1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 30 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 30 सितंबर 2022, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

30 सितंबर 2022 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 11 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
30 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Awareness
    एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत होने वाला आनुवंशिक पदार्थ कौन सा है?
    1. आर.एन.ए. (RNA)
    2. डी.एन.ए. (DNA)
    3. प्रोटीन
    4. एंजाइम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — डी.एन.ए. (DNA)

  2. प्र.2General Awareness
    'नाविक' (NavIC) किस देश द्वारा विकसित एक स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली है?
    1. फ़्रांस
    2. जापान
    3. भारत
    4. रूस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत

  3. प्र.3General Awareness
    ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
    1. किदांबी श्रीकांत
    2. विक्टर एक्सेलसेन
    3. ली ज़ी जिया
    4. लक्ष्य सेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विक्टर एक्सेलसेन

  4. प्र.4Mathematics
    निम्नलिखित संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 705.0, 7.005, 7.500, 70.50, 7050, 7.050, 75
    1. 7.005, 7.050, 7.500, 70.50, 75, 705.0, 7050
    2. 7050, 705.0, 75, 70.50, 7.500, 7.050, 7.005
    3. 7.005, 7.500, 7.050, 75, 70.50, 705.0, 7050
    4. 7.005, 7.500, 7.050, 70.50, 75, 705.0, 7050
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7.005, 7.050, 7.500, 70.50, 75, 705.0, 7050

  5. प्र.5Reasoning
    P, Q, R, S और T एक ही इमारत की पांच अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 5 है। P, T के ठीक नीचे और S के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। P विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। यदि R सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता, तो T कहां रहता है?
    1. पांचवीं मंजिल पर
    2. पहली मंजिल पर
    3. चौथी मंजिल पर
    4. दूसरी मंजिल पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चौथी मंजिल पर

  6. प्र.6Mathematics
    यदि बुशरा ने अपने स्कूटर को ₹15,000 में बेचकर, विक्रय मूल्य के 1/5वें भाग के बराबर लाभ प्राप्त किया हो, तो प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 15%
    2. 25%
    3. 20%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25%

  7. प्र.7General Awareness
    निम्न में से कौन सा अजैव निम्नीकरणीय है?
    1. कॉफ़ी पाउडर
    2. कपास
    3. नायलॉन
    4. ऊन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नायलॉन

  8. प्र.8General Awareness
    इनमें से किसमें सहसंयोजी आबंध नहीं होते हैं?
    1. NaOH
    2. NH3
    3. CH4
    4. H2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — NaOH

  9. प्र.9Mathematics
    वर्तमान में हेमा की आयु 48 वर्ष है और रोजा की आयु 32 वर्ष है। कितने वर्ष पूर्व उनकी आयु का अनुपात 5 : 3 था?
    1. 8 वर्ष
    2. 9 वर्ष
    3. 6 वर्ष
    4. 7 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8 वर्ष

  10. प्र.10Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  11. प्र.11Mathematics
    निम्न में से कौन सा यौगिक विद्युत का चालन कर सकता है?
    1. ग्लूकोज
    2. सोडियम क्लोराइड
    3. अल्कोहल
    4. केरोसिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सोडियम क्लोराइड

  12. प्र.12Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार कीजिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? कथन: 1. कुछ शास्त्रीय नर्तक, विद्यार्थी हैं। 2. राम एक शास्त्रीय नर्तक है। 3. सोहन कक्षा X का एक विद्यार्थी है। निष्कर्ष: (I) सोहन एक शास्त्रीय नर्तक नहीं है। (II) राम एक विद्यार्थी है।
    1. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    2. कोई भी निष्कर्ष निश्चित रूप से पालन नहीं करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोई भी निष्कर्ष निश्चित रूप से पालन नहीं करता है।

  13. प्र.13Reasoning
    उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएं से दाएं की ओर नीचे दी गई अक्षर शृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी। F G _ C _ I Q _ S F _ S C A I Q _ S F _ S C _ I _ P S
    1. S A P G P G A Q
    2. S A P F B F A P
    3. S A P G B G A P
    4. S A P G P G B Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — S A P G P G A Q

  14. प्र.14General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प भारत में बेरोजगारी पर औपचारिक डेटा का स्रोत नहीं है?
    1. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण रिपोर्ट
    2. रोजगार महानिदेशालय की रिपोर्ट
    3. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट
    4. भारत की जनगणना की रिपोर्ट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट

  15. प्र.15Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  16. प्र.16Reasoning
    सात बॉक्स E, F, G, H, I, J और K को एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। F और J के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। सबसे ऊपर न तो G को और ना ही I को रखा गया है। G और I के बीच केवल को H रखा गया है। K को J के ठीक नीचे रखा गया है। F के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। H और K के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  17. प्र.17General Awareness
    जलीय प्राणी, जैसे मछलियां, अपशिष्ट का उत्सर्जन इनमें से किस रूप में करती हैं?
    1. स्वेद लवण
    2. अमोनिया
    3. यूरिया
    4. यूरिक अम्ल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अमोनिया

  18. प्र.18Mathematics
    त्रिभुज ABC में, इसकी भुजाओं AB, AC और BC की लंबाइयां क्रमशः 4 cm, 5 cm और 6 cm हैं। A से BC पर एक कोणीय समद्विभाजक AD खींचा गया है, जो BC को D पर प्रतिच्छेदित करता है। m(BD) का दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1.50 cm
    2. 2.25 cm
    3. 3.00 cm
    4. 2.67 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2.67 cm

  19. प्र.19Mathematics
    √(2 + √(2 + √2 ......................)) का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1.75
    2. 2
    3. 2.5
    4. 1.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  20. प्र.20Mathematics
    शरीर के अंदर उत्पन्न दुर्बल चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करके शरीर के विभिन्न अंगों की छवियां प्राप्त करने की प्रक्रिया को ______ कहा जाता है।
    1. सी.टी. स्कैन (CT scan)
    2. एम.आर.आई. स्कैन (MRI scan)
    3. अल्ट्रासाउंड स्कैन (Ultrasound scan)
    4. पी.ई.टी. स्कैन (PET scan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एम.आर.आई. स्कैन (MRI scan)

  21. प्र.21General Awareness
    y = 9x² + 16 का ग्राफ निम्नलिखित में से किस प्रकार का होगा?
    1. x-अक्ष को −4/3 और 4/3 पर प्रतिच्छेद करेगा।
    2. x- अक्ष को प्रतिच्छेद या स्पर्श करेगा।
    3. x-अक्ष को 4/3 पर स्पर्श करेगा।
    4. x- अक्ष को न तो प्रतिच्छेद करेगा और न ही स्पर्श करेगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — x- अक्ष को न तो प्रतिच्छेद करेगा और न ही स्पर्श करेगा।

  22. प्र.22General Awareness
    किसी भी सरकार के बजट को इनमें से किस रूप में परिभाषित किया जाता है?
    1. पिछले सप्ताह के दौरान, सरकार की प्राक्कलित प्राप्तियों और व्यय का साप्ताहिक विवरण
    2. पिछले महीने के दौरान सरकार की प्राक्कलित प्राप्तियों और व्यय का मासिक विवरण
    3. पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान, सरकार की प्राक्कलित प्राप्तियों और व्यय का द्विवार्षिक विवरण
    4. वर्ष के दौरान सरकार की प्राक्कलित प्राप्तियों और व्यय का मासिक विवरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वर्ष के दौरान सरकार की प्राक्कलित प्राप्तियों और व्यय का मासिक विवरण

  23. प्र.23Mathematics
    यदि 25 : 15 :: 15 : x, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 11
    2. 15
    3. 9
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  24. प्र.24General Awareness
    अगस्त 2022 में 'बाल तस्करी से आजादी (Combating Child Trafficking)' अभियान में पश्चिम बंगाल के कितने जिलों को शामिल किया गया था?
    1. 5
    2. 22
    3. 15
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  25. प्र.25Reasoning
    श्रेणीक्रम में संयोजित दो प्रतिरोधों का निवल प्रतिरोध (net resistance) 6 ओम है। यदि उनसे प्रवाहित होने वाली धारा 4 amp है, और उनमें से एक प्रतिरोध 2 ओम है, तो दूसरा प्रतिरोध कितना होगा?
    1. 12 ओम
    2. 4 ओम
    3. 8 ओम
    4. 3 ओम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4 ओम

  26. प्र.26Mathematics
    जब 216^(2/n) = 36, तो n का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 6
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  27. प्र.27General Awareness
    मदर टेरेसा को पोप फ्रांसिस प्रथम ने 4 सितंबर ______ को संत घोषित किया था।
    1. 2012
    2. 2014
    3. 2016
    4. 2018
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2016

  28. प्र.28Mathematics
    5, 15 और 20 के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 8 : 1
    2. 11 : 2
    3. 14 : 3
    4. 12 : 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12 : 1

  29. प्र.29Reasoning
    सात लड़के, M, N, O, P, Q, R और S एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। S के दाई ओर, S और N के बीच दो लड़के बैठे हैं। P, M और S के ठीक बगल में बैठा है। R, P के दाई ओर दूसरे स्थान पर और S के दाई ओर ठीक बगल में बैठा है। N, Q और O के ठीक बगल में बैठा है। यदि O, M के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, तो Q कहां बैठा है?
    1. P के बाईं ओर ठीक बगल में
    2. P के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
    3. P के बाईं ओर चौथे स्थान पर
    4. P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर

  30. प्र.30Reasoning
    हीमोडायलिसिस (Hemodialysis) में कई अर्ध-पारगम्य अस्तर युक्त नलिकाएं होती हैं, जो एक तरल पदार्थ से भरे टैंक में निलंबित होती हैं, इस तरल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
    1. परासरण दाब रक्त के समान होता है, और नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट से रहित होता है।
    2. अणुओं की गति को संभव बनाने के लिए इसका परासरण दाब निम्न होता है।
    3. इसका संघटन रक्त के समान होता है, सिवाय इसके कि इसमें अधिक हेपरिन होता है
    4. इसका संघटन वृक्क निस्यंद (renal filtrate) के समान होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — परासरण दाब रक्त के समान होता है, और नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट से रहित होता है।

  31. प्र.31Mathematics
    किस अधातु का अपरूप (allotrope) विद्युत का सुचालक होता है?
    1. कार्बन
    2. सल्फर
    3. फॉस्फोरस
    4. ऑक्सीजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कार्बन

  32. प्र.32General Awareness
    दिए गए विकल्पों में से भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के सही समूह चयन करें। A. समता का अधिकार B. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार C. उच्च और व्यावसायिक शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता का अधिकार D. सांविधानिक उपचारों का अधिकार E. पैतृक संपत्ति का अधिकार
    1. A, C और E
    2. C, D और E
    3. A, B और D
    4. B, D और E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A, B और D

  33. प्र.33General Awareness
    महानदी नदी-तंत्र भारतीय प्रायद्वीप में तीसरी सबसे बड़ी और ______ की सबसे बड़ी नदी है।
    1. पश्चिम बंगाल
    2. असम
    3. ओडिशा
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओडिशा

  34. प्र.34Mathematics
    अरूण, किरण का बड़ा भाई है। उनकी आयु का अंतर 20 वर्ष है। यदि 5 वर्ष पूर्व, अरूण की आयु, किरण की तत्कालीन आयु की 5 गुनी थी, तो अरूण की वर्तमान आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 20
    2. 10
    3. 30
    4. 40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30

  35. प्र.35Reasoning
    उत्तल दर्पण में, दर्पण के पीछे बना प्रतिबिंब किस प्रकार का होता है?
    1. आभासी और सीधा
    2. आभासी और उल्टा
    3. वास्तविक और उल्टा
    4. वास्तविक और सीधा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आभासी और सीधा

  36. प्र.36Reasoning
    नीचे तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष - I, और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? कथन: 1. सभी फूल, सफेद हैं। 2. कुछ फूल, काले हैं। 3. सभी काले, नीले हैं। निष्कर्ष: I. कुछ सफेद, नीले हैं। II. सभी काले, सफेद हैं।
    1. न तो निष्कर्ष I और न ही II पालन करता है।
    2. निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    4. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष I पालन करता है।

  37. प्र.37Reasoning
    कृत्रिम वृक्क (artificial kidney) द्वारा रक्त से यूरिया को किस प्रकार निकाला जाता है?
    1. निस्यंदन द्वारा
    2. परासरण द्वारा
    3. अवशोषण द्वारा
    4. एंजाइमी क्रिया द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परासरण द्वारा

  38. प्र.38Reasoning
    1. 39
    2. 45
    3. 43
    4. 41
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 41

  39. प्र.39General Awareness
    एक लंबे पौधे (TT) और एक छोटे पौधे (tt) के बीच संकरण के परिणामस्वरूप उत्पन्न F1 संतति के सभी पौधों के लंबे होने का क्या कारण है?
    1. क्योंकि पौधे की लंबाई T या t द्वारा नियंत्रित होती है
    2. क्योंकि पौधे की लंबाई केवल t द्वारा नियंत्रित होती है
    3. क्योंकि पौधे की लंबाई T और t द्वारा नियंत्रित होती है
    4. क्योंकि पौधे की लंबाई केवल T द्वारा नियंत्रित होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्योंकि पौधे की लंबाई केवल T द्वारा नियंत्रित होती है

  40. प्र.40Mathematics
    एक आयत की चौड़ाई, इसकी लंबाई के एक-तिहाई के बराबर है। यदि आयत का परिमाप 64 cm हो, तो आयत की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
    1. 21 cm
    2. 16 cm
    3. 24 cm
    4. 8 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 cm

  41. प्र.41Mathematics
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। 423 875 652 246 168 (उदाहरण - 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) यदि दूसरी सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया, जाए तो क्या परिणाम प्राप्त होगा?
    1. 13
    2. 8
    3. 10
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  42. प्र.42Reasoning
    विद्युत-चुंबकीय प्रेरण की परिघटना में, धारावाही कुंडली और चुंबकीय क्षेत्र स्थैतिक होने पर गैल्वेनोमीटर ______।
    1. एक-एक बार दोनों ओर विक्षेपण प्रदर्शित करता है
    2. दाईं ओर विक्षेपित होता है
    3. शून्य विक्षेपण प्रदर्शित करता है
    4. बाईं ओर विक्षेपित होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शून्य विक्षेपण प्रदर्शित करता है

  43. प्र.43General Awareness
    इनमें से कौन सी अभिक्रिया, बेरियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट के बीच अभिक्रिया का सबसे सटीक निरूपण है?
    1. Na2SO4 + BaCl → BaSO4 + 2NaCl
    2. Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl
    3. NaSO4 + BaCl → BaSO4 + NaCl
    4. NaSO4 + BaCl2 → BaSO4 + NaCl2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl

  44. प्र.44Mathematics
    लोहे के बने एक घनाकार भंडारण स्थान की बाहरी लंबाई, चौड़ाई और गहराई क्रमशः 4 m, 3.6 m और 1.5 m है। यह ऊपर से खुला है। ₹55 प्रति m² की दर से इसकी बाहरी सतह को पेंट करने की लागत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 1,936
    2. 2,838
    3. 2,046
    4. 1,991
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2,046

  45. प्र.45Mathematics
    निम्न में से कौन सी संख्या 9 से विभाज्य है?
    1. 3132
    2. 2352
    3. 2121
    4. 1099
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3132

  46. प्र.46Reasoning
    यदि 'REASON' शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाए और इस प्रकार बने शब्द के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो बाएं से चौथे स्थान पर कौन सा अक्षर होगा?
    1. Q
    2. P
    3. M
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P

  47. प्र.47Mathematics
    यदि 11, 15, 13, p और 10 का समांतर माध्य 11 है, तो p का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 5
    3. 6
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  48. प्र.48Mathematics
    अर्जुन और धर्मा की आयु का अनुपात 4 : 5 है। चार वर्ष पूर्व यह अनुपात 10 : 13 था। 3 वर्ष पश्चात उनकी आयु का अनुपात कितना होगा?
    1. 5 : 7
    2. 7 : 9
    3. 9 : 11
    4. 8 : 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9 : 11

  49. प्र.49Reasoning
    एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य नहीं है? कथन: P < Q ≤ R < S > T ≥ U > V निष्कर्ष: 1) T > V 2) P < R 3) S ≥ V 4) Q < S
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  50. प्र.50General Awareness
    निम्न में से कौन सा त्योहार दशानन राक्षस राज रावण पर विष्णु के अवतार राम की विजय का प्रतीक है?
    1. होली
    2. रक्षाबंधन
    3. दशहरा
    4. रामनवमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दशहरा

  51. प्र.51General Awareness
    (−5/7)^(−6) × (−5/7)^4 को हल कीजिए।
    1. 343/125
    2. 49/25
    3. 25/49
    4. 125/343
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 49/25

  52. प्र.52Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  53. प्र.53General Awareness
    शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार भारत में निम्न में से किस वैज्ञानिक संस्था/निकाय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक विज्ञान पुरस्कार है?
    1. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
    2. जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT)
    3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST)
    4. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)

  54. प्र.54Mathematics
    एक व्यक्ति वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणनीय, 25% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से ₹20,000 उधार लेता है। प्रत्येक वर्ष के अंत में, वह आंशिक भुगतान (part payment) के रूप में ₹2,500 का भुगतान करता है। ऐसी दो किश्तें देने के बाद भी उस पर कितना बकाया शेष है?
    1. ₹25,925
    2. ₹25,625
    3. ₹25,825
    4. ₹25,725
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹25,625

  55. प्र.55General Awareness
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  56. प्र.56Mathematics
    ______ को परिवर्तित करके वैद्युत चुंबक की ध्रुवता उत्क्रमित की जा सकती है।
    1. फेरों के बीच की दूरी
    2. इससे प्रवाहित होने वाली धारा के परिमाण
    3. धारा की दिशा
    4. विद्युतचुंबक में फेरों की संख्या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धारा की दिशा

  57. प्र.57Reasoning
    एक कथन और उसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष गलत है? कथन: S > W = T < L < O ≤ R निष्कर्ष: 1. W < R 2. S > L 3. W < O 4. T < S
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  58. प्र.58General Awareness
    वह उत्पादन चक्र क्या कहलाता है, जिसमें कम से कम एक उत्पादन कारक स्थिर होता है?
    1. अल्पावधि उत्पादन (short run production)
    2. नियत दीर्घकालिक उत्पादन (constant long term production)
    3. परिवर्तनीय दीर्घकालिक उत्पादन (variable long term production)
    4. दार्घकालिक उत्पादन (long run production)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अल्पावधि उत्पादन (short run production)

  59. प्र.59Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  60. प्र.60Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है। Number / Symbol | $ | 3 | @ | 8 | % | 2 | # | & | 6 | Ψ | π | 7 | 5 | ϕ Code | A | V | L | K | R | M | B | F | N | T | E | C | S | W संदर्भ:[Number/Symbol-संख्या/प्रतीक; Code-कूट] शर्तें: (i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए। (ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है, और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। (iii) यदि दूसरे और तीसरे दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा। Ψ62%85
    1. SNLRBT
    2. TNBRLS
    3. SNMRKT
    4. TNMRKS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — SNMRKT

  61. प्र.61Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रेणी के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) 9 2 3 5 7 8 6 3 2 1 5 6 7 9 4 3 6 3 5 8 2 (दाएं) दी गई शृंखला में ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले और ठीक बाद एक विषम संख्या है?
    1. तीन
    2. चार
    3. छह
    4. पांच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांच

  62. प्र.62General Awareness
    दिए गए बारंबारता बंटन का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए। अंक | बारंबारता 50 | 3 28 | 4 85 | 6 40 | 7
    1. 52.6
    2. 56.2
    3. 40.95
    4. 50.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 52.6

  63. प्र.63Reasoning
    1. 2
    2. 6
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2

  64. प्र.64General Awareness
    भारतीय संविधान और विधायिका में इनके प्रथम प्रकटन के अनुसार अधिनियमों और नीतियों के सही कालानुक्रम का चयन करें।
    1. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम
    2. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम
    3. द्योगिकी अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम
    4. सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — द्योगिकी अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम

  65. प्र.65General Awareness
    कॉलम-A में दिए गए शहरों से कॉलम-B में दी गई नदियों का मिलान करें। कॉलम-A (शहर) | कॉलम-B (नदी) a.अहमदाबाद | 1.गोदावरी b.कोलकाता | 2.ब्रह्मपुत्र c.गुवाहाटी | 3.साबरमती d.नासिक | 4. हुगली
    1. a-3, b-4, c-2, d-1
    2. a-4, b-3, c-2, d-1
    3. a-1, b-2, c-3, d-4
    4. a-4, b-3, c-1, d-2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — a-3, b-4, c-2, d-1

  66. प्र.66General Awareness
    लेंस के प्रकाशिक केंद्र से निर्गत किरण ______ ।
    1. परावर्तित होगी
    2. अविचलित रहेगी
    3. विचलित होगी
    4. मुड़ जाएगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अविचलित रहेगी

  67. प्र.67Reasoning
    2 m फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या कितनी होगी?
    1. 2.0 m
    2. 4.0 m
    3. 1.0 m
    4. 0.5 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4.0 m

  68. प्र.68General Awareness
    मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (MANUU), ______ में संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
    1. 1999
    2. 2004
    3. 2001
    4. 1998
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1998

  69. प्र.69Reasoning
    छह बॉक्स - M, N, O, P, Q और R एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। M के नीचे केवल 2 बॉक्स रखे गए हैं। Q के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। O को R के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है, लेकिन सबसे ऊपर नहीं रखा गया है। R को सबसे नीचे नहीं रखा गया है। N को Q के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। बॉक्स P को कहां रखा गया है?
    1. नीचे से दूसरे स्थान पर
    2. ऊपर से तीसरे स्थान पर
    3. सबसे ऊपर
    4. नीचे से तीसरे स्थान पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सबसे ऊपर

  70. प्र.70General Awareness
    आम-वर्षा (Mango showers ) को इनमें से किस रूप में परिभाषित किया जा सकता है?
    1. मानसून के बाद की वर्षा जो सामान्य रूप से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में होती है
    2. न के पूर्व की वर्षा जो सामान्य रूप से कर्नाटक और केरल में होती है
    3. सर्दी के मौसम में बर्फीले तूफान
    4. मानसून वर्षा जो सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न के पूर्व की वर्षा जो सामान्य रूप से कर्नाटक और केरल में होती है

  71. प्र.71Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  72. प्र.72Reasoning
    एक कथन और उसके बाद दो तर्क - I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। कथन: बच्चों को कम उम्र से ही मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए। तर्क: I. मोबाइल फोन का निरंतर उपयोग, बच्चों के लिए विकर्षण का कारण बनता है। II. बहुत सारे शैक्षिक ऐप बच्चों के बीच आनंददायक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हैं, जबकि उनके नई चीजें सीखने के तरीकों में भी वृद्धि करते हैं।
    1. I और II दोनों कथन का समर्थन नहीं करते हैं
    2. I और II दोनों कथन का समर्थन करते हैं
    3. न का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है
    4. II कथन का समर्थन नहीं करता है, जबकि I कथन का समर्थन करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न का समर्थन नहीं करता है, जबकि II कथन का समर्थन करता है

  73. प्र.73General Awareness
    शहर X, शहर Y के पश्चिम में है। शहर Q, शहर X के उत्तर में है। शहर P, शहर Q के पूर्व में और शहर Y के उत्तर-पश्चिम में है। शहर X के सापेक्ष शहर P किस दिशा में है?
    1. उत्तर-पूर्व
    2. उत्तर-पश्चिम
    3. दक्षिण-पश्चिम
    4. पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उत्तर-पूर्व

  74. प्र.74General Awareness
    स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर, भारत का सकल घरेलू उत्पाद क्या था?
    1. ₹270 लाख करोड़
    2. ₹1 लाख करोड़
    3. ₹2.7 लाख करोड़
    4. ₹27 लाख करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2.7 लाख करोड़

  75. प्र.75Mathematics
    एक व्यक्ति ₹25 प्रति kg की दर से आलू खरीदकर ₹27 प्रति kg की दर से बेचता है। इसके अलावा वह गलत बाट का उपयोग करता है, और हर बार 1 kg के बजाय 800 g देता है। उसका वास्तविक प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।
    1. 35%
    2. 20%
    3. 40%
    4. 25%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 35%

  76. प्र.76Mathematics
    उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें मौजूद संख्याओं के बीच वही संबंध है, जो निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं के बीच है। (नोट: संक्रियाएं संख्याओं को उनके संघटक अंकों में विभक्त किए बिना, संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएं, जैसे - जोड़ना / घटाना / गुणा करना इत्यादि 13 पर ही की जानी चाहिए। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना, और फिर 1 और 3 गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (22, 49, 568) (25, 45, 560)
    1. (15, 33, 240)
    2. (30, 15, 225)
    3. (18, 27, 225)
    4. (33, 38, 568)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (33, 38, 568)

  77. प्र.77General Awareness
    हैलोजनों को आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह में रखा गया है?
    1. पहले
    2. 17वें
    3. 16वें
    4. 18वें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17वें

  78. प्र.78Reasoning
    X व्यक्तियों को 15 दिन में एक कार्य पूरा करने हेतु अनुबंधित किया गया। 3 व्यक्ति बीमार होने के कारण कार्य पर नहीं आए, और शेष व्यक्तियों ने 20 दिन में कार्य पूरा किया। X का मान कितना है?
    1. 15
    2. 14
    3. 10
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  79. प्र.79Reasoning
    1. 108°
    2. 100°
    3. 98°
    4. 102°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 108°

  80. प्र.80General Awareness
    दिसंबर 2021 में, जमीनी स्तर की महिला राज नेताओं के नेतृत्व कौशल में सुधार के लिए, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम का नाम क्या है?
    1. 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'
    2. 'सी इज ए लीडर (She is a Leader)'
    3. 'वुमेनहुड एट ग्रासरूट (Womanhood at Grassroot)'
    4. 'सी इज ए चेंजमेकर (She is a Changemaker)'
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 'सी इज ए चेंजमेकर (She is a Changemaker)'

  81. प्र.81General Awareness
    निम्न में से किस देश ने 2022 में पहली बार थॉमस कप जीता?
    1. जापान
    2. इंडोनेशिया
    3. चीन
    4. भारत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत

  82. प्र.82Mathematics
    2 cm आधार त्रिज्या, और 10 cm ऊंचाई वाले एक ठोस लंबवृत्तीय बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 8.4π cm²
    2. 84000π cm²
    3. 48π cm²
    4. 840000π cm²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 48π cm²

  83. प्र.83Reasoning
    फ्लोएम के माध्यम से परिवहन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन FALSE है?
    1. फ्लोएम में परिवहन, ऊर्जा के उपभोग (ATP) द्वारा होता है
    2. आरंभ में ऊर्जा का उपयोग करके सुक्रोज को फ्लोएम में ले जाया जाता है
    3. र में परिवहन में जीटीपी (GTP) और सीटीपी (CTP) का उपयोग होता है
    4. सुक्रोज के कारण परासरण दाब में हुई वृद्धि के कारण जल फ्लोएम में चला जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — र में परिवहन में जीटीपी (GTP) और सीटीपी (CTP) का उपयोग होता है

  84. प्र.84Reasoning
    नर्मदा बचाओ आंदोलन ______ से संबंधित है।
    1. सरदार सरोवर बांध
    2. नागार्जुन सागर बांध
    3. भाखड़ा-नांगल बांध
    4. हीराकुद बांध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सरदार सरोवर बांध

  85. प्र.85Reasoning
    पुनीत, पश्चिम की ओर 4 m चलता है। वह दाईं ओर मुड़ता है, और 7 m चलता है। वह बाईं ओर मुड़ता है, और 4 m चलता है। वह फिर बाईं ओर मुड़ता है, और 7 m चलता है। वह दाईं ओर मुड़ता है, और 3 m चलता है। अब उसका मुख किस दिशा की ओर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री वाले मोड़)
    1. पूर्व
    2. दक्षिण
    3. उत्तर
    4. पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम

  86. प्र.86Mathematics
    3.0 cm आकार की एक वस्तु को एक 25 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस से 50 cm की दूरी पर रखा जाता है। निर्मित प्रतिबिंब का आकार ______ होगा।
    1. 0.33 cm
    2. 1.0 cm
    3. 1.5 cm
    4. 1.2 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1.0 cm

  87. प्र.87Mathematics
    श्री X ने 220 km, 250 km और 140 km की दूरियां क्रमशः 11 km/h, 5 km/h और 7 km/h की चाल से तय की। उनकी औसत चाल km/h में ज्ञात कीजिए।
    1. 6 5/9
    2. 6 2/9
    3. 7 7/9
    4. 6 7/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6 7/9

  88. प्र.88Mathematics
    दिए गए रासायनिक समीकरण में क्रमशः 'X' और 'Y' उत्पादों को पहचानें। NaOH + CH3COOH → 'X' + 'Y'
    1. Na2OH और CO2
    2. CH3COONa और H2O
    3. CH3CO2H और Na (OH)2
    4. NaO और CO2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CH3COONa और H2O

  89. प्र.89Reasoning
    मेयर के बारे में सही कथन कौन-सा है?
    1. मेयर नगर निगम का प्रमुख होता है।
    2. भारत के नगरों के मेयरों का कार्यकाल पांच साल के लिए तय होता है।
    3. मेयर का चयन राज्य के राज्यपाल द्वारा किया जाता है।
    4. सिटी मजिस्ट्रेट के बाद मेयर नगर निगम का दूसरा नागरिक होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मेयर नगर निगम का प्रमुख होता है।

  90. प्र.90Reasoning
    1. 32°
    2. 36°
    3. 22°
    4. 96°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 22°

  91. प्र.91Reasoning
    यदि 12-घंटे वाली घड़ी के दर्पण प्रतिबिंब में प्रदर्शित समय 3:25 बजे है, तो वास्तविक समय क्या है?
    1. 8:35
    2. 9:35
    3. 8:45
    4. 7:45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8:35

  92. प्र.92General Awareness
    एक तत्व 'A' क्लोरीन के साथ अभिक्रिया करके एक उच्च गलनांक वाला यौगिक ACl निर्मित करता है। यह यौगिक जल में विलेय भी है। तत्व 'A' के ______ होने की संभावना है।
    1. सोडियम
    2. कार्बन
    3. आयरन
    4. सिलिकॉन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सोडियम

  93. प्र.93Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  94. प्र.94Mathematics
    एक शहर की 20% जनसंख्या युद्ध के कारण मृत हो गई, और शेष जनसंख्या में से 5% व्यक्ति एक महामारी में मारे गए। यदि शहर की वर्तमान जनसंख्या 15,200 है, तो युद्ध से पूर्व शहर की जनसंख्या कितनी थी?
    1. 20,000
    2. 19,680
    3. 23,500
    4. 20,100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20,000

  95. प्र.95Reasoning
    दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के आधार पर दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का पालन करता है। ADG : EHK TJF : XNJ
    1. IPD : RKW
    2. KOH : OSL
    3. JQR : NTV
    4. FJW : HLZ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — KOH : OSL

  96. प्र.96Reasoning
    इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर होगा। संख्या/प्रतीक | 3 | # | 6 | 4 | @ | 7#8 को किस रूप में लिखा (डिकोड) जाएगा।
    1. SPIHU
    2. SPUHU
    3. SKUHU
    4. UPUHS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SPUHU

  97. प्र.97Mathematics
    गणितीय चिहनों के उस सही समुच्चय का चयन करें, जो क्रमिक रूप से को प्रतिस्थापित करके दिए गए समीकरण को संतुलित कर सकता है। 32 16 8 2 3 5 * 5
    1. −, +, ÷, =, ×, +
    2. −, +, ÷, ×, =, +
    3. −, +, ×, =, ÷, +
    4. +, −, ÷, ×, =, +
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — −, +, ÷, =, ×, +

  98. प्र.98Reasoning
    छह विद्यार्थी एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। तरन, करम और विराज के ठीक बगल में बैठा है। परम, तरन के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सनी, परम और मंजीत के ठीक बगल में बैठा है। करम, सनी के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सनी और विराज के ठीक बगल में कौन बैठा है?
    1. मंजीत
    2. करम
    3. परम
    4. तरन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — परम

  99. प्र.99Mathematics
    यदि sin² x + 3 cos² x = 2, और (0° < x < 90°) है, तो cosec x का मान ज्ञात कीजिए
    1. 2√3/3
    2. √3
    3. 2
    4. √2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — √2

  100. प्र.100General Awareness
    विद्युत ऊर्जा का वाणिज्यिक मात्रक ______ है।
    1. कैलोरी
    2. जूल
    3. वाट
    4. किलोवाट घंटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — किलोवाट घंटा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223324153627381911041121221311431541641721841922022142242332442522632732842943013113233333433513633723843944044124234324434514624734834935035125235315425535635735815916036146216316436516626726846937027147237317437517647727847918048148238338418548628748828919039119219339419529629719839941004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 30 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner