-
प्र.1Mathematics
एक संख्या का 5/4, उसी संख्या के 3/4 से 6 अधिक है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- 12
- 10
- 14
- 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 12
-
प्र.2Reasoning
यदि संख्या 457943246 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, तो बाएं से चौथे और दाएं से चौथे अंकों का योग क्या होगा?
- 12
- 16
- 8
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10
-
प्र.3General Awareness
√3m² + 10m + 7√3 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
- -7/√3 और -√3
- -7/√3 और -2√3
- 7/√3 और -√3
- -7/√3 और √3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — -7/√3 और -√3
-
प्र.4Reasoning
यदि 12 घंटे वाली घड़ी के दर्पण प्रतिबिम्ब में 3:55 बजे है, तो वास्तविक समय ज्ञात कीजिए।
- 8:05
- 7:25
- 7:05
- 8:25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8:05
-
प्र.5Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.6General Awareness
निम्न में से कौन सा 'वैद्युत-अपघटनी अपघटन अभिक्रिया' का उदाहरण है?
- ZnCO₃ → ZnO + CO₂
- 2AgBr → 2Ag + Br₂
- 2H₂O → 2H₂ + O₂
- 2KClO₃ → 2KCl + 3O₂
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2H₂O → 2H₂ + O₂
-
प्र.7General Awareness
निम्नलिखित में से किस राज्य में नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने 1961 में अपना पहला कारखाना स्थापित किया था?
- मध्य प्रदेश
- पंजाब
- हरियाणा
- केरल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पंजाब
-
प्र.8Mathematics
एक गोले की त्रिज्या 7 cm है, उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 22/7 का प्रयोग करें]
- 166 cm²
- 661 cm²
- 666 cm²
- 616 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 616 cm²
-
प्र.9Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.10General Awareness
फरवरी 2022 में, भारत और इनमें से किस देश ने दोनों देशों के निवेशों से "एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण हेतु प्रस्ताव" पर एक संयुक्त टास्क फ़ोर्स बनाने पर सहमति दी?
- म्यांमार
- नेपाल
- बांग्लादेश
- भूटान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नेपाल
-
प्र.11Mathematics
एक द्विघात समीकरण का एक मूल α, उसी समीकरण के दूसरे मूल का आधा है, तो द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
- x² + 3αx + 2α² = 0
- x² − 3αx − 2α² = 0
- x² + 3αx − 2α² = 0
- x² − 3αx + 2α² = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — x² − 3αx + 2α² = 0
-
प्र.12Reasoning
एक प्रोटॉन (proton) को चित्र में प्रदर्शित किए गए अनुसार एक चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) में प्रक्षेपित किया जाता है। इस पर लगने वाले बल की दिशा ______ होगी। [figure]
- प्रोटॉन की गति की दिशा में
- कागज के तल से बाहर की ओर
- कागज के तल में अंदर की ओर
- प्रोटॉन की गति की दिशा के विपरीत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कागज के तल में अंदर की ओर
-
प्र.13General Awareness
निम्नलिखित में से उच्चतम संयोजकता वाले तत्व का चयन कीजिए।
- N
- Al
- Li
- Ca
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — N
-
प्र.14General Awareness
भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा 'संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' शब्दों को बदलकर 'संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य' कर दिया गया, और 'राष्ट्र की एकता' शब्दों को भी बदलकर 'राष्ट्र की एकता और अखंडता' कर दिया गया?
- 53वें
- 42वें
- 31वें
- 64वें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 42वें
-
प्र.15Mathematics
1.0 cm ऊंचाई वाली किसी वस्तु को एक 10.0 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 18.0 cm की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा गया है। इसके प्रतिबिंब की ऊंचाई ___________होगी, और यह ______होगा।
- 1.0 cm से अधिक ,उल्टा
- 1.0 cm से कम ,उल्टा
- 1.0 cm से कम ,सीधा
- 1.0 cm से अधिक ,सीधा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1.0 cm से अधिक ,उल्टा
-
प्र.16Mathematics
निम्नलिखित में से कौन सा सूत्र विद्युत धारा के प्रवाह के कारण किसी चालक में उत्पन्न ऊष्मा को निरूपित नहीं करता है?
- H = IR²t
- H = I²Rt
- H = VIt
- H = (V²/R)t
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — H = IR²t
-
प्र.17Mathematics
किसी धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र ________ होता है।
- सिरों पर कम और केंद्र में अधिक
- सिरों पर अधिक और केंद्र में कम
- एकसमान और अशून्य
- शून्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — एकसमान और अशून्य
-
प्र.18Reasoning
एक अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब निर्मित करता है। वस्तु कहां स्थित होगी?
- ध्रुव और फोकस के मध्य
- फोकस पर
- वक्रता केंद्र से परे
- फोकस और वक्रता केंद्र के मध्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — वक्रता केंद्र से परे
-
प्र.19General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा पादप कोशिका में स्टार्च, प्रोटीन और तेल कणिकाओं का संग्रहण करता है?
- हरित लवक (Chloroplast)
- अवर्णीलवक (Leucoplast)
- वर्णलवक (Chromoplast)
- जीवद्रव्यक (Protoplast)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवर्णीलवक (Leucoplast)
-
प्र.20Reasoning
कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। राहुल पंक्ति के बाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठा है। राहुल और समर के बीच में केवल 11 व्यक्ति बैठे हैं। समर, राहुल के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। मोहित, जीशान के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो दाएं सिरे पर बैठा है। समर दाएं सिरे से 9वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
- 27
- 26
- 29
- 28
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 28
-
प्र.21Mathematics
नीचे दी गई तालिका उन विद्यार्थियों (लड़कियों और लड़कों) की संख्या को हजार में दर्शाती है, जिन्होंने दिए गए वर्षों के दौरान चार अलग-अलग स्थानों - J, K, L और M से मेरिट के आधार पर एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय 'XYZ' में प्रवेश प्राप्त किया है। तालिका का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। स्थान | J | | K | | L | | M |
वर्ष | लड़के | लड़कियां | लड़के | लड़कियां | लड़के | लड़कियां | लड़के | लड़कियां
2016 | 12.5 | 10 | 14 | 7.5 | 7 | 10 | 6 | 9
2017 | 10 | 9 | 13 | 7 | 8.5 | 11 | 8 | 7
2018 | 11 | 9 | 10 | 8.5 | 8 | 6 | 5 | 4
2019 | 9.5 | 7 | 11 | 9 | 9 | 8 | 10 | 11
2020 | 10.5 | 6 | 12 | 10.5 | 10.5 | 9.5 | 14 | 12
2021 | 12 | 8 | 10 | 9.5 | 11 | 10 | 15 | 18
2017 में स्थानों J और M से प्रवेश पाने वाले लड़कों की कुल संख्या, निम्नलिखित में से किस वर्ष में स्थान M से प्रवेश पाने वाली लड़कियों की कुल संख्या के ठीक बराबर थी?
- 2020
- 2019
- 2017
- 2021
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2021
-
प्र.22Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/ प्रतीक | 6 | 5 | 4 | 3 | % | # | 8
कूट | R | G | U | W | K | P | B
शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि दूसरा घटक एक प्रतीक है, और पांचवां घटक एक सम संख्या है, तो इन दोनों (दूसरे और पांचवें घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (iii) यदि तीसरा घटक एक संख्या है, और चौथा घटक एक प्रतीक है, तो इन दोनों घटकों (तीसरे और चौथे घटक) को Y के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। प्रश्न: 6 # % 3 8 5 # 4
- B U K W P G P R
- R B K W P G P U
- R B Y Y P G P U
- R P K W B G P U
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — R B K W P G P U
-
प्र.23General Awareness
छह खंभे - A, B, C, D, E और F एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। B, C के पश्चिम में 20 m की दूरी पर स्थित हैं। F, E के दक्षिण में 60 m की दूरी पर स्थित है। C, E के उत्तर में 30 m की दूरी पर स्थित है। A, B के पश्चिम में 60 m की दूरी पर स्थित है। D, B के दक्षिण में 30 m की दूरी पर स्थित है। A, C के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?
- दक्षिण
- पश्चिम
- उत्तर
- पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम
-
प्र.24Mathematics
किसी वस्तु को एक 20 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के मुख्य अक्ष पर 10 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ________ होगा, और प्रतिबिंब ______ होगा।
- 1 से कम ,सीधा
- 1 से कम ,उल्टा
- 1 से अधिक ,सीधा
- 1 से अधिक ,उल्टा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1 से कम ,सीधा
-
प्र.25General Awareness
तारपीन के तेल और कांच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.47 और 1.52 हैं। कोई प्रकाश किरण तारपीन के तेल से कांच में गमन करती है। तारपीन के तेल के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक ______होगा, और किरण कांच में अभिलंब ______ झुकेगी।
- 0.97, से दूर
- 1.03, से दूर
- 0.97, की ओर
- 1.03, की ओर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1.03, की ओर
-
प्र.26General Awareness
__________, बड़ी वसा गोलिकाओं के आकार को संकुचित करता है, जिससे एंजाइम अधिक प्रभावी ढंग से काम करते हैं।
- पित्त लवण
- आंत्ररस
- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- अग्न्याशयी रस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पित्त लवण
-
प्र.27Reasoning
पार्वती बिंदु A से चलना शुरू करती है, और दक्षिण की ओर 35 m की दूरी तय करती है। वहां से वह बाएं मुड़ती है, और 60 m चलती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है, और 15 m चलती है। उसके बाद, वह बाएं मुड़ती है, और 90 m चलती है। अंत में, वह दाएं मुड़ती है, और 20 m चलकर बिंदु D पर पहुंचती है। बिंदु D, बिंदु A से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़ हैं)
- 30 m, पश्चिम
- 20 m, पश्चिम
- 20 m, दक्षिण
- 30 m, पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 30 m, पश्चिम
-
प्र.28Mathematics
निम्न तालिका तीन अलग-अलग वर्षों 2019, 2020, 2021 में K, L, M, N और O नामक पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा बेचे गए दोपहिया वाहनों की संख्या को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। कंपनियां | 2019 | 2020 | 2021
K | 210 | 240 | 320
L | 655 | 345 | 225
M | 235 | 340 | 765
N | 265 | 325 | 650
O | 650 | 345 | 555
सभी तीनों वर्षों को मिलाकर कंपनी M की कुल बिक्री में, वर्ष 2019 में हुई कंपनी M की बिक्री की प्रतिशत हिस्सेदारी कितनी है?
- 19.8%
- 17.5%
- 16.4%
- 15.3%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 17.5%
-
प्र.29General Awareness
NABARD का पूर्ण रूप क्या है?
- National Bank for Agriculture and Regional Development (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रीजनल डेवलपमेंट)
- National Agriculture Bank Authority for Rural Development (नेशनल एग्रीकल्चर बैंक अथॉरिटी फॉर रूरल डेवलपमेंट)
- Bank for Agriculture and Rural Development (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट)
- National Bank for Rural Development (नेशनल बैंक फॉर रूरल डेवलपमेंट)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Bank for Agriculture and Rural Development (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट)
-
प्र.30General Awareness
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए: सूत्र | नाम
i. CH₃COOH | a. मेथेन
ii. CHCl₃ | b. एथेनॉल
iii. CH₃CH₂OH | c. एसिटिक अम्ल
iv. CH₄ | d. क्लोरोफॉर्म
- i-a, ii-b, iii-c, iv-d
- i-c, ii-d, iii-b, iv-a
- i-c, ii-d, iii-a, iv-b
- i-a, ii-c, iii-b, iv-d
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — i-c, ii-d, iii-b, iv-a
-
प्र.31Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। F _ L N _ S V _ Z C _
- IPXE
- IPXF
- IPYF
- IQXF
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — IPXF
-
प्र.32General Awareness
निम्नलिखित में से कौन से दुर्बल अम्ल हैं? HCl, CH₃COOH, H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃, H₂SO₃
- CH₃COOH, H₂CO₃
- H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃
- HCl, CH₃COOH, H₂SO₄,
- CH₃COOH, H₂SO₄, HNO₃, H₂CO₃
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CH₃COOH, H₂CO₃
-
प्र.33General Awareness
किस भारतीय भाषा को सिंगापुर और श्रीलंका की आधिकारिक भाषा/राजभाषा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है?
- कन्नड़
- बंगाली
- तेलगू
- तमिल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तमिल
-
प्र.34General Awareness
जनवरी 2022 में, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट और आरएमआई (RMI) इंडिया के सहयोग से 'बैंकिंग ऑन इलेक्ट्रिक व्हीकल इन इंडिया' रिपोर्ट किसने जारी की?
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
- नीति (NITI) आयोग
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
- वित्त मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नीति (NITI) आयोग
-
प्र.35Reasoning
J, K, L, M, N, O और P सात हास्य कलाकार हैं, जो एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। O और L एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। K के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K और N दोनों के ठीक बगल में बैठा है। यदि J पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है, तो दाएं सिरे पर कौन बैठा है?
- P
- N
- O
- M
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — O
-
प्र.36Mathematics
यदि x : y = 7 : 3 है, तो (x² + y²) : (x² − y²) का मान ज्ञात कीजिए।
- 25 : 4
- 29 : 20
- 5 : 2
- 5 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 29 : 20
-
प्र.37Mathematics
सरल कीजिए: a² + 9b² + c² − 6ab + 6bc − 2ac
- (a - 3b - c)²
- (a - 3b - 2c)²
- (a - 3b + c)²
- (a + 3b + c)²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (a - 3b - c)²
-
प्र.38Mathematics
समान लंबाई की दो ट्रेनें समान दिशा में समानांतर पटरियों पर 56 m/s और 46 m/s की चाल से चल रही हैं। तेज गति वाली ट्रेन धीमी गति वाली ट्रेन को 26 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए।
- 140 m
- 120 m
- 130 m
- 100 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 130 m
-
प्र.39Reasoning
सात डिब्बों - A, B, C, D, E, F और G को एक के ऊपर एक रखा गया है, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। C और D के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, जहां C को D से ऊपर रखा गया है। F, A के ठीक नीचे है। G, B के ठीक ऊपर है। B ऊपर से तीसरा डिब्बा है। D और E के बीच ठीक दो डिब्बे रखे गए हैं, और D को E से ऊपर रखा गया है। E और A के बीच में केवल एक डिब्बा रखा गया है। कौन सा डिब्बा E के ठीक ऊपर रखा गया है?
- G
- C
- D
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — F
-
प्र.40Reasoning
निम्नलिखित में से कौन सा प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग है? (i) कांच, साबुन और कागज के विनिर्माण में (ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए शोधन मार्जक (cleaning agent) के रूप में (iii) खिलौने और सजावटी सामान बनाने में तथा सतहों को चिकना करने के लिए (iv) बेकिंग के लिए
- केवल iii
- केवल ii
- केवल iv
- केवल i
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल iii
-
प्र.41Reasoning
दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन से निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य हैं? कथन: T ≥ C, B < D, C > B निष्कर्ष: 1. D = C 2. T > B
- निष्कर्ष 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
- केवल निष्कर्ष 1 सत्य है।
- केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
- न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष 2 सत्य है।
-
प्र.42Mathematics
जब तक MP (सीमांत उत्पाद), औसत उत्पाद (AP) से अधिक रहता है, तब तक औसत उत्पाद __________ रहता है।
- ह्रासमान दर के साथ गिरता
- बढ़ना जारी
- स्थिर
- गिरना जारी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — बढ़ना जारी
-
प्र.43General Awareness
A, B, C, D, E, F और G में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होनी है। C की परीक्षा मंगलवार को है। A और G की परीक्षाओं के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा है, A की परीक्षा G की परीक्षा से पहले है। D की परीक्षा A की परीक्षा के ठीक पहले वाले दिन है, लेकिन यह गुरुवार को नहीं है। F की परीक्षा E की परीक्षा से पहले के किसी दिन है, किंतु B के बाद है। E की परीक्षा रविवार की है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?
- F
- E
- B
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — B
-
प्र.44Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/प्रतीक | 8 | 3 | ! | & | 4 | # | 6 | @ | $ | 7
कूट | Q | W | E | R | T | Y | U | L | P | K
(i) यदि दूसरा घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक भी एक प्रतीक है, तो इन दोनों प्रतीकों को कूटबद्ध नहीं किया जाएगा। (ii) यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो पहले और अंतिम घटकों के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (iii) यदि प्रश्न में दो से अधिक विषम संख्याएं हैं, तो सभी सम संख्याओं को कूटबद्ध करने की आवश्यकता नहीं है। (iv) यदि इनमें से कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो कूटों को उनके मूल रूप में उपयोग किया जाएगा। प्रश्न: 7 # $ 4 6 @ 4 ! 8 3
- KYPYULTEQW
- KYP46L4E8W
- KYPTULTEQW
- WYP4UL4EQK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — KYPTULTEQW
-
प्र.45Mathematics
दो धन पूर्णांकों का योगफल 55 है। यदि उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 5 और 120 है, तो उनके व्युत्क्रमों का योगफल ________ है।
- 11/120
- 14/6
- 12/13
- 120/13
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11/120
-
प्र.46General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा पहला स्वदेशी RT-PCR किट है, जिसे ओमिक्रॉन संस्करण (omicron variant) के परीक्षण हेतु 'CSIR - सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट' द्वारा विकसित किया गया है?
- इंडीकोव-ओम (INDICoV-Om)
- विनकॉम (VinCom)
- कोविन (Cowin)
- शांति (Shanti)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — इंडीकोव-ओम (INDICoV-Om)
-
प्र.47Mathematics
2/3 + 1/(1 + 4/5) − 5/6 का मान ज्ञात कीजिए।
- 5/18
- 13/18
- 7/18
- 11/18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 7/18
-
प्र.48General Awareness
इनमें से कौन वर्ष 2022 में पद्म भूषण प्राप्त करने वाले भारत के पहले पैरा-एथलीट बने?
- देवेंद्र झाझरिया
- मनोज सरकार
- प्रमोद भगत
- हरविंदर सिंह
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — देवेंद्र झाझरिया
-
प्र.49Mathematics
मोहन को पहले वर्ष में उसकी बिक्री राशि में 12% की वृद्धि और दूसरे वर्ष में 15% की वृद्धि प्राप्त होती है, इसके साथ ही उसकी वर्तमान बिक्री ₹1,28,800 है, दो वर्ष पहले उसकी बिक्री कितनी थी?
- ₹1,50,000
- ₹1,25,000
- ₹1,75,000
- ₹1,00,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,00,000
-
प्र.50Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.51Mathematics
दिया गया बारंबारता बंटन एक इलाके के 60 उपभोक्ताओं की मासिक विद्युत खपत को दर्शाता है। इन आंकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए। मासिक खपत (इकाई में) | उपभोक्ताओं की संख्या
50-60 | 6
60-70 | 8
70-80 | 15
80-90 | 20
90-100 | 11
- 82.4
- 83.1
- 81.2
- 80.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 80.5
-
प्र.52Mathematics
निम्नांकित आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं किसी पाककला पुस्तक में दी गई, विभिन्न मसालों को उपयोग करके बनाई जाने वाली रेसिपी की संख्या को निरूपित करती हैं। [figure] कितनी रेसिपीज में दिए गए मसालों में से केवल किन्हीं दो का उपयोग किया जाता है?
- 33
- 7
- 12
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 33
-
प्र.53Reasoning
पौधों में कायिक प्रवर्धन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
- बीज से उत्पन्न होने वाले पौधों की तुलना में, इन पौधे में फूल और फल पहले आते हैं।
- पौधे जड़, तने और पत्तियों से उगाए जाते हैं।
- न पौधे, मूल पौधों से आनुवंशिक रूप से भिन्न होते हैं।
- जो पौधे बीज पैदा करने की क्षमता खो चुके हैं, उन्हें उगाया जा सकता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — न पौधे, मूल पौधों से आनुवंशिक रूप से भिन्न होते हैं।
-
प्र.54Mathematics
यदि किन्हीं आंकड़ों का माध्य 65 है, और उनका बहुलक 23 है, तो मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करके, उनकी माध्यिका ज्ञात कीजिए।
- 54
- 52
- 51
- 53
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 51
-
प्र.55Mathematics
यदि A, त्रिभुज ABC का एक न्यून कोण है, तो (cos A − sin A + 1)/(cos A + sin A − 1) का मान ___________ के बराबर है।
- cot A + sec A
- cot A + cosec A
- tan A + cos A
- cos A + cosec A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — cot A + cosec A
-
प्र.56General Awareness
रॉयल बंगाल टाइगर मुख्यतः किस प्रकार के वनों में निवास करते हैं?
- मैंग्रोव वन
- पर्णपाती वन
- पर्वतीय वन
- कंटीले वन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मैंग्रोव वन
-
प्र.57General Awareness
कौन सा महोत्सव नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित तथा संरक्षित करता है, और यह राज्य की विलक्षण परंपराओं को प्रदर्शित करता है?
- त्रिशूर पूरम महोत्सव
- हॉर्नबिल महोत्सव
- थाईपुसम महोत्सव
- लोसर महोत्सव
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — हॉर्नबिल महोत्सव
-
प्र.58Reasoning
यदि शब्द 'ANOTHER' के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- 1
- 2
- 3
- शून्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1
-
प्र.59Reasoning
दिगंबर संप्रदाय इनमें से किस धर्म से संबंधित है?
- सिख धर्म
- बौद्ध धर्म
- इस्लाम धर्म
- जैन धर्म
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जैन धर्म
-
प्र.60General Awareness
लंबी अवधि के दौरान मृत पौधों के __________ में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कार्बनीकरण कहलाती है।
- जीवाश्म
- कोयले
- डीज़ल
- पेट्रोल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कोयले
-
प्र.61Mathematics
समांतर रेखाओं के एक युग्म को एक तिर्यक रेखा द्वारा इस प्रकार प्रतिच्छेद किया जाता है कि ∠1 और ∠2 तिर्यक रेखा के एक ही ओर अंत: कोण युग्म बनाते हैं। यदि m∠1 = 35° है, तो ∠2 का माप क्या है?
- 65°
- 55°
- 145°
- 35°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 145°
-
प्र.62Mathematics
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 61, 7) (15, 51, 6)
- (20, 54, 5)
- (16, 70, 9)
- (12, 46, 4)
- (14, 78, 8)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (14, 78, 8)
-
प्र.63Mathematics
दस वर्ष पहले, एक पुत्र की आयु उसके पिता की आयु के 1/8 के बराबर थी। अब, उसकी आयु, उसके पिता की वर्तमान आयु के 9/37 के बराबर है। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 57 वर्ष
- 67 वर्ष
- 87 वर्ष
- 74 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 74 वर्ष
-
प्र.64Mathematics
पाइप A, पाइप B से 3 गुना तेज है। दोनों पाइप एक साथ मिलकर किसी टंकी को 36 min में भरते हैं। अकेले पाइप A को उस टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
- 48 min
- 156 min
- 100 min
- 80 min
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 48 min
-
प्र.65Reasoning
पौधों में, विभज्योतक ऊतक की कोशिकाएं एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरती हैं, जिसमें वे विभाजित होने की क्षमता खो देती हैं, तथा एक स्थाई आकृति और आकार ग्रहण कर लेती हैं, और एक विशिष्ट कार्य करने के लिए विशेषीकृत हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को किस नाम से जाना जाता है?
- पुनर्जनन (Regeneration)
- विभेदन (Differentiation)
- प्रचुरोद्भवन (Proliferation)
- विकास (Development)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विभेदन (Differentiation)
-
प्र.66General Awareness
किसानों द्वारा बाजार में बेचे जाने वाले कृषि उत्पाद के हिस्से को मुख्यतः _______ कहा जाता है।
- विपणित अधिशेष
- अनुमत कृषि उत्पाद
- विपणन योग्य कृषि उत्पाद
- न्यूनतम विपणित उत्पाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विपणित अधिशेष
-
प्र.67General Awareness
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में, देश में चुनावों के आयोजन एवं विनियमन हेतु, भारतीय संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय के रूप में, भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की परिकल्पना की गई है?
- अनुच्छेद 350 B
- अनुच्छेद 148
- अनुच्छेद 324
- अनुच्छेद 76
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 324
-
प्र.68Reasoning
शब्द 'ROASTERS' में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) ऐसे कितने अक्षर-युग्म मौजूद हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
- तीन
- एक
- दो
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — तीन
-
प्र.69Reasoning
यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है: (बाएं) NAT PAL COT TAN (दाएं) यदि इनमें से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
- चार
- एक
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक
-
प्र.70Mathematics
एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 26% अधिक मूल्य अंकित करता है, और फिर उस पर 13% की छूट प्रदान करता है। उसका लाभ (% में) ज्ञात कीजिए।
- 6.29
- 6.92
- 9.62
- 9.26
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9.62
-
प्र.71Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.72Mathematics
दो बल्बों A और B को दिए गए वोल्टेज पर क्रमशः 100 W और 25 W रेट किया गया है। बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 1 : 2
- 4 : 1
- 2 : 1
- 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1 : 4
-
प्र.73Mathematics
एक दुकानदार ₹2,000 अंकित मूल्य वाली वस्तु पर 20% और 15% की क्रमिक छूट देता है। वह वस्तु को किस मूल्य पर बेचता है?
- ₹1,200
- ₹1,240
- ₹1,300
- ₹1,360
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,360
-
प्र.74Mathematics
5 अंकों की वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 15, 24, 35 और 42 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 13 प्राप्त होगा।
- 10106
- 10067
- 10073
- 10093
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10093
-
प्र.75General Awareness
कौन सा कोशिकांग विषाक्त पदार्थों और औषधियों के जहरीले प्रभाव को खत्म कर देता है?
- अंतर्द्रव्यी जालिका
- राइबोसोम
- गॉल्जी काय
- माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अंतर्द्रव्यी जालिका
-
प्र.76General Awareness
_________, तमिलनाडु राज्य एवं पुदुचेरी नामक केंद्र शासित प्रदेश का एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी।
- INLD
- BJD
- AIADMK
- DMDK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — AIADMK
-
प्र.77General Awareness
प्रत्येक 9 Ω के तीन प्रतिरोध समानांतर क्रम में संयोजित हैं। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
- 27 Ω
- 3 Ω
- 18 Ω
- 9 Ω
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 3 Ω
-
प्र.78Mathematics
18 m भुजा वाला एक घन दूध से पूरा भरा हुआ है। दूध को 27 m लंबाई और 7 m ऊंचाई वाले एक घनाभ में स्थानांतरित किया जाता है। घनाभ की चौड़ाई कितनी है?
- 54.6 m
- 72.5 m
- 12.7 m
- 30.8 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 30.8 m
-
प्र.79General Awareness
किस शहर को 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के मेजबान के रूप में नामित किया गया है?
- मुंबई
- नई दिल्ली
- बेंगलुरु
- पुणे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मुंबई
-
प्र.80Mathematics
वह छोटी से छोटी पूर्ण संख्या ज्ञात कीजिए, जिसको 1083 से गुणा करने पर प्राप्त संख्या पूर्ण वर्ग होगी।
- 2
- 11
- 4
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.81Reasoning
तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: सभी तार स्विच हैं। कोई स्विच पाइप नहीं है। सभी बल्ब पाइप हैं। निष्कर्ष: I. कोई तार पाइप नहीं है। II. कोई बल्ब स्विच नहीं है।
- निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
- केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
-
प्र.82General Awareness
निम्न में से कौन सा समूह शून्य संयोजकता को निरूपित करता है?
- 12
- 16
- 18
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 18
-
प्र.83Mathematics
दो बैंकों - A और B ने क्रमशः 4.5% और 5.5% वार्षिक दर से ऋण की पेशकश की। रमेश ने प्रत्येक बैंक से ₹2,00,000 की राशि उधार ली। रमेश द्वारा 2 वर्ष बाद दोनों बैंकों को चुकाए गए साधारण ब्याज की राशियों का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
- ₹ 2,000
- ₹ 8,000
- ₹ 4,000
- ₹ 6,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹ 4,000
-
प्र.84General Awareness
डोलड्रम (doldrums), भूमध्य रेखा के इर्द-गिर्द _______ दाब वाला क्षेत्र है, जहां चलने वाली हवाएं शांत होती हैं।
- उच्चावच
- स्थिर
- निम्न
- उच्च
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — निम्न
-
प्र.85Mathematics
एक वर्ष पहले, कृष्ण की आयु उसकी पुत्री कविता की आयु की चार गुनी थी। छह वर्ष बाद, कृष्ण की आयु, उसकी पुत्री की आयु से 12 वर्ष अधिक होगी। कृष्ण और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 17 : 5
- 9 : 2
- 12 : 5
- 11 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17 : 5
-
प्र.86General Awareness
निम्न में से कौन सा संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है?
- MgCl₂ + Na → 2NaCl + Mg
- 2NaCl → 2Na + Cl₂
- N₂ + H₂ → 2NH₃
- ZnCO₃ → ZnO + CO₂
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — N₂ + H₂ → 2NH₃
-
प्र.87General Awareness
हमें प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि ____________।
- प्लास्टिक कीटों द्वारा आसानी से नष्ट हो जाती है
- प्लास्टिक लंबे समय तक नहीं चलता है
- एंजाइम प्लास्टिक का विघटन कर पाने में अक्षम होते हैं
- प्लास्टिक पानी में घुलनशील होता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — एंजाइम प्लास्टिक का विघटन कर पाने में अक्षम होते हैं
-
प्र.88Reasoning
उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करता है। दोनों त्रिक एक ही पैटर्न का पालन करते हैं। PY - RW - TU EN - GL - IJ
- DE - EF - FG
- UV - TU - ST
- MT - OR - QP
- XC - YB - ZA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — MT - OR - QP
-
प्र.89General Awareness
निम्न में से कौन सा वह परिवर्तन नहीं है जो यौवनारंभ की शुरुआत का प्रतीक होता है?
- नाखूनों में वृद्धि
- लंबाई में अचानक वृद्धि
- आवाज बदलना
- शरीर के आकार में परिवर्तन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — नाखूनों में वृद्धि
-
प्र.90Reasoning
यदि नीचे दी गई संख्या के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा? (बाएं) 86547231 (दाएं)
- 5
- 3
- 4
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5
-
प्र.91General Awareness
निम्नलिखित में से किस राज्य में आप 'काल बैसाखी' का अनुभव करेंगे?
- गुजरात
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- तमिलनाडु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पश्चिम बंगाल
-
प्र.92General Awareness
भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण (प्रत्यक्ष बिक्री) नियम, 2021 किस तिथि को पेश किया गया था?
- 28 दिसंबर 2021
- 26 दिसंबर 2021
- 24 दिसंबर 2021
- 25 दिसंबर 2021
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 28 दिसंबर 2021
-
प्र.93Mathematics
1 + 3 + 5 + 7 + ··· + 21 का मान ज्ञात कीजिए।
- 211
- 121
- 144
- 108
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 121
-
प्र.94Mathematics
पांच लड़कियां - बीना, एलिसा, हेमा, केतकी और जोया, एक वृत्ताकार मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। बीना, केतकी के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। हेमा, जोया के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। बीना और एलिसा के बीच में केवल केतकी बैठी है। एलिसा के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी है?
- हेमा
- केतकी
- जोया
- बीना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — जोया
-
प्र.95Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दी गई जानकारी से इनमें से कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं? कथन: एक ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म ने तब से सब्सक्रिप्शन के माध्यम से लगभग दोगुनी कमाई करने की सूचना दी है, जब से उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं शुरू की हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी अन्य ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं पेश नहीं करता है। II. जो छात्र उक्त प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग सेशन का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियमित कक्षाओं का विकल्प चुनने वालों की तुलना में दोगुना शुल्क देना पड़ता है।
- केवल निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
- केवल निष्कर्ष I निकाला जा सकता है।
- I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
- न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II निकाला जा सकता है।
-
प्र.96Mathematics
यदि एक चतुर्भुज के चारों कोणों के मापों p, q, r और s का अनुपात 3 : 5 : 4 : 6 है, तो 3p + 2r का मान ज्ञात कीजिए।
- 360°
- 330°
- 310°
- 340°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 340°
-
प्र.97Reasoning
दिए गए कथन के आधार पर, चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष कथन के आधार पर सत्य है? कथन: J > H = N ≥ B ≤ C < E
- N > C
- N > E
- H < B
- B < J
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — B < J
-
प्र.98General Awareness
जुलाई 2022 में, लोकसभा द्वारा हिमाचल प्रदेश और __________ राज्यों में पारिवारिक न्यायालयों के न्यायक्षेत्र की कमी के मुद्दे को दूर करने के लिए परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया।
- मिजोरम
- मेघालय
- नागालैंड
- सिक्किम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नागालैंड
-
प्र.99Reasoning
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी चीनी गुड़ हैं। 2. कोई भी गुड़ स्वीटनर नहीं है। 3. सभी स्वीटनर फल हैं। निष्कर्ष: I. कोई भी चीनी स्वीटनर नहीं है। II. कुछ गुड़ स्वीटनर हैं। III. कुछ गुड़ चीनी हैं।
- केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष II और III पालन करते हैं।
- सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I और II पालन करते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
-
प्र.100General Awareness
__________, एक समावयवी युग्म (isomeric pair) बनाते हैं।
- प्रोपेन और ब्यूटेन
- ब्यूटेन और 2-मेथिल प्रोपेन
- ब्यूटेन और 2-एथिल ब्यूटेन
- प्रोपेन और 2-मेथिल प्रोपेन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ब्यूटेन और 2-मेथिल प्रोपेन