अधिक मिलते हैं, तो D का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- ₹160
- ₹360
- ₹480
- ₹240
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹360
-
प्र.85General Awareness
गंगा नदी के कॉलीफार्म जीवाणु द्वारा प्रदूषित होने का मुख्य कारण क्या है?
- उद्योगों से निकले रासायनिक अपशिष्ट
- अदग्ध शवों का विसर्जन
- अनुपचारित सीवेज का इसमें डाला जाना
- कपड़े धोना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुपचारित सीवेज का इसमें डाला जाना
-
प्र.86Mathematics
वे श्रमिक जो अपनी आजीविका कमाने के लिए किसी उदयम के मालिक हैं और उसका संचालन भी करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
- सरकारी नौकरीपेशा श्रमिक
- स्वनियोजित श्रमिक
- भाड़े के श्रमिक
- नियमित वेतनभोगी नियोजित श्रमिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — स्वनियोजित श्रमिक
-
प्र.87General Awareness
पौधों में परिवहन की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। कौन सा विकल्प गलत विशेषता को दर्शाता है?
- जाइलम जल का परिवहन करता है, और फ्लोएम भोजन का परिवहन करता है
- जल और भोजन दोनों की गति द्विदिशीय होती है
- वाहिकाएं (Vessels) और वाहिनिकाएं (Tracheids) मृत कोशिकाएं होती हैं, और चालनी नलिकाएं (Sieve tubes) जीवित कोशिकाएं होती हैं
- जल की गति साधारण भौतिक बलों द्वारा होती है; भोजन की गति के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जल और भोजन दोनों की गति द्विदिशीय होती है
-
प्र.88Mathematics
केंद्रीय बजट 2022-23 में सहकारी समितियों के अधिभार को ______ से घटाकर 7% करना प्रस्तावित है, जिनकी आय ₹1 करोड़ से ₹10 करोड़ के बीच है।
- 11%
- 10%
- 9%
- 12%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 12%
-
प्र.89Mathematics
एक साइकिल चालक 2.5 km की दूरी 4 मिनट 10 सेकंड में तय करता है। समान चाल से 6 km की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
- 12 मिनट
- 9 मिनट
- 11 मिनट
- 10 मिनट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10 मिनट
-
प्र.90General Awareness
भारत के किस राज्य से इसरो (ISRO) ने विकास इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो भारत के पहले मानव-वाहक रॉकेट गगनयान को शक्ति प्रदान करेगा?
- राजस्थान
- पंजाब
- हरियाणा
- तमिलनाडु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तमिलनाडु
-
प्र.91Mathematics
डायनमो में विद्युत धारा ______ के सिद्धांत का उपयोग करके उत्पन्न की जाती है।
- विद्युत चुंबकीय प्रेरण
- विद्युत चुंबकीय विकिरण
- विद्युत चालन
- विद्युतचुंबकत्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विद्युत चुंबकीय प्रेरण
-
प्र.92General Awareness
चयनित पारगम्य झिल्लियां वे झिल्लियां हैं जो इनमें से किसको प्रवेश की अनुमति देती हैं?
- केवल विलायक अणुओं, परंतु विलेय अणुओं को नहीं
- केवल विलेय अणुओं, परंतु विलायक अणुओं को नहीं
- न तो विलायक और न ही विलेय अणुओं
- विलायक और विलेय दोनों अणुओं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल विलायक अणुओं, परंतु विलेय अणुओं को नहीं
-
प्र.93General Awareness
दी गई द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में, p और q के स्थान पर क्रमशः क्या आएगा? Ag - p + NaCl → Ag - q + NaNO3
- NO3 और Cl
- Cl और Cl
- Cl और NO3
- NO3 और NO3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — NO3 और Cl
-
प्र.94Reasoning
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 25, 36, 49, 66, 85,?
- 110
- 105
- 108
- 103
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 108
-
प्र.95General Awareness
शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ग्रामीण) - 2021 के अनुसार, वर्ष 2021 में सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की नामांकन दर कितनी थी?
- 65.3%
- 70.3%
- 67.5%
- 72.5%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 70.3%
-
प्र.96Reasoning
निम्न अक्षर और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) U # S & F ø G ^ & J % Z K * D X ¥ T X € @ Y (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
- 5
- 4
- 6
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5
-
प्र.97Reasoning
नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं, जिन्हें समूह कहा जाता है। कथन-II: आधुनिक आवर्त सारणी में 7 क्षैतिज पंक्तियां हैं, जिन्हें आवर्त कहा जाता है।
- दोनों कथन गलत हैं।
- दोनों कथन सही हैं।
- कथन II सही है, कथन I गलत है।
- कथन I सही है, कथन II गलत है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सही हैं।
-
प्र.98General Awareness
निम्न में से कौन सा एंजाइम प्रोटीन का विखंडन करता है?
- लाइपेज (Lipase)
- एमाइलेज (Amylase)
- टायलिन (Ptyalin)
- पेप्सिन (Pepsin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पेप्सिन (Pepsin)
-
प्र.99Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: N > M < K = L ≥ I > J निष्कर्ष: I. L > J II. N > L
- निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- केवल निष्कर्ष I सही है।
- केवल निष्कर्ष II सही है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I सही है।
-
प्र.100Reasoning
V, W, X, Y, Z, A और B सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। A को W के ठीक ऊपर रखा गया है। B और W के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। V और X के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। X को A के ठीक ऊपर रखा गया है। B को सबसे ऊपर रखा गया है। Z और Y के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
- दो
- एक
- तीन
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तीन