1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 16 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 16 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

16 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
16 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय भारत में कहां स्थित है?
    1. असम
    2. केरल
    3. महाराष्ट्र
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केरल

  2. प्र.2General Awareness
    निम्न में से किस प्रकार के उपकला उतक, फेफड़े की कूपिकाओं के अस्तर (lining) का निर्माण करते हैं?
    1. घनाकार
    2. स्तंभाकार
    3. पक्ष्माभी स्तंभाकार
    4. शल्की
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शल्की

  3. प्र.3General Awareness
    गुरु पर्व, सिख धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, यह इनमें से किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
    1. गुरु गोबिंद सिंह
    2. गुरु नानक देव
    3. गुरु तेग बहादुर
    4. गुरु अमर दास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुरु नानक देव

  4. प्र.4Mathematics
    यदि ₹1,368 को 5 : 3 के अनुपात में दो भागों में बांटा जाता है, तो अधिक भाग वाली राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 585.00
    2. 268.80
    3. 855.00
    4. 444.72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 855.00

  5. प्र.5Reasoning
    निम्न में से कौन सा रक्त प्लाज्मा के समरूप होता है, लेकिन यह रंगहीन होता है, और इसमें कम प्रोटीन होता है?
    1. लाल रक्त कणिकाएं (RBC)
    2. श्वेत रक्त कणिकाएं (WBC)
    3. प्लेटलेट्स
    4. लसीका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लसीका

  6. प्र.6Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  7. प्र.7General Awareness
    निम्नलिखित में से किसे जैन धर्म का प्रथम तीर्थंकर माना जाता है?
    1. ऋषभनाथ
    2. नेमिनाथ
    3. पार्श्वनाथ
    4. वर्धमान महावीर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऋषभनाथ

  8. प्र.8Mathematics
    संख्या 15, 17, 20, 25, 32 और 35 का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 28
    3. 18
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24

  9. प्र.9General Awareness
    भारत के संविधान में न्यायिक पुनर्विलोकन की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. यूनाइटेड किंगडम
    3. संयुक्त राज्य अमेरिका
    4. न्यूजीलैंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संयुक्त राज्य अमेरिका

  10. प्र.10General Awareness
    16 पुरुष किसी कार्य को 5 दिन में कर सकते हैं। उसी कार्य को 20 दिन में पूरा करने के लिए कितने पुरुषों की आवश्यकता होगी?
    1. 4
    2. 5
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  11. प्र.11General Awareness
    मनुष्य में लक्षणों के वंशागति के नियम नीचे वर्णित कुछ तथ्यों से संबंधित होते हैं। इन तथ्यों में से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। गलत विकल्प का चयन कीजिए।
    1. माता और पिता दोनों, बच्चे के लिए समान मात्रा में आनुवंशिक पदार्थों का योगदान करते हैं
    2. प्रत्येक लक्षण के लिए, प्रत्येक बच्चे में दो संस्करण होने चाहिए
    3. लक्षण के लिए, प्रत्येक बच्चे में एक ही संस्करण होना चाहिए
    4. प्रत्येक लक्षण माता और पिता दोनों के DNA से प्रभावित हो सकता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लक्षण के लिए, प्रत्येक बच्चे में एक ही संस्करण होना चाहिए

  12. प्र.12Mathematics
    द्रव A का अपवर्तनांक 1.47 है। इसका क्या तात्पर्य है?
    1. में प्रकाश की चाल, निर्वात में प्रकाश की चाल से 1.47 गुनी कम हो जाती है।
    2. द्रव A में प्रकाश की चाल, जल में प्रकाश की चाल से 1.47 गुनी अधिक होती है।
    3. द्रव A में प्रकाश की चाल, जल में प्रकाश की चाल से 1.47 गुनी बढ़ जाती है।
    4. द्रव A में प्रकाश की चाल, वायु में प्रकाश की चाल से 1.47 गुनी अधिक होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — में प्रकाश की चाल, निर्वात में प्रकाश की चाल से 1.47 गुनी कम हो जाती है।

  13. प्र.13General Awareness
    किस ऋतु में जड़ या तने के उतकों में संग्रहीत शर्करा का स्थानांतरण उन कलिकाओं में होता है, जिन्हें पादपों में वृद्धि के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है?
    1. ग्रीष्म
    2. सर्दी
    3. मानसून
    4. वसंत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वसंत

  14. प्र.14Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Number/symbol | * | 2 | @ | 5 | ^ | + | 7 | # | % | 9 Letter code | J | P | A | F | D | N | R | K | M | Z (संदर्भ : Number/Symbol - संख्या/प्रतीक, Code - कूट) शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को $ के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 75#2 के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कूट होगा?
    1. RFKP
    2. RFK$
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 —

  15. प्र.15Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] 35 वर्ष से कम आयु (under 35 years) वाले कितने व्यक्ति इंजीनियर (Engineers) हैं, लेकिन उद्यमी (Entrepreneurs) नहीं हैं?
    1. 5
    2. 6
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  16. प्र.16Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दिए गए तीन अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है। AIN, ONK, AST, EJO यदि प्रत्येक शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
    1. 2
    2. 3
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  17. प्र.17Mathematics
    एक घर में, 350 W रेटिंग वाला एक रेफ्रिजरेटर सेट 8 घंटे/दिन संचालित होता है, 150 W रेटिंग वाला एक TV सेट 5 घंटे/दिन संचालित होता है, और 1500 W रेटिंग वाला एक विद्युत हीटर 30 मिनट/दिन संचालित होता है। यदि प्रति इकाई ऊर्जा लागत ₹5.00 है, तो उस घर में TV सेट, रेफ्रिजरेटर और विद्युत हीटर को 10 दिन चलाने का कुल खर्च ______ होगा।
    1. ₹215 /-
    2. ₹230/-
    3. ₹220/-
    4. ₹225/-
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹215 /-

  18. प्र.18General Awareness
    निम्न में से किस अधिनियम का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों के पंचायतों से संबंधित संविधान के भाग IX के प्रावधानों को विस्तारित करना था?
    1. DESA अधिनियम 1996
    2. MESA अधिनियम 1996
    3. NESA अधिनियम 1996
    4. PESA अधिनियम 1996
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PESA अधिनियम 1996

  19. प्र.19General Awareness
    प्रोपेनॉइक (Propanoic) अम्ल के नाम में कौन सा प्रत्यय होता है?
    1. प्रोप (Prop)
    2. ऑईक अम्ल (oic acid)
    3. प्रोपेन (Propane)
    4. ऐन (ane)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऑईक अम्ल (oic acid)

  20. प्र.20General Awareness
    वर्ष 2021 में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किस देश को हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. जर्मनी
    3. पाकिस्तान
    4. बेल्जियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जर्मनी

  21. प्र.21Mathematics
    दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 44 और 264 हैं। यदि उनमें से एक संख्या दूसरी संख्या की 3/2 गुनी है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 88
    2. 176
    3. 132
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 88

  22. प्र.22Reasoning
    पांच व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। राम पंक्ति के बाएं सिरे पर और सीता पंक्ति दाएं सिरे पर बैठी है। कमल पंक्ति के ठीक मध्य में बैठा है। रवि, सीता के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। ऋतु, राम के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। निम्न में से कौन सीता के ठीक बगल में बैठा हुआ है?
    1. ऋतु
    2. राम
    3. कमल
    4. रवि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ऋतु

  23. प्र.23General Awareness
    निम्न में से कौन सी पंचवर्षीय योजना महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी?
    1. दूसरी पंचवर्षीय योजना
    2. पहली पंचवर्षीय योजना
    3. चौथी पंचवर्षीय योजना
    4. तीसरी पंचवर्षीय योजना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दूसरी पंचवर्षीय योजना

  24. प्र.24General Awareness
    स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना भगवान स्वामीनारायण द्वारा 200 से अधिक वर्ष पूर्व मौजूदा ________ राज्य में की थी।
    1. गुजरात
    2. मध्य प्रदेश
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुजरात

  25. प्र.25Mathematics
    2022 में, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) के किस परिसर के वैज्ञानिकों ने एक प्रयोग के दौरान प्राकृतिक समुद्री जल से 95 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम निष्कर्षित करने में सफलता प्राप्त की है?
    1. पुणे
    2. भोपाल
    3. तिरुपति
    4. मोहाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पुणे

  26. प्र.26Mathematics
    यदि 5^(n+2) = 3125 है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 4
    2. 5
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  27. प्र.27General Awareness
    दिसंबर 2021 में जनसाधारण महिला राजनीतिक नेताओं के नेतृत्व कौशल में सुधार के लिए, इनमें से किस संगठन ने सभी स्तरों पर महिला प्रतिनिधियों के लिए 'शी इज ए चेंजमेकर' नामक अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया?
    1. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
    2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
    3. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
    4. राष्ट्रीय महिला आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्रीय महिला आयोग

  28. प्र.28Reasoning
    इस प्रश्न में, अक्षरों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार प्रतीकों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। अक्षर | D | C | U | Q | I | A | R | E कूट | @ | > | ^ | % | = | # | $ | + शर्तें: यदि शब्द का पहला अक्षर एक स्वर है, और अंतिम अक्षर एक व्यंजन है, तो इन दोनों अक्षरों को '*' के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। यदि शब्द का दूसरा अक्षर एक स्वर है और पांचवां अक्षर एक व्यंजन है, तो इन दोनों अक्षरों को '&' के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। 'ACQUIRED' शब्द के लिए कूट क्या होगा?
    1. > % = ^ $ +
    2. # > % ^ = $ + @
    3. * > % ^ = $ + @
    4. > % ^ = $ +
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — > % ^ = $ +

  29. प्र.29General Awareness
    2014 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक लाइसेंस प्राप्त करने वाला देश का पहला माइक्रोफाइनेंस संस्थान कौन सा था?
    1. अन्नपूर्णा फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
    2. मदुरा माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड
    3. बीएसएस (BSS) माइक्रोफाइनेंस बैंगलोर प्राइवेट लिमिटेड
    4. बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड

  30. प्र.30General Awareness
    आधुनिक आवर्त सारणी के सातवें आवर्त में कितने तत्व होते हैं?
    1. 2
    2. 32
    3. 18
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 32

  31. प्र.31General Awareness
    छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में सभी की लंबाई अलग-अलग है। R केवल दो अन्य दोस्तों से लंबा है। T केवल एक दोस्त से छोटा है। Q, R से छोटा है लेकिन P से लंबा है। S, U से छोटा है। सभी दोस्तों में से दूसरा सबसे लंबा कौन है?
    1. R
    2. S
    3. U
    4. T
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — T

  32. प्र.32Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। _ _ b a d c _ _ d _ b a d c b _
    1. dbcaca
    2. dcbaac
    3. cdabca
    4. dcbaca
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — dcbaca

  33. प्र.33Mathematics
    यदि एक त्रिभुज की तीनों भुजाओं का अनुपात 7 : 5 : 4 है, और इसका परिमाप 48 m है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 36√6 m²
    2. 39√6 m²
    3. 34 m²
    4. 37√6 m²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 36√6 m²

  34. प्र.34Mathematics
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य किस वर्ष तक स्कूली शिक्षा में 100% सकल नामांकन अनुपात (जी.ई.आर.) प्राप्त करना है?
    1. 2023
    2. 2025
    3. 2030
    4. 2027
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2030

  35. प्र.35Mathematics
    95 × 103 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 9755
    2. 9685
    3. 9655
    4. 9785
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9785

  36. प्र.36Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संख्याएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (76, 171, 95) (28, 63, 35)
    1. (44, 88, 55)
    2. (60, 105, 70)
    3. (52, 117, 65)
    4. (24, 48, 30)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (52, 117, 65)

  37. प्र.37Reasoning
    एक व्यक्ति का वेतन ₹2,00,000 है। यदि वह ₹88,000 की राशि बचाता है, तो व्यक्ति अपने वेतन का ______ बचाता है।
    1. 42.85%
    2. 42.74%
    3. 44.20%
    4. 44.00%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 44.00%

  38. प्र.38Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें, जो समान तर्क का पालन करता है। MCD : PZG LKG : OHJ
    1. QDH : TGK
    2. PBX : SEA
    3. NYB : QVY
    4. TJQ : WGT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — TJQ : WGT

