1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 14 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 14 सितंबर 2022, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

14 सितंबर 2022 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 10 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
14 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    भारत की ओर से FIDE 44वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 के अधिकारिक होस्टिंग अधिकार प्राप्त करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ-साथ कौन सा/सी भारतीय शतरंज खिलाड़ी उपस्थित था/थी?
    1. दिब्येंदु बरुआ
    2. कोनेरू हंपी
    3. विश्वनाथन आनंद
    4. अभिजीत कुंते
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विश्वनाथन आनंद

  2. प्र.2Mathematics
    किसी संख्या के 25% का मान 1320 है। उसी संख्या के 35% का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1644
    2. 1260
    3. 1848
    4. 1166
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1848

  3. प्र.3General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '–' है, और '–' का अर्थ '+' है, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 87 × 3 – 8 + 5 ÷ 10
    1. 47
    2. 57
    3. 59
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 59

  4. प्र.4General Awareness
    सभी पंचायत संस्थाओं में, वे सीटें जो कुल आरक्षित सीटों के ______ से कम न हों, को अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति, जैसा भी मामला हो, से संबंधित महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
    1. दो तीहाई
    2. तीन चौथाई
    3. आधी
    4. एक तिहाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक तिहाई

  5. प्र.5Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  6. प्र.6General Awareness
    शहर F, शहर M के उत्तर में है। शहर B, शहर M के पश्चिम में है। शहर C, शहर M के पूर्व में है। शहर D, शहर C के दक्षिण में है। शहर D के सापेक्ष शहर F किस दिशा में स्थित है?
    1. दक्षिण-पूर्व
    2. दक्षिण-पश्चिम
    3. उत्तर-पूर्व
    4. उत्तर-पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर-पश्चिम

  7. प्र.7General Awareness
    कॉपर, निम्न प्रकार से सांद्र नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके क्यूप्रिक नाइट्रेट तथा नाइट्रोजन डाईऑक्साइड बनाता है। Cu + HNO3 → Cu(NO3)2 + NO2 + H2O निम्नलिखित में से कौन सा संतुलित समीकरण सही है?
    1. Cu + 4HNO3 → Cu(NO3)2 + 2 NO2 + 2H2O
    2. Cu + 2HNO3 → Cu(NO3)2 + NO2 + 2 H2O
    3. Cu + 4HNO3 → Cu(NO3)2 + 2 NO2 + H2O
    4. 2 Cu + 4HNO3 → 2Cu(NO3)2 + 2 NO2 + 2H2O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Cu + 4HNO3 → Cu(NO3)2 + 2 NO2 + 2H2O

  8. प्र.8Mathematics
    यदि तार की लंबाई दोगुनी कर दी जाए और तार के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल आधा कर दिया जाए, तो पदार्थ की प्रतिरोधकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    1. आधी रह जाएगी
    2. दोगुनी हो जाएगी
    3. 4 गुनी बढ़ जाएगी
    4. अपरिवर्तित रहेगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अपरिवर्तित रहेगी

  9. प्र.9Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। कथन: सभी टीवी, रेडियो हैं। कुछ रेडियो, मोबाइल हैं। सभी मोबाइल, पेन-ड्राइव हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ रेडियो, पेन-ड्राइव हैं। (II) कुछ टीवी, मोबाइल हैं।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है
    2. केवल निष्कर्ष II पालन करता है
    3. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है

  10. प्र.10Mathematics
    8 cm व्यास वाले गोले का आयतन (cm³ में) ज्ञात कीजिए। दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित उत्तर दीजिए। (π = 22/7 मानिए)
    1. 268.19
    2. 258.19
    3. 248.19
    4. 278.19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 268.19

  11. प्र.11General Awareness
    आर्य समाज के संस्थापक इनमें से कौन थे?
    1. बाल गंगाधर तिलक
    2. राम मोहन रॉय
    3. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
    4. दयानंद सरस्वती
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दयानंद सरस्वती

  12. प्र.12Mathematics
    एक रेलगाड़ी 20 km/h की चाल से A से B तक जाती है और उसी मार्ग से 30 km/h की चाल से B से A तक वापस लौटती है। दोनों तरफ की यात्राओं के दौरान रेलगाड़ी की औसत चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
    1. 24
    2. 23
    3. 25
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24

  13. प्र.13Reasoning
    30 सैनिक एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हुए हैं। रामसिंह पंक्ति के दाएं सिरे से छठे स्थान पर है और अभिमन्यु पंक्ति के दाएं सिरे से 14वें स्थान पर है। रामसिंह और अभिमन्यु के बीच में कितने सैनिक खड़े हुए हैं?
    1. 16
    2. 24
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  14. प्र.14Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  15. प्र.15General Awareness
    निम्न में से किस अनुच्छेद में भारतीय राष्ट्रपति के निषेधाधिकार का वर्णन है?
    1. अनुच्छेद 122
    2. अनुच्छेद 145
    3. अनुच्छेद 114
    4. अनुच्छेद 111
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 111

  16. प्र.16Mathematics
    यदि 5^(3n+2) / 5^(4n−1) = 25 है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2
    2. 1
    3. - 1
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  17. प्र.17Mathematics
    एक मिश्रधातु, एल्यूमीनियम और निकल को 3 : 4 के अनुपात में मिलाकर बनाई जानी है। इसे बनाने के लिए 36 kg एल्यूमीनियम के साथ ______ kg निकल को पिघलाना होगा।
    1. 18
    2. 32
    3. 48
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 48

  18. प्र.18Reasoning
    यदि शब्द 'HMADIST' के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. एक भी नहीं
    2. तीन
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  19. प्र.19Reasoning
    एक कूट भाषा में, 'mangoes are here' को 'tod din mul' लिखा जाता है, 'no fruit is like mangoes' को 'mado si fla pri tod' लिखा जाता है, और 'I am here' को 'lopi din nro' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'mangoes' और 'here' के लिए कूट शब्द क्रमशः क्या होंगे?
    1. tod, mul
    2. mul, tod
    3. tod, din
    4. din, mul
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — tod, din

  20. प्र.20General Awareness
    स्वपोषी अपने भोजन का संग्रहण किसके रूप में करते हैं?
    1. स्टार्च
    2. ग्लाइकोजन
    3. प्रोटीन
    4. वसा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्टार्च

  21. प्र.21Mathematics
    31 जनवरी 2022 को किसे राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया?
    1. डॉ. पिनाकी तालुकदार
    2. डॉ. नारायण प्रधान
    3. डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी
    4. डॉ. अमृता हाजरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी

  22. प्र.22Mathematics
    √(190 + √(11 + √(617 + 8))) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 13
    2. 12
    3. 14
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14

  23. प्र.23General Awareness
    Which system is affected the most by AIDS?
    1. Immune system
    2. Circulatory system
    3. Nervous system
    4. Excretory system
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Immune system

  24. प्र.24General Awareness
    निम्न में से कौन सी धातु सर्वाधिक अभिक्रियाशील है?
    1. Mg
    2. Zn
    3. Fe
    4. Cu
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Mg

  25. प्र.25General Awareness
    यदि '+' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '–' है, और '–' का अर्थ '+' है, तो दिए गए व्यंजक का मान कितना होगा? 215 x 5 ÷ 4 – 18 × 3
    1. 95
    2. 45
    3. 39
    4. 86
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 45

  26. प्र.26General Awareness
    कौन सा क्षेत्र क्षोभमंडल को समतापमंडल से अलग करता है?
    1. समताप सीमा (Stratopause)
    2. क्षोभ सीमा (Tropopause)
    3. ताप सीमा (Thermopause)
    4. मध्य सीमा (Mesopause)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — क्षोभ सीमा (Tropopause)

  27. प्र.27Mathematics
    आलोक बिंदु B से शुरू करता है और उत्तर की ओर 5 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़कर 10 km गाड़ी चलाता है, फिर से दाएं मुड़ता है और 5 km गाड़ी चलाता है। अंत में दाएं मुड़कर 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु X पर रुक जाता है। बिंदु X से बिंदु B तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में और कितनी दूरी तय करनी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. पश्चिम की ओर 7 km
    2. पूर्व की ओर 7 km
    3. पूर्व की ओर 5 km
    4. पश्चिम की ओर 6 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पश्चिम की ओर 7 km

  28. प्र.28General Awareness
    भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान इनमें से किस शहर में स्थित है?
    1. पुणे
    2. कोच्चि
    3. मुंबई
    4. दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पुणे

  29. प्र.29Mathematics
    फराह का विवाह 8 वर्ष पहले हुआ था। वर्तमान में उसकी आयु, विवाह के समय की उसकी आयु की 9/7 गुनी है। वर्तमान में, उसकी पुत्री की आयु, उसकी आयु के 1/6 के बराबर है। 3 वर्ष पहले, उसकी पुत्री की आयु कितनी थी?
    1. 6 वर्ष
    2. 12 वर्ष
    3. 3 वर्ष
    4. 9 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3 वर्ष

  30. प्र.30Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 11 : 17, और उनका अंतर 18 है। इन संख्याओं के महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः ______ हैं।
    1. 9 और 567
    2. 3 और 561
    3. 7 और 563
    4. 5 और 569
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3 और 561

  31. प्र.31General Awareness
    If the lengths of the sides of a triangle are x + 1, 7 – x and 4x – 2, then the value of x for which the triangle represents an isosceles triangle is ______.
    1. 1
    2. 3
    3. 2.4
    4. 1.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1.8

  32. प्र.32Reasoning
    पांच व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। K और N दोनों सिरों पर बैठे हैं। R, L के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। M, N के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। K और L दोनों R के ठीक बगल में बैठे हैं। बाएं सिरे से गणना करने पर R का स्थान क्या होगा?
    1. दूसरा
    2. तीसरा
    3. चौथा
    4. पांचवां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दूसरा

  33. प्र.33General Awareness
    पेंसिल को पानी में डुबोने पर क्या होता है?
    1. पेंसिल का रंग बदल जाता है
    2. पेंसिल मुड़ी हुई दिखाई देती है
    3. पेंसिल वक्रित दिखाई देती है
    4. पेंसिल चमकीली दिखाई देती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पेंसिल मुड़ी हुई दिखाई देती है

  34. प्र.34General Awareness
    अगस्त 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है, कि "चौदह वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को किसी भी कारखाने या खदान में काम करने के लिए नियोजित नहीं किया जाएगा या किसी अन्य खतरनाक रोजगार में संलग्न नहीं किया जाएगा"?
    1. अनुच्छेद 19
    2. अनुच्छेद 27
    3. अनुच्छेद 32
    4. अनुच्छेद 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनुच्छेद 24

  35. प्र.35General Awareness
    इनमें से किस तत्व में तीन कोश और दो संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं?
    1. Mg
    2. Cl
    3. P
    4. Si
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Mg

  36. प्र.36Mathematics
    A और B किसी कार्य को क्रमशः 12 दिन और 8 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A और B दोनों एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिन में पूरा हो जाएगा?
    1. 3.2
    2. 6.4
    3. 2.4
    4. 4.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4.8

  37. प्र.37General Awareness
    N2 के अणुओं में ______ होता है।
    1. नाइट्रोजन के दो परमाणुओं के बीच आयनिक बंध
    2. नाइट्रोजन के दो परमाणुओं के बीच एकल बंध
    3. नाइट्रोजन के दो परमाणुओं के बीच दोहरा बंध
    4. नाइट्रोजन के दो परमाणुओं के बीच तिहरा बंध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नाइट्रोजन के दो परमाणुओं के बीच तिहरा बंध

  38. प्र.38General Awareness
    इनमें से कौन सा, किसी फर्म के लिए स्थिर लागत (fixed cost) का एक उदाहरण नहीं है?
    1. रेंटल लीज (Rental lease)
    2. अनुरक्षण और मरम्मत (Maintenance and repair)
    3. बीमा (Insurance)
    4. संपत्ति कर (Property tax)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुरक्षण और मरम्मत (Maintenance and repair)

  39. प्र.39General Awareness
    यदि 13 मई 2007 को रविवार है, तो 17 मई 2013 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
    1. बुधवार
    2. रविवार
    3. शुक्रवार
    4. सोमवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शुक्रवार

  40. प्र.40Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] कितने व्यक्ति गायक (Singers) होने के साथ-साथ नर्तक (Dancers) भी हैं, लेकिन चित्रकार (Painters) नहीं हैं?
    1. 15
    2. 22
    3. 14
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14

  41. प्र.41General Awareness
    माइटोकॉन्ड्रिया में ऑक्सीजन की मदद से पाइरूवेट के विघटन के दौरान कार्बन डाईऑक्साइड के कितने अणु बनते हैं?
    1. पांच
    2. तीन
    3. छह
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  42. प्र.42Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ़ वर्ष 2004-2007 के लिए भारत द्वारा आयातित ईंधन की कुल मात्रा (मिलियन टन में) (बिंदीदार रेखा) और आयातित ईंधन का कुल मूल्य (USD बिलियन में) (ठोस रेखा) को दर्शाता है। ग्राफ़ का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। [figure] संदर्भ : [India's fuel import : भारत का ईंधन आयात, Quantity/Value : मात्रा/मूल्य, Year : वर्ष] वर्ष 2006 में आयातित ईंधन की मात्रा और आयात किए गए ईंधन के मूल्य का अनुपात कितना था?
    1. 4 : 6
    2. 2 : 3
    3. 4 : 5
    4. 7 : 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4 : 5

  43. प्र.43Mathematics
    2√2 sin 45° sin 30° + 2√3 cos 60° tan 60° − sin 90° का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 0
    2. −1
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  44. प्र.44General Awareness
    1972 में शुरू हुई, पश्चिम बंगाल की अराबाड़ी परियोजना की रूपरेखा किसने तैयार की थी?
    1. डॉ. सुनीता नारायण
    2. डॉ. ए के बनर्जी
    3. सुंदर लाल बहुगुणा
    4. डॉ. राजेंद्र सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डॉ. ए के बनर्जी

  45. प्र.45Reasoning
    छह दोस्त, F, G, H, J, K और L, एक रेस्तरां में एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। K, H और J दोनों के ठीक बगल में बैठा है। F, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। L, J के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. H
    2. F
    3. L
    4. J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — L

  46. प्र.46General Awareness
    नीतू घंघास ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में, किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
    1. एथलेटिक्स
    2. कुश्ती
    3. जूडो
    4. मुक्केबाज़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुक्केबाज़ी

  47. प्र.47Reasoning
    इनमें से कौन सी मध्य भारतीय बोली है, संस्कृत से काफी हद तक संबंधित है, तथा बौद्ध धर्मग्रंथों और साहित्य की प्रमुख भाषाओं में से एक है?
    1. पैशाची
    2. वरहदी
    3. पाली
    4. सराइकी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पाली

  48. प्र.48Mathematics
    एक रेलगाड़ी, 30 मील प्रति घंटे की औसत चाल से 2½ घंटे तक चलती है, और फिर 60 मील प्रति घंटे की चाल से 1½ घंटे तक चलती है। रेलगाड़ी द्वारा तय की गई कुल दूरी (मील में) ज्ञात कीजिए।
    1. 90
    2. 135
    3. 180
    4. 165
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 165

  49. प्र.49Mathematics
    ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें P, Q, R और S क्रमशः भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं। चतुर्भुज PQRS निश्चित तौर पर एक ______ होगा।
    1. समचतुर्भुज
    2. समानांतर चतुर्भुज
    3. समलंब, लेकिन समांतर चतुर्भुज नहीं
    4. आयत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समानांतर चतुर्भुज

  50. प्र.50Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  51. प्र.51Mathematics
    मार्च 2022 में, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में ______ के बीच की आयु वाली लड़कियों के नामांकन और प्रतिधारण में वृद्धि करना है।
    1. 15 से 18 वर्ष
    2. 14 से 16 वर्ष
    3. 6 से 10 वर्ष
    4. 11 से 14 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11 से 14 वर्ष

  52. प्र.52General Awareness
    दो पारदर्शी माध्यमों को पृथक करने वाले एक इंटरफेस पर आपतित एक प्रकाश किरण का मार्ग चित्र में दर्शाया गया है। माध्यम (Medium) A के सापेक्ष माध्यम (Medium) B के अपवर्तनांक (n) को किसके द्वारा दर्शाया जाता है? [figure]
    1. n = 0
    2. n > 1
    3. n = 1
    4. 0 < n < 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — n > 1

  53. प्र.53General Awareness
    6 − 4x² + 5x = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. 2, 3/4
    2. −2, −3/4
    3. −2, 3/4
    4. 2, −3/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2, −3/4

  54. प्र.54Reasoning
    दिए गए कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन करें। कथन: गांव X के किसानों को उन फसलों की ओर रुख करना चाहिए जिनके लिए गन्ने की तुलना में सिंचाई के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। तर्क: I. पिछले कुछ वर्षों से गांव X में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में लगातार कमी आ रही है। II. गांव X में किसानों की आय का मुख्य स्रोत पास के चीनी मिलों को गन्ने की फसल की बिक्री है।
    1. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।
    2. II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है।
    3. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं।
    4. I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं।

  55. प्र.55Mathematics
    (625)^(-1/2) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 0.25
    2. 2.5
    3. 25
    4. 0.04
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.04

  56. प्र.56Mathematics
    यदि 196/0.196 = 19.6/n है, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 0.0196
    2. 0.196
    3. 1.96
    4. 0.00196
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.0196

  57. प्र.57General Awareness
    विद्युत मोटर में, ______ में रूपांतरण होता है।
    1. विद्युत ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा
    2. विद्युत ऊर्जा का ऊष्मीय ऊर्जा
    3. यांत्रिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा
    4. सूर्य के प्रकाश का विद्युत ऊर्जा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विद्युत ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा

  58. प्र.58Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: B = T < E ≤ G > H > Q निष्कर्ष: I. G > B II. G > Q
    1. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
    2. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
    3. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
    4. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।

  59. प्र.59General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ जैविक आवर्धन दर्शाता है?
    1. रासायनिक कीटनाशक
    2. अम्लीय धुआं
    3. कार्बन कालिख का जमा होना
    4. ग्रीन हाउस गैसें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रासायनिक कीटनाशक

  60. प्र.60Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  61. प्र.61General Awareness
    दी गई द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में, उत्पादों X और Y की पहचान कीजिए। Pb(NO3)2 (aq) + 2KI (aq) → X + Y
    1. PbI2 + HNO3
    2. PbI2 (s) + KCl (s)
    3. PbI2 (s) + 2KNO3 (aq)
    4. कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PbI2 (s) + 2KNO3 (aq)

  62. प्र.62Reasoning
    उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्न श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी? 15, 17, 20, 25, 32,?
    1. 44
    2. 40
    3. 45
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 43

  63. प्र.63Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  64. प्र.64Reasoning
    यदि किसी वस्तु को 18 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 36 cm की दूरी पर रखा जाता है, तो उसका प्रतिबिंब ______ बनेगा।
    1. दर्पण के पीछे 36 cm पर
    2. दर्पण के पीछे 18 cm पर
    3. दर्पण के सामने 36 cm पर
    4. दर्पण के सामने 18 cm पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दर्पण के सामने 36 cm पर

  65. प्र.65General Awareness
    An electric transformer works on the principle of:
    1. photoelectric effect
    2. Joule's heating effect
    3. electromagnetic induction
    4. Ohm's law
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — electromagnetic induction

  66. प्र.66Reasoning
    सात डिब्बे - O, P, Q, R, S, T और U, एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। Q और P के बीच में केवल चार डिब्बे हैं। U, अनुक्रम के ठीक बीच में है। R, Q के ठीक नीचे है। S, नीचे से ठीक तीसरे स्थान पर है। S और P के बीच में केवल T है। Q, O के ठीक नीचे है। कौन सा डिब्बा सबसे ऊपर है?
    1. O
    2. P
    3. Q
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — O

  67. प्र.67General Awareness
    इनमें से कौन सा, पारिस्थितिकी तंत्र का एक अजैविक घटक है?
    1. मृदा
    2. कवक
    3. सूक्ष्मजीव
    4. कीट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मृदा

  68. प्र.68Mathematics
    12 of 3 – 24 of 4 ÷ 12 को सरल कीजिए।
    1. 4
    2. 28
    3. −5
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 28

  69. प्र.69General Awareness
    प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत कितने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू किए गए थे?
    1. तीन
    2. चार
    3. दो
    4. पाँच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पाँच

  70. प्र.70Reasoning
    स्थलीय जानवरों में, गैसीय विनिमय विसरण की क्रिया द्वारा होता है। इन जानवरों में श्वसन के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं? a. विसरण इनकी त्वचा से होता है b. इनकी त्वचा कोमल और संवेदनशील होती है, जो गैसीय विनिमय को सक्षम बनाती है c. इसमें वायु के प्रवाह के लिए मार्ग होते हैं d. इसकी त्वचा का क्षेत्रफल कम होता है लेकिन श्वसन के लिए पर्याप्त रक्त प्रवाह होता है
    1. a और d
    2. a, c और d
    3. a और b
    4. a, b और c
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — a, b और c

  71. प्र.71General Awareness
    राष्ट्रव्यापी दूध ग्रिड (nationwide milk grid) बनाने के लक्ष्य के तहत ऑपरेशन फ्लड का शुभारंभ किस वर्ष किया गया था?
    1. 1970
    2. 1981
    3. 1985
    4. 1979
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1970

  72. प्र.72General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  73. प्र.73Reasoning
    जनवरी 2022 में, IIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने संसाधन-सीमित चिकित्सकीय संस्थानों में ______ का पता लगाने के लिए एक नया अत्यधिक सटीक, पोर्टेबल, साथ ही उपयोगकर्ता के अनुकूल, सस्ता तथा नॉन-इनवेसिव (बिना चीरफाड़ के) उपकरण विकसित किया है।
    1. स्तन कैंसर
    2. फेफड़ों के कैंसर
    3. रक्त कैंसर
    4. मुंह के कैंसर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुंह के कैंसर

  74. प्र.74Reasoning
    इस प्रश्न में, एक कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर पता लगाएं कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है। कथन: Z < X ≥ U = Y < V ≤ W
    1. Z > X
    2. V > U
    3. X < Y
    4. Y > W
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — V > U

  75. प्र.75Mathematics
    यदि एक बरामदे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3 : 1 है, और उसका परिमाप 40 m है, तो ₹24 प्रति m² की दर से बरामदे में टाइल लगाने की लागत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,700
    2. ₹1,900
    3. ₹1,600
    4. ₹1,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,800

  76. प्र.76Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  77. प्र.77Mathematics
    एक दुकानदार एक मशीन को 10% की छूट पर बेचता है लेकिन मशीन का अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से 10% अधिक रखता है। उस वस्तु पर दुकानदार को हुई प्रतिशत हानि ज्ञात कीजिए।
    1. 1%
    2. 9.8%
    3. 10%
    4. 7.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1%

  78. प्र.78Mathematics
    एक बेईमान विक्रेता अपना माल क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है। लेकिन वह 1000 ग्राम के बांट के बजाए 850 ग्राम के बांट का उपयोग करता है। उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए। (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
    1. 15.65%
    2. 14.65%
    3. 17.65%
    4. 16.65%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 17.65%

  79. प्र.79Reasoning
    ______ एक उपयुक्त दर्पण होता है, जिसे एक बिंदु पर सूर्य का प्रकाश केंद्रित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
    1. उत्तल दर्पण
    2. समतल दर्पण
    3. अवतल दर्पण
    4. कांच की प्लेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अवतल दर्पण

  80. प्र.80Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  81. प्र.81Mathematics
    In a certain code language, the numbers/symbols are coded using letters as per the table given below and as per the given conditions. Number/Symbol | 1 | ! | 2 | @ | 3 | # | 4 | $ | 5 | % | 6 | ^ | 7 | & | 8 | * | 9 Code | T | D | C | R | G | B | Y | H | N | J | P | L | Q | S | D | F | Z Conditions: I. If the first element is an even number and the last is an odd number, the code for the first and last elements will be K. II. If both the second and third elements are even numbers, the codes for these two are to be interchanged. III. If the first element is a number and the last a symbol, the code for the first element is to be used for the last element also. What will be the code for 254%3&?
    1. SHYJGC
    2. CHYJGC
    3. SHYJGS
    4. CHYJGS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CHYJGC

  82. प्र.82Mathematics
    यदि किसी परिनालिका के फेरों की संख्या में वृद्धि होती है, तो उसका ______ ।
    1. चुंबकीय क्षेत्र घटता है
    2. चुंबकीय क्षेत्र नियत रहता है
    3. चुंबकीय क्षेत्र घटकर शून्य हो जाता है
    4. चुंबकीय क्षेत्र बढ़ता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चुंबकीय क्षेत्र बढ़ता है

  83. प्र.83Mathematics
    m और n दो समांतर रेखाएं हैं। यदि l एक ऐसी तिर्यक रेखा है, जो m और n को प्रतिच्छेदित करती है, तो l के एक ही ओर बने अंतःकोणों का योग ______ के बराबर होगा।
    1. 90°
    2. 360°
    3. 270°
    4. 180°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 180°

  84. प्र.84General Awareness
    राष्ट्रीय रबड़ नीति 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व का ______ सबसे बड़ा प्राकृतिक रबड़ उत्पादक देश है।
    1. पांचवां
    2. सातवां
    3. आठवां
    4. छठा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — छठा

  85. प्र.85Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ़ 2017 और 2018 में एक कंपनी द्वारा आयात किए गए विभिन्न उत्पादों A, B, C, D और E की कुल संख्या (लाख में) को दर्शाता है। ग्राफ़ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। [figure] संदर्भ: No. of Units imported (in lakhs) : आयात की गई इकाइयों की संख्या (लाख में) Types of products : उत्पादों के प्रकार वर्ष 2017 में आयात किए गए C प्रकार के उत्पादों की संख्या और 2018 में आयात किए गए C प्रकार के उत्पादों की संख्या का अनुपात कितना था?
    1. 7 : 5
    2. 5 : 7
    3. 2 : 3
    4. 4 : 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5 : 7

  86. प्र.86Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  87. प्र.87Reasoning
    एक पंक्ति में कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके खड़े हुए हैं। इस पंक्ति में मोहित बाएं सिरे से 20वें और दाएं सिरे से 30वें स्थान पर है। पंक्ति में व्यक्तियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 50
    2. 39
    3. 40
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 49

  88. प्र.88Mathematics
    दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 1260 और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 30 है। यदि इन दो संख्याओं में से एक संख्या 180 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 210
    2. 270
    3. 240
    4. 200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 210

  89. प्र.89General Awareness
    भारत में, प्रतिवर्ष ______ को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    1. 30 जनवरी
    2. 31 अक्टूबर
    3. 15 दिसंबर
    4. 2 अक्तूबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31 अक्टूबर

  90. प्र.90Mathematics
    यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर होती है, तो ₹ y की राशि पर 4% की वार्षिक दर से 2 वर्ष का ब्याज ₹612 होगा। इन दो वर्षों की अवधि के अंत में कुल देय मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹7,812
    2. ₹8,112
    3. ₹8,002
    4. ₹8,262
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹8,112

  91. प्र.91Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (10, 144) (17,361)
    1. (9, 100)
    2. (21, 529)
    3. (11, 144)
    4. (12, 169)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (21, 529)

  92. प्र.92General Awareness
    यदि एक टोस्टर को 220 V AC के बजाय 440 V AC से जोड़ा जाए, तो प्रति सेकंड उत्पन्न होने वाली ऊष्मा, पहले उत्पन्न होने वाली ऊष्मा की ______ होगी।
    1. चार गुनी
    2. आधी
    3. एक-चौथाई
    4. दोगुनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चार गुनी

  93. प्र.93Reasoning
    निम्न संख्या-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) 1 3 & > 3 3 5 > @ # 2 9 8 6 9 ! 9 (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला में से सभी संख्याओं को हटा दिया जाए, तो निम्न में से कौन सा प्रतीक दाएं से तीसरे के बाईं ओर सातवें स्थान पर होगा?
    1. &
    2. >
    3. @
    4. $
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — >

  94. प्र.94Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं। कथन: 1. सभी पेन, स्केच-पेन हैं। 2. कुछ स्केच-पेन, मार्कर हैं। 3. कोई भी मार्कर, आरेख नहीं है। निष्कर्ष: I. कुछ आरेख, मार्कर हैं। II. कोई भी पेन, आरेख नहीं है। III. कुछ स्केच-पेन, पेन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    2. केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I और II पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष II और III पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष III पालन करता है।

  95. प्र.95Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  96. प्र.96Reasoning
    निम्न अक्षर-प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। N S & H H Y T G B R ^ @ D R $ V % ^ V # D % C D @ उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद में भी एक अक्षर है?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  97. प्र.97General Awareness
    In Economics, Average product = ______ ÷ Labour
    1. Variable cost
    2. Marginal product
    3. Fixed cost
    4. Total product
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Total product

  98. प्र.98Mathematics
    12 और 39 के बीच 5 से विभाजित होने वाली सभी प्राकृतिक संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 28
    2. 21
    3. 25
    4. 25.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25

  99. प्र.99Mathematics
    द्विघात समीकरण x² + 10x + 21 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
    1. −3, −7
    2. 7, −3
    3. 7, 3
    4. 3, −7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7, 3

  100. प्र.100General Awareness
    भारत की किन दो भाषाओं को 2008 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया?
    1. संस्कृत और मलयालम
    2. तमिल और संस्कृत
    3. कन्नड़ और तेलुगू
    4. मलयालम और ओडिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कन्नड़ और तेलुगू

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1323334451647184941011141211331441541621731841932012132232312412522622712812933023143213323443513643743823934034124234344424534644734844925045145225345415545615715845916036136246336436536616716826947047117227347427547647717837938028128248348448528648748818929029129219329429519639749839931003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 14 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner