-
प्र.1General Awareness
निम्नलिखित में से किस राज्य ने 'कुदुम्बश्री' कार्यक्रम शुरू किया है, जो अपने बचत-उधार कार्यक्रम (thrift and credit programme) के माध्यम से राज्य में अल्प-विशेषाधिकार प्राप्त (less privileged women) महिलाओं की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
- असम
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- केरल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केरल
-
प्र.2General Awareness
दिए गए व्यंजक को सरल करें। z(x³−y³)/(x²+xy+y²) + x(y³−z³)/(y²+yz+z²) + y(z³−x³)/(z²+zx+x²)
- x − y − z
- x² + y² + z²
- 0
- x + y + z
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 0
-
प्र.3General Awareness
निम्नलिखित में से कौन-सा दिव्यांगजनों के लिए भारत का पहला एआई-आधारित जॉब प्लेटफॉर्म है?
- उजालबिलिटी (Ujalaability)
- जीवनबिलिटी (Jeevanability)
- भारतबिलिटी (Bhartability)
- स्वराजबिलिटी (Swarajability)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्वराजबिलिटी (Swarajability)
-
प्र.4General Awareness
निम्नलिखित में से किस योजना का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन तथा ऐसी संपत्तियों की अतिक्रमण से सुरक्षा करना और रोकथाम करना है?
- अवामी वक्फ बोर्ड तरक्कीयाती योजना (एडब्ल्यूबीटीएस)
- कौमी वक्फ बोर्ड तरक्कीयाती योजना (क्यूडब्ल्यूबीटीएस)
- इस्लामिक वक्फ बोर्ड तरक्कीयाती योजना (आईडब्ल्यूबीटीएस)
- मौलाना वक्फ बोर्ड तरक्कीयाती योजना (एमडब्ल्यूबीटीएस)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कौमी वक्फ बोर्ड तरक्कीयाती योजना (क्यूडब्ल्यूबीटीएस)
-
प्र.5General Awareness
निम्न में से कौन सा अपने आप में एक संतुलित आहार है?
- दालें
- शहद
- मांस
- दूध
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दूध
-
प्र.6General Awareness
भारतीय संविधान में मौलिक (मूल) कर्तव्यों की सूची में, 11वें मौलिक (मूल) कर्तव्य को किस वर्ष शामिल किया गया था?
- 2004
- 2002
- 2000
- 1999
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2002
-
प्र.7Mathematics
सूर्य के प्रकाश का इंद्रधनुष के विभिन्न रंगों में विभक्त होना क्या कहलाता है?
- प्रकाश का प्रकीर्णन (scattering of light)
- पूर्ण आंतरिक परावर्तन (Total internal reflection)
- प्रकाश का परावर्तन (Reflection of light)
- प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण (Dispersion of light)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण (Dispersion of light)
-
प्र.8Mathematics
यदि a और b समीकरण x² + 5x + 4 = 0 , के मूल हैं, तो (a³+b³)/(a²+b²−4) का मान ज्ञात कीजिए।
- −7
- −4
- −5
- −6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −5
-
प्र.9Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.10Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.11Mathematics
30 विद्यार्थियों वाली एक कक्षा ने एक प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 18 विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 90 था, और इस कक्षा के शेष विद्यार्थियों के प्राप्तांकों का औसत 80 था। पूरी कक्षा के प्राप्तांकों का औसत ज्ञात कीजिए।
- 76
- 92
- 82
- 86
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 86
-
प्र.12Mathematics
A और B एक व्यवसाय में समान समय के लिए 7: 8 के अनुपात में निवेश करते हैं। यदि कुल लाभ का 7% दान में जाता है और लाभ में A का हिस्सा ₹12,600 है, तो अर्जित लाभ की कुल राशि क्या है? [2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित उत्तर दें।]
- ₹28,025.32
- ₹29,025.32
- ₹28,032.25
- ₹29,032.26
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹29,032.26
-
प्र.13General Awareness
दिए गए व्यंजक को सरल करें। 2(x² + y²)² - 3xy(x² + y²) - 2x²y²
- (2x² + 2y² + xy)(x² + y² - 2xy)
- (2x² + 2y² − xy)(x² + y² - 2xy)
- (x² + y² − xy)(2x² + 2y² - xy)
- (x² + y² + xy)(2x² + 2y² + xy)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (2x² + 2y² + xy)(x² + y² - 2xy)
-
प्र.14Reasoning
नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: A > S ≥ D > F ≤ G < H
- A ≥ G
- S > F
- S = H
- D > G
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — S > F
-
प्र.15General Awareness
एक विद्युत परिपथ, तप्त किए जाने पर, 540 W प्रति मिनट की दर से ऊर्जा की खपत करता है। यदि परिपथ के टर्मिनलों पर वोल्टेज 270 V हो, तो परिपथ का प्रतिरोध कितना होगा?
- 65 ओम
- 540 ओम
- 135 ओम
- 270 ओम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 135 ओम
-
प्र.16General Awareness
संविधान अधिनियम 1992 में किस संशोधन के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक स्थिति प्राप्त हुई?
- 73वां संशोधन
- 65वां संशोधन
- 75वां संशोधन
- 70वां संशोधन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 73वां संशोधन
-
प्र.17Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम से बाएं से दाएं नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। JJL_KKJJ_KKKJ_LKKKJJ
- KLJ
- JKL
- KLK
- KJL
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — KLJ
-
प्र.18Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: सभी किताबें, कागज हैं। सभी पेड़, कागज हैं। सभी कागज, पुनर्चक्रणयोग्य हैं। निष्कर्ष: I. कुछ किताबें, पेड़ हैं। II. सभी पेड़, पुनर्चक्रणयोग्य हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है
-
प्र.19General Awareness
8 के दो क्रमागत गुणजों का योग 56 है। इन दोनों गुणजों में से बड़ा गुणज ज्ञात कीजिए।
- 23
- 32
- 42
- 24
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 32
-
प्र.20Reasoning
एक कक्षा के सभी 20 विद्यार्थी एक सीधी पंक्ति में पूर्व की ओर मुख करके बैठे हैं। राम दाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठा है, और सीता बाएं सिरे से 16वें स्थान पर बैठी है। राम और सीता के बीच कितने विद्यार्थी बैठे हैं?
- 2
- 4
- 3
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.21General Awareness
निम्न में से कौन सा गुणधर्म आवर्त सारणी में समूह (group) में नीचे जाने पर समान ही बना रहता है?
- अधात्विक गुण/लक्षण
- धात्विक गुण/लक्षण
- संयोजकता
- परमाणु आकार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संयोजकता
-
प्र.22Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष - I और II दिए गए हैं। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निसंदेह कथन में दी गई जानकारी का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: बीपीएल (निर्धनता स्तर से नीचे) परिवारों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने से देश X में रसोई गैस का सार्वभौमिक कवरेज सुनिश्चित होगा। निष्कर्ष: I. भोजन पकाने के पारंपरिक ईंधनों, जैसे-जलाऊ लकड़ी, कोयला, आदि का उपयोग, देश X के ग्रामीण हिस्सों में एक सामान्य बात है। II. खाना पकाने का कोई भी अन्य तरीका, एलपीजी के उपयोग जितना प्रभावी नहीं है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
-
प्र.23Reasoning
छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। B, D से लंबा है लेकिन A से छोटा है। D सबसे छोटा नहीं है। केवल एक व्यक्ति C से छोटा है। केवल दो व्यक्ति E से छोटे हैं। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
- D
- C
- F
- B
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — F
-
प्र.24Reasoning
निम्न अक्षर-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) R∗∗F V # Y @ Z Y T G B Y S & Z R $ V @ ^ C Y N (दाएं) उपरोक्त शृंखला में बाएं से ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद एक अक्षर है?
- 3
- 5
- 7
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.25General Awareness
निम्न अभिक्रिया पर विचार कीजिए। Na₂SO₄(aq) + BaCl₂(aq) → BaSO₄(s) + 2NaCl (s) यह अभिक्रिया निम्न में से किसका उदाहरण है?
- अपघटन अभिक्रिया
- अवक्षेपण अभिक्रिया
- संयोजन अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवक्षेपण अभिक्रिया
-
प्र.26General Awareness
0° < θ < 90° होने पर, cotθ(1/(cosecθ − 1) + 1/(cosecθ + 1)) × (sinθ − cosecθ)(cosθ − secθ) निम्नलिखित में किसके बराबर है?
- 2sinθ
- 2cosθ
- secθ
- cosecθ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2sinθ
-
प्र.27General Awareness
______ एक खुदरा प्रतिष्ठान है, जो एक डिपार्टमेंट स्टोर और एक ग्रॉसरी सुपरमार्केट को एक साथ जोड़ता है।
- हाइपरमार्केट
- हिटमार्ट
- सुपरमार्केट
- मिनीमार्ट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — हाइपरमार्केट
-
प्र.28General Awareness
______ की भारी मात्रा की वजह से खनन से प्रदूषण होता है।
- अयस्क (ore)
- स्लज (sludge)
- कर्दम (slurry)
- धातुमल (slag)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — धातुमल (slag)
-
प्र.29Mathematics
घरों और उद्योगों में उपयोग करने हेतु अत्यधिक परिमाण की विद्युत धाराएं उत्पन्न करने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
- विद्युत मोटर
- विद्युत केतली
- विद्युत जनित्र
- विद्युत टोस्टर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत जनित्र
-
प्र.30General Awareness
जब कोई तीर्थंकर अपने नश्वर शरीर को छोड़ता है, तो इसे ______ के रूप में जाना जाता है।
- सिद्धशिला
- तप कल्याण
- जन्म कल्याण
- निर्वाण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — निर्वाण
-
प्र.31General Awareness
भारत का पहला एंप्यूटी क्लीनिक किस स्थान पर शुरू किया गया था?
- चंडीगढ़
- बेंगलुरु
- कानपुर
- भोपाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — चंडीगढ़
-
प्र.32Reasoning
एक कक्षा के सभी 28 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। जय दाएं सिरे से 14वें स्थान पर खड़ा है, जबकि बेला बाएं सिरे से 12वें स्थान पर खड़ी है। जय और बेला के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
- 3
- 1
- 4
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.33General Awareness
पादपों में, रेजिन और गोंद विशेषकर ______ में संचित होते हैं।
- पुराने फ्लोएम (old phloem)
- पुराने वल्कुट (old cortex)
- पुराने मज्जा (old pith)
- पुराने जाइलम (old xylem)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पुराने जाइलम (old xylem)
-
प्र.34Reasoning
- 40%
- 12%
- 10%
- 20%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20%
-
प्र.35Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.36General Awareness
किसी पदार्थ को विद्युत बल्ब के तंतु (filament) में प्रयोग किए जाने हेतु उसमें इनमें से कौन सा गुणधर्म होना आवश्यक है?
- निम्न तापमान
- उच्च प्रतिरोधकता
- निम्न गलनांक
- उच्च चालकता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उच्च प्रतिरोधकता
-
प्र.37Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.38Reasoning
उस अवतल दर्पण की फोकस दूरी कितनी होगी, जो −2 का आवर्धन उत्पन्न कर सकता है, और ध्रुव से 1.5 m की दूरी पर वास्तविक प्रतिबिंब निर्मित कर सकता है?
- 1.5 m
- 0.5 m
- 2 m
- 5 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1.5 m
-
प्र.39Reasoning
मार्च 2022 में, ______ को मिशनरीज ऑफ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया, जो कोलकाता की संत टेरेसा द्वारा स्थापित वैश्विक संगठन के शीर्ष पद को संभालने वाली चौथी व्यक्ति हैं।
- सिस्टर्स मार्गरीट
- सिस्टर मैरी जोसेफ
- सिस्टर मैरी प्रेमा पियरिक
- सिस्टर एंसेल्म
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सिस्टर मैरी जोसेफ
-
प्र.40Reasoning
संख्या 46734 के अंकों में से प्रत्येक को बाएं से दाएं की ओर आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति बदल जाएगी?