  39. प्र.39Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी कथन, किताबें हैं। 2. कुछ किताबें, कॉपियां हैं। 3. कोई भी कॉपी, थिसॉरस नहीं है। निष्कर्ष: I. कुछ थिसॉरस, कॉपियां हैं। II. कोई भी कथन, थिसॉरस नहीं है। III. कुछ किताबें, कथन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I और II पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II और III पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  40. प्र.40Mathematics
    87² और 88² के बीच आने वाली कितनी संख्याएं वर्ग नहीं हैं?
    1. 184
    2. 164
    3. 174
    4. 154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 174

  41. प्र.41General Awareness
    निम्न में से कौन सा, भारत का सबसे ठंडा आवासीय स्थान है?
    1. माउंट आबू
    2. जम्मू
    3. शिमला
    4. द्रास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — द्रास

  42. प्र.42Reasoning
    दिए गए कथनों और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: जानवरों की लुप्तप्राय प्रजातियों वाले चिड़ियाघरों को छोड़कर बाकी सभी चिड़ियाघरों पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। तर्क: I. पशु, मनुष्यों के मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि मनुष्यों के साथ सह-अस्तित्व के लिए हैं। II. पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए हमें लुप्तप्राय प्रजातियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
    1. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    2. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    3. II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।
    4. I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।

  43. प्र.43General Awareness
    12 V की आपूर्ति से संयोजित किए जाने पर एक बल्ब 36 W की शक्ति कर्षित करता है। यदि इसे 6 V की आपूर्ति से संयोजित किया जाए, तो उसके द्वारा उपभुक्त शक्ति कितनी होगी?
    1. 24 W
    2. 12 W
    3. 9 W
    4. 6 W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9 W

  44. प्र.44Reasoning
    यदि आपतित किरण ________, तो परावर्तित किरण मुख्य फोकस से होकर गुजरेगी।
    1. अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष के समानांतर है
    2. उत्तल दर्पण के C से होकर गुजर रही है
    3. उत्तल दर्पण के मुख्य अक्ष के समानांतर है
    4. समतल दर्पण के ध्रुव पर आपतित है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष के समानांतर है

  45. प्र.45Mathematics
    3^-5 × 4^-5 × 5^-5 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1/60^5
    2. 1/50^5
    3. 1/40^5
    4. 1/30^5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1/60^5

  46. प्र.46General Awareness
    एक विद्युत परिपथ में, यदि शक्ति, वोल्टेज और प्रतिरोध को क्रमशः P, V और R द्वारा दर्शाया जाता है, तो उनके बीच का सही संबंध कौन सा होगा?
    1. P = V²R
    2. P = VR²
    3. P = V²/R²
    4. P = V²/R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — P = V²/R

  47. प्र.47Mathematics
    समान पदार्थ से बने दो तारों की अनुप्रस्थ काटों के क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 10 है, और उनकी लंबाइयों का अनुपात 2 : 5 है। यदि 10 V की एक ही बैटरी को अलग-अलग इन दोनों तारों के सिरों से संयोजित किया जाता है, तो इन दोनों तारों में प्रवाहित धाराओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 4 : 1
    2. 1 : 4
    3. 1 : 25
    4. 25 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1 : 4

  48. प्र.48General Awareness
    लेड नाइट्रेट को पोटैशियम आयोडाइड के साथ मिलाने पर इनमें से कौन सा यौगिक बनता है?
    1. लेड कार्बाइड
    2. लेड आयोडाइड
    3. लेड नाइट्राइड
    4. लेड ऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लेड आयोडाइड

  49. प्र.49Mathematics
    ₹7 में 10 पेन बेचने पर एक विक्रेता को 40% का लाभ प्राप्त होता है। एक पेन का क्रय मूल्य कितना है?
    1. ₹0.56
    2. ₹0.60
    3. ₹0.45
    4. ₹0.50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹0.50

  50. प्र.50Reasoning
    किसी वस्तु को अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखे जाने से, प्रतिबिंब कहां पर बनेगा?
    1. मुख्य फोकस
    2. दर्पण के पीछे
    3. अनंत
    4. वक्रता केंद्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वक्रता केंद्र

  51. प्र.51Mathematics
    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, भारत में जुलाई 2020 - जून 2021 के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) ________ है।
    1. 45.7%
    2. 49.1%
    3. 39.8%
    4. 35.6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 39.8%

  52. प्र.52Reasoning
    सात व्यवसायी, G, H, I, J, K, L और M, एक ही महीने की अलग-अलग तारीखों 4, 8, 11, 14, 17, 22 और 28 पर यात्राएं करते हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। L ने सबसे अंत में यात्रा की। K ने I के ठीक बाद लेकिन J से पहले यात्रा की। K ने 11 तारीख को यात्रा की। K और M के बीच केवल दो लोगों ने यात्रा की। G और K के बीच केवल एक व्यक्ति ने यात्रा की, और K ने G के बाद यात्रा की। M ने किस तारीख को यात्रा की?
    1. 22
    2. 4
    3. 28
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 22

  53. प्र.53Reasoning
    कार्बन मोनोऑक्साइड एक वायु प्रदूषक क्यों है?
    1. क्योंकि यह कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।
    2. क्योंकि यह वाहन से निकलने वाले एग्जॉस्ट (उत्सर्जन) में मौजूद होता है।
    3. क्योंकि यह आरबीसी (RBCs) को नष्ट कर सकता है।
    4. यह रक्त की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को कम कर देता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यह रक्त की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को कम कर देता है।

  54. प्र.54General Awareness
    मेंडलीफ की आवर्त सारणी, किस वर्ष एक जर्मन पत्रिका में प्रकाशित हुई थी?
    1. 1852
    2. 1862
    3. 1892
    4. 1872
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1872

  55. प्र.55General Awareness
    क्या होता है जब अनबुझा चूना, जल के साथ प्रबलता से अभिक्रिया करता है?
    1. उष्माक्षेपी अभिक्रिया
    2. विस्थापन अभिक्रिया
    3. द्विविस्थापन अभिक्रिया
    4. वियोजन अभिक्रिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उष्माक्षेपी अभिक्रिया

  56. प्र.56Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 653 831 933 476 715 (दाएं) (उदाहरण के लिए: 697 में - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7 है) नोट: सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की जानी हैं। यदि प्रत्येक संख्या के तीसरे अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का तीसरा अंक, उस संख्या के दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
    1. 3
    2. 2
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  57. प्र.57Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. कुछ पैंट, कोट हैं। 2. सभी कोट, लाल हैं। 3. सभी लाल, शर्ट हैं। निष्कर्ष: I. सभी पैंट, शर्ट हैं। II. सभी कोट, शर्ट हैं। III. कुछ लाल, कोट हैं। IV. कुछ शर्ट, पैंट हैं।
    1. सभी निष्कर्ष पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I, II और III पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष I, III और IV पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष II, III और IV पालन करता है।

  58. प्र.58General Awareness
    ________ पर्वतमाला, दक्षिण में सतपुड़ा पर्वतमाला और दक्षिण-पश्चिम में अरावली पर्वतमाला से घिरी हुई है।
    1. विंध्याचल
    2. शिवालिक
    3. कैलाश
    4. गिर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विंध्याचल

  59. प्र.59Reasoning
    6 व्यक्तियों के एक समूह से, 72 kg वजन वाले एक व्यक्ति को एक अन्य व्यक्ति द्वारा प्रतिस्थापित करने पर समूह के औसत वजन में 2 kg की वृद्धि हो जाती है। समूह में शामिल हुए नए व्यक्ति का वजन कितना है?
    1. 84 kg
    2. 104 kg
    3. 94 kg
    4. 74 kg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 84 kg

  60. प्र.60Mathematics
    विभिन्न वर्षों (years) में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ड्राइविंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लोगों का प्रतिशत (percentage) निम्न ग्राफ में दिखाया गया है। ग्राफ का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] 1996 और 1997 में मिलाकर कुल 45,000 लोगों ने ड्राइविंग परीक्षा उत्तीर्ण की। यदि वर्ष 1996 में कुल 25,000 लोगों ने ड्राइविंग परीक्षा दी, तो वर्ष 1997 में कितने लोगों ने ड्राइविंग परीक्षा दी?
    1. 70,000
    2. 30,000
    3. 45,000
    4. 60,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 60,000

  61. प्र.61Reasoning
    इनमें से कौन सा चिपको आंदोलन से संबंधित है?
    1. कोयला
    2. वन
    3. प्रदूषण
    4. पानी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वन

  62. प्र.62Mathematics
    42 वस्तुओं का क्रय मूल्य, 36 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। इस लेन-देन में हुआ लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।
    1. 16 2/3 % लाभ
    2. 14 1/7 % लाभ
    3. 16 2/3 % हानि
    4. 14 1/7 % हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16 2/3 % लाभ

  63. प्र.63Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  64. प्र.64General Awareness
    इनमें से किसको एफाइन बीजीय ज्यामिति और कम्यूटेटिव बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए 2021 DST-ICTP-IMU रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. रामदोराई सुजाता
    2. नीना गुप्ता
    3. ऋतब्रत मुंशी
    4. अमलेंदु कृष्णा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नीना गुप्ता

  65. प्र.65General Awareness
    वर्ष 2021 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्न में से कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सबसे अधिक मात्रा में सेब का उत्पादन करता है?
    1. जम्मू और कश्मीर
    2. लद्दाख
    3. उत्तराखंड
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जम्मू और कश्मीर

  66. प्र.66General Awareness
    राधिका पश्चिम दिशा में 30 मीटर चलती है। फिर वह अपने दाईं ओर मुड़ती है और 10 मीटर चलती है और उसके बाद वह बाईं ओर मुड़ती है और 30 मीटर चलती है। अब वह आरंभिक बिंदु से किस दिशा में है?
    1. उत्तर-पश्चिम
    2. पूर्व
    3. उत्तर-पूर्व
    4. दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पश्चिम

  67. प्र.67Mathematics
    शांत जल में 3 km/h की चाल से नाव चला रहे एक गोताखोर को धारा की विपरीत दिशा में 50 km जाने में, धारा की दिशा में 50 km जाने की तुलना में दोगुना समय लगता है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 4/3 km/h
    2. 3 km/h
    3. 7/3 km/h
    4. 1 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1 km/h

  68. प्र.68General Awareness
    इनमें से कौन अप्रैल 2021 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बनीं?
    1. वर्षा गौतम
    2. श्वेता शेरवेगर
    3. नेत्रा कुमानन
    4. ऐश्वर्या नेदुचेज़ियन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नेत्रा कुमानन

  69. प्र.69Mathematics
    यदि दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का योगफल 1050 है और यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF), उनके लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) से 630 कम है, तो उन दोनों संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
    1. 176400
    2. 661500
    3. 630000
    4. 10500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 176400

  70. प्र.70Reasoning
    इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: I ≥ R > U ≤ T > Q ≥ O निष्कर्ष: 1. I > U 2. O > T 3. R > T 4. U < Q
    1. 1
    2. 4
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  71. प्र.71Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  72. प्र.72Mathematics
    sec² θ + (cosec² θ − 1) - (1 + tan² θ) − cot² θ का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 0
    2. 1
    3. cot² θ
    4. sec² θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0

  73. प्र.73Mathematics
    √1296/√121 × 15/(216)^(1/3) × 11/√225 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 15
    2. 6
    3. 36
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  74. प्र.74Reasoning
    सही विकल्प का चयन कर ऐल्कोहॉलों की दी गई समजातीय श्रेणी को पूर्ण कीजिए। CH₃OH, C₂H₅OH, ______, C₄H₉OH
    1. C₅H₁₀OH
    2. C₃H₇OH
    3. C₅H₁₂OH
    4. C₃H₆OH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C₃H₇OH

  75. प्र.75Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  76. प्र.76General Awareness
    जब जिंक के कण, तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करते हैं, तो एक रंगहीन गैस उत्पन्न होती है जो ________ के साथ जलती है।
    1. पॉप ध्वनि
    2. लाल रंग की लौ
    3. हरी लौ
    4. पीली लौ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पॉप ध्वनि

  77. प्र.77General Awareness
    भारत के रेल बजट 2022-23 के अनुसार, वित्त मंत्री ने तीन वर्षों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का उत्पादन किए जाने, और ________ km के रेल नेटवर्क को 'कवच' के अंतर्गत लाए जाने की घोषणा की।
    1. 3000
    2. 4000
    3. 2000
    4. 3500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2000

  78. प्र.78Mathematics
    A की आयु, B की आयु की सात गुनी है। यदि उनकी आयु का योग 48 वर्ष है, तो उनकी आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 40 और 8
    2. 46 और 6
    3. 42 और 6
    4. 35 और 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 42 और 6

  79. प्र.79Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  80. प्र.80Reasoning
    छह दोस्त, C, D, E, F, G और H एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। F, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, H के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो E और G के ठीक बगल में बैठा है। C कहां बैठा है?
    1. दाएं सिरे पर
    2. E और F के बीच
    3. H और D के बीच
    4. बाएं सिरे पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — E और F के बीच

  81. प्र.81Mathematics
    जब क्रमशः 4500Å, 5400Å, और 6000Å तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश किरणें एक प्रिज्म से होकर गुजरती हैं, तो विचलन कोण ________ होगा।
    1. सभी में बराबर
    2. 4500Å के प्रकाश में अधिक
    3. 5400Å के प्रकाश में अधिक
    4. 6000Å के प्रकाश में अधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4500Å के प्रकाश में अधिक

  82. प्र.82Reasoning
    यदि शब्द ARGUMENT के सभी अक्षरों को अंग्रेजी की वर्णमाला क्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. एक
    2. तीन
    3. शून्य
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  83. प्र.83Reasoning
    निम्न कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए। कथन-I: अभिक्रियाशीलता श्रेणी में सबसे ऊपर स्थित धातुएं अभिक्रियाशील नहीं होती हैं। कथन-II: अभिक्रियाशीलता श्रेणी में सबसे ऊपर स्थित धातुएं, उनके यौगिकों को कार्बन के साथ गर्म करने पर प्राप्त की जा सकती हैं।
    1. कथन-I सत्य है, और कथन -II असत्य है।
    2. दोनों कथन असत्य हैं।
    3. दोनों कथन सत्य हैं।
    4. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दोनों कथन असत्य हैं।

  84. प्र.84Mathematics
    यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर होती है, तो ₹12,500 की राशि पर 10% की वार्षिक दर से दो वर्ष बाद कुल देय मिश्रधन कितना होगा?
    1. ₹25,000
    2. ₹17,790
    3. ₹15,125
    4. ₹18,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹15,125

  85. प्र.85General Awareness
    मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे, जिनके पास संविधान का मसौदा तैयार करने का कार्य था?
    1. डॉ. बी. आर. आंबेडकर
    2. एन. गोपालस्वामी
    3. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
    4. सैजियो मोला सादुल्ला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डॉ. बी. आर. आंबेडकर

  86. प्र.86Reasoning
    U, V, W, X, Y और Z एक ही इमारत के अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह से सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। Z, Y के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। U और V के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। W, Z के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर और V के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। दूसरी मंजिल पर कौन रहता है?
    1. U
    2. V
    3. Z
    4. W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Z

  87. प्र.87Reasoning
    निम्न अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) A D 4 F @ T 5 H B R @ V T 6 # 7 H 6 D 8 % & G $ 3 C F (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्न में से कौन सा दाएं से पांचवें के बाईं ओर नौवें स्थान पर होगा?
    1. V
    2. H
    3. R
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — B

  88. प्र.88Mathematics
    एक सप्तभुज के सभी अंतः कोणों का योग ________ के बराबर होता है।
    1. 720°
    2. 540°
    3. 900°
    4. 810°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 900°

  89. प्र.89Mathematics
    एक घन की प्रत्येक भुजा का माप 4 m है। उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (m² में) ज्ञात कीजिए।
    1. 96
    2. 108
    3. 64
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 96

  90. प्र.90Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  91. प्र.91General Awareness
    दो प्लेटों और तीन चम्मचों का मूल्य ₹86 है। चार प्लेटों और एक चम्मच का मूल्य ₹112 है। एक प्लेट और एक चम्मच के मूल्य का अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹16
    2. ₹18
    3. ₹26
    4. ₹13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹13

  92. प्र.92General Awareness
    एक लंबा वृक्ष अपने अपशिष्ट उत्पादों को कहां संग्रहीत कर सकता है?
    1. पुराने जाइलम (हार्टवुड) में
    2. पुरानी जड़ों में
    3. अंतरकोशिकीय अंतरालों में
    4. छाल के ऊतक में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पुराने जाइलम (हार्टवुड) में

  93. प्र.93Mathematics
    निम्न तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। विद्यार्थी का नाम | अंक (अंग्रेजी | गणित | कंप्यूटर) आरव | 74 | 82 | 72 तोशिता | 71 | 92 | 49 प्रणय | 59 | 65 | 66 विभोर | 81 | 78 | 82 तीनों विषयों में आरव के कुल अंक, तीनों विषयों में प्रणय के कुल अंकों से कितने प्रतिशत अधिक हैं?
    1. 20%
    2. 24%
    3. 27%
    4. 23%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20%

  94. प्र.94Mathematics
    यदि एक तिर्यक रेखा, दो समानांतर रेखाओं को प्रतिच्छेदित करती है, तो इस प्रकार निर्मित अंतः कोणों के दोनों युग्मों के आंतरिक समद्विभाजक निश्चित रूप से एक ________ निर्मित करेंगे।
    1. वृत्त
    2. आयत
    3. त्रिभुज
    4. वर्ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आयत

  95. प्र.95Mathematics
    नरेश ₹10,000 की राशि को 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर जमा करता है। दो वर्ष बाद नरेश को प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹12,010
    2. ₹12,200
    3. ₹12,000
    4. ₹12,100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹12,100

  96. प्र.96Mathematics
    अक्षय रेस्तरां से निकलता है और 2 km दक्षिण की ओर चलता है, फिर दाएं मुड़ता है और 4 km चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 10 km चलता है, और फिर से वह बाएं मुड़ता है और अपने घर पहुंचने के लिए 4 km चलता है। रेस्तरां और घर के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है और घर के सापेक्ष रेस्तरां किस दिशा में है?
    1. 8 km, उत्तर
    2. 12 km, दक्षिण
    3. 12 km, उत्तर
    4. 8 km, दक्षिण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12 km, उत्तर

  97. प्र.97Mathematics
    यदि α, β द्विघात समीकरण x² − 11x + 18 = 0 के मूल हैं, तो α² + β² का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 105
    2. 75
    3. 95
    4. 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 85

  98. प्र.98General Awareness
    UNEP का पूर्ण रूप क्या है?
    1. Nations Environment Programme (यूनाइटेड नेशंस एनवायर्नमेंट प्रोग्राम)
    2. United Nations Environmental Protection (यूनाइटेड नेशंस एनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन)
    3. United Nations Empowerment Programme (यूनाइटेड नेशंस एम्पावरमेंट प्रोग्राम)
    4. United Nations Educational Programme (यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल प्रोग्राम)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Nations Environment Programme (यूनाइटेड नेशंस एनवायर्नमेंट प्रोग्राम)

  99. प्र.99Mathematics
    जब चुंबकीय क्षेत्र के भाग में चुंबकीय बल रेखाएं अधिक सघन होती हैं, तो निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति इंगित होती है?
    1. केवल दक्षिणी चुंबकीय ध्रुव
    2. केवल उत्तरी चुंबकीय ध्रुव
    3. दुर्बल चुंबकीय क्षेत्र
    4. प्रबल चुंबकीय क्षेत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रबल चुंबकीय क्षेत्र

  100. प्र.100Reasoning
    कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। P, V और T दोनों के ठीक बगल में बैठा है, जबकि R, T और Q दोनों के ठीक बगल में बैठा है। V, दाएं सिरे पर बैठा है। Q के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. आठ
    2. छह
    3. नौ
    4. सात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सात

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1224324354637181931011131211341441521631711841922022112212312412512642742842943023143243313433543633743843944034144214334414514644724824945045135215345445515615725815916046126216336426516616746836917017117217327427517617737837948028128248328438518638748838919029149219319429549639749819941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 16 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner