-
प्र.1Mathematics
किसी परिनालिका में उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता, निम्नलिखित में से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है?
- परिनालिका में धारा की प्रबलता
- सामग्री के रूप में लकड़ी की छड़ का उपयोग किए जाने पर
- क्रोड सामग्री के रूप में नर्म लोहे का उपयोग किए जाने पर
- परिनालिका में फेरों की संख्या
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सामग्री के रूप में लकड़ी की छड़ का उपयोग किए जाने पर
-
प्र.2General Awareness
इनमें से कौन सा यौगिक कार्बन डाईऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करके चूना पत्थर बनाता है?
- कैल्शियम ऑक्साइड
- कैल्शियम
- कैल्शियम कार्बाइड
- कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
-
प्र.3Reasoning
निम्नलिखित विकल्पों में से, एचआईवी (HIV) संक्रमित होने से बचने का सर्वोत्तम उपाय कौन सा है?
- केवल वेश्याओं के साथ यौन क्रिया करने से बचना
- एक ही ज्ञात स्वस्थ व्यक्ति के साथ ही यौन क्रिया करने तक सीमित रहना
- एड्स (AIDS) से पीड़ित व्यक्तियों के साथ यौन क्रिया करने से बचना
- केवल मादक पदार्थों (drug) के आदी व्यक्तियों के साथ यौन क्रिया करने से बचना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — एक ही ज्ञात स्वस्थ व्यक्ति के साथ ही यौन क्रिया करने तक सीमित रहना
-
प्र.4General Awareness
यदि सभी दिशाओं को 135 डिग्री दक्षिणावर्त घुमा दिया जाता है, तो मूल दक्षिण दिशा, किस नई दिशा की ओर इंगित करती है?
- उत्तर-पूर्व
- उत्तर पश्चिम
- दक्षिण-पूर्व
- दक्षिण पश्चिम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर पश्चिम
-
प्र.5Reasoning
नीचे एक कथन और उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। बताएं कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन के आधार पर सत्य है। कथन: K ≥ L > T ≥ Z > V ≤ X < R
- R > V > K
- K ≥ T > Z
- L > Z > V
- X = T = K
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — L > Z > V
-
प्र.6General Awareness
निम्न में से किस विधि का उपयोग कुछ हद तक एसटीडी (STDs) की रोकथाम करने के लिए किया जाता है?
- डिंबवाहिनी-उच्छेदन (Tubectomy)
- कंडोम
- शुक्रवाहिका-उच्छेदन (Vasectomy)
- कॉपर-टी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कंडोम
-
प्र.7Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए यह बताना है कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? कथन: क्वीन जयंती वर्ष मनाने हेतु आयोजित एक कला प्रदर्शनी, गर्मियों में एक महीने तक लगी रहेगी, और यह जनता के लिए खुली रहेगी। धारणाएं: I. कलाकृतियां रानी के जीवन और उनकी विरासत के इर्द-गिर्द केंद्रित हैं। II. प्रदर्शनी में भाग लेना, सभी के लिए निःशुल्क है।
- न तो धारणा I और न ही II निहित है।
- धारणाएं I और II दोनों निहित हैं।
- केवल धारणा II निहित है।
- केवल धारणा I निहित है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — केवल धारणा I निहित है।
-
प्र.8Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। त्रिभुज 'प्रेरक वक्ताओं' को निरूपित करता है, वृत्त 'महिलाओं' को निरूपित करता है, वर्ग 'वैज्ञानिकों' को निरूपित करता है, और आयत 'विवाहित' को निरूपित करता है। उन विवाहित महिलाओं की संख्या ज्ञात कीजिए, जो वैज्ञानिक हैं लेकिन प्रेरक वक्ता नहीं हैं। [figure]
- 17
- 6
- 9
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 9
-
प्र.9Mathematics
वह बड़ी से बड़ी संभव लंबाई वाले पैमाने की लंबाई ज्ञात कीजिए, जिसके द्वारा 3 m 96 cm, 5 m 28 cm और 7 m 92 cm लंबाई वाले खंभों को सटीक बार में मापा जा सकता है।
- 33 cm
- 66 cm
- 1 m 32 cm
- 3 m 21 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 m 32 cm
-
प्र.10Reasoning
निम्न संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 7 5 3 3 9 1 4 6 2 7 8 3 7 5 6 8 9 1 3 9 5 3 (दाएं) उपरोक्त संख्या श्रेणी में सभी विषम संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
- 90
- 80
- 100
- 70
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 80
-
प्र.11Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.12Reasoning
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, चार-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 6338 5345 4127 7253 6176 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर करनी होंगी।) यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक से 3 घटा दिया जाए, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक 3 से पूर्णतः विभाज्य होगा?
- तीन
- चार
- पांच
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — दो
-
प्र.13General Awareness
प्राचीन भारतीय महाकाव्य '________' को अब तक ज्ञात सबसे लंबे महाकाव्य के रूप में जाना जाता है, और इसे 'अब तक लिखे गए सबसे लंबे महाकाव्य' के रूप में वर्णित किया जाता है।
- रामायण
- भगवद गीता
- महाभारत
- बुद्धचरित
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — महाभारत
-
प्र.14Mathematics
(x − 5) और (x + 3) का गुणनफल कितना होगा?
- x² − 2x − 15
- x² + 3x − 15
- x² + 3x + 15
- x² + 2x + 15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x² − 2x − 15
-
प्र.15General Awareness
1 अप्रैल 2022 की स्थिति के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन हैं?
- स्वाति मालीवाल
- रेखा शर्मा
- मोहिनी गिरि
- जयंती पटनायक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — रेखा शर्मा
-
प्र.16Mathematics
एक त्रिभुज, जिसकी भुजाओं की लंबाइयां 5 cm, 7 cm और 8 cm है, उसका क्षेत्रफल (cm² में) ______ होगा।
- 60√3
- 10√3
- 280
- 140
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 10√3
-
प्र.17Reasoning
यदि संख्या 1428935 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
- एक
- शून्य
- दो
- तीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक
-
प्र.18General Awareness
मयूरभंज छऊ नृत्य किस राज्य का मूल नृत्य है?
- बिहार
- झारखंड
- मणिपुर
- ओडिशा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ओडिशा
-
प्र.19Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'LALIT' को 'ODOLW' लिखा जाता है और 'MOHIT' को 'PRKLW' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'SUMIT' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
- VXLPW
- LPWVX
- VXPLW
- XVPWL
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — VXPLW
-
प्र.20Mathematics
एक पिता की आयु, उसके पुत्र की आयु की चार गुनी है। 10 वर्ष बाद, पिता की आयु, उसके पुत्र की आयु की 2.5 गुनी होगी। पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 10 वर्ष
- 60 वर्ष
- 40 वर्ष
- 15 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 10 वर्ष
-
प्र.21Reasoning
इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निम्नलिखित कथन के आधार पर, दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन से सत्य हैं? कथन: F ≤ I < G > J ≥ H > L निष्कर्ष: I. G > F II. L < J
- निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
- केवल निष्कर्ष I सत्य है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
- केवल निष्कर्ष II सत्य है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
-
प्र.22Mathematics
एक घड़ी क्रमवार तीन विक्रेताओं द्वारा बेची जाती है, और उनमें से प्रत्येक को 25% का लाभ होता है। यदि तीसरा विक्रेता घड़ी को ₹1,250 में बेचता है, तो पहले विक्रेता के लिए घड़ी का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹640
- ₹740
- ₹540
- ₹840
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹640
-
प्र.23General Awareness
भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में कुल ________ भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दी गई है।
- 23
- 21
- 22
- 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 22
-
प्र.24General Awareness
टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) को इनमें से किस वर्ष में निगमित किया गया था?
- 1907
- 1906
- 1905
- 1908
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1907
-
प्र.25Reasoning
निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
- सभी बच्चों में Y गुणसूत्र उनकी मां से वंशागत होते हैं।
- कुछ प्राणियों, जैसे - घोंघे, में जीव अपना लिंग परिवर्तित कर सकते हैं।
- सभी मानव गुणसूत्र युग्मित नहीं होते हैं।
- लिंग विभिन्न जातियों में विभिन्न कारकों द्वारा निर्धारित होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सभी बच्चों में Y गुणसूत्र उनकी मां से वंशागत होते हैं।
-
प्र.26Reasoning
सात दोस्त - मोनिका, जनक, पवन, लोकेश, रूपेश, सोहन और आनंद एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। आनंद, रूपेश के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। रूपेश, सोहन के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। पवन, जनक और लोकेश के ठीक बगल में बैठा है। लोकेश, सोहन के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो किसी एक सिरे पर बैठा है। लोकेश के संदर्भ में, मोनिका किस स्थान पर बैठी है?
- दाईं ओर तीसरे स्थान पर
- ठीक बगल में
- बाईं ओर दूसरे स्थान पर
- बाईं ओर तीसरे स्थान पर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — दाईं ओर तीसरे स्थान पर
-
प्र.27Mathematics
एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के टर्मिनलों के बीच 0.3 mV का वोल्टेज होने पर, उससे होकर 15 mA की धारा प्रवाहित हो रही है। इस उपकरण का प्रतिरोध क्या होगा?
- 2.0 mΩ
- 0.2 mΩ
- 200 mΩ
- 20 mΩ
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 20 mΩ
-
प्र.28Mathematics
यदि x + 1/x = 8 है, तो x³ + 1/x³ का मान ज्ञात कीजिए।
- 588
- 488
- 388
- 688
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 488
-
प्र.29Mathematics
दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 5 घंटे और 8 घंटे में पूरी तरह से भर सकते हैं। पाइप C इस टंकी को 10 घंटे में पूरी तरह से खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ खाली टंकी में खोल दिया जाए, तो टंकी को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा?
- 4 4/9 घंटे
- 6 घंटे
- 3 घंटे
- 4 2/9 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4 4/9 घंटे
-
प्र.30General Awareness
उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री का अध्यक्ष इनमें से कौन होता है?
- महासचिव
- महान्यायवादी
- भारत के मुख्य न्यायाधीश
- राष्ट्रपति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — महासचिव
-
प्र.31Mathematics
निम्न में से कौन सा, दी गई रासायनिक अभिक्रिया के लिए सही संतुलित समीकरण है? Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂
- 3Fe(s) + H₂O(g) → 3Fe₃O₄(s) + H₂(g)
- Fe(s) + 4H₂O(g) → 3Fe₃O₄(s) + H₂(g)
- Fe(s) + 4H₂O(g) → Fe₃O₄(s) + 2H₂(g)
- 3Fe(s) + 4H₂O(g) → Fe₃O₄(s) + 4H₂(g)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3Fe(s) + 4H₂O(g) → Fe₃O₄(s) + 4H₂(g)
-
प्र.32Mathematics
निम्नलिखित प्रेक्षणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। 29, 32, 48, 50, x, x + 2, 72, 78, 84, 95. यदि माध्यिका 63 है, तो x का मान क्या है?
- 31
- 62
- 50
- 63
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 62
-
प्र.33Reasoning
मान लीजिए कि एक गेंद को किसी अवतल दर्पण के सामने रखा जाता है, और पर्दे पर गेंद के आकार से दोगुने आकार का वास्तविक प्रतिबिंब बनता है। फिर प्रतिबिंब का आकार, वस्तु के आकार के पांच गुने के बराबर होने तक गेंद और पर्दे को खिसकाया जाता है। यदि पर्दे का विस्थापन (shift) d है, तो वस्तु का विस्थापन (shift) __________ होगा।
- d/10
- d/18
- d/12
- d/15
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — d/10
-
प्र.34General Awareness
प्लास्टर ऑफ पेरिस का निर्माण करने के लिए कच्चे पदार्थ के रूप में इनमें से किस यौगिक का उपयोग किया जाता है?
- CaSO₄.2H₂O
- Na₂CO₃.10H₂O
- CuSO₄.2H₂O
- MgSO₄.2H₂O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CaSO₄.2H₂O
-
प्र.35Mathematics
भारत में जीडीपी (GDP) की गणना के लिए आवश्यक डेटा एकत्र करने और संकलित करने के लिए कौन सी एजेंसी, विभिन्न संघीय और राज्य-सरकारी एजेंसियों और विभागों के साथ समन्वय करती है?
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
- भारतीय रिज़र्व बैंक
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
-
प्र.36General Awareness
सतलुज और काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के हिस्से को क्या कहा जाता है?
- नेपाल हिमालय
- कुमाऊं हिमालय
- असम हिमालय
- पूर्वांचल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कुमाऊं हिमालय
-
प्र.37Reasoning
एक कक्षा के सभी 30 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हुए हैं। कोमल पंक्ति के दाएं सिरे से 8वें स्थान पर है, जबकि प्रिया पंक्ति के बाएं सिरे से 14वें स्थान पर है। कोमल और प्रिया के बीच में कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
- 10
- 8
- 9
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 8
-
प्र.38General Awareness
वह एकमात्र वस्तु क्या है, जो हमें प्राकृतिक संसाधनों से नहीं बल्कि सीधे पृथ्वी के बाहर से प्राप्त होती है?
- प्राकृतिक गैसें
- खनिज
- कोयला
- ऊर्जा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ऊर्जा
-
प्र.39Mathematics
यदि a² − 4a + 1 = 0 हो, तो a² + 1/a² का मान ज्ञात कीजिए।
- 12
- 18
- 14
- 16
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 14
-
प्र.40General Awareness
निम्न में से कौन-सा केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार (jurisdiction) के अंतर्गत आता है?
- छावनी परिषद (Cantonment Board)
- जिला परिषद (District Board)
- नगरीय क्षेत्र (Town Area)
- नगरपालिका परिषद (Municipal Board)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — छावनी परिषद (Cantonment Board)
-
प्र.41Mathematics
10 Ω प्रतिरोध वाले एक चालक की कुंडली में −2 V का प्रेरित विद्युतवाहक बल (EMF) होने पर, कुंडली में प्रेरित धारा कितनी होगी?
- 2 A
- 0.2 A
- -0.2 A
- -2 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — -0.2 A
-
प्र.42Mathematics
जून 2022 तक किस अभयारण्य में एक सींग वाले गैंडे की संख्या सबसे अधिक है?
- सरिस्का
- कान्हा
- मुदुमलाई
- काजीरंगा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — काजीरंगा
-
प्र.43Mathematics
एक टीवी सेट के मूल्य में पहले वर्ष 20% की वृद्धि होती है, और अगले वर्ष पुनः 5% की वृद्धि होती है। दो वर्ष बाद, टीवी सेट के मूल्य पर इसके शुरुआती मूल्य की तुलना में हुआ शुद्ध प्रभाव क्या होगा?
- 20% की वृद्धि
- 25% की वृद्धि
- 26% की वृद्धि
- 15% की वृद्धि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 26% की वृद्धि
-
प्र.44Reasoning
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। संख्या/प्रतीक | 6 | 8 | 4 | + | 5 | # | % | 2 | $ | 1 | ^ | 7 | 9 | | @ ; कूट | S | U | T | W | N | P | V | D | A | Z | J | M | O | M | Y शर्तें: (i) यदि पहले और अंतिम घटक संख्याएं हैं, तो अंतिम घटक को प्रतीक @ से बदला जाएगा। (ii) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, तो पहले घटक को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि पहले और दूसरे दोनों घटक संख्याएं हैं, तो तीसरे घटक को के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। निम्न के लिए कूट क्या होगा? % 5 6 7 @
- NSMYV
- ©NSMY
- YMSN©
- AYNSM
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ©NSMY
-
प्र.45Reasoning
इनमें से कौन सी धातु, अभिक्रियाशीलता श्रेणी में सबसे कम अभिक्रियाशील धातु है?
- Cu
- Ag
- Au
- Hg
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — Au
-
प्र.46General Awareness
2 नवंबर 2020 को भारतीय खेल प्राधिकरण का नवीनतम क्षेत्रीय केंद्र कहाँ खोला गया?
- इंफाल
- ज़ीरकपुर
- भोपाल
- सोनीपत
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ज़ीरकपुर
-
प्र.47Mathematics
त्रिभुज का परिकेन्द्र क्या होता है?
- इसके शीर्षलंबों का सम्मिलन बिंदु
- इसकी भुजाओं के लंब समद्विभाजकों का सम्मिलन बिंदु
- इसके माध्यिकाओं का सम्मिलन बिंदु
- कोणों के समद्विभाजकों का सम्मिलन बिंदु
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — इसकी भुजाओं के लंब समद्विभाजकों का सम्मिलन बिंदु
-
प्र.48Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.49Mathematics
यदि a = x/(2x + y + z) = y/(x + 2y + z) = z/(x + y + 2z) है तो a का मान ज्ञात कीजिए।
- 1/2
- 1/4
- 3/2
- 2/5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 1/4
-
प्र.50General Awareness
216^(2/3) + 1/(256^(−3/4)) + 32^(1/5) − 1/(10^(−2)) − 2 का मान क्या होगा?
- −2
- 1
- 0
- −1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 0
-
प्र.51General Awareness
निम्नलिखित में से कौन सा, भारतीय रिज़र्व बैंक की विशेषताओं को दर्शाता है? A. यह देश की मुद्रा जारी करता है। B. यह विभिन्न तरीकों से देश की मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करता है। C. यह सरकार के लिए एक बैंकर के रूप में कार्य करता है। D. यह जनता से जमा स्वीकार करता है, और इन निधियों का एक हिस्सा उन लोगों को उधार देता है, जो उधार लेना चाहते हैं।
- A, B और C
- A, C और D
- B, C और D
- A, B और D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — A, B और C
-
प्र.52General Awareness
जब आप किसी पादप कोशिका, कवक कोशिका या जीवाणु कोशिका को एक अत्यधिक तनु बाह्य माध्यम में रखते हैं, तो पादप कोशिका या कवक कोशिका जल को अवशोषित करेगी, किंतु फटेगी नहीं, जबकि जंतु कोशिका फट जाएगी। पादप कोशिका का कौन-सा भाग उसे आने वाले जल के दाब को सहन करने में सहायता करता है?
- केंद्रक
- कोशिका द्रव्य
- प्लाज्मा झिल्ली
- कोशिका भित्ति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — कोशिका भित्ति
-
प्र.53Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.54Mathematics
एक दुकानदार ₹100 प्रति kg की दर से दाल बेचता है, जिसे उसने ₹80 प्रति kg की दर पर खरीदा था। बेचते समय वह ठगी करता है, और 1 kg के स्थान पर 800 g देता है। उसका वास्तविक लाभ ज्ञात कीजिए।
- 62.75%
- 58.00%
- 64.00%
- 56.25%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 56.25%
-
प्र.55General Awareness
निम्न में से किसने सर्वप्रथम यह ज्ञात किया कि प्रत्येक आठवें तत्व के गुणधर्म पहले तत्व के समान हैं?
- जोहान्न वुल्फगांग डॉबेराइनर
- हेनरी मोज़ले
- दमित्री इवानोविच मेंडेलीफ़
- जॉन न्यूलैंड्स
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जॉन न्यूलैंड्स
-
प्र.56General Awareness
नीचे दी गई तालिका में एक स्कूल की परीक्षा में 5 अलग-अलग विषयों में पांच विद्यार्थियों के प्राप्तांकों को दर्शाया गया है। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 हैं। तालिका का अध्ययन कीजिए, और प्रश्न का उत्तर दीजिए। विद्यार्थी/विषय | रोहन | मोहन | राधा | अली | जोहान ; गणित | 70 | 88 | 70 | 90 | 95 ; सांख्यिकी | 74 | 78 | 75 | 70 | 85 ; हिंदी | 65 | 78 | 76 | 53 | 50 ; अंग्रेजी | 60 | 64 | 70 | 65 | 85 ; सामाजिक विज्ञान | 58 | 54 | 62 | 46 | 66 उनमें से किसने उच्चतम कुल प्राप्तांकों के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है?
- जोहान
- राधा
- मोहन
- रोहन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मोहन
-
प्र.57Mathematics
यदि एक समबहुभुज के प्रत्येक अंतः-कोण का माप 108° है, तो उस बहुभुज में __________ भुजाएं होती हैं।
- 10
- 6
- 4
- 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 5
-
प्र.58Mathematics
निम्नलिखित में से किसे व्यापक रूप से 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गोवालिया टैंक मैदान, बॉम्बे में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए याद किया जाता था?
- वेलु नचियार (Velu Nachiyar)
- रानी गाइदिनलिउ (Rani Gaidinliu)
- अरुणा आसफ अली
- दुर्गावती देवी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — अरुणा आसफ अली
-
प्र.59Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.60General Awareness
यदि 12 अप्रैल 2010 को सोमवार है, तो 8 मार्च 2022 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
- मंगलवार
- रविवार
- बुधवार
- शुक्रवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मंगलवार
-
प्र.61General Awareness
निम्न में से कौन-सा एल्कीन का सामान्य सूत्र है?
- CnH2n
- CnH2n+4
- CnH2n-2
- CnH2n+2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — CnH2n
-
प्र.62Mathematics
एक विद्युत परिपथ में, 10 Ω और 20 Ω प्रतिरोध वाले 2 लैंप समानांतर क्रम में संयोजित हैं, और इसमें 20 V की बैटरी प्रयुक्त की गई है। यदि शक्ति, वोल्टेज, धारा और प्रतिरोध को क्रमशः P, V, I और R द्वारा निरूपित किया जाता है, तो निम्न में से कौन सा संबंध सत्य है?
- P = V/R²
- P = V²/R
- P = IR²
- P = V²R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — P = V²/R
-
प्र.63Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.64Reasoning
एक विद्यार्थी ने एक गोलीय लेंस और एक गोलीय दर्पण दोनों के आवर्धन मापे। उसने पाया कि दोनों ही +3.0 हैं। वह निष्कर्ष निकालेगा कि ________ ।
- लेंस उत्तल है, लेकिन दर्पण अवतल हैं
- लेंस और दर्पण दोनों अवतल है
- लेंस अवतल है, लेकिन दर्पण उत्तल है
- लेंस और दर्पण दोनों उत्तल हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लेंस उत्तल है, लेकिन दर्पण अवतल हैं
-
प्र.65Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.66General Awareness
ग्रामीण बैंक मॉडल की अवधारणा किसने दी, जिससे भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के सृजन की प्रेरणा मिली?
- अब्दुल हमीद
- रेजवान अहमद तौफीक
- जियाउर रहमान
- मोहम्मद यूनुस
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मोहम्मद यूनुस
-
प्र.67General Awareness
यदि px² + qx + r = 0 के मूल α, β हैं, तो α² + β² = _______ होगा।
- (q² − 2pr)/p²
- −2pq
- (q² + 2pr)/p²
- 2pq
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — (q² − 2pr)/p²
-
प्र.68General Awareness
भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर बना है?
- गोदावरी
- सतलुज
- ब्रह्मपुत्र
- झेलम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सतलुज
-
प्र.69Reasoning
गोलीय दर्पण के लिए, υ, u, और f के बीच सही संबंध क्या होगा?
- υ = u + f
- 1/f + 1/u = 1/υ
- 1/f = 1/u + 1/υ
- 1/f = 1/υ − 1/u
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1/f = 1/u + 1/υ
-
प्र.70Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.71Mathematics
एक स्वास्थ्य क्लब में 80% सदस्य पुरुष और शेष 20% महिलाएं हैं। पुरुष सदस्यों की औसत आयु 30 वर्ष और महिला सदस्यों की औसत आयु 40 वर्ष है। इस स्वास्थ्य क्लब के सभी सदस्यों की संयुक्त औसत आयु _______ वर्ष होगी।
- 35
- 33
- 31
- 32
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 32
-
प्र.72Reasoning
धातुएं, प्रकृति में वैद्युत धनात्मक होती हैं। निम्न में से कौन सा, दिए गए अभिकथन की सही व्याख्या करता है?
- धातुएं, ॠणायन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन ग्रहण करती हैं।
- धातुएं, ॠणायन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन त्यागती हैं।
- धातुएं, धनायन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन ग्रहण करती हैं।
- धातुएं, धनायन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन त्यागती हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — धातुएं, धनायन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन त्यागती हैं।
-
प्र.73General Awareness
यदि a sec A + b tan A + c = 0 और a′ sec A + b′ tan A + c′ = 0 है, तो (bc′ − b′c)² − (ca′ − c′a)² निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
- (ab + a′b′)²
- (ab − a′b′)²
- (ab′ − a′b)²
- (a′b + ab′)²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (ab′ − a′b)²
-
प्र.74Mathematics
समीकरण (x + 1)³ − (x − 1)³ = 0 निम्नलिखित में से क्या है?
- अवास्तविक मूलों वाला रैखिक समीकरण
- अवास्तविक मूलों वाला द्विघात समीकरण
- वास्तविक मूलों वाला रैखिक समीकरण
- वास्तविक मूलों वाला द्विघात समीकरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अवास्तविक मूलों वाला द्विघात समीकरण
-
प्र.75General Awareness
326.7̅8̅6̅ − 10.1̅9̅3̅ का मान ज्ञात कीजिए। (अंक 786 और 193 पर आवर्ती रेखा)
- 316.4̅9̅5̅7̅5̅
- 316.6̅5̅3̅4̅5̅
- 316.5̅0̅3̅6̅5̅
- 316.5̅9̅3̅4̅5̅
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 316.5̅9̅3̅4̅5̅
-
प्र.76Mathematics
यदि तीन नल एक साथ खोले जाते हैं, तो एक टंकी 12 घंटे में पूरी भर जाती है। एक नल इसे 10 घंटे में पूरा भर सकता है, और दूसरा नल इसे 15 घंटे में पूरा भर सकता है, जबकि तीसरा पाइप एक निकासी पाइप है, जो टंकी को खाली करता है। जब कोई अन्य पाइप नहीं खुला है, तो तीसरा पाइप पूरी भरी हुई टंकी को कितने समय में खाली कर सकता है?
- 12 घंटे
- 9 घंटे
- 10 घंटे
- 11 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 12 घंटे
-
प्र.77Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'हिंदी भाषियों' को निरूपित करता है, वर्ग 'उर्दू भाषियों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'तमिल भाषियों' को निरूपित करता है। ऐसे कितने व्यक्ति हैं, जो तीनों भाषा बोल सकते हैं? [figure]
- 2
- 4
- 5
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 5
-
प्र.78Reasoning
सार्वजनिक स्थलों पर चाय बेचने के लिए प्लास्टिक के कपों के स्थान पर कागज के कपों का उपयोग क्यों किया जाना चाहिए?
- प्लास्टिक के कप अधिक सस्ते होते हैं
- कागज के कप अधिक मजबूत होते हैं
- कागज के कप जैवनिम्नीकरणीय होते हैं
- कागज के कप चीज़ों को सुरक्षित रखते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — कागज के कप जैवनिम्नीकरणीय होते हैं
-
प्र.79Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.80General Awareness
2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
- रोजर फेडरर
- नोवाक जोकोविच
- डेनियल मेदवेदेव
- राफेल नडाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — राफेल नडाल
-
प्र.81General Awareness
ρ, R, l और A के बीच सही संबंध क्या है?
- ρ = Rl/A
- ρ = RA/l
- R = ρlA
- R = ρA/l
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ρ = RA/l
-
प्र.82General Awareness
जुलाई 2022 में, केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किस स्थान पर राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के 17वें परिसर का उद्घाटन किया?
- पंचकुला
- पटना
- रायबरेली
- शिलांग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — पंचकुला
-
प्र.83General Awareness
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित 'स्वामित्व-SVAMITVA' (गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी से मानचित्रण) योजना के तहत भूखंडों के मानचित्रण के लिए _________ का उपयोग किया जाता है।
- रॉकेट
- पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रह
- ड्रोन
- हैलीकॉप्टर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ड्रोन
-
प्र.84Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.85General Awareness
भारतीय संविधान की उद्देशिका में, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्द किस संशोधन द्वारा शामिल किए गए थे?
- 52वें
- 42वें
- 44वें
- 72वें
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 42वें
-
प्र.86Mathematics
आकाश बिंदु O से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 3 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 10 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है और बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Z से बिंदु O तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में और कितनी दूरी तय करनी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
- पश्चिम की ओर 2 km
- पूर्व की ओर 2 km
- उत्तर की ओर 4 km
- पूर्व की ओर 3 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तर की ओर 4 km
-
प्र.87General Awareness
[x^(m(n−p)) . x^(n(p−m)) . x^(p(m−n))] [⁴√625 − √25] का मान _______ होगा।
- 0
- 2
- 5
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 0
-
प्र.88Mathematics
यदि एक ठोस लंबवृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2310 cm² है, और इसके आधार की त्रिज्या 21 cm है, तो इस बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ______ होगा। (π = 22/7 लीजिए)
- 5082
- 5892
- 3696
- 4250
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5082
-
प्र.89Mathematics
दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 15 और 300 हैं। यदि दोनों संख्याओं का अंतर 15 है, तो उन दोनों संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
- 140
- 145
- 130
- 135
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 135
-
प्र.90Reasoning
साक्षी को ऊपर से 18वीं और रवीना को नीचे से 13वीं रैंक मिली है। केवल तीन विद्यार्थियों की रैंक, साक्षी और रवीना की रैंकों के बीच हैं। साक्षी की रैंक, रवीना से ऊपर है। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
- 32
- 33
- 35
- 34
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 34
-
प्र.91General Awareness
पांच फिल्म निर्माता - प्रगति, रतन, तोमर, बिहारी और उज्ज्वला एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। बिहारी, उज्ज्वला के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। प्रगति, तोमर के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहती है। रतन, प्रगति के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। उज्ज्वला, तोमर के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहती है। तीसरी मंजिल पर कौन रहता है?
- रतन
- तोमर
- उज्ज्वला
- प्रगति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — तोमर
-
प्र.92Reasoning
आठ राजनेता - पृथ्वी, सम्राट, राजेश, उनादकट, नारायण, विमल, तपस्वी और वाजिद एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। राजेश और वाजिद, सम्राट के ठीक बगल में हैं। विमल, उनादकट और वाजिद के ठीक बगल में है। तपस्वी और नारायण, पृथ्वी के ठीक बगल में हैं। न तो तपस्वी और न ही राजेश पंक्ति के सिरों पर हैं। उनादकट, तपस्वी के दाईं ओर किसी स्थान पर है। निम्न में से कौन, पृथ्वी के दाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा है?
- तपस्वी
- राजेश
- विमल
- वाजिद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — राजेश
-
प्र.93General Awareness
उस भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया का नाम बताइए, जिसके द्वारा पौधे प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
- स्टार्च संश्लेषण
- भौतिक संश्लेषण
- भौतिक-रासायनिक रूपांतरण
- प्रकाश संश्लेषण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — प्रकाश संश्लेषण
-
प्र.94Mathematics
दी गई तालिका तीन अलग-अलग वर्षों में एक कॉलेज में चार अलग-अलग पाठ्यक्रमों - डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, सांख्यिकी और इमेज प्रोसेसिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या और उनमें पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या को दर्शाती है। वर्ष/पाठ्यक्रम | 2016 विद्यार्थियों की कुल संख्या | 2016 लड़कियों की कुल संख्या | 2017 विद्यार्थियों की कुल संख्या | 2017 लड़कियों की कुल संख्या | 2018 विद्यार्थियों की कुल संख्या | 2018 लड़कियों की कुल संख्या ; डेटा साइंस | 800 | 500 | 900 | 450 | 760 | 400 ; क्लाउड कंप्यूटिंग | 1600 | 400 | 1800 | 1000 | 1500 | 700 ; सांख्यिकी | 1400 | 600 | 1500 | 700 | 1040 | 400 ; इमेज प्रोसेसिंग | 1200 | 600 | 1300 | 600 | 800 | 200 वर्ष 2017 में सभी चार पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले लड़कों की औसत संख्या कितनी है?
- 492.5
- 586.5
- 687.5
- 734.5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 687.5
-
प्र.95Reasoning
यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है। AID, BAD, CAT, DOG, EAT यदि इनमें से प्रत्येक शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों (उनका सार्थक होना अनिवार्य नहीं है) में कोई स्वर नहीं होगा?
- एक भी नहीं
- एक
- तीन
- दो
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — एक भी नहीं
-
प्र.96Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। वृत्त 'स्वस्थ व्यक्तियों' को निरूपित करता है, वर्ग 'पुरुषों' को निरूपित करता है, और त्रिभुज 'स्नातकों' को निरूपित करता है। ऐसे कितने पुरुष हैं जो स्वस्थ हैं, लेकिन स्नातक नहीं हैं? [figure]
- 3
- 4
- 1
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 2
-
प्र.97Mathematics
10 cm व्यास वाली एक गेंद को +5.0 D की क्षमता वाले लेंस के सामने 40 cm की दूरी पर रखा गया है। गेंद के प्रतिबिंब का व्यास कितना होगा?
- 6 cm
- 8 cm
- 10 cm
- 12 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 10 cm
-
प्र.98Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2
-
प्र.99General Awareness
किस आईआईटी (IIT) ने, विजुअल क्वेस्ट और यूथ4जॉब्स के साथ मिलकर, दिव्यांग-जनों के लिए भारत का पहला AI-आधारित जॉब पोर्टल विकसित किया है, जिसे 'स्वराजबिलिटी (Swarajability)' कहा जाता है?
- आईआईटी-बॉम्बे
- आईआईटी-खड़गपुर
- आईआईटी-दिल्ली
- आईआईटी-हैदराबाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — आईआईटी-हैदराबाद
-
प्र.100Mathematics
यदि मूलधन राशि ₹13,000 है, तो 5% प्रति वर्ष की दर से 4 वर्ष का साधारण ब्याज ______ होगा।
- ₹2,600
- ₹5,200
- ₹2750
- ₹1,300
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,600