-
प्र.1General Awareness
इनमें से कौन सी सरकार के लिए पूंजीगत प्राप्तियां हैं? (A) सरकार द्वारा जनता से लिया गया लोन (B) विदेशों और वहां की संस्थाओं से ली गई उधारी (C) संपत्तियों का विनिवेश
- केवल A
- केवल A और C
- केवल A और B
- A, B और C सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — A, B और C सभी
-
प्र.2Mathematics
दिए गए पाई चार्ट में विभिन्न संस्थानों से किसी प्रवेश परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थियों का विवरण दिया गया है। पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [Institute 1- संस्थान 1, Institute 2- संस्थान 2, Institute 3- संस्थान 3, Institute 4- संस्थान 4, Institute 5- संस्थान 5] यदि संस्थान 1 से अर्ह विद्यार्थियों की संख्या 45 है, तो संस्थान 4 से अर्ह विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
- 18
- 29
- 36
- 27
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 18
-
प्र.3Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। PQ_RRR_SSSTU_VVVW_WW
- QSVW
- PRVW
- QRUW
- QSUW
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — QSUW
-
प्र.4Mathematics
10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 5 वर्ष में ₹9,600 के ऋण को चुकाने हेतु आवश्यक वार्षिक किश्त ज्ञात कीजिए।
- ₹1,600
- ₹1,450
- ₹1,500
- ₹1,550
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,600
-
प्र.5Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.6General Awareness
विशु, निम्न में से किस भारतीय राज्य का एक बहुत प्रसिद्ध त्योहार है?
- ओडिशा
- गुजरात
- पश्चिम बंगाल
- केरल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केरल
-
प्र.7General Awareness
8+4√2 और 6−3√2 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
- 4√6
- 2√6
- 3√6
- √6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2√6
-
प्र.8Mathematics
A और B की वर्तमान आयु का योगफल 80 वर्ष है। यदि 8 वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 17 : 15 होगा, तो B की वर्तमान आयु कितनी है?
- 35 वर्ष
- 45 वर्ष
- 55 वर्ष
- 37 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 37 वर्ष
-
प्र.9Mathematics
एक दुकानदार के पास निम्न 2 योजनाएं हैं: (I) 15% और 20% की दो क्रमागत छूट (II) 5 खरीदें, 4 मुफ्त पाएं प्रत्येक योजना से एकल छूट क्रमशः ______ है।
- 32%, 44.44%
- 33.33%, 45%
- 35%, 40%
- 30%, 45%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 32%, 44.44%
-
प्र.10Mathematics
यदि एक वस्तु का क्रय मूल्य ₹3,200 है और विक्रय मूल्य ₹4,700 है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 46 8/9 %
- 56 7/8 %
- 46 7/8 %
- 56 8/9 %
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 46 7/8 %
-
प्र.11General Awareness
दिसंबर 2021 में, सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया था कि विधि आयोग, सूचना के अधिकार (Right to Information) के अधिकारी के समकक्ष दहेज निषेध अधिकारी की नियुक्ति के मुद्दे पर विचार कर सकता है। यह आदेश देने वाले न्यायाधीश कौन थे?
- न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और ए. एस. बोपन्ना
- न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और संजय किशन कौल
- न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और हेमंत गुप्ता
- न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और ए. एम. खानविलकर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और ए. एस. बोपन्ना
-
प्र.12Reasoning
संवैधानिक उपचारों के अधिकार से क्या अभिप्राय है?
- नागरिक को लगता है कि सरकार द्वारा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वे न्यायालय जा सकते
- कानून के समक्ष प्रत्येक व्यक्ति समान है, जिसका अर्थ है कि देश के कानूनों के अनुसार सभी को समान सुरक्षा प्राप्त होगी।
- सभी भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यक अपने स्वयं के शिक्षण संस्थान स्थापित कर सकते हैं।
- भारत में किसी भी व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से घूमने और कहीं भी रहने का अधिकार है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नागरिक को लगता है कि सरकार द्वारा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वे न्यायालय जा सकते
-
प्र.13Mathematics
यदि एक घन का आयतन 512 cm³ है, तो घन के मुख्य विकर्ण की माप कितनी होगी?
- 17√3 cm
- 14√3 cm
- 8√3 cm
- 7√3 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 8√3 cm
-
प्र.14Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'MERGE' को 'NHWNN' और 'HEAVY' को 'IHFCH' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'MORSE' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- LPRCH
- NLDIE
- LDYTB
- NRWZN
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — NRWZN
-
प्र.15General Awareness
संधारणीयता सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रबंधन किया जाना चाहिए?
- फसलों की विभिन्न किस्में
- खनन के उपोत्पाद
- प्राकृतिक संसाधन
- उद्योग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्राकृतिक संसाधन
-
प्र.16Reasoning
निम्न अक्षर, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। L J + K − Y % T # U P यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई शृंखला में कौन सा अक्षर ठीक बीच में आएगा?
- J
- K
- T
- Y
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Y
-
प्र.17General Awareness
किसी रासायनिक प्रक्रिया के दौरान एक पदार्थ में हाइड्रोजन की वृद्धि क्या कहलाती है?
- ऑक्सीकरण
- अपघटन
- अपचयन
- जंग लगना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अपचयन
-
प्र.18Mathematics
यदि दो संख्याओं का अनुपात 5: 7 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 8 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- 480
- 580
- 380
- 280
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 280
-
प्र.19Reasoning
A, B, C, D और E में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार को समाप्त होने वाले एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। C की परीक्षा गुरुवार को है। B और A के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। B की परीक्षा, D की परीक्षा से ठीक एक दिन पहले है। बुधवार को किसकी परीक्षा?
- D
- A
- B
- E
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — A
-
प्र.20Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.21General Awareness
निम्न में से कौन सा, भोजन, कार्बन डाईऑक्साइड और नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्टों का घुलित रूप में परिवहन करता है?
- प्लाज्मा
- श्वेत रुधिर कणिकाएं (WBC)
- प्लेटलेट्स
- लाल रुधिर कणिकाएं (RBC)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — प्लाज्मा
-
प्र.22General Awareness
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए कितने वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 मिला है?
- 7
- 9
- 11
- 13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 11
-
प्र.23General Awareness
शेवराॅय पहाड़ियां __________ का एक हिस्सा हैं।
- दक्कन के पठार
- पूर्वी घाट
- पश्चिमी घाट
- छोटानागपुर पठार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्वी घाट
-
प्र.24Reasoning
नीचे दो अक्षर-समूह युम्म दिए गए हैं, जिनमें दूसरा अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पहले अक्षर-समूह से संबंधित है। विकल्पों में से उस अक्षर-समूह युम्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। QTS : WZY MPG : SVM
- HKW : NQC
- HKW : NEC
- HKW : BQQ
- HKW : BEQ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — HKW : NQC
-
प्र.25General Awareness
भाला-फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जुलाई 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले ______ भारतीय होने का गौरव हासिल किया।
- पहले
- दूसरे
- तीसरे
- चौथे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — दूसरे
-
प्र.26Reasoning
P, Q, R, S, T, U और V किसी दीवार पर एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। R, S के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। Q पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है, जो T के ठीक बगल में है। V, T और U दोनों के ठीक बगल में बैठा है। S, पंक्ति के दाएं सिरे से तीसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन से दो व्यक्ति पंक्ति के दोनों सिरों पर बैठे हुए हैं?
- QU
- QS
- PQ
- QR
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — PQ
-
प्र.27Mathematics
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दी गई संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो नीचे दिए गए समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभाजित किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (2, 42, 4) (7, 57, 5)
- (1, 19, 9)
- (3, 83, 8)
- (8, 46, 4)
- (5, 57, 7)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (3, 83, 8)
-
प्र.28Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताइए कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी कप, बोतल हैं। 2. सभी बोतलें, पैन हैं। निष्कर्ष: I. सभी कप, पैन हैं। II. सभी बोतलें, कप हैं। III. सभी पैन, कप हैं। IV. कुछ पैन, बोतलें हैं।
- केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष I और IV पालन करते हैं।
-
प्र.29Mathematics
निम्न में से किस चतुर्भुज में विकर्ण 90° पर प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं?
- समचतुर्भुज
- पतंग
- वर्ग
- समांतर चतुर्भुज
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — समांतर चतुर्भुज
-
प्र.30General Awareness
सूर्योदय के समय सूर्य का लाल रंग का दिखना किसके कारण होता है?
- प्रकाश के परावर्तन
- प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण
- प्रकाश के प्रकीर्णन
- प्रकाश के अपवर्तन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्रकाश के प्रकीर्णन
-
प्र.31General Awareness
'संरक्षित क्षेत्रों' की स्थापना का उद्देश्य क्या होता है?
- मानव बस्तियों के निर्माण को रोकना
- लुप्तप्राय जानवरों की रक्षा करना
- प्राकृतिक पारितंत्र को संरक्षित करना
- पर्यटन स्थलों को विकसित करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — प्राकृतिक पारितंत्र को संरक्षित करना
-
प्र.32Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.33Reasoning
छह व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। मधुरम, रहीम और अमित दोनों के ठीक बगल में बैठा है। सुमित, रहीम के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। डेविड, अमित के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। प्रेम, सुमित और अमित दोनों के ठीक बगल में बैठा है। मधुरम और प्रेम दोनों के ठीक बगल में निम्न में से कौन बैठा हुआ है?
- अमित
- रहीम
- डेविड
- सुमित
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अमित
-
प्र.34Reasoning
उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 23, 27, 35, 47, 63,?
- 83
- 81
- 82
- 80
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 83
-
प्र.35Reasoning
इनमें से कौन सा कार्बनिक यौगिक अन्य तीन यौगिकों के समान उसी समजातीय श्रेणी से संबंधित नहीं है?
- C3H8
- CH4
- C2H6
- C4H8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — C4H8
-
प्र.36General Awareness
25 और 36 का माध्यानुपाती (mean proportional) ज्ञात कीजिए।
- 36
- 60
- 30
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 30
-
प्र.37Mathematics
(tan²60° + cot²30°)/(tan²20° − sec²20°) − (sin 90° + cos 0°)/(cosec²20° − cot²20°) का मान ज्ञात कीजिए।
- −4
- 4
- −8
- −2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −8
-
प्र.38General Awareness
आप यह देखकर विचलित हो जाते हैं कि आपकी सोसाइटी में किस तरह इधर-उधर अपशिष्ट बिखरा हुआ है और किसी को इसकी कोई परवाह नहीं है। परिणामस्वरूप, सोसाइटी में रहने वाले बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। विज्ञान के एक छात्र के रूप में, आप इस स्थिति पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे?
- सियों को अपशिष्ट प्रबंधन का महत्व समझाएंगे, उन्हें कचरे का पृथक्करण शुरू करने और उससे खाद बनाने के लिए प्रेरित करेंगे
- इस लापरवाही के लिए कर्मचारियों को फटकार लगाएंगे
- स्थिति को नज़रंदाज़ कर देंगे
- उनके पदचिह्नों पर चलेंगे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सियों को अपशिष्ट प्रबंधन का महत्व समझाएंगे, उन्हें कचरे का पृथक्करण शुरू करने और उससे खाद बनाने के लिए प्रेरित करेंगे
-
प्र.39General Awareness
जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्न में से कौन सा संगठन 'स्कूल टू स्कूल' कार्यक्रम चलाता है, जो शहरी और ग्रामीण बच्चों के बीच सहानुभूति और सम्मान का रिश्ता बनाता है?
- केयर (CARE)
- हेल्पएज इंडिया (HelpAge India)
- गूंज (Goonj)
- ऑक्सफैम इंडिया (Oxfam India)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — गूंज (Goonj)
-
प्र.40General Awareness
दो पारदर्शी माध्यमों - A और B के अपवर्तनांक क्रमशः 3/2 और 4/3 हैं। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक __________ के बराबर है।
- 8/9
- 9/8
- 1/2
- 3/4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8/9
-
प्र.41Reasoning
पारुल उत्तर की ओर चलना शुरू करती है। 300 मीटर चलने के बाद वह दाएं मुड़ी, और 400 मीटर चली। फिर वह दाएं मुड़ी, और 500 मीटर चली। फिर वह बाएं मुड़ी, और 200 मीटर चली। वह पुनः बाएं मुड़ी और 200 मीटर चली। अंत में, वह बाएं मुड़ी और 200 मीटर चली। पारुल अपने आरंभिक स्थान से किस दिशा में, और कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 200 मीटर, पश्चिम
- 400 मीटर, पूर्व
- 200 मीटर, पूर्व
- 400 मीटर, पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 400 मीटर, पूर्व
-
प्र.42Reasoning
किसी बिंदु स्रोत से आने वाला प्रकाश एक अवतल दर्पण द्वारा समानांतर प्राप्त होता है। प्रकाश स्रोत कहां स्थित है?
- अनंत पर
- फोकस पर
- वक्रता केंद्र पर
- फोकस और वक्रता केंद्र के बीच
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फोकस पर
-
प्र.43Mathematics
597 × 603 का मान ज्ञात कीजिए।
- 459991
- 559991
- 659991
- 359991
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 359991
-
प्र.44Mathematics
यदि एक वाहन की चाल में 10 km/h की कमी होती है, तो इसे 1800 km की दूरी तय करने में सामान्यतः लगने वाले समय से 2 घंटे अधिक समय लगता है। इसके द्वारा उस दूरी को तय करने में सामान्यतः लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
- 10 घंटा
- 19 घंटा
- 18 घंटा
- 17 घंटा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 18 घंटा
-
प्र.45Mathematics
एक व्यक्ति 5 km/h, 8 km/h और 6 km/h की चाल से समान दूरियों को तय करता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
- 6 6/59 km/h
- 7 6/59 km/h
- 8 6/59 km/h
- 5 6/59 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6 6/59 km/h
-
प्र.46Mathematics
222.22 + 22.22 + 12 + 0.22 + 0.02 का मान ज्ञात कीजिए।
- 255.68
- 256.08
- 256.86
- 256.68
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 256.68
-
प्र.47Mathematics
एक निश्चित यात्रा का एक तिहाई भाग 25 km/h की चाल से, एक-चौथाई भाग 30 km/h की चाल से, और शेष भाग 50 km/h की चाल से तय किया जाता है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल ज्ञात कीजिए।
- 33 1/3 km/h
- 35 km/h
- 33 1/6 km/h
- 30 1/2 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 33 1/3 km/h
-
प्र.48General Awareness
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.49Mathematics
निम्न स्थितियों में प्रेरित विभवांतर के परिमाण और दिशाओं पर विचार कीजिए: (a) किसी चुंबक के उत्तरी ध्रुव को एक स्थिर कुंडली की ओर रखकर, इसके 1 m/s की चाल से गतिमान होने पर (b) उसी चुंबक के दक्षिणी ध्रुव को, उसी स्थिर कुंडली की ओर रखकर, उसके 1 m/s की चाल से गतिमान होने पर प्रेरित विभवांतरों के परिमाण ______ होंगे, और उपरोक्त दोनों स्थितियों में उनके चिह्न ______ होंगे।
- भिन्न ,विपरीत
- समान ,समान
- समान ,विपरीत
- भिन्न ,समान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — समान ,विपरीत
-
प्र.50General Awareness
समूह 14 का इनमें से कौन सा तत्व एक उपधातु है?
- Sn
- Ge
- C
- Pb
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — Ge
-
प्र.51Mathematics
एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 196 π cm² है। गोले का आयतन ज्ञात कीजिए।
- 1272π/3 cm³
- 1372π/3 cm³
- 1472π/3 cm³
- 1572π/3 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1372π/3 cm³
-
प्र.52General Awareness
निम्नांकित चित्र A और B, दोनों ही पौधों में पाए जाने वाले दृढ़ोतकों (Sclerenchyma) को दर्शाते हैं, फिर भी उनकी संरचनाएं अलग क्यों हैं? [figure]
- A - अनुदैर्ध्य काट; B - तिर्यक काट
- A - अनुदैर्ध्य काट; B - अनुप्रस्थ काट
- A - अरीय काट; B - अनुप्रस्थ काट
- A - अनुप्रस्थ काट; B - अनुदैर्ध्य काट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — A - अनुप्रस्थ काट; B - अनुदैर्ध्य काट
-
प्र.53Mathematics
एक सुबह योगेश अपने घर से, दूसरे शहर में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए निकला। वह पहले 20 km उत्तर की ओर चला, और फिर पूर्व की ओर मुड़कर 10 km आगे चला। इसके बाद वह उत्तर की ओर मुड़ा, और 30 km चला। अंत में वह पूर्व की ओर मुड़ा, और अपनी बहन के घर पहुंचने के लिए 20 km चला। उसका घर, उसकी बहन के घर से किस दिशा में है?
- दक्षिण
- उत्तर
- दक्षिण-पश्चिम
- उत्तर-पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण-पश्चिम
-
प्र.54General Awareness
शहरी स्थानीय सरकार जो ____________ से अधिक की आबादी वाले किसी भी महानगर के विकास के लिए काम करती है, भारत में नगर निगम के रूप में जानी जाती है।
- 2 लाख
- 12 लाख
- 5 लाख
- 10 लाख
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10 लाख
-
प्र.55General Awareness
जिप्सम किस तापमान पर प्लास्टर ऑफ पेरिस में परिवर्तित हो जाता है?
- 473 K
- 373 K
- 273 K
- 573 K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 373 K
-
प्र.56General Awareness
निम्न में से कौन सा परिवर्ती लागत का उदाहरण नहीं है?
- किराया (Rent)
- पैकेजिंग (Packaging)
- कच्चा माल (Raw Material)
- वितरण (Distribution)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — किराया (Rent)
-
प्र.57Mathematics
निम्नलिखित संख्या श्रेणी का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। दी गई सभी संख्याएं 2-अंकीय संख्याएं हैं। 78 25 96 36 14 45 76 79 39 34 31 38 29 24 26 16 37 43 उपरोक्त श्रेणी में आने वाली सभी अभाज्य संख्याओं का योग क्या होगा?
- 219
- 248
- 190
- 261
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 219
-
प्र.58Reasoning
मछलियों में रक्त परिसंचरण के संबंध में गलत कथन पहचानें।
- निलय से रक्त केवल क्लोमों (gills) में जाता है।
- क्लोमों (gills) से रक्त शरीर के बाकी हिस्सों में भेजा जाता है।
- दो-कक्षीय हृदय में दोहरा परिसंचरण होता है।
- शरीर से रक्त अलिंद में प्रवेश करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो-कक्षीय हृदय में दोहरा परिसंचरण होता है।
-
प्र.59Mathematics
यदि x − 1/x = 6 है, तो x³ − 1/x³ का मान ज्ञात कीजिए।
- 334
- 534
- 234
- 434
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 234
-
प्र.60Reasoning
प्रभावी नाभिकीय आवेश के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
- यह एक समूह में नीचे की ओर जाने पर घटता है।
- यह केवल नाभिकीय आवेश पर निर्भर करता है।
- यह आवर्त में बाएं से दाएं की ओर जाने पर बढ़ता है।
- यह संयोजकता कोश इलेक्ट्रॉनों पर कार्य करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — यह केवल नाभिकीय आवेश पर निर्भर करता है।
-
प्र.61General Awareness
कार्बनिक कार्बन यौगिकों का गलनांक आयनिक यौगिकों की तुलना में कम क्यों होता है?
- आयनिक आबंधों की उपस्थिति के कारण
- अणुओं के बीच क्षीण आकर्षण बल के कारण
- सहसंयोजक आबंधों की उपस्थिति के कारण
- अणुओं के बीच प्रबल आकर्षण बल के कारण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अणुओं के बीच क्षीण आकर्षण बल के कारण
-
प्र.62Reasoning
प्रेम, अमित, राम, सुधीर, तेजस, उमा और विवेक में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होनी है। प्रेम की परीक्षा गुरुवार को है। प्रेम और उमा की परीक्षाओं के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। राम की परीक्षा, उमा की परीक्षा के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन सोमवार को नहीं है। राम और तेजस की परीक्षाओं के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। विवेक की परीक्षा सुधीर की परीक्षा वाले दिन से एक दिन पहले और अमित की परीक्षा वाले दिन के एक दिन बाद है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?
- अमित
- तेजस
- सुधीर
- प्रेम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अमित
-
प्र.63Mathematics
6 × 7 − {9 ÷ 3 + [3 × (5 – 2)]} का मान ज्ञात कीजिए।
- 45
- 24
- 30
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 30
-
प्र.64Mathematics
यदि एक सम बहुभुज के प्रत्येक अंतः कोण का माप 144° है, तो इसकी भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
- 10
- 8
- 12
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 10
-
प्र.65General Awareness
रमदान या रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का ________ महीना है और दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा इसे उपवास के महीने के रूप में मनाया जाता है।
- 9वां
- 6वां
- 7वां
- 8वां
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9वां
-
प्र.66Reasoning
निम्नलिखित अक्षर और संख्या शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) G C T 7 D 4 6 K 2 R Y 3 5 E S A 4 T Y 7 8 G T (दाएं) उक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक संख्या भी है?
- शून्य
- तीन
- दो
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — चार
-
प्र.67General Awareness
निम्न में से किस विद्युत उपकरण का कार्य सिद्धांत जूल के तापन नियम पर आधारित है?
- विद्युत चुंबक
- इमर्शन रॉड
- विद्युत घंटी
- स्पीकर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इमर्शन रॉड
-
प्र.68General Awareness
इनमें से कौन सी विस्थापन अभिक्रिया संभव नहीं है?
- Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
- Pb(s) + CuCl2(aq) → PbCl2(aq) + Cu(s)
- Zn(s) + CuSO4(aq)→ ZnSO4(aq) + Cu(s)
- Cu(s) + PbCl2(aq) → CuCl2(aq) + Pb(s)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — Cu(s) + PbCl2(aq) → CuCl2(aq) + Pb(s)
-
प्र.69Reasoning
वक्रता केंद्र ________ पॉलिश करने से अवतल दर्पण में गोलीय केंद्र की ओर ________ है।
- की ओर, अवनमन होता
- के विपरीत, अवनमन होता
- की ओर, उभार बन जाता
- के विपरीत, उभार बन जाता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — के विपरीत, अवनमन होता
-
प्र.70General Awareness
भारत का पहला पूर्ण जनगणना अभियान (ऑपरेशन) किस वर्ष में शुरू किया गया था?
- 1877
- 1875
- 1879
- 1881
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1881
-
प्र.71General Awareness
क्लोर-क्षार (chlor-alkali) प्रक्रिया द्वारा NaOH के निर्माण के दौरान, निम्नलिखित में से कौन सा आयन कैथोड की ओर स्थानांतरित हो जाता है?
- Cl⁻
- OH⁻
- Na⁺
- CO3²⁻
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Na⁺
-
प्र.72Mathematics
निम्न में से कौन सा, समीकरण (x + 2)³ = x (x² - 1) को मानक रूप में निरूपित करता है?
- x² + 12x + 8 = 0
- 6x² + 11x + 6 = 0
- 4x² + 10x + 7 = 0
- 6x² + 13x + 8 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 6x² + 13x + 8 = 0
-
प्र.73General Awareness
निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को जनवरी 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?
- सुमित अंतिल
- देवेंद्र झाझरिया
- प्रमोद भगत
- नीरज चोपड़ा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — देवेंद्र झाझरिया
-
प्र.74Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.75General Awareness
इनमें से क्या, किसी फर्म के लिए परिवर्तनीय लागत नहीं है?
- कमीशन
- श्रम
- संपत्ति कर
- पैकिंग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — संपत्ति कर
-
प्र.76Reasoning
नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: T ≥ Y > U < I ≤ O = P
- Y > I
- U > P
- P = T
- T > U
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — T > U
-
प्र.77General Awareness
होलोंग (डिप्टेरोकार्पस मैक्रोकार्पस), ________ राज्य में पाया जाने वाला सबसे ऊंचा वृक्ष है और यह इसका राज्य वृक्ष भी है।
- नागालैंड
- मणिपुर
- असम
- सिक्किम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — असम
-
प्र.78General Awareness
विद्युत चुंबक में, ________ ऊर्जा ________ ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती है।
- चुंबकीय, ऊष्मीय
- विद्युत, चुंबकीय
- विद्युत, प्रकाशीय
- विद्युत, ऊष्मीय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विद्युत, चुंबकीय
-
प्र.79General Awareness
2002 में, केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIL), साहित्य अकादमी और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक अनुवाद सेवा और सूचना साइट निम्न में से कौन सी है?
- Anukriti .net
- Anuvaad .net
- Pratilipi .net
- Praroop .net
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Anukriti .net
-
प्र.80Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताइए कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी पलंग, चारपाई हैं। 2. सभी सोफा, पलंग हैं। निष्कर्ष: I. सभी सोफा, चारपाई हैं। II. कुछ पलंग, सोफा हैं।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
-
प्र.81Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.82General Awareness
छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में सभी की लंबाई अलग-अलग है। F केवल दो अन्य दोस्तों से लंबा है। A केवल एक दोस्त से छोटा है। D, F से छोटा है लेकिन C से लंबा है। E, B से छोटा है। सभी दोस्तों में तीसरा सबसे लंबा कौन है?
- E
- D
- A
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — E
-
प्र.83Mathematics
निम्न में से कौन सी संख्या, 2, 3, और 5 से विभाज्य है?
- 54332
- 2240
- 3150
- 14175
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3150
-
प्र.84Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'AVOID' को '85395' और 'MULTI' को '56679' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'EVENT' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- 45744
- 45747
- 47544
- 45447
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 45447
-
प्र.85General Awareness
वाटर पंप में, ________ ऊर्जा ________ ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती है।
- विद्युत, ऊष्मीय
- प्रकाशीय, विद्युत
- विद्युत, यांत्रिक
- यांत्रिक, विद्युत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — विद्युत, यांत्रिक
-
प्र.86Mathematics
प्रेक्षणों 2, 6, 3, 9, 5, 6, 7, 8, 4, 6, 10, और 11 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
- 10
- 11
- 6
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6
-
प्र.87Mathematics
एक संख्या के दोगुने और 52 के तीन गुने का योगफल 342 है। संख्या के चार गुने और 52 के दो गुने का योगफल ज्ञात कीजिए।
- 776
- 476
- 576
- 676
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 476
-
प्र.88Reasoning
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 3, 16, 5, 13, 9, 8, ?, ?, 23, -8
- 13, 2
- 15, 1
- 12, 3
- 11, 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 15, 1
-
प्र.89Reasoning
नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) B F % 6 J Q 6 H & K M 8 1 5 T Z # @ K L 9(दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
- 4
- 1
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.90General Awareness
निम्नलिखित में से किस कोशिकांग को कोशिका की 'आत्मघाती थैली' के रूप में जाना जाता है?
- अंतः-प्रद्रव्यी जालिका
- राइबोसोम
- गॉल्जीकाय
- लाइसोसोम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — लाइसोसोम
-
प्र.91General Awareness
निम्न में से किस कोष के तहत 1 अप्रैल 2015 से पूरे देश में 'वन स्टॉप सेंटर (OSC) योजना' लागू की गई है?
- दुर्गा वाहिनी कोष
- महिला सशक्तिकरण कोष
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष
- निर्भया कोष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — निर्भया कोष
-
प्र.92Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई संपूर्ण जानकारी को सत्य मानते हुए, यह तय करना है दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित हैं? कथन: "कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रखने के लिए, हमें उन्हें मासिक लाभों से पुरस्कृत करना चाहिए", कंपनी के अध्यक्ष ने प्रबंधक से कहा। धारणाएं: I. मासिक लाभ से कर्मचारी खुश रहेंगे। II. कर्मचारी समय के पाबंद होंगे।
- केवल धारणा II निहित है
- I और II दोनों धारणाएं निहित हैं
- न तो धारणा I और न ही II निहित है
- केवल धारणा I निहित है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल धारणा I निहित है
-
प्र.93Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.94Mathematics
यदि धारा को दोगुना और विभवांतर को आधा कर दिया जाए, तो ________ ।
- प्रतिरोध आधा हो जाएगा
- प्रतिरोध एक-चौथाई हो जाएगा
- प्रतिरोध दोगुना हो जाएगा
- प्रतिरोध चार गुना हो जाएगा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिरोध एक-चौथाई हो जाएगा
-
प्र.95General Awareness
किसी कक्षा के 10 मित्र, कक्षा परीक्षण के लिए उपस्थित हुए। प्रत्येक मित्र को परीक्षा में अलग-अलग अंक मिले। रमा को केवल 4 मित्रों से अधिक अंक प्राप्त हुए। उषा को केवल 3 मित्रों से कम अंक प्राप्त हुए। कितने मित्रों को रमा से अधिक लेकिन उषा से कम अंक प्राप्त हुए?
- 2
- 1
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1
-
प्र.96Mathematics
दी गई तालिका में, दो सत्र परीक्षाओं में एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त किए गए अंकों का विवरण दिया गया है। तालिका का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। | Term Exam 1 | Term Exam 2 Mathematics | 80 | 85 Science | 84 | 89 Social Science | 78 | 82 Hindi | 85 | 88 English | 92 | 91 संदर्भ: [Mathematics- गणित, Science- विज्ञान, Social science- सामाजिक विज्ञान, Hindi- हिंदी, English- अंग्रेजी, Term Exam 1- सत्र परीक्षा 1, Term Exam 2- सत्र परीक्षा 2] गणित में प्राप्त अधिकतम अंकों और हिंदी में प्राप्त न्यूनतम अंकों का औसत कितना होगा?
- 88
- 76
- 85
- 80
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 85
-
प्र.97Mathematics
दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) क्रमशः 459 और 3 हैं। यदि एक संख्या 51 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
- 37
- 33
- 21
- 27
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 27
-
प्र.98General Awareness
एक लड़का अकेले किसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकता है, लेकिन अपने दोस्त की सहायता से वह इस कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकता है। उसका दोस्त अकेले उस कार्य को कितने समय में पूरा कर सकता है?
- 15 दिन
- 4 दिन
- 8 दिन
- 4 1/2 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 15 दिन
-
प्र.99Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] ऐसे कितने शिक्षक (teachers) हैं, जो किसान (farmers) भी हैं, लेकिन चीन (China) से नहीं हैं?
- 15
- 20
- 25
- 45
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20
-
प्र.100General Awareness
________ से अभिप्राय उन मामलों से है जिन पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निचली अदालतों में जाने से पहले प्रत्यक्ष रूप से विचार किया जा सकता है।
- परामर्शदायी अधिकारिता
- आरंभिक अधिकारिता
- रिट अधिकारिता
- अपीलीय अधिकारिता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — आरंभिक अधिकारिता