-
प्र.1General Awareness
पादप कोशिका में, श्वसन क्रिया, जिसमें वे ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं, और भोजन से ऊर्जा और कार्बन डाईऑक्साइड मुक्त करते हैं, कहां होती है?
- रसधानी (vacuoles)
- हरित लवक और माइटोकॉन्ड्रिया
- परऑक्सिसोम (peroxisomes)
- माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — माइटोकॉन्ड्रिया
-
प्र.2Mathematics
40Ω प्रतिरोध का एक विद्युत लैम्प, 200Ω प्रतिरोध का एक टोस्टर, और 400Ω प्रतिरोध का एक वाटर फिल्टर, समांतर क्रम में एक 220 V स्रोत से संयोजित हैं। मान लीजिए कि एक विद्युत आयरन, 220 V के स्रोत से संयोजित किए जाने पर उपरोक्त तीन उपकरणों द्वारा ली जाने वाली धारा के समान धारा लेता है, तो आयरन का प्रतिरोध और उससे होकर प्रवाहित होने वाली धारा ______ हैं।
- क्रमशः 40.77 Ω और 5.15 A
- क्रमशः 30.77 Ω और 7.15 A
- क्रमशः 20.77 Ω और 9.15 A
- क्रमशः 50.77 Ω और 4.15 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — क्रमशः 30.77 Ω और 7.15 A
-
प्र.3Reasoning
सनी बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 17 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है, और 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 7 km ड्राइव करता है। अंततः वह बाएं मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है, और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 3 km उत्तर की ओर
- 5 km दक्षिण की ओर
- 5 km उत्तर की ओर
- 7 km दक्षिण की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5 km उत्तर की ओर
-
प्र.4General Awareness
संबंधित पदनाम के दिए गए क्रम के अनुसार पंचायत संस्था की उपाधियों के सही क्रम का चयन करें। ग्राम पंचायत के अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष, जिला परिषद के अध्यक्ष
- अध्यक्ष, मुखिया, प्रमुख
- मुखिया, अध्यक्ष, प्रमुख
- प्रमुख, मुखिया, अध्यक्ष
- मुखिया, प्रमुख, अध्यक्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मुखिया, प्रमुख, अध्यक्ष
-
प्र.5General Awareness
प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
- सेवा क्षेत्र का विकास
- उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना
- रक्षा उपकरणों का विकास
- देश का कृषि विकास
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — देश का कृषि विकास
-
प्र.6General Awareness
हमारा शरीर किस pH रेंज में काम करता है?
- 7.8 से 8.0
- 8 से 8.7
- 7 से 7.8
- 6 से 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 7 से 7.8
-
प्र.7Mathematics
एक बैंक अर्ध-वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय, 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान करता है। एक ग्राहक किसी वर्ष में 1 जनवरी को ₹3,600, और उसी वर्ष में 1 जुलाई को भी ₹3,600 जमा करता है। वर्ष के अंत में, ब्याज के रूप में उसे प्राप्त होने वाली राशि ज्ञात कीजिए। [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।]
- ₹410.06
- ₹405.06
- ₹415.06
- ₹272.25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹410.06
-
प्र.8Mathematics
उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 5544 cm² है।
- 10888 cm³
- 96621 cm³
- 38808 cm³
- 9261 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 38808 cm³
-
प्र.9Reasoning
यदि संख्याओं 8452, 6327, 7524, 4598 और 5691 को बाएं से दाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएं सिरे से दूसरी संख्या के तीसरे अंक और बाएं सिरे से तीसरी संख्या के दूसरे अंक का गुणनफल क्या होगा? (उदाहरण- 697 में - बाएं से पहला अंक = 6, बाएं से दूसरा अंक = 9 और बाएं से तीसरा अंक = 7 है)
- 54
- 27
- 48
- 26
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 27
-
प्र.10General Awareness
सॉफ्टवेयर उत्पाद राष्ट्र के रूप में भारत के उदय को बढ़ावा देने, तथा आई.टी./आई.टी.ई.एस. (IT/ITES) क्षेत्र के साथ सहयोग करने के लक्ष्य के साथ, इलेक्ट्रॉनिकी और सॉफ्टवेयर उत्पादों पर राष्ट्रीय नीति किस वर्ष अधिनियमित की गई थी?
- 2021
- 2019
- 2020
- 2022
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2019
-
प्र.11Reasoning
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
- पदार्थ का प्रतिरोध, तार की त्रिज्या के अनुक्रमानुपाती होता है।
- पदार्थ का प्रतिरोध, तार की लंबाई के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
- पदार्थ का प्रतिरोध, इसकी लंबाई के अनुक्रमानुपाती होता है।
- पदार्थ का प्रतिरोध, इसकी अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पदार्थ का प्रतिरोध, इसकी लंबाई के अनुक्रमानुपाती होता है।
-
प्र.12Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.13General Awareness
भारत में राम नवमी का त्योहार ______ हिंदू उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो भगवान राम के जन्म का प्रतीक है।
- विक्रम संवत कैलेंडर के फाल्गुन महीने के नौवें दिन
- विक्रम संवत कैलेंडर के सावन माह के नौवें दिन
- शरद नवरात्रि के नौवें दिन
- चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन
-
प्र.14Reasoning
दिए गए अक्षरों के अनुक्रम का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) N C A H L M W U V G L I Q S P O Z (दाएं) इस अनुक्रम में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक स्वर है?
- दो
- चार
- पांच
- छह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — चार
-
प्र.15General Awareness
रसोई में उत्पन्न होने वाले अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ की पहचान कीजिए।
- पेपर बैग
- चाय की पत्ती
- दूध की थैली
- सब्जियों के छिलके
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दूध की थैली
-
प्र.16Mathematics
दो क्रमागत विषम संख्याओं का गुणनफल 1155 है। x को दोनों संख्याओं में से छोटी संख्या मानते हुए, इस स्थिति को द्विघात समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए।
- x² − 2x − 1155 = 0
- x² + 2x + 1155 = 0
- x² + 2x − 1155 = 0
- x² + x + 1155 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — x² + 2x − 1155 = 0
-
प्र.17General Awareness
जब एम.पी. (MP) धनात्मक, किंतु ह्रासमान हो, तो इसका अर्थ क्या होता है?
- टी.पी. (TP) एक नियत दर से बढ़ रहा है
- टी.पी. (TP) एक ह्रासमान दर से बढ़ रहा है
- टी.पी. (TP) कम हो रहा है
- टी.पी. (TP) एक वृद्धिशील दर से बढ़ रहा है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — टी.पी. (TP) एक ह्रासमान दर से बढ़ रहा है
-
प्र.18Reasoning
कागज रहित (पेपरलेस) बनने के लिए मार्च 2022 में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) कार्यक्रम को लागू करने वाली भारत की पहली राज्य विधानसभा कौन से राज्य की है?
- नागालैंड
- केरल
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नागालैंड
-
प्र.19General Awareness
जब दो आयनों का विनिमय होता है, तो निम्न में से कौन सी अभिक्रिया होती है?
- द्विविस्थापन अभिक्रिया
- संयोजन अभिक्रिया
- अपघटन अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — द्विविस्थापन अभिक्रिया
-
प्र.20General Awareness
प्रथम वित्त आयोग की स्थापना ______ में हुई थी।
- 1950
- 1951
- 1949
- 1952
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1951
-
प्र.21General Awareness
निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने भारत के लिए लगातार दो ओलंपिक पदक जीते हैं?
- पी.वी. सिंधु
- दीपिका कुमारी
- सानिया मिर्जा
- बबीता फोगाट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पी.वी. सिंधु
-
प्र.22Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'ISSUE' को 'NPXRJ' लिखा जाता है, और 'PAINT' को 'UXNKY' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में, 'MEDIA' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- PZGDD
- PBGFD
- RZIDF
- RBIFF
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — RBIFF
-
प्र.23Mathematics
18 ÷ {(7 of 3 − 12)} × 9 × (11 − 7) का मान ज्ञात कीजिए।
- 64
- 58
- 72
- 27
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 72
-
प्र.24Mathematics
12 V की एक बैटरी R प्रतिरोध वाले एक प्रतिरोध के टर्मिनलों के बीच संयोजित है। यदि परिपथ से 2.4 mA की धारा प्रवाहित होती है, तो R का मान ______ ओम होगा।
- 5000 मिली
- 5000
- 2 × 10^−4
- 2 × 10^−4 मिली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5000
-
प्र.25Mathematics
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 416 और महत्तम समापवर्तक (HCF) 2 है, तथा इन संख्याओं का अनुपात 13: 16 है। इन दोनों में से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 34
- 26
- 32
- 42
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 32
-
प्र.26Mathematics
x का वह न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए, जिससे संख्याओं 478265475x और 25481459x का योग 8 से विभाज्य होगा?
- x = 4
- x = 1
- x = 2
- x = 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — x = 2
-
प्र.27General Awareness
जुलाई 2022 में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों के कल्याण और पुनर्वास के लिए ______ नामक एक योजना लागू की - जिसे पहले 2009-10 से बाल संरक्षण सेवा (CPS) योजना के रूप में जाना जाता था।
- मिशन मातृत्व
- मिशन ममता
- मिशन बचपन
- मिशन वात्सल्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मिशन वात्सल्य
-
प्र.28Reasoning
मान लीजिए कि किसी लड़के के सामने एक जादुई दर्पण रखा गया है। परिणामस्वरूप, लड़का देखता है कि उसके सिर का प्रतिबिंब समान आकार का है, उसके शरीर का मध्य भाग छोटा है, और उसके पैरों का आकार बड़ा है। इसलिए, शीर्ष से नीचे तक, जादुई दर्पण निम्न में से कौन से प्रतिबिंब प्रदर्शित करता है?
- समतल, अवतल और उत्तल
- उत्तल, अवतल और समतल
- समतल, उत्तल और अवतल
- अवतल, समतल और उत्तल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — समतल, उत्तल और अवतल
-
प्र.29General Awareness
न्यूलैंड्स ने तत्कालीन ज्ञात तत्वों को ______ के क्रम में व्यवस्थित किया।
- घटती हुई परमाणु त्रिज्या
- बढ़ते हुए परमाण्विक द्रव्यमान
- बढ़ती हुई परमाणु त्रिज्या
- घटते हुए परमाण्विक द्रव्यमान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बढ़ते हुए परमाण्विक द्रव्यमान
-
प्र.30Mathematics
एक समकोण त्रिभुज का परिमाप 80 cm है। यदि इसके कर्ण की लंबाई 34 cm है, तो इसकी अन्य दो भुजाओं की लंबाई ज्ञात कीजिए।
- 16 cm, 30 cm
- 14 cm, 32 cm
- 20 cm, 26 cm
- 18 cm, 28 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 16 cm, 30 cm
-
प्र.31Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी सैंडल, जूते हैं। 2. कुछ हील, बूट हैं। 3. कुछ सैंडल, बूट हैं। निष्कर्ष: I. कुछ हील, सैंडल हैं। II. कुछ बूट, जूते हैं।
- निष्कर्ष I और II, दोनों पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
-
प्र.32Reasoning
सात व्यक्ति - N, O, P, S, W, X और Y उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। N, O के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। न तो N और ना ही O पंक्ति के किसी भी सिरे पर बैठे हैं। N और P के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S, P के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। W, X के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। Y के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- X
- N
- P
- O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — P
-
प्र.33General Awareness
चिप्स (chips) के ऑक्सीकरण को रोकने के लिए प्रयुक्त गैस ______ है।
- ऑक्सीजन
- आर्गन
- हाइड्रोजन
- नाइट्रोजन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — नाइट्रोजन
-
प्र.34Mathematics
कमल के दो बच्चे, विष्णु और दीक्षा हैं। वर्तमान में, कमल की आयु विष्णु की आयु की 3 गुनी है। दीक्षा की आयु, विष्णु से 3 वर्ष कम है। 3 वर्ष पूर्व, उन तीनों की तत्कालीन आयु का योग 63 वर्ष था। कमल की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
- 54
- 20
- 45
- 46
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 45
-
प्र.35General Awareness
पांच दोस्त, एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। संजय, नम्रता के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। अंशिका तीसरी मंजिल पर रहती है। हीना सबसे निचली मंजिल पर रहती है। नम्रता, अंशिका के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। मनवीर, हीना के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। सबसे ऊपर वाली मंजिल पर कौन रहता/रहती है?
- मनवीर
- संजय
- नम्रता
- हीना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — संजय
-
प्र.36Mathematics
सीधे धारावाही चालक से दूर जाने पर, चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की परिधि ______।
- समान बनी रहती है
- में कमी होती है
- शून्य हो जाती है
- में वृद्धि होती है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — में वृद्धि होती है
-
प्र.37Reasoning
दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। GKV : IMX, PLR : RNT
- UKM : TPJ
- JWO : LYQ
- WDZ : JAP
- EMH : VXR
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — JWO : LYQ
-
प्र.38Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'TEMPLE' को 'QHJSIH' लिखा जाता है, और 'MOSQUE' को 'JRPTRH' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SUPREME' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- PRMOBJB
- PRMOBJH
- PRMUBPB
- PXMUBPB
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — PXMUBPB
-
प्र.39Mathematics
K और M की आयु का अनुपात 7:5 है और उनकी आयु का योगफल 72 वर्ष है। 9 वर्ष बाद, उल्लिखित क्रम में K और M की आयु का अनुपात क्या होगा?
- 12 : 9
- 13 : 11
- 17 : 13
- 9 : 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 17 : 13
-
प्र.40Reasoning
सही कथन का चयन करें।
- पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ है।
- सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी महेंद्रगिरि पर्वत है।
- भारतीय हिमालय की सबसे ऊँची चोटी पंचाचूली है।
- सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ है।
-
प्र.41Reasoning
छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। R की लंबाई, केवल एक दोस्त से अधिक है। Q की लंबाई, केवल तीन दोस्तों से अधिक है। T की लंबाई, R से अधिक है, लेकिन U से कम है। U की लंबाई सबसे अधिक नहीं है। U की लंबाई, S से अधिक है। सभी दोस्तों में से दूसरा सबसे लंबा व्यक्ति कौन है?
- Q
- T
- U
- R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — U
-
प्र.42Reasoning
समष्टि अर्थशास्त्र (मैक्रोइकॉनॉमिक्स) को निम्न में से किस रूप में परिभाषित किया जा सकता है?
- निर्णय लेने और संसाधनों के आवंटन में व्यक्तियों, परिवारों और फर्मों के व्यवहार का अध्ययन
- अर्थशास्त्र की एक शाखा, जिसमें लाभ के तरीकों का अध्ययन किया जाता है।
- अर्थशास्त्र की एक शाखा, जिसमें व्यक्तियों के निवेश के तरीके का अध्ययन किया जाता है।
- की एक शाखा, जिसमें समग्र रूप से अर्थव्यवस्था के व्यवहार और प्रदर्शन का अध्ययन किया जाता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — की एक शाखा, जिसमें समग्र रूप से अर्थव्यवस्था के व्यवहार और प्रदर्शन का अध्ययन किया जाता है।
-
प्र.43General Awareness
मूल अधिकारों के हनन (violations) के मामलों में, भारतीय संविधान के इनमें से किस अनुच्छेद के तहत भारत के उच्चतम न्यायालय में सीधे याचिका दायर की जा सकती है?
- अनुच्छेद 35
- अनुच्छेद 34
- अनुच्छेद 32
- अनुच्छेद 33
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 32
-
प्र.44Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.45Reasoning
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले भारतीय खिलाड़ी सुनील छेत्री इनमें से किस खेल से संबंधित हैं?
- हॉकी
- कबड्डी
- क्रिकेट
- फुटबॉल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — फुटबॉल
-
प्र.46Reasoning
इनमें से कौन वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रत्येक पीढ़ी में किसी विशेष लक्षण को प्रदर्शित करने वाले पौधों/जीवों की गणना करने के लिए अपने विज्ञान और गणित के ज्ञान को समिश्रित किया था?
- चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन
- जे.बी.एस. हाल्डेन
- स्टेनली एल मिलर
- ग्रेगर जॉन मेंडल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ग्रेगर जॉन मेंडल
-
प्र.47Mathematics
A और B मिलकर एक कार्य को 5 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य करना शुरू किया, लेकिन 3 दिन बाद, B ने कार्य छोड़ दिया। यदि कार्य 3 और दिन बाद पूरा हो जाता है, तो B अकेले इस पूरे कार्य को कितने दिन में कर सकता था?
- 7.5 दिन
- 6.5 दिन
- 13 दिन
- 15 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 15 दिन
-
प्र.48General Awareness
A और B ने एक कार्य को ₹800 में करने की जिम्मेदारी ली है। A अकेले इसे 6 दिन में कर सकता है, जबकि B अकेले इसे 8 दिन में कर सकता है। C की सहायता से, वे इसे 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। कार्य को पूरा करने हेतु प्राप्त कुल राशि में A का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 450
- 350
- 400
- 300
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 400
-
प्र.49Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.50Mathematics
यदि एक गोले का आयतन 792/7 cm³ है, तो गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। (गणना के लिए π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
- 3.5 cm
- 2.5 cm
- 3 cm
- 2 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3 cm
-
प्र.51Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.52Reasoning
A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A किसी एक भुजा के मध्य में बैठा है। B, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B और H के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, H के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E, B के ठीक बगल में नहीं बैठा है। F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- H
- A
- D
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — D
-
प्र.53Mathematics
मान लीजिए कि n वह छोटी से छोटी संख्या है, जिसे 15, 18, 20 और 27 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 3 प्राप्त होता है, और n, 53 से विभाज्य है। n के अंकों का योगफल ज्ञात कीजिए।
- 13
- 9
- 10
- 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 12
-
प्र.54Reasoning
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। E के ऊपर केवल एक व्यक्ति रहता है। D एक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। E और C के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। C, F के ठीक ऊपर रहता है। B, A के नीचे नहीं रहता है। मंजिल क्रमांक 1 पर कौन रहता है?
- B
- C
- D
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — D
-
प्र.55Mathematics
7 × 8 + 11 – (17 – 5) का मान ज्ञात कीजिए।
- 57
- 45
- 55
- 47
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 55
-
प्र.56General Awareness
वर्तमान में हम जिस कोयले का उपयोग करते हैं, वह उन पादपों से प्राप्त होता है, जो ______ वर्ष पूर्व जीवित थे।
- 100,000
- 1,000
- 10,000
- 10,000,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10,000,000
-
प्र.57General Awareness
विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन निम्न में से कौन-सा है?
- गोदावरी कृष्णा मैंग्रोव
- भितरकनिका मैंग्रोव
- सुंदरवन आरक्षित वन
- पिचवरम मैंग्रोव वन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सुंदरवन आरक्षित वन
-
प्र.58Reasoning
HORIZON शब्द में ऐसे कितने अक्षर-युग्म (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में मौजूद हैं?
- चार
- एक
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — चार
-
प्र.59Reasoning
P, Q, R, S, T और U एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। P और S के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। S, T के ठीक नीचे रहता है। P एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन मंजिल क्रमांक 2 पर नहीं रहता है। R सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। Q, R के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल क्रमांक 3 पर कौन रहता है?
- P
- U
- Q
- T
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — U
-
प्र.60Mathematics
यदि x − y = 9 और xy = 16 है, तो x² + y² का मान ज्ञात कीजिए।
- 49
- 115
- 113
- 32
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 113
-
प्र.61General Awareness
सामान्यतः एक स्वस्थ वयस्क में, वृक्कों में आरंभिक निस्यंद लगभग ______ प्रतिदिन होता है।
- 160 L
- 130 L
- 150 L
- 180 L
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 180 L
-
प्र.62Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सी संख्या 6 और 9 दोनों से विभाज्य है?
- 5186
- 4256
- 3186
- 2156
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3186
-
प्र.63Reasoning
जल में डूबे हुए कुछ कंचों को देखने पर, उनका आकार वास्तविक आकार से बड़ा दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जल एक ______ के रूप में कार्य करता है।
- समतल-अवतल लेंस
- उत्तल लेंस
- अवतल लेंस
- समतल दर्पण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तल लेंस
-
प्र.64General Awareness
फुटबॉल खेलते समय एक फुटबॉल खिलाड़ी का अस्थि-भंग (फ्रैक्चर) हो गया। वह अस्पताल गया। डॉक्टर ने पदार्थ 'X' लेकर उसे जल में मिला दिया, ताकि उसका उपयोग करके टूटी हुई (भंग) अस्थियों को सही स्थिति में रखकर सहारा दिया जा सके। पदार्थ 'X' का नाम क्या है?
- सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- प्लास्टर ऑफ़ पेरिस
- जिप्सम
- कैल्शियम सल्फेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्लास्टर ऑफ़ पेरिस
-
प्र.65Mathematics
यदि cotθ − cosecθ = −1/3 है, तो (1+cosθ)/sinθ का मान ज्ञात कीजिए।
- 4
- 3
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3
-
प्र.66General Awareness
एक लेंस के दो फोकसों को मिलाने वाली रेखा ______ कहलाती है।
- उपाक्षीय किरण
- मुख्य अक्ष
- फोकस दूरी
- वक्रता त्रिज्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — मुख्य अक्ष
-
प्र.67General Awareness
भारत में शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त करने वाली पहली भाषा कौन-सी थी?
- हिंदी
- तेलुगू
- कन्नड़
- तमिल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तमिल
-
प्र.68Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
- अतिरिक्त सभी अभाज्य संख्याएं, विषम संख्याएं होती हैं।
- यदि संख्या x अभाज्य है, तो संख्या x+1 सदैव अभाज्य होगी।
- 1 एक अभाज्य संख्या है।
- 1 और 20 के बीच सात अभाज्य संख्याएं हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अतिरिक्त सभी अभाज्य संख्याएं, विषम संख्याएं होती हैं।
-
प्र.69Reasoning
यदि 8:45 am बजे, किसी घड़ी की मिनट की सुई उत्तर की ओर इंगित करती है, तो 9:00 pm बजे, वह किस दिशा की ओर इंगित करेगी?
- दक्षिण
- उत्तर
- पश्चिम
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व
-
प्र.70General Awareness
जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से प्रथम तीर्थंकर कौन हैं?
- सुमतिनाथ
- ऋषभनाथ
- संभावनानाथ
- पद्मप्रभ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ऋषभनाथ
-
प्र.71Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.72General Awareness
किस कंपनी ने कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण की जांच करने के लिए कोविसेल्फ (CoviSelf) नामक एक स्व-परीक्षण किट विकसित की है?
- एस.आई.आई (SII)
- सिप्ला (Cipla)
- मायलैब (Mylab)
- जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मायलैब (Mylab)
-
प्र.73Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ पेन, स्कूटर हैं। कुछ मुकुट, हैट हैं। सभी गुब्बारे, ग्लोब हैं। निष्कर्ष: (I) सभी स्कूटर, पेन हैं। (II) कुछ मुकुट, ग्लोब हैं। (III) कुछ गुब्बारे, हैट हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
- या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
-
प्र.74Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.75General Awareness
गर्भनिरोधन की कौन सी विधि एचआईवी (HIV) के संक्रमण को रोक सकती है?
- कॉपर टी (Copper T)
- केवल रोध विधियां (Barrier methods only)
- कॉपर टी और कंडोम (Copper T and condoms)
- मुखमार्ग से लिए जाने वाले गर्भनिरोधक (Oral contraceptives)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — केवल रोध विधियां (Barrier methods only)
-
प्र.76General Awareness
निम्न में से कौन-सा राज्य भारतीय हिमालयी क्षेत्र में स्थित नहीं है?
- बिहार
- सिक्किम
- उत्तराखंड
- मिजोरम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बिहार
-
प्र.77General Awareness
निम्नलिखित में से किस तत्व में तीन संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं?
- Ca
- N
- Al
- Mg
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Al
-
प्र.78General Awareness
कार्बन का इनमें से कौन सा यौगिक अस्तित्व में नहीं है?
- CH₄
- C₂H₆
- CH₆
- C₆H₆
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CH₆
-
प्र.79Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.80General Awareness
निम्न में से कौन सा यौन संचरित विषाणुजनित रोग है?
- पीलिया (Jaundice)
- गोनोरिया (Gonorrhoea)
- एड्स (AIDS)
- सिफलिस (Syphilis)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — एड्स (AIDS)
-
प्र.81Mathematics
निम्नांकित लाइन-ग्राफ में, विभिन्न वर्षों के दौरान एक कॉलेज के आय और व्यय को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] 1992 से 1993 तक आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
- 23.82%
- 19.04%
- 38.52%
- 14.03%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 19.04%
-
प्र.82General Awareness
सुनील, चावल के आटे का पेस्ट बनाता है, और पेस्ट में आयोडीन के विलयन की एक बूंद मिलाता है। उसे क्या दिखाई देगा?
- छोटे-छोटे बुलबुलों का बनना (बुदबुदाहट)
- पेस्ट का रंग आसमानी नीला हो जाना
- चावल के आटे से भूरा धुंआ निकलना
- पेस्ट का रंग नीला-काला हो जाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पेस्ट का रंग नीला-काला हो जाना
-
प्र.83Mathematics
यदि x = 2 है, तो (−x)² × (−x)³ का मान ज्ञात कीजिए।
- (−2)¹
- −32
- 32
- (−2)⁶
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — −32
-
प्र.84Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.85Reasoning
दिए गए कथन पर विचार करें, और बताएं कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: त्यौहार के मौसम के दौरान, यात्रियों की बढ़ती मांग की पूर्ति करने के लिए चेन्नई से पटना तक एक नई हॉलिडे - स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह सितंबर और अक्टूबर के महीनों में सभी बुधवारों को चलेगी। धारणाएं: I. अपेक्षाकृत अधिक लोगों द्वारा, सितंबर और अक्टूबर में चेन्नई से पटना की यात्रा किया जाना संभावित है। II. चेन्नई से पटना के बीच चलने वाली मौजूदा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
- धारणाएं I और II दोनों ही निहित हैं।
- न तो धारणा I और न ही II निहित है।
- केवल धारणा II निहित है।
- केवल धारणा I निहित है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल धारणा I निहित है।
-
प्र.86Reasoning
निम्नलिखित अक्षर-शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) T S A B N U V T D Q S N M L A L E (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?
- 1
- 4
- 3
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.87Mathematics
सोमवार, मंगलवार और बुधवार को औसत तापमान 32°C था, और रविवार, सोमवार और मंगलवार को औसत तापमान 36°C था। यदि रविवार को तापमान 39°C था, तो बुधवार को तापमान ज्ञात कीजिए।
- 27°C
- 26°C
- 28°C
- 34°C
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 27°C
-
प्र.88Mathematics
मान लीजिए कि एक चिकित्सक द्वारा +2.5 D क्षमता के संशोधक लेंस की सलाह दी गई है। इस लेंस की फोकस दूरी क्या होगी?
- −40 cm
- +30 cm
- +40 cm
- −30 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — +40 cm
-
प्र.89Mathematics
निम्नांकित ग्राफ दिए गए वर्षों के दौरान दो कंपनियों A और B द्वारा बेची गई कारों की संख्या को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] वर्ष 2003-2004 के दौरान, कंपनी B की कारों की बिक्री में भारी गिरावट आई। पिछले वर्ष की तुलना में, वर्ष 2004 में कंपनी B द्वारा बेची गई कारों की संख्या में हुई कमी ज्ञात कीजिए।
- 400
- 600
- 700
- 500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 600
-
प्र.90Mathematics
ऑर्स्टेड के प्रयोग के संबंध में, इनमें से कौन से निष्कर्ष सही हैं? (a) किसी धारावाही चालक के बगल में रखे गए चुंबकीय दिक्सूचक की सुई विक्षेपित होती है। (b) धारावाही चालक के आसपास चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है। (c) एक धारावाही चालक के बगल में रखे गए चुंबकीय दिक्सूचक की सुई के विक्षेपण की दिशा, धारा की दिशा उलटने पर परिवर्तित नहीं होती है।
- (a), (b) और (c) सही हैं
- केवल (c) और (a) सही हैं
- केवल (b) और (c) सही हैं
- केवल (a) और (b) सही हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल (a) और (b) सही हैं
-
प्र.91Mathematics
कुछ वस्तुओं को इस प्रकार बेचा जाता है कि जब 5% की छूट दी जाती है, तो 33% का लाभ होता है। ज्ञात कीजिए कि सूची मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?
- 30%
- 40%
- 25%
- 35%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 40%
-
प्र.92Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ परियां, देवदूत हैं। कुछ परियां, चुड़ैलें हैं। सभी चुड़ैलें, झाड़ू हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ झाड़ू, परियां हैं। (II) कुछ चुड़ैलें, देवदूत हैं।
- केवल निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- न तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) पालन करता है।
- दोनों निष्कर्ष (I) और (II) पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) पालन करता है।
-
प्र.93General Awareness
किसी वस्तु की वह मात्रा, जो एक उपभोक्ता दिए गए वस्तुओं की कीमतों, रुचियों और अनधिमानों को निश्चित रखते हुए खरीदने को तैयार है, और क्षमता रखता है, को उस वस्तु की ______ कहते हैं।
- उपयोगिता
- आपूर्ति
- मांग
- मूल्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मांग
-
प्र.94Mathematics
निम्नलिखित समीकरण में 'y' का मान ज्ञात कीजिए। 3 1/2 + 2 5/7 × y − 1/2 ÷ 2 = 4 1/4
- 7/5
- 0
- 7/19
- 19/7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 7/19
-
प्र.95General Awareness
युवा बंगाल आंदोलन के मुख्य प्रस्तावक (proponent) कौन थे/थीं, जिनके अनुयायियों ने फ्रांसीसी क्रांति (1789 AD) के आदर्शों और ब्रिटेन की उदारवादी सोच को पोषित किया?
- एनी बेसेंट (Annie Beasant)
- हेनरी लुई विवियन डेरोजियो (Henry Louis Vivian Derozio)
- ईश्वर चंद्र विद्यासागर
- स्वामी विवेकानंद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — हेनरी लुई विवियन डेरोजियो (Henry Louis Vivian Derozio)
-
प्र.96General Awareness
एक कमरे में छह बच्चे - 1, 2, 3, 4, 5 और 6 हैं, प्रत्येक बच्चे की लंबाई अलग-अलग है। केवल तीन बच्चों की लंबाई, बच्चा 4 से अधिक है। बच्चा 1 की लंबाई, बच्चा 3 से अधिक है, लेकिन बच्चा 4 से कम है। बच्चा 5 की लंबाई, बच्चा 2 से अधिक है, लेकिन वह समूह में सबसे लंबा नहीं है। छह बच्चों में से दूसरा सबसे लंबा बच्चा कौन है?
- 3
- 5
- 6
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5
-
प्र.97General Awareness
प्रोपेनोन में कितने द्विबंध होते हैं?
- 3
- 1
- 0
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.98Mathematics
यदि दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 361 : 529 है, तो उनकी संगत भुजाओं का अनुपात क्या होगा?
- 23 : 19
- 19 : 23
- 361 : 529
- 15 : 23
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 19 : 23
-
प्र.99Mathematics
द्विघात समीकरण bx² + cx + a = 0; b ≠ 0, के विविक्तकर को निम्नलिखित में से किस व्यंजक द्वारा निरूपित किया जा सकता है?
- b² − 4ac
- b² + 4ac
- a² − 4ab
- c² − 4ab
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — c² − 4ab
-
प्र.100Mathematics
यदि u − v = 4 और uv = 20 है, तो u³ − v³ का मान ज्ञात करें।
- 224
- 304
- 64
- 176
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 304