-
प्र.1Reasoning
पराबैंगनी किरणों के अत्यधिक संपर्क में आने से ______ हो सकता है।
- त्वचा कैंसर
- यकृत कैंसर
- फेफड़ों का कैंसर
- रक्त कैंसर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — त्वचा कैंसर
-
प्र.2Reasoning
नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: pH में p जर्मन भाषा में 'पोटेंज़ (potenz)' को निरूपित करता है, जिसका अर्थ शक्ति है। कथन-II: pH पैमाने (स्केल) पर, हम सामान्यतः 0 से 16 तक pH माप सकते हैं।
- कथन-I असत्य है, और कथन-II सत्य है।
- दोनों कथन सत्य हैं।
- कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
- दोनों कथन असत्य हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
-
प्र.3Reasoning
विद्युत जनरेटर से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (a) प्रत्येक आधे घूर्णन के बाद, कुंडली की संगत भुजाओं में धारा की दिशा उलट जाती है। (b) कुंडली में प्रेरित धारा की दिशा फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम का उपयोग करके ज्ञात की जा सकती है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
- न तो (a) न ही (b)
- केवल (b)
- केवल (a)
- (a) और (b) दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (a) और (b) दोनों
-
प्र.4Mathematics
30 W का एक उपकरण, 12 V की बैटरी के साथ संयोजित है। उपकरण में प्रवाहित धारा ______होगी।
- 0.2 A
- 0.4 A
- 2.5 A
- 1.25 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2.5 A
-
प्र.5Mathematics
दस संख्याओं का औसत 8 है। यदि प्रत्येक संख्या को 2 से विभाजित किया जाता है, तो इस प्रकार प्राप्त संख्याओं के नए समूह का औसत ज्ञात कीजिए।
- 6
- 4
- 10
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4
-
प्र.6General Awareness
ऑक्सी श्वसन के लिए ______ की उपस्थिति की आवश्यकता होती है।
- कार्बन डाइऑक्साइड
- ऑक्सीजन
- नाइट्रोजन
- हाइड्रोजन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ऑक्सीजन
-
प्र.7Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सा समरूप त्रिभुजों का गुण नहीं है?
- दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात = संगत कोणों के समद्विभाजक द्वारा प्राप्त संगत खंडों के वर्गों का अनुपात।
- दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात = संगत माध्यिकाओं के वर्गों का अनुपात
- दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात = संगत कोणों के समद्विभाजक द्वारा प्राप्त संगत खंडों का अनुपात।
- दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात = संगत शीर्षलंबों के वर्गों का अनुपात
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात = संगत कोणों के समद्विभाजक द्वारा प्राप्त संगत खंडों का अनुपात।
-
प्र.8Mathematics
एक कार एक निश्चित दूरी की एक तिहाई दूरी को 30 km/h की चाल से तय करती है, और शेष दूरी को 20 km/h की चाल से तय करती है। कार ने 4 घंटे में कितनी दूरी तय की?
- 95 km
- 30 km
- 60 km
- 90 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 90 km
-
प्र.9Reasoning
नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए, और सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: सभी तत्वों के समस्थानिकों ने मेंडेलीफ के आवर्त नियम के लिए चुनौती उत्पन्न की। कथन-II: आवर्त सारणी में हाइड्रोजन को कोई निश्चित स्थान नहीं दिया जा सकता है।
- कथन II सही है, कथन I गलत है।
- दोनों कथन गलत हैं।
- दोनों कथन सही हैं।
- कथन I सही है, कथन II गलत है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कथन सही हैं।
-
प्र.10Reasoning
कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। Q के बाईं ओर केवल P बैठा है। T और R के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q और R के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। S, R के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- 10
- 8
- 9
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 10
-
प्र.11General Awareness
केंद्रीय बजट 2022-23 में, ______ भारत में बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास परियोजनाओं के लिए निधि आवंटित करने के उद्देश्य से पीएम-डिवाइन (PM-DevINE) नामक एक योजना का प्रावधान किया गया है।
- उत्तर-पूर्व
- उत्तर
- पश्चिम
- उत्तर-पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पूर्व
-
प्र.12Mathematics
b के किस धनात्मक मान के लिए समीकरण x² + bx + 9 = 0 के मूल समान हैं?
- 6
- 4
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.13Reasoning
आदित्य बिंदु X से शुरू करके दक्षिण की ओर 30 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। फिर, वह दाएं मुड़ता है, और 10 m चलता है। फिर वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 40 m चलता है। अंत में, वह एक अंतिम बार दाएं मुड़ता है, और 40 m चलकर बिंदु Y पर पहुंचता है। बिंदु X, बिंदु Y से कितना दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 20 m, पश्चिम
- 40 m, पूर्व
- 40 m, पश्चिम
- 20 m, पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20 m, पूर्व
-
प्र.14General Awareness
न्यूलैंड्स ने अपने अष्टक की तुलना ______ से की थी।
- ऐतिहासिक घटनाओं
- हिंदी कविताओं
- संगीत के स्वरों
- कंप्यूटर भाषा के कोड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संगीत के स्वरों
-
प्र.15General Awareness
जब ATP में टर्मिनल फॉस्फेट लिंकेज को जल के उपयोग द्वारा तोड़ा जाता है, तो कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?
- 32 kJ/mol
- 32.5 kJ/mol
- 30.5 kJ/mol
- 33 kJ/mol
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 30.5 kJ/mol
-
प्र.16General Awareness
निम्न में से किस नदी को 'दक्षिण गंगा' कहा जाता है?
- नर्मदा
- गोदावरी
- पेरियार
- तापी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — गोदावरी
-
प्र.17Reasoning
संख्या 26397145 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं व्यवस्थित करने पर, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- 2
- 1
- 3
- शून्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.18General Awareness
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के श्रमिक ऐसी वस्तुओं का उत्पादन करते हैं, जो तृतीयक नहीं हैं?
- संचार
- परिवहन
- बैंकिंग
- चीनी मिल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — चीनी मिल
-
प्र.19Reasoning
जया बिंदु A से दक्षिण की ओर 349 m चलती है। वहां से, वह बाएं मुड़ती है, और 129 m चलती है। वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 349 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 94 m चलकर बिंदु B पर पहुंचती है। बिंदु A, बिंदु B से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
- 129 m, पश्चिम
- 223 m, पश्चिम
- 110 m, पूर्व
- 203 m, पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 223 m, पश्चिम
-
प्र.20Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.21General Awareness
निम्न में से कौन राज्य सरकार और नगर निगम के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता है?
- नगर आयुक्त
- महापौर
- एल्डरमेन
- नगर पार्षद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नगर आयुक्त
-
प्र.22Reasoning
प्रारंभिक हिंदू दर्शन में जीवन के कितने चरण निर्धारित किए गए हैं?
- दो
- तीन
- चार
- पाँच
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — चार
-
प्र.23Mathematics
एक स्वस्थ समाज के लिए, जनसंख्या में पुरुषों और महिलाओं का वितरण क्या होना चाहिए?
- पुरुषों से अधिक महिलाएं
- महिलाओं से अधिक पुरुष
- युवाओं से अधिक वृद्ध
- पुरुषों और महिलाओं की बराबर संख्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पुरुषों और महिलाओं की बराबर संख्या
-
प्र.24General Awareness
23 जून 1757 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने इनमें से किस युद्ध में बंगाल के नवाब पर निर्णायक जीत हासिल की थी?
- सारागढ़ी का युद्ध
- बक्सर का युद्ध
- प्लासी का युद्ध
- इंफाल का युद्ध
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्लासी का युद्ध
-
प्र.25General Awareness
मूत्र में पानी की मात्रा ______ होती है।
- 95%
- 68%
- 83%
- 79%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 95%
-
प्र.26Reasoning
दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: M ≥ D ≤ N < J < F = E
- E = D
- N < E
- F < M
- M >N
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — N < E
-
प्र.27Mathematics
40 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस की क्षमता ____होगी।
- −0.25 D
- −2.5 D
- 0.25 D
- 2.5 D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2.5 D
-
प्र.28General Awareness
जुलाई 2022 में लोकसभा द्वारा पारित राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2021 निम्नलिखित में से किस एजेंसी के लिए एक वैधानिक ढांचा तैयार करने का प्रावधान करता है?
- एंटी-डोपिंग नेशनल एजेंसी (ADNA)
- इंडियन एंटी-डोपिंग एजेंसी (IADA)
- एंटी-डोपिंग एजेंसी ऑफ इंडिया (ADAI)
- नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA)
-
प्र.29Reasoning
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी। 11, 20, 23, 44, 47, 92, 95,?
- 189
- 199
- 198
- 188
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 188
-
प्र.30Mathematics
tan θ + 1/tan θ का मान ज्ञात कीजिए।
- cos θ sec θ
- cosec θ sin θ
- cosec θ cot θ
- cosec θ sec θ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — cosec θ sec θ
-
प्र.31General Awareness
भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधनों के माध्यम से कितने विकास एवं कल्याण संबंधी विषयों को राज्य से पंचायती राज संस्था में स्थानांतरित किया गया है?
- 29
- 27
- 21
- 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 29
-
प्र.32General Awareness
कार्बन परमाणु के L-कोश में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं?
- 6
- 8
- 2
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4
-
प्र.33Mathematics
C, J, H, Q और W ने एक चुनाव लड़ा, और उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग संख्या में मत प्राप्त हुए। H को J से अधिक, लेकिन W से कम मत प्राप्त हुए। W को केवल एक व्यक्ति से कम मत प्राप्त हुए। C को सबसे कम मत प्राप्त हुए। निम्न में से किसे सर्वाधिक मत प्राप्त हुए?
- Q
- J
- W
- H
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Q
-
प्र.34Reasoning
जब तक किसी वस्तु की सीमांत उपयोगिता ______ होती है, तब तक व्यक्ति हमेशा उस वस्तु की अधिक मात्रा लेना पसंद करेगा।
- धनात्मक
- उच्चावचनी
- स्थिर
- ऋणात्मक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — धनात्मक
-
प्र.35Mathematics
एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹1,200 है। दुकानदार ने एक ग्राहक को क्रमशः 10% और 5% की दो क्रमिक छूट प्रदान कीं। ग्राहक ने वह वस्तु किस मूल्य पर खरीदी?
- ₹1,206
- ₹1,026
- ₹1,602
- ₹1,062
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,026
-
प्र.36General Awareness
आकाशगंगा में परमाणु हाइड्रोजन गैस के वितरण का मानचित्रण करने के लिए, NCRA-TIFR के खगोलविदों द्वारा फरवरी 2022 में पहली बार निम्नलिखित में से किस तकनीक का उपयोग किया गया था?
- हेलियोस्वार्म (Helioswarm)
- मल्टीस्लिट सोलर एक्सप्लोरर (MUSE)
- जायंट मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)
- इंस्पायरसैट (INSPIRESAT-1)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जायंट मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)
-
प्र.37General Awareness
एक बर्तन पानी से एक-चौथाई भरा है। इसमें 10 कप पानी डालने पर, बर्तन तीन-चौथाई भर जाता है। कप के पदों (माप) में बर्तन की धारिता ज्ञात कीजिए।
- 25
- 20
- 22
- 27
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20
-
प्र.38General Awareness
22 भाषाओं में बोलचाल वाले वाक्यों को सीखने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा पहली बार कौन सा ऐप जारी किया गया है?
- सारथी (SARATHI)
- भाषा संगम (Bhasha Sangam)
- इंग्लिश प्रो (ENGLISH PRO)
- आईईपीएफए (IEPFA)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — भाषा संगम (Bhasha Sangam)
-
प्र.39Mathematics
निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 5 3 6 8 2 6 3 2 8 0 3 8 5 6 7 2 5 0 9 6 उक्त संख्या श्रेणी में, ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है, और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- एक
- तीन
- दो
- शून्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक
-
प्र.40Reasoning
- 17
- 12
- 10
- 22
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17
-
प्र.41General Awareness
निम्नलिखित में से किसने 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में 8वीं बार एशियाई बिलियर्ड्स का खिताब जीता था?
- ध्रुव सितवाला
- गीत सेठी
- आदित्य मेहता
- पंकज आडवाणी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पंकज आडवाणी
-
प्र.42Mathematics
एक विज्ञान की पुस्तक में, समान औसत त्रिज्या और समान लंबाई की दो परिनालिकाओं, P और Q को दर्शाया गया है। Q के अंदर खींची गई क्षेत्र रेखाओं की संख्या, P के अंदर खींची गई क्षेत्र रेखाओं की संख्या की दोगुनी है। यदि दोनों परिनालिकाओं में फेरों (turns) की संख्या समान है, तो परिनालिका P में धारा, परिनालिका Q में धारा की ______ गुनी है।
- 1/2
- 1/4
- 4
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1/2
-
प्र.43General Awareness
प्रसिद्ध 'खेतड़ी' खदान भारत के किस राज्य में स्थित है?
- राजस्थान
- छत्तीसगढ़
- मध्य प्रदेश
- झारखंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — राजस्थान
-
प्र.44Mathematics
यदि X सबसे छोटी अभाज्य संख्या को 4 से गुणा करने और गुणनफल को 5 और 10 के लघुत्तम समापवर्त्य में जोड़ने पर प्राप्त संख्या को निरूपित करता है, Y सबसे छोटी विषम अभाज्य संख्या को 5 से गुणा करने और गुणनफल को दूसरी सबसे छोटी विषम अभाज्य संख्या में जोड़ने पर प्राप्त संख्या को निरूपित करता है, तो निम्न में से कौन सा सत्य है?
- X, Y से बड़ा है।
- X + Y = 10
- X और Y बराबर हैं।
- Y और X का अंतर 2 है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Y और X का अंतर 2 है।
-
प्र.45Mathematics
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है। 13 : 234 :: 9 : 126 :: 7 :?
- 106
- 98
- 84
- 126
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 84
-
प्र.46General Awareness
निम्नलिखित अभिक्रिया में उत्पाद (P) की पहचान कीजिए: चूना पत्थर (s)→ P + CO2 (g)
- Ca(OH)2 (l)
- CaCO3(s)
- CaO (s)
- CaO(s) + O2(g)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CaO (s)
-
प्र.47General Awareness
थायरॉक्सिन हार्मोन के निर्माण के लिए किस खनिज की आवश्यकता होती है?
- आयरन
- पोटैशियम
- कैल्शियम
- आयोडीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आयोडीन
-
प्र.48Mathematics
किसी वस्तु को एक −10 D क्षमता वाले लेंस के मुख्य अक्ष पर 15 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब ________ होगा।
- वास्तविक और उल्टा
- आभासी और उल्टा
- वास्तविक और सीधा
- आभासी और सीधा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आभासी और सीधा
-
प्र.49Reasoning
- 100.8°
- 40°
- 108°
- 32.4°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 108°
-
प्र.50General Awareness
24 घंटे के प्रारूप में सवा 4 बजे को किस प्रकार दर्शाया जाएगा?
- 14:15 बजे
- 16:15 बजे
- 16:45 बजे
- 14:45 बजे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 16:15 बजे
-
प्र.51General Awareness
क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार योगदान के लिए किस भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी को 2021 में 'ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- पूजा वस्त्राकर
- मिताली राज
- स्मृति मंधाना
- एस मेघना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — स्मृति मंधाना
-
प्र.52General Awareness
प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग ________ नहीं किया जाता है।
- खिलौने बनाने के लिए
- खाना पकाने के लिए
- टूटी हड्डियों को सहारा देने के लिए
- भवन-निर्माण सामग्री के रूप में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — खाना पकाने के लिए
-
प्र.53Mathematics
यदि 7, 12, 21 और x समानुपात में हैं, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 36
- 27
- 35
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 36
-
प्र.54Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो संभावित अंतर्निहित धारणाएं I और II दी गई हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दिए गए कथन द्वारा कौन सी धारणाओं का अनुमान लगाया जा सकता है? कथन: "यदि हम इस सप्ताह के अंत से पहले सभी स्थानीय समाचार पत्रों में अपने नाटक का प्रचार करते हैं, तो हम इस सप्ताहांत होने वाले अपने नाटक के लिए अधिक टिकट बेचेंगे।" - शहर D में एक नाटक निर्देशक धारणाएं: I. शहर D में समाचार पत्र कंपनियां विज्ञापनों को अंतिम रूप देने, और उन्हें प्रकाशित करने में एक सप्ताह से कम समय लेती हैं। II. शहर D में ज्यादा लोग नाटक देखना पसंद नहीं करते हैं।
- I और II दोनों का अनुमान लगाया जा सकता है।
- न तो I और न ही II का अनुमान लगाया जा सकता है।
- केवल II का अनुमान लगाया जा सकता है।
- केवल I का अनुमान लगाया जा सकता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल I का अनुमान लगाया जा सकता है।
-
प्र.55Mathematics
समान मोटाई एवं क्रमशः L और 4L लंबाई वाले दो तारों, A और B पर विचार कीजिए। यदि A और B के प्रतिरोध क्रमशः 0.5 Ω और 2.0 Ω हैं, तो A की प्रतिरोधकता और B की प्रतिरोधकता का अनुपात कितना होगा?
- 1/4
- 1
- 4
- 1/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.56Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो चिन्हों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 4 - 10 ÷ 8 + 3 × 2 = 6
- ×, −
- ÷, −
- ×, +
- ÷, ×
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ×, −
-
प्र.57Mathematics
k के किस मान के लिए रैखिक समीकरण युग्म 2x + 3y − 1 = 0 और 4x + ky + 2 = 0 का कोई हल नहीं होगा?
- 6
- 3
- 4
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.58Reasoning
आठ सहपाठी J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे थे। N, L के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। P, J के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। O, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। K, P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। L और M के बीच में केवल J बैठा था। कौन सा सहपाठी, M के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था?
- केवल O
- केवल K
- या तो K या O
- केवल Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल Q
-
प्र.59Mathematics
दो रेलगाड़ियां क्रमशः P और Q से एक ही समय पर चलना शुरू करती हैं, और क्रमशः 40 km/h और 30 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलती हैं, तब पहली रेलगाड़ी दूसरी रेलगाड़ी की तुलना में 80 km अधिक दूरी तय कर चुकी होती है। P और Q के बीच दूरी ज्ञात कीजिए।
- 240 km
- 560 km
- 660 km
- 630 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 560 km
-
प्र.60Reasoning
- 63
- 18
- 56
- 45
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 45
-
प्र.61Mathematics
यदि एक बेलन का आयतन 256π cm³ है, और उसके आधार की त्रिज्या 8 cm है, तो बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
- 5 cm
- 4 cm
- 3 cm
- 6 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 4 cm
-
प्र.62Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ लिफाफे, कागज हैं। सभी कागज, लुगदी हैं। सभी लुगदी, पत्तियां हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ पत्तियां, कागज हैं। (II) कुछ लुगदी, कागज हैं। (III) सभी कागज, पत्तियां हैं।
- I, II और III सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — I, II और III सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
-
प्र.63Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'SUPERIOR' को 'SNHSDQTT' और 'STUNNING' को 'HOHOOTUT' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'STRATEGY' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- ZHDUASUT
- ZHCUZSUT
- TUSZUDHZ
- ZHDUZSUT
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ZHDUZSUT
-
प्र.64General Awareness
भारत ने अपनी पहली सात (पंचवर्षीय) योजनाओं में निम्नलिखित में से कौन सी व्यापार नीति अपनाई थी?
- आयात प्रतिस्थापन
- सीमित आयात (Restricted imports)
- निर्यात प्रोत्साहन
- अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षीय तंत्र (International cooperation and multilateral mechanism)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — आयात प्रतिस्थापन
-
प्र.65Reasoning
निजी व्यक्तियों और समुदायों के अधीन वन क्षेत्रों को ______ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
- संरक्षित वन
- आरक्षित वन
- अवर्गीकृत वन
- स्थाई वन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अवर्गीकृत वन
-
प्र.66Reasoning
सात शिक्षक A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। G के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। C और F के बीच में केवल E बैठा है। A, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F और D एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
- C
- B
- A
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — B
-
प्र.67Mathematics
एक ट्रेडर ने एक व्यापारी से कुछ उधार लिया है जिसके एवज में ₹10,500 की राशि एक वर्ष में देय है। ट्रेडर चार महीने बाद खाते का निपटान करना चाहता है। यदि ब्याज की दर 6% वार्षिक है, तो उसे कितना भुगतान करना चाहिए (पूर्णांकित मान ज्ञात कीजिए)?
- ₹11,096
- ₹10,096
- ₹11,069
- ₹10,069
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹10,096
-
प्र.68Mathematics
उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसका व्यास 42 m है।
- 23,437 m³
- 13,416 m³
- 38,808 m³
- 42,137 m³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 38,808 m³
-
प्र.69Mathematics
यदि दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 7 और 245 हैं ,तो उनका गुणनफल ज्ञात कीजिए।
- 1175
- 1517
- 1751
- 1715
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1715
-
प्र.70Mathematics
सरल कीजिए: x³ − 3x² + 9x − 12 − x³ − 7x² − 8x − 16
- 10x² + x − 28
- −10x² + x + 28
- −10x² + x − 28
- 10x² − x − 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −10x² + x − 28
-
प्र.71General Awareness
ऑक्सीजन के बाह्यतम ________ कोश में ________ इलेक्ट्रॉन होते हैं।
- M, 6
- K, 8
- M, 8
- L, 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — L, 6
-
प्र.72General Awareness
मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित, 35वें सूरज कुंड शिल्प मेले का विषय राज्य (theme state) कौन सा था?
- राजस्थान
- जम्मू और कश्मीर
- गुजरात
- हरियाणा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जम्मू और कश्मीर
-
प्र.73Mathematics
समान लंबाई और समान मोटाई वाले तीन तारों A, B और C के प्रतिरोध क्रमशः 1 Ω, 0.5 Ω और 0.25 Ω हैं। उनकी प्रतिरोधकताएं ______ होंगी।
- 4 : 2 : 1 के अनुपात में
- 2 : 4 : 1 के अनुपात में
- बराबर
- 1 : 2 : 4 के अनुपात में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4 : 2 : 1 के अनुपात में
-
प्र.74Mathematics
किसी उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 15 cm है। नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, इसका वक्रता-केंद्र ________पर स्थित होगा।
- 30 cm
- 15 cm
- −15 cm
- −30 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 30 cm
-
प्र.75Reasoning
निम्न अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। इन युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो निम्न युग्मों के समान तर्क का पालन करता हो। LUN: PXP WXP: AAR
- TIN: XLQ
- NIB: RLD
- JUG: NYJ
- NOT: RQV
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — NIB: RLD
-
प्र.76Mathematics
121.12 × 0.121 का मान ज्ञात कीजिए।
- 146.5552
- 1465.552
- 14.65552
- 1.465552
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 14.65552
-
प्र.77Mathematics
√1.0201 का मान ज्ञात कीजिए।
- 1.01
- 1.02
- 101
- 10.1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1.01
-
प्र.78General Awareness
आदित्य और भास्कर ₹15,000 में एक कार्य को पूरा करने का ठेका लेते हैं। आदित्य अकेले इसे 15 दिन में कर सकता है, जबकि भास्कर अकेले इसे 18 दिन में कर सकता है। चंद्रा की सहायता से, वे इसे 6 दिन में पूरा कर लेते हैं। चंद्रा का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
- ₹6,000
- ₹5,000
- ₹4,000
- ₹7,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹4,000
-
प्र.79Mathematics
एक समांतर चतुर्भुज PQRS में, P और Q के क्रमागत कोणों के समद्विभाजक T पर प्रतिच्छेदित करते हैं। ∠PTQ का माप ज्ञात कीजिए।
- 90°
- 80°
- 50°
- 70°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 90°
-
प्र.80Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 7 × 10 ÷ 6 + 3 - 2 = 10
- 3, 6
- 2, 6
- 6, 10
- 3, 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3, 7
-
प्र.81Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (21, 225, 9) (4, 25, 6)
- (14, 64, 2)
- (11, 18, 7)
- (13, 81, 6)
- (15, 54, 3)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (14, 64, 2)
-
प्र.82General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सी विस्थापन अभिक्रिया है? (i) ZnCO3 (s) →ZnO (s) + CO2 (g) (ii) Fe (s) + CuSO4(aq) →FeSO4(aq) + Cu(s) (iii) 2H2 (g) + O2 (g) → 2H2O(l) (iv) CaCO3 (s) → CaO(s) + CO2 (g)
- (i)
- (iii)
- (ii)
- (iv)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (ii)
-
प्र.83Mathematics
गीता, लता और माधुरी की आयु का अनुपात 5 : 6 : 3 है। यदि उनकी औसत आयु 42 वर्ष है, तो लता की आयु ज्ञात कीजिए।
- 54 वर्ष
- 35 वर्ष
- 27 वर्ष
- 45 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 54 वर्ष
-
प्र.84General Awareness
उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई शृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आकर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? T8, N16, H32, B64, V128,?
- P228
- P256
- Q256
- P512
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — P256
-
प्र.85General Awareness
√2x² − 2√5x + √3 = 0 के मूलों का योग ________ है।
- √10
- 5√2
- −√10
- −2√5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — √10
-
प्र.86General Awareness
छह मित्रों - G, H, I, J, K, और L की शादी की सालगिरह एक ही वर्ष के अलग-अलग महीनों, अर्थात् जनवरी, मार्च, जुलाई, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में है, और इनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। H की शादी की सालगिरह K के ठीक बाद है। केवल I की शादी की सालगिरह G से पहले है। J की शादी की सालगिरह सितंबर में है। इनमें से किसकी शादी की सालगिरह दिसंबर में है?
- L
- G
- H
- K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — L
-
प्र.87Mathematics
एक प्लॉट को ₹19,50,000 में बेचने पर मालिक को 20% की हानि होती है। 20% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे प्लॉट को किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
- ₹21,00,000
- ₹25,95,000
- ₹22,50,000
- ₹29,25,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹29,25,000
-
प्र.88General Awareness
भारतीय संविधान के भाग IV A में शामिल मौलिक कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी है?
- 12
- 13
- 11
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 11
-
प्र.89General Awareness
उन वस्तुओं की पहचान करें, जिनके मूल्य में गिरावट आने से उनकी मांग में कमी आती है।
- गिफिन वस्तुएं
- स्थानापन्न वस्तुएं
- सामान्य वस्तुएं
- निम्न गुणवत्ता वाली वस्तुएं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — गिफिन वस्तुएं
-
प्र.90Reasoning
- खादिन पद्धति (Khadin System)
- टैंक (Tank)
- बंधारा (Bandharas)
- कट्टा (Kattas)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — खादिन पद्धति (Khadin System)
-
प्र.91Reasoning
किसी वस्तु को एक अवतल दर्पण के सामने इसकी फोकस दूरी से दोगुनी दूरी (2f) पर रखा गया है। प्रतिबिंब ________ दूरी पर बनेगा।
- f
- 1.5f
- 2f
- 4f
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2f
-
प्र.92Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्याओं का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Letter/Symbol | I | M | H | R | D | C | E | V ; Code | 4 | 8 | 0 | 1 | 3 | 5 | 7 | 9 (संदर्भ : Letter/Symbol - अक्षर/प्रतीक, Code - कूट) शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक स्वर है, और अंतिम घटक एक व्यंजन है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक व्यंजन है, और अंतिम घटक एक स्वर है, तो पहले और अंतिम घटकों को 2 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि मध्य अक्षर एक स्वर है, तो इसे 6 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। प्रश्न: DRIVE
- 21692
- 31967
- 31679
- 21492
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 21692
-
प्र.93Reasoning
यदि शब्द 'CONFIRM' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- शून्य
- एक
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक
-
प्र.94Reasoning
यदि शब्द COMPUTE के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- शून्य
- तीन
- एक
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तीन
-
प्र.95Reasoning
निम्नलिखित में से किस रक्त समूह को 'सर्वदाता' कहा जाता है?
- AB
- B
- O
- A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — O
-
प्र.96General Awareness
निम्न में से कौन सी भाषा, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, केंद्र शासित प्रदेशों की जनता द्वारा बोली जाती है?
- मलयालम
- बंगाली
- तमिल
- गुजराती
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — गुजराती
-
प्र.97General Awareness
(a^10 × b^−7 × c^−4) / (a^−5 × b^2 × c^5) का सरलीकृत रूप ज्ञात कीजिए।
- a^15 × b^−9 × c^−9
- a^5 × b^9 × c^−9
- a^15 × b^9 × c^9
- a^5 × b^−9 × c^−9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — a^15 × b^−9 × c^−9
-
प्र.98Mathematics
ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करते हुए, ₹11,000 की राशि पर 4% वार्षिक दर से 2 वर्ष में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
- ₹897.60
- ₹906.50
- ₹875.80
- ₹786.60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹897.60
-
प्र.99Mathematics
दी गई तालिका विभिन्न वर्षों में विभिन्न राज्यों से XYZ विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद के साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, और उसमें चुने गए उम्मीदवारों की संख्या को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। राज्य / वर्ष | 2020 साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए | 2020 चयनित | 2021 साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए | 2021 चयनित | 2022 साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए | 2022 चयनित
A | 1200 | 800 | 1500 | 700 | 1800 | 1000
B | 1500 | 600 | 1600 | 800 | 2000 | 1120
C | 2000 | 680 | 2200 | 900 | 1800 | 1100
D | 1600 | 700 | 1500 | 950 | 1800 | 1200
E | 1500 | 490 | 1100 | 400 | 1300 | 800
वर्ष 2020 में, विभिन्न राज्यों से चुने गए उम्मीदवारों की कुल संख्या, उसी वर्ष में विभिन्न राज्यों से साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या के लगभग कितने प्रतिशत के बराबर है?
- 55%
- 41.9%
- 45.5%
- 50%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 41.9%
-
प्र.100General Awareness
B, C, D, E, F और G, छह सदस्य एक ही महीने, जनवरी के अलग-अलग दिनों, अर्थात्; 2रे, 4थे, 5वें, 8वें, 10वें और 11वें दिन एक ही टीम में शामिल होते हैं। F, E और G से पहले के किसी दिन C शामिल होता है। B, F से ठीक पहले शामिल होता है। D, C से ठीक पहले शामिल होता है। E, B से बाद के, और G से पहले के किसी दिन शामिल होता है। इनमें से कौन जनवरी के 10वें दिन टीम में शामिल हुआ?
- F
- E
- B
- G
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — E