1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 28 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 28 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

28 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
28 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    वस्तु X को 10% की हानि पर, और वस्तु Y को 15% के लाभ पर बेचने पर, एक व्यक्ति को ₹7 का लाभ होता है। यदि उसने वस्तु X को 12% के लाभ पर, और वस्तु Y को 5% के लाभ पर बेचा होता, तो उसे ₹10 का लाभ हुआ होता। X और Y के मूल क्रय-मूल्यों का योग (₹ में) कितना है?
    1. 130
    2. 125
    3. 120
    4. 140
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 130

  2. प्र.2Mathematics
    क्रमशः 3 cm, 4 cm और 5 cm त्रिज्याओं वाले तीन धात्विक गोलों को पिघलाकर एक गोला बनाया गया है, इस नए गोले का आयतन कितना होगा? [π = 22/7 का उपयोग कीजिए]
    1. 825 2/7 cm³
    2. 345 5/7 cm³
    3. 905 1/7 cm³
    4. 675 3/7 cm³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 905 1/7 cm³

  3. प्र.3General Awareness
    अष्टक सिद्धांत इनमें से किसकी खोज के बाद अप्रासंगिक हो गया?
    1. उत्कृष्ट गैसें
    2. रेडियोधर्मिता
    3. समस्थानिक
    4. फुलरीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्कृष्ट गैसें

  4. प्र.4Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। x² + 3x + 12 − 2(x³ − x + 4)
    1. 4 + 5x + x² + 2x³
    2. 4 + 5x + x² − 2x³
    3. 4 − 5x + x² − 2x³
    4. 4 + 5x − x² − 2x³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 + 5x + x² − 2x³

  5. प्र.5Mathematics
    निम्नलिखित रासायनिक समीकरण में x, y और z के मान क्या हैं? xPbO(S) + C(S) → yPb(S) + zCO₂(g)
    1. x = 1, y = 1 , z = 2
    2. x = 2, y = 2 , z = 1
    3. x = 2, y = 1 , z = 2
    4. x = 2, y = 1 , z = 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — x = 2, y = 2 , z = 1

  6. प्र.6Mathematics
    राहुल, उत्तर की ओर 80 km ड्राइव करता है, और फिर वह पश्चिम की ओर मुड़ता है, और 100 km ड्राइव करता है। उसके बाद, वह दक्षिण की ओर मुड़ता है, और 80 km ड्राइव करता है, और अंत में, वह पूर्व की ओर मुड़ता है और 120 km ड्राइव करता है। उसका अंतिम बिंदु, आरंभ बिंदु से कितनी दूरी पर है?
    1. 20 km
    2. 140 km
    3. 50 km
    4. 80 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 km

  7. प्र.7Mathematics
    1.2̅ को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहां p और q पूर्णांक हैं, और q ≠ 0 है।
    1. 13/9
    2. 4/3
    3. 11/9
    4. 10/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11/9

  8. प्र.8General Awareness
    मनुष्यों में होने वाली श्वसन क्रिया __________ का उदाहरण है।
    1. ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    2. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    3. रेडॉक्स अभिक्रिया
    4. विस्थापन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

  9. प्र.9Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन : कुछ प्लायर, लीवर हैं। सभी लीवर, रैम्प हैं। कुछ कटर, प्लायर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कटर, लीवर हैं। (II) कुछ रैम्प, कटर हैं। (III) सभी प्लायर, रैम्प हैं।
    1. या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष III पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    4. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है

  10. प्र.10General Awareness
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अमित पंघाल ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?
    1. कुश्ती
    2. एथलेटिक्स
    3. जूडो
    4. मुक्केबाज़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुक्केबाज़ी

  11. प्र.11Mathematics
    यदि a और b समीकरण x² − 5x − 6 = 0, के मूल हैं, तो (a − b)² का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 49
    2. 24
    3. 18
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 49

  12. प्र.12Reasoning
    2 Ω, 3 Ω और 5 Ω प्रतिरोध वाले तीन प्रतिरोध, एक V वोल्टेज वाली बैटरी के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं। यदि 2 Ω प्रतिरोध से प्रवाहित धारा 4 A है, तो V _____ होगा।
    1. 20 V
    2. 60 V
    3. 80 V
    4. 40 V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40 V

  13. प्र.13General Awareness
    एक सामान्य वयस्क मनुष्य प्रतिदिन ___________ mL मूत्र उत्पन्न करता है।
    1. 10000 - 20000
    2. 10 - 20
    3. 100 - 200
    4. 1000 - 2000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1000 - 2000

  14. प्र.14Mathematics
    यदि एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, E और F विकर्ण AC पर इस प्रकार स्थित बिंदु हैं, कि AE = FC है, तो चतुर्भुज BEDF निम्नलिखित में से क्या होगा?
    1. आयत
    2. समांतर चतुर्भुज
    3. समलंब, लेकिन समांतर चतुर्भुज नहीं
    4. वर्ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समांतर चतुर्भुज

  15. प्र.15Mathematics
    यदि संख्या 25731640 के सभी अंकों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  16. प्र.16Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  17. प्र.17General Awareness
    लखीमी बरुआ को किस वर्ष सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था?
    1. 2020
    2. 2017
    3. 2021
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2021

  18. प्र.18Mathematics
    एक अवतल दर्पण, पर्दे पर किसी वस्तु के आकार के तीन गुने आकार का वास्तविक प्रतिबिंब निर्मित करता है। फिर प्रतिबिंब का आकार, वस्तु के आकार के छह गुने के बराबर होने तक वस्तु और पर्दे को खिसकाया जाता है। यदि पर्दे का विस्थापन (shift) 39 cm है, तो दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. 26 cm
    2. 10 cm
    3. 39 cm
    4. 13 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13 cm

  19. प्र.19General Awareness
    भारतीय संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति एक संवैधानिक शक्ति है, जिसे निम्न में से किसके द्वारा स्थापित किया गया है?
    1. चौवालीसवां संशोधन अधिनियम
    2. बयालीसवां संशोधन अधिनियम
    3. छब्बीसवां संशोधन अधिनियम
    4. चौबीसवां संशोधन अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चौबीसवां संशोधन अधिनियम

  20. प्र.20Reasoning
    अंगूठा, तर्जनी और मध्यमा को एक-दूसरे के लंबवत स्थिति में किए जाने पर, यदि तर्जनी, चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को इंगित करती है, और अंगूठा, चालक की गति की दिशा को इंगित करता है, तो मध्यमा, प्रेरित धारा की दिशा को इंगित करेगी। यह __________ कहलाता है।
    1. दाएं हाथ के अंगूठे का नियम
    2. फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम
    3. कार्क स्क्रू नियम
    4. फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्लेमिंग का दाएं हाथ का नियम

  21. प्र.21General Awareness
    शुक्र ग्रह के गाढ़े सफेद और पीलापन लिए हुए रंग के बादल, इनमें से किस अम्ल से बने हैं?
    1. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    2. एसिटिक अम्ल
    3. सल्फ्यूरिक अम्ल
    4. नाइट्रिक अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सल्फ्यूरिक अम्ल

  22. प्र.22General Awareness
    इनमें से कौन सा तत्व एक धातु है?
    1. Fe
    2. C
    3. Si
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Fe

  23. प्र.23Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन : B < D, C = E, F > D, E < G, K = G, C < F निष्कर्ष: 1. G > C 2. G < C
    1. केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।
    2. दोनों निष्कर्ष 1 और 2 पालन करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष 1 पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष 1 पालन करता है।

  24. प्र.24Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  25. प्र.25General Awareness
    उस वक्र को क्या कहा जाता है, जो उन सभी बंडलों का प्रतिनिधित्व करने वाले बिंदुओं को जोड़ता है, जिन्हें उपभोक्ता तटस्थ समझता है?
    1. सीमांत वक्र
    2. अनधिमान वक्र
    3. उपयोगिता वक्र
    4. उपभोक्ता वक्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनधिमान वक्र

  26. प्र.26General Awareness
    दंत क्षय (tooth decay) किस pH स्तर पर शुरू होता है?
    1. 7 के pH पर
    2. 7 से अधिक pH पर
    3. 6 के pH पर
    4. 5.5 से कम pH पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.5 से कम pH पर

  27. प्र.27Reasoning
    रेखित पेशियों (striated muscles) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
    1. इनकी कोशिकाएं लंबी, अशुंडित सिरों वाली, और अशाखित होती हैं।
    2. इनकी कोशिकाएं लंबी, बेलनाकार, अशुंडित और अशाखित होती हैं।
    3. इनमें स्पष्ट हल्के और गहरे पट्ट उपस्थित होते हैं।
    4. इनकी कोशिकाएं अशुंडित और बेलनाकार आकृति वाली तथा शाखित होती हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इनमें स्पष्ट हल्के और गहरे पट्ट उपस्थित होते हैं।

  28. प्र.28Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  29. प्र.29Mathematics
    एक प्रकाश किरण माध्यम A से माध्यम B में गमन कर रही है। आपतित किरण अभिलंब के साथ 75° का कोण बनाती है, और अपवर्तित किरण अभिलंब के साथ 40° का कोण बनाती है। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक क्या होगा?
    1. 1.50
    2. 1.34
    3. 0.87
    4. 0.67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.67

  30. प्र.30Mathematics
    निम्न में से कार्बन का कौन-सा अपरूप विद्युत का सुचालक है?
    1. हीरा
    2. फुलरीन
    3. ग्रेफाइट
    4. चारकोल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्रेफाइट

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन से खनिज, फसलों को कीटों से बचाने में सहायक होते हैं?
    1. सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम
    2. मैग्नीशियम, आयरन और बोरॉन
    3. कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम
    4. पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम

  32. प्र.32Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (24, 42 ) (36, 63)
    1. 52, 91
    2. 40, 82
    3. 36, 91
    4. 48, 96
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 52, 91

  33. प्र.33Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  34. प्र.34General Awareness
    छह खिलाड़ियों - फलक, बाला, रेणु, रेखा, प्रिया और पल्लवी में से प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। रेखा का वजन केवल फलक और रेणु से अधिक है, लेकिन बाला और प्रिया से कम है। पल्लवी का वजन सबसे अधिक है। प्रिया का वजन बाला से अधिक है और फलक का वजन रेणु से अधिक है। सभी खिलाड़ियों में किसका वजन सबसे कम है?
    1. रेणु
    2. बाला
    3. फलक
    4. प्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रेणु

  35. प्र.35General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन भारत में निजी क्षेत्र का एक बैंक है?
    1. बैंक ऑफ बड़ौदा
    2. फेडरल बैंक
    3. यूको बैंक
    4. पंजाब नेशनल बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — फेडरल बैंक

  36. प्र.36General Awareness
    निम्नलिखित अनुक्रम में ऐसे कितने 6 हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले 3 नहीं है, लेकिन ठीक बाद 3 है? 8 6 3 6 4 8 6 8 1 8 6 3 6 5 4 8 6 2 4 3 6 8 6 9 8 8 6 4 6 9
    1. छह
    2. पांच
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  37. प्र.37Reasoning
    दिए गए वेन-आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, उन व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं, जो एक निश्चित प्रकार का नाश्ता करते हैं। [figure] (संदर्भ: Cornflakes - कार्नफ्लेक्स; Eggs - अंडे; Buttered toast - बटर टोस्ट) ऐसे कितने व्यक्ति हैं, जो कार्नफ्लेक्स और बटर टोस्ट दोनों खाते हैं?
    1. 152
    2. 341
    3. 52
    4. 100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 152

  38. प्र.38Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। YVQ : TQL WKG : RFB
    1. SIY : NDT
    2. DUR : APM
    3. QHK : JSP
    4. FHL : CIU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — SIY : NDT

  39. प्र.39General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा दो यौगिकों के बीच होने वाली एक संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है, जिसके फलस्वरूप नया यौगिक निर्मित होता है?
    1. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण
    2. अमोनिया का निर्माण
    3. कार्बन डाईऑक्साइड का निर्माण
    4. जल का निर्माण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण

  40. प्र.40General Awareness
    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड 'मानक' का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
    1. कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को प्रेरित करना
    2. अंतरिक्ष संबंधी अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करना
    3. वाणिज्यिक कृषि करने वाले किसानों को प्रेरित करना
    4. तकनीकी विकास के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को प्रेरित करना

  41. प्र.41General Awareness
    जवाहरलाल नेहरू का जन्म किस शहर में हुआ था?
    1. लखनऊ
    2. दिल्ली
    3. इलाहाबाद
    4. श्रीनगर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इलाहाबाद

  42. प्र.42Mathematics
    यदि α एक न्यून कोण है, और tan²α − sec α = 19 है, तो cos α का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2/3
    2. 1/5
    3. 1/2
    4. 1/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1/5

  43. प्र.43Mathematics
    अनुपात 722 : 1083 को सरलतम रूप में व्यक्त कीजिए।
    1. 1 : 3
    2. 3 : 5
    3. 2 : 3
    4. 3 : 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2 : 3

  44. प्र.44General Awareness
    किस राज्य सरकार के वन विभाग ने राज्य के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में नष्ट हुए साल वनों को पुनर्जीवित करने में अपनी विफलताओं को स्वीकार किया है?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. राजस्थान
    3. मध्य प्रदेश
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिम बंगाल

  45. प्र.45Mathematics
    दो क्रमागत सम संख्याओं का योग 842 है। छोटी संख्या ज्ञात करें।
    1. 421
    2. 423
    3. 422
    4. 420
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 420

  46. प्र.46General Awareness
    गंगा नदी को संकटापन्न नदी कहे जाने का मुख्य कारण क्या है?
    1. इस पर बहुत सारे बांध हैं
    2. जल-जीवन में कमी हो रही है
    3. इसका जल पीने योग्य नहीं है
    4. नदी सूख रही है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जल-जीवन में कमी हो रही है

  47. प्र.47Mathematics
    एक लंब वृत्तीय बेलन की ऊंचाई 23 cm और आधार की परिधि 77 cm है। इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
    1. 1771 cm²
    2. 2014 cm²
    3. 1823 cm²
    4. 1979 cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1771 cm²

  48. प्र.48General Awareness
    एक टंकी की तली में मौजूद एक छिद्र से पानी रिसता है। एक नल, उस टंकी को 3 घंटे में भर सकता है, और तली में मौजूद छिद्र उस पूरी भरी टंकी को 5 घंटे में खाली कर सकता है। यदि नल और छिद्र दोनों एक साथ खोल दिए जाते हैं, तो खाली टंकी को पूरा भरने में कुल कितना समय लगेगा?
    1. 6.5 घंटे
    2. 8.5 घंटे
    3. 7.5 घंटे
    4. 7 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7.5 घंटे

  49. प्र.49Mathematics
    महावीर और उनके अनुयायियों की शिक्षाओं को लगभग 1500 वर्ष पहले जिस रूप में लिखा गया था, उसी रूप में वे वर्तमान में किस स्थान पर उपलब्ध हैं?
    1. बिहार में वैशाली
    2. बिहार में लछुआर
    3. बिहार में पावापुरी
    4. गुजरात में वल्लभी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गुजरात में वल्लभी

  50. प्र.50Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रेणी का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें: (बाएं) 3 7 9 2 1 5 3 9 2 6 5 8 7 9 1 3 5 9 4 6 (दाएं) उक्त श्रेणी के बाएं सिरे से बारहवें अंक के बाईं ओर आठवां अंक कौन सा है?
    1. 5
    2. 2
    3. 1
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  51. प्र.51Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F, C और A दोनों के ठीक बगल में बैठा है। C, B के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, C के ठीक बगल में नहीं बैठा है। E के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. C
    2. D
    3. B
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — B

  52. प्र.52Mathematics
    समान लंबाई की दो रेलगाड़ियां 36 km/h और 26 km/h की चाल से समानांतर पटरियों पर समान दिशा में चल रही हैं। तेज रेलगाड़ी, धीमी रेलगाड़ी को 18 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक रेलगाड़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 25 मीटर
    2. 75 मीटर
    3. 50 मीटर
    4. 70 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25 मीटर

  53. प्र.53Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। (√2187 × √432) / √324
    1. 48
    2. 56
    3. 42
    4. 54
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 54

  54. प्र.54Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक ही इमारत के छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। E के नीचे केवल एक व्यक्ति रहता है। A सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। A और C के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। C, A के नीचे रहता है। D, B के ठीक ऊपर रहता है। A के ठीक ऊपर कौन रहता है?
    1. E
    2. D
    3. F
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — F

  55. प्र.55Mathematics
    किशोर आयु में प्रवेश करने वाले बच्चों (लड़कों और लड़कियों) में इनमें से कौन सा परिवर्तन दृष्टिगोचर नहीं होता है?
    1. शरीर के कुछ भागों में बालों का बढ़ना
    2. कुछ को मुहासे हो जाते हैं
    3. कइयों में त्वचा तैलीय हो जाती है
    4. शरीर के सभी हिस्सों में बालों की वृद्धि दिखाई देती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शरीर के सभी हिस्सों में बालों की वृद्धि दिखाई देती है

  56. प्र.56General Awareness
    इनमें से किस राज्य की पुलिस ने फरवरी 2020 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'दिशा (Disha)' नामक ऐप विकसित किया है?
    1. उत्तराखंड
    2. गोवा
    3. आंध्र प्रदेश
    4. पंजाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आंध्र प्रदेश

  57. प्र.57General Awareness
    यदि एक 12 V विद्युत-आपूर्ति, एक बल्ब को 24 W की शक्ति प्रदान करती है, तो 6 V आपूर्ति से संयोजित किए जाने पर बल्ब को आपूर्ति की गई शक्ति कितनी होगी?
    1. 18W
    2. 9W
    3. 6W
    4. 12W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6W

  58. प्र.58General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '−' है और '−' का अर्थ '+' है, तो प्रदत्त व्यंजक का मान क्या होगा? 93 - 91 × 7 + 8 ÷ 3
    1. 198
    2. 194
    3. 201
    4. 89
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 194

  59. प्र.59Reasoning
    एक 1.75 m लंबे व्यक्ति की छाया की लंबाई 2 m है। उसी समय पर, एक लैंप-पोस्ट की छाया की लंबाई 6.4 m है। लैंप-पोस्ट की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
    1. 5.9 m
    2. 5.8 m
    3. 5.6 m
    4. 5.7 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5.6 m

  60. प्र.60Reasoning
    गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन के संबंध में निम्न में से कौन से सही हैं? (a) यदि वस्तु को ध्रुव और फोकस के बीच रखा जाता है, तो अवतल दर्पण प्रकाश किरणों को अपसारित कर देगा। (b) उत्तल दर्पण किरण-पुंज को अभिसरित कर सकता है।
    1. केवल (b) सही है
    2. (a) और (b) दोनों गलत है
    3. केवल (a) सही है
    4. (a) और (b) दोनों सही हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल (a) सही है

  61. प्र.61Mathematics
    अजीम ने एक निश्चित राशि उधार ली, जो 12.5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 36 माह में ₹19,800 हो गई। उधार ली गई राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹9,600
    2. ₹14,400
    3. ₹12,800
    4. ₹13,600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹14,400

  62. प्र.62Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  63. प्र.63General Awareness
    इलेक्ट्रिक ओवन की कार्यप्रणाली के पीछे की परिघटना ______________ है।
    1. विद्युत-चुंबकीय प्रेरण
    2. प्रेरित वोल्टेज
    3. प्रेरित धारा
    4. जूल का तापन प्रभाव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जूल का तापन प्रभाव

  64. प्र.64Reasoning
    छह मित्र, A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। C, A और E के ठीक बगल में बैठा है। F, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर और A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि B, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, तो D कहां बैठा है?
    1. E के दाईं ओर तीसरे स्थान पर
    2. C के दाईं ओर चौथे स्थान पर
    3. A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
    4. B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर

  65. प्र.65Reasoning
    एक लीप वर्ष के फरवरी माह में, पांच मित्रों का साक्षात्कार अलग-अलग तारीखों पर होता है। सभी का साक्षात्कार सम संख्या वाली तारीखों पर होता है। प्रत्येक के साक्षात्कार के बीच ठीक पांच दिनों का अंतर है। यदि इनमें से किसी का भी साक्षात्कार 28 फरवरी को नहीं है, तो पहले व्यक्ति का साक्षात्कार किस तारीख को होगा?
    1. 6
    2. 4
    3. 2
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  66. प्र.66General Awareness
    जुलाई 2022 तक, 'केन्द्रीय हिंदी संस्थान' का मुख्यालय किस स्थान पर स्थित है?
    1. आगरा
    2. वाराणसी
    3. प्रयागराज
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आगरा

  67. प्र.67General Awareness
    भारत की झूलन गोस्वामी 16 मार्च 2022 को महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 250 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने के लिए सुर्खियों में थीं। उन्होंने यह उपलब्धि किस टीम के खिलाफ हासिल की थी?
    1. न्यूजीलैंड
    2. दक्षिण अफ्रीका
    3. ऑस्ट्रेलिया
    4. इंग्लैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इंग्लैंड

  68. प्र.68Mathematics
    निम्नलिखित को सरल कीजिए। 0.1̅ + 0.5̅
    1. 4/9
    2. 1/90
    3. 2/3
    4. 1/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2/3

  69. प्र.69Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  70. प्र.70Reasoning
    त्यौहारों के समय भवनों में लगाई जाने वाली लाइटें/झालरें (Festival lights) _________ का उदाहरण हैं।
    1. समांतर परिपथ
    2. चुंबकीय प्रभाव
    3. विद्युत-चुंबकीय प्रेरण
    4. श्रेणी परिपथ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — श्रेणी परिपथ

  71. प्र.71General Awareness
    इंदिरा पॉइंट इनमें से किस द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है?
    1. ग्रेट निकोबार द्वीप
    2. कार निकोबार द्वीप
    3. लिटिल अंडमान द्वीप
    4. मध्य अंडमान द्वीप
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ग्रेट निकोबार द्वीप

  72. प्र.72Mathematics
    राजू की बहन की आयु, राजू से 6 वर्ष अधिक है। यदि उसकी बहन की आयु 38 वर्ष है, तो राजू की आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 30 वर्ष
    2. 28 वर्ष
    3. 32 वर्ष
    4. 23 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32 वर्ष

  73. प्र.73General Awareness
    ओडिशा में किस वर्ष अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'फनी (Fani)' आया था?
    1. 2020
    2. 2017
    3. 2019
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2019

  74. प्र.74Mathematics
    नीचे दिए गए लाइन-ग्राफ में, एक शहर में वर्ष 2017 से 2022 के दौरान हुई मौतों की संख्या को दर्शाया गया है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] (संदर्भ: No. of deaths - मौतों की संख्या) 2021 से 2022 के दौरान मौतों में हुई लगभग प्रतिशत कमी, और 2020 से 2021 के दौरान मौतों में हुई लगभग प्रतिशत वृद्धि, क्रमशः कितनी है?
    1. 42.83% और 40%
    2. 32.93% और 30%
    3. 30% और 32.93%
    4. 40% और 42.83%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40% और 42.83%

  75. प्र.75Reasoning
    कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E के दाईं ओर कोई भी नहीं बैठा है। B के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B और F के मध्य केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। D और C के मध्य केवल आठ व्यक्ति बैठे हैं। E, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 16
    2. 17
    3. 21
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17

  76. प्र.76Mathematics
    2020 में किसी शहर की जनसंख्या में 10% की वृद्धि हुई, और फिर 2021 में 8% की कमी हुई। 2020 के आरंभ में इसकी जनसंख्या के सापेक्ष, 2021 के अंत में शहर की जनसंख्या में हुआ प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
    1. 1.2% की कमी
    2. 1.2% की वृद्धि
    3. 0.9% की वृद्धि
    4. 0.9% की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1.2% की वृद्धि

  77. प्र.77General Awareness
    भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है कि राज्य ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा, और उनको ऐसी शक्तियां और प्राधिकार प्रदान करेगा, जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों?
    1. अनुच्छेद 44
    2. अनुच्छेद 42
    3. अनुच्छेद 41
    4. अनुच्छेद 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 40

  78. प्र.78Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  79. प्र.79General Awareness
    मैंग्रोव कहां पनपते हैं?
    1. तटीय क्षेत्रों में
    2. मरुस्थलों (Deserts) में
    3. दलदलों (Marshes) में
    4. पहाड़ियों में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तटीय क्षेत्रों में

  80. प्र.80Reasoning
    शब्द 'ADVERSE' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  81. प्र.81Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SMART' को 'VKDPW' और 'FRAUD' को 'IPDSG' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'PURGE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. QTSFF
    2. SSUEH
    3. RSTEG
    4. RWTIG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SSUEH

  82. प्र.82Mathematics
    नीचे 900 व्यक्तियों का संचयी आवृत्ति बंटन ('से कम' प्रकार) दिया गया है, जहां प्रत्येक की आयु 30 वर्ष और उससे अधिक है। बहुलक आयु (modal age) (वर्ष में) ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)। इससे कम आयु (वर्ष में) | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 व्यक्तियों की संख्या | 120 | 250 | 650 | 850 | 900
    1. 55.7
    2. 54.8
    3. 55.2
    4. 54.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 55.7

  83. प्र.83Mathematics
    ₹100 में 100 अंडे खरीदे गए। परिवहन के दौरान, 12 अंडे टूट गए। व्यापारी ने शेष अंडे ₹1.20 प्रति अंडे की दर से बेचे। उसका लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. ₹15.60
    2. ₹17.60
    3. ₹7.60
    4. ₹5.60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹5.60

  84. प्र.84Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ पनीर, कस्टर्ड हैं। 2. सभी दूध, पनीर हैं। 3. कुछ दही, पनीर हैं। निष्कर्ष: I-सभी पनीर, दूध हैं। II-कुछ कस्टर्ड, पनीर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    3. निष्कर्ष I और II, दोनों पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

  85. प्र.85General Awareness
    निम्न में से कौन 2021 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में से एक थे?
    1. दमित्री मुरातोफ (Dmitry Muratov)
    2. स्यूकुरो मनाबे (Syukuro Manabe)
    3. मारिया रेसा (Maria Ressa)
    4. डेविड जूलियस (David Julius)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्यूकुरो मनाबे (Syukuro Manabe)

  86. प्र.86Reasoning
    यदि शब्द 'NOTED' के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. शून्य
    2. पांच
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शून्य

  87. प्र.87General Awareness
    इनमें से कौन सा, बेरीबेरी (Beriberi) का एक लक्षण है?
    1. कमजोर दांत तथा मसूड़ों से खून आना
    2. अस्वस्थ त्वचा और सूजा हुआ उदर
    3. कमजोर पेशियां और निम्न ऊर्जा
    4. कमजोर दृष्टि या आंशिक अंधता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कमजोर पेशियां और निम्न ऊर्जा

  88. प्र.88Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  89. प्र.89Mathematics
    एक व्यापारी 25% लाभ पर चावल बेचने का दावा करता है, किंतु वह बेईमानीपूर्वक ऐसा बाट प्रयोग करता है, जो उस पर अंकित वजन से 15% कम है। व्यापारी द्वारा अर्जित कुल प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या तक पूर्णांकित कीजिए।)
    1. 57%
    2. 47%
    3. 50%
    4. 49%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 47%

  90. प्र.90Mathematics
    यदि p और q, समीकरण x² + 4x − 21 = 0 के मूल हैं, और p < q है, तो x के पदों में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल (p − 1) और (q + 1) होंगे।
    1. x² + 4x − 32 = 0
    2. x² + 6x + 16 = 0
    3. x² + 6x − 16 = 0
    4. x² + 4x + 32 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — x² + 4x − 32 = 0

  91. प्र.91Mathematics
    मैक्रोइकॉनॉमिक (समष्टि अर्थशास्त्र) विश्लेषण में, अंतिम वस्तुओं के निर्गत के संतुलन मूल्य में कुल वृद्धि और स्वायत्त व्यय में आरंभिक वृद्धि के अनुपात को अर्थव्यवस्था का ________ कहा जाता है।
    1. आय गुणक
    2. बचत गुणक
    3. निर्गत गुणक
    4. उपभोग गुणक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निर्गत गुणक

  92. प्र.92Mathematics
    दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का गुणनफल 270 है। यदि एक संख्या 18 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 15
    2. 27
    3. 20
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 15

  93. प्र.93Reasoning
    शाम के समय, एक व्यक्ति इस तरह खड़ा था कि उसकी छाया उसकी बाईं ओर थी। उसके सामने की ओर कौन सी दिशा थी?
    1. पूर्व
    2. उत्तर
    3. पश्चिम
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण

  94. प्र.94General Awareness
    स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का निगमन किस वर्ष हुआ था?
    1. 1981
    2. 1973
    3. 1956
    4. 1963
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1973

  95. प्र.95Mathematics
    जब किसी संख्या को 15 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 3 प्राप्त होता है। यदि उसी संख्या को 17 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 11 प्राप्त होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 198
    2. 190
    3. 185
    4. 183
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 198

  96. प्र.96General Awareness
    आजादी का अमृत महोत्सव (भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष) मनाने के क्रम में, भारत सरकार ने किस स्कूल को 50 कंप्यूटर दान किए?
    1. एर्मिस्टेड्स ग्रामर स्कूल, स्किप्टन
    2. द यूरोपियन स्कूल कोपेनहेगन
    3. लीसी मॉडर्न एम्पेफिलोहा, मेडागास्कर
    4. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन असुका हाई स्कूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लीसी मॉडर्न एम्पेफिलोहा, मेडागास्कर

  97. प्र.97Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: केरल में टमाटर की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी, क्योंकि दूसरे राज्यों से टमाटर लाने वाले कई ट्रकों को सीमा पर रोक दिया गया है। तर्क: I. केरल में टमाटर ज्यादातर बाहर से लाए जाते हैं। II. केरल में उगाए जाने वाले टमाटरों की मात्रा, राज्य में मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होती है।
    1. तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    2. तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है।
    3. तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है।
    4. तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तर्क I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।

  98. प्र.98Mathematics
    निम्न आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए। 2, 6, 5, 2, 4, 9, 6, 2, 6, 4, 10, 12, 6, 3, 4, 9
    1. 4.5
    2. 5
    3. 6
    4. 5.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.5

  99. प्र.99Reasoning
    भारतीय संविधान का कौन-सा भाग ऐसे व्यक्तियों के नागरिकता अधिकारों से संबंधित है, जो पाकिस्तान से भारत में प्रवास कर चुके हैं?
    1. भाग II
    2. भाग I
    3. भाग IV
    4. भाग III
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भाग II

  100. प्र.100Mathematics
    निम्नांकित तालिका का अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। निम्न द्वारा तय की गई दूरी (km में) | रेलगाड़ी A | रेलगाड़ी B दिन 1 | 362 | 480 दिन 2 | 282 | 596 दिन 3 | 421 | 640 रेलगाड़ी A द्वारा इन तीन दिनों में तय की गई औसत दूरी (km में) कितनी थी?
    1. 345
    2. 356
    3. 336
    4. 355
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 355

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123314252617382941041111241341421511641731841942042132212342442522642732812943033143213313413523633713813914014134224334414544624714834945025135215345435545635735825936036126236346436536616746836927047117237337447527627747817918018128218348448528618738828929019139219349429519639749849911004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 28 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner