1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 2 सितंबर 2022
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 2 सितंबर 2022, 5:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

2 सितंबर 2022 के पेपर (5:00 PM - 6:30 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
2 सितंबर 2022परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Reasoning
    एक तत्व X क्लोरीन के साथ मिलकर एक यौगिक XCl बनाता है। तत्व X को आवर्त सारणी में बाईं ओर रखा गया है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन तत्व X के लिए सही है? (i) इसमें एक संयोजी इलेक्ट्रॉन होता है। (ii) यह धातु है, और ठोस है। (iii) यह अधातु है, और गैस है। (iv) इसमें पांच संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।
    1. केवल (iii)
    2. केवल (i), (ii) और (iii)
    3. केवल (iv)
    4. केवल (i) और (iii)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल (i), (ii) और (iii)

  2. प्र.2Mathematics
    राज्यसभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
    1. प्रतिवर्ष इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
    2. प्रतिवर्ष इसके आधे सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
    3. प्रत्येक दूसरे वर्ष इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
    4. प्रत्येक दूसरे वर्ष इसके 1/5 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रत्येक दूसरे वर्ष इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

  3. प्र.3Reasoning
    A, B, C, D, W, X, Y और Z, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के मध्य बैठे हैं। C, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, किसी एक कोने पर बैठा है। A, किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। Y, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, C के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, Z के ठीक बगल में बैठा है। B, किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। Y के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. D
    2. C
    3. B
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A

  4. प्र.4Mathematics
    संख्या 64, 86, 108 और 260 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. 8
    2. 2
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  5. प्र.5Mathematics
    ______ चालक का प्रतिरोध कहलाता है।
    1. V और I का अनुपात
    2. I और V का गुणनफल
    3. I और V का अनुपात
    4. V और I का अंतर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — V और I का अनुपात

  6. प्र.6General Awareness
    जब बेकिंग सोडा को गर्म किया जाता है, तो यह ______, जल और कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।
    1. सोडियम कार्बोनेट
    2. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
    3. सोडियम क्लोराइड
    4. सोडियम एसीटेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सोडियम कार्बोनेट

  7. प्र.7Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  8. प्र.8General Awareness
    किसी चतुर्भुज ABCD में, ∠A = 86° और ∠B = 72° है। ∠C और ∠D के समद्विभाजक, O पर मिलते हैं। ∠DOC का माप ज्ञात कीजिए।
    1. 69°
    2. 91°
    3. 79°
    4. 101°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 79°

  9. प्र.9Mathematics
    यदि (15x – 9)/x + (15y – 9)/y + (15z – 9)/z = 0 है, तो 1/x + 1/y + 1/z का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 7
    2. 6
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  10. प्र.10General Awareness
    पुरानी दिल्ली में लाल किले पर प्रधान मंत्री भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किस राष्ट्रीय त्योहार पर फहराते हैं?
    1. गांधी जयंती
    2. राष्ट्रीय संविधान दिवस
    3. स्वतंत्रता दिवस
    4. गणतंत्र दिवस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्वतंत्रता दिवस

  11. प्र.11General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी स्वदेश में विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जिसका परीक्षण भारत में मार्च 2022 में किया गया?
    1. रक्षा (RAKSHAA)
    2. संरक्षण (SANRAKSHAN)
    3. कवच (KAVACH)
    4. बचाव (BACHAAV)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कवच (KAVACH)

  12. प्र.12General Awareness
    इनमें से कौन सी भाषा, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक शास्त्रीय भाषा है?
    1. संस्कृत
    2. बंगाली
    3. संथाली
    4. कोंकणी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संस्कृत

  13. प्र.13General Awareness
    मार्च 2022 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस राज्य में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन स्थापित करने के लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
    1. राजस्थान
    2. गुजरात
    3. केरल
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुजरात

  14. प्र.14General Awareness
    मान लीजिए कि 0° < θ < 90° है। √((sec² θ + cosec² θ)/(tan² θ – sin² θ)) × ((1 + tan² θ) sin² θ)/((cosecθ – cotθ)(1 + cosθ)) का मान इनमें से किसके बराबर होगा?
    1. sin² θ cos² θ
    2. sec² θ
    3. cosec² θ sec² θ
    4. cot² θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — cosec² θ sec² θ

  15. प्र.15Reasoning
    इंडियन प्रीमियर लीग (क्रिकेट), 2022 के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए कितनी टीमें निर्धारित की गई थीं?
    1. 10
    2. 15
    3. 17
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  16. प्र.16Reasoning
    दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 10, 132, 234, 318, ?, 440.
    1. 332
    2. 373
    3. 369
    4. 386
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 386

  17. प्र.17General Awareness
    [figure] कितने पुरुष विद्यार्थी (male students), न तो गायक (singers) हैं, और न ही नर्तक (dancers) हैं?
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  18. प्र.18General Awareness
    भारतीय रिजर्व बैंक की मुख्य भूमिका क्या है?
    1. यह निजी क्षेत्र वाले उद्योगों को निधि प्रदान करता है।
    2. यह भारत में वित्तीय क्षेत्र का समेकित पर्यवेक्षण करता है।
    3. यह बैंकिंग क्षेत्र द्वारा उत्पन्न लाभ को बनाए रखता है।
    4. यह सभी लोगों को पैसा उधार देता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह भारत में वित्तीय क्षेत्र का समेकित पर्यवेक्षण करता है।

  19. प्र.19General Awareness
    छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में सभी की लंबाई अलग-अलग है। R केवल तीन अन्य दोस्तों से लंबा है। T केवल एक दोस्त से लंबा है। Q, T से लंबा है लेकिन U से छोटा है। U, P से छोटा है। सभी दोस्तों में दूसरा सबसे लंबा कौन है?
    1. U
    2. R
    3. Q
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — U

  20. प्र.20General Awareness
    ______ शृंखलन गुण को दर्शाता है।
    1. नाइट्रोजन
    2. ऑक्सीजन
    3. कार्बन
    4. हीलियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कार्बन

  21. प्र.21Mathematics
    [figure] किन दो राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में दोनों वर्षों में हुए कुल फसल उत्पादन का अनुपात 1 : 2 है?
    1. पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश
    2. दिल्ली और उत्तर प्रदेश
    3. पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश
    4. दिल्ली और आंध्र प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दिल्ली और आंध्र प्रदेश

  22. प्र.22Reasoning
    इनमें से किस अपशिष्ट को जीवाणुओं या अन्य मृतजीवियों (saprophytes) द्वारा विघटित नहीं किया जा सकता है?
    1. चमड़ा
    2. मलमूत्र
    3. प्लास्टिक
    4. कागज़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्लास्टिक

  23. प्र.23General Awareness
    छह सहपाठी - L, M, N, O, P और Q अपनी IGCSE की अंतिम परीक्षा के परिणामों की तुलना करते हैं। उनमें से प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। O ने N से अधिक, लेकिन L से कम अंक प्राप्त किए हैं। M ने N से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। P ने N से कम, लेकिन Q से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। L ने M से कम अंक प्राप्त किए हैं। इन छह सहपाठियों में से किसने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं?
    1. N
    2. L
    3. M
    4. O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — M

  24. प्र.24General Awareness
    निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। यौगिक | नाम i. C6H6 | a. एथेन ii. H2C=CH2 | b. बेंजीन iii. CH3-CHO | c. एसीटैल्डिहाइड iv. CH3COCH3 | d. एथिलीन v. CH3CH3 | e. एसीटोन
    1. i-a, ii-b, iii-c, iv-e, v-d
    2. i-d, ii-c, iii-a, iv-b, v-e
    3. i-d, ii-c, iii-e, iv-b, v-a
    4. i-b, ii-d, iii-c, iv-e, v-a
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — i-b, ii-d, iii-c, iv-e, v-a

  25. प्र.25Reasoning
    किसी निश्चित संख्या में व्यक्ति, एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। B, E के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। C, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, E के बाईं ओर छठे स्थान पर बैठा है। C और D के बीच केवल दो व्यक्ति हैं। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठता है, तो बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
    1. 12
    2. 17
    3. 9
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 17

  26. प्र.26General Awareness
    वह प्राकृतिक संसाधन कौन सा है, जिससे पेट्रोल और डीजल प्राप्त किया जाता है?
    1. पेट्रोलियम
    2. कोल तार
    3. बिटुमेन
    4. कोक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पेट्रोलियम

  27. प्र.27General Awareness
    ADP को ATP अणुओं में भंडारित और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में, निम्नलिखित में से कौन सा खनिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
    1. आयरन
    2. कैल्शियम
    3. फ़ॉस्फोरस
    4. सोडियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फ़ॉस्फोरस

  28. प्र.28Mathematics
    शरद पश्चिम की ओर 4 km चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और 5 km चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है, और 7 km चलता है। अंत में, वह अपने बाईं ओर मुड़ता है, और 5 km चलता है। वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. 21 km
    2. 10 km
    3. 14 km
    4. 11 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11 km

  29. प्र.29Reasoning
    जुलाई 2022 में, भारत के उच्चतम न्यायालय ने भूल जाने के अधिकार (right to be forgotten) को और अधिक शक्ति प्रदान करने का आदेश दिया, जिसे शीर्षस्थ न्यायालय द्वारा 2017 के एक ऐतिहासिक फैसले में निजता के अधिकार के एक पहलू के रूप में स्वीकार किया है, यह नया आदेश किससे संबंधित है?
    1. फोन कॉल्स
    2. चिकित्सीय इतिहास
    3. प्रिंट मीडिया
    4. सर्च इंजन और इंटरनेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सर्च इंजन और इंटरनेट

  30. प्र.30General Awareness
    74वें संविधान संशोधन अधिनियम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बीच संक्रमणकालीन क्षेत्र के लिए ______ का प्रावधान है।
    1. नगर पंचायत
    2. नगर निगम
    3. नगर पालिका परिषद
    4. ग्राम पंचायत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नगर पंचायत

  31. प्र.31Reasoning
    प्रत्येक अलग-अलग ब्रांड के कुल 88 मोबाइल फोन हैं, जिन्हें एक मोबाइल स्टोर में एक सीधी पंक्ति में व्यवस्थित करके रखा गया है। K ब्रांड का मोबाइल पंक्ति के बाएं सिरे से 47वें स्थान पर और M ब्रांड का मोबाइल पंक्ति के दाएं सिरे से 34वें स्थान पर है। K और M ब्रांड के मोबाइलों के बीच कितने मोबाइल फोन हैं?
    1. 7
    2. 9
    3. 10
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7

  32. प्र.32Mathematics
    सुमन की वर्तमान आयु वेंकट की वर्तमान आयु की दोगुनी है। 12 वर्ष के बाद वेंकट की आयु 21 वर्ष होगी। सुमन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 16 वर्ष
    2. 22 वर्ष
    3. 20 वर्ष
    4. 18 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 18 वर्ष

  33. प्र.33Mathematics
    एक प्रकाश किरण, किसी अवतल दर्पण पर बिंदु M पर आपतित होती है। किरण, बिंदु M को वक्रता केंद्र से मिलाने वाली रेखा के साथ 10° का कोण बनाती है। किरण ______ के कोण पर परावर्तित होगी।
    1. 10°
    2. 30°
    3. 20°
    4. 40°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10°

  34. प्र.34Reasoning
    पिंकी उत्तर की ओर 160 m चलती है, फिर वह दाएं मुड़ती है, और 240 m चलती है। वह फिर से दाएं मुड़ती है, और 280 m चलती है, फिर वह बाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। अंत में, वह बाएं मुड़ती है, और 120 m चलती है। अब वह अपनी आरंभिक स्थिति से किस दिशा में और कितने m की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
    1. पश्चिम, 360 m
    2. पूर्व, 120 m
    3. पश्चिम, 120 m
    4. पूर्व, 360 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व, 360 m

  35. प्र.35Reasoning
    पैगंबर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया और उसे ______ कहा गया।
    1. शरिया
    2. कुरान
    3. सुन्ना
    4. हदीस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हदीस

  36. प्र.36Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें, और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) E # R & H & @ J & M N # B & V && D # P @ W % & Q & A % & # E & (दाएं) यदि उपरोक्त शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर बाएं से तीसरे स्थान पर होगा?
    1. M
    2. H
    3. J
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — H

  37. प्र.37Mathematics
    एक नाव धारा की विपरीत दिशा में 12.6 km जाने में 21 मिनट का समय लेती है। शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल का अनुपात 7 : 2 है। नाव को धारा की विपरीत दिशा में 43.2 km और धारा की दिशा में 38.88 km जाने में कुल कितना समय (घंटे में) लगेगा?
    1. 1.8
    2. 2.4
    3. 2
    4. 1.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1.8

  38. प्र.38Reasoning
    LOVABLE शब्द में (अग्र और पश्च दोनों दिशाओं में) अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं, जितने उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हैं?
    1. 1
    2. 5
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  39. प्र.39Mathematics
    यदि a = 5 है, तो √(4a² – 4a + 1) + 6a का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 69
    2. 39
    3. 49
    4. 59
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 39

  40. प्र.40General Awareness
    हड्डी निम्न में से किस प्रकार के ऊतकों का उदाहरण है?
    1. तंत्रिका ऊतक
    2. संयोजी ऊतक
    3. पेशीय ऊतक
    4. उपकला ऊतक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संयोजी ऊतक

  41. प्र.41General Awareness
    भारत के उत्तरी मैदानों का वह भाग, जिसमें प्राचीन जलोढ़ मौजूद है, क्या कहलाता है?
    1. भाबर
    2. तराई
    3. खादर
    4. भांगर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भांगर

  42. प्र.42Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  43. प्र.43General Awareness
    निम्न में से कौन-सी धातु नहीं है?
    1. Pb
    2. Sc
    3. Ga
    4. Si
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Si

  44. प्र.44Mathematics
    प्रथम 7 विषम अभाज्य संख्याओं का माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 8.61
    2. 7.91
    3. 5.41
    4. 10.71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10.71

  45. प्र.45Mathematics
    किसी वस्तु को ₹19.50 में बेचने पर, एक व्यक्ति को 30% का लाभ होता है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए, विक्रय मूल्य में कितनी वृद्धि की जानी चाहिए?
    1. ₹1.50
    2. ₹2.00
    3. ₹4
    4. ₹1.90
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1.50

  46. प्र.46General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा कण (molecule), संतान द्वारा किसी लक्षण (trait) की वंशानुगति को नियंत्रित करता है?
    1. केवल पैतृक DNA
    2. केवल मातृ DNA
    3. प्रोटीन
    4. पैतृक और मातृ DNA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पैतृक और मातृ DNA

  47. प्र.47Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, '856 458 1265' का अर्थ 'you are good' है, 568 235 1265 1452' का अर्थ 'good boy bad habit ' है, और '25475 458 568' का अर्थ 'evils are bad' है। उसी कूट भाषा में 'are' शब्द का कूट क्या होगा?
    1. 235
    2. 1265
    3. 856
    4. 458
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 458

  48. प्र.48Mathematics
    एक दुकानदार अपने माल को 10% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन गलत तराजू का उपयोग करता है, और 15% का लाभ प्राप्त करता है। 1 kg के लिए उसके द्वारा उपयोग किया जाने वाला वास्तविक बाट/वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) कितना है?
    1. 784.4 gm
    2. 788.4 gm
    3. 785.6 gm
    4. 782.6 gm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 782.6 gm

  49. प्र.49Mathematics
    20 और 80 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएं मौजूद हैं?
    1. 16
    2. 14
    3. 15
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14

  50. प्र.50Mathematics
    यदि निम्नलिखित आंकड़ों का माध्य 22 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए। Class | 0-10 | 10-20 | 20-30 | 30-40 | 40-50 Frequency | 12 | 16 | 6 | 7 | x [संदर्भ : Class - वर्ग, Frequency - बारंबारता]
    1. 6
    2. 9
    3. 19
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  51. प्र.51Reasoning
    यदि एक निश्चित कूट भाषा में, CARBON को DCUFTT और ENABLE को FPDFQK लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में CANDLE को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. EDRIKQ
    2. DCQHQK
    3. DCHQKQ
    4. EDRIQK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DCQHQK

  52. प्र.52Mathematics
    यदि 3.2 : x :: x : 16.2 है, और x > 0 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 5.4
    2. 9.7
    3. 7.2
    4. 6.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7.2

  53. प्र.53General Awareness
    भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता, आयरलैंड के संविधान से ली गई है?
    1. एकल नागरिकता
    2. विधि शासन
    3. राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत
    4. सरकार की संसदीय प्रणाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत

  54. प्र.54General Awareness
    जहां हवा के प्रवाह की दिशा अत्यधिक स्थिर हो, उन क्षेत्रों में निर्मित अर्धचंद्राकार बालू के टीले क्या कहलाते हैं?
    1. बरकान (Barchan)
    2. ब्लफ़ (Bluff)
    3. ब्लोहोल (Blowhole)
    4. बर्गश्रुंड (Bergschrund)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बरकान (Barchan)

  55. प्र.55Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  56. प्र.56Mathematics
    एक बड़े टैंकर को पाइप A और B द्वारा क्रमश: 60 मिनट और 30 मिनट में भरा जा सकता है। यदि पाइप B को आधे समय के लिए खोला जाता है, और शेष समय के लिए पाइप A और B दोनों को खोल दिया जाता है, तो खाली टैंकर को भरने में कितना समय लगेगा?
    1. 24 मिनट
    2. 28 मिनट
    3. 15 मिनट
    4. 20 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24 मिनट

  57. प्र.57Mathematics
    दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों की संख्याएं उस वर्ग में व्यक्तियों की संख्या दर्शाती है। निम्नांकित वेन आरेख में, ऐसे कितने लड़के (boys) हैं, जो रेसर (racers) और जिमनास्ट (gymnasts) दोनों हैं? [figure]
    1. 7
    2. 4
    3. 5
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  58. प्र.58Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  59. प्र.59Reasoning
    तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का पालन करते हैं? कथन: कुछ काष्ठ, चारकोल हैं। कुछ पेट्रोल, डीजल हैं। सभी डीजल, जीवाश्म हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ पेट्रोल, चारकोल हैं। (II) कुछ जीवाश्म, पेट्रोल हैं। (III) कुछ काष्ठ, डीजल हैं।
    1. केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
    2. कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

  60. प्र.60Mathematics
    निम्न में से किस स्थिति में कुंडली में कोई भी विभवांतर प्रेरित नहीं होगा? (a) किसी छड़ चुंबक के एक स्थिर कुंडली की ओर गतिमान होने पर (b) किसी कुंडली के एक स्थिर छड़ चुंबक की ओर गतिमान होने पर (c) कुंडली और छड़ चुंबक, दोनों के समान चाल से समान दिशा में गतिमान होने पर (d) कुंडली और छड़ चुंबक के समान चाल से एक दूसरे की ओर गतिमान होने पर
    1. (c)
    2. (d)
    3. (b)
    4. (a)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (c)

  61. प्र.61Mathematics
    12 cm भुजा वाले घन का आयतन ज्ञात कीजिए।
    1. 1928 cm³
    2. 1628 cm³
    3. 1728 cm³
    4. 1828 cm³
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1728 cm³

  62. प्र.62General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन सा आरेख मुख्य अक्ष के समांतर आपतित प्रकाश किरण के लेंस के माध्यम से अपवर्तन के बाद के मार्ग को सही ढंग से निरूपित करता है?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  63. प्र.63General Awareness
    हृदय की धड़कन का पता लगाने में निम्न में से कौन सा यंत्र सहायक होता है?
    1. स्टेथेस्कोप (Stethoscope)
    2. स्पाइरोमीटर (Spirometer)
    3. थर्मोमीटर (Thermometer)
    4. स्फिग्मोमैनोमीटर (Sphygmomanometer)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्टेथेस्कोप (Stethoscope)

  64. प्र.64General Awareness
    निम्न में से कौन सा क्षार (alkali) नहीं है?
    1. Cu(OH)2
    2. Ba(OH)2
    3. NH4OH
    4. LiOH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — Cu(OH)2

  65. प्र.65Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  66. प्र.66General Awareness
    AB, CD के समानांतर है। एक तिर्यक रेखा PQ, AB और CD को क्रमशः E और F पर प्रतिच्छेदित करती है, और ∠PEB = 78° है। AB और CD के बीच G ऐसा बिंदु है कि ∠BEG = 18° और ∠GFE = 30° है। ∠EGF का माप कितना है?
    1. 68°
    2. 66°
    3. 72°
    4. 58°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 66°

  67. प्र.67Mathematics
    राम की वार्षिक आय ₹5,62,400 है। उन्होंने इस आय का 20% घर के किराए पर, शेष आय का 15% भोजन पर, और उसके बाद शेष आय का 30% बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया। यदि तदुपरांत शेष राशि उनकी बचत थी, तो निम्नलिखित में से कौन सी राशि उसकी वास्तविक बचत के निकटतम है?
    1. ₹2,67,703
    2. ₹2,67,037
    3. ₹2,76,703
    4. ₹2,67,730
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,67,703

  68. प्र.68Mathematics
    2200 W का एक इलेक्ट्रिक टोस्टर, 220 V पर संचालित होता है। इसकी कुंडली का प्रतिरोध ______ होगा।
    1. 88 Ω
    2. 11 Ω
    3. 44 Ω
    4. 22 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22 Ω

  69. प्र.69Reasoning
    यदि संख्या 485136785 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे, और दाएं से तीसरे अंक का अंतर कितना होगा?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  70. प्र.70General Awareness
    जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम के 'प्रतिभा खोज एवं विकास' घटक के तहत प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए, देश को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
    1. तीन
    2. पांच
    3. चार
    4. सात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पांच

  71. प्र.71Mathematics
    दो कुंडलियां - A और B इस प्रकार हैं, कि A एक कुंजी और एक धारा नियंत्रक के माध्यम से एक बैटरी से संयोजित है, और B एक गैल्वेनोमीटर से संयोजित है, इन्हें एक दूसरे के समानांतर, और एक दूसरे के निकट व्यवस्थित किया गया है। निम्न में से किस अवधि के दौरान B में प्रेरित धाराएं नीचे वर्णित किए गए अनुसार होंगी? (a) 0 से 50 s: A में धारा स्थिर रहती है (b) 50 से 60 s : A में धारा नियत दर से घटती है
    1. (a) और (b) दोनों
    2. केवल (b)
    3. केवल (a)
    4. न तो (a) न ही (b)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल (b)

  72. प्र.72Mathematics
    एक वस्तु को 20 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 40 cm की दूरी पर रखा गया है। निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा प्रतिबिंब की प्रकृति और तुलनात्मक आकार का क्रमशः सही वर्णन करता है?
    1. आभासी, सीधा और छोटा
    2. आभासी, सीधा और बड़ा
    3. वास्तविक, उल्टा और समान आकार का
    4. वास्तविक, उल्टा और छोटा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वास्तविक, उल्टा और समान आकार का

  73. प्र.73Reasoning
    नीचे एक कथन और उसके दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनें। कथन: देश B अपनी ईंधन जरूरतें पूरी करने के लिए, कुछ दशकों से देश Y से 80% कच्चे तेल और पेट्रोलियम का आयात कर रहा है। हालांकि, देश में मौजूदा वित्तीय संकट के कारण, देश Y अन्य देशों को कच्चे तेल और पेट्रोलियम का निर्यात अब 30% अधिक कीमतों पर कर रहा है। दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? I. आने वाले महीनों में, देश B में कार पुनर्बिक्री उद्योग के पूरी तरह बंद होने की संभावना है। II. देश B द्वारा ईंधन कर में 30% की वृद्धि की जाएगी।
    1. दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
    2. दी गई जानकारी से न तो I और न ही II निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
    3. दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
    4. दी गई जानकारी से केवल I निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दी गई जानकारी से न तो I और न ही II निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।

  74. प्र.74Reasoning
    यदि संख्या 417593286 के सभी अंकों को आरोही क्रम में बाएं से दाएं की ओर व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  75. प्र.75General Awareness
    भारत में, जून ______ में, पेट्रोल की कीमतों को मुक्त और निर्विनियमित किया गया।
    1. 2014
    2. 2008
    3. 2017
    4. 2010
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2010

  76. प्र.76Reasoning
    नीचे दी गई अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) N 3 F P # 1 C B 5 $ L Q 6 & N 8 D @ K 9 R (दाएं) उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद एक संख्या भी है?
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  77. प्र.77Mathematics
    नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का पालन करते हुए, किसी उत्तल दर्पण का वक्रता केंद्र +18 cm पर स्थित है। इसका फोकस ______ पर स्थित होगा।
    1. −9 cm
    2. −18 cm
    3. 18 cm
    4. 9 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9 cm

  78. प्र.78Mathematics
    किसी संख्या का पांच गुना 65 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 13
    3. 15
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 13

  79. प्र.79Reasoning
    निम्न अक्षर शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें। A F R C D S Y H N T E D C I D Q A C V Y U I N G R F S C W R उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है, और ठीक बाद भी एक स्वर है?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. शून्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शून्य

  80. प्र.80Mathematics
    निम्नांकित लाइन ग्राफ का अध्ययन कीजिए, और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। [figure] संदर्भ: [export from 3 companies over the years (in rs. crore) -दिए गए वर्षों में तीन कंपनियों द्वारा किया गया निर्यात (करोड़ रू. में), company A- कंपनी A, company B- कंपनी B, company C- कंपनी C] दी गई अवधि के दौरान, कंपनी B का औसत वार्षिक निर्यात, कंपनी C के औसत वार्षिक निर्यात का कितने प्रतिशत है?
    1. 93.99%
    2. 96.65%
    3. 97.32%
    4. 95.90%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 95.90%

  81. प्र.81Mathematics
    यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर किए जाने पर, ₹12,500 की राशि पर x% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में प्राप्त मिश्रधन ₹15,680 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 11
    3. 15
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  82. प्र.82General Awareness
    उस प्रक्रिया का नाम बताइए, जिसके द्वारा प्रकाश संश्लेषण के विलेय उत्पादों को पादपों के अन्य भागों में पहुंचाया जाता है।
    1. वाष्पोत्सर्जन
    2. स्थानांतरण
    3. परासरण
    4. विसरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्थानांतरण

  83. प्र.83General Awareness
    18 दिसंबर, 2021 को पश्चिमी भारत के निम्नलिखित में से किस जिले में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया?
    1. चुरू
    2. बांसवाड़ा
    3. मोरबी
    4. पाटन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चुरू

  84. प्र.84General Awareness
    रॉलेट एक्ट पारित किए जाने के समय ब्रिटिश भारत का वायसराय कौन था?
    1. लॉर्ड चेम्सफोर्ड
    2. लॉर्ड कैनिंग
    3. लॉर्ड कर्जन
    4. लॉर्ड रीडिंग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लॉर्ड चेम्सफोर्ड

  85. प्र.85Reasoning
    एक पंक्ति में कुछ व्यक्ति बैठे हुए हैं, और सभी के मुख उत्तर की ओर हैं। G और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। I, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। I और K के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। यदि उपरोक्त के अतिरिक्त, पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 10
    2. 13
    3. 11
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12

  86. प्र.86General Awareness
    'महिलाओं की सुरक्षा एवं रक्षा' पर जागरूकता बढ़ाने के लिए, 2022 में ______ तक महिला दिवस सप्ताह मनाया गया।
    1. 4 से 11 मार्च
    2. 7 से 14 मार्च
    3. 1 से 8 मार्च
    4. 10 से 17 मार्च
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1 से 8 मार्च

  87. प्र.87General Awareness
    MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2 अभिक्रिया में क्या होता है?
    1. MnCl2 का MnO2 में अपचयन होता है।
    2. MnO2 का MnCl2 में ऑक्सीकरण होता है।
    3. Mn रेडॉक्स अभिक्रिया से नहीं गुजरता है।
    4. MnO2 का MnCl2 में अपचयन होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — MnO2 का MnCl2 में अपचयन होता है।

  88. प्र.88Mathematics
    √74529 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 243
    2. 259
    3. 239
    4. 273
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 273

  89. प्र.89General Awareness
    वंशागति के नियमों (laws of inheritance) का प्रतिपादन किसने किया?
    1. चार्ल्स डार्विन
    2. वाटसन और क्रिक
    3. कार्ल लिनिअस
    4. ग्रेगर मेंडल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ग्रेगर मेंडल

  90. प्र.90General Awareness
    इनमें से कौन सी अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण नहीं है?
    1. Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s)
    2. 2AgBr(s) सूर्य का प्रकाश→ 2Ag(s) + Br2(g)
    3. Zn(s) + CuSO4(aq) → ZnSO4(aq) + Cu(s)
    4. Pb(s) + CuCl2(aq) → PbCl2(aq) + Cu(s)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2AgBr(s) सूर्य का प्रकाश→ 2Ag(s) + Br2(g)

  91. प्र.91Mathematics
    वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए, जिसके मूल –2/3 और –3/2 हैं।
    1. 6x² – 13x + 6 = 0
    2. 6x² – 13x – 1 = 0
    3. 6x² + 13x + 6 = 0
    4. 6x² + 13x + 1 = 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6x² + 13x + 6 = 0

  92. प्र.92General Awareness
    लाल और पीली मिट्टी ______ और ______ के कुछ हिस्सों में आसानी से पाई जा सकती हैं।
    1. राजस्थान और गुजरात
    2. ओडिशा और छत्तीसगढ़
    3. मणिपुर और सिक्किम
    4. जम्मू और कश्मीर और लद्दाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओडिशा और छत्तीसगढ़

  93. प्र.93Mathematics
    एक पिता और उसके पुत्र की वर्तमान आयु का योग, पुत्र की वर्तमान आयु के 3 गुने से 6 वर्ष अधिक है। 2 वर्ष बाद, पिता की आयु का 2 गुना, पुत्र की आयु के 5 गुने से 7 वर्ष कम होगा। पिता और पुत्र की आयु का अंतर (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 17
    2. 23
    3. 19
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 19

  94. प्र.94Mathematics
    पाइप P, एक टंकी के 3/4 भाग को 18 घंटे में भर सकता है, और पाइप Q उसी टंकी के 3/5 भाग को 12 घंटे में भर सकता है। P और Q दोनों को 4 घंटे खुला रखा गया, फिर दोनों को बंद कर दिया गया। फिर अकेले पाइप R को खोला गया, और इसने 5 1/2 घंटे में टंकी में भरे पानी को निकालकर उसे खाली कर दिया। पाइप P, Q और R एक साथ मिलकर खाली टंकी को कितने समय में भर सकते हैं?
    1. 36 घंटे
    2. 35 घंटे
    3. 40 घंटे
    4. 30 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40 घंटे

  95. प्र.95Mathematics
    4 cm × 10 cm × 15 cm भुजाओं वाले धातु के एक ठोस घनाभ को पिघलाया जाता है, और उससे 2 cm × 2 cm × 2 cm के छोटे एक समान पासे बनाए जाते है। ऐसे कितने पासे बनाए जा सकते हैं?
    1. 40
    2. 75
    3. 36
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 75

  96. प्र.96Mathematics
    समीकरण 2x² + bx + 3 = 0 का छोटा मूल 0.5 है। b का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1
    2. −7
    3. 5
    4. −2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — −7

  97. प्र.97General Awareness
    4 Ω प्रतिरोध प्राप्त करने के लिए 12 Ω के कितने प्रतिरोधकों को समानांतर क्रम संयोजन में संयोजित किया जाना चाहिए?
    1. 3 प्रतिरोधक
    2. 8 प्रतिरोधक
    3. 4 प्रतिरोधक
    4. 2 प्रतिरोधक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3 प्रतिरोधक

  98. प्र.98Mathematics
    दिए गए समीकरण में किन दो चिह्नों के स्थान परस्पर बदल देने पर समीकरण संतुलित हो जाएगा? 13 + 6 ÷ 12 − 4 × 5 = 4
    1. ÷ और ×
    2. × और +
    3. − और ×
    4. ÷ और −
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ÷ और −

  99. प्र.99Reasoning
    छह मित्र, A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार व्यवस्था में वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। A, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। F और D के बीच केवल एक मित्र बैठा है। B और D अगल-बगल बैठे हुए हैं। F, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। C, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। D और F के बीच में कौन बैठा हुआ है?
    1. D
    2. C
    3. A
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A

  100. प्र.100General Awareness
    जुलाई 2019 में, उस समय के सबसे बड़े NBFC - MFI ______ का इंडसइंड बैंक के साथ विलय हो गया।
    1. बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
    2. क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
    3. अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
    4. भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223344251617383941031131211321431511641741821912032142232332442522612732842943013113243313443543623713813924024144214344444514644744844925025125235335415515615725815916016136226316416536626716846917027127237327447547617747827948048118228318418548638748848949029139229339439529629719849931004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 2 सितंबर 2022 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 (100 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner