-
प्र.1Mathematics
त्रिभुज DEF में, भुजा EF को G तक बढ़ाया गया है। यदि ∠DFG = 110° और EF = DF हों, तो ∠DEF की माप कितनी होगी?
- 55°
- 40°
- 45°
- 70°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 55°
-
प्र.2Reasoning
संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा।
संख्या /प्रतीक | 2 | 9 | % | 4 | @ | * | 3 | 7 | 6 | 5 | $ | 3 | ^ | #
कूट अक्षर | G | F | D | O | H | A | C | M | K | S | L | T | M | B
शर्तें:
(i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटकों) के कूटों को परस्पर बदलना होगा।
(ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
% 2 4 * 9 का कूट क्या होगा?
- DOAGF
- FGAOD
- DGOAF
- FGOAD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — FGOAD
-
प्र.3General Awareness
भारत में निवर्तन मानसून का मौसम इनमें से किन महीनों में होता है?
- मध्य-जून से मध्य-सितंबर
- अक्टूबर से नवंबर
- मार्च से मध्य-जून
- मध्य-दिसंबर से फरवरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अक्टूबर से नवंबर
-
प्र.4General Awareness
अगस्त 2021 में, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया था?
- ई-श्रम पोर्टल
- ई-एम्प्लॉयमेंट पोर्टल
- ई-लेबर पोर्टल
- ई-रोजगार पोर्टल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ई-श्रम पोर्टल
-
प्र.5General Awareness
बाइबिल में कितने नियम (testaments) हैं?
- तीन
- चार
- दो
- पांच
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.6Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.7Reasoning
फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम के अनुसार, चालक की गति की दिशा और प्रेरित EMF की दिशा ______ होती है।
- समानांतर
- लंबवत
- समान
- विपरीत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — लंबवत
-
प्र.8Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.9Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.10General Awareness
2 पेंसिल और 3 रबड़ का मूल्य ₹7 है तथा 5 पेंसिल और 6 रबड़ का मूल्य ₹16 है। एक पेंसिल और एक रबड़ का संयुक्त मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹2
- ₹4
- ₹1
- ₹3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹3
-
प्र.11Reasoning
हाइड्रॉक्साइड आयनों की उच्च सांद्रता वाले विलयन के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
- विलयन, उच्च pH मान वाला क्षारकीय विलयन है।
- विलयन, निम्न pH मान वाला क्षारकीय विलयन है।
- विलयन, उच्च pH मान वाला अम्लीय विलयन है।
- विलयन, निम्न pH मान वाला अम्लीय विलयन है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विलयन, उच्च pH मान वाला क्षारकीय विलयन है।
-
प्र.12Mathematics
गीता अपनी मासिक आय का 70% खर्च करती है। यदि उसकी मासिक बचत ₹15,600 है, तो उसकी मासिक आय निम्नांकित में से कितनी होगी?
- ₹54,000
- ₹60,000
- ₹52,000
- ₹45,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹52,000
-
प्र.13Mathematics
एक बंद धात्विक बेलनाकार पात्र 1.05 m ऊंचा है और इसकी आधार त्रिज्या 35 cm है। यदि धातु की शीट का मूल्य ₹150 प्रति m² हो, तो इस पात्र में प्रयुक्त सामग्री का मूल्य ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
- ₹462
- ₹514
- ₹336
- ₹360
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹462
-
प्र.14General Awareness
निम्न में से किस देश ने फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट का सामना किया?
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- म्यांमार
- बांग्लादेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — म्यांमार
-
प्र.15Mathematics
[66 ÷ {12 + 5 × (6 – 4)}] का मान ज्ञात कीजिए।
- 3
- 4
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.16Mathematics
एक वस्तु का क्रय मूल्य ₹1,200 है। विक्रेता इस वस्तु को 10% की छूट पर बेचकर 15% का लाभ अर्जित करना चाहता है। उसे वस्तु का अंकित मूल्य कितना रखना होगा? [अपना उत्तर निकटतम पूर्णांक में दीजिए।]
- ₹1,533
- ₹1,566
- ₹1,466
- ₹1,433
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,533
-
प्र.17General Awareness
निम्नांकित तालिका में आयरन को किस सेल में रखा जाना चाहिए?
| जैवनिम्नीकरणीय | जैवअनिम्नीकरणीय
पुन: प्रयोज्य | A | B
गैर-पुन: प्रयोज्य | C | D
- सेल A
- सेल C
- सेल D
- सेल B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सेल B
-
प्र.18Reasoning
निजता का अधिकार जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने 'जस्टिस के.एस. पुट्टस्वामी (सेवानिवृत्त) बनाम 2017 भारत संघ' के ऐतिहासिक मामले में मूल अधिकार के रूप में मान्यता दी थी, मुख्य रूप से भारतीय संविधान के ______ से संबंधित है।
- अनुच्छेद 19
- अनुच्छेद 18
- अनुच्छेद 20
- अनुच्छेद 21
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 21
-
प्र.19Mathematics
वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल 1/√2 और 1/√2 हैं?
- 2x² − 2√2x + 1 = 0
- 2x² − 2√2x + 2 = 0
- 2x² − 3√2x + 1 = 0
- 2x² − 3√2x + 2 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2x² − 2√2x + 1 = 0
-
प्र.20Mathematics
100 Ω के एक प्रतिरोध में 15 मिनट तक 5A की धारा प्रवाहित होने पर उत्पन्न ऊष्मा ज्ञात कीजिए।
- 1.15 × 10^7 J
- 1.05 × 10^7 J
- 3.25 × 10^6 J
- 2.25 × 10^6 J
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2.25 × 10^6 J
-
प्र.21Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.22General Awareness
दी गई अभिक्रिया में उत्पन्न यौगिक 'A' और 'B' क्या होंगे?
NaOH + CH3COOH → A + B
- (CH3COO)2Na और H2O
- CH3COONa और H2O
- NaHCO3 और H2O
- Na2CO3 और H2O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — CH3COONa और H2O
-
प्र.23General Awareness
'मलमल' निम्न में से किसकी एक बेहतरीन किस्म है?
- मसलिन
- शिफॉन
- लिनेन
- क्रेप
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मसलिन
-
प्र.24Reasoning
छह दोस्त - उदिता, वरुणी, वसीम, हयाती, यश और जुनैद एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है।
जुनैद, यश के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। उदिता और वरुणी के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। वसीम, जुनैद के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है और वरुणी के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है।
दूसरी मंजिल पर कौन रहता है?
- वसीम
- जुनैद
- उदिता
- वरुणी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जुनैद
-
प्र.25Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते है?
कथन:
कुछ डेस्क, ब्लेड हैं।
अधिकांश ब्लेड, तकिये हैं।
सभी तकिये, फूल हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ डेस्क, तकिये हैं।
II. कुछ फूल, डेस्क हैं।
III. कुछ फूल, ब्लेड हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
-
प्र.26Mathematics
दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
वर्ष | अंग्रेजी (पूर्णांक) | अंग्रेजी (औसत प्राप्तांक) | गणित (पूर्णांक) | गणित (औसत प्राप्तांक) | विज्ञान (पूर्णांक) | विज्ञान (औसत प्राप्तांक) | सामाजिक विज्ञान (पूर्णांक) | सामाजिक विज्ञान (औसत प्राप्तांक)
2018 | 80 | 70 | 94 | 60 | 89 | 70 | 65 | 55
2019 | 82 | 65 | 85 | 62 | 95 | 64 | 66 | 58
2020 | 71 | 56 | 92 | 68 | 97 | 68 | 68 | 48
2021 | 75 | 52 | 91 | 64 | 92 | 75 | 77 | 58
इन सभी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या को समान मानते हुए, वर्ष 2020 में सभी चार विषयों में प्राप्तांकों का कुल औसत कितना है?
- 58
- 55
- 62
- 60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 60
-
प्र.27General Awareness
यीस्ट कोशिकाओं द्वारा अवायवीय किण्वन की भांति, ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में पाइरूवेट ________ में परिवर्तित हो जाता है।
- एथेनॉल + लैक्टिक अम्ल + ऊर्जा
- लैक्टिक अम्ल + ऊर्जा
- एथेनॉल + कार्बन डाईऑक्साइड + जल + ऊर्जा
- एथेनॉल + कार्बन डाईऑक्साइड + ऊर्जा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एथेनॉल + कार्बन डाईऑक्साइड + ऊर्जा
-
प्र.28General Awareness
जुलाई 2021 में, टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर (ISEF) में _______ ग्रैंड अवार्ड और 8 विशेष पुरस्कार जीते थे।
- 10
- 7
- 6
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 9
-
प्र.29General Awareness
बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का मुख्यालय कहां है, जो सूक्ष्म वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है?
- कोलकाता
- बेंगलुरु
- भुवनेश्वर
- चेन्नई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोलकाता
-
प्र.30Reasoning
यदि 'FOURTH' शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए और इस प्रकार बने शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो बाएं से तीसरे स्थान पर कौन सा अक्षर होगा?
- G
- S
- P
- Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — P
-
प्र.31General Awareness
वर्ष 2020-21 के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा जारी 'अंतरिम कोयला सांख्यिकी' के अनुसार, 2020-21 में, देश में नॉन कोकिंग कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक निम्न में से कौन सा राज्य था?
- झारखंड
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
- मध्य प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — छत्तीसगढ़
-
प्र.32Mathematics
मान लीजिए 1 m लंबे एल्यूमिनियम के एक तार की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 10^−2 mm² है, और इसका प्रतिरोध 2.8 Ω है। यदि इसे खींचकर इसकी लंबाई को बढ़ाकर मूल लंबाई के 8 गुने के बराबर कर दिया जाए, तो इसकी प्रतिरोधकता ज्ञात कीजिए।
- 2.8 × 10^−7 Ω m
- 1.8 × 10^−7 Ω m
- 2.8 × 10^−8 Ω m
- 8.8 × 10^−8 Ω m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2.8 × 10^−8 Ω m
-
प्र.33Reasoning
नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है।
कथन: X > F ≥ I > V < Z < K ≤ O
- O > V
- I > Z
- F = K
- X > O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — O > V
-
प्र.34Mathematics
महेश ने एक वर्ष के प्रथम पाँच महीनों के दौरान अपने मासिक वेतन के रूप में (प्रोत्साहनों सहित) ₹1,23,450, ₹1,34,900, ₹98,640, ₹1,26,500, और ₹1,42,000 अर्जित किए। दिए गए वर्ष के प्रथम पाँच महीनों के दौरान महेश ने प्रतिमाह (प्रोत्साहनों सहित) कितना माध्य वेतन अर्जित किया?
- ₹1,24,678
- ₹1,25,346
- ₹1,24,975
- ₹1,25,098
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,25,098
-
प्र.35Reasoning
निम्न में से कौन से कथन सही हैं?
(A) सभी बच्चों में X गुणसूत्र, उनकी मां से वंशागत होते हैं।
(B) जिस बच्चे में उसकी मां से X गुणसूत्र वंशागत होता है, वह लड़की होगी।
(C) महिलाओं में एक आदर्श लिंग गुणसूत्र युग्म होता है; दोनों X कहा जाता है।
(D) जिस बच्चे में उसके पिता से X गुणसूत्र वंशागत होता है, वह लड़का होगा।
- A, C और D
- B और D
- A और D
- B और C
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — A, C और D
-
प्र.36General Awareness
आधुनिक आवर्त सारणी में समूह 2 वाले तत्वों को __________ भी कहा जाता है।
- संक्रमण धातुएं
- क्षार धातुएं
- अक्रिय गैसें
- क्षारीय मृदा धातुएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — क्षारीय मृदा धातुएं
-
प्र.37Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है।
संख्या/प्रतीक | 6 | 8 | 4 | + | 5 | # | % | 2 | $ | 1 | ^ | 7 | 9 | * | @
कूट | S | U | T | W | N | P | V | D | A | Z | J | M | O | M | Y
शर्तें:
(i) यदि पहले और अंतिम घटक संख्याएं हैं, तो अंतिम घटक को प्रतीक @ से बदला जाएगा।
(ii) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, तो पहले घटक को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
(iii) यदि पहले और दूसरे दोनों घटक संख्याएं हैं, तो तीसरे घटक को * के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
निम्न के लिए कूट क्या होगा?
% 6 8 4 @
- ©SUTY
- TYUS@
- @SUTY
- YTUS@
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ©SUTY
-
प्र.38Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है।
(नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
(123, 90, 68)
(61, 28, 6)
- (85,52,29)
- (114,82,60)
- (68,36,14)
- (143,110,88)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (143,110,88)
-
प्र.39Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.40General Awareness
अधिकांश कोशिकीय प्रक्रियाओं के लिए ऊर्जा मुद्रा क्या होती है?
- पाइरूवेट
- एटीपी (ATP)
- एडीपी (ADP)
- ग्लूकोज
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एटीपी (ATP)
-
प्र.41Reasoning
प्रीति, दक्षिण की ओर चलती है और कुछ दूरी तय करने के बाद, वह अपनी बाईं ओर मुड़ती है, फिर दाईं ओर मुड़ती है, और अंत में बाईं ओर मुड़ती है। वह अब किस दिशा में जा रही है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- पश्चिम
- उत्तर
- पूर्व
- दक्षिण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पूर्व
-
प्र.42Reasoning
पांच विद्यार्थी एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। राम और सोनू, दोनों बाई ओर के दो कोनों पर बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। सीता और कमल, दोनों दाई ओर के दो कोनों पर बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। ऋतु, सीता और कमल दोनों के ठीक बगल में बैठी है। सीता, कमल के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। कमल के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- सीता
- राम
- सोनू
- ऋतु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऋतु
-
प्र.43General Awareness
x² - px + q = 0 के मूलों का योगफल ज्ञात कीजिए।
- −p
- p
- q
- 1/p
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — p
-
प्र.44Mathematics
एक इमारत का वर्तमान मूल्य ₹1,28,000 है। एक वर्ष बाद इसका मूल्य बढ़कर ₹1,46,000 हो गया। इमारत के मूल्य में हुई प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णाक तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
- 13
- 14
- 12
- 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 14
-
प्र.45General Awareness
निम्न में से कौन सा त्योहार मुख्यतः वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर दिवाली के 15 दिन बाद पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है?
- रथ यात्रा
- छठ पूजा
- मकर संक्रांति
- देव दीपावली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — देव दीपावली
-
प्र.46Mathematics
कार्बन का इनमें से कौन सा गुण, कार्बन यौगिकों की अधिक संख्या के लिए उत्तरदायी है?
- समावयवन और द्विसंयोजकता
- शृंखलन गुण और चतुःसंयोजकता
- शृंखलन गुण और द्विसंयोजकता
- अपररूपता और चतुःसंयोजकता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शृंखलन गुण और चतुःसंयोजकता
-
प्र.47Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.48Mathematics
एक विद्युत लैंप, 240 V DC स्रोत से संयोजित है। लैंप से प्रवाहित होने वाली धारा 0.25 A है। लैंप की शक्ति ज्ञात कीजिए।
- 80 W
- 100 W
- 40 W
- 60 W
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 60 W
-
प्र.49Reasoning
यदि एक वस्तु को 0.1 m फोकस दूरी वाले एक अवतल दर्पण से 0.2 m दूरी पर रखा गया हो, तो वस्तु का प्रतिबिंब कितनी दूरी पर बनेगा?
- 0.1 m
- 2 m
- 1 m
- 0.2 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0.2 m
-
प्र.50General Awareness
परम गंगा (PARAM Ganga), वर्ष 2022 में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत ________ में स्थापित मेड इन इंडिया पेटास्केल सुपर कंप्यूटर है।
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी बॉम्बे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — आईआईटी रुड़की
-
प्र.51Reasoning
एक कथन के बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई हर जानकारी को सत्य मानते हुए यह बताना है कि कथन में कौन-सी धारणा निहित है।
कथन:
5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को एक दिन में ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं देना चाहिए।
धारणाएं:
I. बढ़ते बच्चों के लिए बहुत अधिक स्क्रीन टाइम उन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
II. सीमित स्क्रीन टाइम 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हानिकारक नहीं है।
- केवल धारणा I निहित है।
- केवल धारणा II निहित है।
- धारणाएं I और II दोनों निहित हैं।
- न तो धारणा I और न ही II निहित है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — धारणाएं I और II दोनों निहित हैं।
-
प्र.52Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.53Mathematics
एक विद्यालय में 162 विद्यार्थियों में से 72 लड़के और शेष लड़कियां हैं। उस विद्यालय में लड़कियों की संख्या और लड़कों की संख्या का अनुपात कितना है?
- 5 : 6
- 6 : 5
- 4 : 5
- 5 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5 : 4
-
प्र.54Reasoning
एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है?
कथन:
F > A ≥ B > C < D ≤ E
निष्कर्ष:
I. E > C
II. E > B
- निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
- केवल निष्कर्ष I सत्य है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
- केवल निष्कर्ष II सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष I सत्य है।
-
प्र.55Mathematics
कृष्ण की आयु, राम की आयु की चार गुनी है। उसकी आयु राम की आयु से 6 वर्ष अधिक भी है। कृष्ण की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
- 9
- 7
- 8
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 8
-
प्र.56General Awareness
निम्न में से कौन सा, कोयले से प्राप्त होने वाला एक कठोर, सरंध्री एवं काला पदार्थ है?
- कोक
- कोलतार
- कोयला गैस
- हीरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कोक
-
प्र.57Mathematics
रवि एक निश्चित कार्य को 48 दिन में पूरा कर सकता है। किरण, रवि से 60% अधिक कुशल है। वे दोनों मिलकर उसी कार्य को कितने दिन में पूरा कर लेंगे?
- 21 7/13 दिन
- 19 5/13 दिन
- 20 8/13 दिन
- 18 6/13 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 18 6/13 दिन
-
प्र.58Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.59General Awareness
निम्नांकित में से किस मंत्रालय ने डोपिंग रोधी विधेयक, 2022 प्रस्तुत किया, जिसे 3 अगस्त 2022 को राज्यसभा द्वारा पारित किया गया?
- जनजातीय कार्य मंत्रालय
- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
- शिक्षा मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
-
प्र.60Mathematics
कोई प्रकाश किरण, किसी कांच के प्रिज्म के एक अपवर्तक पृष्ठ AB पर आपतित होती है, और अन्य अपवर्तक पृष्ठ AC से बाहर निकलती है। निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(a) पृष्ठ AB पर अपवर्तन कोण, श्वेत प्रकाश के विभिन्न रंगों के लिए भिन्न होता है।
(b) पृष्ठ AC पर अपवर्तन कोण, विभिन्न रंगों के लिए भिन्न होता है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
- केवल (a)
- केवल (b)
- (a) और (b) दोनों
- न तो (a) न ही (b)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (a) और (b) दोनों
-
प्र.61Reasoning
अवतल दर्पण के सामने ________ रखी वस्तु का अनंत पर एक वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनता है।
- वक्रता केंद्र C पर
- ध्रुव P और फोकस F के बीच
- फोकस F पर
- ध्रुव पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — फोकस F पर
-
प्र.62Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.63Mathematics
जब सूर्य का प्रकाश किसी घने जंगल के वितान (canopy) से होकर गुजरता है, तो कुहासे में जल की छोटी-छोटी बूंदें प्रकाश को ______ करती हैं, और टिंडल प्रभाव दिखाई देता है।
- परावर्तित और अपवर्तित
- प्रकीर्णित
- परावर्तित
- अपवर्तित
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रकीर्णित
-
प्र.64Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.65General Awareness
निम्न में से किस वर्ष राजभाषा अधिनियम अधिनियमित हुआ था?
- 1965
- 1964
- 1966
- 1963
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1963
-
प्र.66Reasoning
शब्द DIAGNOSE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी की वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। बाएं से तीसरे और दाएं से पांचवें अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं?
- पांच
- एक
- तीन
- छह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक
-
प्र.67Reasoning
- 35%
- 28%
- 8%
- 16%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 28%
-
प्र.68Mathematics
6-अंकीय संख्या 28x232 में 'x' के स्थान पर निम्न में से कौन सी संख्या रखे जाने पर यह 88 से पूर्णतः विभाज्य होगी?
- 9
- 5
- 3
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7
-
प्र.69General Awareness
2022 में, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में आयोजित विश्व खेलों में, भारत ने निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था?
- कुश्ती
- तीरंदाजी
- निशानेबाजी
- वुशु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीरंदाजी
-
प्र.70General Awareness
31 मार्च 2022 तक, इनमें से कौन दो बार ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी?
- सिमरन बहादुर
- रेणुका सिंह
- मेघना सिंह
- स्मृति मंधाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्मृति मंधाना
-
प्र.71General Awareness
नगर निगम के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस विकल्प में 'एल्डरमेन' की सही परिभाषा दी गई है?
- नगर निगम में वार्ड का प्रतिनिधि या निर्वाचित सदस्य
- राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नगर आयुक्त
- निगम के मनोनीत सदस्य
- नगर निगम का प्रमुख
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निगम के मनोनीत सदस्य
-
प्र.72Mathematics
एक वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल 169 m² है। इसका परिमाप (m में) ज्ञात कीजिए।
- 52
- 39
- 26
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 52
-
प्र.73Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.74Mathematics
√18496 = 136 का उपयोग करते हुए, √184.96 − √1.8496 का मान ज्ञात कीजिए।
- 10
- 12.24
- 14.96
- 18.49
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12.24
-
प्र.75Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.76Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं?
कथन:
सभी पैकेट, कलश हैं।
कोई कलश, ट्रक नहीं है।
सभी ट्रक, ड्रम हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पैकेट, ड्रम हैं।
II. कुछ ड्रम, कलश हैं।
III. सभी ड्रम, ट्रक हैं।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
-
प्र.77Mathematics
264 पृष्ठों वाली एक पुस्तक में से शिक्षक ने कुल पृष्ठ संख्या का 2/3 भाग पढ़ाया और शेष पृष्ठों का 1/8 भाग बच्चों ने घर पर अध्ययन किया। अभी शिक्षक द्वारा पढ़ाए जाने या विद्यार्थियों द्वारा स्वयं पढ़े जाने के लिए कितने पृष्ठ शेष हैं?
- 80
- 77
- 88
- 55
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 77
-
प्र.78Mathematics
अमन, उत्तर दिशा में 12 km की दूरी तय करता है और वह पूर्व की ओर मुड़ता है और 5 km की दूरी तय करता है। वह आगे उत्तर की ओर मुड़ता है और 3 km की दूरी तय करता है और फिर वह पूर्व दिशा की ओर मुड़ता है और 4 km की दूरी तय करता है। अंत में वह दक्षिण दिशा की ओर मुड़ता है और 15 Km की दूरी तय करता है। उसकी आरंभिक और अंतिम स्थिति के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 15 km
- 11 km
- 9 km
- 12 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9 km
-
प्र.79Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.80Reasoning
इनमें से कौन सा अपशिष्ट पर्यावरण को सबसे कम क्षति पहुंचाता है?
- कागज़ के कप
- पॉलीथीन बैग
- रासायनिक कीटनाशक
- प्लास्टिक की बोतलें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कागज़ के कप
-
प्र.81General Awareness
यदि 10 मार्च 2011 को गुरुवार है, तो 8 अप्रैल 2022 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
- गुरुवार
- शुक्रवार
- सोमवार
- मंगलवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — शुक्रवार
-
प्र.82Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.83Mathematics
द्विघात समीकरण 3x² − 2√6 x + 2 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
- √(5/3), √(5/3)
- √(1/3), √(1/3)
- √(2/3), √(2/3)
- √(5/3), √(2/3)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — √(2/3), √(2/3)
-
प्र.84Reasoning
उच्च रक्तचाप (High blood pressure) को अतिरक्तदाब (Hypertension) भी कहा जाता है, जो ________ के कारण होता है।
- मांसपेशियों के संकुचन
- धमनिकाओं के संकुचन
- शिराओं के शिथिलन
- धमनिकाओं के शिथिलन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — धमनिकाओं के संकुचन
-
प्र.85General Awareness
जब कैल्शियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करता है, तो कौन सा मुख्य उत्पाद प्राप्त होता है?
- चूना पत्थर
- हाइड्रोजन गैस
- अनबुझा चूना
- बुझा चूना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बुझा चूना
-
प्र.86Mathematics
50% के 50% का दशमलव समतुल्य ज्ञात कीजिए।
- 50
- 0.25
- 25
- 0.50
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 0.25
-
प्र.87General Awareness
भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में निम्नलिखित में से किसे वर्गीकृत किया जा सकता है?
- आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड
- आईटीसी (ITC) लिमिटेड
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
-
प्र.88Mathematics
निम्न का मान ज्ञात कीजिए।
[(40.25 ÷ 5) + (0.07 x 5)] / [(0.15 x 8) + (0.18 ÷ 0.2)]
- 4
- 3
- 7.5
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4
-
प्र.89Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं?
कथन:
सभी डॉक्टर सर्जन हैं।
कुछ नर्स सर्जन हैं।
कुछ नर्स छात्र हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ डॉक्टर छात्र हैं।
II. कुछ सर्जन डॉक्टर हैं।
III. कुछ डॉक्टर नर्स हैं।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है
-
प्र.90Mathematics
वह छोटी से छोटी प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 2430 में से घटाने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएगी?
- 29
- 25
- 36
- 26
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 29
-
प्र.91Mathematics
एक टैक्सी ₹40 का एक निश्चित शुल्क और प्रति km की दर से अतिरिक्त शुल्क लेती है। एक व्यक्ति 11 km की यात्रा के लिए ₹150 का भुगतान करता है। रमेश उस टैक्सी से 20 km की यात्रा तय करता है, उसके द्वारा भुगतान किया गया शुल्क कितना होगा?
- ₹260
- ₹240
- ₹230
- ₹250
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹240
-
प्र.92Reasoning
विभिन्न ब्रांड्स - B, D, F, H, J, L, N और P के पेंसिल के आठ डिब्बों को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। N ऊपर से चौथे स्थान पर है और F के ठीक बाद में है। P को सबसे ऊपर और B के ठीक ऊपर रखा गया है। H और J के बीच केवल एक डिब्बा है। J को हमेशा H के नीचे किसी भी स्थान पर रखा जाता है, और L को N के ठीक बाद रखा गया है। J और D के बीच कितने डिब्बे हैं?
- एक
- एक भी नहीं
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक भी नहीं
-
प्र.93Reasoning
यह प्रश्न निम्नलिखित तीन अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है।
(बाएं) FRY CAT GUN NOT (दाएं)
यदि उपरोक्त में से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
- चार
- तीन
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — एक
-
प्र.94General Awareness
दक्षिण भारत की पेन्ना नदी निम्न में से किस पहाड़ी से निकलती है?
- अनामलाई पहाड़ी
- नंदी पहाड़ी
- शिवालिक पहाड़ी
- अशंबु पहाड़ी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नंदी पहाड़ी
-
प्र.95Reasoning
छह दोस्तों - A, B, D, E, F और K ने आठवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा में अलग-अलग रैंक प्राप्त की। केवल दो दोस्त D से अधिक रैंक प्राप्त करते हैं और केवल चार दोस्त B से कम रैंक प्राप्त करते हैं। K की रैंक B से अधिक है। E की रैंक शीर्ष से चौथी है। छह दोस्तों में A की रैंक सबसे कम है।
छह दोस्तों में शीर्ष रैंक किसकी है?
- K
- B
- E
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — K
-
प्र.96General Awareness
यदि c/d + d/c = 1 है, तो (c³ − d³)/(dc² − cd²) का मान निम्नलिखित में से कितना होगा?
- 2
- 0
- −1
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.97Reasoning
पांच व्यवसायी एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। X, Y और Z दोनों के ठीक बगल में बैठा है। W, Y के बाईं ओर तथा Q के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। W के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- X
- Z
- Y
- Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Q
-
प्र.98Reasoning
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'व्हाट्सएप' ने ________ से, भारत में श्रेणीबद्ध तरीके से UPI भुगतान सेवा शुरू की थी।
- सितंबर 2020
- अक्टूबर 2020
- दिसंबर 2020
- नवंबर 2020
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नवंबर 2020
-
प्र.99Mathematics
बलराम ने कृष्ण को एक ब्लूटूथ उपकरण 12% लाभ पर बेचा। कृष्ण ने इसे अर्जुन को 10% के लाभ पर बेचा। यदि अर्जुन ने इसके लिए ₹1,540 का भुगतान किया, तो कृष्ण के लिए ब्लूटूथ उपकरण का क्रय मूल्य कितना था?
- ₹1,400
- ₹1,250
- ₹1,370
- ₹1,320
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,400
-
प्र.100Mathematics
जब किसी संख्या में 37 1/2 % की कमी होती है, तो परिणाम 375 होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
- 700
- 800
- 500
- 600
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 600