1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 15 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 15 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

15 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 9 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
15 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    एक धारावाही सीधे चालक पर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं सदैव ______ होंगी।
    1. धारा की दिशा के समानांतर
    2. परस्पर प्रतिच्छेद करती हुई
    3. धारा की दिशा के लंबवत
    4. चालक की लंबाई के समानांतर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धारा की दिशा के लंबवत

  2. प्र.2Mathematics
    आरक्षित नकदी निधि अनुपात क्या है?
    1. वह भाग जो बैंक बाजार में निवेशित कर सकते हैं
    2. बैंकों की जमा राशियों का वह न्यूनतम अंश जिसे वाणिज्यिक बैंकों को आरबीआई (RBI) के पास रखना
    3. ग्राहक द्वारा बैंक में बनाए रखा जाने वाला न्यूनतम बैलेंस
    4. वह भाग जो बैंकों को ग्राहकों को ऋण देने से पहले बनाए रखना होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बैंकों की जमा राशियों का वह न्यूनतम अंश जिसे वाणिज्यिक बैंकों को आरबीआई (RBI) के पास रखना

  3. प्र.3Mathematics
    [[(0.413) ÷ (0.00413)] – 74.27 – 25.72] का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. 0
    3. 0.01
    4. 0.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0.01

  4. प्र.4Mathematics
    यदि 5, 15, 20, और y समानुपात में हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 40
    2. 80
    3. 60
    4. 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60

  5. प्र.5Reasoning
    आठ दोस्त, A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। B, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C और D, A के ठीक बगल में बैठे हैं। C और F, G के ठीक बगल में बैठे हैं। E, F और H के ठीक बगल में बैठा है। यदि C, D, F और H, मेज के कोनों पर बैठे हैं लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है, तो E के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. D
    2. H
    3. C
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — F

  6. प्र.6General Awareness
    मार्च 2022 में, भारत के उस समय के राष्ट्रपति - श्री राम नाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए गए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इनमें से किस राज्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था?
    1. असम
    2. तमिलनाडु
    3. उत्तर प्रदेश
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर प्रदेश

  7. प्र.7Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 158 518 182 305 510 (दाएं) यदि दूसरी सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक को सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक में जोड़ दिया जाए, तो प्राप्त परिणाम क्या होगा?
    1. 8
    2. 10
    3. 6
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7

  8. प्र.8Mathematics
    अवध बिंदु F से शुरू करता है और पश्चिम की ओर 5 km ड्राइव करता है। वह दाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु D पर रुक जाता है। बिंदु D से बिंदु F तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में और कितनी दूरी तय करनी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. पूर्व की ओर 2 km
    2. पश्चिम की ओर 2 km
    3. पूर्व की ओर 7 km
    4. दक्षिण की ओर 7 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण की ओर 7 km

  9. प्र.9General Awareness
    जलीय जीवों की श्वसन दर, स्थलीय जीवों की श्वसन दर की तुलना में बहुत तेज होती है। क्यों?
    1. जल में O₂ की मात्रा अधिक होने के कारण
    2. जल में O₂ की मात्रा कम होने के कारण
    3. जल में CO₂ की मात्रा कम होने के कारण
    4. जल के प्रदूषित होने के कारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जल में O₂ की मात्रा कम होने के कारण

  10. प्र.10Mathematics
    12 cm लंबी एक वस्तु को अवतल लेंस से 15 cm की दूरी पर रखा जाता है। इस वस्तु का 8 cm लंबा आभासी प्रतिबिंब लेंस से ______ की दूरी पर प्राप्त होगा।
    1. +22.5 cm
    2. -10 cm
    3. +10 cm
    4. -22.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — -10 cm

  11. प्र.11Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  12. प्र.12General Awareness
    निम्न में से कौन सा, ग्रीन हाउस गैस का एक उदाहरण है?
    1. कार्बन डाइऑक्साइड
    2. फॉस्फोरस पेंटॉक्साइड
    3. सल्फर डाइऑक्साइड
    4. कार्बन मोनोऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कार्बन डाइऑक्साइड

  13. प्र.13General Awareness
    वर्ष 2021 तक के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, निम्नांकित में से किस राज्य की महिला साक्षरता दर निम्नतम है?
    1. हिमाचल प्रदेश
    2. उत्तराखंड
    3. राजस्थान
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राजस्थान

  14. प्र.14General Awareness
    3 पुरुष या 4 महिलाएं किसी कार्य को 15 दिन में कर सकती हैं। 3 पुरुष 9 दिन कार्य करने के बाद कार्य छोड़कर चले जाते हैं। शेष कार्य को 12 दिन में पूरा करने के लिए कितनी महिलाओं की आवश्यकता होगी?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  15. प्र.15Reasoning
    निम्न में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद ग्राम सभा से संबंधित है?
    1. अनुच्छेद 243 A
    2. अनुच्छेद 245 B
    3. अनुच्छेद 242 B
    4. अनुच्छेद 244 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 243 A

  16. प्र.16Mathematics
    आंकड़ों के किसी समुच्चय के माध्य, माध्यिका और बहुलक के बीच के प्रयोगसिद्ध संबंध (empirical relation) को किस सूत्र द्वारा निरूपित किया जाता है?
    1. माध्य - बहुलक = 3 × (माध्य - माध्यिका)
    2. माध्य - बहुलक = 2 × (माध्य - माध्यिका)
    3. माध्य - बहुलक = 1 × (माध्य - माध्यिका)
    4. माध्य - बहुलक = 4 × (माध्य - माध्यिका)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माध्य - बहुलक = 3 × (माध्य - माध्यिका)

  17. प्र.17Reasoning
    संख्या 43162857 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे अंक और दाएं से दूसरे अंक के बीच अंतर क्या होगा?
    1. 5
    2. 3
    3. 7
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  18. प्र.18General Awareness
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 48, 12 और 24 दिन में पूरा कर सकते हैं। एक साथ मिलकर कार्य करते हुए, वे कार्य को ______ दिन में पूरा करेंगे।
    1. 7
    2. 47/7
    3. 51/7
    4. 48/7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 48/7

  19. प्र.19Mathematics
    प्रथम 35 प्राकृतिक संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 17.5
    2. 18.5
    3. 18
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18

  20. प्र.20Mathematics
    कमल और कीर्ति की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 5 है। 9 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 3 : 4 हो जाएगा। कीर्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 12 वर्ष
    2. 17 वर्ष
    3. 15 वर्ष
    4. 19 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15 वर्ष

  21. प्र.21Mathematics
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लेते हुए पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2 3 5 6 5 7 9 2 4 8 6 5 8 4 8 4 8 3 3 7 8 3 उपरोक्त श्रेणी में ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  22. प्र.22Mathematics
    50 लड़कों वाली कक्षा की औसत आयु 12.9 वर्ष है। जब एक नया लड़का कक्षा में शामिल होता है, तो औसत आयु बढ़कर 13 वर्ष हो जाती है। नए लड़के की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 16
    2. 19
    3. 18
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18

  23. प्र.23General Awareness
    स्वर्ण सिंह समिति ने भारत के संविधान में निम्न में से किसे शामिल करने की सिफारिश की?
    1. समवर्ती सूची
    2. मौलिक कर्तव्यों
    3. मूल अधिकारों
    4. उद्देशिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मौलिक कर्तव्यों

  24. प्र.24General Awareness
    निम्न में से ओडिशा राज्य का कौन सा त्योहार, ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास को स्मरण करते हुए पूरे राज्य में मनाया जाता है?
    1. बालि यात्रा
    2. आंवला नवमी
    3. रथ यात्रा
    4. छठ पूजा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बालि यात्रा

  25. प्र.25General Awareness
    मई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में कितनी भाषाओं को 'शास्त्रीय' दर्जा प्राप्त है?
    1. नौ
    2. आठ
    3. सात
    4. छह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — छह

  26. प्र.26Reasoning
    मेंडलीफ की आवर्त सारणी के बारे में कौन सा कथन गलत है?
    1. तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है।
    2. ऊर्ध्वाधर स्तंभों को 'समूह' कहा जाता है।
    3. क्षैतिज पंक्तियों को 'आवर्त' कहा जाता है।
    4. के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।

  27. प्र.27General Awareness
    ______ का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट है।
    1. प्लास्टर ऑफ पेरिस
    2. धावन सोडा
    3. जिप्सम
    4. बेकिंग सोडा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्लास्टर ऑफ पेरिस

  28. प्र.28General Awareness
    जीवन में जिन पांच बंधनों को जैन धर्म के लोगों द्वारा पालन करना होता है, उनमें से निम्न में से किसका अर्थ गैर-अभिग्रहण (non-acquisition) है?
    1. ब्रह्मचर्य
    2. अपरिग्रह
    3. अस्तेय
    4. अहिंसा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अपरिग्रह

  29. प्र.29Mathematics
    200 में 5% की वृद्धि और 15% की कमी करने पर प्राप्त संख्याएं क्रमशः ______ होंगी।
    1. 215 और 150
    2. 210 और 170
    3. 180 और 170
    4. 210 और 175
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 210 और 170

  30. प्र.30General Awareness
    'कुल्हड़' का उपयोग क्यों बंद कर दिया गया है?
    1. वे जानवरों को चोट पहुंचाते थे।
    2. के उपयोग से उपजाऊ मिट्टी की ऊपरी परत को नुकसान हुआ।
    3. वे बहुत महंगे थे।
    4. वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक थे।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — के उपयोग से उपजाऊ मिट्टी की ऊपरी परत को नुकसान हुआ।

  31. प्र.31Mathematics
    समीकरण (x + 1)² - 2(x + 1) = 0 के ______ है/हैं।
    1. एक वास्तविक मूल
    2. कोई वास्तविक मूल नहीं
    3. दो वास्तविक मूल
    4. दो समान मूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो वास्तविक मूल

  32. प्र.32Mathematics
    निम्न में से कौन सी संख्या 11 से विभाज्य है?
    1. 8245964
    2. 9246864
    3. 7247564
    4. 9248164
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9246864

  33. प्र.33Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  34. प्र.34Mathematics
    TtWw जीनप्ररूप वाले पौधे द्वारा निर्मित tW युग्मकों का प्रतिशत कितना होगा?
    1. 50%
    2. 37.5%
    3. 25%
    4. 75%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25%

  35. प्र.35Reasoning
    कार्बन यौगिकों की किसी भी समजातीय श्रेणी में कौन सा गुण बढ़ते आणविक द्रव्यमान के साथ क्रमबद्धता (gradation) नहीं दर्शाता है?
    1. गलनांक
    2. क्वथनांक
    3. दहन
    4. किसी विशेष विलायक में विलेयता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दहन

  36. प्र.36Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। ALM: EPQ NSO: RWS
    1. SLT: RVM
    2. FPG: JTK
    3. OSD: PCV
    4. FVD: GOS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FPG: JTK

  37. प्र.37Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  38. प्र.38Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'DOCTOR' को 'SPUDPE' लिखा जाता है और 'NURSE' को 'FTSVO' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'WOUND' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. CMTNV
    2. EPVOY
    3. EOVPX
    4. OVPOX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — EOVPX

  39. प्र.39Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  40. प्र.40General Awareness
    इनमें से कौन सा, लैक्टिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है?
    1. इमली
    2. खट्टा दूध
    3. चींटी का डंक
    4. टमाटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — खट्टा दूध

  41. प्र.41General Awareness
    05 सितंबर 2022 तक, निम्न में से कौन भारत के नियंत्रक एवं लेखा परीक्षक थे?
    1. प्रतिभा पार्कर
    2. दिनेश भाटिया
    3. गौरव अहलूवालिया
    4. गिरीश चंद्र मुर्मू
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गिरीश चंद्र मुर्मू

  42. प्र.42Mathematics
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) F 1 % 5 & 2 L H 8 4 # T * G 2 7 F 8 C 2 Y $ M 6 F (दाएं). उपरोक्त शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  43. प्र.43General Awareness
    वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में स्थित 'बंबई नज़रिया', एक छोटा सा कैफे है, जो केवल ट्रांस/गैर-बाइनरी लोगों को कर्मचारियों के रूप में काम पर रखता है और यह ______ संगठन द्वारा समर्थित है।
    1. हमसफ़र ट्रस्ट
    2. संभावना सोसायटी
    3. सहोदरी फाउंडेशन
    4. सहयात्रिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हमसफ़र ट्रस्ट

  44. प्र.44Mathematics
    कौन सी नदी गौमुख हिमनद (ग्लेशियर) से निकलती है, और देवप्रयाग में गंगा बनने के लिए अलकनंदा नदी में मिलने से पहले लगभग 193 km तक प्रवाहित होती है?
    1. घाघरा नदी
    2. गोमती नदी
    3. कोसी नदी
    4. भागीरथी नदी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भागीरथी नदी

  45. प्र.45General Awareness
    आत्मीय सभा के संस्थापक कौन थे?
    1. नरेंद्रनाथ दत्त
    2. मूल शंकर
    3. गदाधर चट्टोपाध्याय
    4. राजा रामोहन राय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजा रामोहन राय

  46. प्र.46Reasoning
    एक दुकानदार को अलग-अलग प्रकार के सूखे मेवों अर्थात् काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, और पाइन नट्स की पांच डिलीवरी करनी हैं- प्रत्येक की डिलीवरी अलग-अलग तारीख अर्थात- 1, 6, 12, 20 और 30 जुलाई 2022 को निर्धारित की गई है, जिसकी डिलीवरी पिस्ता की डिलीवरी के ठीक बाद निर्धारित है। बादाम की डिलीवरी के ठीक बाद पाइन नट्स की डिलीवरी निर्धारित की गई है। काजू की डिलीवरी, पाइन नट्स और अखरोट की डिलीवरी के ठीक बीच की जानी है। यदि अखरोट की डिलीवरी अंतिम डिलीवरी है, तो बादाम की डिलीवरी किस तारीख को निर्धारित की गई है?
    1. 12 जुलाई
    2. 20 जुलाई
    3. 6 जुलाई
    4. 1 जुलाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6 जुलाई

  47. प्र.47Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण गणितीय रूप से संतुलित हो जाएगा? 69 - 23 + 15 ÷ 11 × 12 = −114
    1. + और ÷
    2. − और ÷
    3. − और +
    4. × और −
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — − और ÷

  48. प्र.48Mathematics
    नीचे दी गई अक्षर/ संख्या/ प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। C @ B N M K J % F K L I & S E W * P O $ E A उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनसे ठीक पहले और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
    1. तीन
    2. एक
    3. शून्य
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  49. प्र.49Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'DAGGLE' को 'GAJGOE' और 'MARKET' को 'PAUKHT' के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'ACTION' को किस रूप में लिखा जाएगा?
    1. ECWISN
    2. DCWIRN
    3. DCWISN
    4. ECWIRN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DCWIRN

  50. प्र.50Mathematics
    यदि ब्याज ₹3,000 है, वार्षिक साधारण ब्याज दर 6% है, और समय अवधि 4 वर्ष है, तो मूलधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹13,500
    2. ₹17,500
    3. ₹18,000
    4. ₹12,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹12,500

  51. प्र.51General Awareness
    वर्तमान में ज्ञात तत्वों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 116
    2. 118
    3. 117
    4. 115
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 118

  52. प्र.52Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 4, 5, 13, 40, ?, 229, 445, 788, 1300
    1. 106
    2. 104
    3. 110
    4. 102
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 104

  53. प्र.53Mathematics
    निम्नलिखित में से क्या निश्चित तौर पर एक समचतुर्भुज की विशेषता नहीं है?
    1. इसके विकर्ण बराबर होते हैं
    2. इसकी आमने सामने की भुजाएं समानांतर होती हैं
    3. इसके विकर्ण लंबवत रूप में द्विभाजक होते हैं
    4. इसकी सभी भुजाएं बराबर होती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इसके विकर्ण बराबर होते हैं

  54. प्र.54Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  55. प्र.55Reasoning
    सात व्यक्ति, J, K, L, M, N, O और P, एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाली मंजिल का क्रमांक 1 है, और उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 7 है। J एक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन वह मंजिल क्रमांक 5 पर नहीं रहता है। K और L के बीच तीन लोग रहते हैं, और L सबसे निचली मंजिल पर रहता है। O, K और N के ठीक बीच में रहता है। N सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। P, J के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। निम्न में से कौन दूसरी मंजिल पर रहता है?
    1. O
    2. J
    3. M
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — M

  56. प्र.56General Awareness
    टंगस्टन, मैंगनीन और कठोर रबर के समान विमाओं वाले तीन तार हैं, इसमें से ______ होगा।
    1. टंगस्टन के तार का प्रतिरोध सबसे कम
    2. कठोर रबर के तार का प्रतिरोध सबसे कम
    3. मैंगनीन के तार का प्रतिरोध सर्वाधिक
    4. टंगस्टन के तार का प्रतिरोध सर्वाधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — टंगस्टन के तार का प्रतिरोध सबसे कम

  57. प्र.57Mathematics
    एक दुकानदार द्वारा 20%, 10% और 5% की क्रमिक छूटें दिए जाने के बाद, ₹800 अंकित मूल्य वाली वस्तु को 50% के लाभ पर बेचा जाता है। यदि समान क्रय मूल्य वाली वस्तु को 60% लाभ पर बेचा जाए, तो उसका विक्रय मूल्य (निकटतम रुपए तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹604
    2. ₹504
    3. ₹584
    4. ₹684
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹584

  58. प्र.58General Awareness
    भारत के उस राज्य की पहचान करें जिसमें बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
    1. ओडिशा
    2. कर्नाटक
    3. मध्य प्रदेश
    4. आंध्र प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कर्नाटक

  59. प्र.59General Awareness
    निम्नलिखित में से किन दो लोगों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 2022 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. संघमित्रा बंदोपाध्याय और सुब्बन्ना अय्यप्पन
    2. सुमित अंतिल और जेके बजाज
    3. डॉ. लता देसाई और बसंती देवी
    4. प्रमोद भगत और सुलोचना चौहान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संघमित्रा बंदोपाध्याय और सुब्बन्ना अय्यप्पन

  60. प्र.60General Awareness
    निम्न में से किसमें उपास्थि मौजूद नहीं होती है?
    1. कंठ (Larynx)
    2. नाक (Nose)
    3. कान (Ear)
    4. वृक्क (Kidney)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वृक्क (Kidney)

  61. प्र.61General Awareness
    चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कभी भी ______ नहीं हो सकती?
    1. परस्पर लंबवत
    2. एकसमान वितरित
    3. असमान वितरित
    4. परस्पर समानांतर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — परस्पर लंबवत

  62. प्र.62General Awareness
    मेंडल द्वारा अध्ययन की गई विशेषताओं के विपरीत युग्मों में से एक ______ थे।
    1. नीला और सफेद फूल
    2. सफेद और पीला फूल
    3. बैंगनी और सफेद फूल
    4. पीला और बैंगनी फूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बैंगनी और सफेद फूल

  63. प्र.63Reasoning
    वाहन के पार्श्व दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब की प्रकृति किस प्रकार की होगी?
    1. आभासी और उल्टी
    2. वास्तविक और उल्टी
    3. वास्तविक और सीधी
    4. आभासी और सीधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आभासी और सीधी

  64. प्र.64Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: कुछ तौलिये, साबुन हैं। सभी साबुन, शैंपू हैं। सभी शैंपू, ब्रश हैं। निष्कर्ष: (I) सभी साबुन, ब्रश हैं। (II) कुछ ब्रश, शैंपू हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    3. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं

  65. प्र.65Mathematics
    समीकरण 2x² − 3x − 20 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. −4, 5/2
    2. 4, −5/2
    3. 4, 5/2
    4. −4, −5/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4, −5/2

  66. प्र.66General Awareness
    गुजरात का अंकेलेश्वर क्षेत्र इनमें से किस ऊर्जा संसाधन के लिए प्रसिद्ध है?
    1. यूरेनियम
    2. थोरियम
    3. पेट्रोलियम
    4. कोयला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेट्रोलियम

  67. प्र.67Reasoning
    नीचे दिए गए कथनों से निकाले जा सकने वाले सही निष्कर्ष का चयन कीजिए। कथन: 1. A ≤ G < D ≥ M 2. R > H ≥ M
    1. D > A
    2. H ≤ G
    3. R ≥ A
    4. R ≥ D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D > A

  68. प्र.68Mathematics
    उस बंद घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए, जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई 8 cm है।
    1. 512
    2. 402
    3. 384
    4. 256
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 384

  69. प्र.69Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  70. प्र.70General Awareness
    छह दोस्त, G, K, M, P, R, और V में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। R, K से छोटा है लेकिन V से लंबा है, जो कि G से लंबा है। P, M से लंबा है लेकिन G से छोटा है। सभी छह दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
    1. V
    2. G
    3. M
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — M

  71. प्र.71General Awareness
    स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?
    1. सीडी देशमुख
    2. आर के शनमुखम चेट्टी
    3. जॉन मथाई
    4. लियाकत अली खान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आर के शनमुखम चेट्टी

  72. प्र.72Reasoning
    पांच दोस्त प्रियंका, मृणालिनी, गीतांजलि, अर्णव और शिवालिका ने एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात जनवरी, जुलाई, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में यात्रा की। वर्ष में यात्रा करने वाली पहली व्यक्ति गीतांजलि थीं। मृणालिनी ने प्रियंका के तुरंत बाद के महीने में यात्रा की। अर्णव ने शिवालिका से ठीक पहले वाले महीने में यात्रा की, जिसने वर्ष में सबसे अंत में यात्रा की थी। अगस्त के महीने में किसने यात्रा की?
    1. मृणालिनी
    2. अर्णव
    3. प्रियंका
    4. गीतांजलि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मृणालिनी

  73. प्र.73Mathematics
    कविता अपने कार्यालय से 2 km उत्तर की ओर चलती है, फिर वह 270 डिग्री दक्षिणावर्त मुड़ती है और 3 km सीधे चलती है और फिर वह बाएं मुड़ती है और अपने घर पहुंचने के लिए 2 km सीधे चलती है। प्रारंभिक बिंदु के सापेक्ष अब वह किस दिशा में है?
    1. दक्षिण
    2. पश्चिम
    3. पूर्व
    4. उत्तर-पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम

  74. प्र.74Mathematics
    यदि 4 sin²θ = 1 है, और θ एक न्यून कोण है, तो cos²θ + tan²θ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. 13/12
    3. 5/13
    4. 1/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13/12

  75. प्र.75Mathematics
    पादप के वायवीय भागों से वाष्प के रूप में जल की हानि को ______ कहा जाता है।
    1. स्थानांतरण
    2. वाष्पोत्सर्जन
    3. वाष्पीकरण
    4. परिवहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वाष्पोत्सर्जन

  76. प्र.76General Awareness
    NBFC (एनबीएफसी) का पूर्ण रूप क्या है?
    1. Non-Banking Financial Commodity (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कमोडिटी)
    2. Non-Banking Financial Corporation (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन)
    3. Banking Financial Company (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी)
    4. Non-Banking Financial Commission (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कमीशन)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Banking Financial Company (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी)

  77. प्र.77General Awareness
    एक उदासीनीकरण अभिक्रिया के लिए, अभिकारक क्या होने चाहिए?
    1. लवण और जल
    2. अम्ल और क्षार
    3. अम्ल और जल
    4. क्षार और जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अम्ल और क्षार

  78. प्र.78Reasoning
    ______ के बीच की दूरी, गोलीय दर्पण की फोकस दूरी कहलाती है।
    1. F और ध्रुव
    2. अनंत और C
    3. C और ध्रुव
    4. अनंत और F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — F और ध्रुव

  79. प्र.79Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी कार, स्कूटर हैं। 2. सभी स्कूटर, ट्रक हैं। 3. कोई भी हेलीकॉप्टर, ट्रक नहीं है। निष्कर्ष: I. कोई भी ट्रक, स्कूटर नहीं है। II. सभी कार, ट्रक हैं। III. कुछ ट्रक, स्कूटर हैं। IV. कोई भी कार, हेलीकॉप्टर नहीं है।
    1. केवल या तो निष्कर्ष I या IV और III पालन करते हैं।
    2. सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।
    4. केवल या तो निष्कर्ष I या IV पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करते हैं।

  80. प्र.80General Awareness
    प्रकाश संश्लेषण के बाद निम्न में से किस प्रकार का कार्बोहाइड्रेट बनता है?
    1. ग्लाइकोजन
    2. मैनोस
    3. फ्रक्टोज़
    4. ग्लूकोज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ग्लूकोज

  81. प्र.81Mathematics
    (6, y) सह-अभाज्य संख्याओं का एक ऐसा युग्म है, जिसमें y एक प्राकृतिक संख्या है जो 20 से अधिक नहीं है। y के कितने संभावित मान हो सकते हैं?
    1. 8
    2. 7
    3. 5
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  82. प्र.82Mathematics
    एक तिर्यक रेखा p, दो समानांतर रेखाओं l और m को प्रतिच्छेदित करती है। इस प्रकार प्राप्त अंतःकोणों के द्विभाजकों द्वारा निर्मित चतुर्भुज निश्चित तौर पर एक ______ होगा।
    1. वर्ग
    2. समचतुर्भुज
    3. समांतर चतुर्भुज, लेकिन आयत नहीं
    4. आयत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आयत

  83. प्र.83Reasoning
    1. 0
    2. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  84. प्र.84Mathematics
    विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न ऊष्मा के लिए सही सूत्र निम्न में से कौन सा है?
    1. H = V.I/T
    2. H = R/T
    3. H = V.I.T
    4. H = I².R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — H = V.I.T

  85. प्र.85Reasoning
    एक उत्तल लेंस, लेंस से 20 cm की दूरी पर रखे गए पर्दे पर किसी दूरस्थ वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब निर्मित करता है। लेंस की क्षमता लगभग ______ के बराबर है।
    1. 5 D
    2. −0.05 D
    3. 0.05 D
    4. −5 D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 D

  86. प्र.86Mathematics
    एक समांतर चतुर्भुज का आधार और संगत ऊंचाई क्रमशः 10 cm और 6 cm है। समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
    1. 45
    2. 30
    3. 75
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 60

  87. प्र.87Reasoning
    1. 3.66%
    2. 2.0%
    3. 18.78%
    4. 7.0 %
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7.0 %

  88. प्र.88Mathematics
    100 Ω प्रतिरोध वाले चालक में 2 A की अपरिवर्ती धारा का प्रवाह होने पर चालक पर विभवांतर निम्नांकित में से कितना होगा?
    1. 20 V
    2. 200 V
    3. 0.02 V
    4. 50 V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 200 V

  89. प्र.89Mathematics
    निम्नांकित तालिका 2016-2020 के दौरान NOM लिमिटेड के तीन सबसे अधिक बिकने वाले उत्पादों - A, B और C - की बिक्री को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। वर्ष | उत्पादों की संख्या (लाखों में) A | B | C 2016 | 342 | 357 | 370 2017 | 284 | 374 | 400 2018 | 315 | 386 | 315 2019 | 298 | 343 | 416 2020 | 252 | 322 | 290 वर्ष 2016-2020 के दौरान बेचे गए उत्पाद C की अनुमानित औसत संख्या (लाख में) कितनी है?
    1. 500
    2. 390
    3. 358
    4. 447
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 358

  90. प्र.90Mathematics
    25 − [7 + 7 of (33 − 4 × 23)] को सरल कीजिए।
    1. −4651
    2. 431
    3. −9313
    4. −395
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 431

  91. प्र.91Mathematics
    अप्रत्यक्ष करों या सब्सिडी के अभाव में, अंतिम माल उत्पाद का कुल मूल्य, उत्पादन के विभिन्न कारकों जैसे मजदूरों को पारिश्रमिक, पूंजी पर ब्याज, भूमि का किराया, आदि के बीच वितरित किया जाता है। और जो कुछ भी बचा है वह उद्यमी द्वारा विनियोजित किया जाता है, उसे ______ कहा जाता है।
    1. बचत
    2. लाभ
    3. व्यय
    4. आय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लाभ

  92. प्र.92General Awareness
    संगमरमर (मार्बल) का रासायनिक सूत्र क्या है?
    1. Ca(HCO₃)₂
    2. Ca(OH)₂
    3. CaCO₃
    4. CaSO₄
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CaCO₃

  93. प्र.93General Awareness
    मार्च 2022 में, किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता?
    1. अश्विनी पोनप्पा
    2. अश्मिता चालिहा
    3. पीवी सिंधु
    4. साइना नेहवाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पीवी सिंधु

  94. प्र.94Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  95. प्र.95Reasoning
    पांच व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। रॉबिन, सुधाकर और रुद्र दोनों के ठीक बगल में बैठा है। राजेश, रॉबिन के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। रुद्र, सुधाकर के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। रमेश, राजेश और रुद्र दोनों के ठीक बगल में बैठा है। रमेश और रॉबिन दोनों के ठीक बगल में निम्न में से कौन बैठा हुआ है?
    1. सुधाकर
    2. राजेश
    3. रूद्र
    4. निर्धारित नहीं किया जा सकता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रूद्र

  96. प्र.96General Awareness
    वह शटलर कौन हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय होने का गौरव हासिल किया?
    1. प्रकाश पादुकोण
    2. किदांबी श्रीकांत
    3. बी साई प्रणीत
    4. लक्ष्य सेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — किदांबी श्रीकांत

  97. प्र.97Mathematics
    संतुलित रासायनिक समीकरण के बारे में सही कथन का चयन करें।
    1. समीकरण के दोनों ओर द्रव्यमान समान हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता।
    2. समीकरण के दोनों ओर आयतन समान होना चाहिए।
    3. समीकरण के दोनों ओर अभिकारकों और उत्पादों की संख्या समान होनी चाहिए।
    4. समीकरण के दोनों ओर द्रव्यमान समान होना चाहिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समीकरण के दोनों ओर द्रव्यमान समान होना चाहिए।

  98. प्र.98Mathematics
    वर्तमान में, अमित और सुमित की आयु का अनुपात 4 : 3 है। 6 वर्ष बाद, अमित की आयु 50 वर्ष होगी। वर्तमान में सुमित की आयु कितनी है?
    1. 33 वर्ष
    2. 24 वर्ष
    3. 44 वर्ष
    4. 37 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33 वर्ष

  99. प्र.99Mathematics
    √1225 + √6.25 + √12.25 − 8 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 50
    2. 0.16
    3. 33
    4. 0.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 33

  100. प्र.100Mathematics
    एक आदमी ₹3,30,000 में एक पुरानी कार खरीदता है और उसकी मरम्मत पर ₹40,000 खर्च करता है। यदि वह इस कार पर 15% लाभ अर्जित करना चाहता है, तो उसे कार किस मूल्य पर बेचनी होगी?
    1. ₹4,30,000
    2. ₹4,27,000
    3. ₹4,35,500
    4. ₹4,25,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹4,25,500

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322334354637484921021131211331431511611711841932032142232322412542642712822923023133223343433533623713833914024144214314444544634724824925045125225315435535615735825916046116236346436526636716836947037127217327427527637727817938048128248348438518648748828939029129239339429539629749819931004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 15 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner