1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 6 अक्टूबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 6 अक्टूबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

6 अक्टूबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
6 अक्टूबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    20 V स्रोत से संयोजित एक विद्युत पंखे की शक्ति 10 वाट है। पंखे में प्रवाहित होने वाली धारा कितनी होगी?
    1. 0.5 amp
    2. 200 amp
    3. 0.005 amp
    4. 2 amp
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.5 amp

  2. प्र.2Mathematics
    ABPD का क्षेत्रफल ज्ञात करें, यदि AB = DC = 4 m, AD = BC = 2.5 m, और PC = 1 m है। [figure]
    1. 8.75 m²
    2. 7.85 m²
    3. 6.25 m²
    4. 9.00 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8.75 m²

  3. प्र.3Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं। L J - HF - DB; WU - SQ - OM
    1. TR - QS - GI
    2. US - QO - MK
    3. ZW - OR - FC
    4. SV - XV - TR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — US - QO - MK

  4. प्र.4Mathematics
    अल्पकालीन औसत लागत ______ के बराबर होती है।
    1. औसत परिवर्ती लागत / औसत नियत लागत
    2. औसत परिवर्ती लागत − औसत नियत लागत
    3. औसत परिवर्ती लागत × औसत नियत लागत
    4. औसत परिवर्ती लागत + औसत नियत लागत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — औसत परिवर्ती लागत + औसत नियत लागत

  5. प्र.5Mathematics
    मेंडल के प्रयोगों में दो लक्षणों के बीच द्विसंकर संकरण के परिणामस्वरूप प्राप्त अनुपात कितना होगा?
    1. 9 : 1 : 3 : 3
    2. 1 : 3 : 9 : 3
    3. 9 : 4 : 2 : 1
    4. 9 : 3 : 3 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9 : 3 : 3 : 1

  6. प्र.6Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  7. प्र.7General Awareness
    दी गई अभिक्रिया किसका उदाहरण है? Na₂CO₃(aq) + CaCl₂(aq) → CaCO₃(s) + 2NaCl(aq)
    1. द्विविस्थापन और अवक्षेपण अभिक्रिया
    2. केवल विस्थापन अभिक्रिया
    3. विस्थापन और संयोजन अभिक्रिया
    4. संयोजन और अपघटन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — द्विविस्थापन और अवक्षेपण अभिक्रिया

  8. प्र.8General Awareness
    राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति को ______ में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है।
    1. 2020
    2. 2021
    3. 2022
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2020

  9. प्र.9General Awareness
    कुछ मछलियां पानी का घूंट लेकर सांस लेती हैं। ये मछलियां पानी का घूंट ______।
    1. प्रति मिनट हवा को सांस में लेने वाले जीवों की तुलना में कम बार लेती हैं
    2. प्रक्षुब्ध नदी में रहने पर बहुत देर देर में लेती हैं
    3. मिनट हवा को सांस में लेने वाले जीवों की तुलना में अधिक बार लेती हैं
    4. पानी की सतह के पास होने पर बार-बार लेती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मिनट हवा को सांस में लेने वाले जीवों की तुलना में अधिक बार लेती हैं

  10. प्र.10Mathematics
    यदि नीचे दी गई संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाईं ओर से पांचवीं संख्या और बाईं ओर से चौथी संख्या के बीच अंतर कितना होगा? बाएं 202, 323, 266, 182, 315, 285, 193, 217, 231, 186 दाएं
    1. 29
    2. 37
    3. 27
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 49

  11. प्र.11Mathematics
    दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। 2 3 @ 4 * 7 8 5 3 # 9 1 > 5 & 4 @ 3 # 5 6 ! 8 2 & 9 < 4 6 # 3 % 2 = 7 8 4 > 7 ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक अभाज्य संख्या है, और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. एक
    2. शून्य
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  12. प्र.12General Awareness
    7xy + 5yz − 3zx, 4yz + 9zx − 4y, −3xy + 5x − 2xy का योगफल ज्ञात करें।
    1. 5x − 4y − 2xy − 9yz + 6zx
    2. 5x − 4y + 6xy + 9yz + 6zx
    3. 5x − 4y + 6xy + 9yz − 6zx
    4. 5x − 4y + 2xy + 9yz + 6zx
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5x − 4y + 2xy + 9yz + 6zx

  13. प्र.13General Awareness
    भारत की पहली मस्जिद 'चेरामन जुमा मस्जिद' वर्ष 2021 में जीर्णोद्धार के बाद इसके पुनः स्थापन के कारण सुर्खियों में थी। यह इनमें से किस राज्य में स्थित है?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. केरल
    3. राजस्थान
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केरल

  14. प्र.14Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग - अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। B, C के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। C एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। B और D की मंजिलों के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। A, F के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
    1. A
    2. C
    3. F
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — A

  15. प्र.15Mathematics
    दो संख्याओं, x और y के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) क्रमशः 286 और 2 हैं। यदि इन दोनों संख्याओं का योग 48 हो, तो 1/x + 1/y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 12/143
    2. 24/167
    3. 572/48
    4. 48/571
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12/143

  16. प्र.16Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (75, 16, 67) (33, 14, 26)
    1. (40, 56, 96)
    2. (28, 72, 64)
    3. (29, 6, 26)
    4. (88, 54, 76)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (29, 6, 26)

  17. प्र.17Mathematics
    रवि शहर A से शहर B की ओर जा रहा है। यदि रवि अपनी कार को अपनी सामान्य चाल की 2/5 चाल से चलाता है, तो वह शहर B तक 30 मिनट की देरी से पहुंचेगा। यदि वह अपनी सामान्य चाल से कार चलाता है, तो उसे शहर A से शहर B तक पहुंचने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
    1. 20
    2. 18
    3. 15
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20

  18. प्र.18Reasoning
    सात व्यक्ति - A, C, G, K, M, R और V उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। A के बाईं ओर उतने ही व्यक्ति हैं, जितने कि A के दाईं ओर हैं। C, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K, G के ठीक बगल में नहीं बैठा है। M, K के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R पंक्ति के किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। V और R के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. तीन से अधिक
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  19. प्र.19General Awareness
    रेडॉक्स अभिक्रिया वह अभिक्रिया है, जिसमें ______।
    1. ऑक्सीकरण और अपचयन एक साथ होता है
    2. केवल अपचयन होता है
    3. केवल ऑक्सीकरण होता है
    4. न तो ऑक्सीकरण होता है, और न ही अपचयन होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऑक्सीकरण और अपचयन एक साथ होता है

  20. प्र.20Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में 'MONKS' को 'LMMIR' और 'PRICE' को 'OPHAD' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'FROCK' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. EPNAJ
    2. EMPAL
    3. EMPAK
    4. ENPAJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — EPNAJ

  21. प्र.21General Awareness
    निम्न में से वह कौन-सी वह एकमात्र नदी है, जो राजस्थान के पश्चिमी भाग में बहती है?
    1. लूनी
    2. घग्गर
    3. चंबल
    4. बनास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लूनी

  22. प्र.22Mathematics
    एक त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाइयां 24 cm और 26 cm हैं। निम्न में से क्या इसकी तीसरी भुजा की माप हो सकती है?
    1. 48 cm
    2. 52 cm
    3. 55 cm
    4. 54 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 48 cm

  23. प्र.23General Awareness
    निम्नलिखित में से किस त्योहार को 'पीरला पांडुगा (peerla panduga)' के नाम से भी जाना जाता है?
    1. मुहर्रम
    2. बकरीद
    3. लैलतुल-क़द्र (Lailat al-Qadr)
    4. रमज़ान (Ramadan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मुहर्रम

  24. प्र.24Mathematics
    677 एन.सी.सी. कैडेट एक परेड में भाग लेना चाहते थे। उक्त परेड में भाग लेने के लिए, कैडेटों को एक आयताकार पैटर्न में व्यवस्थित किया जाना था, जहां पंक्तियों की संख्या, स्तंभों की संख्या के बराबर हो। एन.सी.सी. कैडेटों की वह न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए, जो इस परेड में भाग लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें इससे बाहर रहना पड़ा।
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  25. प्र.25Mathematics
    तीन भिन्न अभाज्य संख्याओं का योग 40 है। इन अभाज्य संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 682
    2. 722
    3. 434
    4. 310
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 434

  26. प्र.26General Awareness
    भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को शामिल करने की अनुशंसा करने वाली स्वर्ण सिंह समिति का गठन किस प्रधानमंत्री ने किया था?
    1. मोरारजी देसाई
    2. लाल बहादुर शास्त्री
    3. जवाहर लाल नेहरू
    4. इंदिरा गांधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इंदिरा गांधी

  27. प्र.27General Awareness
    इनमें से किन दो तत्वों में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है?
    1. F और Cl
    2. N और C
    3. H और He
    4. B और Br
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — F और Cl

  28. प्र.28General Awareness
    धावन सोडा बनाने के लिए इनमें से किस कच्चे माल का उपयोग किया जाता है?
    1. NaOH
    2. MgCO₃
    3. NaHCO₃
    4. NaCl
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NaCl

  29. प्र.29Mathematics
    कमल की वर्तमान आयु, उसके पुत्र की वर्तमान आयु की चार गुनी है। 18 वर्ष पश्चात, उसके पुत्र की आयु, कमल की आयु की आधी होगी। पुत्र की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 10
    3. 36
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  30. प्र.30Mathematics
    एक उत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्या 40 cm है। लेंस की क्षमता क्या होगी?
    1. −2.5 D
    2. −5.0 D
    3. +2.5 D
    4. +5.0 D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — +5.0 D

  31. प्र.31General Awareness
    बोमेन संपुट (Bowman's capsule) ________ को ढके रहती है।
    1. प्लेटलेट्स (platelets)
    2. केशिकागुच्छ (glomerulus)
    3. न्यूरॉन (neurons)
    4. वृक्काणु (nephrons)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केशिकागुच्छ (glomerulus)

  32. प्र.32General Awareness
    विज्ञान प्रयोगशाला में क्रियाकलाप करते समय एक छात्र की शर्ट पर दाग लग गया। दाग को हटाने के लिए उसे किस रसायन का उपयोग करना चाहिए?
    1. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
    2. सोडियम कार्बोनेट
    3. सोडियम क्लोराइड
    4. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सोडियम कार्बोनेट

  33. प्र.33Mathematics
    (6 × 16 − 9 ÷ 3) + 17 − 12 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 67
    2. 98
    3. 76
    4. 89
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 98

  34. प्र.34Mathematics
    दिए गए पाई-चार्ट में विभिन्न परिवारों की कमाई के प्रतिशत को दर्शाया गया है। चार्ट का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। [figure] A, C, D, F, G और H परिवारों की कुल कमाई का केंद्रीय कोण क्या है?
    1. 302.9°
    2. 316.8°
    3. 310.7°
    4. 234.8°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 316.8°

  35. प्र.35Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। 573 136 357 442 814 (उदाहरण; 697 में पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7 है) यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो ऐसी कितनी संख्याएं बनेंगी जिनका दूसरा अंक, तीसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. दो
    2. शून्य
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  36. प्र.36Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'BOUTS' को '54%8#' और 'ULTRA' को '%38@9' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'BLARE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. 539@2
    2. 593#2
    3. 543@%
    4. 534#2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 539@2

  37. प्र.37Reasoning
    सात बॉक्स M, N, O, P, Q, R और S को एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। P के ऊपर केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। P और M के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। S और Q के बीच केवल R को रखा गया है। O और M के बीच केवल N को रखा गया है। सबसे ऊपर न तो Q को और ना ही M को रखा गया है। Q और O के बीच कौन-सा बॉक्स रखा गया है?
    1. N
    2. R
    3. S
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — P

  38. प्र.38General Awareness
    उद्योग-जगत को मध्यम एवं दीर्घकालिक वित्तपोषण प्रदान करने हेतु IFCI (इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) को एक वैधानिक निगम के रूप में कब स्थापित किया गया था?
    1. 1969
    2. 1954
    3. 1948
    4. 1975
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1948

  39. प्र.39General Awareness
    एक परीक्षा में, रमन ने प्रिंस से अधिक अंक प्राप्त किए। रॉबिन ने केशव और दीपक दोनों से कम अंक प्राप्त किए। अभिषेक ने दीपक से अधिक अंक प्राप्त किए लेकिन प्रिंस से कम अंक प्राप्त किए। दीपक ने केशव से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा में तीसरा सर्वोच्च स्थान किसका है?
    1. दीपक
    2. रॉबिन
    3. अभिषेक
    4. प्रिंस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अभिषेक

  40. प्र.40General Awareness
    मेंडल ने दो प्रयोग किए: (1) लंबे पौधों के पराग को छोटे पौधों के बीजांड को निषेचित करने के लिए लिया, और (2) छोटे पौधों के पराग को लंबे पौधों के बीजांड को निषेचित करने के लिए लिया। यदि हम इन दो प्रयोगों से उत्पन्न पौधों की तुलना करें, तो हम क्या परिणाम देखेंगे?
    1. प्रयोग 1 में छोटे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी छोटे पौधे उत्पन्न होंगे
    2. प्रयोग 1 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी लंबे पौधे उत्पन्न होंगे
    3. प्रयोग 1 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में छोटे पौधे उत्पन्न होंगे
    4. प्रयोग 1 में छोटे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रयोग 1 में लंबे पौधे उत्पन्न होंगे, और प्रयोग 2 में भी लंबे पौधे उत्पन्न होंगे

  41. प्र.41Reasoning
    रिया उत्तर की ओर 25 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 30 m चलती है, फिर दाएं मुड़ती है और 40 m चलती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। अंत में, वह बाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। अब वह आरंभ बिंदु से किस दिशा में और कितने मीटर की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 45 m, पश्चिम
    2. 45 m, पूर्व
    3. 15 m, दक्षिण
    4. 15 m, उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 45 m, पूर्व

  42. प्र.42Mathematics
    एक अध्ययन केंद्र में 5 कक्षाएं हैं, जिनमें 50, 60, 25, 40 और 70 विद्यार्थी हैं। इन 5 कक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के प्रतिशत क्रमशः 20%, 25%, 20%, 10%, 30% हैं। केंद्र में प्रति कक्षा उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 55
    3. 10
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  43. प्र.43Reasoning
    मेंडलीफ की आवर्त सारणी में, समूह VIII और चौथे आवर्त की पहली श्रेणी में कौन सा तत्व मौजूद नहीं है?
    1. Cu
    2. Co
    3. Fe
    4. Ni
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Cu

  44. प्र.44Reasoning
    सजातीय श्रेणी के सदस्यों के मध्य ________ का अंतर होता है।
    1. C₂H इकाई
    2. CH₂ इकाई
    3. C₂H₂ इकाई
    4. CH इकाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CH₂ इकाई

  45. प्र.45Mathematics
    निम्नलिखित विवरण से, चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के सही गुणधर्मों की पहचान कीजिए। (a) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, बंद पाश होती हैं। (b) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, चुंबक के बाहर चुंबक के उत्तरी ध्रुव से इसके दक्षिणी ध्रुव की ओर होती हैं। (c) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, परस्पर प्रतिच्छेदित करती हैं। (d) यदि चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं सघन हों, तो उस क्षेत्र में चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता उच्च होगी। (e) प्रति इकाई क्षेत्रफल में चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की संख्या, चुंबकीय फ्लक्स कहलाती है।
    1. (a), (b), (d)
    2. (a), (c), (d)
    3. (b), (c), (e)
    4. (a), (b), (c) और (d)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (a), (b), (d)

  46. प्र.46General Awareness
    भारत सरकार द्वारा देश में सतत कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए निम्न में से किस वित्तीय संस्थान की स्थापना की गई थी?
    1. RBI (आरबीआई)
    2. NABARD (नाबार्ड)
    3. PNB (पीएनबी)
    4. SIDBI (सिडबी)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — NABARD (नाबार्ड)

  47. प्र.47Mathematics
    यदि एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 1144 cm² है, तो इसका व्यास (cm में) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
    1. 2√91
    2. √91
    3. 2√95
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2√91

  48. प्र.48Reasoning
    संख्या 56137428 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित करने पर, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. शून्य
    2. एक
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  49. प्र.49Mathematics
    2.6̄ को अनुचित भिन्न (improper fraction) के रूप में व्यक्त कीजिए।
    1. 7/3
    2. 20/9
    3. 22/9
    4. 8/3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8/3

  50. प्र.50Mathematics
    एक व्यक्ति ने 40 km/h की चाल से एक निश्चित दूरी तय की, और उसी मार्ग से 5 km/h की चाल से चलते हुए वापस लौटा। यदि इस दोतरफा यात्रा में उसे कुल 4 घंटे 30 मिनट का समय लगा, तो 4 घंटे 30 मिनट की इस यात्रा में उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. 20 km
    2. 40 km
    3. 30 km
    4. 25 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 40 km

  51. प्र.51Mathematics
    यदि कोई संख्या 4 से विभाज्य है, तो उसके बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य होगा?
    1. संख्या के अंकों का योग, 4 से विभाज्य होगा।
    2. इसके अंतिम दो अंकों से बनी संख्या 4 से विभाज्य होगी।
    3. संख्या 2 और 6 से विभाज्य होगी।
    4. संख्या में इकाई के स्थान पर 0 होगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इसके अंतिम दो अंकों से बनी संख्या 4 से विभाज्य होगी।

  52. प्र.52General Awareness
    क्या होता है, जब पादपों को तीन दिन तक अंधेरे कमरे में रखा जाता है?
    1. पादप उन 3 दिनों के लिए शीत निष्क्रियता (hibernate) की अवस्था में चले जाते हैं
    2. पादप प्रोटीन भंडारों का उपयोग करते हैं
    3. पादपों के स्टार्च संसाधन एकदम समाप्त हो जाते हैं
    4. पादपों के तेल भंडार एकदम समाप्त हो जाते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पादपों के स्टार्च संसाधन एकदम समाप्त हो जाते हैं

  53. प्र.53General Awareness
    चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं ________ होती हैं।
    1. बंद वक्र
    2. बिंदु
    3. सीधी रेखाएं
    4. खुले पाश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बंद वक्र

  54. प्र.54Reasoning
    Q, R, S, T, U और V एक परिवार के छह सदस्य हैं, जो एक रेस्तरां में एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। U, S के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। V, Q के बाईं ओर तीसरे स्थान पर और U के ठीक बगल में बैठा है। R, S के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। U के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. T
    2. R
    3. V
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — T

  55. प्र.55Mathematics
    4 फरवरी 2022 तक, निम्नलिखित में से कौन सी योजना, पारिवारिक कलह, अपराध, हिंसा, मानसिक तनाव, सामाजिक बहिष्कार के कारण बेघर हो गई बालिकाओं एवं महिलाओं, अथवा वेश्यावृत्ति या ऐसे ही किसी नैतिक खतरे के लिए विवश की जा रही बालिकाओं एवं महिलाओं की प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति करती है?
    1. उज्जवला योजना
    2. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)
    3. स्वाधार गृह योजना
    4. वन स्टॉप सेंटर (OSC)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्वाधार गृह योजना

  56. प्र.56Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  57. प्र.57Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पशु, पौधे हैं। 2. कुछ पौधे, पक्षी हैं। 3. कोई बत्तख, पशु नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ बत्तख, पक्षी हैं। (II) कोई पक्षी, पशु नहीं है। (III) कुछ पशु, पक्षी हैं।
    1. निष्कर्ष I और III दोनों पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    3. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।

  58. प्र.58General Awareness
    1923 में स्वराज पार्टी का गठन किसने किया?
    1. मोतीलाल नेहरू और मौलाना आजाद
    2. मोतीलाल नेहरू और चित्तरंजन दास
    3. जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी
    4. सुभाष चंद्र बोस और बाल गंगाधर तिलक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मोतीलाल नेहरू और चित्तरंजन दास

  59. प्र.59General Awareness
    निम्न में से कौन सी संस्था/निकाय पंचायती राज की त्रिस्तरीय (three-tier) व्यवस्था में शामिल नहीं है?
    1. ग्राम पंचायत
    2. तहसील परिषद
    3. जिला परिषद
    4. पंचायत समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तहसील परिषद

  60. प्र.60Mathematics
    ΔABC में, DE, BC के समांतर है, जहां D, AB पर स्थित एक बिंदु है, और E, AC पर स्थित एक बिंदु है, तथा m(AD) : m(DB) , 2 : 5 है। यदि m(AC) 8.4 cm है, तो m(AE) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1.2 cm
    2. 2.4 cm
    3. 2.8 cm
    4. 1.4 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2.4 cm

  61. प्र.61General Awareness
    विद्युत बल्ब का फिलामेंट दिए गए पदार्थों में से किससे बना होता है?
    1. सोना
    2. टंगस्टन
    3. नाइक्रोम
    4. तांबा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टंगस्टन

  62. प्र.62General Awareness
    यदि अभी 1:20 p.m. हो रहा है, तो अब से 58 मिनट बाद कितना बजेगा?
    1. 02:10 p.m.
    2. 02:18 p.m.
    3. 02:15 p.m.
    4. 02:00 p.m.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 02:18 p.m.

  63. प्र.63General Awareness
    कार्बन डाईऑक्साइड को सोडियम हाइड्रॉक्साइड के जलीय विलयन में घोले जाने पर, यह मिश्रण अभिक्रिया करके जलीय सोडियम कार्बोनेट और तरल जल प्रदान करता है। निम्नलिखित में से कौन सा इस अभिक्रिया के लिए सही संतुलित समीकरण है?
    1. 2CO₂(aq) + NaOH(aq) → 2Na₂CO₃(aq) + H₂O(l)
    2. 2CO₂(aq) + NaOH(aq) → 2NaCO₃(aq) + H₂O(l)
    3. CO₂(aq) + 2NaOH(aq) → NaCO₃(aq) + H₂O(l)
    4. CO₂(aq) + 2NaOH(aq) → Na₂CO₃(aq) + H₂O(l)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CO₂(aq) + 2NaOH(aq) → Na₂CO₃(aq) + H₂O(l)

  64. प्र.64Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। A मंजिल क्रमांक 5 पर रहता है। A और C के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। न तो D और ना ही B सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। E, C के ठीक नीचे रहता है। B एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर नहीं रहता है। मंजिल क्रमांक 3 पर कौन रहता है?
    1. D
    2. B
    3. C
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — B

  65. प्र.65General Awareness
    ईसाइयों के ईस्टर त्योहार के बारे में महत्वपूर्ण बात क्या है?
    1. इसे ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
    2. यह यूरोप और उत्तरी अमेरिका में शरद ऋतु के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
    3. यीशु मसीह के मृत से मृतोत्थान (फिर से जी उठने) का प्रतीक है।
    4. यह ईसाइयों के नए साल का प्रतीक है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यीशु मसीह के मृत से मृतोत्थान (फिर से जी उठने) का प्रतीक है।

  66. प्र.66Reasoning
    मान लीजिए कि रघु फोकस दूरी (f) वाले अवतल दर्पण के सामने विभिन्न दूरियों (u) पर एक वस्तु रखता है, और उसने संगत प्रतिबिम्ब दूरी (v) को मापा है। ऐसे प्रयोग से, रघु ने u और 1/आवर्धन यानि u और 1/ m के बीच ग्राफ खींचा। उपरोक्त जानकारी के आधार पर निम्न में से कौन सा विकल्प सत्य है?
    1. यह एक सीधी रेखा है, जिसकी प्रवणता +f है, x-अंतःखंड -1 है, और y-अंतःखंड +f है
    2. यह एक सीधी रेखा है, जिसकी प्रवणता +f है, x-अंतःखंड +1 है, और y-अंतःखंड -f है
    3. यह एक सीधी रेखा है, जिसकी प्रवणता 1/f है, x-अंतःखंड -1 है, और y-अंतःखंड +f है
    4. यह एक सीधी रेखा है, जिसकी प्रवणता -1/f है, x-अंतःखंड +1 है, और y-अंतःखंड -f है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह एक सीधी रेखा है, जिसकी प्रवणता +f है, x-अंतःखंड -1 है, और y-अंतःखंड +f है

  67. प्र.67General Awareness
    सरल करें: [65 + {31 − (45 of 3 ÷ 5)} × 4 ]
    1. 81
    2. 102
    3. 80
    4. 79
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 81

  68. प्र.68General Awareness
    निम्न में से कौन सी कंपनी 5G नेटवर्क का प्रदर्शन (demonstration) करने वाली भारत की पहली दूरसंचार कंपनी बनी?
    1. रिलायंस जियो (Reliance Jio)
    2. एयरटेल (Airtel)
    3. आईवी (Vi)
    4. बी.एस.एन.एल. (BSNL)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एयरटेल (Airtel)

  69. प्र.69General Awareness
    मार्च 2022 में, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित उन्नत फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) के लिए अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का उद्घाटन किया, जिसे ________ के रूप में जाना जाता है।
    1. होंडा FCX क्लैरिटी
    2. होंडा क्लैरिटी फ्यूल सेल
    3. टोयोटा मिराई
    4. हुंडई NEXO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — टोयोटा मिराई

  70. प्र.70Reasoning
    तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी पेड़, पौधे हैं। सभी पत्ते, पेड़ हैं। सभी हरे, पत्ते हैं। निष्कर्ष: I. सभी पौधे, हरे हैं। II. सभी पेड़, पत्ते हैं। III. कुछ पौधे, पत्ते हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष III पालन करता है
    4. केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है

  71. प्र.71Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी बिल्डिंग, सीमेंट हैं। सभी सीमेंट, पाउडर हैं। सभी पाउडर, डिटर्जेंट हैं। निष्कर्ष: (I) सभी पाउडर, बिल्डिंग हैं। (II) कुछ डिटर्जेंट, सीमेंट हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।

  72. प्र.72Mathematics
    एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 81 cm² है, और इसका आधार, संगत ऊंचाई के दोगुने के बराबर है। त्रिभुज की ऊंचाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 10
    3. 18
    4. 81
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  73. प्र.73Mathematics
    वह द्विघात समीकरण कौन सा है, जिसके मूल m और n हैं?
    1. x² + (m + n)x + mn = 0
    2. x² − (m + n)x − mn = 0
    3. x² − (m + n)x + mn = 0
    4. x² − (m − n)x + mn = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — x² − (m + n)x + mn = 0

  74. प्र.74Mathematics
    अरुण ने ₹1,710 में 38 kg चावल खरीदे और उन्हें 8 kg के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ पर बेच दिया। 5 kg चावल का विक्रय मूल्य कितना है?
    1. ₹290
    2. ₹285
    3. ₹280
    4. ₹295
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹285

  75. प्र.75Mathematics
    3 × 6 + 5 − 6 ÷ 2 − 9 + 72 ÷ (3 × 4) + 42 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 72
    2. 85
    3. 59
    4. 149
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 59

  76. प्र.76Reasoning
    दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथन का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: रेस्टोरेंट X ने पिछले महीने में बर्गर की तुलना में अधिक पिज़्ज़ा बेचे। निष्कर्ष: I. पिज़्ज़ा, बर्गर से बेहतर होते हैं। II. रेस्टोरेंट X में, बर्गर की तुलना में पिज़्ज़ा, खरीदारों के बीच अधिक लोकप्रिय प्रतीत होते हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

  77. प्र.77Mathematics
    हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। तो, हीरे में प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 1.24 × 10⁸ m/s
    2. 1.72 × 10⁸ m/s
    3. 2.48 × 10⁸ m/s
    4. 3 × 10⁸ m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 × 10⁸ m/s

  78. प्र.78Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  79. प्र.79Reasoning
    वस्तु को अवतल दर्पण के सामने कहां रखने पर छोटा प्रतिबिंब निर्मित होता है?
    1. ध्रुव और फोकस के मध्य
    2. वक्रता केंद्र से परे
    3. फोकस और वक्रता केंद्र के मध्य
    4. फोकस पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वक्रता केंद्र से परे

  80. प्र.80Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  81. प्र.81Reasoning
    निम्नलिखित 3-अक्षर वाले पांच शब्दों के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। MAY JUG TEN FOR CAN यदि इनमें से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पिछले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बनने वाले कितने शब्दों में कम से कम एक स्वर होगा? (नोट - A को Z से बदला गया है)
    1. 4
    2. 3
    3. 5
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  82. प्र.82General Awareness
    छोटे मांसाहारी या द्वितीयक उपभोक्ता ________ स्तर पर आते हैं।
    1. दूसरे पोषी
    2. तीसरे पोषी
    3. चौथे पोषी
    4. पहले पोषी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीसरे पोषी

  83. प्र.83Reasoning
    CNG और LPG के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
    1. CNG और LPG पाइप द्वारा घरों में पहुंचाई जा सकती है।
    2. CNG और LPG में कार्बन कण नहीं होते हैं।
    3. CNG और LPG दोनों कार्बन आधारित ईंधन हैं।
    4. CNG और LPG को 'स्वच्छ ईंधन' के रूप में लेबल किया जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CNG और LPG पाइप द्वारा घरों में पहुंचाई जा सकती है।

  84. प्र.84General Awareness
    अक्टूबर 2021 में, माले में खेली गई 2021 SAFF चैंपियनशिप में, मालदीव के खिलाफ मैच के दौरान किस भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी ने महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड तोड़ा?
    1. जेजे लालपेखलुआ
    2. संदेश झिंगन
    3. बाइचुंग भूटिया
    4. सुनील छेत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सुनील छेत्री

  85. प्र.85General Awareness
    एक वयस्क मानव मूत्र में ________ होते हैं।
    1. 85% जल, 2.0% यूरिया और 2.0% क्रिएटिनिन
    2. 95% जल, 2.0% यूरिया और 2.0% अमोनिया
    3. 95% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अन्य अपशिष्ट उत्पाद
    4. 85% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अमोनिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 95% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अन्य अपशिष्ट उत्पाद

  86. प्र.86Mathematics
    एक निश्चित राशि पर 8% की वार्षिक दर से 4 वर्ष में प्राप्त वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय चक्रवृद्धि ब्याज, और साधारण ब्याज का अंतर ₹20 है। वह राशि ज्ञात कीजिए। [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।]
    1. ₹493.96
    2. ₹463.83
    3. ₹473.83
    4. ₹483.83
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹493.96

  87. प्र.87General Awareness
    वित्त वर्ष 2020-21 में किस राज्य ने सर्वाधिक कोयला उत्पादन दर्ज किया?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. छत्तीसगढ़
    3. मध्य प्रदेश
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — छत्तीसगढ़

  88. प्र.88Mathematics
    प्रत्येक 5 वर्ष के अंतराल पर जन्म लेने वाले 4 लड़कों की आयु का योगफल 42 वर्ष है। सबसे छोटे लड़के की आयु क्या है?
    1. 6 वर्ष
    2. 4 वर्ष
    3. 5 वर्ष
    4. 3 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 वर्ष

  89. प्र.89Mathematics
    यदि कोई दूधवाला ₹50 प्रति लीटर दूध बेचता है, तो उसे ₹2,000 की हानि होती है। यदि वह इसे ₹60 प्रति लीटर बेचता है, तो उसे ₹1,500 का लाभ होता है। उसके द्वारा बेचे गए दूध की कुल मात्रा (लीटर में) ज्ञात कीजिए।
    1. 150
    2. 400
    3. 200
    4. 350
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 350

  90. प्र.90Reasoning
    सही कथन का चयन करें।
    1. प्रथम पंचवर्षीय योजना पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी।
    2. प्रथम पंचवर्षीय योजना पी.सी. महलानोबिस मॉडल पर आधारित थी।
    3. योजना आयोग के पहले उपाध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू थे।
    4. दूसरी पंचवर्षीय योजना जोसेफ स्टालिन द्वारा पेश किए गए रूसी मॉडल पर आधारित थी।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रथम पंचवर्षीय योजना पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी।

  91. प्र.91General Awareness
    राज्य के राज्यपाल का एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरण भारत के ________ द्वारा होता है।
    1. राष्ट्रपति
    2. प्रधान मंत्री
    3. राज्य सभा
    4. लोक सभा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राष्ट्रपति

  92. प्र.92Mathematics
    राजा, विक्रम का पिता है। राजा की आयु, विक्रम की आयु की 13 गुनी है। 10 वर्ष पश्चात, राजा की तत्कालीन आयु विक्रम की तत्कालीन आयु की 3 गुनी होगी। विक्रम की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  93. प्र.93General Awareness
    पहाड़ियां और जिस राज्य में वे स्थित हैं, के आधार पर कौन-सा युग्म सुमेलित है?
    1. इलायची पहाड़ियां - ओडिशा
    2. गढ़जात पहाड़ियां - मध्य प्रदेश
    3. कैमूर पहाड़ियां - बिहार
    4. महादेव पहाड़ियां - केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कैमूर पहाड़ियां - बिहार

  94. प्र.94Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, पदार्थों को उनके प्रतिरोध के बढ़ते क्रम में प्रदर्शित करता है?
    1. विद्युतरोधक, मिश्रधातुएं, चालक
    2. विद्युतरोधक, चालक, मिश्रधातुएं
    3. चालक, मिश्रधातुएं, विद्युतरोधक
    4. मिश्रधातुएं, चालक, विद्युतरोधक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चालक, मिश्रधातुएं, विद्युतरोधक

  95. प्र.95Mathematics
    505/cot²θ − 505/cos²θ + (15 tanθ cosθ)/sinθ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 490
    2. −520
    3. −490
    4. 520
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −490

  96. प्र.96Reasoning
    छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। B, F से लंबा है, लेकिन E से छोटा है। केवल एक व्यक्ति D से छोटा है। केवल तीन व्यक्ति C से लंबे हैं। F सबसे छोटा नहीं है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
    1. B
    2. A
    3. D
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — A

  97. प्र.97Reasoning
    अर्चित बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 6 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 24 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 12 km ड्राइव करता है। अंततः वह दाएं मुड़ता है, 14 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
    1. 12 km दक्षिण की ओर
    2. 12 km उत्तर की ओर
    3. 14 km पूर्व की ओर
    4. 16 km दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12 km दक्षिण की ओर

  98. प्र.98Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  99. प्र.99Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया लाइन ग्राफ पांच महीनों में भर्ती किए गए रोगियों की संख्या दर्शाता है। [figure] संदर्भ: [Number of patients-रोगियों की संख्या, June-जून, July-जुलाई, August-अगस्त, September-सितम्बर, October-अक्टूबर, Months-महीने] दिए गए पांच महीनों में भर्ती किए गए रोगियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 135
    2. 120
    3. 130
    4. 140
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 130

  100. प्र.100General Awareness
    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी 2022 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था?
    1. ईशान किशन
    2. श्रेयस अय्यर
    3. आवेश खान
    4. दीपक चाहर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ईशान किशन

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121324454627181931041111241321411511631711841912012112212312442532642712842943043123223323423543613743833934024124244314424514624714824945025125235315415535635735825926026126226346426536616716826937037127217337427537647747837928038148228318448538618728848949019119249339439539629719819931001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 6 अक्टूबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner