-
प्र.1Reasoning
निम्नलिखित में से उस पद का चयन कीजिए, जो दी गई अक्षरांकीय शृंखला में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आकर तार्किक रूप से शृंखला को पूर्ण करेगा। I2,J3,L7,O16,S32,?
- X57
- X60
- W55
- Y60
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — X57
-
प्र.2Reasoning
दो कुंडलियां - A और B इस प्रकार हैं, कि A एक कुंजी के माध्यम से एक बैटरी से संयोजित है, और B एक गैल्वेनोमीटर से संयोजित है, इन्हें एक दूसरे के समानांतर, और एक दूसरे के निकट व्यवस्थित किया गया है। निम्न में से किस अवधि के दौरान, विद्युत चुंबकीय प्रेरण की घटना दिखाई देगी? (a) कुंजी बंद होने के दो मिनट बाद। (b) जिस समय कुंजी निकाली जाएगी ,उस अंतराल के दौरान
- केवल (b)
- (a) और (b) दोनों
- न तो (a) न ही (b)
- केवल (a)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (b)
-
प्र.3General Awareness
न्यूलैंड के अष्टक में तत्वों के बीच आवर्तिता केवल ______ तक देखी गई थी।
- Ca
- Cr
- C
- Co
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — Ca
-
प्र.4Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 248 382 425 127 335 (दाएं) (उदाहरण के लिए, 697 का - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7 है) (नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जानी चाहिए।) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 3 जोड़ दिया जाए, तो इस प्रकार प्राप्त कितनी संख्याओं में पहला अंक, दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
- 4
- 2
- 1
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 2
-
प्र.5Mathematics
किसी उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 15 cm है। नई कार्तीय चिन्ह परिपाटी का पालन करते हुए, मुख्य फोकस x = ______ पर स्थित होगा।
- −15 cm
- −7.5 cm
- 15 cm
- 7.5 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 7.5 cm
-
प्र.6Reasoning
दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता हो। BLG : DHM GMQ : IIW
- ULF : WGL
- YPJ : ATP
- CNH : EJN
- QDR : TZX
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — CNH : EJN
-
प्र.7General Awareness
निम्न में से किन धातुओं की अभिक्रियाशीलता हाइड्रोजन से अधिक है? Mg, Zn, Hg, Ag, Sn, Pb, Au, Fe, Na
- Mg, Zn, Sn, Pb, Au, Na
- Mg, Zn, Ag, Pb, Fe, Na
- Mg, Zn, Sn, Pb, Fe, Na
- Mg, Zn, Hg, Pb, Fe, Na
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Mg, Zn, Sn, Pb, Fe, Na
-
प्र.8Mathematics
यदि किसी बेलन की त्रिज्या 10% बढ़ा दी जाए और ऊंचाई 40% कम कर दी जाए, तो बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी होती है?
- 51.6%
- 24.3%
- 20%
- 34%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 34%
-
प्र.9General Awareness
निम्न में से किस भाषा को भारत सरकार ने वर्ष 2005 में 'शास्त्रीय भाषा' घोषित किया गया था?
- तमिल
- संस्कृत
- तेलुगु
- ओडिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — संस्कृत
-
प्र.10Mathematics
यदि T किसी धनराशि को निरूपित करता है, M वर्षों की संख्या को निरूपित करता है और P ब्याज दर को निरूपित करता है, तो चक्रवृद्धि ब्याज को निम्न में से किसके द्वारा दर्शाया जा सकता है?
- M(1 + M/100)^P
- T(1 + P/100)^M
- M(1 + T/100)^P − T
- T(1 + P/100)^M − T
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — T(1 + P/100)^M − T
-
प्र.11General Awareness
रात के समय, प्रकाश संश्लेषण के बिना ______ का उत्सर्जन एक मुख्य विनिमय गतिविधि है।
- हाइड्रोजन
- कार्बन डाइऑक्साइड
- ऑक्सीजन
- जल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कार्बन डाइऑक्साइड
-
प्र.12Mathematics
वर्ग के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं? a) सभी कोण बराबर होते हैं b) सभी भुजाएं समांतर होती हैं c) विकर्ण बराबर होते हैं d) सभी भुजाएं बराबर होती हैं
- a, c, d
- a, b, c
- a, b
- b, c, d
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — a, c, d
-
प्र.13General Awareness
मार्च 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर नारायण प्रधान को ______ के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए 31वें जी डी बिड़ला पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
- गणितीय मॉडलिंग
- पर्यावरणीय जीवविज्ञान
- पदार्थ विज्ञान
- खगोल भौतिकी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पदार्थ विज्ञान
-
प्र.14General Awareness
मीनू अकेले किसी कार्य को 16 दिन में कर सकती है। सिमी अकेले उसी कार्य को 12 दिन में कर सकती है। यदि राज उनके साथ कार्य में शामिल होता है, तो वे तीनों एक साथ मिलकर उस कार्य को 4 दिन में पूरा कर सकते हैं। राज को अकेले उस कार्य को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
- 48/5 दिन
- 23 दिन
- 111/2 दिन
- 12/7 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 48/5 दिन
-
प्र.15Mathematics
दिए गए बारंबारता बंटन की माध्यिका ज्ञात कीजिए। वर्ग अंतराल | 0-10 | 10-20 | 20-30 | 30-40 | 40-50 f | 10 | 8 | 7 | 9 | 12
- 290/7
- 150/7
- 250/7
- 190/7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 190/7
-
प्र.16Mathematics
200 W का एक बल्ब, 220 V के स्रोत से जुड़ा हुआ है। बल्ब में प्रवाहित होने वाली धारा ______ होगी।
- 0.91 A
- 1.1 A
- 0.45 A
- 2.2 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0.91 A
-
प्र.17Mathematics
गणितीय चिन्हों के उस सही संयोजन का चयन करें, जिसमें दिए गए चिन्हों को क्रमिक रूप से @ चिन्हों के स्थान पर रखने पर निम्नलिखित समीकरण संतुलित हो जाएगा। 28 @ 7 @ 12 @ 6 @ 8
- ×, ÷, =, −
- ÷, ×, =, −
- ÷, ×, =, ×
- ×, =, −, ÷
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ÷, ×, =, ×
-
प्र.18General Awareness
2021 में आयोजित ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम ने किस खेल में पदक जीता था?
- वॉलीबॉल
- हॉकी
- हैंडबॉल
- फुटबॉल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — हॉकी
-
प्र.19Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.20General Awareness
कौन सी नदी महाराष्ट्र में महाबलेश्वर से निकलती है, और सांगली से गुजरते हुए आंध्र प्रदेश के हमसलादीवी (Hamasaladeevi) में बंगाल की खाड़ी में समुद्र में मिल जाती है?
- कृष्णा
- ताप्ती
- नर्मदा
- गोदावरी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कृष्णा
-
प्र.21General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द वास्तविक राष्ट्रीय आय को परिभाषित करता है?
- वर्तमान राशि (current amount) पर जीडीपी (GDP)
- साधन मूल्य (factors price) पर जीडीपी (GDP)
- औसत मूल्य पर जीडीपी (GDP)
- स्थिर मूल्य पर जीडीपी (GDP)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्थिर मूल्य पर जीडीपी (GDP)
-
प्र.22Mathematics
P, Q और R एक कार्य को क्रमश: 9 दिन, 18 दिन और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे कार्य शुरू करते हैं, जिसमें P पहले दिन कार्य करता है, Q दूसरे दिन कार्य करता है, और R तीसरे दिन कार्य करता है, और फिर इस चक्र को कार्य पूरा होने तक जारी रखा जाता है। इस प्रकार कार्य पूरा होने में कितने दिन लगेंगे?
- 11 दिन
- 12 दिन
- 16 दिन
- 15 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 12 दिन
-
प्र.23General Awareness
यदि 9 मई 2016 को सोमवार था, तो 2 सितंबर 2016 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
- रविवार
- मंगलवार
- गुरुवार
- शुक्रवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — शुक्रवार
-
प्र.24Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 50, 6) (2, 18, 4)
- (5, 62, 6)
- (12, 60, 5)
- (15, 162, 3)
- (2, 125, 3)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (15, 162, 3)
-
प्र.25General Awareness
इनमें से कौन सा पहला विश्व बैंक समर्थित अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम है, जिसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है?
- नया सवेरा
- नई मंजिल
- नई उड़ान
- पढ़ो परदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नई मंजिल
-
प्र.26Reasoning
यदि शब्द ABDUCT के सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- 2
- 4
- 3
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2
-
प्र.27Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: Z > G ≥ W < Y = V > L < N निष्कर्ष: I. V < G II. Z < W
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
- केवल निष्कर्ष I सत्य है।
- निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
- केवल निष्कर्ष II सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
-
प्र.28General Awareness
______ का उपयोग कम्पोस्टिंग के लिए किया जा सकता है।
- रसोई अपशिष्ट
- ई-कचरे
- चिकित्सा अपशिष्ट
- औद्योगिक अपशिष्ट
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — रसोई अपशिष्ट
-
प्र.29General Awareness
किस हार्मोन की कमी के कारण मधुमेह रोग होता है?
- एड्रीनलीन (Adrenalin)
- ऑक्सीटोसिन (Oxytocin)
- इंसुलिन (Insulin)
- थायरॉक्सिन (Thyroxin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — इंसुलिन (Insulin)
-
प्र.30General Awareness
अतिरिक्त मांग (Excess Demand) की स्थिति को ठीक करने के लिए, इनमें से कौन सा मौद्रिक उपाय लागू किया जा सकता है? (A) रेपो दर घटाना (B) SLR घटाना
- न तो A और न ही B
- केवल A
- केवल B
- A और B दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — न तो A और न ही B
-
प्र.31General Awareness
निम्नलिखित में से किस आंदोलन को 'नमक सत्याग्रह' के नाम से भी जाना जाता है?
- भारत छोड़ो आंदोलन
- असहयोग आंदोलन
- भारतीय स्वशासन आंदोलन
- सविनय अवज्ञा आंदोलन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सविनय अवज्ञा आंदोलन
-
प्र.32Reasoning
निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: धावन सोडा का रासायनिक सूत्र Na2CO3 है। कथन-II: इसका उपयोग जल की स्थाई कठोरता दूर करने के लिए किया जाता है।
- कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
- दोनों कथन असत्य हैं।
- कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
- दोनों कथन सत्य हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दोनों कथन सत्य हैं।
-
प्र.33Reasoning
एक निर्णय और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और सही विकल्प का चयन कीजिए। निर्णय: देश S के कई शहरों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहर के बीच केवल हाइब्रिड कारों को चलाने की अनुमति है। इसका अनुसरण करते हुए, देश M ने भी इसे कुछ टियर-I शहरों में लागू करने का निर्णय लिया है। कथन: I. देश S के विपरीत, देश M के अधिकांश टियर-I शहरों में सार्वजनिक परिवहन अच्छी तरह से जुड़ा नहीं है। II. हाल ही की रिपोर्टों के अनुसार, देश M में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण (योगदानकर्ता) परिवहन ट्रक और दोपहिया वाहन हैं।
- कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
- कथन I एक तटस्थ कथन है, और कथन II निर्णय का समर्थन करता है।
- कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन करते हैं।
- कथन I निर्णय का समर्थन नहीं करता है, और कथन II एक तटस्थ कथन है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कथन I और II, दोनों निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं।
-
प्र.34Mathematics
L लंबाई और A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक तार का प्रतिरोध 0.2 Ω है। समान पदार्थ से निर्मित, किंतु 2L लंबाई और 4A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले तार का प्रतिरोध ______ होगा।
- 0.4 Ω
- 10 Ω
- 0.2 Ω
- 0.1 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0.1 Ω
-
प्र.35Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.36Mathematics
किसी गांव की जनसंख्या 4,00,000 थी। इसमें पहले वर्ष में 20% की वृद्धि हुई, और दूसरे वर्ष में 30% की वृद्धि हुई। इन दो वर्ष बाद इसकी जनसंख्या कितनी होगी?
- 6,25,000
- 6,24,000
- 5,40,000
- 5,20,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 6,24,000
-
प्र.37Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.38General Awareness
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.39Reasoning
शीना अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलती है, और दक्षिण की ओर 9 m चलती है। वहां से, वह दाएं मुड़ती है, और 43 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 38 m चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, और 43 m चलती है। वह पुनः दाएं मुड़ती है, 12 m चलती है। फिर, वह पुनः दाएं मुड़ती है, और 26 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 17 m चलती है। वह पुनः बाएं मुड़ती है, और 12 m चलकर बिंदु A पर पहुंचती है। बिंदु A, शीना के अपार्टमेंट से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
- 14 m, पूर्व
- 17 m, पूर्व
- 17 m, पश्चिम
- 14 m, पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 14 m, पश्चिम
-
प्र.40Mathematics
शुतुरमुर्ग के एक अंडे का माप कितना होता है?
- 170 mm × 130 mm
- 170 m × 130 m
- 170 cm × 130 cm
- 170 µm × 130 µm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 170 mm × 130 mm
-
प्र.41General Awareness
नीचे दी गई सर्वसमिकाओं में से कौन-सी सत्य नहीं है?
- cosec²θ - cot²θ = 1
- sec²θ - tan²θ = 1
- tan²θ + cot²θ = 1
- sin²θ + cos²θ = 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — tan²θ + cot²θ = 1
-
प्र.42General Awareness
निम्न में से किसकी विद्युत प्रतिरोधकता सर्वाधिक है? एल्यूमिनियम, मरकरी, कांच, मैंगनिन
- मैंगनिन
- कांच
- मरकरी
- एल्यूमिनियम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कांच
-
प्र.43Mathematics
संख्या 266805 का अभाज्य गुणनखंड क्या होगा?
- 3³ × 5² × 7 × 11²
- 3 × 5 × 7³ × 11²
- 3⁴ × 5² × 7² × 11²
- 3² × 5 × 7² × 11²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3² × 5 × 7² × 11²
-
प्र.44Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करने, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 9, 4) (25, 25, 5)
- (20, 12, 10)
- (12, 16, 3)
- (15, 12, 7)
- (14, 10, 7)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — (12, 16, 3)
-
प्र.45Mathematics
यदि द्विघात समीकरण (2 − p)x² + 2px − (p + 1) = 0 के मूल समान है, तो p का मान ______ है।
- 2
- 1
- −1
- −2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — −2
-
प्र.46General Awareness
निम्न में से कौन सा त्योहार ओडिशा में मनाया जाता है?
- पराग
- पोंगट्टू
- रज पर्ब
- अंबुबाची
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — रज पर्ब
-
प्र.47Mathematics
बेंजीन अणु में σ-बंधों, π-बंधों और कुल बंधों की संख्या क्रमशः ______ होती है।
- 12, 3, 15
- 6, 6, 18
- 6, 6, 12
- 6, 3, 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 12, 3, 15
-
प्र.48General Awareness
एक बेकरी में अलग-अलग वजन वाले छह केक -1, 2, 3, 4, 5 और 6 हैं। केवल दो केक वजन में 4 से भारी हैं। केक 2, वजन में केक 1 से भारी है, किंतु केक 6 से हल्का है। केक 6, वजन में केक 4 से हल्का है। केक 3 सबसे भारी केक नहीं है। निम्न में से कौन सा केक सबसे भारी है?
- 3
- 1
- 2
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5
-
प्र.49Mathematics
N2 में साझा इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या ______ होती है।
- 6
- 3
- 4
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.50General Awareness
हिंदू धर्म में, ______ देव को "पौधों के स्वामी", रोगों के उपचारक और धन के दाता माना जाता है।
- उषा
- यम
- वारुणी
- सोम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — सोम
-
प्र.51General Awareness
भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को इनमें से किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया था?
- 42वें
- 43वें
- 45वें
- 44वें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 42वें
-
प्र.52Reasoning
यदि संख्या 243978615 के सभी अंकों को बाएं से दाएं की ओर आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- 2
- 3
- 4
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1
-
प्र.53General Awareness
निम्नलिखित में से किस राज्य में पचमढ़ी बायो-रिजर्व (Bio-reserve) स्थित है?
- ओडिशा
- पश्चिम बंगाल
- पंजाब
- मध्य प्रदेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मध्य प्रदेश
-
प्र.54Mathematics
यदि a + b = 48 और ab = 56 है, तो a³ + b³ का मान ज्ञात कीजिए।
- 1,20,825
- 1,02,258
- 1,02,528
- 1,20,528
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1,02,528
-
प्र.55Mathematics
एक बेईमान दुकानदार चावल को ₹95 प्रति kg के क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह जिस बाट का उपयोग करता है, उस पर 1 kg लिखा होता है, जबकि वास्तव में उसका वजन 950 gms होता है। इस प्रकार उसे 100 kg के वास्तविक वजन वाले चावल को बेचने पर होने वाला लाभ ज्ञात कीजिए।
- ₹375
- ₹275
- ₹500
- ₹475
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹500
-
प्र.56Mathematics
द्विघात समीकरण 7x² + 28x + 1 = 0 के मूलों का योग ज्ञात कीजिए।
- 28
- −1/7
- −4
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −4
-
प्र.57General Awareness
निम्न में से कौन सा पंचायती राज की त्रिस्तरीय प्रणाली में शामिल नहीं है?
- तहसील स्तरीय पंचायत
- ग्राम स्तरीय पंचायत
- जिला स्तरीय पंचायत
- ब्लाक स्तरीय पंचायत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तहसील स्तरीय पंचायत
-
प्र.58Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] कितने व्यक्ति शिक्षक होने के साथ साथ फूल विक्रेता भी हैं?
- 9
- 34
- 7
- 43
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9
-
प्र.59General Awareness
अन्य सभी इनपुटों को स्थिर रखते हुए, परिवर्ती इनपुट और आउटपुट के बीच संबंध को ______ कहा जाता है।
- परिवर्ती अनुपात नियम
- परिवर्ती इनपुट का कुल उत्पाद
- ह्रासमान सीमांत उत्पाद नियम
- सीमांत उत्पाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — परिवर्ती इनपुट का कुल उत्पाद
-
प्र.60Mathematics
निम्नांकित बार ग्राफ वर्ष 2020 और 2021 में एक कंपनी द्वारा आयात किए गए विभिन्न प्रकार के मोबाइल फोनों - J, K, L, M और N की कुल संख्या (लाखों में) को दर्शाता है। बार ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ : NO. OF UNITS IMPORTED (IN LAKHS) - आयातित इकाइयों की संख्या (लाख में), TYPES OF MOBILE PHONES - मोबाइल फोनों के प्रकार] 2020 से 2021 के दौरान, आयात किए गए मोबाइल फोनों में से, इनमें से किस प्रकार के मोबाइल फोनों की संख्या में न्यूनतम प्रतिशत परिवर्तन (वृद्धि या कमी) हुआ है?
- J
- N
- L
- M
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — M
-
प्र.61General Awareness
ΔABC के ∠B और ∠C के आंतरिक समद्विभाजक D पर मिलते हैं। यदि ∠A = 75° है, तो ∠BDC का माप ज्ञात कीजिए।
- 102.5°
- 105.5°
- 112.5°
- 127.5°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 127.5°
-
प्र.62Mathematics
दिया गया वृत्तीय ग्राफ एक विशेष वर्ष के दौरान एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों को (केंद्र कोण के रूप में) दर्शाता है। वृत्तीय ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ : Pathologist - पैथोलॉजिस्ट, ENT Specialist - कान नाक गला विशेषज्ञ, Paediatricians - शिशुरोग विशेषज्ञ, Gynaecologists - स्त्री रोग विशेषज्ञ, Cardiologists - हृदय रोग विशेषज्ञ, Neurosurgeons - न्यूरोसर्जन, Oncologists - कैंसर चिकित्सा विशेषज्ञ] यदि उस वर्ष के दौरान पूरे अस्पताल में चिकित्सकों की कुल संख्या 120 थी, तो अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट की संख्या कितनी थी?
- 12
- 10
- 15
- 11
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 15
-
प्र.63General Awareness
3x² + 12x − 15 = 0 का ऋणात्मक मूल ज्ञात कीजिए।
- x = −1
- x = −5
- x = 5
- x = 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — x = −5
-
प्र.64General Awareness
निम्नलिखित में से द्वि-विस्थापन अभिक्रिया की पहचान कीजिए।
- Fe(s) + CuSO4 (aq) → FeSO4 (aq) + Cu (s)
- Pb(s) + CuCl2 (aq) → PbCl2 (aq) + Cu (s)
- Zn(s) + CuSO4 (aq) → ZnSO4 (aq) + Cu (s)
- ?SO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + 2NaCl (aq)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ?SO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + 2NaCl (aq)
-
प्र.65Mathematics
यदि किसी चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोणों का अनुपात 3 : 7 है, तो दोनों में से बड़े कोण की माप कितनी है?
- 70°
- 140°
- 105°
- 126°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 126°
-
प्र.66Mathematics
एक उत्तल दर्पण ,10.0 cm त्रिज्या वाले किसी गोले के पृष्ठ के एक भाग से बनाया गया है। इसका मुख्य फोकस, इसके ध्रुव से ______ की दूरी पर होगा।
- 40.0 cm
- 5.0 cm
- 10.0 cm
- 20.0 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5.0 cm
-
प्र.67General Awareness
स्विस ओपन 2022, किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?
- साइना नेहवाल
- लक्ष्य सेन
- पीवी सिंधु
- श्रीकांत किदांबी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पीवी सिंधु
-
प्र.68Reasoning
A, B, C, D, E, F और G सात डिब्बे हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। G को नीचे से चौथे स्थान पर, तथा E के ठीक नीचे और B के ठीक ऊपर रखा गया है। C और F के बीच तीन डिब्बे हैं। D को सबसे नीचे रखा गया है। A और F के बीच रखे गए डिब्बों की संख्या कितनी हो सकती है?
- पांच
- चार
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — चार
-
प्र.69Mathematics
यदि एक व्यक्ति 90 km की एक दूरी 45 km/h की चाल से तय करता है, और 150 km की एक अन्य दूरी 50 km/h की चाल से तय करता है, तो पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
- 47 km/h
- 48 km/h
- 46 km/h
- 49 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 48 km/h
-
प्र.70General Awareness
श्रेया, सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल से भरी एक परखनली में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड की कुछ मात्रा मिलाती है। अभिक्रिया का मुख्य उत्पाद ______ होगा।
- कैल्शियम सल्फेट
- कैल्शियम क्लोराइड
- कैल्शियम एसीटेट
- कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — कैल्शियम सल्फेट
-
प्र.71Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) * Y S 2 # C 2 4 & 7 F & 2 @ R 4 € G 4 £ 9 (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है, और ठीक बाद एक संख्या है?
- 3
- 4
- 2
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.72Mathematics
इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या के संदर्भ में, K, L और M कोशों का क्रम क्या है?
- L > M > K
- K > M > L
- L > K > M
- M > L > K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — M > L > K
-
प्र.73Mathematics
यदि 108 और 36 का महत्तम समापवर्तक (GCD), x और 72 के महत्तम समापवर्तक (GCD) के बराबर है, तो x का न्यूनतम संभावित मान ज्ञात कीजिए।
- 24
- 72
- 12
- 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 36
-
प्र.74Mathematics
1/4 + 2/5 ÷ [{2 1/5 − 2} × 5] − 2/3 × 3/5 का मान ज्ञात कीजिए।
- 5/6
- 2/3
- 1/4
- 3/5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1/4
-
प्र.75General Awareness
श्वेत प्रकाश का एक किरण पुंज किसी कांच के प्रिज्म से होकर गुजरता है, और एक स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है। सबसे कम झुकने वाला रंग घटक कौन सा है?
- हरा
- बैंगनी
- पीला
- लाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — लाल
-
प्र.76General Awareness
यदि कोई महिला परिवार बढ़ाने की योजना बना रही है, तो निम्नलिखित में से कौन सा उसके लिए सहायक नहीं होगा?
- स्वस्थ शारीरिक वजन बनाए रखना या रखने का प्रयास करना
- उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना
- घर में तनाव मुक्त वातावरण
- धूम्रपान और शराब का सेवन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — धूम्रपान और शराब का सेवन
-
प्र.77General Awareness
D, E, G, H, S, T और Y में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होती है। G की परीक्षा H की परीक्षा से पहले किसी दिन है। E की परीक्षा गुरुवार को है। S और E की परीक्षाओं के बीच केवल दो छात्रों की परीक्षाएं हैं। D की परीक्षा, S की परीक्षा के ठीक बाद वाले दिन है। T की परीक्षा Y की परीक्षा के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन यह शनिवार को नहीं है। G की परीक्षा रविवार को नहीं है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?
- H
- Y
- G
- T
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — T
-
प्र.78Mathematics
एक व्यक्ति ने कुछ फल ₹30 में 14 की दर से खरीदे, और उन्हें ₹20 में 7 की दर से बेच दिया। उसका प्रतिशत लाभ क्या है?
- 36.33%
- 33.33%
- 20%
- 30%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 33.33%
-
प्र.79Mathematics
निम्न में से किस स्थिति में कुंडली में प्रेरित विभवांतर सर्वाधिक होगा? (a) किसी छड़ चुंबक के 2 m/s की चाल से, स्थिर कुंडली की ओर गतिमान होने पर (b) किसी कुंडली के 2 m/s की चाल से, स्थिर छड़ चुंबक की ओर गतिमान होने पर (c) कुंडली और छड़ चुंबक, दोनों के 2 m/s की चाल से समान दिशा में गतिमान होने पर (d) कुंडली और छड़ चुंबक, दोनों के 2 m/s की चाल से एक दूसरे की ओर गतिमान होने पर
- (c)
- (a)
- (d)
- (b)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (d)
-
प्र.80Reasoning
अमित अपने घर से बाहर निकलता है, और उत्तर की ओर 76 m चलता है। वहां से, वह दाएं मुड़ता है, और 23 m चलता है। वह पुनः दाएं मुड़ता है, और 61 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, और 20 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 34 m चलता है। अंततः वह दाएं मुड़ता है, और 43 m चलकर एक पुस्तकालय तक पहुंचता है। पुस्तकालय, अमित के घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
- 34 m, दक्षिण
- 19 m, दक्षिण
- 19 m, उत्तर
- 34 m, उत्तर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 19 m, दक्षिण
-
प्र.81General Awareness
प्रवासी पक्षी दूर देशों की यात्रा किस कारण से करते हैं?
- अपना निवास स्थान बदलने के लिए।
- अंडे देने के लिए।
- अपने परिवार से मिलने के लिए।
- इससे उनका व्यायाम हो जाता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अंडे देने के लिए।
-
प्र.82Mathematics
एक मिश्रण की 10 लीटर मात्रा में दूध और पानी का अनुपात 3 : 2 है। यदि यह अनुपात 2 : 3 करना हो, तो मिश्रण में और कितना पानी मिलाया जाना चाहिए?
- 12 लीटर
- 10 लीटर
- 5 लीटर
- 8 लीटर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5 लीटर
-
प्र.83Reasoning
L, M, N, O, P, Q, R और S एक सीधी पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। R और S पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। O और Q एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। N और P के बीच में केवल L बैठा है। M, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। O, P के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। S, Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। R के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
- O
- P
- M
- Q
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — M
-
प्र.84Mathematics
0.4363636...... को तुल्य भिन्न के रूप में निरूपित कीजिए।
- 42/99
- 42/100
- 236/99
- 24/55
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 24/55
-
प्र.85Mathematics
किसी 2.5-cm लंबी वस्तु को एक 16 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के मुख्य अक्ष पर 24 cm की दूरी पर रखा गया है। निर्मित प्रतिबिंब की ऊंचाई ______ होगी।
- 1.5 cm
- 2.5 cm
- 1.0 cm
- 2.0 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1.0 cm
-
प्र.86Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, एक परिवार के विभिन्न व्यवसायों में संलग्न व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] परिवार के कितने सदस्य क्लर्क होने के साथ साथ कुम्हार भी हैं?
- 18
- 12
- 48
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 18
-
प्र.87Mathematics
एक बेलन की आधार त्रिज्या 7 cm और ऊंचाई 8 cm है। π = 22/7 का उपयोग करते हुए, बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
- 665 cm²
- 625 cm²
- 710 cm²
- 660 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 660 cm²
-
प्र.88Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं वस्तुओं की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] ऐसे कितने पेड़ (trees) हैं, जो पौधे (plants) भी हैं, लेकिन न तो जड़ी-बूटियां (herbs) हैं, और न ही झाड़ियां (bushes) हैं?
- 8
- 3
- 1
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.89General Awareness
इनमें से किसे वर्ष 2022 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है?
- डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े
- एन. वी. रमण
- सुब्बन्ना अय्यप्पन
- वीरेंदर गुप्ता
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सुब्बन्ना अय्यप्पन
-
प्र.90General Awareness
निम्न में से क्या जलीय जीवों का उत्सर्जी उत्पाद है?
- यूरिक अम्ल
- क्रिएटिनिन
- अमोनिया
- यूरिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अमोनिया
-
प्र.91General Awareness
इनमें से कौन सा वन गुजरात राज्य में स्थित है?
- मोलाई वन
- वंडलूर वन
- गिर वन
- कुकरैल वन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — गिर वन
-
प्र.92General Awareness
मानव शरीर में पाई जाने वाली निम्नलिखित में से कौन सी ग्रंथि एक अंतःस्रावी ग्रंथि नहीं है?
- अधिवृक्क ग्रंथि
- पीयूष ग्रंथि
- थाइरॉयड ग्रंथि
- लार ग्रंथि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — लार ग्रंथि
-
प्र.93Reasoning
A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। E किसी एक कोने पर बैठा है, तथा F के बाईं ओर ठीक बगल में, और A के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। H, G और C, क्रमशः E, A और F के ठीक सामने बैठे हैं। D, C के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन B के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है?
- G
- D
- E
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — G
-
प्र.94General Awareness
जून 2021 में, किस मंत्रालय ने 'भारत में सिकल सेल रोग' पर दूसरा ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया?
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- आयुष (AYUSH) मंत्रालय
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
- जनजातीय कार्य मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जनजातीय कार्य मंत्रालय
-
प्र.95Reasoning
पांच डिब्बों - G, T, Y, R और U को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। T और Y के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं, किंतु T न तो सबसे नीचे है, और न ही सबसे ऊपर है। नीचे से T के संभावित स्थान कौन से हो सकते हैं?
- पहला और तीसरा
- तीसरा और चौथा
- दूसरा और चौथा
- दूसरा और तीसरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दूसरा और चौथा
-
प्र.96General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस निकटतम लगभग मान को दर्शाता है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगा? 15.95 − 4.01 + 13.99 × 5.13 =?
- 75
- 82
- 80
- 77
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 82
-
प्र.97Mathematics
{(234⁵ − 243⁸ + 1/72)^−8}^0 + 8 का मान ज्ञात कीजिए।
- 9
- 234
- 243
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 9
-
प्र.98General Awareness
2x − 3y + 7z और 4z − 5x के योगफल को 12x − z से घटाएं।
- 3x + 3y − 3z
- 4x + 7y
- 1x + 12y − 12z
- 15x + 3y − 12z
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 15x + 3y − 12z
-
प्र.99General Awareness
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का निगमन निम्न में से किस वर्ष हुआ था?
- 1964
- 1958
- 1962
- 1960
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1964
-
प्र.100General Awareness
नाभिकीय कमान प्राधिकरण, नीति (NITI) आयोग, कैबिनेट की नियुक्ति समिति, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय का प्रमुख इनमें से कौन होता है?
- मुख्यमंत्री
- प्रधानमंत्री
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — प्रधानमंत्री