-
प्र.1General Awareness
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संतुलित अभिक्रिया कौन सी है? हाइड्रोजन + ब्रोमीन → हाइड्रोजन ब्रोमाइड
- H + Br → HBr
- H₂ + 2Br → 2 HBr
- 2H + Br₂ → 2 HBr
- H₂ + Br₂ → 2 HBr
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — H₂ + Br₂ → 2 HBr
-
प्र.2Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथन के आधार पर कौन सा निष्कर्ष सत्य है? कथन: B > Y ≤ Z = A < X > O निष्कर्ष: 1. B > X 2. Y < O 3. Y < X 4. A > O
- 3
- 2
- 1
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 3
-
प्र.3Reasoning
एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए। कथन: खरीदारी के लिए पुन:-प्रयोज्य कपड़े के थैलों के उपयोग से, प्लास्टिक की थैलियों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। तर्क: I. 1 जुलाई 2022 से सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा दी है। II. कपड़े के थैले पुन: प्रयोज्य होने की वजह से पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, और उन्हें ऐसे रद्दी कपड़ों से बनाया जाता है, जिन्हें अन्यथा अपशिष्ट भराव क्षेत्र में फेंक दिया जाता है।
- तर्क II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क I कथन का समर्थन करता है
- तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
- तर्क I कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि तर्क II कथन का समर्थन करता है
- तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तर्क I और II, दोनों कथन का समर्थन करते हैं
-
प्र.4Mathematics
सरल कीजिए: (5³×27×10³)/(5⁶×3²×4)
- 6
- 8
- 3/2
- 1/2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 6
-
प्र.5Mathematics
भारत के उपोष्णकटिबंधीय वनस्पति क्षेत्रों में वार्षिक औसत तापमान की सीमा क्या है?
- 17°C से 24°C
- 7°C से नीचे
- 24°C से ऊपर
- 7°C से 17°C
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 17°C से 24°C
-
प्र.6General Awareness
लाल रंग का प्रकाश, कोहरे या धुएं से ________ प्रकीर्णित होता है, क्योंकि इसकी तरंग दैर्ध्य श्वेत प्रकाश के अन्य रंग घटकों की तरंग दैर्ध्य की तुलना में ________ होती है।
- सबसे कम, कम
- सर्वाधिक, अधिक
- सबसे कम, अधिक
- सर्वाधिक, कम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — सबसे कम, अधिक
-
प्र.7Mathematics
यदि जॉन 90 km की दूरी 30 km/h की चाल से तय करता है, और 60 km/h की चाल से वापस लौटता है, तो उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
- 45 km/h
- 30 km/h
- 40 km/h
- 60 km/h
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 40 km/h
-
प्र.8Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.9Mathematics
X ने ₹750 प्रत्येक के अंकित मूल्य वाली 20 कमीजों का एक ऑर्डर दिया। दुकानदार ने 20 कमीजें खरीदने पर 20% छूट की पेशकश की। उन्होंने ₹500 की एक अतिरिक्त छूट भी अनुमन्य की, क्योंकि भुगतान नकद में किया गया था। यदि प्रत्येक कमीज का विक्रय मूल्य समान है, तो प्रत्येक कमीज का अंतिम विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
- ₹575
- ₹650
- ₹550
- ₹625
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹575
-
प्र.10General Awareness
इनमें से किस भाषा को 1967 में भारत की राजभाषाओं की सूची में शामिल किया गया था?
- सिंधी
- मणिपुरी
- कोंकणी
- नेपाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — सिंधी
-
प्र.11Mathematics
सरला और किशोर की आयु का योगफल 26 वर्ष है। यदि 3 वर्ष पहले, किशोर की आयु, सरला की आयु की 3/2 गुनी थी, तो सरला की वर्तमान आयु कितनी है?
- 11 वर्ष
- 9 वर्ष
- 10 वर्ष
- 12 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11 वर्ष
-
प्र.12Reasoning
निम्न में से कौन सा विकल्प दिए गए समीकरण के दाएं पक्ष (RHS) को दर्शाता है? sin² A/(1−cos A) =
- sec A + tan A
- cos A + 1
- cosec A
- tan A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — cos A + 1
-
प्र.13Mathematics
2 cm मोटाई और 9 cm बाह्य त्रिज्या वाले एक गोलाकार पात्र की धारिता ज्ञात कीजिए। (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए) (π = 22/7 प्रयोग कीजिए।)
- 1437.33 cm³
- 1050.67 cm³
- 1241.14 cm³
- 1590.48 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1437.33 cm³
-
प्र.14Reasoning
एक प्रकाशिक उपकरण X की फोकस दूरी −30 cm है। X _____ हो सकता है।
- या तो उत्तल लेंस या अवतल दर्पण
- या तो अवतल लेंस या अवतल दर्पण
- या तो अवतल लेंस या उत्तल दर्पण
- या तो उत्तल लेंस या उत्तल दर्पण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — या तो अवतल लेंस या अवतल दर्पण
-
प्र.15Mathematics
निम्न में से कौन सा उपकरण चुंबकीय क्षेत्र में स्थित धारावाही चालक पर लगने वाले बल की अवधारणा पर आधारित नहीं है? लाउडस्पीकर, वोल्टमीटर, एमीटर, विद्युत फ्यूज
- लाउडस्पीकर
- विद्युत फ्यूज
- वोल्टमीटर
- एमीटर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — विद्युत फ्यूज
-
प्र.16Mathematics
जटिल शारीरिक बनावट वाले लैंगिक प्रजनन करने वाले जीवों की जनन कोशिकाओं में कौन-सी विशिष्टताएं पाई जाती हैं?
- नर जनन कोशिका - खाद्य भंडार युक्त बड़ी, मादा - छोटी और गतिशील
- नर जनन कोशिका - खाद्य भंडार युक्त छोटी, मादा - बड़ी और गतिशील
- नर जनन कोशिका - छोटी और गतिशील, मादा - खाद्य भंडार युक्त बड़ी
- नर जनन कोशिका - बड़ी और गतिशील, मादा - खाद्य भंडार युक्त छोटी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नर जनन कोशिका - छोटी और गतिशील, मादा - खाद्य भंडार युक्त बड़ी
-
प्र.17Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1
-
प्र.18Reasoning
निम्नलिखित प्रश्न दी गई सात, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 621, 443, 227, 316, 625, 118, 231 (दाएं) (उदाहरण के लिए, संख्या 456 में : 6 = इकाई अंक, 5 = दहाई अंक और 4 = सैकड़े का अंक है) नोट - सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की ओर की जाएंगी। यदि प्रत्येक संख्या के दहाई अंक में 5 जोड़ा जाए, और प्रत्येक संख्या के इकाई अंक से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी रूपांतरित संख्या श्रेणी में कौन सा अंक सबसे अधिक बार आएगा?
- 7
- 4
- 6
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6
-
प्र.19Reasoning
GMT 3 एक निश्चित तरीके से IPY 30 से संबंधित है। EXP 5 उसी तरीके से GAU 130 से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, TXN 4 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
- VAT 68
- VAS 68
- VAU 68
- VAT 70
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — VAS 68
-
प्र.20Reasoning
A, B, C, D, E, F और G नामक सात राजा, एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे थे। F और C के बीच में केवल E बैठा था। A, G के बाईं और तीसरे स्थान पर बैठा था। A और B के बीच में केवल D बैठा था। G, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। G के बाईं ओर ठीक बगल में कौन सा राजा बैठा था?
- F
- B
- A
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — B
-
प्र.21General Awareness
पौधों की पत्तियों द्वारा तैयार भोजन को फ्लोएम के माध्यम से पौधे के किन भागों तक पहुंचाया जाता है?
- केवल बीज और विभज्योतकों
- केवल जड़ों और बीजों तक
- केवल जड़ों और फलों तक
- जड़ों, बीजों, फलों और विभज्योतकों तक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — जड़ों, बीजों, फलों और विभज्योतकों तक
-
प्र.22Mathematics
निम्नलिखित में से किस द्विघात समीकरण के मूल 3 और −2 हैं?
- x² − x − 6 = 0
- x² + x − 6 = 0
- x² + x + 6 = 0
- x² − x + 6 = 0
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — x² − x − 6 = 0
-
प्र.23Reasoning
दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित जॉब प्लेटफॉर्म 'स्वराजबिलिटी (Swarajability)' के बीटा संस्करण का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
- आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad )
- आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)
- आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bengaluru)
- आईआईटी गांधीनगर (IIT Gandhinagar)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad )
-
प्र.24Mathematics
अरुण ने जयंती से 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर ₹9,000 की राशि उधार ली, जहां ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। 2 वर्ष बाद अरुण द्वारा पूर्ण बकाए का भुगतान करने हेतु चुकाई गई कुल राशि ज्ञात कीजिए।
- ₹10,089
- ₹10,098
- ₹10,980
- ₹10,890
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — ₹10,890
-
प्र.25Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्याओं का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Letter/Symbol | Y | T | V | R | I | G | E | A Code | 4 | 6 | 8 | 0 | 3 | 5 | 7 | 9 (संदर्भ : Letter/Symbol - अक्षर/प्रतीक, Code - कूट) शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक स्वर है, और अंतिम घटक एक व्यंजन है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक व्यंजन है, और अंतिम घटक एक स्वर है, तो पहले और अंतिम घटकों को 2 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि तीसरे और पांचवें दोनों घटक स्वर हैं, तो पांचवें घटक को तीसरे घटक के कूट के रूप में, और तीसरे घटक को पांचवें घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। प्रश्न: GRAVITY
- 5038964
- 5603984
- 5309846
- 5098364
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5038964
-
प्र.26Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो संख्याओं के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 25 ÷ 5 × 2 + 25 - 11 = 24
- 2, 5
- 11, 24
- 5, 25
- 24, 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 11, 24
-
प्र.27General Awareness
भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को शामिल किए जाने की सिफारिश किस समिति ने की थी?
- ए वी ठक्कर समिति
- एच सी मुखर्जी समिति
- स्वर्ण सिंह समिति
- जे बी कृपलानी समिति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — स्वर्ण सिंह समिति
-
प्र.28General Awareness
भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति निम्न में से कौन करता है?
- भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
- भारत के महान्यायवादी
- भारत के प्रधान मंत्री
- भारत के राष्ट्रपति
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — भारत के राष्ट्रपति
-
प्र.29General Awareness
पत्तियों से पौधे के अन्य ऊतकों तक, प्रकाश-संश्लेषण के विलय उत्पादों और अन्य पदार्थों के परिवहन की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
- वाष्पोत्सर्जन
- अनुवर्तनी गति
- बिंदुस्त्राव
- स्थानांतरण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्थानांतरण
-
प्र.30General Awareness
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक भारतीय ग्रामीण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय ______ में स्थित है।
- केरल
- लखनऊ
- मुंबई
- गोवा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — मुंबई
-
प्र.31General Awareness
छह मकान - K, L, M, N, O और P एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। P, K के पश्चिम में 400 m की दूरी पर स्थित है। M, L के पूर्व में 200 m की दूरी पर स्थित है। O, K के उत्तर में 300 m की दूरी पर स्थित है। N, L के दक्षिण में 150 m की दूरी पर स्थित है। L, K के दक्षिण में 250 m की दूरी पर स्थित है। O और N के बीच की सीधी दूरी कितनी है?
- 350 m
- 400 m
- 700 m
- 600 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 700 m
-
प्र.32Mathematics
यदि 200 का 18% = x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 72
- 27
- 63
- 36
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 36
-
प्र.33General Awareness
जनवरी 2022 में, इनमें से किस मंत्रालय ने राष्ट्रीय वायु खेल नीति, 2022 का मसौदा जारी किया था?
- संस्कृति मंत्रालय
- नागर विमानन मंत्रालय
- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
- रक्षा मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — नागर विमानन मंत्रालय
-
प्र.34Mathematics
(−5/3) × (9/25) + (1/5 − 2) का मान ज्ञात कीजिए।
- 9/5
- −4/5
- 0
- −12/5
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — −12/5
-
प्र.35Reasoning
कोयला और पेट्रोलियम के अपने कुछ लाभ और कुछ हानियां हैं। कोयला और पेट्रोलियम से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से तीन संगत हैं। असंगत कथन का चयन कीजिए।
- इन्हें जलाए जाने पर CO₂ उत्पन्न होती है, जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनती है
- योग ताप विद्युत संयंत्र में विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है, और ये लागत में किफायती होते हैं।
- इन्हें जलाए जाने पर, N और S के ऑक्साइड उत्पन्न होते हैं, जो विषाक्त होते हैं, और अम्ल वर्षा का कारण बनते हैं
- O₂ की अपर्याप्त मात्रा की उपस्थिति में जलाए जाने पर, कार्बन मोनोऑक्साइड उत्पन्न होती है, जो एक विषाक्त गैस है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — योग ताप विद्युत संयंत्र में विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है, और ये लागत में किफायती होते हैं।
-
प्र.36Mathematics
50 cm फोकस दूरी वाले एक अभिसारी लेंस को 20 cm फोकस दूरी वाले एक अपसारी लेंस के साथ जोड़कर रखा गया है। इन दोनों लेंसों के संयोजन की क्षमता ज्ञात कीजिए।
- −3 D
- 8 D
- +3 D
- −8 D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — −3 D
-
प्र.37General Awareness
__________ द्वारा 'संशोधित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम' (2022-23 से प्रभावी) कार्यान्वित किया जा रहा है।
- जनजातीय कार्य मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
-
प्र.38Mathematics
8 पुरुष और 6 महिलाएं एक कार्य को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि 6 पुरुष और 8 महिलाएं भी उसी कार्य को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 7 पुरुष और 7 महिलाएं उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
- 5 दिन
- 2 दिन
- 3 दिन
- 6 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 5 दिन
-
प्र.39Mathematics
निम्न तालिका जंतुओं में विभिन्न उपकला ऊतकों और विभिन्न भागों में उनकी स्थिति को दर्शाती है। सही विकल्प की पहचान कीजिए। उपकला ऊतक | स्थिति A. [figure] | i) श्वास नली B. [figure] | ii) त्वचा C. [figure] | iii) रक्त वाहिकाओं का आस्तर (Lining) D. [figure] | iv) लार ग्रंथियों की वाहिनियां
- A-iii, B-iv, C-ii, D-i
- A-iii, B-iv, C-i, D-ii
- A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- A-ii, B-iii, C-iv, D-i
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — A-iii, B-iv, C-i, D-ii
-
प्र.40General Awareness
भारत के प्रथम ईसाई मिशनरी संगठन, सेरामपुर मिशन की स्थापना ______ द्वारा की गई थी।
- मदर टेरेसा (Mother Teresa)
- हडसन टेलर (Hudson Taylor)
- मटेओ रिची (Matteo Ricci)
- विलियम कैरी (William Carey)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विलियम कैरी (William Carey)
-
प्र.41Mathematics
यदि 6^(x+4) = 6⁷ है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
- 4
- 5
- 2
- 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3
-
प्र.42Reasoning
दर्पण सूत्र के अनुसार, गोलीय दर्पण की फोकस दूरी किसके बराबर होती है?
- uv/(u+v)
- (u+v)/uv
- uv/(u−v)
- (u−v)/uv
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — uv/(u+v)
-
प्र.43Reasoning
इस प्रश्न में, अक्षरों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्याओं का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। अक्षर | B | L | M | H | Y | O | C | E | N कूट | 4 | 6 | 8 | 0 | 1 | 3 | 5 | 7 | 9 शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक स्वर है, और अंतिम घटक एक व्यंजन है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक व्यंजन है, और अंतिम घटक एक स्वर है, तो पहले और अंतिम घटकों को 2 के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरे और चौथे, दोनों घटक स्वर हैं, तो चौथे घटक को तीसरे घटक के कूट के रूप में, और तीसरे घटक को चौथे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। प्रश्न: LEMON
- 97836
- 63879
- 23872
- 67839
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 63879
-
प्र.44General Awareness
______ में किसानों, फूलों और बागवानी के संवर्धन हेतु एंथूरियम महोत्सव मनाया जाता है।
- अरुणाचल प्रदेश
- नागालैंड
- असम
- मिज़ोरम
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — मिज़ोरम
-
प्र.45General Awareness
मार्च 2022 में, भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के जामनगर में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (WHO GCTM) की स्थापना की मंजूरी दी। यह केंद्र किस मंत्रालय के तहत स्थापित किया जाएगा?
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
- सहकारिता मंत्रालय
- आयुष (AYUSH) मंत्रालय
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — आयुष (AYUSH) मंत्रालय
-
प्र.46Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं उन व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं, जो प्रतिदिन रात्रिभोज में एक विशेष भोजन खाते हैं। [figure] कितने लोग रात्रिभोज में आलू और अंडे खाते हैं, लेकिन चिकन नहीं खाते हैं?
- 36
- 21
- 15
- 81
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 21
-
प्र.47Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, एक जूस कंपनी द्वारा निर्मित, अलग-अलग फलों के फ्लेवर वाले विभिन्न प्रकार के जूस की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] कंपनी ऐसे कितने प्रकार के जूस बनाती है, जिनमें सेब और स्ट्रॉबेरी दोनों फ्लेवर होते हैं?
- 10
- 41
- 8
- 18
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 18
-
प्र.48Reasoning
नीचे दी गई तालिका में, यदि A, B, C, D, E क्रमशः आवर्त सारिणी के समूह 15, 16, 17 की पंक्तियों 1 से 4 की स्थिति में तत्वों के परमाणु क्रमांक हैं, तो उनके सही क्रम की पहचान कीजिए। समूह 15 | समूह 16 | समूह 17 A | C | - - | - | - - | - | E B | D | -
- A > B > C > D > E
- B > D > E > A > C
- D > B > E > C > A
- E > B > D > A > C
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — D > B > E > C > A
-
प्र.49Mathematics
दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का गुणनफल 48 है। यदि दोनों संख्याओं का अंतर 13 है, तो संख्याएं ज्ञात कीजिए।
- 4 और 17
- 11 और 24
- 12 और 25
- 3 और 16
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 3 और 16
-
प्र.50Reasoning
भौतिक भूगोल की किस शाखा के तहत पृथ्वी के रूप और संरचना का अध्ययन किया जाता है?
- जलवायु विज्ञान
- जैव भूगोल
- जल विज्ञान
- भू-आकृति विज्ञान
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — भू-आकृति विज्ञान
-
प्र.51Reasoning
आठ सहपाठी D, E, F, G, H, I, J और K एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। J पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। D और I एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। H और D के बीच में केवल दो सहपाठी बैठे हैं। I और G के बीच में केवल E बैठा है। K, D के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- K
- D
- H
- F
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — F
-
प्र.52Reasoning
निम्नलिखित में से कौन से सोडियम हाइड्रॉक्साइड के उपयोग नहीं हैं? (i) इसका उपयोग साबुन और डिटर्जेंट बनाने में किया जाता है। (ii) इसका उपयोग कागज के विनिर्माण में किया जाता है। (iii) इसका उपयोग जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए किया जाता है।
- ii और iii दोनों
- केवल i
- केवल iii
- केवल ii
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल iii
-
प्र.53Mathematics
दिए गए समीकरण में किन दो चिहनों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 3 - 6 ÷ 9 + 6 × 2 = 6
- ÷ और ×
- + और ×
- ÷ और +
- − और ×
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — − और ×
-
प्र.54Mathematics
A और B आंकड़ों के दो समुच्चय हैं। दोनों समुच्चय के माध्य समान हैं। आंकड़े B की माध्यिका, आंकड़े A की माध्यिका की दोगुनी है। समुच्चय A और B के बहुलकों के बीच का संबंध ज्ञात कीजिए।
- बहुलक B - बहुलक A = 3 माध्यिका A
- बहुलक B - बहुलक A = (3/4) माध्यिका A
- बहुलक B + बहुलक A = 3 माध्यिका A
- बहुलक B - बहुलक A = (3/2) माध्यिका A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — बहुलक B - बहुलक A = 3 माध्यिका A
-
प्र.55Reasoning
दी गई अक्षर शृंखला का अध्ययन करें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। L E A P K X O Z A E Y W U D O A D S L Y R K E V U L ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले और ठीक बाद एक स्वर है, और कौन सा व्यंजन शृंखला में सर्वाधिक बार आया है?
- 2, Y क्रमशः
- 2, K क्रमशः
- 3, L क्रमशः
- 3, D क्रमशः
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3, L क्रमशः
-
प्र.56General Awareness
P, Q, R, S, T और U छह सहोदर हैं, जिन्होंने अलग-अलग वर्षों, अर्थात् 2001, 2003, 2005, 2007, 2010 और 2012 में दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन इसका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। P, S से पहले, और R के बाद के किसी एक वर्ष में उत्तीर्ण हुआ है। R से पहले केवल Q उत्तीर्ण हुआ है। T, S के ठीक बाद वाले वर्ष में उत्तीर्ण हुआ है। U, P से पहले के किसी एक वर्ष में उत्तीर्ण हुआ है। किसने अपनी दसवीं कक्षा की परीक्षा वर्ष 2007 में उत्तीर्ण की?
- P
- S
- T
- U
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — P
-
प्र.57Reasoning
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले किसी एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। S की परीक्षा, R के ठीक पहले होती है। केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षाएं U और Q के बीच हैं। Q की परीक्षा, S के ठीक पहले होती है। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षाएं S और V के बीच हैं। P की परीक्षा मंगलवार को है। R की परीक्षा रविवार को है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?
- T
- V
- Q
- U
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — U
-
प्र.58Mathematics
निम्नांकित बार ग्राफ कुछ वर्षों के दौरान तीन अलग-अलग संस्थानों A, B और C से एक कंपनी 'XYZ' द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाए गए छात्रों की संख्या के आंकड़े दर्शाता है। बार ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] (संदर्भ : Years - वर्ष) 2018 से 2020 की अवधि में संस्थान C से साक्षात्कार के लिए बुलाए गए छात्रों की औसत संख्या और उसी अवधि में संस्थान B से साक्षात्कार के लिए बुलाए गए छात्रों की औसत संख्या का अनुपात कितना है?
- 1 : 3
- 14 : 15
- 12 : 13
- 13 : 12
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12 : 13
-
प्र.59Mathematics
एक स्थाई धारा I, प्रतिरोध R वाले किसी उपकरण से होकर प्रवाहित होती है। t समय में इसके द्वारा उत्पादित ऊष्मा की मात्रा ________ होगी।
- (It)/R
- I²R t
- IRt
- (I²t)/R
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — I²R t
-
प्र.60Reasoning
8 Ω और 12 Ω के दो प्रतिरोध A और B, 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। यदि V₁ और V₂, क्रमशः A और B के सिरों पर विभवपात हैं, तथा I₁ और I₂ उनसे होकर प्रवाहित होने वाली धाराएं हैं, तो (V₁/V₂) और (I₁/I₂) क्रमशः ________ हैं।
- (3/2) और 1
- (3/2) और (2/3)
- (2/3) और 1
- (2/3) और (3/2)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (2/3) और 1
-
प्र.61General Awareness
पोवा मक्का __________ राज्य में गरुड़ाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।
- केरल
- हिमाचल प्रदेश
- असम
- गुजरात
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — असम
-
प्र.62Mathematics
यदि एक बेलन के व्यास और ऊंचाई क्रमशः 12 cm और 10.5 cm हैं, तो π = 22/7 का उपयोग करते हुए, बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए।
- 1281 cm³
- 1288 cm³
- 1313 cm³
- 1188 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1188 cm³
-
प्र.63Reasoning
नीचे दी गई आकृति में, AB ∥ CD और CD ∥ EF है। इसके अतिरिक्त, EA ⊥ AB है। यदि ∠BGD = 62° है, तो w का मान ज्ञात कीजिए। [figure]
- 28°
- 108°
- 62°
- 118°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 28°
-
प्र.64Mathematics
उन मूलभूत आवश्यकताओं की पहचान कीजिए, जिन्होंने वैज्ञानिकों को तत्वों के वर्गीकरण की ओर अग्रसर किया। (i) तत्वों के विभिन्न गुणों में कुछ पैटर्न की पहचान (ii) तत्वों की उनके संश्लेषण के आधार पर पुनर्व्यवस्था (iii) विभिन्न तत्वों के रंगों की समग्र जानकारी प्राप्त करना
- केवल (i)
- (i) और (iii)
- (i), (ii) और (iii)
- (ii) और (iii)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — केवल (i)
-
प्र.65General Awareness
निम्न में से कौन सा विकल्प संतुलित आहार का एक उदाहरण है?
- बर्गर, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक
- रोटी, सब्जियां, कोल्ड ड्रिंक
- रोटी, दालें, सब्जियां
- चावल, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — रोटी, दालें, सब्जियां
-
प्र.66Mathematics
यदि निर्माता को 12% का लाभ प्राप्त होता है, थोक व्यापारी को 15% का लाभ प्राप्त होता है, और खुदरा विक्रेता को 20% का लाभ प्राप्त होता है, तो उस मेज के उत्पादन लागत ज्ञात कीजिए, जिसका खुदरा मूल्य ₹15,456 है।
- ₹20,000
- ₹10,000
- ₹15,000
- ₹12,000
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹10,000
-
प्र.67General Awareness
जब सोडियम सल्फाइड, तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है, तो दुर्गंधयुक्त गैस उत्पन्न होती है। यह दुर्गंधयुक्त गैस ________ है।
- SO₂
- H₂S
- H₂
- SO₃
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — H₂S
-
प्र.68General Awareness
(जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सर्वाधिक रन (6411) का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम पर है?
- विराट कोहली
- शिखर धवन
- रोहित शर्मा
- सुरेश रैना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — विराट कोहली
-
प्र.69Reasoning
इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में, दोनों निष्कर्षों में से कौन से सही हैं? कथन: C = U < F ≤ H > G = I > R निष्कर्ष: I. H > R II. H > C
- न तो निष्कर्ष I और न ही II सही है।
- निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
- केवल निष्कर्ष II सही है।
- केवल निष्कर्ष I सही है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — निष्कर्ष I और II दोनों सही हैं।
-
प्र.70Mathematics
एक दो-अंकीय संख्या और इसके अंकों के क्रम को उलटने पर प्राप्त संख्या का योग 99 है। यदि संख्या के अंकों का अंतर 5 है, तो वह दो-अंकीय संख्या ज्ञात कीजिए।
- 83
- 18
- 16
- 27
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 27
-
प्र.71General Awareness
प्रत्याशित समग्र मांग (Ex Ante Aggregate Demand) की गणना के लिए किस सूत्र का उपयोग किया जाता है?
- C̄ + Ī − cY
- C̄ + cY
- cY - C̄ + Ī
- C̄ + Ī + cY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — C̄ + Ī + cY
-
प्र.72General Awareness
भारत के केंद्रीय बजट 2022-23 के अनुसार, 'एक स्टेशन एक उत्पाद' भारतीय ______ द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
- एयरवेज
- रोडवेज
- वाटरवेज
- रेलवे
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — रेलवे
-
प्र.73General Awareness
निम्नलिखित में से किस रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा बेकिंग सोडा का निर्माण किया जाता है?
- NaHCO₃ + H⁺ → CO₂ + H₂O + अम्ल का सोडियम लवण
- NaCl + H₂O + CO₂ + NH₃ → NH₄Cl + NaHCO₃
- 2 NaCl (aq) + 2 H₂O (l) → 2 NaOH (aq) + Cl₂ (g) + H₂ (g)
- Ca(OH)₂ + Cl₂ → CaOCl₂ + H₂O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — NaCl + H₂O + CO₂ + NH₃ → NH₄Cl + NaHCO₃
-
प्र.74Reasoning
किसी धारावाही परिनालिका के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए। (a) परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र, समानांतर सीधी रेखाओं के रूप में होता है। (b) परिनालिका के अंदर उत्पन्न प्रबल चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग किसी चुंबकीय पदार्थ के टुकड़े को चुंबकित करने के लिए किया जा सकता है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
- केवल (b)
- न तो (a) न ही (b)
- केवल (a)
- (a) और (b) दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — (a) और (b) दोनों
-
प्र.75Mathematics
दो संख्याओं का अनुपात 5 : 8 है। यदि पहली संख्या में 40% की वृद्धि होती है, और दूसरी संख्या में 15% की कमी होती है, तो नया अनुपात ________ होगा।
- 35 : 34
- 23 : 26
- 37 : 39
- 12 : 17
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 35 : 34
-
प्र.76General Awareness
यदि 28 मार्च 2017 को मंगलवार था, तो 12 फरवरी 2017 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
- गुरुवार
- शनिवार
- रविवार
- शुक्रवार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — रविवार
-
प्र.77Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3
-
प्र.78Reasoning
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। I_LO_RUVX_B_G
- JPXD
- JPAD
- JRAD
- JPAG
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — JPAD
-
प्र.79Mathematics
एक संख्या के सात गुने में से 14 घटाने से प्राप्त संख्या, उसी संख्या के 5 गुने में 6 जोड़ने पर प्राप्त संख्या के बराबर होती है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
- 5
- 20
- 15
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 10
-
प्र.80General Awareness
CuSO₄ + Mg → MgSO₄ + Cu उपरोक्त अभिक्रिया में, Mg ___________ है।
- अपचायक कर्मक
- विलायक कर्मक
- उत्प्रेरक
- ऑक्सीकारक कर्मक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — अपचायक कर्मक
-
प्र.81Reasoning
कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। P, Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। S के दाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। K, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। L, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D और Z के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q और S के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- 15
- 13
- 12
- 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12
-
प्र.82Reasoning
घर A से घर B तक पहुंचने के लिए, एक व्यक्ति को दक्षिण की ओर 30 m चलना होगा। वहां से उसे बाएं मुड़ना होगा, और 15 m चलना होगा। फिर उसे पुनः बाएं मुड़ना होगा, और 20 m चलना होगा। इसके बाद, उसे पुनः बाएं मुड़ना होगा, और 25 m चलना होगा। फिर उसे दाएं मुड़ना होगा, और 10 m चलना होगा। फिर उसे बाएं मुड़ना होगा, और अंत में घर B तक पहुंचने के लिए 17 m चलना होगा। घर A, घर B से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° डिग्री वाले मोड़ हैं।)
- 27 m, पश्चिम
- 17 m, पश्चिम
- 27 m, पूर्व
- 17 m, पूर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 27 m, पूर्व
-
प्र.83General Awareness
यदि 'A' का अर्थ (×) है, 'B' का अर्थ (+) है, 'C' का अर्थ (−) है, और 'D' का अर्थ (÷) है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा? (102 D 17) B (5 A 3)
- 20
- 17
- 21
- 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 21
-
प्र.84General Awareness
मार्च 2022 में, भारत सरकार द्वारा बेंगलुरु में शुरू की गई 'स्त्री मनोरक्षा' परियोजना का उद्देश्य भारत में महिलाओं के _______ स्वास्थ्य में सुधार करना है।
- शारीरिक
- मानसिक
- सामाजिक
- आध्यात्मिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — मानसिक
-
प्र.85Reasoning
निम्न अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) W # 2 ∞ D @ 4 Y 3 D Ω R 7 & S F @ 6 ^ < X 2 2 (दाएं) उक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है, और ठीक बाद एक संख्या है?
- 4
- 1
- 3
- 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 3
-
प्र.86Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4
-
प्र.87Mathematics
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न भागों में दी गई संख्याएं, एक कंपनी में दोपहर के भोजन में विभिन्न खाद्य पदार्थ पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं। [figure] कितने लोग सलाद पसंद करते हैं, लेकिन मुरब्बा पसंद नहीं करते हैं?
- 51
- 39
- 41
- 29
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 41
-
प्र.88General Awareness
किस एंजाइम को पाचन प्रक्रिया में अपना कार्य करने के लिए हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की उपस्थिति की आवश्यकता होती है?
- एमाइलेज (Amylase)
- लाइपेज (Lipase)
- ट्रिप्सिन (Trypsin)
- पेप्सिन (Pepsin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — पेप्सिन (Pepsin)
-
प्र.89General Awareness
बलवंत राय मेहता समिति ने 1957 में भारत में एक ______ पंचायती राज प्रणाली की स्थापना के लिए सिफारिश की थी।
- पांच-स्तरीय
- दो-स्तरीय
- त्रि-स्तरीय
- चार-स्तरीय
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — त्रि-स्तरीय
-
प्र.90General Awareness
बल्ब का फिलामेंट, __________ गलनांक वाली ______ धातु से बना होता है।
- उच्च, प्रबल
- उच्च, दुर्बल
- निम्न, प्रबल
- निम्न, दुर्बल
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — उच्च, प्रबल
-
प्र.91Mathematics
रानी एक गाउन 3 घंटे में सिलती है जबकि पदमा वही गाउन 2 घंटे में सिलती है। वे दोनों प्रतिदिन 6 घंटे काम करती हैं। यदि उनके पास ऐसे 52 गाउन सिलने के लिए थोक ऑर्डर आया है, और रानी से शुरू करते हुए, यदि वे वैकल्पिक (एक-एक दिन छोड़कर) दिनों में काम करती हैं, तो वे कितने दिनों में काम पूरा कर पायेंगी?
- 20 दिन
- 21 दिन
- 11 दिन
- 10 दिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 21 दिन
-
प्र.92Mathematics
सरल कीजिए: 3(9x³ − 6x² + 30) − 9(3x³ − 2x + 30)
- 18(x² + x + 10)
- 18(x² + x − 10)
- −18(x² − x + 10)
- 18(x² + x − 18)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — −18(x² − x + 10)
-
प्र.93General Awareness
24, 42 और 56 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- 816
- 186
- 168
- 618
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 168
-
प्र.94General Awareness
(x − 5)² = 5x + 11 के मूल ज्ञात कीजिए।
- 1 और 14
- 3 और 12
- 2 और −13
- 5 और 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 1 और 14
-
प्र.95Mathematics
यदि त्रिभुज ABC में, कोणों का अनुपात 4 : 3 : 5 है, तो कोण ज्ञात कीजिए।
- 20°, 50°, 70°
- 60°, 45°, 75°
- 20°, 15°, 25°
- 40°, 30°, 50°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 60°, 45°, 75°
-
प्र.96General Awareness
भारत में, कंटीले सींग वाला जंगली आइबेक्स (shaggy horn wild ibex) ______ में पाया जाता है।
- उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों
- कंटीले वनों
- पर्वतीय वनों
- मैंग्रोव वनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — पर्वतीय वनों
-
प्र.97General Awareness
निम्नांकित बार ग्राफ वर्ष 2018 से 2021 तक भारत में कपास निर्यात के आंकड़ों को दर्शाता है। दिए गए बार ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] [संदर्भ: India's cotton export - भारत का कपास निर्यात, Years - वर्ष, Quantity / Value - मात्रा / मूल्य, Quantity in Thousand tons - मात्रा हज़ार टन में, Value in Crores - मूल्य करोड़ में] किस वर्ष में, मूल्य प्रति हजार टन न्यूनतम था?
- 2018
- 2020
- 2019
- 2021
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 2018
-
प्र.98Reasoning
निम्न में से कौन सा विषय 'कालिक संश्लेषण (temporal synthesis)' की अवधारणा की व्याख्या करने का प्रयास करता है?
- दर्शन
- नृविज्ञान
- भू-आकृति विज्ञान
- इतिहास
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — इतिहास
-
प्र.99Reasoning
कार्बन द्वारा प्रदर्शित श्रृंखलन गुण निम्न में से किस गुण को दर्शाता है?
- स्व-अपहासन गुण
- परमाणुओं की लंबी श्रृंखला बनाने हेतु स्व-संयोजन क्षमता
- कार्बन का अपने यौगिकों को दहनशील प्रकृति प्रदान करने का गुण
- विभिन्न अपररूपों के रूप में पाए जाने का गुण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — परमाणुओं की लंबी श्रृंखला बनाने हेतु स्व-संयोजन क्षमता
-
प्र.100Reasoning
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2