-
प्र.1General Awareness
एक ही कंपनी के पांच कर्मचारी - जाग्रुति, कृष्णा, लक्ष्मण, माया और निरुपम एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। जाग्रुति और निरुपम क्रमशः सबसे ऊपरी और सबसे निचली मंजिल पर रहते हैं। जाग्रुति, लक्ष्मण के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। माया, निरुपम के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। दूसरी मंजिल पर कौन रहता है?
- जाग्रुति
- लक्ष्मण
- माया
- कृष्णा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — माया
-
प्र.2Mathematics
दो क्रमागत धन पूर्णांकों का गुणनफल 552 है। यदि इन दोनों पूर्णांकों में से छोटे पूर्णांक को x द्वारा निरूपित किया जाता है, तो नीचे दिए गए किस विकल्प के समीकरण का उपयोग x का मान ज्ञात करने के लिए किया जा सकता है?
- x² − x + 552 = 0
- x² + x + 552 = 0
- x² + x - 552 = 0
- x² − x - 552 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — x² + x - 552 = 0
-
प्र.3Mathematics
यदि एक द्विघात समीकरण के दो मूल −3 और 3 हैं, तो द्विघात समीकरण ______ होगा।
- x² - 9 = 0
- x² - 6 = 0
- x² + 5 = 0
- 9x² - 1 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x² - 9 = 0
-
प्र.4General Awareness
मानवों में उत्सर्जन तंत्र के सही अनुक्रमिक क्रम की पहचान कीजिए।
- वृक्क, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, मूत्रमार्ग
- वृक्क, मूत्राशय, मूत्रवाहिनी, मूत्रमार्ग
- वृक्क, मूत्रवाहिनी, मूत्रमार्ग, मूत्राशय
- वृक्क, मूत्रमार्ग, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वृक्क, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, मूत्रमार्ग
-
प्र.5Mathematics
यदि किसी बहुभुज के आंतरिक कोणों की मापों का योग 900° हो, तो इसमें कितनी भुजाएं होंगी?
- 7
- 6
- 8
- 54
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 7
-
प्र.6Mathematics
10 व्यक्तियों की आयु (वर्ष में) नीचे दी गई है। माध्यिका आयु ज्ञात करें। 22, 23.5, 26, 22.5, 24, 26, 23, 24.5, 25, 21
- 22.25
- 22.00
- 25.00
- 23.75
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 23.75
-
प्र.7Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 438 645 327 153 276 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए।) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 3 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक, 2 से पूर्णतः विभाज्य होगा?
- दो
- एक
- तीन
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दो
-
प्र.8Reasoning
एक पंक्ति में मनोज आगे से 10वें स्थान पर है और अजय पीछे से 12वें स्थान पर है, और उनके बीच कोई नहीं है। यदि पंक्ति में अजय, मनोज के पीछे खड़ा है, तो पंक्ति में कितने व्यक्ति हैं?
- 23
- 22
- 21
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 22
-
प्र.9Reasoning
एक कथन के बाद दो तर्क । और ॥ दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: आवास और औद्योगीकरण के लिए अधिक से अधिक कृषि भूमि बेची जानी चाहिए। तर्क: I. यदि कृषि भूमि का औद्योगिक भूमि में परिवर्तन जल्द नहीं रुका तो गंभीर खाद्य कमी को टाला नहीं जा सकेगा। II. यह सिद्ध हो चुका है कि किसी क्षेत्र में औद्योगीकरण उसके पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता को नष्ट कर देता है।
- ॥ कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि । कथन का समर्थन करता है
- । और ॥ दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
- । और ॥ दोनों कथन का समर्थन करते हैं
- । कथन का समर्थन नहीं करता, जबकि ॥ कथन का समर्थन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — । और ॥ दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
-
प्र.10General Awareness
मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की खोज के समय, निम्न में से किस तत्व समूह की खोज नहीं हुई थी?
- हैलोजन (Halogens)
- क्षार धातुएं
- उत्कृष्ट गैसें (Noble gases)
- क्षारीय मृदा धातुएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उत्कृष्ट गैसें (Noble gases)
-
प्र.11General Awareness
उदासीनीकरण अभिक्रिया में निम्न में से कौन से उत्पाद बनते हैं?
- अवक्षेप और क्षारक
- अम्ल और जल
- लवण और अम्ल
- लवण और जल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — लवण और जल
-
प्र.12General Awareness
दिए गए व्यंजक को सरल करें। (76 × 76 × 76 − 74 × 74 × 74)/(76 × 76 + 76 × 74 + 74 × 74)
- 120
- 5
- 121
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.13Reasoning
निम्न में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? MAN 7, PDQ 16, SGT 25, VJW 34,?
- YMZ 43
- ULZ 40
- YNZ 43
- ZLU 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — YMZ 43
-
प्र.14General Awareness
यदि y/x = 5/6 है, तो (x² − y²)/(x² + y²) = ______ होगा।
- 11/61
- 9/61
- 36/25
- 25/36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11/61
-
प्र.15Reasoning
एक कक्षा में पल्लवी का रैंक ऊपर से 25वां और नीचे से 18वां है। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए?
- 41
- 42
- 43
- 44
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 42
-
प्र.16Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'BOAT' को 'DQCV' लिखा जाता है और 'PLAN' को 'RNCP' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'PHONE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- JQPGR
- QPGRJ
- RJQPG
- PGQST
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — RJQPG
-
प्र.17General Awareness
बेकिंग सोडा का उपयोग सामान्यतः ______ नहीं किया जाता है।
- प्रतिअम्ल के रूप में
- अग्निशामकों में
- बेकिंग पाउडर के रूप में
- विसंक्रामक के रूप में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विसंक्रामक के रूप में
-
प्र.18Reasoning
बिंदी, मोनी, साया, अर्जुन, हिमेश और पंकज नामक छह मित्रों में से, प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। बिंदी, मोनी से छोटी है, लेकिन साया से बड़ी है। अर्जुन केवल एक व्यक्ति से छोटा है। हिमेश, पंकज से बड़ा है, लेकिन मोनी से छोटा है। साया, पंकज से बड़ी है, लेकिन बिंदी से छोटी है। इन छह मित्रों में से कौन सबसे छोटा/छोटी है?
- पंकज
- हिमेश
- मोनी
- साया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पंकज
-
प्र.19General Awareness
इनमें से कौन सी संरचना कार्बन परमाणुओं की एक बंद शृंखला से बनती है?
- शाखित शृंखला संरचना (Branched chain structure)
- वलयी संरचना (Ring structure)
- अचक्रीय संरचना (Acyclic structure)
- सीधी शृंखला संरचना (Straight chain structure)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वलयी संरचना (Ring structure)
-
प्र.20Reasoning
एक प्रतिबिंब का आवर्धन +1.5 है तथा गोलीय दर्पण से वस्तु की दूरी 30 cm है। प्रतिबिंब ______ पर बनेगा।
- दर्पण के पीछे, 45 cm की दूरी
- दर्पण के सामने, 20 cm की दूरी
- दर्पण के पीछे, 20 cm की दूरी
- दर्पण के सामने, 45 cm की दूरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दर्पण के पीछे, 45 cm की दूरी
-
प्र.21Reasoning
______ के क्षेत्र में योगदान करने वाले व्यक्तियों को स्टॉकहोम जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
- जल संसाधनों के संरक्षण और सुरक्षा
- मृदा के संरक्षण और सुरक्षा
- वनों के संरक्षण और सुरक्षा
- वन्य जीवन के संरक्षण और सुरक्षा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — जल संसाधनों के संरक्षण और सुरक्षा
-
प्र.22Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.23Mathematics
निम्न तालिका क्रमशः गणित और सांख्यिकी की परीक्षाएं देने वाले 100 छात्रों के 2 अलग-अलग समूहों द्वारा प्राप्त अंकों के बंटन को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें, और प्रश्न का उत्तर दें। 100 में से प्राप्त अंक / विषय | 80 और उससे अधिक | 60 और उससे अधिक | 40 और उससे अधिक | 20 और उससे अधिक | 0 और उससे अधिक
गणित | 11 | 32 | 70 | 90 | 100
सांख्यिकी | 9 | 21 | 64 | 81 | 100
अपनी-अपनी परीक्षाओं में 40% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
- 29
- 64
- 33
- 66
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 66
-
प्र.24Reasoning
छह व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। सैफ, राज और सैम दोनों के ठीक बगल में बैठा है। कैलाश, राज के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। अंकित, सैफ के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। कैलाश, शिव और अंकित दोनों के ठीक बगल में बैठा है। निम्न में से कौन राज और कैलाश दोनों के ठीक बगल में बैठा हुआ है?
- सैम
- शिव
- सैफ
- अंकित
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शिव
-
प्र.25Mathematics
यदि 8-अंकों वाली संख्या 27x65y31, 3 से विभाज्य है, तो x × y का न्यूनतम संभव धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
- 4
- 3
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.26Mathematics
दी गई तालिका का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। तालिका में एक सर्वेक्षण में प्राप्त विभिन्न साइज के जूतों की मांग को दर्शाया गया है। Shoe size | Number of pairs demanded
5 | 44
6 | 48
7 | 58
8 | 46
9 | 39
10 | 37
[Shoe Size - जूते की साइज, Number of pairs demanded - मांग की गई जूतों की जोड़ियों की संख्या] सर्वेक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर, मांग किए गए जूतों के साइज का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- 7
- 5
- 9
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 7
-
प्र.27General Awareness
पांच-कार्बन परमाणु वाले यौगिक 'पेंटानल' में क्रियात्मक समूह का चयन कीजिए।
- एल्कीन
- ऐल्कोहॉल
- कीटोन
- एल्डिहाइड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एल्डिहाइड
-
प्र.28Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.29General Awareness
(sin x + sec x)² + (cosec x + cos x)² का मान क्या है?
- (1 − sec x cosec x)²
- (2 + sec x cosec x)²
- (sec x cosec x + 1)²
- (2 − sec x cosec x)²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (sec x cosec x + 1)²
-
प्र.30Mathematics
एक धनराशि, 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से दो वर्ष के लिए उधार ली जाती है, जहां ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। यदि इसे ₹882 की दो समान वार्षिक किश्तों में चुकाया जाता है, तो उधार ली गई धनराशि कितनी है?
- ₹1,640
- ₹1,560
- ₹1,680
- ₹1,740
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,640
-
प्र.31Mathematics
किसी व्यक्ति ने एक घोड़े को 7% की हानि पर बेचा। यदि वह घोड़े को 9% के लाभ पर बेचता, तो उसे इस घोड़े को 7% की हानि पर बेचने से प्राप्त राशि की तुलना में ₹6,400 अधिक प्राप्त होते। घोड़े का क्रय मूल्य कितना था?
- ₹45,000
- ₹55,000
- ₹50,000
- ₹40,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹40,000
-
प्र.32General Awareness
पादप किस प्रक्रिया द्वारा अतिरिक्त जल का उत्सर्जन करते हैं?
- परिवहन
- वाष्पोत्सर्जन
- स्थानांतरण
- प्रकाश संश्लेषण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वाष्पोत्सर्जन
-
प्र.33General Awareness
पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति क्यों पाई जाती है?
- कोशिका भित्ति विभिन्न पर्यावरणीय कारकों से पादप कोशिकाओं की रक्षा करती है।
- क्योंकि पादप कोशिकाएं सजीव होती हैं।
- क्योंकि पादप कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली नहीं होती है।
- क्योंकि प्रकाश संश्लेषण के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोशिका भित्ति विभिन्न पर्यावरणीय कारकों से पादप कोशिकाओं की रक्षा करती है।
-
प्र.34General Awareness
ब्रह्मपुत्र हिमालय की __________ सीमा बनाती है।
- सबसे पूर्वी
- सबसे दक्षिणी
- सबसे पश्चिमी
- सबसे उत्तरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सबसे पूर्वी
-
प्र.35Mathematics
M3 (अर्थात मुद्रा आपूर्ति का माप) की गणना के लिए किस सूत्र का उपयोग किया जाता है?
- M3 = M2 + डाकघर में बचत के रूप में जमा राशि
- CU + DD + वाणिज्यिक बैंकों का निवल सावधि जमा राशि
- M3 = M1 + राष्ट्रीय बचत पत्र को छोड़कर डाकघर में कुल जमा राशि
- M3 = M1 + डाकघर में कुल जमा राशि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — CU + DD + वाणिज्यिक बैंकों का निवल सावधि जमा राशि
-
प्र.36General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा विषय भारतीय संविधान की समवर्ती सूची का भाग है?
- अपमिश्रण (Adulteration)
- पुलिस (Police)
- लिकर (Liquor)
- लोक स्वास्थ्य (Public Health)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अपमिश्रण (Adulteration)
-
प्र.37General Awareness
फरवरी 2022 के महीने में, किस क्रिकेट टीम ने 1000 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैच खेलने वाली पहली टीम होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की?
- वेस्ट इंडीज
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
- इंग्लैंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — भारत
-
प्र.38Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.39General Awareness
₹651 की राशि को A, B, C के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि A के हिस्से का दोगुना, B के हिस्से का तीन गुना, और C के हिस्से का पांच गुना, बराबर हैं। C का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- ₹150
- ₹126
- ₹210
- ₹315
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹126
-
प्र.40Mathematics
240 m और 320 m लंबी दो ट्रेनें समान दिशा में 59 km/h और 50 km/h की चाल से समानांतर पटरियों पर दौड़ रही हैं। दोनों ट्रेनें एक दूसरे से मिलने के क्षण से एक दूसरे को पार करने में कितना समय लेंगी?
- 3 मिनट 24 सेकंड
- 2 मिनट 18 सेकंड
- 2 मिनट 24 सेकंड
- 3 मिनट 44 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3 मिनट 44 सेकंड
-
प्र.41Reasoning
शब्द 'PREDICT' के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएं से तीसरे स्थान पर निम्न में से कौन सा अक्षर आएगा?
- J
- Q
- F
- O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — O
-
प्र.42General Awareness
एक बल्ब की शक्ति 40 W है। उसके द्वारा 100 s में व्यय की गई ऊर्जा SI इकाई में ज्ञात कीजिए।
- 40 J
- 40000 J
- 400 J
- 4000 J
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4000 J
-
प्र.43Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.44General Awareness
छड़ चुंबक के भीतर, चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा ________ होती हैं।
- मध्य भाग से सभी ओर
- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर
- दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर
- मध्य भाग से केवल उत्तरी ध्रुव की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर
-
प्र.45Reasoning
हरभजन दक्षिण दिशा की ओर चल रहा है, और 5 m की दूरी तय करने के बाद, वह बाईं ओर मुड़ता है, और आगे 3 m की दूरी तय करता है। अंत में, वह अपनी दाईं ओर मुड़ता है और 5 m की दूरी तय करता है। अब हरभजन के सामने की ओर कौन सी दिशा है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- दक्षिण
- पश्चिम
- उत्तर
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दक्षिण
-
प्र.46Reasoning
एक शेविंग दर्पण को इस प्रकार निर्मित किया गया है कि दर्पण से 30 cm की दूरी पर स्थित एक व्यक्ति, अपना 1.33 गुना आवर्धित प्रतिबिंब देखता है। दर्पण की वक्रता त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
- 30.4 cm
- 34.25 cm
- 28.6 cm
- 27.5 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 34.25 cm
-
प्र.47General Awareness
गालो एक तानी भाषा है, जो ________ में बोली जाती है।
- अरुणाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- झारखंड
- हरियाणा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अरुणाचल प्रदेश
-
प्र.48General Awareness
निम्न में से कौन भारत के अंतिम वायसराय थे?
- लॉर्ड माउंटबेटन
- लॉर्ड रिपन
- लॉर्ड वेवेल
- लॉर्ड कर्जन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लॉर्ड माउंटबेटन
-
प्र.49Reasoning
- 5
- 1
- 2
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.50Mathematics
पांच वर्ष पूर्व रोशन की आयु, प्रीति की आयु की तीन गुनी थी। यदि उनकी आयु के बीच 6 वर्ष का अंतर हो, तो प्रीति की वर्तमान आयु (वर्ष में) ______ होगी।
- 7
- 4
- 6
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8
-
प्र.51Reasoning
- 12
- 22
- 14
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 22
-
प्र.52Reasoning
एक घनाभाकार भंडारण स्थान की विमाएं 20 m, 25 m और 10 m हैं। इसमें 2 m × 1.25 m × 1 m विमाओं वाले कितने बॉक्स रखे जा सकते हैं?
- 6000
- 4000
- 8000
- 2000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2000
-
प्र.53Reasoning
- 5
- 11
- 3
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 8
-
प्र.54Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.55Mathematics
यदि एक गोले की त्रिज्या 7 cm हो, तो गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm²) में ______ होगा। (π = 22/7 मान लीजिए)
- 343
- 729
- 243
- 616
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 616
-
प्र.56Mathematics
मान लीजिए कि 500 W का एक विद्युत रेफ्रिजरेटर 12 घंटे/दिन संचालित होता है। ₹5.00 प्रति kWh की दर से, 30 दिनों तक इसे संचालित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा की लागत कितनी होगी?
- ₹900/-
- ₹700/-
- ₹1,000/-
- ₹500/-
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹900/-
-
प्र.57General Awareness
यदि 8 मार्च 2009 को रविवार है, तो 1 फरवरी 2021 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
- मंगलवार
- शनिवार
- रविवार
- सोमवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सोमवार
-
प्र.58General Awareness
NEP 2020, भारत में अनुसंधान और नवाचार में तेजी लाने के लिए इनमें से किस संस्थान/संगठन को स्थापित किए जाने की अनुशंसा करता है?
- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
- महात्मा गांधी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन इंडिया
- भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान
- नेशनल फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन इंडिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
-
प्र.59Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: सभी लड़के, लड़कियां हैं। सभी नर्तक, लड़के हैं। कोई भी लड़की, गायक नहीं है। निष्कर्ष: 1. कुछ लड़के, गायक हैं। 2. कोई भी गायक, नर्तक नहीं है।
- निष्कर्ष 1 और 2 दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष 1 पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।
-
प्र.60Mathematics
एक त्रिभुज में, यदि इसके एक कोण की माप, इस त्रिभुज के सबसे छोटे कोण की माप से दोगुनी है और त्रिभुज के तीसरे कोण की माप, इस त्रिभुज के सबसे छोटे कोण की माप से तीन गुनी है, तो इस त्रिभुज के सबसे बड़े कोण की माप ______ होगी।
- 90°
- 120°
- 75°
- 70°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 90°
-
प्र.61Mathematics
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 1 से 10 (दोनों शामिल) तक की सभी प्राकृत संख्याओं से विभाज्य है?
- 2520
- 10
- 100
- 608
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2520
-
प्र.62Mathematics
मृदुल के प्रतिदिन के कार्य घंटे में 25% की वृद्धि हुई और उसके प्रति घंटा वेतन में 20% की वृद्धि हुई। उसकी दैनिक आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
- 40%
- 50%
- 46%
- 30%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 50%
-
प्र.63Reasoning
भारतीय संविधान के अनुच्छेद ________ के अनुसार, किसी व्यक्ति को उस कृत्य के लिए सिद्धदोष/दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, जो उसके किए जाने के समय अपराध नहीं था।
- 30
- 20
- 27
- 23
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20
-
प्र.64Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.65General Awareness
बूढ़ाबलंग (Budhabalanga) और वैतरणी (Baitarani) नदियों का उद्गमस्थल __________ में स्थित है।
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
- पश्चिम बंगाल
- झारखंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा
-
प्र.66General Awareness
दी गई अभिक्रिया में निम्न में से किसका अपचयन होगा? ZnO + C → Zn + CO
- ZnO
- कार्बन
- CO
- Zn
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ZnO
-
प्र.67Reasoning
अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
- अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण में बने रहते हैं।
- अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ निम्नीकरण में कम समय लेते हैं।
- अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का निम्नीकरण एंजाइमों द्वारा आसानी से किया जा सकता है।
- अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पारिस्थितिकी तंत्र के घटकों (members) को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण में बने रहते हैं।
-
प्र.68Mathematics
चार वर्ष पहले पुत्र और उसके पिता की उम्र का अनुपात 2 : 7 था, और 10 वर्ष बाद यह 3 : 7 हो जाएगा। उनकी उम्र के बीच धनात्मक अंतर क्या है?
- 30 वर्ष
- 60 वर्ष
- 50 वर्ष
- 40 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 40 वर्ष
-
प्र.69Mathematics
श्रेणी क्रम में संयोजित 6 Ω और 4 Ω के दो प्रतिरोध 12V की एक बैटरी के साथ संयोजित हैं। परिपथ में प्रभावी धारा का मान ज्ञात कीजिए।
- 0.8 Amp
- 1.2 Amp
- 0.5 Amp
- 2 Amp
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1.2 Amp
-
प्र.70Mathematics
एक पाइप एक टंकी को, दूसरे पाइप से तीन गुना तेजी से भर सकता है। एक साथ खोले जाने पर, ये दोनों पाइप टंकी को 36 मिनट में पूरा भर सकते हैं। अकेले तेज पाइप को खाली टंकी को पूरा भरने में कितने घंटे लगेंगे?
- 8/5
- 4/5
- 1/2
- 12/5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4/5
-
प्र.71General Awareness
पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना, स्वामित्व (SVAMITVA) योजना कब शुरू हुई थी?
- 2019
- 2021
- 2020
- 2022
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2021
-
प्र.72Mathematics
तारों के टिमटिमाने का क्या कारण है?
- हवा की विभिन्न परतों के घनत्व में परिवर्तन की वजह से आकाश के रंगों में निरंतर परिवर्तन होने के कारण
- हवा की विभिन्न परतों के घनत्व में परिवर्तन की वजह से प्रकीर्णन तीव्रता में निरंतर परिवर्तन होने के कारण
- हवा की विभिन्न परतों के घनत्व में परिवर्तन की वजह से टिंडल प्रभाव में निरंतर परिवर्तन होने के कारण
- विभिन्न परतों के घनत्व में परिवर्तन की वजह से अपवर्तनांक में निरंतर परिवर्तन होने के कारण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विभिन्न परतों के घनत्व में परिवर्तन की वजह से अपवर्तनांक में निरंतर परिवर्तन होने के कारण
-
प्र.73Mathematics
-60 के आवर्धन वाला प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए एक वस्तु को प्रोजेक्टर से 10 cm की दूरी पर रखा जाता है। प्रोजेक्टेड प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए स्क्रीन को कितनी दूरी पर रखा जाना चाहिए?
- 6.0 मीटर
- 4.5 मीटर
- 5.5 मीटर
- 5.0 मीटर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6.0 मीटर
-
प्र.74Reasoning
निम्नलिखित में से किस गेंदबाज ने 31 मार्च 2022 को इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के पंद्रहवें संस्करण में सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज होने का गौरव हासिल किया?
- मोहम्मद शमी
- पैट कमिंस
- रविचंद्रन अश्विन
- ड्वेन ब्रावो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ड्वेन ब्रावो
-
प्र.75Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.76Mathematics
10% और 20% की क्रमिक छूटें, ________ की एकल प्रतिशत छूट के बराबर हैं।
- 27.5%
- 28%
- 30%
- 22%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 28%
-
प्र.77General Awareness
DJ 15 और GM 20 के बीच एक निश्चित संबंध है। OW 25 और RZ 30 के बीच भी वही संबंध है। समान तर्क के आधार पर, RM 35 निम्न में से किससे संबंधित होगा?
- PU 04
- UP 40
- PU 40
- UP 45
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — UP 40
-
प्र.78Mathematics
किसी कुंडली में विद्युत चुंबकीय रूप से प्रेरित EMF और प्रेरित धारा की कुंडली के प्रतिरोध R पर निर्भरता किस प्रकार होती है?
- दोनों R से स्वतंत्र होते हैं
- EMF, R पर निर्भर नहीं करता है, किंतु प्रेरित धारा निर्भर करती है
- प्रेरित EMF, R पर निर्भर करता है, किंतु प्रेरित धारा निर्भर नहीं करती है
- प्रेरित EMF और प्रेरित धारा दोनों R पर निर्भर करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — EMF, R पर निर्भर नहीं करता है, किंतु प्रेरित धारा निर्भर करती है
-
प्र.79General Awareness
(जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार) प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में आकस्मिक मृत्यु पर जोखिम कवरेज ___________ है।
- ₹15 लाख
- ₹2 लाख
- ₹5 लाख
- ₹10 लाख
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹2 लाख
-
प्र.80Mathematics
जनवरी 2022 में जारी 'इन्वेस्टमेंट ट्रेंड्स मॉनिटर' रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह, 2020 की तुलना में 26% कम था। यह रिपोर्ट किसने जारी की थी?
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
- विश्व बैंक
- संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD)
- भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD)
-
प्र.81General Awareness
इनमें से किस वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी- सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए एक व्यापक नियामक ढांचा जारी किया था?
- 2011
- 2012
- 2010
- 2013
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2011
-
प्र.82General Awareness
स्तंभों को सुमेलित कीजिए। समूह-I | समूह-II
I. यांत्रिक रोध (मैकेनिकल बैरियर) | A. कॉपर-टी
II. रासायनिक विधि | B. शुक्रवाहिका-उच्छेदन
III. उपकरण/साधन | C. कंडोम
IV. शल्यक्रिया विधि | D. गोली
- I-C; II-A; III-D; IV-B
- I-C; II-D; III-A; IV-B
- I-C; II-A; III-B; IV-D
- I-C; II-B; III-D; IV-A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — I-C; II-D; III-A; IV-B
-
प्र.83Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/प्रतीक | 6 | 8 | 4 | + | 5 | # | % | 2 | $ | 1 | ^ | 7 | 9 | * | @
कूट | S | U | T | W | N | P | V | D | A | Z | J | M | O | M | Y
शर्तें: (i) यदि पहले और अंतिम घटक संख्याएं हैं, तो अंतिम घटक को प्रतीक @ से बदला जाएगा। (ii) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, तो पहले घटक को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि पहले और दूसरे दोनों घटक संख्याएं हैं, तो तीसरे घटक को * के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। निम्न के लिए कूट क्या होगा? 5 4 2 % @ 6
- NTDVYS
- NTDVYZ
- SNTDVY
- NT*VY@
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — NT*VY@
-
प्र.84Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.85General Awareness
21 जनवरी 2022 को, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय ने अपना _____ स्थापना दिवस मनाया।
- 25वां
- 75वां
- 55वां
- 50वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 50वां
-
प्र.86Reasoning
धातुओं के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
- धातुओं को आवर्त सारणी में बाईं ओर रखा गया है।
- सामान्यतः, धातुएं अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं।
- धातुएं, प्रकृति में वैद्युत धनात्मक होती हैं।
- धातुएं, बंध निर्माण के दौरान इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृत्ति प्रदर्शित करती हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सामान्यतः, धातुएं अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं।
-
प्र.87General Awareness
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI), जिसका मुख्यालय ________ में है, और इसकी उपस्थिति 16 क्षेत्रीय स्टेशनों में है, भारत के प्राणी संसाधनों के सर्वेक्षण के लिए जिम्मेदार है।
- कर्नाटक
- कोलकाता
- आंध्र प्रदेश
- केरल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कोलकाता
-
प्र.88General Awareness
अमोनिया और जल की उपस्थिति में, सोडियम क्लोराइड की कार्बन डाईऑक्साइड के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप इनमें से कौन सा यौगिक बनता है?
- Na₂SO₄
- CaCO₃
- NaCO₃
- NaHCO₃
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — NaHCO₃
-
प्र.89Reasoning
यदि संख्या 8356427 के प्रत्येक अंकों को बाएं से दाएं की ओर आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से दूसरे, और दाईं ओर से दूसरे स्थान पर मौजूद अंकों का योग कितना होगा?
- 11
- 12
- 9
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10
-
प्र.90General Awareness
यदि √6 = 2.45 है, तो √6 + √24 + √54 का मान क्या है?
- 14.70
- 13.75
- 15.70
- 15.75
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 14.70
-
प्र.91General Awareness
निम्न में से कौन-सा स्थान जैन धर्म से संबंधित नहीं है?
- दिलवाड़ा
- पार्श्वनाथ
- श्रवणबेलगोला
- कुशीनगर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कुशीनगर
-
प्र.92Reasoning
छह व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Q, S के बाईं ओर ठीक बगल में, और T के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। जबकि K, O के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। K, S के दाईं ओर ठीक बगल में, और M के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। M के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- O
- S
- T
- Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — T
-
प्र.93Mathematics
सोमू और रामू की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 4 है और उनकी आयु का योगफल 27 वर्ष है। 8 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात ______ होगा।
- 23 : 20
- 3 : 4
- 25 : 29
- 8 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 23 : 20
-
प्र.94Mathematics
उस छोटी से छोटी प्राकृत संख्या का चयन कीजिए, जिसे 15 और 16 के वर्गों के योग में जोड़ने या घटाने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग हो?
- 40
- 19
- 81
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.95Reasoning
गरिमा, उत्तर की ओर 15 m चलती है, और फिर दाईं ओर मुड़ती है, और 20 m चलती है। फिर वह बाईं ओर मुड़ती है, और 5 m चलती है। अंत में, वह पुनः बाईं ओर मुड़ती है, और 20 m चलती है। वह आरंभ बिंदु से कितने मीटर दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 15 m, उत्तर
- 20 m, उत्तर
- 20 m, दक्षिण
- 15 m, दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20 m, उत्तर
-
प्र.96Reasoning
शब्द 'ABRUPT' के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएं से चौथे स्थान पर निम्न में से कौन सा अक्षर आएगा?
- O
- Q
- B
- S
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — O
-
प्र.97Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.98Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और तय करें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. R, I से बड़ा है। 2. I, N का जुड़वा भाई है, जो P से बड़ा है। 3. Y, R से छोटा नहीं है, जो K से बड़ा है। निष्कर्ष: I. K, I से बड़ा है। II. I, Y से छोटा है।
- निष्कर्ष ॥ पालन करता है
- निष्कर्ष । और ॥ दोनों पालन करते हैं
- न तो निष्कर्ष । और न ही ॥ पालन करता है
- निष्कर्ष । पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष ॥ पालन करता है
-
प्र.99General Awareness
भारत में बारहवीं पंचवर्षीय योजना की समयावधि क्या थी?
- 2013 से 2018
- 2012 से 2017
- 2011 से 2016
- 2010 से 2015
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2012 से 2017
-
प्र.100Reasoning
सरीसृपों में, संतति का लिंग किस तापमान से निर्धारित होता है?
- वह तापमान, जिस पर निषेचित अंडा रखा होता है
- वह तापमान, जिस पर अनिषेचित अंडा रखा होता है
- वह तापमान, जिस पर डिंब रखा होता है
- वह तापमान, जिस पर शुक्राणु रखा होता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वह तापमान, जिस पर निषेचित अंडा रखा होता है