- 4
- 3
- 2
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5
-
प्र.41Mathematics
समान लंबाई की दो रेलगाड़ियां 46 km/h और 36 km/h की चाल से समानांतर पटरियों पर समान दिशा में चल रही हैं। तेज रेलगाड़ी, धीमी रेलगाड़ी को 36 सेकंड में पार करती है। इन दोनों रेलगाड़ियों की सापेक्ष चाल (m/s में) ज्ञात कीजिए।
- 25/9
- 25/7
- 25/8
- 25/18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 25/9
-
प्र.42Mathematics
एक व्यापारी पर एक साहूकार का एक वर्ष में देय ₹9,000 बकाया है। हालांकि, व्यापारी 4 माह बाद ऋण का निपटान करना चाहता है। यदि ब्याज की दर 6% वार्षिक है, तो उसे कितनी राशि का भुगतान करना होगा? (अपना उत्तर निकटतम पूर्ण संख्या मान तक पूर्णांकित कीजिए।)
- ₹8,654
- ₹8,686
- ₹8,645
- ₹8,688
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹8,654
-
प्र.43Mathematics
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे तीन गुना करने के पश्चात, 5, 15 और 35 से विभाजित करने पर शून्य शेषफल प्राप्त होता है।
- 35
- 100
- 150
- 70
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 35
-
प्र.44Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.45General Awareness
विद्युत मोटर में, ______ दिक्परिवर्तक (commutator) और बैटरी के टर्मिनलों के बीच संपर्क के रूप में कार्य करता है।
- चुंबकीय ध्रुव (magnetic poles)
- कार्बन ब्रश (carbon brushes)
- विभक्त वलय (split ring)
- प्लग कुंजी (plug key)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कार्बन ब्रश (carbon brushes)
-
प्र.46Reasoning
आशुतोष अपने घर से उत्तर की ओर 90 m चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है, और 110 m चलता है। वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 150 m चलता है। इसके बाद, वह पुनः बाएं मुड़ता है, और 130 m की दूरी तय करता है। अब आशुतोष आरंभ बिंदु के सापेक्ष किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं)
- दक्षिण-पश्चिम
- उत्तर-पूर्व
- दक्षिण-पूर्व
- उत्तर-पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण-पूर्व
-
प्र.47Reasoning
एक निश्चित अक्षरांकीय कोड में, 'PLATE' को 45 और 'BLEAK' को 13 लिखा जाता है। उसी कोड में 'PASTE' को कैसे लिखा जाएगा?
- 12
- 16
- 54
- 21
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 16
-
प्र.48Reasoning
सात बॉक्स S, T, U, V, W, X और Y एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। X को V के ठीक नीचे रखा गया है। U के ऊपर केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। T को S के ठीक ऊपर रखा गया है। U को V के ठीक ऊपर रखा गया है। X के नीचे केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। V के नीचे कितने बॉक्स हैं?
- दो
- एक
- चार
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीन
-
प्र.49Mathematics
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। (x²+3x−10)/(x²−25) × (x²+3x+2)/(x²−4) × x(x+2)/((x+1)²+(x+1))
- x/(x − 5)
- (x − 5)/x
- x/(x + 5)
- (x + 5)/x
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x/(x − 5)
-
प्र.50General Awareness
एक फर्म का उत्पादन फलन, उपयोग में लाए गए आगतों और ______ के मध्य का संबंध है।
- फर्म द्वारा उपयोग में लाए गए आगतों की मात्रा
- फर्म द्वारा उपयोग लाए गए आगतों की गुणवत्ता
- फर्म द्वारा उत्पादित निर्गतों
- फर्म द्वारा उपयोग में लाए गए आगतों के मूल्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — फर्म द्वारा उत्पादित निर्गतों
-
प्र.51Mathematics
एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹1,820 है, और इसका विक्रय मूल्य ₹1,420 है। छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या तक पूर्णांकित कीजिए।)
- 22%
- 28%
- 25%
- 26%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 22%
-
प्र.52Mathematics
यदि दो समानांतर रेखाओं को प्रतिच्छेदित करने वाली एक तिर्यक रेखा के एक ही ओर स्थित दो वाह्य कोणों का अनुपात 7 : 5 है, तो इन दोनों कोणों में से बड़ा कोण, छोटे कोण से कितना बड़ा है?
- 30°
- 45°
- 60°
- 75°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 30°
-
प्र.53Mathematics
मान लीजिए कि किसी अवतल दर्पण के सामने एक 5 cm ऊंची वस्तु रखी जाती है, और उसका प्रतिबिंब 20.0 cm की दूरी पर समान आकार का वास्तविक और उल्टा बनता है। तो दर्पण का वक्रता केंद्र ______ पर है।
- 5 cm
- 15 cm
- 10 cm
- 20 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20 cm
-
प्र.54General Awareness
दिए गए समूहों में से सही डॉबेराइनर त्रिक का चयन करें।
- Li, Na, Ba
- Ca, Sr, Ba
- Li, K, Na
- Ca, Sr, I
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Ca, Sr, Ba
-
प्र.55Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.56General Awareness
यदि '+' का अर्थ '÷' है, '−' का अर्थ '+' है, '×' का अर्थ '−' है और '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान कितना होगा? [{(16 × 6) − (2 ÷ 3)} + (4 − 4)] ÷ 2
- 2
- 6
- 8
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 4
-
प्र.57Mathematics
3 पुरुष एक कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकते हैं, जबकि 6 महिलाएं इसी कार्य को 5 दिन में पूरा कर सकती हैं। 5 महिलाएं और 3 पुरुष इस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
- 6 दिन
- 3 दिन
- 4 दिन
- 5 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3 दिन
-
प्र.58Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.59General Awareness
एथेनॉल का ऐसीटिक अम्ल में रूपांतरण किसका उदाहरण है?
- अपचयन अभिक्रिया
- ऑक्सीकरण अभिक्रिया
- योगज अभिक्रिया
- प्रतिस्थापन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ऑक्सीकरण अभिक्रिया
-
प्र.60General Awareness
वर्ष 2021 में, निम्न में से कौन संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद (HRC) की सलाहकार समिति के पहले भारतीय अध्यक्ष बने?
- बरकत अहमद
- अजय मल्होत्रा
- सैयद अकबरूद्दीन
- निरुपमा राव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अजय मल्होत्रा
-
प्र.61Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'MATCH' को 'NDYJQ' और 'SKULL' को 'TNZSU' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CHAMP' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- ELFTY
- EJFTZ
- DJFTZ
- DKFTY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — DKFTY
-
प्र.62Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी चमगादड़, स्तनधारी हैं। कुछ चमगादड़, विषाणु हैं। सभी विषाणु, रोग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ चमगादड़, रोग हैं। (II) कुछ स्तनधारी, विषाणु हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
-
प्र.63Reasoning
निम्नलिखित संख्या-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) % Ω 8 3 1 2 4 @ 6 7 @ 1 & & 5 # 2 8 @ 3 % & $ 3 (दाएं) उक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक (बाएं से दाएं) हैं, जिनके ठीक बाद एक सम संख्या है, और ठीक पहले एक विषम संख्या भी है?
- 3
- 4
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.64Mathematics
एक त्रिभुज की भुजाओं के माप 10 cm, 12 cm और 14 cm हैं, इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 30√2 cm²
- 24√6 cm²
- 25√5 cm²
- 32√3 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 24√6 cm²
-
प्र.65Mathematics
तांबे के एक तार की त्रिज्या 0.5 mm और लंबाई 100 m है। यदि पदार्थ की प्रतिरोधकता 2.5 × 10^−8 ohm-m हो, तो तार का प्रतिरोध ______ होगा।
- 10π ओम
- 10/π ओम
- 1000/π ओम
- 1000π ओम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10/π ओम
-
प्र.66General Awareness
आओ, ______ राज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है।
- छत्तीसगढ़
- नागालैंड
- ओडिशा
- त्रिपुरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नागालैंड
-
प्र.67General Awareness
वंशागति के नियमों को प्राप्त करने में मेंडल की सफलता के पीछे मुख्य कारण क्या था?
- अपने संकरण में एक बार में केवल एक ही लक्षण का अध्ययन किया।
- उन्होंने ऐसे जनकों को चुना, जो एकसमान थे।
- उन्होंने मटर के पौधे का चयन किया।
- उन्होंने प्रत्येक पीढ़ी में एक विशेष लक्षण दर्शाने वाले व्यष्टि जीवों की गणना की।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अपने संकरण में एक बार में केवल एक ही लक्षण का अध्ययन किया।
-
प्र.68General Awareness
ΔABC में, D पर AD ⊥ BC है, E पर BE ⊥ AC है, और AD और BE बिंदु F पर (त्रिभुज के अंतःक्षेत्र में) प्रतिच्छेदित करते हैं। यदि BF = AC है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
- ΔCAD ≅ ΔDFB
- ΔCAD ≅ ΔFBD
- ΔCAD ≅ ΔDBF
- ΔCAD ≅ ΔBFD
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ΔCAD ≅ ΔFBD
-
प्र.69Reasoning
U, V, W, X, Y और Z छह विद्यार्थी हैं, जो विद्यालय के किसी असाइनमेंट के लिए एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। X, W के ठीक बगल में बैठा है। V, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। U, Y के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। V, X के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- U
- W
- Y
- V
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — U
-
प्र.70General Awareness
डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
- असम
- नागालैंड
- मिजोरम
- मेघालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — असम
-
प्र.71Reasoning
नीचे दी गई अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। P L M O K I J N B H U Y G A V E C F T उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
- शून्य
- तीन
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.72Mathematics
{40 ÷ (2⁵ ÷ 4) × 125} का मान ज्ञात करें।
- 2000
- 225
- 1000
- 625
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 625
-
प्र.73Mathematics
निम्नलिखित में से किस समीकरण के मूल वास्तविक नहीं हैं?
- x² − 4x − 3 = 0
- x² − 7x + 5 = 0
- 6x² − 14x + 9 = 0
- 3x² − 5x + 2 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6x² − 14x + 9 = 0
-
प्र.74Mathematics
यदि 1.345 + 13.45 + 0.1354 + 0.0596 = 11.453 − 0.543 + k है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
- 4.08
- 3.28
- 4.48
- 3.06
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4.08
-
प्र.75General Awareness
उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त स्व-स्वामित्व वाले आगतों (inputs) की लागत का क्या अभिप्राय है?
- कुल लागत (Total cost)
- सीमांत लागत (Marginal cost)
- अंतर्निहित लागत (Implicit cost)
- कुल परिवर्ती लागत (Total variable cost)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अंतर्निहित लागत (Implicit cost)
-
प्र.76Mathematics
उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका आधार 126.4 cm और ऊंचाई 54.8 cm है।
- 3463.36 cm²
- 3343.36 cm²
- 9267.72 cm²
- 6926.72 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3463.36 cm²
-
प्र.77Reasoning
श्वसन वर्णक, हीमोग्लोबिन इनमें से किसमें मौजूद होता है?
- लाल रक्त कणिकाओं में
- रक्त प्लेटलेट्स में
- श्वेत रक्त कणिकाओं में
- रक्त प्लाज्मा में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लाल रक्त कणिकाओं में
-
प्र.78Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.79General Awareness
टूटी हुई हड्डियों को सही स्थिति में बनाए रखने हेतु सहारा देने के लिए चिकित्सक प्लास्टर के रूप में इनमें से किस पदार्थ का उपयोग करते हैं?
- CuSO₄.5H₂O
- Na₂CO₃.10H₂O
- CaSO₄.½H₂O
- CaSO₄.2H₂O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CaSO₄.½H₂O
-
प्र.80General Awareness
जब मेंडल ने मटर के लंबे पौधों का संकरण मटर के बौने पौधों के साथ कराया, तो प्राप्त सभी संतति, लंबे पौधे थे। जब उन्होंने गोल बीज वाले पौधों का झुर्रीदार बीज वाले पौधों के साथ संकरण कराया, तो प्राप्त सभी संतति, गोल बीज वाले पौधे थे। यदि वे झुर्रीदार बीजों वाले लंबे पौधों का संकरण, गोल बीज वाले बौने पौधों के साथ कराते, तो प्राप्त संतति पौधे किस प्रकार के होते?
- झुर्रीदार बीज वाले लंबे पौधे
- झुर्रीदार बीज वाले बौने पौधे
- गोल बीज वाले बौने पौधे
- गोल बीज वाले लंबे पौधे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — गोल बीज वाले लंबे पौधे
-
प्र.81Mathematics
₹5,000 की एक धनराशि को दो भागों में विभाजित किया गया। एक भाग को 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर बैंक A में जमा किया गया, और दूसरे भाग को 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर बैंक B में जमा किया गया। यदि प्राप्त कुल वार्षिक ब्याज ₹325 है, तो बैंक A में जमा की गई धनराशि कितनी थी?
- ₹4,000
- ₹5,000
- ₹3,500
- ₹1,500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹3,500
-
प्र.82General Awareness
भारत में एक ______ का नाम 'उत्तरी सरकार' (Northern Circars) है।
- जल-प्रपात
- पर्वत
- नदी घाटी
- तटीय मैदान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तटीय मैदान
-
प्र.83General Awareness
निम्न में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है?
- कंडला
- पारादीप
- जे.एल.एन. पोर्ट न्हावा शेवा
- मझगांव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पारादीप
-
प्र.84General Awareness
निम्न में से कौन-सा अधिवर्ष नहीं है?
- 8800
- 4800
- 2600
- 6800
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2600
-
प्र.85Reasoning
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ मकड़ियां, इल्लियां हैं। कोई इल्ली, टिड्डा नहीं है। सभी टिड्डे, खटमल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ खटमल, इल्लियां नहीं हैं। (II) सभी इल्लियां, मकड़ियां हैं। (III) सभी खटमल, टिड्डे हैं।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
- या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है
-
प्र.86General Awareness
इनमें से किसने 2022 में आयोजित अंडर-23 (U23) एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता?
- रवि के. दहिया
- दीपक पूनिया
- सुशील कुमार
- अंशु मलिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दीपक पूनिया
-
प्र.87General Awareness
एक दर्जी के पास 22 मीटर कपड़ा है, और उसे प्रत्येक मीटर कपड़े को 5 टुकड़ों में काटना है। उसके पास मौजूद 22 मीटर कपड़े से कितने टुकड़े काटे जा सकते हैं?
- 1110
- 55
- 11
- 110
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 110
-
प्र.88General Awareness
दी गई अभिक्रिया में किस पदार्थ का अपचयन होता है? Fe₂O₃ (s) + 2Al (s) → Al₂O₃(s) + 2Fe(l)
- लोहा (आयरन)
- फेरिक ऑक्साइड
- एल्यूमीनियम ऑक्साइड
- एल्यूमीनियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फेरिक ऑक्साइड
-
प्र.89Reasoning
- 4.5 घंटे
- 4 घंटे
- 2 घंटे
- 3.5 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3.5 घंटे
-
प्र.90General Awareness
पाउल कट (Pawl Kut) ______ राज्य में मानए जाने वाले त्योहारों में सबसे बड़ा त्योहार है।
- मेघालय
- केरल
- गोवा
- मिजोरम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मिजोरम
-
प्र.91Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.92Mathematics
यदि 12 : 3 :: 8 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 6
- 2
- 1
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2
-
प्र.93General Awareness
जैव निम्नीकरणीय पदार्थों के बारे में विचार करने पर, उनमें इनमें से कौन सा एक उभयनिष्ठ गुण मौजूद होता है?
- वे सभी पादप उत्पाद होते हैं
- वे सभी मूलतः जैविक होते हैं
- वे विषाक्त नहीं होते हैं
- वे सभी जल में विलेय होते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — वे सभी मूलतः जैविक होते हैं
-
प्र.94Mathematics
यदि 12600 = p³ × q² × r² × s¹ है, जहां p, q, r और s आरोही क्रम में क्रमागत अभाज्य संख्याएं हैं, तो (3p + 2q − r + s) का मान क्या होगा?
- 13
- 17
- 12
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 14
-
प्र.95General Awareness
भारतीय संविधान का किस अनुच्छेद में भारत के महान्यायवादी से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं?
- अनुच्छेद 46
- अनुच्छेद 76
- अनुच्छेद 56
- अनुच्छेद 66
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 76
-
प्र.96Reasoning
53 kg वजन वाले एक व्यक्ति के स्थान पर एक नए व्यक्ति को शामिल किए जाने पर, 4 व्यक्तियों के औसत वजन में 3 kg की वृद्धि हो जाती है। नए व्यक्ति का वजन (kg में) ज्ञात कीजिए।
- 68
- 67
- 65
- 62
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 65
-
प्र.97Mathematics
रहमान एक निश्चित बिंदु F से उत्तर की ओर 20 km चलता है, फिर अपने दाईं ओर मुड़ने के बाद 15 km और चलता है। इसके बाद वह फिर अपने दाईं ओर मुड़ता है और 20 km चलता है। अब वह आरंभिक बिंदु F के सापेक्ष कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)
- 15 km पूर्व की ओर
- 15 km दक्षिण की ओर
- 15 km पश्चिम की ओर
- 15 km उत्तर की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 15 km पूर्व की ओर
-
प्र.98Reasoning
दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। ACR : BDS GUX : HVY
- MQF : NRG
- SIO : KQP
- HJL : SQO
- OIF : NHE
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — MQF : NRG
-
प्र.99General Awareness
कौन-सा भारतीय गोल्फर, फ्लोरिडा में प्लेयर्स चैंपियनशिप 2022 में उपविजेता (runner-up) रहा?
- गौरव घई
- शिव कपूर
- अनिर्बान लाहिड़ी
- अर्जुन अटवाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनिर्बान लाहिड़ी
-
प्र.100Reasoning
छह दोस्त, एक गोलाकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके इस प्रकार बैठे हैं कि एक-दूसरे के बगल में बैठे दो व्यक्तियों के बीच की दूरी समान है। सारा, लॉरा के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। रॉन, टाइलर के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सारा, ऐडम के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। लॉरा, टाइलर के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। टेस्सा, रॉन के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। सारा के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा/बैठी है?
- लॉरा
- टाइलर
- टेस्सा
- रॉन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — टेस्सा