1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 30 अगस्त 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 30 अगस्त 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

30 अगस्त 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
30 अगस्त 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    निम्न में से किस तत्व की संयोजकता 3 है?
    1. C
    2. Al
    3. S
    4. Mg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Al

  2. प्र.2Reasoning
    निम्न में से कौन सा त्योहार असम राज्य से संबंधित है?
    1. बैसाखी
    2. ओणम
    3. पोंगल
    4. बिहू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बिहू

  3. प्र.3Reasoning
    आठ जोकर I , J, K, L, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे थे, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। K, O के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। J, M के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। P, L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। J, P के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। N, K के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। O, M के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। M किसी एक कोने पर बैठा है। I के बाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठा था?
    1. O
    2. M
    3. L
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — M

  4. प्र.4Reasoning
    कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। D, F के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। S और D के बीच में केवल छह व्यक्ति बैठे हैं। K, F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 12
    2. 10
    3. 11
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  5. प्र.5General Awareness
    बर्फ और कांच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.31 और 1.52 हैं। कोई प्रकाश किरण बर्फ से कांच में गमन करती है। बर्फ के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक ______होगा, और किरण कांच में अभिलंब ______झुकेगी।
    1. 1.16, से दूर
    2. 0.86, से दूर
    3. 0.86, की ओर
    4. 1.16, की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1.16, की ओर

  6. प्र.6General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2017 में मौलिक अधिकार घोषित किया गया था?
    1. संवैधानिक उपचार का अधिकार
    2. शोषण के विरुद्ध अधिकार
    3. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
    4. निजता का अधिकार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निजता का अधिकार

  7. प्र.7Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'PUNCH' को 'OWMEG' लिखा जाता है, और 'SHAWL' को 'RJZYK' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'KARMA' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. KZQPZ
    2. KZQPY
    3. JCQOZ
    4. JZQOZ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — JCQOZ

  8. प्र.8General Awareness
    अर्थव्यवस्था के आकार (size) के लिए सर्वाधिक प्रयुक्त माप कौन सा है?
    1. शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP)
    2. सकल शुद्ध उत्पाद (GNP)
    3. राष्ट्र शुद्ध उत्पाद (NNP)
    4. सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

  9. प्र.9General Awareness
    मानव आहार नाल का एक चित्र नीचे दिया गया है। इसके आधार पर स्तंभ I का स्तंभ II के साथ सही मिलान दर्शाने वाले विकल्प का चयन कीजिए। [figure]
    1. a-iii, b-ii, c-i, d-iv
    2. a-iv, b-i, c-ii, d-iii
    3. a-ii, b-iii, c-iv, d-i
    4. a-i, b-ii, c-iii, d-iv
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — a-iv, b-i, c-ii, d-iii

  10. प्र.10Mathematics
    किसी अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 12 cm है। नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, मुख्य फोकस x = ______ पर स्थित होगा।
    1. −6 cm
    2. 12 cm
    3. −12 cm
    4. 6 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −6 cm

  11. प्र.11Reasoning
    निम्न में से कौन सा कथन एक मिथक नहीं है?
    1. मासिक धर्म के दौरान, लड़की को रसोईघर में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
    2. यदि कोई लड़की मासिक धर्म के दौरान किसी लड़के को देख ले, तो वह गर्भवती हो जाती है।
    3. डिब्बाबंद स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थों में पोषण कम होता है इसलिए किशोरावस्था/प्रजनन चरण के दौरान खाना चाहिए।
    4. बच्चे के लिंग अनुकूलन के लिए पूरी तरह से माँ जिम्मेदार होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — डिब्बाबंद स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थों में पोषण कम होता है इसलिए किशोरावस्था/प्रजनन चरण के दौरान खाना चाहिए।

  12. प्र.12Reasoning
    सात डिब्बों - J, K, L, M, N, O और P को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। K और J के बीच में केवल पांच डिब्बे रखे गए हैं। L को P के ठीक ऊपर रखा गया है। M को N के ठीक नीचे रखा गया है। O को J के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। N को K के ठीक नीचे रखा गया है। N और J के बीच में कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. 2
    2. 1
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  13. प्र.13Mathematics
    दिया गया वृत्तीय ग्राफ, एक विशेष वर्ष के दौरान देश 'ABC' द्वारा विभिन्न क्षेत्रों पर किए गए वार्षिक खर्च को (केंद्र कोण के रूप में) दर्शाता है। वृत्तीय ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ : Debt Interest - ऋण ब्याज, Health - स्वास्थ्य, Transportation - परिवहन, Military - सैन्य, Education - शिक्षा, Industry - उद्योग] यदि किसी वर्ष के दौरान उद्योग और परिवहन पर व्यय की गई राशि 10 मिलियन डॉलर थी, तो उस वर्ष में देश द्वारा सभी विभिन्न क्षेत्रों पर व्यय की गई कुल राशि लगभग कितनी थी?
    1. 45.5 मिलियन डॉलर
    2. 20.5 मिलियन डॉलर
    3. 30.8 मिलियन डॉलर
    4. 50 मिलियन डॉलर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30.8 मिलियन डॉलर

  14. प्र.14Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो संभावित अंतर्निहित धारणाएं I और II दी गई हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दिए गए कथन द्वारा कौन सी धारणाओं का अनुमान लगाया जा सकता है? कथन: हाल ही के विपणन रुझानों से पता चलता है कि मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं द्वारा 'पीमियम', 'उत्कृष्ट', 'प्राथमिकता' जैसे शब्दों को प्रतिष्ठित माना जाता है, और इसलिए इन शब्दों के साथ विज्ञापित किसी भी उत्पाद की बिक्री की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। धारणाएं: I. उक्त 'प्रतिष्ठित' शब्दों के साथ विज्ञापित उत्पादों का मूल्य, निश्चित रूप से उन उत्पादों की तुलना में अधिक होता है, जो ऐसे शब्दों के साथ विज्ञापित नहीं किए जाते हैं। II. निम्न आय वर्ग से होने वाली बिक्री पर इस तरह के प्रतिष्ठित शब्दों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
    1. केवल II का अनुमान लगाया जा सकता है।
    2. केवल I का अनुमान लगाया जा सकता है।
    3. न तो I और न ही II का अनुमान लगाया जा सकता है।
    4. I और II दोनों का अनुमान लगाया जा सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो I और न ही II का अनुमान लगाया जा सकता है।

  15. प्र.15Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। P Q S D A B U E H I R I A A Y E J S B R X M F G U A B U E H I R उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है, और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?
    1. 2
    2. 3
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  16. प्र.16Mathematics
    निम्न में से कौन सा द्विघात समीकरण के रूप में खंडनीय है? A.) (m + 1) − 1/(m + 1) = 65 B.) x³ + 3x = 2x³ − 4x² C.) (a + b)² = 3/b D.) x + (3x − 2) = 1/x² − 6
    1. D
    2. B
    3. A
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A

  17. प्र.17Mathematics
    (जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार) प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों का आयु वर्ग क्या है?
    1. 14 से 50 वर्ष
    2. 18 से 50 वर्ष
    3. 25 से 60 वर्ष
    4. 15 से 60 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 से 50 वर्ष

  18. प्र.18Mathematics
    दो कक्षाओं A और B में निश्चित संख्या में विद्यार्थी हैं। यदि 5 विद्यार्थियों को A से B में स्थानांतरित किया जाए, तो B में विद्यार्थियों की संख्या A की तुलना में दोगुनी हो जाएगी। यदि 1 विद्यार्थी को B से A में भेज दिया जाए, तो दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या समान हो जाएगी। A में विद्यार्थियों की संख्या कितनी हैं?
    1. 19
    2. 22
    3. 17
    4. 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 17

  19. प्र.19Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  20. प्र.20Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। MON : PLQ KIT : NFW
    1. LPG : OMK
    2. PEN : SBQ
    3. TAP : WYS
    4. PET : SIW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PEN : SBQ

  21. प्र.21General Awareness
    सितंबर 2021 में शुरू की गई इंडिया प्लास्टिक पैक्ट नामक पहल, किस व्यापार संगठन और वर्ल्ड-वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया (WWF India) के बीच संचालित एक संयुक्त पहल थी?
    1. भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry)
    2. सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Cellular Operators Association of India)
    3. इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (Engineering Exports Promotion Council)
    4. इंडियन एसोसिएशन ऑफ एम्यूजमेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज (Indian Association of Amusement Parks and Industries)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry)

  22. प्र.22Reasoning
    कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। K, G के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। L, P के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, G के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। L, H के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 13
    2. 12
    3. 10
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  23. प्र.23Mathematics
    एक भिन्न का अंश, उसके हर से एक कम है। यदि अंश में 6 जोड़ दिया जाए, तो भिन्न 5/4 के बराबर हो जाएगी। भिन्न ज्ञात कीजिए।
    1. −20/21
    2. 19/20
    3. −21/20
    4. 20/21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 19/20

  24. प्र.24Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 248 382 415 127 335 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए।) यदि दूसरी सबसे छोटी संख्या के पहले अंक को सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक से गुणा किया जाए, तो प्राप्त गुणनफल कितना होगा?
    1. 8
    2. 2
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  25. प्र.25Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभकत किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 112, 9) (6, 28, 4)
    1. (11, 99, 9)
    2. (18, 94, 5)
    3. (12, 149, 12)
    4. (13, 55, 4)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (18, 94, 5)

  26. प्र.26General Awareness
    निम्न में से कौन सा रसायन ओज़ोन परत के क्षय का कारण बनता है?
    1. मेथेन
    2. कार्बन टेट्राक्लोराइड
    3. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
    4. फॉस्फोरस पेंटॉक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्लोरोफ्लोरोकार्बन

  27. प्र.27Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: L = U > V > E < Z < Q
    1. U > E
    2. E = L
    3. L < V
    4. Q > V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U > E

  28. प्र.28Mathematics
    एक बेईमान दुकानदार अपने माल को क्रय मूल्य पर बेचने का दिखावा करता है, लेकिन वह खोटे बाट का उपयोग करता है जिस पर 984 gm लिखा होता है। वास्तव में इसका वजन बहुत कम है। इस खोटे बाट का उपयोग करके दुकानदार वास्तव में 23% का लाभ कमाता है। उपयोग किए गए वजन का वास्तविक माप ज्ञात कीजिए।
    1. 800 gm
    2. 850 gm
    3. 900 gm
    4. 935 gm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 800 gm

  29. प्र.29General Awareness
    प्रोपेनॉन में ______ कार्बन, और ______ क्रियात्मक समूह होता है।
    1. 4, एल्डिहाइड
    2. 3, कीटोन
    3. 3, एल्डिहाइड
    4. 4, कीटोन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3, कीटोन

  30. प्र.30Mathematics
    (18 ÷ 9) × (−7 + 9) − 7 × 2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. −6
    2. −12
    3. −10
    4. −13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — −10

  31. प्र.31Reasoning
    बिंदु A से चलना शुरू करके, जगदीश पश्चिम की ओर 98 m चलता है। वहां से, वह बाएं मुड़ता है, और 54 m चलता है। वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 112 m चलता है। इसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 54 m चलकर बिंदु B पर पहुंचता है। बिंदु A, बिंदु B से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. 14 m, पश्चिम
    2. 16 m, पूर्व
    3. 14 m, पूर्व
    4. 16 m, पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 14 m, पश्चिम

  32. प्र.32General Awareness
    भारत के किस राज्य में मानसून के निवर्तन के कारण शीतकालीन वर्षा होती है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. पश्चिम बंगाल
    3. गुजरात
    4. तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तमिलनाडु

  33. प्र.33Mathematics
    यदि कार्बन C^4− बनाएगा, तो कार्बन आयन में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटोनों की संख्या क्रमशः ______ और ______ होगी।
    1. 4; 2
    2. 2; 4
    3. 6; 10
    4. 10; 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10; 6

  34. प्र.34Mathematics
    एक पिता की वर्तमान आयु उसके दो पुत्रों की वर्तमान आयु के योग की 1 1/2 गुनी है। छः वर्ष बाद, उसकी आयु और उसके पुत्रों की आयु के योग का अनुपात 6 : 5 होगा। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 45 वर्ष
    2. 42 वर्ष
    3. 36 वर्ष
    4. 50 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 42 वर्ष

  35. प्र.35Mathematics
    (2.46 × 2.46 − 1.46 × 1.46)/(2.46 − 1.46) को सरल कीजिए और उत्तर को भिन्न के रूप में व्यक्त कीजिए।
    1. 392/10
    2. 392/100
    3. 392/10000
    4. 392/1000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 392/100

  36. प्र.36Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  37. प्र.37Mathematics
    एक दुकानदार ₹58,000 मूल्य वाली किसी वॉशिंग मशीन पर 3 क्रमिक छूट देता है, जिसके वजह से उसका मूल्य घटकर ₹42,000 हो जाता है। यदि संबंधित छूटें 5%, 10% और x% हैं, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 9
    3. 12
    4. 15.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15.3

  38. प्र.38General Awareness
    1851 में पारसियों के बीच सामाजिक-धार्मिक सुधारों के प्रयोजनार्थ इनमें से कौन सी पत्रिका प्रकाशित की गई थी?
    1. बॉम्बे हेराल्ड
    2. रास्त गफ्तार
    3. बॉम्बे पोस्ट
    4. सोमप्रकाश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रास्त गफ्तार

  39. प्र.39Reasoning
    यदि कोई व्यक्ति मधुमक्खी के डंक मारने से प्रभावित है, तो कौन सा रसायन उसे दर्द से थोड़ी राहत दिलाने में सहायक होगा?
    1. दही
    2. साधारण नमक
    3. विनेगर
    4. बेकिंग सोडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बेकिंग सोडा

  40. प्र.40Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  41. प्र.41General Awareness
    बारी दोआब (Bari Doab) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?
    1. ब्यास और सतलुज के बीच
    2. रावी और चेनाब के बीच
    3. चेनाब और झेलम के बीच
    4. ब्यास और रावी के बीच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ब्यास और रावी के बीच

  42. प्र.42Mathematics
    भारत के केंद्रीय बजट 2022-23 के अनुसार, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती के संवर्धन हेतु गंगा नदी के किनारे कितने किलोमीटर चौड़े कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा?
    1. 10 km
    2. 2.5 km
    3. 7.5 km
    4. 5 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 km

  43. प्र.43General Awareness
    सामुदायिक मस्जिद में ______ को की जाने वाली प्रार्थना जुमे की नमाज़ कहलाती है।
    1. शुक्रवार
    2. मंगलवार
    3. गुरूवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शुक्रवार

  44. प्र.44Mathematics
    रामू अपनी आय का 72% व्यय करता था। उसकी आय में 12% की वृद्धि होती है, और वह अपने व्यय में 5% की वृद्धि करता है। यदि रामू पहले ₹y की बचत करता था, और वेतन वृद्धि के बाद अब वह ₹x की बचत करता है, तो ((x−y)/y × 100)% का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 30%
    2. 22%
    3. 25%
    4. 27%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30%

  45. प्र.45Mathematics
    sin 16°/cos 74° + tan 14°/cot 76° का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 3
    2. 2
    3. 0
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  46. प्र.46Mathematics
    नीचे वर्णित किए गए अनुसार ,पदार्थ A और पदार्थ B से निर्मित तारों के लिए V-I ग्राफ पर विचार कीजिए: पदार्थ A: यह मूल बिंदु से गुजरने वाली सीधी रेखा है, और धारा I अक्ष से 20° के कोण पर झुकी हुई है। पदार्थ B: यह मूल बिंदु से गुजरने वाली सीधी रेखा है, और धारा I अक्ष से 60° के कोण पर झुकी हुई है। निम्न में से कौन सा विकल्प सही है?
    1. A, ओम के नियम का पालन करता है, लेकिन B नहीं करता है।
    2. B, ओम के नियम का पालन करता है, लेकिन A नहीं करता है।
    3. न तो A और न ही B ओम के नियम का पालन करता है।
    4. A और B, दोनों ओम के नियम का पालन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A और B, दोनों ओम के नियम का पालन करते हैं।

  47. प्र.47General Awareness
    84, 105 और 140 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 240
    2. 360
    3. 420
    4. 120
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 420

  48. प्र.48Mathematics
    विद्युत जनरेटर में, विद्युत उत्पन्न करने हेतु चालक को ______क्षेत्र में घुमाने के लिए ______ऊर्जा प्रयुक्त होती है।
    1. विद्युत ,विद्युत
    2. विद्युत ,यांत्रिक
    3. चुंबकीय ,यांत्रिक
    4. चुंबकीय ,विद्युत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चुंबकीय ,यांत्रिक

  49. प्र.49General Awareness
    Which of the following is a precipitation reaction?
    1. CuO + H2→ H2O + Cu
    2. Fe(s) + CuSO4 (aq) → FeSO4 (aq) + Cu (s)
    3. CuSO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + CuCl2 (aq)
    4. 2Al2O3 (l) → 4Al (l) + 3O2 (g)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CuSO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + CuCl2 (aq)

  50. प्र.50Mathematics
    1100 W का एक इलेक्ट्रिक टोस्टर ,220 V पर संचालित होता है। इसकी कुंडली का प्रतिरोध ______होगा।
    1. 88 Ω
    2. 22 Ω
    3. 44 Ω
    4. 11 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 44 Ω

  51. प्र.51Reasoning
    निम्नलिखित में से उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई अक्षरांकीय शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा। 25LN, 26OQ, 29RT, ?, 41XZ
    1. 34VW
    2. 31UW
    3. 34UW
    4. 30UV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34UW

  52. प्र.52General Awareness
    फरवरी 2022 में, कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 'नैनो मिशन प्रोजेक्ट' के तहत किस तरह के एंटी-वायरल फेस मास्क विकसित किए जा रहे थे?
    1. गैर-जैवनिम्नीकरणीय एंटी-वायरल फेस मास्क
    2. -आधारित नैनोपार्टिकल आवरित एंटी-वायरल फेस मास्क
    3. स्व-कीटाणुनाशक, गैर- जैवनिम्नीकरणीय फेस मास्क
    4. जैवनिम्नीकरणीय किंतु न धोने योग्य एंटी-वायरल फेस मास्क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — -आधारित नैनोपार्टिकल आवरित एंटी-वायरल फेस मास्क

  53. प्र.53Mathematics
    सरल कीजिए: 125 ÷ 25 × 6 + [3 + (8 − 2)] ÷ 3
    1. 33
    2. 45
    3. 30
    4. 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33

  54. प्र.54General Awareness
    वर्ष 1959 में, पंचायती राज व्यवस्था को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा था?
    1. राजस्थान
    2. ओडिशा
    3. कर्नाटक
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राजस्थान

  55. प्र.55Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  56. प्र.56Mathematics
    नीचे दी गई तालिका एक गांव के 100 किसानों की प्रति हेक्टेयर गेहूं की उपज के आंकड़े दर्शाती है। माध्यिका वर्ग से पूर्ववर्ती वर्ग की संचयी बारंबारता ज्ञात कीजिए। उपज (क्विंटल/हेक्टेयर) | किसानों की संख्या 30-40 | 5 40-50 | 18 50-60 | 15 60-70 | 22 70-80 | 27 80-90 | 13
    1. 35
    2. 43
    3. 38
    4. 29
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 38

  57. प्र.57General Awareness
    2022 में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत IIT रुड़की में स्थापित पहला 'मेड इन इंडिया' पेटास्केल सुपरकंप्यूटर कौन सा है?
    1. परम सेवा (Param seva)
    2. परम गंगा (PARAM Ganga)
    3. परम सिद्धि-एआई (PARAM Siddhi-AI)
    4. परम प्रवेग (Param Pravega)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परम गंगा (PARAM Ganga)

  58. प्र.58Mathematics
    एक 725 m लंबी रेलगाड़ी 48 सेकंड में 235 m लंबी सुरंग को पार कर जाती है। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 66 km/h
    2. 82 km/h
    3. 72 km/h
    4. 54 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 72 km/h

  59. प्र.59Mathematics
    यदि एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 2124 4/7 cm² है, तो उस गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 मानिए ]
    1. 13 cm
    2. 11 cm
    3. 12 cm
    4. 14 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13 cm

  60. प्र.60Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है? कथन: F = U ≥ P = M ≤ K < W < T
    1. T < K
    2. P ≥ K
    3. M > F
    4. F ≥ P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — F ≥ P

  61. प्र.61General Awareness
    राज्यसभा के सभापति कौन हैं? (अगस्त 12, 2022 तक की स्थिति के अनुसार)?
    1. श्री हरिवंश
    2. श्री ओम बिड़ला
    3. श्री जगदीप धनखड़
    4. श्री राजनाथ सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — श्री जगदीप धनखड़

  62. प्र.62Mathematics
    दी गई तालिका 2016-2020 की अवधि के लिए भारत के किसी राज्य में हुए खाद्यान्न उत्पादन (टन में) को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। खाद्यान्न/वर्ष | गेहूं | मक्का | चावल | दाल | फलियां 2016 | 410 | 680 | 500 | 390 | 280 2017 | 500 | 700 | 550 | 400 | 250 2018 | 550 | 500 | 580 | 380 | 300 2019 | 510 | 750 | 560 | 500 | 260 2020 | 600 | 800 | 600 | 510 | 300 वर्ष 2018 में चावल और फलियों का कुल उत्पादन, वर्ष 2020 में चावल और फलियों के कुल उत्पादन के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर था?
    1. 90.5%
    2. 97.8%
    3. 85.5%
    4. 89.3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 97.8%

  63. प्र.63Reasoning
    विद्युत मोटर से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) विद्युत मोटर में विभक्त वलय प्रयुक्त होते हैं। (b) मोटर की कुंडली पर कार्यरत बल की दिशा फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम का उपयोग करके ज्ञात की जा सकती है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
    1. न तो (a) न ही (b)
    2. (a) और (b) दोनों
    3. केवल (a)
    4. केवल (b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल (a)

  64. प्र.64General Awareness
    भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में इनमें से किस भाषा का उल्लेख नहीं किया गया है?
    1. अवधी
    2. मैथिली
    3. डोगरी
    4. ओड़िया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवधी

  65. प्र.65Mathematics
    भरत ने साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर ₹10,000 की राशि 2 वर्ष के लिए उधार ली। यदि उसने इस अवधि के अंत में ब्याज के रूप में ₹2,000 का भुगतान किया, तो वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
    1. 10%
    2. 25%
    3. 15%
    4. 20%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10%

  66. प्र.66Mathematics
    त्रिभुज की माध्यिकाओं का प्रतिच्छेद बिंदु क्या कहलाता है?
    1. परिकेंद्र
    2. केंद्रक
    3. लंबकेंद्र
    4. अंतःकेंद्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केंद्रक

  67. प्र.67Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: सोडियम हाइड्रॉक्साइड, क्लोर-एल्कली (chlor-alkali) प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। कथन-II: इस प्रक्रिया में तीन उत्पाद, क्लोरीन गैस, हाइड्रोजन गैस और सोडियम हाइड्रॉक्साइड उत्पन्न होते हैं।
    1. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
    2. दोनों कथन सत्य हैं।
    3. दोनों कथन असत्य हैं।
    4. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन सत्य हैं।

  68. प्र.68General Awareness
    मई 2021 में, भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
    1. गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten)
    2. वूर्केरी रमन (Woorkeri Raman)
    3. रमेश पोवार
    4. राहुल द्रविड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रमेश पोवार

  69. प्र.69General Awareness
    समूह 17 के तत्वों की संयोजकता ______ होगी।
    1. 2
    2. 1
    3. 5
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  70. प्र.70Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, फिल्म उद्योग में काम करने वाले व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] कितनी महिला कलाकार, मॉडल भी हैं?
    1. 46
    2. 17
    3. 28
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17

  71. प्र.71Mathematics
    निम्नलिखित में से किसे एक मानक द्विघात समीकरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
    1. (2x − 1)³ = x² − 3x + 2
    2. √(2x² + 3x − 4) − 2x + 5 = 0
    3. (x + 1)(x + 2) = x² − 16
    4. (2x + 3)² + 4x − 5 = (2x + 1)(2x − 3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — √(2x² + 3x − 4) − 2x + 5 = 0

  72. प्र.72Mathematics
    किसी अवतल दर्पण का फोकस, इसके ध्रुव से 16 cm की दूरी पर स्थित है। इसका वक्रता-केंद्र, ध्रुव से ______ की दूरी पर स्थित होगा।
    1. 8 cm
    2. 24 cm
    3. 32 cm
    4. 16 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32 cm

  73. प्र.73Mathematics
    भारत सरकार के बजट में प्राथमिक घाटा शून्य कब होता है?
    1. जब राजकोषीय घाटा राजस्व घाटे के बराबर होता है।
    2. जब शुद्ध ब्याज भुगतान राजस्व घाटे के बराबर होता है।
    3. जब राजस्व घाटा शून्य होता है।
    4. जब राजकोषीय घाटा ब्याज भुगतान के बराबर होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जब राजकोषीय घाटा ब्याज भुगतान के बराबर होता है।

  74. प्र.74Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन से बांधों के निर्माण के लाभ हैं? i) सिंचाई के लिए जल का संग्रहण ii) जल का असमान वितरण iii) विद्युत उत्पादन के लिए जल का संग्रहण iv) बांधों से निकाली जाने वाली नहरें जल को अधिक दूरी तक स्थानांतरित करने में सहायक होती हैं v) इनसे केवल कुछ लोग ही लाभान्वित होते हैं
    1. ii और v
    2. केवल v
    3. केवल ii
    4. i, iii और iv
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — i, iii और iv

  75. प्र.75Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  76. प्र.76Reasoning
    लसीका (lymph) के कुछ कार्य नीचे दिए गए हैं। इसके सही कार्यों को दर्शाने वाले विकल्प का चयन कीजिए। a) आंत से पचित और अवशोषित वसा को ले जाता है b) CO2 को फेफड़ों तक ले जाता है c) RBC को लसीका पर्व तक ले जाता है d) यह अतिरिक्त तरल को कोशिका-बाह्य स्थान से वापस रक्त में बहा देता है
    1. c और d
    2. a और b
    3. a और d
    4. b और c
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — a और d

  77. प्र.77Mathematics
    एक समचतुर्भुज का परिमाप ज्ञात कीजिए जिसके विकर्णों की लंबाई 5 cm और 12 cm हैं।
    1. 24 cm
    2. 25 cm
    3. 26 cm
    4. 20 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 26 cm

  78. प्र.78Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ टैबलेट, मोबाइल फोन हैं। सभी मोबाइल फोन, टेलीफोन हैं। कुछ लैपटॉप, टैबलेट हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ लैपटॉप, मोबाइल फोन हैं। (II) कुछ टेलीफोन, लैपटॉप हैं। (III) सभी टैबलेट, टेलीफोन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    3. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।

  79. प्र.79Reasoning
    बिंदु S से बिंदु Q तक पहुंचने के लिए, एक व्यक्ति को पश्चिम की ओर 83 m चलना होगा। फिर उसे दाएं मुड़ना होगा, और 240 m चलना होगा। उसे पुनः दाएं मुड़ना होगा, और 147 m चलना होगा। उसे एक बार पुनः दाएं मुड़ना होगा, और गंतव्य तक पहुंचने के लिए 240 m चलना होगा। बिंदु Q, बिंदु S से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
    1. 64 m, पश्चिम
    2. 64 m, पूर्व
    3. 59 m, पूर्व
    4. 59 m, पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 64 m, पूर्व

  80. प्र.80Reasoning
    यदि संख्या 58132745 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे, और दाएं से तीसरे अंकों का योग कितना होगा?
    1. 8
    2. 10
    3. 5
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 15

  81. प्र.81Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: I. सभी B, G हैं। II. कुछ G, S हैं। III. कुछ S, A हैं। निष्कर्ष: I. सभी B, S हैं। II. कुछ A, B हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।

  82. प्र.82Mathematics
    निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 5 6 2 6 5 8 5 3 5 0 2 6 3 8 2 5 6 9 3 7 उक्त संख्या श्रेणी में, ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है, और ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  83. प्र.83Mathematics
    पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कुछ लाभों का उल्लेख नीचे किया गया है। उस विकल्प का चयन कीजिए, जो वाष्पोत्सर्जन से होने वाली हानि को दर्शाता है।
    1. यह खनिज आयनों के परिवहन में सहायता करता है
    2. यह वाष्पीकरण द्वारा पौधों को ठंडा करने का कार्य करता है
    3. यह पौधों के मुरझाने का कारण बन सकता है
    4. यह पत्तियों को प्रकाश संश्लेषण के लिए जल प्रदान करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह पौधों के मुरझाने का कारण बन सकता है

  84. प्र.84Reasoning
    छह छात्र - 1, 2, 3, 4, 5 और 6, एक वृत्ताकार मेज के परित: केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। 4, 5 के दाईं ओर ठीक बगल में, और 6 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 5, 3 के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। 6 और 3, 1 के ठीक बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन 2 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है?
    1. 6
    2. 3
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  85. प्र.85General Awareness
    मिट्टी से पौधे की जड़ कोशिकाओं में जल और खनिज आयनों की गति के संबंध में निम्न में से कौन सा विकल्प सही है?
    1. आयन और जल एक साथ अवशोषित होते हैं
    2. ले सक्रिय परिवहन द्वारा अंदर प्रवेश करते हैं, उसके बाद संकेंद्रित प्रवणता के अनुदिश जल प्रवेश करता है
    3. आयन पहले निष्क्रिय परिवहन द्वारा अंदर प्रवेश करते हैं, उसके बाद सक्रिय परिवहन द्वारा जल प्रवेश करता है
    4. पहले विसरण द्वारा जल अंदर प्रवेश करता है, उसके बाद आयनों का सक्रिय परिवहन होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ले सक्रिय परिवहन द्वारा अंदर प्रवेश करते हैं, उसके बाद संकेंद्रित प्रवणता के अनुदिश जल प्रवेश करता है

  86. प्र.86Mathematics
    समान लंबाई वाले दो रेल इंजन, समान दिशा में 18 km/h और 36 km/h की चाल से चल रहे हैं। यदि तेज चाल से गतिमान इंजन, धीमी चाल चाल से गतिमान इंजन को 8 sec में पार करता है, तो प्रत्येक रेल इंजन की लंबाई कितनी है?
    1. 10 m
    2. 25 m
    3. 20 m
    4. 30 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20 m

  87. प्र.87Reasoning
    यदि नीचे दी गई संख्या के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी? (बाएं) 6352897 (दाएं)
    1. तीन
    2. एक
    3. शून्य
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  88. प्र.88Mathematics
    एक परिवार में पिता, माता और 2 बच्चों की औसत आयु 26 वर्ष है। यदि पिता और बच्चों की आयु का योग 62 वर्ष है, तो माता की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 30 वर्ष
    2. 42 वर्ष
    3. 26 वर्ष
    4. 45 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 42 वर्ष

  89. प्र.89General Awareness
    एक विलयन का pH ज्ञात करने के लिए लिटमस पेपर का प्रयोग किया जाता है। विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है, इसका pH ______ होने की संभावना है।
    1. 7
    2. 8
    3. 9
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  90. प्र.90General Awareness
    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन ______ में किया गया था।
    1. पटना
    2. बेंगलुरु
    3. हैदराबाद
    4. जयपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बेंगलुरु

  91. प्र.91General Awareness
    निम्नलिखित में से क्या महिला प्रजनन तंत्र का एक हिस्सा नहीं है?
    1. गर्भाशय
    2. मूत्रमार्ग
    3. अंडाशय
    4. डिंबवाही नलिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मूत्रमार्ग

  92. प्र.92Mathematics
    लक्ष्मण और भरत ने क्रमशः ₹48,000 और ₹72,000 के निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। ₹6,530 के वार्षिक लाभ में से भरत का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,918
    2. ₹2,612
    3. ₹3,080
    4. ₹2,450
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹3,918

  93. प्र.93Reasoning
    यदि 12 घंटे वाली घड़ी के दर्पण प्रतिबिंब में 5:40 बजे हो, तो वास्तविक समय ज्ञात कीजिए।
    1. 6:10
    2. 6:20
    3. 2:50
    4. 2:10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6:20

  94. प्र.94Mathematics
    यदि दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेदित करने वाली एक तिर्यक रेखा के एक ही तरफ के दो अंतः कोणों का अनुपात 2 : 3 है, तो दोनों कोणों में से बड़ा कोण ज्ञात कीजिए।
    1. 108°
    2. 120°
    3. 54°
    4. 136°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 108°

  95. प्र.95Mathematics
    माध्यमों - 1, 2 और 3 के अपवर्तनांक क्रमशः 1.46, 1.65 और 1.31 हैं। यदि माध्यमों में प्रकाश की चाल v1, v2 और v3 है, तो उनके बीच निम्न में से कौन सा संबंध सही है?
    1. v3 > v1 > v2
    2. v2 > v3 > v1
    3. v1 > v2 > v3
    4. v1 = v2 = v3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — v3 > v1 > v2

  96. प्र.96General Awareness
    भारत की मानक याम्योत्तर इनमें से किस स्थान से होकर गुजरती है?
    1. मिर्ज़ापुर
    2. कन्नौज
    3. आगरा
    4. जौनपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मिर्ज़ापुर

  97. प्र.97Mathematics
    यदि X वह बड़ी से बड़ी संख्या है, जिससे 3808, 4798 और 5128 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल 13 प्राप्त होता है, तो X के अंकों का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 14
    2. 16
    3. 12
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12

  98. प्र.98Mathematics
    यदि a + b = 27 और ab = 140 है, तो a³ + b³ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 19683
    2. 8433
    3. 8343
    4. 11340
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8343

  99. प्र.99General Awareness
    लौह एवं इस्पात उद्योग, भारत के इनमें से किस क्षेत्र में सर्वाधिक मौजूद है?
    1. मालवा का पठार
    2. बुंदेलखंड का पठार
    3. छोटा नागपुर पठार
    4. बघेलखंड का पठार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — छोटा नागपुर पठार

  100. प्र.100Mathematics
    नाइक्रोम का एक तार AB ,तीन भागों - AC, CD और DB से बना है ,जिनके प्रतिरोधों का अनुपात 1 : 2 : 3 है। यह तार एक बैटरी से जुड़ा हुआ है। यदि V1, V2 और V3 क्रमशः AC, CD और DB के सिरों पर विभवपात हैं, तो निम्न में से कौन सा सही है?
    1. V1 : V2 : V3 = 1 : 2 : 3
    2. V1 : V2 : V3 = 2 : 3 : 1
    3. V1 : V2 : V3 = 3 : 2 : 1
    4. V1 : V2 : V3 = 1 : 1 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — V1 : V2 : V3 = 1 : 2 : 3

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1224324154647384921011131231331431541631721831942022112242322422522632712812923033113243343423523633743823944014144244314414524644734834935035135225315415535635725835916046136226336416516626726836927027127237347447547637737837928048138238338428528638748828949029129219329419519619739839931001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 30 अगस्त 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner